Hardoi: अज्ञात कारणों के चलते लगी आग से दर्जनो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
Mallawan, Uttar Pradesh:माधौगंज ब्लॉक के ग्राम लालपुर और इकसइया में के गेहूं के खेतों में भीषण आग लगी है। लगभग 3 घंटे पहले आग लगी थी लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका। जिम्मेदार लोगों से किसानों ने गुजारिश की है कि आग बुझाई जाए। क्योंकि यह किसानों के साल भर की कमाई है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है दर्जनों बीघा गेहूं की फसल जलने का अनुमान लगाया जा रहा है लेकिन फायर गेट की गाड़ी ने आग पर काबू नहीं पा सकी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
