icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241406
SaurabhSaurabhFollow17 Jan 2025, 11:14 am

हरदोईः वंदन योजना के कार्यों की धीमी प्रगति पर डीएम हुए नाराज, कारण बताओ नोटिस किया जारी

Chandeli, Uttar Pradesh:

विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में नगर निकायों की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि वंदन योजना के कार्यों की धीमी प्रगति पर उन्होंने हरदोई और बिलग्राम के अधिशाषी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत शाहाबाद और मल्लावां में कार्यों की डीपीआर जल्द प्रेषित की जाये। पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के अंतर्गत कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाये। नगरों में पेयजल पाईपलाइन के विस्तार का काम जल्द कराया जाये। नगर निकायों में सीवर लाइन की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाये। नगर पालिका हरदोई और पाली में कान्हा गौशाला का निर्माण कराया जाये।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

वारिसलीगंज में साइबर ठगों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7 गिरफ्तार, लाखों कैश बरामद

Nawada, Bihar:वारिसलीगंज में साइबर ठगों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 साइबर अपराधी गिरफ्तार, नगदी, 15 मोबाइल, 26 फर्जी एटीएम, फर्जी पासबुक पैन कार्ड और कस्टमर डाटा बरामद वारिसलीगंज के चकबाय गांव और माफी गली में में लोन दिलाने और इन्वेस्टमेंट के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले अंतरजिला गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए नवादा पुलिस ने 7 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कुल 1,47,100 रुपये नकद, 2 आईफोन समेत 15 मोबाइल, 26 फर्जी ATM कार्ड, फर्जी पासबुक, पैन-आधार कार्ड और कस्टमर डाटा बरामद हुआ है。 साइबर पुलिस की SIT ने तकनीकी सर्विलांस और मानवीय इंटेलिजेंस के आधार पर वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के चकवाय गांव में नीतीश कुमार के घर छापा मारा। मौके पर तीनों आरोपी मोबाइल से ऑनलाइन ठगी कर रहे थे। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया वही वारिसलीगंज पुलिस व साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई पटना की संयुक्त टीम ने माफी गली रेलवे ट्रैक के पास छापेमारी की। छापेमारी के दौरान ऑनलाइन ठगी करते हुए चार साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे फाइनेंस कंपनियों से लोन दिलाने के नाम पर "प्रोसेसिंग फीस" वसूलते थे। ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट का झांसा देकर भी ठगी करते थे। इनके पास कस्टमर डाटा था, जिसमें ग्राहकों का नाम, पता, मोबाइल नंबर रहता था। उसी के आधार पर फोन कर झांसा देते थे। ठगी 2-4 हजार से शुरू होकर लाखों तक पहुंच जाती थी।  थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व IT एक्ट में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गए है। पुलिस इनके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है。
0
0
Report

मनेन्द्रगढ़ के रिहायशी इलाकों में भालू की घुसपैठ से दहशत, वन विभाग सावधान

Muju, Jeonbuk State:मनेन्द्रगढ़ शहर के रिहायशी इलाकों में भालू की घुसपैठ से दहशत का माहौल बन गया है। भालू मौहारपारा और रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में घूमता हुआ दिखाई दिया। उसकी चहलकदमी का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें भालू आबादी वाले इलाके में बेखौफ घूमता नजर आ रहा है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम सतर्क हो गई है। स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे भालू के पास जाने या उसे छेड़ने की कोशिश न करें और किसी भी तरह की गतिविधि दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें। लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

स्मार्ट मीटर हटाने और बिजली बिलों में गड़बड़ी को लेकर भाकियू (टिकैत) का प्रदर्शन की चेतावनी, अधिशासी

Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी (बरेली)। भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड तराई क्षेत्र के महासचिव शोएब रज़ा के नेतृत्व में बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर स्मार्ट मीटरों को लेकर उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की गई। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि जिन घरों में पहले स्मार्ट मीटर नहीं लगे थे, वहां बिजली विभाग की टीम ने उपभोक्ताओं की इच्छा के विरुद्ध जबरन स्मार्ट मीटर लगा दिए। विरोध करने पर कर्मचारियों द्वारा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया। संगठन का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल वास्तविक खपत से अधिक आ रहे हैं। समय पर बिल जमा करने के बावजूद कई बार बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होती तथा कुछ कर्मचारियों द्वारा अतिरिक्त धनराशि मांगकर उपभोक्ताओं का शोषण किए जाने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि शिकायत लेकर पहुंचने वाले उपभोक्ताओं के साथ अधिकारियों का व्यवहार उचित नहीं है तथा स्थानीय लोगों के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने से लोगों में नाराजगी है। भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) ने मांग की है कि उपभोक्ताओं के हित में स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर लगाए जाएं तथा कथित रूप से बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच कर उन्हें संशोधित किया जाए। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो किसान यूनियन धरना-प्रदर्शन कर बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगी। नोट: यह खबर भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) द्वारा दिए गए ज्ञापन और लगाए गए आरोपों पर आधारित है। बिजली विभाग का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

