icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241001
Amir KhanAmir KhanFollow18 Jan 2025, 05:29 am

Hardoi-पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चला सफाई अभियान

Hardoi, Uttar Pradesh:

स्वच्छता को लेकर हरदोई पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष पहल की गई। शनिवार सुबह पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के नेतृत्व में पुलिस कार्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण पूरी तत्परता से शामिल हुए और परिसर को स्वच्छ बनाने में योगदान दिया। पुलिस अधीक्षक ने सभी कर्मियों को स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण कार्यक्षमता को बढ़ाता है और स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। सफाई अभियान के दौरान समस्त पुलिस अधिकारीगण एवं पुलिस कार्यालय में नियुक्त सभी पुलिसकर्मियों ने परिसर को स्वच्छ बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाई।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नेपाल त्रासदी के बीच विदिशा की बेटी स्वाती लापता, परिवार चिंतित

Vidisha, Madhya Pradesh:नेपाल त्रासदी के बीच विदिशा की बेटी स्वाती लापता, कनाडा में रहने वाले परिवार की चिंता बड़ती जा रही है। स्वाती बागरेचा कैलाश मानसरोवर यात्रा पर भारत आई थीं और ईशा ग्रुप के साथ यात्रा कर रही थीं। परिवार के अनुसार उन्होंने परिवार के पास रहने के दौरान संपर्क बनाए रखा था, पर नेपाल में त्रासदी की खबर के बाद उनकी खैर-खबर नहीं मिल पा रही है। रक्षाबंधन के अवसर पर भी परिवार खुशियों के बजाए उम्मीद में है कि स्वाती सुरक्षित लौटेंगी। परिजन बार-बार फोन कर रहे हैं, लेकिन जवाब नहीं मिल रहा है। परिवार को अब सिर्फ एक ही उम्मीद है—स्वाती से संपर्क हो जाए और उनकी कुशल-खेमत की जानकारी मिले।
0
0
Report

मुख्यमंत्री मोहन यादव का खाचरौद हेलीपेड पर स्वागत, बहनों ने राखी बांधी

Ujjain, Madhya Pradesh:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का खाचरौद हेलीपेड पर स्वागत, बहनों ने बांधी राखी रक्षाबंधन पर बहनों ने मुख्यमंत्री को रक्षासूत्र बांधकर दी शुभकामनाएं, सीएम ने मुंह मीठा कर कराया स्नेहिल स्वागत उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उज्जैन जिले की खाचरौद तहसील पहुंचे। हेलीपेड पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान रक्षाबंधन के मौके पर नागदा निवासी माया तितलिया और मनीषा अखिलेश शर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को राखी बांधी। बहनों ने मुख्यमंत्री को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने भी आत्मीयता के साथ दोनों बहनों का मुंह मीठा कराया और उन्हें रक्षाबंधन पर्व की बधाई दी। इस मौके पर नागदा-खाचरौद विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान, राजेश धाकड़, संभागायुक्त आशीष सिंह, एडीजी राकेश गुप्ता, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, डीआईजी नवनीत भसीन, एसपी प्रदीप शर्मा सहित जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

