241402
हरदोई - बाबा जयगुरुदेव के उत्तराधिकारी पंकज महाराज के सत्संग में उमड़ी अनुवाइयों की भीड़
Harpalpur, Uttar Pradesh:हरदोई के सवायजपुर के समीप सिलवारी गांव में बाबा जय गुरुदेव के उत्तराधिकारी संत पंकज महाराज के सत्संग में भारी भीड़ उमड़ी . उन्होंने कहा शाकाहारी और सदाचारी बनो शराब जैसे घातक नशे का त्याग करो चरित्र जैसे धन का संग्रह करो जो मनुष्य मानव धर्म की पूंजी है। इस दौरान विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ,प्रधान धीरेंद्र प्रताप सिंह अमर सिंह आदि मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
समस्तीपुर छेड़खानी: आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग
Noida, Uttar Pradesh:बिहार में जमुई के बाद अब समस्तीपुर में जो छेड़खानी की घटना सामने आई है वो बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि सरेआम बच्चियों के साथ अमानवीय व्यवहार कर रहे है, ये हम सभी के लिए चिंता का विषय है। जब सरेआम बच्चियों के साथ ऐसी हरकतें होने लगें, तो यह कानून-व्यवस्था और प्रशासन की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करता है। इस मामले में 4 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। लेकिन कार्रवाई यहीं नहीं रुकनी चाहिए। माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी से मांग करता हूं कि इस घटना में संलिप्त हर व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। जैसे जमुई की घटना में शामिल आरोपी का एनकाउंटर हुआ ठीक वैसे ही इस घटना के आरोपियों का भी एनकाउंटर हो ताकि अपराधियों में कानून का भय कायम हो और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।0
0
Report
एटा में संदिग्ध विवाहिता मौत: परिजनों में कोहराम, पुलिस जांच शुरू
Etah, Uttar Pradesh:एटा बिग ब्रेकिंग एटा में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत, विवाहिता की मौत से परिजनों में मचा कोहराम, घटना की सूचना मिलते भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे CO अलीगंज राजेश सिंह, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम के लिए, पीएम रिपोर्ट आने के बाद हो सकता है मौत का कारण स्पष्ट, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी, थाना जसरथपुर क्षेत्र के भोजापुर गांव का मामला.0
0
Report
विकासनगर में शक्तिनहर में छलांग: स्थानीय लोगों ने युवक की जान बचाई
Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट: मो मुजम्मिल (विकासनगर) युवक ने लगाई शक्ति नहर में छलांग... स्थानीय लोगों ने जान पर खेलकर बचाई युवक की जान...! एंकर: विकासनगर में एक युवक ने सुसाइड करने के लिए शक्ति नहर में छलांग लगा दी... रिवर व्यू रिजॉर्ट के पास पुल से छलांग लगाते इस युवक को देखकर आसपास अफरा तफरी मच गई... रिजॉर्ट के मालिक मोहम्मद नदीम ने अपने साथियों के साथ युवक को बचाने के लिए जान की बाजी लगा दी... देखिए कैसे शक्ति नहर में डूबते इस युवक को किसी अनहोनी से पहले ही कड़ी मशक्कत के बाद मौके पर मौजूद रिजॉर्ट के कर्मचारियों ने बचा लिया... सुसाइड करने वाले विकासनगर निवासी इस युवक से बात करने पर पता चला कि उसने किसी परेशानी के चलते शक्ति नहर में छलांग लगाकर मौत को गले लगाने का फैसला किया था... नहर में छलांग लगाने से पहले युवक ने जहर खाने की बात भी बताई... जिसके बाद अपने कुछ दोस्तों को फोन कर सुसाइड करने की सूचना देते हुए युवक ने शक्ति नहर में छलांग लगा दी... शक्ति नहर से बाहर निकाले गए इस युवक को अस्पताल पहुंचाने के लिए मौके पर पहुंचे युवक के परिजन युवक को अपने साथ ले गए...घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है... फिलहाल युवक के सुसाइड करने का कारण गृह क्लेश माना जा रहा है...0
0
Report
Advertisement
अजमेर की तारागढ़ पहाड़ी पर उर्स गौसिया का कुल की रस्म समाप्त, रंगीन महफिलें