भोपाल में SBI ATM ठगी: बिहार से आया गिरोह पकड़ा गया

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल SBI ATM से लाखों रु की ठगी का मामला मुजफ्फरपुर से पकड़ा वारदात का मास्टरमाइंड अभिषेक कुमार सिंह गिरोह के सभी सदस्य बिहार से ATM तोड़ने की ट्रेनिंग लेकर आए थे. अभिषेक गिरोह के सदस्यों को ATM का लॉक सिस्टम से छेड़छाड़ करने का तरीका सिखाता था गिरोह का सरगना बिहार के गयाजी का रहने वाला विपुल उर्फ सोनू है भोपाल के इंजीनियरिंग कॉलेज का पूर्व छात्र भोपाल के अलग-अलग थानों में आरोपियों ने ATM को निशाना बनाया था पुलिस इस पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी बिहार के एक बैंक कर्मचारियों ने चोरी का तरीका सिखाया मास्टरमाइंड अभिषेक खुद को व्यापारी बता रहा शाहपुरा थाना क्षेत्र का मामला
0
0
Report

उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के साथ बिहार विधानसभा में दो दिवसीय संसदीय परंपरा प्रशिक्षण शुरू

Gaya, Bihar:दो दिवसीय संसदीय पंरपरा प्रक्रियाओं का होगा शुभारंभ, उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री करेंगे कार्यक्रम का शुभारम्भ बिहार विधानसभा के सदस्यों के लिए शनिवार और रविवार को गयाजी स्थित बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) में दो दिवसीय आवासीय प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसका शुभारम्भ भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा किया जाएगा।आयोजित कार्यक्रम में विधायकों को संसदीय परंपराओ, विधायी प्रक्रियाओं, संसदीय शिष्टाचार तथा जनहित से जुड़े विषयों पर व्यवहारिक और संस्थागत प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। हम आपको बता दे कि दो दिवसीय आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन कुछ इस प्रकार है। पहला दिन 11 जुलाई शनिवार 2.00-3.15 बजे विषय प्रवेश संसदीय प्रक्रिया, नियम और औपचारिकताएं 3:30-4:30 बजे तक प्रश्नोतर सहित लोक महत्व की सभी प्रकार की सूचनाएं 4:30:5:15 बजे तक आधुनिक तकनीक का संसदीय कार्य व्यवहार में उपयोग और नेवा का योगदान 5:15-5:40 बजे तक सत्र समीक्षा एवं प्रथम दिवस का समापन 7:30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम दूसरा दिन 12 जुलाई रविवार 10:00- 11:30 बजे तक विधायी और बजटीय प्रक्रिया 11:45-12:30 बजे तक विशेषाधिकार, प्रोटोकॉल और नवाचार 12:30-1:30 बजे तक संसदीय समितियों , कृत्य, प्रतिवेदन और सीमाएं 1:30-1:45बजे धन्यवाद ज्ञापन
0
0
Report