रक्षाबंधन पर रांची पुलिस ने बच्चों के साथ प्रेम और सुरक्षा का संदेश दिया

Ranchi, Jharkhand:रक्षाबंधन के पावन अवसर पर रांची पुलिस का मानवीय चेहरा देखने को मिला। वरीय पुलिस अधीक्षक समेत पुलिस के तमाम वरीय अधिकारियों ने बालाश्रय और प्रेमाश्रय पहुंचकर बच्चों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। बच्चों ने पुलिस अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें अपना भाई और संरक्षक माना। रांची के पांड्रा स्थित बालाश्रय और चुटिया स्थित प्रेमाश्रय में रक्षाबंधन का पर्व खास अंदाज में मनाया गया। रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक यातायात और कोतवाली एएसपी बच्चों के बीच पहुंचे। इस दौरान आश्रम के बच्चों ने पुलिस अधिकारियों की कलाई पर राखियां बांधीं और स्नेह व विश्वास का भाव प्रकट किया। अधिकारियों ने भी बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया और उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य की इच्छाओं के बारे में जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को उपहार भेंट कर उनका उत्साह बढ़ाया और भरोसा दिलाया कि समाज के हर बच्चे को स्नेह, सुरक्षा और सम्मान मिलना चाहिए। रक्षाबंधन का यह आयोजन बच्चों के लिए खास और यादगार रहा। कार्यक्रम ने यह संदेश भी दिया कि पुलिस महज कानून-व्यवस्था बनाए रखने वाली संस्था नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के सुख-दुःख में सहभागी और संवेदनशील प्रहरी भी है।
0
0
Report

डूंगरपुर के सारणेश्वर मंदिर में श्रावणी उपाकर्म, नया जनेऊ धारण

Dungarpur, Rajasthan: जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपूर अखिलेश शर्मा लोकेशन - डूंगरपुर हेमाद्री स्नान व मंत्रोच्चार के साथ सारणेश्वर मंदिर में श्रावणी उपाकर्म संपन्न, विप्रजनों ने धारण किया नवीन यज्ञोपवीत डूंगरपुर शहर के ऐतिहासिक सारणेश्वर मंदिर घाटी में शुक्रवार को श्रावणी पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रावणी उपाकर्म विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ। इस दौरान चौबीसा समाज सहित विविध विप्रजनों ने आत्मशुद्धि का यह महापर्व श्रद्धा और आत्मीयता के साथ मनाया। वही नवीन यज्ञोपवीत धारण किया। चौबीसा समाज अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में आचार्य जुगल किशोर पांडेय तथा सहआचार्य कपिल उपाध्याय के आचार्यत्व में समाजजनों व विप्रवरों को हेमाद्रि स्नान, ऋषि तर्पण एवं पितृ तर्पण सहित सभी धार्मिक क्रियाएं संपन्न कराईं गईं। तत्पश्चात आचार्यों ने मंत्रोच्चार के बीच सभी को नवीन यज्ञोपवीत (जनेऊ) धारण करवाया। उन्होंने कहा कि पापो के निवारण एवं मन, कर्म, वचन की शुद्धि के लिए की जाने वाली आराधना ही हेमाद्रि स्नान है। सनातन परंपरा में ब्राह्मण कुल का वास्तविक स्वरूप और वरदान जनेऊ धारण करना तथा शिखा (चोटी) रखना है। उन्होंने बताया कि जनेऊ के तीन धागे देवऋण, पितृऋण और ऋषिऋण का प्रतीक हैं, जो हमें जीवन भर अपने कर्तव्यों का स्मरण कराते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को घर-परिवार में उचित और सनातन संस्कार देकर ही ब्राह्मण कुल की रक्षा संभव है। उन्होंने सच्चे व्रत की व्याख्या करते हुए कहा कि केवल अन्न त्यागना ही व्रत नहीं है, बल्कि दिनभर में किसी की निंदा न करने का संकल्प लेना ही वास्तविक व्रत है। हेमाद्रि स्नान के दौरान उपाकर्म में शामिल सभी भूदेवों को समस्त प्राणियों एवं पशु-पक्षियों के प्रति दयाभाव रखने का संकल्प भी दिलवाया गया। बाइट - सुरेन्द्र कुमार शर्मा अध्यक्ष चौबीसा समाज अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर
0
0
Report

