icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241124
Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow14 Apr 2025, 01:50 pm

Hardoi - सीएचसी शाहाबाद को मिली चार 108 एम्बुलेंस

Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद सीएचसी को शासन से चार 108 एम्बुलेंस गाड़ियां प्राप्त हुई है। इन एम्बुलेंस को सोमवार को पूर्वाह्न 11:00 अधीक्षक डॉक्टर प्रवीण कुमार दीक्षित ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अधीक्षक डॉक्टर प्रवीण दीक्षित ने बताया शाहाबाद सीएचसी में चार 108 एंबुलेंस और जुड़ जाने के कारण क्षेत्र वासियों को काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने बताया शासन लगातार स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरुक है। इसी जागरूकता के चलते शाहाबाद को चार 108 एंबुलेंस प्रदान की गई है। इन एंबुलेंस के सीएचसी शाहाबाद आ जाने के कारण अब होने वाली दुर्घटनाओं के वक्त एंबुलेंस की कमी महसूस नहीं होगी। इस मौके पर सीएचसी का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

वाराणसी: सरसौल गंगा पुल से युवक ने लगाई छलांग, काले बैग के साथ नदी में कूदा

Mayank Kumar KashyapMayank Kumar KashyapFollowJust now
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / वाराणसी चौबेपुर। क्षेत्र के बलुआ के पास सरसौल स्थित गंगा पुल से सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक युवक ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक की पीठ पर काले रंग का बैग टंगा हुआ था। बैग समेत युवक के गंगा में कूदने की सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोर नाव लेकर मौके पर पहुंचे और नदी में उसकी तलाश शुरू कर दी। गोताखोरों ने काफी देर तक सर्च ऑपरेशन चलाया। घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। युवक की पहचान और गंगा में छलांग लगाने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report

सुरेंद्र यादव का गोवर्धन पूजा पर तीखा हमला, जातिगत वोट पर निशाना

Jehanabad, Bihar:जहानाबाद से राजद सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने एक बार फिर अपने बयानों से सियासी पारा हाई कर दिया है। दंगल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में पहुंचे सांसद ने गोवर्धन पूजा की तिथियों को लेकर सवाल उठाने वालों पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ पोथी-पत्रा देखने वाले लोग समाज को दो भागों में बांटने की साजिश रच रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री, सत्ता पक्ष और आरएसएस पर सिलसिलेवार तीखे हमले बोलते हुए इतिहास से लेकर चुनावी राजनीति तक पर बड़ा बयान दिया है। दरअसल घोसी प्रखंड के लखावर हाई स्कूल मैदान में गोवर्धन पूजा के मौके पर भव्य दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम का उद्घाटन करने पहुंचे जहानाबाद के सांसद सुरेंद्र यादव ने अखाड़े के मंच से सियासी दंगल छेड़ दिया। गोवर्धन पूजा की तारीखों को लेकर चल रहे विवाद पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा को ऊंची बिरादरी के पोथी-पत्रा देखने वाले समाज को दो भाग में बांटना चाहते हैं। हम इसका विरोध करते हैं और करते रहेंगे। यह किसी पोथी-पत्रा से चलने वाला नहीं है। जब यादवों ने मान लिया है कि दिवाली के दूसरे दिन पूजा होगी, तो होगी। कोई इसे बांट नहीं सकता। यूपी में यादव का वोट अखिलेश यादव को मिलेगा और बिहार में लालू यादव को। सत्ता पक्ष वोट भी चुरा रहा है और बेईमानी भी कर रहा है। सांसद यहीं नहीं रुके, उन्होंने बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री और केंद्र की सत्ता पर भी निशाना साधा। सुरेंद्र यादव ने आगे कहा कि बागेश्वर बाबा को किसने अधिकार दिया कि हिंदुओं के भगवान को गाली दें? सत्ता पक्ष उनके खिलाफ एक लाइन नहीं बोला। वहीं आरएसएस ने कभी देश की आजादी की लड़ाई नहीं लड़ी, हमेशा माफी मांगते रहे और फाइन भरते रहे। आज इतिहास के पन्ने फाड़े जा रहे हैं ताकि इनका नाम आ जाए। गरीब और पिछड़ों के बच्चे जब आईएएस-आईपीएस बनने लगे तो सिलेबस बदला जा रहा है। बहरहाल दंगल प्रतियोगिता के मंच से सांसद सुरेंद्र यादव द्वारा दिए गए इस बयान के बाद एक बार फिर बिहार में सियासी बयानबाजी तेज होने के आसार हैं। गोवर्धन पूजा, जातिगत वोट बैंक और धार्मिक गुरुओं पर की गई इस तल्ख टिप्पणी पर अब विरोधी दलों की क्या प्रतिक्रिया आती है, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।
0
0
Report
Advertisement