Ajmer, Rajasthan:राजस्थान के शहर अजमेर की तारागढ़ पहाड़ी पर चिल्ला हजरत बड़े पीर साहब पर चल रहे उर्स गौसिया का कुल की रस्म के साथ इख़्तताम पजीर हुआ। जहाँ कुल की रस्म के साथ हजरत शेख अब्दुल कादिर जिलानी रज़ी अल्लाह तलाअन्हू का उर्स की आखिरी महफिल मुकम्मल हुई.. इस पुरनूर मौके पर कसीर तादाद में जायरीन बड़े पीर की पहाड़ी पर उर्स में शिरकत करने पहुंचे... चिल्ला शरीफ के मुतवल्ली सैयद अफसर अली ने उर्स की शाही महफिल की सदारत की और अजमेर दरगाह के शाही कव्वाल ने सूफियाना कलाम पेश कर रंग पढ़ा.. उर्स के कुल की महफिल में कादरिया सिलसिले का शजरा, कव्वाली और नियाज़ नजर का ऐहतमाम भी किया गया... बड़े पीर हजरत शेख अब्दुल कादिर जिलानी रज़ियल्लाहु तआला अन्हो के नाम से छोटे बच्चों की मन्नतें भी पुरी की गई... अजमेर शहर की तकरीबन 2000 फीट ऊंची पहाड़ी पर तीन दिवसीय उर्स का प्रोग्राम किया गया था, जिसका दोपहर में कुल् की रस्म के साथ इख़्तताम पजीर हुआ.. इस खास मौके पर लोगों ने चिल्ला शरीफ पर फूल चादर पेश किया और अपनी अपनी मन्नतें मुरादे मांगी...0
0
Report
पंजाबी बाग कॉलेज में नेशनल सर्विस स्कीम कार्यक्रम: साइबर क्राइम व पोस्को पर चर्चा
Delhi, Delhi:पंजाबी बाग श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज में आज नेशनल सर्विस स्कीम के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वेस्टर्न रेंज ज्वाइंट सीपी सुमन गोयल डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी पंजाबी बाग एसएचओ संजय दहिया कॉलेज प्रिंसिपल के अलावा कई गणमान्य व्यक्तियों ने लिया भाग। साइबर क्राइम और सुरक्षा को लेकर उठाए गए मुद्दे, पोस्को एक्ट और छात्राओं की सुरक्षा पर भी उठाए सवाल। पोस्को एक्ट के लिए बनाया गया सख्त कानून. ऐसे प्रोग्राम से छात्राओं को मिलती है अवेयरनेस। पश्चिमी जिला के पंजाबी बाग श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज में आज नेशनल सर्विस स्कीम के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वेस्टर्न रेंज ज्वाइंट सीपी सुमन गोयल डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी पंजाबी बाग एसएचओ संजय दहिया कॉलेज प्रिंसिपल के अलावा कई गणमान्य व्यक्तियों ने ल भाग लिया और जॉइंट सीपी सुमन गोयल से सीधा संवाद किया जिसमें छात्राओं ने सुरक्षा दिल्ली में हो रहे साइबर क्राइम बसों में छात्राओं के साथ छेड़खानी को लेकर तो मुद्दा उठाया साथ में कालकाजी में हुए घिनौने वाक्य पर सवाल उठाए सबसे ज्यादा पोस्को एक्ट को लेकर गंभीर सवाल उठाए। छात्राओं ने पूछा कि छह साल सात साल की बच्चियों का क्या दोष यहां तक की छह महीने की बच्ची का क्या कसूर। छात्राओं ने छात्राओं से संबंधित बहुत सारे मुद्दे जॉइंट सीपी सुमन गोयल के सामने रखे और जॉइंट सीपी सुमन गोयल ने सभी छात्राओं से जुड़े मुद्दे को बड़े प्यार से हल किए और साथ में छात्राओं को भी इस प्रोग्राम के माध्यम से अवेयरनेस भी किया ताकि छात्राएं आत्मनिर्भर बन सके और किसी भी कठिनाइयों का आराम से सामना कर सके।0
0
Report
महराजगंज कलेक्ट्रेट में आजाद समाज पार्टी-भीम आर्मी का प्रदर्शन; महिलाओं के आरक्षण की मांग
Maharajganj, Uttar Pradesh:आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने महराजगंज कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया. सामाजिक न्याय, समान अवसर और उचित प्रतिनिधित्व की मांग को लेकर संपूर्ण भागीदारी आंदोलन के तहत महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण, दलित-आदिवासी-ओबीसी महिला आरक्षण कोटा, शिक्षा एवं सरकारी सेवाओं में एससी-एसटी-ओबीसी की भागीदारी बढ़ाने, खाली आरक्षित पदों और बैकलॉग की भर्ती, ओबीसी जाति जनगणना के लिए अलग कॉलम, राजनीतिक प्रतिनिधित्व, क्रीमी लेयर आय सीमा की समीक्षा, सरकारी ठेकों-खरीद में आरक्षण, निजी क्षेत्र में प्रतिनिधित्व, पदोन्नति-आरक्षण और छात्रावास निर्माण जैसी मांगें शामिल रहीं. एससी-एसटी एक्ट के मुआवजे में वृद्धि, यूजीसी नियम-2026 पर रोक हटाने और सरकारी सेवाओं में स्थायी नियुक्तियाँ की भी मांग उठाई गई.0
