241001
हरदोईः कल आएंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, कार्यकर्ता सम्मान समारोह में करेंगे शिरकत
Hardoi, Uttar Pradesh:कल दोपहर 12 बजे केशव प्रसाद मौर्या हरदोई आएंगे। कार्यकर्ता सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उसके बाद भाजपा कार्यालय पर पदाधिकारियों संग बैठक करेंगे। दोपहर 2 बजे कलेक्टरेट में समस्त विभागों के अधिकारियों साथ बैठक करेंगे। इसके बाद प्रेस वार्ता कर शाम 6 बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अयोध्या के मीरनघाट रेंज में तेंदुए की पुनः दृष्टि से दहशत
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या सैन्य क्षेत्र के मीरनघाट रेंज में एक बार फिर से तेंदुआ दिखने से दहशत। इटीआर रेंज के पास दीवार पर बैठा दिखा तेंदुआ। उसी क्षेत्र के रहने वाले लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल। स्थानीय लोगों के मुताबिक गणेश प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम देखकर वापस लौट रहे लोगों ने दीवार पर बैठा देखा तेंदुआ। वन विभाग की टीम ने पहले से ही लगाए हैं पिंजरे। वायरल वीडियो की जी मीडिया नहीं करता पुष्टि。0
0
Report
अमेठी में अर्नव तूफान का असर: भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी अर्नव तूफान का असर अब अमेठी में भी दिख रहा है अमेठी में पिछले 36 घण्टे से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त छत्तीस घंटे की बारिश है, कहीं गिरे हैं मकान तो कहीं टपक रही है सरकारी बिल्डिंग अमेठी में 36 घंटों से हो रही बारिश के बाद अब खेतों में पानी भर गया जिससे किसानों के चेहरे भी अब मायूस नजर आ रहे है पानी भरने से फसलें गिर गई हैं वहीं लगातार हो रही बारिश से अब कई सरकारी संस्थानों में टपक रहा है पानी छत्तीस घंटे से बरसात के साथ साथ चल रही तेज हवाओं ने आवागमन भी किया है बाधित कई जगह गिरे हैं, पेड़ जैसे रास्ते हुए हैं, बाधित विद्युत व्यवस्था भी बारिश और आंधी से चरमरा गई है, जिससे लोगों के दिनचर्या में भी बाधा आ रही है लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी विद्यालयों को बंद रखने का निर्देश जारी किया है वहीं पूरे अमेठी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और जगह जगह पुलिस के द्वारा जागरूक भी किया जा रहा है। यदि जरूरी काम हो, तभी घरों से बाहर निकलें अन्यथा घरों में ही रहे0
0
Report
पटना चौक विवाद: पेट्रोल से जलाने की कोशिश, दो घायल
Patna, Bihar:चाऊमीन खरीदने को लेकर हुए विवाद के बाद दो लोगों पर पेट्रोल छिड़ककर जलाने का प्रयास किया गया। इस घटना में दोनों व्यक्ति झुलसकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही चौक थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस आरोपितों की पहचान करने में जुटी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, चाऊमीन खरीदने को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। पुलिस घटना के पीछे की पूरी वजह और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
जमशेदपुर में 72 घंटे से भारी बारिश, बाढ़ का खतरा, स्कूल बंद
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर: पिछले 72 घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। लगातार वर्षा के कारण शहर की प्रमुख नदियां स्वर्णरेखा और खरकाई खतरे के निशान को पार कर चुकी हैं, जिससे निचले क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। कई इलाकों में नदी का पानी प्रवेश कर गया है और लोगों के सामने सुरक्षित स्थानों पर जाने की नौबत आ गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश जारी किया है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। मानगो, बागबेड़ा, शास्त्रीनगर समेत नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। प्रशासन की ओर से लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है। शनिवार को बारिश की तीव्रता में कुछ कमी जरूर आई है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। नदियों का जलस्तर लगातार ऊंचा बना हुआ है, जिससे प्रशासन अलर्ट मोड पर है। संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए राहत एवं बचाव दलों को तैयार रखा गया है। लगातार बारिश के कारण कई सड़कों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी आपात स्थिति में जिला नियंत्रण कक्ष और प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क करने की अपील की है। फिलहाल पूरे जिले में बाढ़ और बारिश को लेकर हाई अलर्ट जारी है।0
