241001
Hardoi: किसानों को नहर का पानी न मिलने से बढ़ रही फसल की लागत
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई जिले के ब्लॉक टड़ियावां की ग्राम सभा जपरा, गढ़ी और सिकंदरपुर में शारदा नहर से आने वाले माइनर की सफाई न होने के कारण पिछले पांच वर्षों से नहर का पानी नहीं पहुंच रहा है। इसके चलते सेहदा, गुरदयाल पुरवा और जपरा के किसानों को सिंचाई में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।किसानों आसाराम, सुरेश, कमलेश, रामकिशन, श्रीकिशन, चंद शेखर, कमल किशोर, मनोज और धीरू ने बताया कि माइनर की सिल्ट सफाई न होने से उन्हें नहर का पानी नहीं मिल रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिया कुमारी ने आहड़ राजकीय संग्रहालय जीर्णोद्धार समीक्षा की; 10 म्यूजियमों का रिनोवेशन जारी
Jaipur, Rajasthan:दिया कुमारी ने आहड़ राजकीय संग्रहालय जीर्णोद्धार समीक्षा की; 10 म्यूजियमों का रिनोवेशन जारी उदयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने उदयपुर स्थित आहड़ राजकीय संग्रहालय का निरीक्षण कर जीर्णोद्धार और विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार और संग्रहालय को पर्यटकों के अनुकूल बनाने के निर्देश दिए。 दिया कुमारी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करने और संग्रहालयों को आधुनिक सुविधाओं से विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश के 10 म्यूजियम का रिनोवेशन किया जा रहा है, ताकि उन्हें अधिक आकर्षक और सुव्यवस्थित बनाया जा सके。 उन्होंने बताया कि संबंधित संग्रहालयों का दौरा कर विकास कार्यों और व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की जाएगी। इस दौरान उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन और उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा मौजूद रहे。 राज्य सरकार का उद्देश्य राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर पर्यटन को बढ़ावा देना और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।0
0
Report
मोदी राज में सुरक्षा पर सवाल, डॉन के फिल्मी अंदाज़ पर निशाने
Noida, Uttar Pradesh:मोदी "धुरंधर" फिल्म बनवा रहे हैं, तथाकथित डॉन धड़ल्ले से फिल्मी अंदाज में देश की आर्थिक राजधानी में गोली बरसा रहे हैं! मोदी राज में ना सीमा सुरक्षित, ना घर सुरक्षित, ना युवा सुरक्षित, ना आम सुरक्षित और ना खास सुरक्षित!0
0
Report
हनुमानढ़ में डीएपी-यूरिया के स्टॉक और लाइसेंस की छानबीन शुरू
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) किसानों की बुवाई के सीजन में डीएपी-यूरिया की बढ़ती मांग पर स्टॉक और लाइसेंस की पड़ताल हनुमानगढ़ में किसानों की बुवाई के सीजन में डीएपी और यूरिया की मांग बढ़ने पर कृषि विभाग ने फर्टिलाइजर लाइसेंसधारियों की दुकानों की जांच शुरू की है। इस अभियान में खाद विक्रेताओं के पास मौजूद स्टॉक और लाइसेंस की स्थिति जांची जा रही है। विभाग का लक्ष्य है कि सभी खाद डीलरों का निरीक्षण कर सही स्थिति का पता लगाया जाए। इससे किसानों को खाद की उपलब्धता की सही जानकारी मिलेगी और कोई गड़बड़ी नहीं होगी। डिप्टी डायरेक्टर उद्यान हनुमानगढ़ डॉ. रमेश चंद्र बराला के अनुसार, जिले में 300 से अधिक फर्टिलाइजर लाइसेंसधारी हैं। विभाग सक्रिय और निष्क्रिय डीलरों की पहचान कर रहा है। सक्रिय डीलरों के पास वर्तमान में कितना यूरिया और डीएपी है, इसका रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। यह अभियान करीब एक हफ्ते तक चलेगा。0