0
Report
Advertisement
चूरू में अमर शहीद बबलू सिंह की प्रतिमा का अनावरण; हजारों ने श्रद्धांजलि दी
Churu, Rajasthan:चूरू. चूरू के गांव रिड़खला में अमर शहीद बबलू सिंह की प्रतिमा का भव्य अनावरण समारोह श्रद्धा, सम्मान और देशभक्ति के साथ आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता 27 राजपूत रेजिमेंट के अध्यक्ष ने की। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ तथा चूरू विधायक हरलाल सहारण के कर-कमलों द्वारा प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर रिड़खला गांव सहित आसपास के अनेक गांवों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। महिलाओं, पुरुषों, युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों ने समारोह में भाग लेकर वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे गांव में उत्साह, गौरव और राष्ट्रभक्ति का माहौल देखने को मिला। समारोह के दौरान शहीद बबलू सिंह के बलिदान, वीरता और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद करते हुए उन्हें नमन किया गया। उनकी वीर माता का विशेष सम्मान किया गया। साथ ही शहीद वीरांगना को भी सम्मानित किया गया तथा जिले के विभिन्न शहीदों के परिवारजनों को मंच पर सम्मानित कर उनके त्याग, बलिदान और राष्ट्रसेवा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। वक्ताओं ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले वीर सैनिकों का जीवन समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। शहीदों के परिवारों का सम्मान करना उनके अद्व dvीय योगदान के प्रति आदर और आभार प्रकट करना है। शहीद बबलू सिंह की प्रतिमा गांव के युवाओं एवं बच्चों में देशभक्ति, साहस, त्याग और राष्ट्रसेवा की भावना जागृत करती रहेगी। ग्रामीणों ने इस आयोजन को गांव के लिए ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण क्षण बताया। समारोह ने शहीदों के बलिदान को स्मरण करने, उनके परिवारों के प्रति सम्मान व्यक्त करने और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने शहीद बबलू सिंह के आदर्शों पर चलने तथा उनके बलिदान को सदैव याद रखने का संकल्प लिया। गांव के युवाओं द्वारा आए सभी महामानों का आभार व्यक्त किया।0
0
Report
दूसरे दिन जिला स्तरीय खेलकूद में खो-खो-कबड्डी के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया
Dholpur, Rajasthan:जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में खो-खो, कबड्डी सहित कई खेलों के मुकाबले आयोजित किए गए।जिलेभर से दो दर्जन से अधिक टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। सुबह से ही खेल मैदान खिलाड़ियों की उत्साहपूर्ण गतिविधियों से गुलजार रहा। कबड्डी और खो-खो के रोमांचक मुकाबलों के दौरान मैदान पर खिलाड़ियों ने पूरी ऊर्जा के साथ प्रदर्शन किया, वहीं दर्शकों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है। खेलों से युवाओं का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है और उनमें अनुशासन तथा टीम भावना का विकास भी होता है। प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में आयोजक समिति, शिक्षकों, खिलाड़ियों और स्थानीय ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा।0
0
Report
द्वारका के मधु विहार में सीवर ओवरफ्लो पर प्रदर्शन, दूषित जल से आक्रोश
