icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241001
Sunil KumarSunil KumarFollow10 May 2025, 02:14 pm

Hardoi - तिरंगा यात्रा के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने की बैठक

Hardoi, Uttar Pradesh:

स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कल 11 मई को 8:30 बजे से कलेक्ट्रेट परिसर से निकलने वाली तिरंगा यात्रा के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि यह यात्रा कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारम्भ होगी तथा विभिन्न चौराहों से होते हुए शहीद उद्यान में समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों के लोग यात्रा में अपनी प्रतिभागिता कर देश के प्रति अपनी एकजुटता प्रदर्शित करें। इसमें माननीय जन प्रतिनिधि भी प्रतिभाग करेंगे। सभी संगठनों को इस सम्बन्ध में सूचित किया जाये। यात्रा के दौरान एक एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बाढ़ से बिहार के 15 जिलों में फसलें बर्बाद, केंद्र मदद की घोषणा

Patna, Bihar:बाढ़ से 15 जिलों में फसल तबाह, केंद्र देगा हरसंभव मदद : शिवराज बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस बार बाढ़ का स्तर अब तक के सबसे ऊंचे स्तरों में रहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ उन्होंने हाजीपुर, वैशाली, मुंगेर और भागलपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड, 575 पंचायत और 2500 से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं। करीब 60 हजार हेक्टेयर यानी डेढ़ लाख एकड़ से अधिक फसल को नुकसान पहुंचा है। शिवराज ने कहा कि कई इलाकों में 10 से 14 दिनों तक पानी जमा रहने के कारण केला, मक्का और धान समेत कई फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। फसलों के अलावा पशुओं की मौत, नाव पलटने की घटनाओं तथा सड़क, पुल-पुलिया, बिजली और पेयजल जैसी आधारभूत संरचनाओं को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की तत्परता से कई जगह तटबंधों को टूटने से बचाया गया। उन्होंने कहा कि अभी कई क्षेत्रों में पानी भरा हुआ है, इसलिए फसल क्षति का पूरा आकलन नहीं हो पाया है। पानी उतरने के बाद राजस्व और कृषि विभाग की टीमें मौके पर जाकर नुकसान का आकलन करेंगी। बिहार सरकार की ओर से विस्तृत रिपोर्ट केंद्र को भेजे जाने के बाद भारत सरकार समग्रता से विचार कर सहायता उपलब्ध कराएगी। वैकल्पिक फसल के लिए राज्य से होगी चर्चा केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि बाढ़ में बर्बाद हुई फसलों के स्थान पर किसानों को वैकल्पिक फसल उपलब्ध कराने को लेकर राज्य सरकार और कृषि विभाग से चर्चा की जाएगी। जरूरत के अनुसार किसानों को बीज समेत अन्य कृषि सामग्री उपलब्ध कराने में केंद्र सरकार सहयोग करेगी। विशेष पैकेज पर भी विचार बिहार के लिए विशेष राहत पैकेज के सवाल पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार दोनों इस दिशा में विचार कर रहे हैं। एनडीआरएफ के प्रावधानों के तहत फसल और मवेशियों के नुकसान के लिए सहायता का प्रावधान है। राज्य सरकार का प्रस्ताव मिलने के बाद केंद्र सरकार की ओर से आवश्यक सहयोग किया जाएगा। बाढ़ के स्थायी समाधान पर केंद्र-राज्य मिलकर करेंगे काम शिवराज ने कहा कि बिहार को हर साल बाढ़ के साथ-साथ सूखे की समस्या का भी सामना करना पड़ता है। इस साल भी कई इलाकों में सामान्य से कम बारिश हुई है। ऐसे में बाढ़ और सूखे की समस्या के स्थायी समाधान के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नेपाल के साथ भी इस मुद्दे पर बातचीत की जा रही है। सिल्ट हटाने के भी प्रावधान सिल्ट मैनेजमेंट को लेकर पूछे गए सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एनडीआरएफ के तहत सिल्ट हटाने के भी प्रावधान हैं। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में केंद्र सरकार बिहार की जनता और राज्य सरकार के साथ खड़ी है और बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
0
0
Report