0
Report
Advertisement
अजमेर में शारदीय नवरात्रा: महानवमी पर विशाल भंडारे, कन्या पूजन की धूम
Ajmer, Rajasthan:शारदीय नवरात्रा पर्व के चलते अजमेर में महानवमी के अवसर पर विशेष भंडारों का आयोजन शहर के अनेक स्थानों पर किया गया... कन्या पूजन के साथ नवरात्रा महोत्सव का समापन किया गया.. माता मंदिरों के साथ साथ घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर भी कन्या भोग भंडारे लगाये गये जहाँ माता भक्तों ने भक्ति भाव से माता का प्रसाद प्राप्त किया .. वही आयोजकों ने भी धर्म लाभ कमाया.... अजमेर टावर समिति की ओर से माता की आरती के साथ भंडारे का वितरण किया गया..0
0
Report
सोजत NH 162 पर दो ट्रेलर की भीषण टक्कर, भीड़ और जाम से राहत प्रयास जारी
Pali, Rajasthan:सोजत NH 162 पर 2 ट्रेलर की भीषण टक्कर, थाना क्षेत्र के भंवर सिंह पेट्रोल पंप के पास की है घटना, भिड़ंत से ट्रेलर का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त, केबिन में फंसे ड्राइवर को बाहर निकालने के प्रयास में लगा प्रशासन, 108 को दी सूचना, घटना स्थल पर लगा लंबा जाम मौके पर जमा हुई लोगों की भारी भीड़, सूचना पर सोजत पुलिस ASI सफी मोहम्मद मय जाब्ता पहुंचे मौके पर, एहतियातन सोजत दमकल की टीम को बुलाया गया मौके पर0
0
Report
खरात की शिक्षक संवाद: उबाठ प्रचार पर क्या कहे?
Washim, Maharashtra:वाशीम:* डिजिटल करिता* File:1910ZT_WSM_MLA_KHARAT121 रिपोटर:गणेश मोहळे,वाशीम अँकर:अमरावती शिक्षक मतदारसंघाच्या निवडणुकीत राजकीय वातावरण तापलंय आरोप-प्रत्यारोपांच्या फैरी,महायुती आणि महाविकास आघाडीतील बंडखोरी आणि वाढती राजकीय चुरस यामुळे ही निवडणूक चौरंगी होण्याची शक्यता व्यक्त केली जात आहे.दरम्यान,उबाठाचे उमेदवार दत्तात्रय लाहाने यांच्या प्रचारार्थ UBT चे आमदार सिद्धार्थ खरात यांनी शिक्षकांशी थेट संवाद साधत प्रचारात आघाडी घेतली आहे.शाळांना भेटी देत शिक्षकांचे प्रश्न जाणून घेण्या सोबतच,त्यांच्या हक्कांसाठी पक्षाची भूमिका काय आणि प्रलंबित प्रश्नांच्या सोडवणुकीसाठी नेमकं काय करणार,याबाबत ते शिक्षकांशी संवाद साधत आहेत.आज आमदार सिद्धार्थ खरात वाशिम जिल्ह्याच्या दौऱ्यावर असताना, शिक्षकांच्या प्रश्नांवर त्यांची भूमिका काय? निवडणुकीतील बंडखोरीचा कोणाला फायदा होणार? आणि शिक्षकांना न्याय देण्यासाठी त्यांच्याकडे नेमका काय अजेंडा आहे? जाणून घेतलंय आमचे प्रतिनिधी गणेश मोहळे यांनी… पाहूयात ही खास बातचीत..0
0
Report
Advertisement
जयपुर-रोडवेज के चांدمتल वर्मा की गुपचुप यात्राओं से यात्री भार 106% तक बढ़ा
Jaipur, Rajasthan:काशीराम जयपुर-रोडवेज अधिकारियों की गुपचुप यात्रा, दिखने लगा यात्रीभार में असर! रोडवेज में EDA चांदमल वर्मा की सीक्रेट यात्राएं बनी फोकस प्वाइंट। दरअसल इन दिनों सीक्रेट यात्राएं कर रहे चांदमल वर्मा। कभी जयपुर से अजमेर रोड, तो कभी आगरा रोड पर कर रहे यात्राएं। आम यात्री की तरह टिकट कटवा कर बैठते हैं बस में। और जब लगता है कि परिचालक कर रहा गड़बड़ी... तो तुरंत ही फ्लाइंग को बुला करवाते हैं बस की चेकिंग। आज जयपुर से रींगस तक की यात्रा की EDA चांदमल वर्मा ने। वर्मा की इन गुप्त यात्राओं का कई रूटों पर दिख रहा सकारात्मक असर। रोडवेज बसों में यात्रीभार 106 फीसदी तक पहुंचा। रोडवेज MD पुरुषोत्तम शर्मा के निर्देशन में जारी हैं EDA वर्मा के प्रयास। कमजोर परफॉर्मेंस वालों को लेकर 21 अक्टूबर को VC से बैठक भी प्रस्तावित0
