Hardoi
Hardoi - कोहरे की वजह से हाइवे पर वाहनों की रफ्तार हुई धीमी
Reaso, Uttar Pradesh:गुरुवार की सुबह कटरा बिल्हौर हाइवे पर कोहरे की वजह से वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई. हाइवे पर चलने वाले वाहन सावधानीपूर्वक चलते नजर आए,क्योंकि कोहरे की वजह से दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ती हुई नजर आ रही थी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
विदिशा स्टेडियम में विकासखंडस्तरीय एथलेटिक्स: युवा प्रतिभाओं का जलवा
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा के खेल स्टेडियम में विकासखंड स्तरीय शासकीय एवं अशासकीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस एक दिवसीय प्रतियोगिता में शासकीय और निजी विद्यालयों के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद जैसी कई एथलेटिक्स स्पर्धाएं आयोजित की गईं। इस प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले उत्कृष्ट खिलाड़ियों को आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। यह विकासखंड स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विदिशा ब्लॉक के समस्त शासकीय और अशासकीय विद्यालय भाग ले रहे हैं। इसमें ट्रिनिटी कॉन्वेंट, वात्सल्य, सेंट मैरी, मगधम इंटरनेशनल और शासकीय स्कूलों में संदीपनी, सीएम राइज़ जैसे समस्त स्कूल शामिल हैं। प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, लॉन्ग जंप और हाई जंप जैसी स्पर्धाएं हो रही हैं। यह एक दिवसीय चयन ट्रायल है, जिसमें प्रथम और द्वितीय स्थान पर आने वाले बच्चे जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। आज खेल स्टेडियम में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग की ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की गई है। इसमें ब्लॉक के तीनों आयु वर्ग के बच्चे आए हुए हैं और प्रतियोगिता सुचारू रूप से संचालित हो रही है। एथलेटिक्स के सभी इवेंट्स इसमें संपन्न कराए जा रहे हैं। आयोजन के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बच्चों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का एक बेहतर मंच मिला, जिसे लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला,0
0
Report
हाथरस में करणी सेना की बैठक, जयपुर लाठीचार्ज के विरोध में जताया आक्रोश
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ- श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की एक महत्वपूर्ण बैठक नगर की भूतेश्वर कॉलोनी स्थित संगठन के प्रदेश महासचिव एडवोकेट निशांत चौहान के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में जयपुर में यूजीसी रोल बैक के विरोध में हुए शांतिपूर्ण आंदोलन के दौरान राजस्थान पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और वाटर कैनन के प्रयोग की कड़ी निंदा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए एडवोकेट निशांत चौहान ने कहा कि करणी सेना द्वारा लगभग 800 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न की गई थी और यात्रा के दौरान कहीं भी किसी प्रकार की अराजकता या हिंसा की घटना नहीं हुई। इसके बावजूद जयपुर पहुंचने पर निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया गया, जिसमें युवा देवेंद्र सिंह पलाड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने राजस्थान सरकार से मांग करते हुए कहा कि आंदोलन में जान गंवाने वाले देवेंद्र सिंह पलाड़ा के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, सरकारी नौकरी और आवास प्रदान किया जाए। बैठक में वक्ताओं ने यूजीसी से जुड़े प्रावधानों, जातिगत आरक्षण और विभिन्न कानूनों को लेकर भी अपनी आपत्तियां व्यक्त कीं। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण आंदोलनों को दबाने के लिए हाउस अरेस्ट जैसी व्यवस्थाओं का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे लोगों की लोकतांत्रिक आवाज प्रभावित हो रही है। निशांत चौहान ने घोषणा की कि आने वाले समय में हाथरस जनपद से EWS सरलीकरण, UGC Roll Back और अन्य मुद्दों को लेकर गांव-गांव जनजागरण अभियान चलाया जाएगा तथा एक बड़ा आंदोलन आयोजित किया जाएगा। बैठक के अंत में आंदोलन के दौरान दिवंगत हुए देवेंद्र सिंह पलाड़ा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर भुवनेश सिंह, राधे सिंह प्रधान, विशाल चौहान, नीलू पुंढीर, पवन चौहान, गोविंद चौहान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।0