नागौर में ANTF ने 5.4 किलो MD जब्त कर तस्कर नेटवर्क पर दबिश

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। रक्षाबंधन के पर्व पर राजस्थान एंटी नारكوटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने नागौर जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 किलो 400 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 1 करोड़ 62 लाख रुपए बताई गई है। कार्रवाई के दौरान एक टीयूवी-300 कार जब्त कर एक विधि से संघर्षरत बालक को निरुद्ध किया गया। पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा और अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एमएन के निर्देशन में नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। सूचना मिली थी कि नागौर से एमडी की बड़ी खेप जयपुर ले जाकर पार्टियों और ग्राहकों को सप्लाई की जानी है। इसके बाद ANTF टीम ने संदिग्ध वाहन की निगरानी शुरू की। टीम ने ग्राम दुगौली में खारी-जोधा जाने वाली सड़क पर देवनारायण बगीची के सामने नाकाबंदी की। इसी दौरान RJ21UC2898 नंबर की टीयूवी-300 कार आती दिखाई दी। वाहन को रोककर तलाशी लेने पर खलासी सीट के नीचे सफेद प्लास्टिक के कट्टे में पांच थैलियां मिलीं। जांच में इनमें 5.400 किलो एमडी बरामद हुई। पूछताछ में सामने आया कि बाल अपचारी को यह खेप मेडतारोड़ थाना क्षेत्र के सालासर/मालास इलाके से मिली थी। एक तस्कर ने सोशल मीडिया या कम्युनिकेशन एप के माध्यम से संपर्क कर उसे धुडिला गांव के पास बुलाया था। वहां एमडी से भरा कट्टा देने के बाद उसे जयपुर ले जाकर सप्लाई करने के लिए कहा गया था। जांच के दौरान बाल अपचारी के मोबाइल में एक अकाउंटिंग एप से करीब 16 लाख रुपए के लेनदेन का हिसाब भी मिला। पुलिस अब सप्लायर, रिसीवर और पूरे तस्करी नेटवर्क तक पहुंचने के लिए अनुसंधान कर रही है। ANTF के अनुसार गठन के करीब 10 महीनों में अब तक 196.76124 किलो एमडी बरामद की जा चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई का उद्देश्य केवल मादक पदार्थ जब्त करना नहीं, बल्कि इसके पूरे सप्लाई नेटवर्क को ध्वस्त करना है। बाईट विकास कुमार महानिरीक्षक ANTF
0
0
Report
Advertisement

गियासपुरा विधायक की वर्षों की लड़ाई: अदालत ने तत्कालीन एसएचओ को तीन साल की सजा सुनाई

