हरदोई-पछुआ हवाओं के कारण ठंड बरकरार,अगले सप्ताह तक ठंड रहने के आसार
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में पछुआ हवाओं के चलते सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। कड़ाके की ठंड से परेशान लोग ठिठुरते नजर आए। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और लोग अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास करते दिखे। मौसम वैधशाला के प्रेक्षक डॉ. रमेश वर्मा ने बताया कि पछुआ हवाओं के चलते तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। आज का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। डॉ. वर्मा ने जनता को सुबह और शाम के समय गर्म कपड़े पहनने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