New Delhi, Delhi:पालम विधानसभा के द्वारका सेक्टर-3 स्थित मधु विहार वार्ड में सीवर ओवरफ्लो, दूषित पानी, जलभराव और अधूरे डीप सीवर कार्य को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा सड़क पर दिखाई दिया। वाटर टैंक कमांड नंबर-2 के बाहर आरडब्ल्यूए और स्थानीय लोगों ने धरना देकर जल बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने हिस्सा लिया। लोगों का आरोप है कि कई इलाकों में सीवर का गंदा पानी गलियों और घरों तक पहुंच रहा है, वहीं नलों में भी दूषित और बदबूदार पानी आ रहा है। लोगों ने कहा कि लंबे समय से शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। उन्होंने सीवर की नियमित सफाई, साफ पानी की सप्लाई, अधूरे डीप सीवर का काम पूरा करने और क्षेत्र में जेई की नियुक्ति की मांग की。0
0
Report
Advertisement
आगरा में कथित धर्मांतरण नेटवर्क: पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में IB इनपुट के बाद कथित धर्मांतरण नेटवर्क पर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। सैंया थाना क्षेत्र के जोधापुरा गांव में 15 लोगों के जुटने की सूचना पर पुलिस पहुंची और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक़ पकड़े गए आरोपियों की पहचान विनीत फास्टर और बंटू बघेल के रूप में हुई है। पूछताछ में विनीत के खुद को पादरी बताने की बात सामने आई है। अब जांच चंगई सभाओं से निकलकर पांच राज्यों तक फैले कथित नेटवर्क तक पहुंच गई है। ये तस्वीरें आगरा के सैंया थाना क्षेत्र के जोधापुरा गांव से पकड़े गए आरोपियों की हैं। IB इनपुट के बाद पुलिस ने कथित धर्मांतरण की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस को गांव में करीब 15 लोगों के जुटने की जानकारी मिली थी। मौके से पुलिस ने विनीत फास्टर और बंटू बघेल को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से धार्मिक सामग्री भी बरामद हुई है। आरोप है कि गरीब और जरूरतमंद लोगों को कथित तौर पर लालच देकर धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया जा रहा था। पुलिस जांच में सभाओं की संख्या के आधार पर भुगतान किए जाने की बात भी सामने आई है। एक दस्तावेज में 67 हजार 250 रुपये की प्रविष्टि दर्ज होने का दावा है। Zoom, Signal और IMO के जरिए ऑनलाइन ट्रेनिंग दिए जाने के आरोपों की भी पड़ताल हो रही है। पुलिस के मुताबिक विनीत के कई राज्यों में सक्रिय होने की जानकारी मिली है। फिलहाल चार आरोपियों की भूमिका, फंडिंग, प्रशिक्षण और नेटवर्क के संपर्कों की जांच जारी है। पुलिस अब इस कथित नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।0
0
Report
गाजियाबाद के मुरादनगर में बात पर भीड़ ने कार पर हमला कर लूट की
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ मार्ग पर एक घटना से हड़कंप मच गया। जहां सड़क पर मामूली सी बात पर कुछ लोगों ने खुलेआम तांडव मचाया। मुरादनगर सैतली निवासी प्रखर त्यागी नाम का युवक अपनी क्रेटा कार से अपनी ड्यूटी खत्म करके अपने घर लौट रहा था। जब वह एचएलएम कॉलेज के पास पहुंचा, तो वहां गणेश विसर्जन के लिए जा रही भीड़ को आगे बढ़ने के लिए उसने सिर्फ हॉर्न दिया था। बस इतनी सी बात पर करीब 20 लोग आगबबूला हो उठे और उन्होंने प्रखर की कार पर हमला बोल दिया। जब पीड़ित ने अपनी जान बचाने के लिए वहां से निकलने की कोशिश की, तो इन उग्र लोगों ने मोटर साइकिलों से उसकी गाड़ी का पीछा किया, जिसके कारण प्रखर की गाड़ी अनियंत्रित होकर नाली में जा गिरी। इसके बाद करीब 15 से 20 अज्ञात लोगों ने मिलकर प्रखर को गाड़ी से बाहर खींचा और उसके साथ लात-घूंसों से बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान दबंगों ने उसके गले से सोने की चेन, 25 हजार रुपये से भरा पर्स और उसका आईफोन-13 भी लूट लिया। यह घटना यहां ही नही थमी बल्कि जब पास के चाय वाले दुकानदार ज्ञानेश्वर और उनके दोनों बेटे अंकित व विनय ने बीच-बचाव कर प्रखर को बचाने का प्रयास किया, तो उन उग्र लोगों ने उन्हें भी नहीं बख्शा। दुकानदारों को भी बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। इस खौफनाक वारदात में पीड़ितों को इतनी गंभीर चोटें आईं कि उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहां उनका इलाज चल रहा है।0
