हरदोईः मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम चौपाल मे भाग न लेने वाले अधिकारियों का वेतन रोकने का दिया निर्देश
Hardoi, Uttar Pradesh:मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी ने आज आरआरसी सेन्टर टोलवा आट विकास खण्ड हरियावां और अस्थायी गौ आश्रय स्थल अटवा असिगांव का निरीक्षण किया। साथ ही पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विकास खण्ड हरियावां के ग्राम टोलवा आट में आयोजित ग्राम चौपाल मे प्रतिभाग किया गया और जनसामान्य की समस्याओं का समाधान किया। चौपाल में राजस्व विभाग, चिकित्सा विभाग, विद्युत विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी चौपाल में उपस्थित नहीं हुए जिसके लिये उन्होंने सम्बन्धित को वेतन बाधित करने के निर्देश दिये।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