गोरखपुर में डंपर से किशोर की मौत, ग्रामीणों ने फोरलेन जाम कर दिया

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार डंपर ने एक घर का चिराग बुझा दिया. गुलरिहा थाना क्षेत्र के नाहरपुर में साइकिल से कोचिंग जा रहे 15 वर्षीय छात्र को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया. हादसा इतना भयावह था कि साइकिल डंपर के अगले हिस्से में फंस गई और किशोर को साइकिल समेत करीब 20 मीटर तक घसीटता चला गया. हादसे में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया. मासूम की मौत से गुस्सा इतना भड़का कि ग्रामीणों ने डंपर को आग के हवाले कर दिया और गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन को दोनों तरफ से जाम कर दिया. सवाल ये कि आखिर फोरलेन पर बेलगाम दौड़ते डंपरों पर लगाम कब लगेगी? ये तस्वीरें गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के नाहरपुर की हैं... जहां बुधवार की देर शाम सड़क पर तेज रफ्तार डंपर ने एक 15 साल के किशोर की जिंदगी छीन ली. गुलरिहा बाजार निवासी अजीत शाम करीब साढ़े पांच बजे साइकिल से कोचिंग जाने के लिए निकला था. अजीत नाहरपुर के पास पहुंचा ही था कि तेज रफ्तार डंपर ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि साइकिल डंपर के अगले हिस्से में फंस गई और डम्फर के कुचलने से किशोर की मौत हो गई. हादसे के बाद चालक डंपर को रोकने के बजाय आगे ले जाता रहा और किशोर को साइकिल समेत करीब 20 मीटर तक घसीटता चला गया. आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया. लेकिन तब तक अजीत की मौत हो चुकी थी. किशोर की मौत की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए. मौके का मंजर देखकर लोगों का गुस्सा भड़क उठा. ग्रामीणों ने डंपर में आग लगा दी. इसके बाद गोरखपुर-महाराजगंज फोरलेन की दोनों लेन पर आवागमन रोक दिया गया. सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई. कुछ देर के लिए पूरा यातायात थम गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की. काफी प्रयास के बाद मामला शांत कराया गया और पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. ग्रामीणों का आरोप है कि गोरखपुर-महाराजगंज फोरलेन पर सुबह से लेकर रात तक भारी डंपर तेज रफ्तार में दौड़ते हैं. लोगों का कहना है कि भारी वाहनों की रफ्तार पर प्रभावी नियंत्रण नहीं होने से इस मार्ग पर हादसे का खतरा बना रहता है. अजीत की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा इसी व्यवस्था को लेकर सामने आया. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या सड़क पर दौड़ते भारी वाहनों की रफ्तार पर प्रभावी निगरानी हो रही है? क्या नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर समय रहते कार्रवाई हो रही है? और क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही प्रशासन जागेगा? इन सवालों का जवाब पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई से ही सामने आएगा. हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश के लिए टीम लगाई गई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. वहीं, एक परिवार का 15 साल का बेटा अब कभी वापस नहीं आएगा. गोरखपुर के नाहरपुर में हुआ ये हादसा सिर्फ एक सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि तेज रफ्तार भारी वाहनों को लेकर उठ रहे सवालों को भी सामने लाता है. एक तरफ 15 साल के किशोर की मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया, तो दूसरी तरफ आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर अपना गुस्सा जाहिर किया. अब देखना होगा कि पुलिस फरार चालक तक कब पहुंचती है और फोरलेन पर तेज रफ्तार डंपरों को लेकर आगे क्या कार्रवाई की जाती है. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है. लेकिन इस हादसे ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है—आखिर रफ्तार के इस कहर पर लगाम कब लगेगी?
0
0
Report
Advertisement