Khanna, Punjab:ਗੁਰਸਿੱਖ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ ਦਿਵਾਉਣ ਲਈ ਸਾਲਾਂ ਤੱਕ ਲੜੇ ਆਪ ਵਧਾਇਕ ਗਿਆਸਪੁਰਾ, ਹੁਣ ਅਦਾਲਤੀ ਫੈਸਲੇ ਨਾਲ ਸੱਚ ਦੀ ਹੋਈ ਜਿੱਤ Sadar thaane 'ch kuttmar mamle 'ch tatkali ASI-uttar nu 3 saal di saza, Giaspura ne kiya faisle da swagat Khanna de sadar thaane vich 2019 doran ikk gursikh vyakti Jagpal Singh Joogi, usde putt ate saathi nu nanga karke kut- tan te video banaun de mamle vich tatkali ASI-ASI Baljinder Singh nu adalat valon tin saal di saza sunaaye jaan to baad is mamle vich lamba sangharsh karan wale aam aadmi party de vidhaayak Manvinder Singh Giyasapura ne faisle da swagat kiita hai. Is mauke Giyasapura nu unhaan walon peedit parivaar nu insaaf dilaun layi keete sangharsh layi sanmaanit vi kiita gaya. Khanna vich media naal gallbaat kar dya vidhaayak Manvinder Singh Giyasapura ne kiha ki eh sirf ik parivaar da mamla nahi si, sagon police hirasat vich manavhakaar ate insaaf naal judia gambhir mamla si. Una keha ki jadon saal 2019 vich eh ghatna vapi, taan uss samay peedit parivaar kol insaaf layi larhan laayak saboot vi nahi san. Giyasapura ne dassia ki kujh mahina baad jut kut-maar di video unhaan de haath laggi, taan unhaan ne peedat parivaar naal khadhan da faisla kita. Is ton baad insaaf di mang nu lai ke lagataar sangharsh shuru kita gaya. Thanian de bahar roas pradarshan kiete gaye, SSP daftaar de bahar dharnaan lagae gaye ate pulis de uchh adhikaarian naal mulaakat karke mamle vich kaarvaai di mang keeti gayi si. Una keha ki lagataar sangharsh de baavajood insaaf di raah aasan nahi si. Aakhirkaar mamle di jaanch layi SIT da gathn kita gaya. SIT di jaanch ton baad kareeb ik saal ik mahine di lambi jajjodjhadh magar 2020 vich tatkali ASI- SHO Baljinder Singh khilaaf mamla darj ho sakya. Giyasapura ne keha ki case darj hone ton baad vi ladai khatm nahi hoi. Unhan de saathI Sarabjit Singh Kang walon mamle di lagataar pairvi keeti gayi ate peedat parivaar nu har padh te kanooni sahayata ate hausla ditta gaya. Unhan keha ki lambi samay baad hun adalat vallo sunai gayi faisla peedat parivaar ate unaan sare logan layi vaddi jitt hai, jinhhaan ne insaaf layi aawaaz bulaandi vi kiiti. Vidhaayak Giyasapura ne keha ki oh adalat vallo sunai gayi tin saal di saza da swagat karde han, par is ghinaunihi harkat de mukable eh saza ghatt hai. Unhan keha ki oh peedat parivaar naal gallbaat karke saza vadhaunde layi high court da rukh karange ate dooshhi nu vadd ton vadd saza dilaun layi har samabhav kanooni koshish kiiti jaavegi. Giyasapura ne sakht shabadhan vich keha ki pulis di virti pa ke lokaNaal ajia vyavhaar karan vale adhikariyan layi koi riayat nahi honi chaahidi. Unhan keha ki ajehe adhikariyan di aam aadmi party di sarkaar vich koi thaan nahi hai. Oh tatkali ASI- SHO Baljinder Singh nu naukri ton barkhast karan di mang nu lai ke Punjab de DGPPi nu vi patar likhan ge. Byte - Manvinder Singh Giyasapura (MLA)
0
0
Report

AN DF ने 25 हजार के इनामी संदीप शर्मा को जयपुर से गिरफ्तार, ऑपरेशन कलर फोटो

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। रक्षाबंधन के पर्व पर एएनटीएफ ने फरार और इनामी अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब एक साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी अपराधी संदीप राज शर्मा को जयपुर से गिरफ्तार किया है। एएनटीएफ ने आरोपी को पकड़ने के लिए “ऑपरेशन कलर फोटो” चलाया। आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में 11 प्रकरण दर्ज हैं और वह पुलिस पर फायरिंग कर फरार हुआ था। एएनटीएफ महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार ने बताया कि महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा और अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एमएन के निर्देशन में फरार अपराधियों और नशे के सौदागरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व की ओर से संदीप राज शर्मा पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस पर फायरिंग कर हुआ था फरार जून 2025 में जयपुर पुलिस एक मारपीट के मामले में वांछित आरोपी की तलाश में नंदन विहार कॉलोनी स्थित किराये के मकान पर पहुंची थी। वहां वांछित आरोपी नहीं मिला, लेकिन संदीप राज ने पुलिसकर्मियों पर देशी कट्टे जैसे हथियार से फायर कर दिया। गोली एक पुलिसकर्मी के हाथ को छूकर निकल गई। इसके बाद आरोपी स्कॉर्पियो में बैठकर फरार हो गया। इस संबंध में रामनगरिया थाना जयपुर पूर्व में फायरिंग और आर्म्स एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया। 11 मामलों में वांछित आरोपी के खिलाफ आदर्श नगर, खोहनागोरियान, कानोता, बस्सी और रामनगरिया थाना क्षेत्रों में आर्म्स एक्ट, मारपीट, अपहरण, आपराधिक षडयंत्र सहित 11 प्रकरण दर्ज हैं। शुरुआती दौर में वह प्रॉपर्टी का काम करता था, लेकिन विवाद के बाद धीरे-धीरे आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो गया। नशे की पार्टी के बहाने दबोचा फरारी के दौरान आरोपी छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में ठिकाने बदलकर रहा। एएनटीएफ को सूचना मिली कि वह अपने एनडीपीएस मामलों में वांछित तस्कर दोस्तों के साथ जयपुर में नशे की पार्टी करने वाला है। टीम ने मौके पर घेराबंदी की। आरोपी के पहुंचते ही दबिश देकर उसे पकड़ लिया गया। उसके साथी पुलिस की भनक लगने से मौके पर नहीं पहुंचे। एएनटीएफ आईजी विकास कुमार ने कार्रवाई में शामिल टीम को मुख्यालय में सम्मानित करने की घोषणा की।
0
0
Report