0
Report
देहरादून NIVH परिसर छात्रों का प्रदर्शन, निदेशक के अभाव से समस्याओं का समाधान नहीं
Dehradun, Uttarakhand:देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में पिछले चार दिनों से छात्र-छात्राएं अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों का आरोप है कि संस्थान में स्थायी निदेशक न होने के कारण उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है और उनकी सुनने वाला कोई नहीं है… छात्राओं ने डिस्पेंसरी में उनके साथ कथित दुर्व्यवहार की शिकायत भी की है। इसके अलावा हॉस्टल में मिलने वाले खाने की गुणवत्ता और किताबों के बढ़े दामों को लेकर भी छात्रों में नाराजगी है। छात्रों का कहना है कि वे कई बार लिखित शिकायत दे चुके हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्याओं पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है。0
0
Report
Advertisement
कानपुर के हैलेट अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से आग, बिजली 20 मिनट में बहाल
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग हैलेट अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पताल के वार्ड 5 और 6 के बीच गैलरी में भड़की चिंगारी। आग फैलने से रोकने के लिए सुरक्षा के लिहाज से तुरंत प्रभावित लाइन की बिजली काटी गई। 15-20 मिनट गुल रही वार्ड की बिजली,इलेक्ट्रिकल टीम ने तत्काल केबल मरम्मत का काम संभाला। महज 20 मिनट के भीतर बिजली आपूर्ति पूरी तरह बहाल कर स्थिति पर पाया गया काबू।0
0
Report
योगी सरकार और अमरोहा पुलिस-प्रशासन की व्यवस्थाओं ने कांवड़ियों की सुरक्षा-सराहना, यात्रा मिसाल बनी
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर बृजघाट गंगा धाम से जल भरकर लौट रहे कांवड़ियों ने की योगी सरकार और अमरोहा पुलिस प्रशासन की व्यवस्थाओं की जमकर सराहना, बोले— सुरक्षा, सफाई और सुविधाएं बनीं मिसाल बृजघाट गंगा धाम से पवित्र गंगाजल भरकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे कांवड़ियों ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार और अमरोहा पुलिस-प्रशासन की व्यवस्थाओं की खुलकर सराहना की। कांवड़ियों ने कहा कि पूरी यात्रा के दौरान सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, विश्राम और प्रकाश व्यवस्था के बेहतरीन इंतजाम किए गए हैं, जिससे यात्रा बेहद सुगम और सुरक्षित हो गई है। कांवड़ियों ने विशेष रूप से अमरोहा के पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव की पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए निशुल्क हेलमेट वितरण सराहनीय कदम है। उन्होंने बताया कि जगह-जगह तैनात पुलिसकर्मी कांवड़ियों को रोककर यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक कर रहे हैं और पूरी यात्रा के दौरान सहयोग भी प्रदान कर रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि रात के समय पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पीने के स्वच्छ पानी, साफ-सफाई और विश्राम स्थलों की बेहतर व्यवस्था से किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। कांवड़ियों ने कहा कि सुरक्षा से लेकर हर आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिसके लिए वे उत्तर प्रदेश सरकार, अमरोहा पुलिस और प्रशासन का हृदय से धन्यवाद करते हैं0
0
Report
हनुमानगढ़: संगरिया से प्रतिबंधित प्रेगाबालिन कैप्सूल बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Hanumangarh, Rajasthan:संगरिया में 42 लाख की प्रतिबंधित प्रेगाबालिन कैप्सूल बरामद, 10,500 कैप्सूल के साथ युवक गिरफ्तार हनुमानगढ़ जिले के संगरिया थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 हज़ार 500 प्रतिबंधित प्रेगाबालिन कैप्सूल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त कैप्सूल की अनुमानित बाजार कीमत करीब 42 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी एवं पुलिस निरीक्षक अमर सिंह के नेतृत्व में एसआई हरबंश लाल और टीम गश्त पर थी। इस दौरान टिब्बी बस स्टैंड के पास कस्बा संगरिया निवासी सुखविंद्र सिंह को संदिग्ध अवस्था में रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 223(बी) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच थाना प्रभारी अमर सिंह कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