0
Report
वाराणसी में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, वीडियो और वॉक्स पॉप देखें
Noida, Uttar Pradesh:Varanasi (Uttar Pradesh): Continuous Rainfall In Varanasi; Visuals; Vox Pop0
0
Report
यूपी बीजेपी का बड़ा मोर्चा प्लान: पांचों मोर्चों की नई इकाइयां जल्द घोषित
Noida, Uttar Pradesh:यूपी में मोर्चो की टीम की होगी जल्द घोषणा अनुमान के अनुसार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी के बीच बीजेपी जल्द ही अपने पांच प्रमुख मोर्चों की नई प्रदेश इकाइयों की घोषणा कर सकती है. महिला, किसान, ओबीसी, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने संभावित पदाधिकारियों की सूची प्रदेश नेतृत्व को सौंप दी है. हर मोर्चे में तीन महामंत्री, 10 उपाध्यक्ष, 10 मंत्री समेत करीब 30 सदस्यीय टीम होगी और क्षेत्रीय संतुलन पर खास जोर रहेगा. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी के बीच बीजेपी संगठन को मजबूत करने के लिए कदम उठाने जा रही है. बीजेपी जल्द ही अपने पांच प्रमुख मोर्चों की नई प्रदेश इकाइयों की घोषणा कर सकती है. तैयारी ऐसी है कि पितृपक्ष के दौरान ही नई टीमों को जिम्मेदारी सौंपकर चुनावी होमवर्क शुरू करा दिया जाए. महिला, किसान, ओबीसी, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने अपनी संभावित टीमों की सूची प्रदेश नेतृत्व को सौंप दी है. अब अंतिम मंजूरी के बाद इन नामों की घोषणा हो सकती है. बाइट—अवनीश त्यागी प्रवक्ता भाजपा बीजेपी इस बार मोर्चों में क्षेत्रीय संतुलन पर खास जोर दे रही है. हर प्रदेश इकाई में कई नए चेहरे शामिल किए जा सकते हैं. हर मोर्चे की टीम में ये पद होंगे: 3 महामंत्री 10 उपाध्यक्ष 10 मंत्री अन्य पदाधिकारियों के साथ करीब 30 सदस्यीय टीम फिलहाल पांचों मोर्चों की कमान इन नेताओं के पास है. ओबीसी मोर्चा : प्रकाश पाल महिला मोर्चा : सरोज कुशवाहा किसान मोर्चा : देवेंद्र चौधरी अनुसूचित जाति मोर्चा : अशोक रावत अनुसूचित जनजाति मोर्चा : विद्याभूषण गोंड नई प्रदेश टीमें इन्हीं अध्यक्षों के नेतृत्व में काम करेंगी. युवा मोर्चा की प्रदेश इकाई का इंतजार थोड़ा लंबा हो सकता है. इसकी वजह सेवा संकल्प अभियान और वाराणसी से वडनगर की यात्रा बताई जा रही है. युवा मोर्चा के कई पदाधिकारी इस कार्यक्रम में व्यस्त हैं. इसी कारण इसकी टीम पितृपक्ष के बाद घोषित होने की संभावना है. अल्पसंख्यक मोर्चा की नई प्रदेश इकाई को लेकर अभी संभावना है कि केवल प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा हो जाये टीम बाद में घोषित हो फिलहाल पार्टी की प्राथमिकता पांच प्रमुख मोर्चों की टीमों को अंतिम रूप देना है. भाजपा विधानसभा चुनाव से पहले बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करना चाहती है. इसी रणनीति के तहत मोर्चों को अलग-अलग सामाजिक वर्गों के बीच काम करने की जिम्मेदारी दी जाएगी. नई टीमों के गठन के बाद पदाधिकारियों को क्षेत्रवार जिम्मेदारियां मिलने की उम्मीद है, ताकि चुनावी तैयारी समय रहते तेज की जा सके.0
0
Report
Advertisement
नाबालिग के साथ ज्यादती: तांत्रिक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
Banda, Uttar Pradesh:बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र में झाड़-फूंक के नाम पर नाबालिग लड़की के साथ गलत हरकत करने के आरोपी तांत्रिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नाबालिग लड़की की मां की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पवई बस स्टैंड से गिरफ्तार किया। मामला बिसंडा थाना क्षेत्र का है, जहां एक महिला ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग बेटी की तबीयत ठीक करने के नाम पर एक तांत्रिक ने झाड़-फूंक की और इस दौरान उसके साथ गलत हरकत की।शिकायत के आधार पर बिसंडा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी तांत्रिक को पवई बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