फरीदाबाद इस्माइलपुर में चार दिन से बिजली संकट पर सड़क जाम, JE पर हंगामा

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद इस्माइलपुर में लोगों ने सड़क पर लगाया जाम:4 दिन से झेल रहे बिजली संकट,जेई को मारे धक्के, कॉलर पकड़ कर खींचा फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर इलाके में पिछले चार दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित होने से नाराज सैकड़ों लोग देर शाम घरों से बाहर निकल आए और सड़क जाम कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन इस दौरान विवाद और बढ़ गया। बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (जेई) पर एक महिला ने अभद्र व्यवहार और गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया, जिसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ। महिलाओं के द्वारा उनके जमकर धक्के मारे गए, मौके पर मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे जेई का बचाव किया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। हांलाकि जेई शिवकुमार ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपो को झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि केवल अपनी भड़ास निकालने के लिए ऐसा किया गया है। उनका काम बिजली की परेशानी सुनना है जिसके लिए वो गए थे। पुलिस ने कई घंटे की मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया जिसके बाद देर रात को जाम खुल पाया। चार दिन से बिजली नहीं, पानी और बच्चों की पढ़ाई पर असर स्थानीय निवासी महरपाल ने बताया कि लगातार बारिश के बीच पिछले चार दिनों से इलाके में बिजली की आपूर्ति सही तरीके से नहीं हो रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। बिजली नहीं होने से लोगों को पानी की भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और कई परिवारों को पीने का पानी खरीदना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों को हो रही है, जो रात में ठीक से सो नहीं पा रहे हैं और उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। जेई पर महिला ने लगाए अभद्रता के आरोप रोड जाम की सूचना मिलने पर बिजली विभाग के जेई शिवकुमार मौके पर पहुंचे। इसी दौरान एक महिला ने आरोप लगाया कि जेई ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और गलत तरीके से छुआ। आरोप लगते ही मौके पर मौजूद महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने जेई के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों महिलाओं के बीच तीखी बहस भी हुई। जेई को घेरकर कार्रवाई की मांग जब पुलिस जेई को मौके से बाहर ले जाने लगी तो महिलाओं ने उन्हें घेर लिया और कहा कि जब तक उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी और इलाके की बिजली बहाल नहीं होगी, तब तक उन्हें जाने नहीं दिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण बनी रही और उग्र भीड़ को संभालना पुलिस के लिए चुनौती बन गया। पुलिस के समझाने पर खुला जाम करीब कई घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाया और बिजली आपूर्ति जल्द बहाल कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सड़क से जाम हटाया और यातायात सामान्य हो सका। क्या बोले थाना प्रभारी पल्ला थाना प्रभारी सत्य प्रकाश ने बताया कि बिजली आपूर्ति बाधित होने से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल करने का काम कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

बाड़ी नगरपालिका में कमीशन बाजी: ठेकेदार–नेताओं के आशीर्वाद से अधिकारी पर घोटाले के आरोप

Dholpur, Rajasthan:बाड़ी – कांग्रेस नेता रामवीर पोसवाल ने बाड़ी में चल रही विभिन्न समस्याओं को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है जिसमें उन्होंने क्षेत्रीय विधायक शासन प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ ठेकेदारों और शासन के कुछ नेताओं के आशीर्वाद और उन्हें खुश करने की एवज में मिले कई चार्जों से मदमस्त एक अधिकारी बेखौफ होकर नगरपालिका में कमीशन बाजी का खेल,, खेल रहा है। उत्तमचंद बंसल इस अधिकारी का मूल पद स्थापन बसई नवाब है, जहां से इनकी सैलरी बनती है,,लेकिन वहां यह कभी नहीं जाते,, इनको कंचनपुर उपतहसील और बाड़ी के नायब तहसीलदार का अतिरिक्त चार्ज दे रखा है,,,जिन्हें कंचनपुर तहसील के कार्यों को देखने तक की फुर्सत नहीं है,, सिर्फ रजिस्ट्रेशन के लिए ही चार्ज लिया गया है,,, यह रजिस््ट्रेशन भी नियमों और मापदंडों को अनदेखी कर घर मंगाकर किए जाते हैं। इनके ऊपर बाड़ी के नायब तहसीलदार का भी अतिरिक्त चार्ज है,,, जिसमें बाड़ी तहसीलदार के अधिकांश निर्देशों को भी यह अधिकारी नजरअंदाज करते है। अपने प्रभाव के चलते जहां एक ओर तहसीलदार के क्वार्टर को नहीं छोड़ा है,, वही दूसरी ओर अपनी पत्नी शिक्षिका को भी डेपुटेशन पर तहसील के कंट्रोल रूम में लगा रखा है,,जिससे उन्हें विद्यालय नहीं जाना पड़े,, यह सारा खेल बाड़ी नगरपालिका के अतिरिक्त चार्ज के लिए किया गया हैं,,, जिसमें इन्हें नेताओं को खुश करने और ठेकेदारों के फर्जी भुगतान कर कमीशन बाजी का खेल खेलने के लिए किया गया है। हालांकuन जांच की जाए तो शुरुआत में पद मिलते ही कई भुगतान बड़े कमीशन लेकर कर दिए गए,,, लेकिन बाद में प्रशासक द्वारा बड़े भुगतान रोकने और लगातार मीडिया बाजी होने के चलते भुगतान और टेंडर प्रक्रिया नहीं हो सके। लेकिन अब चर्चा है कि राज्य सरकार द्वारा ईओ की लिस्ट आ रही है,, जिसमें इनसे ईओ का चार्ज जा सकता है। सूचना है कि पिछले तीन चार दिनों से कोटेशन (निविदा) भुगतान के चैक काटे जा रहे हैं। जिन पर ना स्थानीय प्रशासन का ध्यान है और ना ही जिला प्रशासन ध्यान दे रहा है। बाइट 1 रामवीर पोसवाल स्थानीय कांग्रेस नेता
0
0
Report