HPV टीकाकरण: देवीपाटन 80% के साथ नई छलांग, बहराइच-श्रावस्ती 84%

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बेटियों के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य को लेकर चलाए जा रहे HPV टीकाकरण अभियान में देवीपाटन मंडल ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के प्रभावी अनुश्रवण और स्वास्थ्य विभाग के निरंतर प्रयासों से मंडल में अब तक 80 प्रतिशत पात्र बालिकाओं का टीकाकरण पूरा हो चुका है। प्रदेश की रैंकिंग में देवीपाटन मंडल 15वें स्थान से छलांग लगाकर छठे स्थान पर पहुंच गया है। बहराइच और श्रावस्ती 84 प्रतिशत के साथ आगे। 8 सितंबर तक बहराइच और श्रावस्ती में 84-84 प्रतिशत, बलरामपुर में 78 प्रतिशत और गोण्डा में 74 प्रतिशत पात्र बालिकाओं का टीकाकरण हुआ है। बहराइच की 84 प्रतिशत उपलब्धि जिले के स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता को दर्शाती है। 17 सितंबर तक शत-प्रतिशत लक्ष्य का संकल्प अभियान के तहत 14 वर्ष की पात्र बालिकाओं को HPV वैक्सीन निःशुल्क लगाई जा रही है। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घर-घर संपर्क कर कोई भी पात्र बालिका टीकाकरण से वंचित न रहे। सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी 14 वर्षीय बेटियों का समय से टीकाकरण अवश्य कराएं। जनपद के अस्पतालों, सीएचसी, पीएचसी और हेल्थ कैंपों में वैक्सीनेशन की सुविधा उपलब्ध है।
0
0
Report

खजूरी नहर में पलटा गिट्टी से भरा हाइवा पलटा, चालक-परिचालक सुरक्षित

Jabalpur, Madhya Pradesh:खजूरी नहर में पलटा गिट्टी से भरा हाइवा, बाल-बाल बचे चालक-परिचालक. नुनसर चौकी के अंतर्गत ग्राम सोनतलाई उजरोड के पास बुधवार को खजूरी नहर किनारे Road से गुजर रहा गिट्टी से भरा हाइवा वाहन अचानक नहर में पलट गया. हादसे के दौरान वाहन में चालक और परिचालक सवार थे, जो सुरक्षित बताए जा रहे हैं. दोनों वाहन से बाहर निकल आए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. नुनसर चौकी प्रभारी राजेश धुर्वे ने बताया कि ग्राम सोनतालाई उजरोड के पास खजूरी नहर में पलट गया. हाइवा में गिट्टी भरकर ले जा रहा था. नहर के किनारे की मिट्टी अचानक धंसने से वाहन का संतुलन बिगड़ गया और हाइवा नहर में जा पलटा. हादसे में चालक और परिचालक को कोई चोट नहीं आई. दोनों सुरक्षित रूप से वाहन से बाहर निकल आए. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी!
0
0
Report