यूपी चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा दांव: वरुण गांधी को राज्यसभा भेजने की चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:यूपी चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा दांव: वरुण गांधी को राज्यसभा भेजने की चर्चा भाजपा उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों के लिए नए समीकरण साध रही है, जिसमें वरुण गांधी को राज्यसभा भेजने पर विचार किया जा रहा है। चुनावी वर्ष में भाजपा यूपी में नए समीकरणों और संदेशों के जरिए ताकत बढ़ाने में जुटी है। पार्टी ने राज्य सभा में प्रभावी और जातीय समीकरणों पर खरे उतरने वाले चेहरों पर मंथन किया है। चर्चा है कि पूर्व सांसद वरुण गांधी का वनवास खत्म करते हुए भाजपा उन्हें उच्च सदन में भेज सकती है। वरुण गांधी भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहने के साथ ही वर्ष 2009 में सुलतानपुर एवं 2019 में पीलीभीत से सांसद रह चुके हैं, लेकिन पार्टी ने वर्ष 2024 लोकसभा चुनाव में उनकी मां मेनका गांधी को सुलतानपुर से चुनाव लड़वाया, परन्तु कई अवसरों पर पार्टी की नीतियों की आलोचना के कारण वरुण को तीसरी बार टिकट नहीं मिला। पूर्व राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं 2018 से 2024 तक राज्यसभा सदस्य रहे अनिल जैन का नाम चर्चा में पश्चिम उत्तर प्रदेश में जाटों के बीच समीकरण मजबूत करने के लिए पार्टी पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह एवं संजीव बालियान में से किसी को अवसर दे सकती है ब्राह्मणों के बीच पैठ बढ़ाने एवं संदेश देने के लिए राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के अलावा सीमा द्विवेदी और मथुरा के विधायक हिमाचल के प्रभारी श्रीकांत शर्मा का नाम भी चर्चा में है केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा लोध वर्ग से आते हैं, जिन्हें जातीय समीकरण के तहत फिर उच्च सदन भेजा जा सकता है। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल की भी दावेदारी बताई जा रही है स्मृति ईरानी का नाम भी चर्चा में हरदीप पुुरी का नाम भी फिर से चर्चा में विद्या सागर सोनकर का नाम चर्चा में एक मुस्लिम चेहरे पर भी चर्चा0
0
Report
नायब सैनी का पंजाब दौरा: कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे मुख्यमंत्री
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज पंजाब दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी सुबह 9:00 बजे सीएम आवास संत कबीर कुटीर पर पहुंचे लोगों से मिलेंगे औऱ उनकी शिकायत सुनेंगे इसके बाद सीएम दोपहर 12:00 बजे आवास से टांडा-होशियारपुर के लिए रवाना होंगे सीएम दोपहर 1 बजे बाबा श्री चंद्र जी महाराज के 532 वें प्रकाश दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे इसके अलावा सीएम 2:30 बजे टांडा से अमृतसर के लिए रवाना होंगे और 3:00 बजे अमृतसर में जनसभा को संबोधित करेंगे सीएम नायब सिंह सैनी 5:30 बजे लुधियाना में बागेश्वर धाम की आयोजित श्री हनुमंत कथा कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम लुधियाना से रवाना होकर देर रात करीब 9:00 बजे फरीदाबाद पहुंचेंगे0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर AICC कार्यालय बाहर श्रद्धांजलि होर्डिंग लगाई गई
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: आज पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर 24 अकबर रोड स्थित AICC कार्यालय के बाहर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए होर्डिंग लगाए गए हैं।0
0
Report
कर्ज और खेती के दबाव से परेशान किसान ने की आत्महत्या, गांव में मातम
Korba, Chhattisgarh:कोरबा में कर्ज और खेती के दबाव से परेशान एक किसान ने जिंदगी खत्म कर ली। उरगा थाना क्षेत्र के बगबुड़ा गांव में किसान परदेशी राम कंवर ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि खेती के काम को लेकर बढ़ता दबाव और बेटों से सहयोग नहीं मिलने की बात से वह परेशान थे। आखिरकार इसी तनाव के बीच उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है。0
0
Report
पिथौरागढ़ में तेज बारिश से संपर्क मार्ग बंद, प्रशासन अलर्ट