0
Report
महोबा के यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस हादसा, 9 यात्रियों की मौत
Mahoba, Uttar Pradesh:दिल्ली के कश्मीरी गेट से चलकर यूपी के महोबा आ रही राज कल्पना ट्रेवल्स की डबल डेकर बस बीती रात यमुना एक्सप्रेस-वे में हादसे का शिकार हो गई। हादसे में बस में सवार 9 यात्रियों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बस में सवार लगभग 22 यात्री ने किसी तरह अपनी जान बचाई। हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे लगभग 15 यात्रियों को प्रशासन द्वारा टूरिस्ट बस से महोबा भेजा गया। महोबा पहुंचे यात्रियों ने बताया कि मंजर इतना भयावह था कि देखकर रोंगटें खड़े हो गए थे जैसे ही बस में आग लगी और धुआँ निकला तो हम लोगों ने सामान छोड़कर अपनी जान बचाकर भागे। बस में सवार यात्री राममूर्ति मजदूरी करके अपने परिजनों के साथ महोबा वापस लौट रहे थे और जिनका 30 हजार रुपये बैग में रखा था जो जलकर राख हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँचे प्रशासन ने हम लोगों की बहुत मदद की और गाड़ी से घर तक भेजा गया तथा रास्ते में खाने पीने का भी इंतजाम किया और कुछ पैसे रास्ते के खर्चे के लिए दिए。0
0
Report
Advertisement
BRICS डेलीगेशन ने आगरा के ताजमहल की नक्काशी की तारीफ की
Agra, Uttar Pradesh:आगरा, उत्तर प्रदेश: BRICS समिट में करीब 100 लोगों के एक डेलीगेशन ने, जिसमें ब्राजील, इंडोनेशिया, चीन, जापान और रूस जैसे देशों के करीब 30 विदेशी मेहमान शामिल थे, आगरा में ताजमहल का दौरा किया और इसकी बनावट, सुंदरता और संगमरमर की बारीक नक्काशी की तारीफ़ की。0
0
Report
फरहद चौक के पास सड़क निर्माण से गड्ढे, एक की मौत, ग्रामीणों ने चक्काजाम
Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव-डोंगरगांव मार्ग पर फरहद चौक के पास सड़क किनारे नाली निर्माण का काम चल रहा है। निर्माण के लिए सड़क किनारे खुदाई कर मिट्टी और मलबा फैला दिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा के लिए न तो पर्याप्त संकेतक लगाए गए हैं और न ही लोगों की आवाजाही को सुरक्षित बनाने के इंतजाम किए गए हैं।इसी दौरान सड़क पर मौजूद गड्ढों और निर्माण कार्य के चलते हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और सड़क पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही के कारण लगातार दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। उनका आरोप है कि यदि निर्माण स्थल पर पहले से सुरक्षा संकेतक और उचित बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई होती तो हादसा टाला जा सकता था।चक्काजाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और नाराज ग्रामीणों से बातचीत की। अधिकारियों ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीण सड़क से हटे और यातायात बहाल हो सका। फिलहाल हादसे के बाद निर्माण स्थल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जरूरत इस बात की है कि सड़क निर्माण और नाली निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया जाए, ताकि विकास कार्य लोगों के लिए परेशानी और हादसे का कारण न बनें।0
0
Report
5AS पंचायत के 8A गांव में खाला टूटने से किसान प्रभावित, प्रशासन नहीं पहुँचा
Sri Ganganagar, Rajasthan:एंकर_ श्रीविजयनगर के निकटवर्ती ग्राम पंचायत 5AS के गांव 8A में बड़ा सिंचाई खाला टूटने से किसान बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। किसानों का आरोप है कि अलसुबह लगभग 50 फीट खाला टूटने से उनकी सिंचाई बारियां प्रभावित हो गई हैं। घटना के कई घंटे बीतने के बाद भी प्रशासन का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे किसानों में भारी आक्रोश है। बता दें कि किसान लंबे समय से सिंचाई पानी की मांग को लेकर घड़साना में आंदोलनरत भी हैं।0
0
Report
Advertisement