जयराम ठाकुर का सिरमौर दौरा: भाजपा के पक्ष में एकजुट रहने का आह्वान

Paonta Sahib, Himachal Pradesh:जयराम ठाकुर सिरमौर प्रवास के दौरान सराहां पहुंचे। यहां उन्होंने जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने सभी जनप्रतिनिधि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में कार्य करने में जुट जाएं तथा प्रदेश की मौजूदा कांग्रेस सरकार की नाकामियाँ और झूठी गारंटीओं को जन-जन तक पहुंचाएं। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सिराहां प्रवास के पहले दिन सराहा पहुंचे। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। कार्यक्रम के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने पंचायतीराज में चुने हुए भाजपा समर्थित पंचायत प्रतिनिधिओं को सम्मानित किया। यहां आयोजित जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन में जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सरकार पर प्रदेश की जनता को धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री को आम जन मानस की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं हैं। कांग्रेस के चुनावी वादे के अनुसार युवा रोजगार को तरस रहे हैं और नौकरी शुदा सड़कें गड्ढों से भरी पड़ी हैं। अस्पतालों में डाक्टर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 4 वर्षो में पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में एक भी शिलान्यास या उद्घाटन कांग्रेस नेता नहीं करवा पाए हैं। बल्कि इसके विपरीत भाजपा कार्यकाल में किए गए विकास कार्य को भी कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही उन कार्यों पर या तो विराम लगा दिया या संस्थान बंद करवा दिए गए। उन्होंने पच्छाद की जनता को विश्वास दिलाया कि जिन संस्थानों को कांग्रेस सरकार ने बंद किया हैं उन्हें भाजपा सरकार बनते ही दोबारा खोला जाएगा। इस मौके पर सांसद सुरेश कश्यप तथा पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने भी जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने प्रदेश सरकार पर खूब हमला बोला। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का सराहा आगमन पर जोरदार स्वागत स्थानीय लोगों के द्वारा किया गया। नेता प्रतिपक्ष ने आये हुए सभी जनप्रतिनिधिओं का सम्मान किया। इस मौके पर सैकड़ों लोग इस कार्यक्रम में मौजूद रहे。
0
0
Report
Advertisement

उज्जैन दीपोत्सव: मोदी के जन्मदिन पर 33 लाख दीपों से इतिहास रचने की तैयारी

Ujjain, Madhya Pradesh:सदावल हेलीपैड से शंकराचार्य चौराहे तक जुलूस, करीब 100 मंचों से होगा स्वागत; रामघाट पर दीप प्रज्ज्वलन, आरती और भजन संध्या में शामिल होंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उज्जैन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके 25 वर्षों के सेवा काल के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से कई आयोजन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 17 सितंबर को उज्जैन पहुंचेंगे। उनके स्वागत से लेकर रामघाट पर होने वाले दीप प्रज्ज्वलन तक पूरे कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। उज्जैन के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि नितिन नवीन शाम 5.15 बजे सदावल हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वे जुलूस के रूप में शंकराचार्य चौराहे तक जाएंगे। इस दौरान पूरे मार्ग पर सामाजिक संस्थाओं, भाजपा मंडलों के पदाधिकारी और समाजजनों की ओर से करीब 100 मंचों से उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकराचार्य चौराहे से दत्त अखाड़ा क्षेत्र पहुंचेंगे। यहां से नाव के जरिए रामघाट जाएंगे। शाम करीब 7 बजे रामघाट पर दीप प्रज्ज्वलित करेंगे और आरती में शामिल होंगे। इसके बाद मंच पर उनका स्वागत किया जाएगा और नितिन नवीन कार्यकर्ताओं और आम लोगों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के बाद वे भजन संध्या में भी शामिल होंगे। उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीपों से बनेगा खास नजारा कार्यक्रम का सबसे खास आकर्षण उज्जैन में होने वाला दीप प्रज्ज्वलन रहेगा। भाजपा के मुताबिक रामघाट और शिप्रा नदी के विभिन्न घाटों पर करीब 19 लाख दीप जलाए जाएंगे। वहीं कार्तिक मेला ग्राउंड में 9 लाख दीपों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे की आकृति बनाई जाएगी। इसके अलावा महाकाल लोक में 5 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। यानी शहर में कुल करीब 33 लाख दीपों से दीपोत्सव का आयोजन होगा। भाजपा की ओर से इसे ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के रूप में भी आयोजित किया जा रहा है। पार्टी का कहना है कि बूथ स्तर तक परिवारों को इस अभियान से जोड़ा जा रहा है और लोग अपने घरों पर भी दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर अपनी सहभागिता दर्ज कराएंगे। 18 सितंबर की सुबह भस्म आरती में होंगे शामिल नितिन नवीन 17 सितंबर की रात उज्जैन में रुकेंगे। अगले दिन 18 सितंबर की सुबह करीब 4 बजे बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 9.30 बजे इंदौर के लिए रवाना होंगे। भाजपा के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक अलग-अलग सेवा गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। इनमें रक्तदान सहित विभिन्न सेवा कार्य शामिल हैं। कार्यक्रम को लेकर भाजपा के संभाग, जिला और मंडल स्तर के कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं। बाइट - प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल
0
0
Report