झुंझुनूं में शहीद इंद्रसिंह सैनी की प्रतिमा के सामने राखी बांधी गई

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं रक्षाबंधन पर शहीद भाई की याद में भावुक हुई बहन झुंझुनूं के प्रथम शहीद इंद्रसिंह सैनी की प्रतिमा पर बांधी राखी नवलगढ़ से हर साल भाई की प्रतिमा पर राखी बांधने पहुंचती हैं बहन किरण भाई की कलाई पर राखी बांधने के बाद भावुक हुई किरण, छलके आंसू सांबा सेक्टर में ऑपरेशन रक्षक के दौरान शहीद हुए थे इंद्रसिंह सैनी रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक है, लेकिन झुंझुनूं की शहीद बहनों के लिए यह पर्व भावनाओं और देशभक्ति से जुड़ा एक ऐसा दिन है, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। भाई भले ही देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए, लेकिन बहनों के दिल में उनकी याद आज भी जिंदा है। रक्षाबंधन पर ऐसी ही भावुक तस्वीर झुंझुनूं में देखने को मिली, जब शहर के प्रथम शहीद इंद्रसिंह सैनी की इकलौती बहन किरण सैनी हर साल की तरह इस बार भी अपने शहीद भाई की प्रतिमा पर राखी बांधने पहुंचीं। नवलगढ़ से झुंझुनूं पहुंची किरण सैनी ने शहीद स्मारक पर अपने भाई की प्रतिमा को राखी बांधी। उन्होंने प्रतिमा का तिलक किया, मुंह मीठा करवाया और भाई के प्रति अपना स्नेह जताया। भाई की प्रतिमा को राखी बांधते समय किरण सैनी भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। किरण ने कहा कि बचपन में जिस तरह वह अपने भाई को राखी बांधती थीं और लाड़-प्यार करती थीं, आज भी रक्षाबंधन पर शहीद की प्रतिमा के सामने पहुंचकर उसी भाव के साथ अपना रिश्ता निभाती हैं। प्रतिमा को देखकर पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं और भावनाएं आंखों से आंसुओं के रूप में बाहर आ जाती हैं। आपको बता दे की करीब 13 वर्ष पहले जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में ऑपरेशन रक्षक के दौरान दुश्मनों का मुकाबला करते हुए इंद्रसिंह सैनी शहीद हो गए थे। देश की रक्षा के लिए दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान ने परिवार के साथ पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया। रक्षाबंधन के दिन शहीद की प्रतिमा पर बहन का राखी बांधना केवल एक रस्म नहीं, बल्कि उस भाई के प्रति अटूट प्रेम और देश के लिए दिए गए बलिदान को नमन करने का भावुक पल था। भाई की कलाई भले ही अब नहीं है, लेकिन बहन के हाथ में बंधी राखी आज भी उस रिश्ते की डोर को मजबूती से थामे हुए है। बाइट 01 : किरण सैनी, शहीद इंद्रसिंह की बहन बाइट 02 : दिनेश सुंडा, पूर्व प्रधान
0
0
Report
Advertisement