Pithoragarh, Uttarakhand:पिथौरागढ़ में रातभर से मूसलाधार बारिश, कई संपर्क मार्ग बंद—नदियों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट पिथौरागढ़ में कल रात से लगातार हो रही तेज बारिश ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। रातभर हुई बारिश के चलते जिले के कई ग्रामीण और संपर्क मार्गों पर मलबा आने, सड़क क्षतिग्रस्त होने और जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिसके कारण कई संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। लगातार बारिश के चलते जिले की नदियों और गधेरों का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। प्रशासन की ओर से नदी किनारे रहने वाले लोगों को अनाउंसमेंट के माध्यम से सुरक्षित स्थानों पर रहने और नदी के किनारे न जाने की अपील की जा रही है। प्रशासन लगातार लोगों को चेतावनी दे रहा है कि बढ़ते जलस्तर के बीच कोई भी व्यक्ति नदी के आसपास न जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। वहीं, तेज बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने आज जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही इनर लाइन परमिट के माध्यम से आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए भी आज परमिट व्यवस्था को सुरक्षा की दृष्टि से बंद रखा गया है। मौसम की स्थिति सामान्य होने तक यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। लगातार बारिश का असर नगरीय क्षेत्र में भी देखने को मिल रहा है। बारिश के पानी के साथ कचरा और गंदगी नालियों में जमा होने से जल निकासी प्रभावित हो रही है। कई जगह व्यापारी खुद अपने हाथों से नालियों में फंसा कचरा निकालकर पानी की निकासी का रास्ता खोलने को मजबूर हैं। बारिश के चलते व्यापारियों को सुबह दुकानें खोलने और सामान व्यवस्थित करने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है। लोगों से नदी-नालों, गधेरों और अन्य संवेदनशील स्थानों से दूरी बनाए रखने की अपील की गई है。0
0
Report
Advertisement
नारायणपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, अनेक क्षेत्र जलमग्न
Narayanpur, Jharkhand:नारायणपुर जिले में पिछले दो दिनों से भारी बारिश से कई इलाके जलमग्न हो गए, बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. नारायणपुर से ओरछा, कुतुल, सोनपुर मार्ग बाधित हो गए हैं, जिससे आवाजाही पूरी तरह प्रभावित है. अबूझमाड़ अंदरूनी इलाके में जलभराव के कारण लोगों को बाहर नहीं निकलने के निर्देश दिए गए हैं. Tara village Nala में 50 वर्षीय बुजुर्ग बाढ़ में फंसा हुआ था जिसे धौड़ाई थाना की पुलिस टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित किनारे पर लाया. दो दिनों की बारिश से हालात खराब हो गए, आज सुबह बारिश रुकने के बाद पानी घटने की उम्मीद है. हुच्चाकोट गाँव को जोड़ने वाले मेरोली नाला पर बने पुलिया का ऐप्रोच दोनों तरफ से कट जाने के कारण ग्रामीणों की आवाजाही बंद हो गई और गाँव टापू बन गया है. बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कलेक्टर और एसपी कर रहे हैं.0
0
Report
मंडला में मंच पर करंट से 4 लोगों की मौत, अस्पताल पहुंची ताजा जानकारी
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला—मंच पर फैला करंट, 4 लोगों की मौत नैनपुर थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव में बड़ा हादसा मंच पर करंट फैलने से 4 लोगों की मौत हादसे में 3 लोग घायल, एक की हालत गंभीर गंभीर घायल को जिला अस्पताल किया गया रेफर दो घायलों का नैनपुर में इलाज जारी पुलिस मौके पर, शवों को अस्पताल भेजा गया शॉर्ट सर्किट से हादसा होने की आशंका पुलिस ने शुरू की मामले की जांच0
0
Report
मितौली के रहमतपुर में कच्ची दीवार गिरने से तीन की मौत, राहत आपरेशन जारी
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के मितौली तहसील इलाके के रहमतपुर गांव में उसे समय मातम छा गया ,जब दो दिन से हो रही लगातार बारिश के चलते कच्ची दीवार से बना मकान गिर गया। इस घटना में घर के अंदर सो रहे मोहन कश्यप ,उनकी पत्नी पत्नी और मासूम की मलबे में दबकर मौत हो गई। घटना आज सुबह की बताई जा रही है जैसे ही ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी हुई वैसे ही लोगों ने रेस्क्यू चालू किया किया । जब तक रेस्क्यू हो पाता तब तक पति पत्नी के और मासूम बच्चे की मौत हो चुकी थी। मामले की जानकारी प्रशासन को दे दी गई है। ग्रामीणों ने गांव में रुके हुए पानी को निकालने की अपील की है ।0
0
Report
Advertisement