नीमला में जहरीले कॉमन क्रेट को रेस्क्यू टीम ने जंगल में छोड़ा
Alwar, Rajasthan:राजगढ़ के नीमला गांव में घर में निकला कॉमन क्रेट, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा राजगढ़ (अलवर) राजगढ़ के समीपवर्ती ग्राम नीमला में शुक्रवार सुबह एक मकान में रखे ईंधन के बीच जहरीला कॉमन क्रेट सांप दिखाई देने से परिवार में हड़कंप मच गया। घबराए परिजनों ने तुरंत सर्प रेस्क्यू टीम को सूचना दी。 सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम के सदस्य सोनू मौके पर पहुंचे और करीब चार फुट लंबे इस खतरनाक सांप को सावधानीपूर्वक पकड़कर सुरक्षित रेस्क्यू किया। बाद में सांप को जंगल में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू टीम के सोनू ने बताया कि कॉमन क्रेट भारत के सबसे विषैले सांपों में शामिल है और इसे “साइलेंट किलर” भी कहा जाता है, क्योंकि यह अक्सर रात में सो रहे व्यक्ति को काटता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सांप के काटने पर झाड़-फूंक के बजाय तुरंत नजदीकी अस्पताल में उपचार कराएं। साथ ही बरसात के मौसम में सांपों के निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, ऐसे में सांप दिखने पर खुद पकड़ने की कोशिश न करें और तुरंत रेस्क्यू टीम या संबंधित विभाग को सूचना दें। बाइट: सोनू (सर्प रेस्क्यू टीम)0
0
Report
नागल टप्पा में आवारा कुत्ते के हमले से दहशत, 5 साल बच्चा घायल
Alwar, Rajasthan:नागल टप्पा में आवारा कुत्ते का आतंक, 5 साल के मासूम पर हमला, ग्रामीणों में दहशत\n\nअलवर जिले के नागल टप्पा गांव में एक आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर हड़कंप मचा दिया। कुत्ते ने घर के बाहर खेल रहे 5 वर्षीय बालक श्यान खां पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।\n\nप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुत्ते ने बच्चे की जांघ को अपने जबड़ों में दबोच लिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे कुत्ते से छुड़ाया। लोगों को अपनी ओर आता देख कुत्ता वहां से भाग निकला।\n\nहमले के बाद भी कुत्ता नहीं रुका और थोड़ी दूरी पर खड़ी एक भैंस को काट लिया। इसके बाद उसने एक पिल्ले पर भी हमला कर दिया। महज 15 से 20 मिनट के भीतर हुए लगातार तीन हमलों से पूरे गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।\n\nग्रामीणों ने लाठी-डंडों के सहारे कुत्ते का पीछा किया और आखिरकार उसे मार गिराया। घटना के बाद घायल बालक को परिजन तुरंत अलवर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बर्न और ट्रॉमा वार्ड में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार बच्चे की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।\n\nपरिजन शाहरुख ने बताया कि घटना अचानक हुई, जिससे पूरे गांव में भय का माहौल बन गया।\n\nबाइट:पीड़ित0
0
Report
रीको को सीधे भूमि आवंटन से राजस्थान में औद्योगिक विकास तेज होगा
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में निवेश और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब नगरीय निकायों और विकास प्राधिकरणों की तर्ज पर रीको (RIICO) को भी सरकारी सिवायचक भूमि सीधे आवंटित की जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार ने राजस्थान भू-राजस्व (रीको में भूमि का अधिकार होना एवं भूमि का निस्तारण) नियम, 2026 लागू कर दिए हैं। नए नियमों से औद्योगिक क्षेत्रों, सेज, फूड पार्क और इंडस्ट्रियल पार्क के विकास की प्रक्रिया पहले से कहीं ज्यादा तेज होने की उम्मीद है। राजस्थान सरकार ने औद्योगिक विकास की प्रक्रिया को सरल और तेज बनाने के लिए नया भूमि आवंटन मॉडल लागू किया है। अब रीको को औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए हर बार निजी भूमि अधिग्रहण की लंबी प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा। सरकार जरूरत के अनुसार अपनी सिवायचक भूमि सीधे रीको को उपलब्ध करा सकेगी। इन जमीनों पर इंडस्ट्रियल एरिया, स्पेशल इकनॉमिक ज़ोन (SEZ), फूड पार्क, हैंडीक्राफ्ट पार्क और इंडस्ट्रियल पार्क विकसित किए जाएंगे। इन क्षेत्रों की मास्टर प्लानिंग, ले-आउट, भूखंडों