हरदोई:बंद पड़े मकान में खून से लथपथ अवस्था में पड़ा मिला युवक का शव
Behti, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बंद पड़े एक मकान में एक युवक का खून से लथपथ अवस्था में शव पड़ा मिला।दरअसल युवक 26 नवंबर की सुबह घर से निकला था. जिसके बाद वापस नहीं लौटा।बृहस्पतिवार को पड़ोस की महिला बकरी पकड़ने गई, जिसे एक बंद पड़े मकान के बरामदे में शव पड़ा मिला.सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है और अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया परिजनों से तहरीर लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नालंदा में शीतलाष्टमी पर बड़ा हादसा, मंदिर में भगदड़ से 8 श्रद्धालुओं की मौत
Nalanda, Bihar:नालंदा के प्रसिद्ध शीतलाष्टमी मंदिर में भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, शीतलाष्टमी के पावन अवसर पर माता शीतला के दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। भीड़ अचानक बढ़ने और अव्यवस्था के कारण भगदड़ की स्थिति बन गई। कई महिलाएं और बुजुर्ग इस हादसे की चपेट में आ गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।