0
Report
नगला कल्लू के पास ट्रेन से कट कर अज्ञात व्यक्ति की मौत, नहीं हो सकी शिनाख्त
Shahabad, Uttar Pradesh:सोमवार को सुबह 9:00 बजे नगला कल्लू गांव के पास ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई । सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया परंतु शिनाख्त न हो पाने के कारण पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कोतवाली पुलिस को सुबह 9:00 बजे नगला कल्लू के पास ट्रेन से अज्ञात व्यक्ति के काटने की सूचना मिली। सूचना पाकर रेलवे स्टेशन चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव के समाप्त करने का प्रयास किया, परंतु शिनाख्त नहीं हो पाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्चरी में रखवा दिया गया है।0
0
Report
महिला को मारपीट कर किया घायल, रिपोर्ट दर्ज
Shahabad, Uttar Pradesh:मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम गौरिया निवासी महिला ने विपक्षियों के विरुद्ध मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। पीड़िता पूजा पत्नी अक्षय कुमार के अनुसार 15 अक्टूबर की शाम वह अपने दरवाजे पर बैठी थी। गांव निवासी जयराम पुत्र मूलचंद ने शाधु पुत्र रज्जा और उसकी पत्नी के साथ मिलकर पुरानी किसी बात को लेकर उसे गाली गलौज किया मना करने पर लात घूंसो से मारपीट कर घायल कर दिया शोर सुनकर गांव वालों के आ जाने पर विपक्षी उसे जान से मार डालने की धमकी देकर चले गए।थाना प्रभारी वीर बहादुर सिंह ने बताया पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के संदिग्ध सीसीटीवी में कैद, सूरत से पुणे-जयपुर एक्सप्रेस पकड़े
Noida, Uttar Pradesh:टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले के तीन संदिग्ध सूरत के सीसीटीवी में कैद हुए हैं, जो महाराष्ट्र पासिंग टैक्सी से वहां पहुंचे थे। फुटेज के मुताबिक, 19 अक्टूबर को रात 1:33 बजे इन तीनों ने सूरत रेलवे स्टेशन से पुणे-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12939 के जनरल कोच में ट्रेन पकड़ी。0
0
Report
टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी: संजय निरुपम बोले, पुलिस नियंत्रण में है
Noida, Uttar Pradesh:मुंबई, महाराष्ट्र: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी की घटना चौंकाने वाली और चिंताजनक है, और हम इसकी निंदा करते हैं। मैं उन लोगों से कहना चाहता हूँ जिन्होंने गोलीबारी की और इसकी जिम्मेदारी ली है कि यहाँ मुंबई पुलिस का नियंत्रण है; यह कोई ऐसी जगह नहीं है जहाँ गुंडों का राज चले। इससे पहिले उन्होंने सलमान खान की बालकनी पर भी गोली चलाई थी। सभी आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया गया था। उन्होंने रोहित शेट्टी के घर के बाहर भी गोली चलाई और भाग गए, लेकिन उन्हें भी पकड़ लिया गया। और जब टाइगर श्रॉफ पर हमला हुआ, तो हमलावर को 24 घंटे के भीतर ही पकड़ लिया गया। इस घटना से जुड़े सभी लोगों को भी पकड़ लिया जाएगा…0
0
Report
जळगाव में सूखा प्रभावित किसानों के समर्थन के लिए राष्ट्रीय समाज पार्टी का प्रदर्शन