रतलाम में तेज बारिश के दौरान कच्ची दीवार गिरने से 9 वर्षीय बच्ची की मौत

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम के नामली थाना क्षेत्र के रुघनाथगढ़ गांव में सोमवार शाम तेज बारिश के बीच दर्दनाक हादसा हो गया। यहां कच्चे मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से 9 साल की यशिका चौहान की मौत हो गई। हादसा शाम करीब 5.30 बजे हुआ, उस वक्त तेज बारिश हो रही थी। बताया जा रहा है कि यशिका अपनी 12 वर्षीय सहेली प्रीति के साथ घर की ओर जा रही थी। दोनों कच्चे मकान के पास से गुजर ही रही थीं, तभी अचानक दीवार गिर गई और दोनों बच्चियां मलबे में दब गईं। पास के एक अन्य मकान का छज्जा और ऊपरी हिस्सा भी क्षतिग्रस्त होकर गिरा, जिसमें 65 वर्षीय मांगूबाई दब गईं। ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल मलबे से बाहर निकाला。 कुछ देर बाद बच्चियों के नजर नहीं आने पर लोग मलबे के पास पहुंचे। प्रीति की आवाज सुनाई दी, तो उसे बाहर निकाला गया। प्रीति ने बताया कि यशिका भी मलबे में दबी है। यशिका को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मांगूबाई का इलाज जारी है।
0
0
Report
Advertisement

कश्मीर की जलधाराओं में सीवेज का खतरा: 147 मिलियन लीटर बिना ट्रीटमेंट दैनिक

Chaka, कश्मीर की जलधाराओं पर संकट: एक स्टडी के मुताबिक़ झेलम और डल झील में गिर रहा 147 मिलियन लीटर बिना ट्रीट किया हुआ सीवेज पानी; सीएम उमर अब्दुल्ला ने माना यह एक 'लेगेसी इशू'। जानकारों का कहना है कि "सरकारी लापरवाही कश्मीर की जीवन-रेखाओं को खत्म होने की कगार पर पहुंचा सकती है।" एक अहम वैज्ञानिक स्टडी से पता चला है कि कश्मीर के मशहूर जल-स्रोत - झेलम और डल झील - सीवेज के बढ़ते संकट के कारण गंभीर खतरे में हैं। श्रीनगर का लगभग 147 मिलियन लीटर बिना ट्रीट किया हुआ सीवेज हर दिन इनमें बहाया जाता है। यह आंकड़ा 'वॉटर' (Water) जर्नल में छपी स्टडी "असेसमेंट ऑफ स्पैटियो-टेम्पोरल डायनामिक्स ऑफ डल लेक ट्रॉफिक स्टेट" (Assessment of Spatio-Temporal Dynamics of Dal Lake’s Trophic State) से सामने आया है। रिसर्च करने वालों का अनुमान है कि श्रीनगर में रोज़ाना लगभग 201 मिलियन लीटर सीवेज पानी पैदा होता है, जिसमें से लगभग 73% (यानी करीब 147 मिलियन लीटर) बिना ट्रीट किया हुआ सीवेज डल झील और झेलम नदी में बहा दिया जाता है। हालांकि, स्टडी में झेलम और डल झील में जाने वाली मात्रा का अलग-अलग ब्योरा नहीं दिया गया है। ये नतीजे और भी चिंताजनक हैं क्योंकि दोनों जल-स्रोत पहले से ही गंभीर इकोलॉजिकल दबाव में हैं। झेलम नदी पूरे कश्मीर से होकर बहती है, इसलिए उस पर भी वेस्टवॉटर का बोझ बढ़ रहा है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) में जमा की गई एक 'एक्शन-टेकन रिपोर्ट' में झेलम में गिरने वाले 10 आउटफॉल का ज़िक्र है, जिनमें घरों से निकलने वाला वेस्टवॉटर भी शामिल है। CAG (कंप्ट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल) की ऑडिट में श्रीनगर के ड्रेनेज सिस्टम की कमियां भी सामने आई हैं; पता चला है कि शहर में सीवेज और बारिश के पानी (स्टॉर्म-वॉटर) के लिए अलग-अलग नेटवर्क नहीं हैं। इसके अलावा, डल झील के आसपास
0
0
Report
Advertisement