अजमेर जेल में रक्षा बंधन: बहनों ने कैदियों को राखी बांधी, सुरक्षा के बीच भावुक पल

Ajmer, Rajasthan:अजमेर के सेंट्रल जेल में बंद कैदियों की बहनों की आँखों में आँसू नजर आए... भाई बहन के अटूट प्यार और विश्वास के पर्व रक्षा बंधन पर जेल प्रशासन की ओर से सूर्यास्त तक बहनों को जेल नियमों के तहत राखी बाँधने की इजाज़त दी गई.. जेल अधीक्षक आर अन्तेश्वरन की मौजूदगी में सशस्त्र जवानों और जेल प्रहरियों के सुरक्षा चक्र के बीच बहनों ने अपने कैदी भाइयों को राखी बांध कर मुंह मीठा करवाया... जेल में मनाये गए रक्षा बंधन पर्व पर की गई व्यवस्थाओं और बंदियों को राखी बांधने आई बहनों से उनके अनुभव साझा किए गए।
0
0
Report

आमदार राजेश मोरे ने राखी बांधकर बहनों के सम्मान का संदेश दिया

Kalyan, Maharashtra:हा भाऊ लाडक्या बहिणींच्या पाठीशी खंबीरपणे उभा राहणार - आमदार राजेश मोरे, आमदार राजेश मोरे यांचे आशा वर्कर, आरोग्य निरीक्षक यांच्या सोबत राखाबन्धन, शिवसेना शिंदे शहर शाखा डोंबिवली येथे शेकडो आशा वर्कर, आरोग्य निरीक्षक, शिवसेना कार्यकर्त्या और इतर महिलांनी आमदार राजेश मोरे यांना राखी बांधून रक्षाबन्धन सण साजरा केला. यावेळेस महिलांनी मोठी गर्दी केली होती. यावेळी आमदार मोरे यांनी आमचे सरकार और मैं खुद इन लाडक्या बहिणींच्या मागे असल्याचे मोरे यांनी सांगितले. हा भाऊ आपल्या बहिणींच्या पाठीशी सदैव राहणार असून शिवसेनेच्या वतीने नेहमीच सहयोग केले जाईल. दिवंगत आनंद दिघे यांच्या पासून ही परंपरा सुरू असून लाडके भाऊ माजी मुख्यमंत्री, विद्यमान उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे यांनीही ही परंपरा कायम ठेवली असल्याचे आमदार राजेश मोरे यांनी सांगितले.
0
0
Report
Advertisement

हसनपुर में 26 साल से निभ रही बहन-भाई की राखी, हर साल नया इतिहास रचती

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के हसनपुर कस्बे में 26 साल से हिंदू भाई की कलाई पर सज रही मुस्लिम बहन की राखी, हसनपुर में मशहूर हुई बहन शाहजहां और भाई मुकेश गुप्ता की जोड़ी अमरोहा जनपद के हसनपुर कस्बे में भाई-बहन के रिश्ते की एक ऐसी कहानी, जिसने हसनपुर में अपनी अलग पहचान बना ली है। हसनपुर नगर के मोहल्ला कोट पश्चिमी, पूठ रोड स्थित काला शहीद निवासी शाहजहां बेगम और मुकेश गुप्ता की भाई-बहन की जोड़ी पिछले 26 वर्षों से रक्षाबंधन पर प्रेम और अपनत्व की डोर से जुड़ी हुई है। वर्ष 2000 में शुरू हुआ यह रिश्ता आज भी उसी मजबूती के साथ कायम है। रक्षाबंधन के अवसर पर शाहजहां बेगम अपने भाई मुकेश गुप्ता की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र व खुशहाल जीवन की दुआ करती हैं। मुकेश भी हर बार अपनी बहन का सम्मान करते हुए उन्हें उपहार देते हैं। लगातार 26 वर्षों से निभाई जा रही इस परंपरा के चलते शाहजहां और मुकेश की जोड़ी अब हसनपुर में काफी मशहूर हो चुकी है। दोनों परिवारों के बीच भी वर्षों से गहरा अपनापन और पारिवारिक संबंध कायम हैं। हर साल रक्षाबंधन और भैया दूज पर दोनों परिवार साथ मिलकर त्योहार की खुशियां बांटते हैं。
0
0
Report