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव दुष्काळग्रस्त शेतकऱ्यांच्या मागण्यांसाठी राष्ट्रीय समाज पक्षाचे आंदोलन ACR - दुष्काळामुळे शेतकऱ्यांचं मोठं नुकसान… कुठे पिकं उद्ध्वस्त झाली, तर कुठे पीकविम्याचे दावे प्रलंबित! अशा परिस्थितीत शेतकऱ्यांच्या प्रश्नांकडे शासनाचं लक्ष वेधण्यासाठी राष्ट्रीय समाज पक्षाचे जिल्हाध्यक्ष डॉ. प्रभाकर साळवे यांनी अनोखं आंदोलन केलं. चक्क घोड्यावर स्वार होत आणि गळ्यात भोपळ्याची माळ घालून त्यांनी जळगाव जिल्हाधिकारी कार्यालय गाठलं. शेतकऱ्यांना एकरी २५ हजार रुपये आर्थिक मदत द्यावी, तसंच नुकसानीचं प्रत्यक्ष शेतात जाऊन नव्याने सर्वेक्षण करावं, अशी मागणी त्यांनी केली. या अनोख्या आंदोलनातून डॉ. साळवे यांनी शेतकऱ्यांच्या व्यथा शासनापर्यंत पोहोचवण्याचा प्रयत्न करत असल्याचे मत डॉक्टर साळवे यांनी व्यक्त केले आहे.. या0
0
Report
Advertisement
खूँटी पुलिस को मिली 18 नई बाइक, दुर्गा पूजा में सुरक्षा मजबूत
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र – खूँटी स्लग – खूँटी पुलिस को मिले 18 नए बाइक, सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत। खूँटी पुलिस को 18 नई बाइक मिली हैं ताकि दुर्गा पूजा के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों में निगरानी, त्वरित पुलिस गश्ती और आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई के लिए किया जाएगा। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त मो० जावेद हुसैन और पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर बाइकों को रवाना किया। इन बाइकों के मिलने से पुलिस की गश्ती व्यवस्था को गति मिलने और संवेदनशील क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई करने में मदद मिलेगी。 उपायुक्त जावेद हुसैन ने बताया कि बाईक का उपयोग सुरक्षा के लिए होगा। इससे क्षेत्र को ल म मिलेगा । खूँटी जिले में दुर्गा पूजा सहित अन्य अवसरों पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस को 18 नई बाइक उपलब्ध कराई गई हैं। उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर इन्हें रवाना किया। इन बाइकों के जरिए पुलिसकर्मी शहर और जिले के विभिन्न क्षेत्रों में गश्ती कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगे। खासकर भीड़भाड़ वाले पूजा पंडालों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की सक्रियता बढ़ाने में ये बाइक मददगार साबित होंगी। साथ ही, किसी भी आपात स्थिति में पुलिस को मौके पर पहुंचने और त्वरित कार्रवाई करने में सहूलियत होगी।0
0
Report
पाकुड़ पुलिस ने दो शातिर लूटरे हथियार सहित गिरफ्तार
Pakur, Jharkhand:एकर इंट्रो-पाकुड़ पुलिस ने बड़ी कारवाई किया है...पुलिस ने दो शातिर अपराधीयों को गिरफार किया है...जिसके पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा गोली, एक चाकू सहित अन्य समान बरामद किया है...एसपी अनुदीप सिंह ने मामले का खुलासा किया...पाकुड़ जिले के पाकुड़िया थाना क्षेत्र में बीते 2 अक्टूबर को एक राशन दुकान में फायरिंग करते हुए लूट का प्रयास हुआ था...इस मामले में पुलिस ने दो और अपराधियों को गिरफ्तार किया है...जो घटना के बाद से फरार चल रहे थे...पुलिस को गिरफ्तार अपराधियों की पहचान गिरिडीह जिला के पीरटाड़ थाना क्षेत्र एतवारी हेंब्रम उर्फ नरेश दा उर्फ टीपू सोरेन और दुमका जिला के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के लालू कुमार उर्फ लालू राय के तौर पर हुई है...पुलिस ने इनके पास से हथियार भी बरामद किए...एतवारी हेम्ब्रम पर 11 और लालू पर 3 मामले पहले से दर्ज है... मामले की जानकारी देते हुए एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि घटना के बाद पाकुड़िया थाना में केस दर्ज हुआ था...और महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार के नेतृत्व में बनी टीम ने पहले चार अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था...और फरार दो अपराधी की तलाश जारी थी...पुलिस को सूचना मिली कि ये शातिर अपराधी क्षेत्र में घूम रहे हैं...पातपहाड़ी गांव के पास वाहन जांच के दौरान लाल मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग पुलिस को देख भागने लगे...पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया...वहीं पूछताछ के क्रम में एक ने अपना नाम इतवारी हेंब्रम जबकि दूसरे ने लालू कुमार बताया...दोनों की तलाशी लेने पर इतवारी हेंब्रम के पास से एक लोडेड देसी कट्टा, एक मोबाइल, एक पीठु बैग मिला है जिसके अंदर एक जिंदा कारतूस, एक मोबाइल ,एक चाकू बरामद किया गया...एसपी ने बताया कि दोनों से पूछताछ किया गया तो दोनों ने राशन दुकान लूट के मामले में शामिल होने की बात स्वीकार किया है...एसपी ने बताया कि पकड़े गए एतवारी हेंब्रम के ऊपर दुमका जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र में कुल 11 मामला दर्ज है जबकि लालू कुमार के ऊपर तीन मामले दर्ज है... बाइट-1- अनुदीप सिंह, एसपी, पाकुड़0
0
Report
कुर्सेला में भू-माफियाओं के खिलाफ गरीबों का आक्रोश, मांगपत्र तैयारी
Katihar, Bihar:कुर्सेला में भू-माफियाओं के खिलाफ गरीबों ने भूदान के मुद्दे पर आंदोलन की चेतावनी दी है। पीडी मैदान में गरीब बचाओ आंदोलन के बैनर तले विनोद राज झा की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र में कथित तौर पर बढ़ते भू-माफियाओं के प्रभाव, गरीबों की जमीन पर अवैध कब्जे, दस्तावेजों में कथित हेराफेरी और सैकड़ों परिवारों को भूदान की जमीन का वास्तविक लाभ नहीं मिलने जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए और नारेबाजी के साथ भू-माफियाओं के खिलाफ आक्रोश जताया गया। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र के कई गरीब परिवार आज भी जमीन और आवास जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं और गंगा किनारे तथा सड़क के आसपास रहने को मजबूर लोगों के लिए जीवनयापन की गंभीर समस्या है। वक्ताओं ने यह भी कहा कि जमीन से संबंधित दस्तावेज और वास्तविक भू-अधिकार स्पष्ट नहीं होने के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना, इंदिरा आवास योजना और शौचालय योजना जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी है। लोग questioning कर रहे हैं कि जब सरकार गरीबों को आवास और अन्य बुनियादी सुविधाएं दे रही है, कुर्सेला के जरूरतमंद परिवार आज भी इन सुविधाओं से वंचित क्यों हैं। बैठक में मांग की गई कि गरीब परिवारों की जमीन से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाए, कथित अवैध कब्जों और दस्तावेजों में हेराफेरी पर कार्रवाई हो तथा भूदान की जमीन के वास्तविक लाभुकों को उनका अधिकार दिलाया जाए। विनोद राजा ने कहा कि आंदोलन से जुड़े लोग अपनी मांगों को लेकर एक मांगपत्र तैयार करेंगे जिसे मुख्यमंत्री, जिला पदाधिकारी और अंचल पदाधिकारी को सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से जमीन से जुड़े मामलों की गंभीरता से जांच कर जरूरतमंद परिवारों को न्याय दिलाने के लिए कहा ताकि उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिल सके। इस मौके पर विनोद राज झा सिंटू यादव और क्षेत्र के सैकड़ों महिला-पुरुष मौजूद थे।0
0
Report
Advertisement