श्री विजयनगर के खेल मैदान में 90 फुट गहरा बोरवेल से पानी निकासी सुधरेगी

Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर के श्री विजयनगर में नगर पालिका के निर्देश पर खेल ग्राउंड में भूमिगत पानी निकासी के लिए करीब 90 फुट गहरा बोरवेल खुदवाया गया। पूर्व में बारिश के पानी के जमाव से ग्राउंड लंबे समय तक जलमग्न रहता था, जिससे खेल गतिविधियाँ और स्थानीय उपयोग बाधित होते थे। अब नए बोरवेल और निष्ठुर निकासी व्यवस्था से बारिश का पानी शीघ्र निकलेगा। युवा खिलाड़ी और शहरवासी इस पहल की सराहना कर रहे हैं क्योंकि खिलाड़ी और शहर वासी बारिश के समय निकासी पानी की समस्या को लेकर लंबे समय से मांग कर रहे थे और अब उम्मीद जताई है कि ग्राउंड पर पुनः नियमित खेलकूद और सामुदायिक कार्यक्रम शुरू होंगे। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी मिल्ख राज चुघ ने निगरानी जारी रखने का आश्वासन दिया है।
0
0
Report
Advertisement

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण: अक्टूबर तक अधिकांश कार्य पूर्ण, ऑडिट निर्णय उम्मीद

Ayodhya, Uttar Pradesh:राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में शामिल होने के लिए समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा आज अयोध्या में है, राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में उन्होंने कहा कि कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज ने बताया है कि अपने आप में यह कलंक है हम सभी अपने आप को छोटा पन महसूस कर रहे हैं, उम्मीद है कि अब व्यवस्थाओं में सुधार होगा और इसकी पुनरावृत्ति नहीं होगी, वहीं दूसरी तरफ राम मंदिर निर्माण को लेकर उन्होंने कहा कि जो पुराना मंदिर स्मारक है वह लगभग पूरा हो चुका है और अब 24 घंटे उसमें ज्वाला जले इसकी व्यवस्था की जा रही है, हुतात्मा स्मारक जुलाई की अंत तक तैयार हो जाएगा, 30 जुलाई तक राम मंदिर के सभी कार्य पूर्ण हो जाएंगे, केवल दो कार्य शेष बचेगा बाउंड्री वालों जो की चार किमी की है वह भी उम्मीद है 30 सितंबर तक पूरा हो जाएगा, ऑडिटोरियम भी दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा, राम कथा संग्रहालय में 20 गैलरी बनाई गई है सब की स्टोरी लाइन बन गई है, वीडियो कैसा होगा आज और कल की बैठक में अंतिम निर्णय लिया जाएगा, उन्होंने बताया कि सीईओ की नियुक्ति के लिए तीन सदस्य समिति बनाई गई है वह उसका फैसला करेगी।
0
0
Report

नालंदा में कुचल हादसे: बाइक सवार दो युवकों की मौत, कार चालक हिरासत में

Pariaunna, Bihar:सरमेरा थाना क्षेत्र के मोकामा बरबीघा मुख्य सड़क मार्ग पर देव सर्विस पेट्रोल पंप के समीप कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान शेखपुरा जिले के नीतीश कुमार तथा सरमेरा थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव त्रिपुरारी कुमार के रूप में हुई है।परिजनों ने बताया कि त्रिपुरारी कुमार शेखपुरा के बंगाली पर मोहल्ले में रहकर पढ़ाई करता था। वह अपने दोस्त नीतीश कुमार के साथ बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान देव सर्विस पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही एक कार से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही सरमेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया।थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना में शामिल कार और उसके मालिक को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top