बिलासपुर में राखी के दिन कैलाश मानसरोवर यात्रा से लापता डॉ प्रियंका चौधरी समूह

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर के एक घर में भाई की कलाई सूनी है और आंखें दरवाजे पर टिकी हुई हैं। इंतजार अपनी बहन का है, जो कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर नेपाल गई थी लेकिन अब कई घंटों से उसका कोई पता नहीं है।39 वर्षीय डॉ. प्रियंका चौधरी फिनलैंड के औलू शहर स्थित औलू यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थीं। वह 13 अगस्त को कैलाश मानसरोवर यात्रा पर निकली थीं।बताया जा रहा है कि डॉ. प्रियंका 77 यात्रियों के ग्रुप के साथ यात्रा पर थीं। उनके साथ तीन सपोर्ट स्टाफ और वॉलंटियर्स भी मौजूद थे।परिजनों के मुताबिक, 25 अगस्त की रात यह दल बॉर्डर क्रॉसिंग तक पहुंच और परिजनों से फोन पर चर्चा भी हुई। 26 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे सभी लोग चीनी इमिग्रेशन सेंटर पहुंचे लेकिन इसके बाद से डॉ. प्रियंका समेत पूरे ग्रुप से संपर्क टूट गया।बताया जा रहा है कि इसके बाद इलाके में अचानक बाढ़ आ गई। बाढ़ के कारण इमिग्रेशन सेंटर की इमारत प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि डॉ. प्रियंका ही नहीं उनके साथ मौजूद 80 यात्रियों और सपोर्ट स्टाफ में से भी किसी से संपर्क नहीं हो पा रहा है। सभी के मोबाइल फोन बंद हैं और अब तक किसी की कोई खबर नहीं मिल सकी है।लेकिन आज का दिन परिवार के लिए सबसे ज्यादा दर्द देने वाला है।आज रक्षाबन्धन है।जिस भाई की कलाई पर हर साल उसकी बहन प्रियंका राखी बांधती थी। आज वही भाई दरवाजे की ओर टकटकी लगाए बैठा है।उसे इंतजार है।शायद दरवाजा खुले।शायद बहन सामने खड़ी हो।और शायद उसकी सूनी कलाई पर फिर से प्रियंका की राखी बंध जाए।परिवार की आंखों में उम्मीद भी है और चिंता भी।हर फोन कॉल पर नजर है।हर आने वाली सूचना का इंतजार है।परिजनों और परिचितों ने यात्रा आयोजकों और संबंधित प्रशासन से लगातार संपर्क किया है। सभी बस एक ही खबर का इंतजार कर रहे हैं। प्रियंका सुरक्षित है।फिलहाल, डॉ. प्रियंका चौधरी और उनके साथ मौजूद पूरे ग्रुप की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान संपर्क टूटने की इस घटना ने परिजनों की चिंता बढ़ा दी है।रक्षाबंधन के इस दिन एक भाई की कलाई सूनी है लेकिन उसकी उम्मीद अब भी जिंदा है। माता और पिता अपनी बेटी का घर में इंतजार कर रहे हैं कि उसकी बेटी सुरक्षित लौटेगी और फिर से अपने भाई के कलाई पर राखी बांधेगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top