साखन नहर में मिला किशोरी का शव

Vishesh Kr GurejaVishesh Kr GurejaFollow9m ago
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर देवबंद कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को साखन नहर के अंदर किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।बताया जा रहा है कि किशोरी की गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं, जिसके चलते प्रथम दृष्टया हत्या कर शव नहर में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।किशोरी के हाथ पर कलावा बंधा हुआ भी मिला है। शव की पहचान अभी नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।पुलिस आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाने के साथ ही घटनास्थल और परिस्थितियों की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है
0
0
Report

Khajni police custody death: CCTV footage and post-mortem to reveal truth

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में पुलिस हिरासत में अंडा कारोबारी अर्जुन यादव की मौत के आरोप से खजनी में हड़कंप मच गया है। 46 वर्षीय अर्जुन यादव बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि चोरी की साइकिल खरीदने के आरोप में खजनी थाने की पुलिस 13 सितम्बर की रात अर्जुन को थाने ले गई थी और हिरासत में उसके साथ मारपीट हुई। मौत के बाद परिवार के आरोप अलग-थी, पुलिस का दावा है कि अर्जुन को मिर्गी का दौरा पड़ा था, जिसके बाद सिर में चोट लगी और इलाज के दौरान मौत हो गई। अब इस मामले में CCTV फुटेज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अहम कड़ी बन गई है। पुलिस नियंत्रण ने कहा है कि घटना से जुड़ा CCTV फुटेज मौजूद है। Khajni में मौत के साथ कई सवाल खड़े हुए हैं: क्या मौत गिरने से सिर में चोट के कारण हुई, या हिरासत में मारपीट हुई थी? CCTV फुटेज, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच से जवाब मिलेंगे। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और पुलिस मामले की निगरानी कर रही है।
0
0
Report

पति के आरोप: पत्नी प्रेमी के साथ फरार, सास के जेवरात और नकदी भी ले गई

Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन कोतवाली क्षेत्र के शाहगंज इलाके में एक महिला अपने पति और दो छोटे बच्चों को छोड़कर कथित रूप से अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति का आरोप है कि उसने घर में रखे सास बानो बेगम के जेवरात तथा करीब दो लाख रुपये की नकदी भी ले ली। पीड़ित पति ने पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह को शिकायती पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच, पत्नी की बरामदगी और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। राजेन्द्रनगर निवासी कल्लू शाह के अनुसार उनकी पत्नी मुस्कान मोहल्ला शाहगंज में रहती थीं। 14 सितंबर 2026 को लगभग 11 बजे वह अपने पीछे बच्चों को छोड़कर मोहल्ला शाहगंज निवासी मोहम्मद रजा और बहनोई मुख्तार शाह के साथ चली गई। तहरीर में कहा गया कि ले जाए गए जेवरात में पायल, मंगलसूत्र, झुमकी, कमरपेटी आदि आभूषण शामिल थे। घटना के बाद दोनों बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी पति पर आ गई है। कल्लू शाह ने कहा कि उन्होंने जालौन कोतवाली पुलिस से शिकायत की, पर सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। उन्होंने पुलिस से पत्नी और उसके साथ गए लोगों का पता लगाने, जेवरात व नकदी के संबंध में जांच कराने तथा दोनों बच्चों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सहायता देने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top