का आवंटन, सब-डिवीजन, पुनर्गठन, भवन नक्शों की स्वीकृति, नामांतरण और भूमि उपयोग परिवर्तन जैसे सभी अधिकार रीको के पास होंगे। नए नियमों के तहत रीको को दी जाने वाली सरकारी भूमि की कीमत संबंधित क्षेत्र की कृषि भूमि के डीएलसी रेट या राज्य सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य, जो भी अधिक होगा, उसके आधार पर तय होगी। भूमि आवंटन रीको के प्रस्ताव पर state government करेगी। इन औद्योगिक क्षेत्रों में केवल फैक्ट्रियां ही नहीं, बल्कि कर्मचारियों और उद्योगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आवासीय कॉलोनियां, स्कूल, अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्र, कौशल विकास केंद्र, व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान, बाजार, पुलिस थाना, डाकघर और अन्य बुनियादी सुविधाएं भी विकसित की सकेंगी। हालांकि, रेलवे सीमा, राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग, प्रमुख जिला मार्गों के दायरे की भूमि तथा कानूनन प्रतिबंधित भूमि रीको को आवंटित नहीं की जाएगी। बहरहाल, सरकार का दावा है कि नए नियमों से भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेज होगी, जिससे उद्योगों की स्थापना में लगने वाला समय घटेगा और निवेश को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही नए औद्योगिक क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ने और स्थानीय स्तर पर आधुनिक बुनियादी सुविधाओं के विकास का रास्ता भी खुलेगा। हालांकि, यह देखना अहम होगा कि जमीन आवंटन और औद्योगिक परियोजनाओं का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर कितनी तेजी और पारदर्शिता के साथ हो पाता है。0
0
Report
Advertisement
राजस्थान के राजस्व में चार महीनों में 11.69% बढ़ोतरी; जुलाई तक 24% लक्ष्य पार
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान सरकार के खजाने की रफ्तार इस साल तेज हो गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में ही सरकार ने करीब 46 हजार करोड़ का राजस्व जुटा लिया है। यानी सालभर के लक्ष्य का एक चौथाई हिस्सा (24.05%) जुलाई तक ही पूरा हो गया। पिछले साल की तुलना में राजस्व में 11.69% की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इस बार सरकार की कमाई का सबसे बड़ा इंजन शहरी विकास एवं आवासन (यूडीएच) विभाग बना। यूडीएच विभाग की आय में 95.34% की रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई, यानी पिछले साल के मुकाबले लगभग दोगुनी कमाई। इसके अलावा पेट्रोलियम, पंजीयन-मुद्रांक, खान, परिवहन और जीएसटी जैसे लगभग सभी प्रमुख विभागों ने दोहरे या मजबूत ग्रोथ के साथ सरकारी खजाने को मजबूती दी। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में प्रमुख राजस्व अर्जक विभागों की समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी गई। बैठक में अधिकांश विभागों में दोहरे अंकों की वृद्धि दर्ज होने पर संतोष जताया गया।0
0
Report
23 वर्षीय जवान योगेश खटीक का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
Churu, Rajasthan:तिरंगे में लिपटकर घर पहुंचा वीर जवान योगेश खटीक। शहीद स्मारक से घर तक निकली तिरंगा यात्रा। सादुलपुर शहर के वार्ड नंबर 30 निवासी भारतीय सेना की 19 पंजाब रेजीमेंट के जवान योगेश खटीक (नेहरा) का शुक्रवार को सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। महज 23 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के चलते जवान के निधन से क्षेत्र शोक में डूब गया। वीर जवान की अंतिम विदाई में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, जनप्रतिनिधि, पूर्व सैनिक, युवा और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। जवान योगेश खटीक का पार्थिव शरीर शहीद स्मारक पहुंचा और यहां से उनके पार्थिव शरीर को सम्मान के साथ घर तक ले जाया गया। यह दौर तिरंगा यात्रा के साथ सम्पन्न हुआ। योगेश खटीक पिछले एक वर्ष से सिर में ट्यूमर की बीमारी से जूझ रहे थे; उनका उपचार दिल्ली स्थित RR अस्पताल में चल रहा था। उपचार के बावजूद हालत में सुधार नहीं हो सका और उन्होंने अंतिम सांस ली। जवान के निधन की खबर पर परिवार में मातम छा गया। योगेश खटीक का जन्म 18 अक्टूबर 2002 को हुआ था। अक्टूबर 2024 में वह भारतीय सेना की 19 पंजाब रेजीमेंट में भर्ती हुए थे। देश की रक्षा के लिए सेना की वर्दी पहनने वाले योगेश का यह असमय निधन परिवार के लिए बड़ी क्षति है। योगेश खटीक ने ऑपरेशन सिंदूर में भी ड्यूटी निभाई थी और उनकी तैनाती अंडमान-निकोबार में भी रही। जवान की अंतिम यात्रा उनके निवास से Mokshabhumi तक पहुंची। सेना के जवानों ने पूरे सैन्य सम्मान के साथ योगेश को अंतिम सलामी दी। इनके पिता और भाई को तिरंगा सौंपा गया। अंतिम यात्रा में पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया, समाजसेवी नरेंद्र सांगवान, डॉ. कौशल पूनिया, संजय पूनिया भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गोपाल शर्मा, भाजपा जिला प्रवक्ता विमल पूनिया आदि मौजूद थे。0
0
Report
गुरदासपुर में चेकिंग अभियान: रेलवे व बस स्टैंड पर यात्री चेकिंग तेज
Gurdaspur, Punjab:Gurdaspur ਆਪਰੇਸ਼ਨ ਪ੍ਰਹਾਰ ਤਹਿਤ ਐਸਐਸਪੀ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਅਦਿੱਤਿਆ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਅਤੇ ਬੱਸ ਸਟੈਂਡ ਤੇ ਚਲਾਇਆ ਗਿਆ ਚੈਕਿੰਗ ਅਭਿਆਨ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਤੇ ਆਉਣ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਯਾਤਰੀਆਂ ਦੇ ਸਮਾਨ ਦੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਚੈਕਿੰਗ0
0
Report
Advertisement
गाजीपुर में बंद कमरे से युवक का संदिग्ध शव, पुलिस के लिए बड़ा रहस्य
Singrauli, Madhya Pradesh:गाजीपुर निवासी युवक का बंद कमरे में संदिग्ध अवस्था में मिला शव। 2 दिन से घर के भीतर ही था युवक। मकान मालिक अखिलेश कुमार वर्मा ने पुलिस को दी सूचना। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस, अंदर से दरवाजा दोनों तरफ है बंद। जमीन पर पड़ा हुआ है मृतक, नशे का आदी था मृतक। एमआर का काम करता था मृतक, संतोष राय सनी मृतक का बताया जा रहा है नाम। पिछले एक साल से किराये का मकान लेकर रहता था मृतक। नवागनर थाना क्षेत्र का मामला।0
0
Report
मनोज तिवारी बाबा महाकाल के दरबार में दर्शन, देश-समृद्धि की प्रार्थना
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सांसद और अभिनेता मनोज तिवारी, परिवार संग किए दर्शन-पूजन महाकाल के दरबार में अभिनेता-सांसद मनोज तिवारी, बोले— ‘देश पर बनी रहे बाबा महाकाल की कृपा’ उज्जैन। भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता और दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी शुक्रवार को विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। उन्होंने सपरिवार बाबा महाकाल के दर्शन-पूजन कर देश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर में दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। दर्शन के बाद मनोज तिवारी ने कहा कि बाबा महाकाल के दरबार में आकर उन्हें अद्भुत आध्यात्मिक अनुभूति हुई। उन्होंने कहा, “महाकाल महाराज की कृपा पूरे देश पर बनी रहे, भारत निरंतर प्रगति करे और सभी नागरिक सुखी एवं समृद्ध रहें, यही मेरी प्रार्थना है।” दर्शन-पूजन के बाद उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने मनोज तिवारी का पुष्पमाला और अंगवस्त्र भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। दोनों नेताओं ने मंदिर परिसर में मीडिया से बातचीत की और बाबा महाकाल के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। बाइट:-सांसद और अभिनेता मनोज तिवारी0
0
Report
बलिया में उमाशंकर सिंह के शवयात्रा पर जनसैलाब; बेटे ने मुखाग्नि दी
Ballia, Uttar Pradesh:एंकर- बलिया के रसडा विधानसभा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। उनके पैतृक गांव खानवर से निकली शव यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। लाखों लोगों ने अपने प्रिय नेता को नम आखों से अंतिम विदाई दी। वहीं गंगा नदी के किनारे स्थित शिवरामपुर घाट पर उनके बेटे ने मुखाग्नि दी। बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि उमाशंकर सिंह के शुभ चिंतकों को यह दुख सहने की ईश्वर क्षमता दे। वही कहा कि मायावती जी ने कहा था की उमाशंकर सिंह हमारे भाई की तरह थे। हालांकि इस बार रक्षाबंधन में वह अपने भाई को राखी नहीं बांध पाएंगी लेकिन जिस तरीके से उमाशंकर सिंह को तीन बार बसपा से विधायक बनाया उनके बेटे अगर राजनीति में आना चाहेंगे तो उन्हें भी सहयोग किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