बिजयनगर में दिवाली के अगले दिन अंगारों की होली पर पुलिस ने रोक लगाई

Jaipur, Rajasthan:बिजयनगर ( ब्यावर) अंगारों की होली दीपावली व गोर्वधन पुजा के पावन पर्व पर जंहा पूरा देश मिठाईया बाटकर खुशिया संजोय रहा है वही बिजयनगर शहर में इसका एक अलग ही रूप में देखने को मिलता है जिसमें जान तक की जोखिम रहती है , ब्यावर जिले के बिजयनगर शहर में दिपावली के अगले दिन यानी की आज सोमवार को गोवर्धन पुजा के पर्व पर दिपावली पर्व पर अंगारो की होली खेली जाती है , आतिशबाजी का खतरनाक कंपटीशन होता है शहर के हुड़दंगियों युवाओ द्वारा शहर के मुख्य बजारों स्थानक गली ,बापू बाजार , शीतला माता गली सब्जी मंडी सहित कई जगह परम्मपरा के नाम पर अलग अलग गुटो में बंटकर एक दूसरे पर आमने सामने से पटाखे छोड़ कर अंगारो की होली खेली जा रही है , त्यौहार के नाम पर किसी पर जलते हुए पटाखे फेंकना किसी धर्म व संस्कृति का हिस्सा नहीं हो सकता । इस दौरान कई लोग एक-दूसरे पर पटाखों के रूप में आमने सामने से अंगारे बरसाते हैं, जिसमें कई लोग बुरी तरह से झुलस भी जाते हैं इस परंपरा की आड़ में कतिपय असामाजिक तत्व यहाँ मुख्य बाजारों और गली मोहल्लों में एक दूसरे पर जलते पटाखे फेंक कर माहौल को दूषित करने से बाज नहीं आते हैं। अंगारो के इस खेल में महिला पुरुषो सहित बच्चो के जलने की घटनाएं आम बात हैं वही आग लगने की दशा में भी काफी नुकसान होने की संभावना रहती है पुलिस प्रशासन जगह-जगह मौजूद दीपावली के अगले दिन खेले जाने वाली अंगारों की होली को लेकर पुलिस व प्रशासन ने शहर के मुख्य बाजारों में व गलियों में बैरिकेड लगाकर इस परंपरा को रोकने की पूरी कोशिश की लगातार पुलिस की गाड़िया थानाधिकारी राजवीर सिंह मय अतिरिक्त जाप्ता इसको रोकने के लिए प्रयासरत रहे इसके बावजूद भी अनेक युवाओं ने एक दूसरे पर पटाखे फेंक कर इस परंपराओं को निभाया
0
0
Report

शाहजहांपुर में दो गुटों के बीच फायरिंग, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर में दबंगो के हौसले इतने बुलंद है कि उन्हें कानून का कोई खौफ नहीं है। यहां मामूली विबाद के बाद दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई है। फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पूरी घटना थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के रेती इलाके की है। बताया जा रहा है कि यहां शराब पीकर जुआ खेलने को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष आपस में भीड़ गए। इसके बाद देखते ही देखते हैं दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई फायरिंग करने के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों के लोग हाथों में तमंचे लेकर एक दूसरे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले में जांच की बात करवाई की बात कर रही है।
0
0
Report

खेत सिंह की प्याऊ के पास चलते वाहन में भीषण आग, तीन दोस्त सुरक्षित बाहर निकले

Barmer, Rajasthan:खेत सिंह की प्याऊ के पास चलती कार में लगी भीषण आग बाड़मेर से अहमदाबाद जा रहे तीन दोस्तों की गाड़ी बनी आग का गोला चलती गाड़ी में अचानक लगी आग, मौके पर मची अफरा-तफरी गाड़ी में आग लगते ही तीनों दोस्तों ने समय रहते बाहर निकलकर बचाई जान गाड़ी मालिक दिनेश आचार्य सहित तीन दोस्त थे कार में सवार आग की चपेट में आने से एक युवक झुलसा, उपचार के लिए भेजा गया शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को लिया अपनी चपेट में खेत सिंह की प्याऊ के पास हुआ हादसा, गाड़ी में लगी आग से मचा हड़कंप बड़ा हादसा टला, तीन दोस्तों की बची जान, एक युवक आग से झुलसा
0
0
Report
Advertisement

डीएम-एसपी ने छठ महापर्व के लिए गंगा घाटों की सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी

Munger, Bihar:आ imminent छठ पर्व को लेकर डीएम और एसपी ने विभिन्न गंगा घाटों का किया निरीक्षण। नगर आयुक्त को फोन कर लगाई क्लास, उप नगर आयुक्त को कहा सभी घाटों को जल्द करेंगे दुरुस्त। मुंगेर : 13 नंबर को शुरू होने वाले छठ महापर्व की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी निखिल धनराज, एसपी सैयद इमरान मसूद , मेयर कुमकुम देवी सहित कई विभाग के अधिकारी, सदर अंचलाधिकारी के साथ नाव से गंगा का निरीक्षण किया । जिलाधिकारी ने बबुआ घाट, जेल घाट, कष्टहरणी घाट, जहाज घाट, सोझी घाट, बेलन घाट, दोमंठा घाट सहित अन्य घाटों का निरीक्षण किया । साथ ही, खतरनाक घाटों को चिह्नित कर वहां बैरिकेडिंग कराने और श्रद्धालुओं के आवागमन को प्रतिबंधित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान गंगा घाटों में अब तक तैयारियां नहीं होने को लेकर उप नगर आयुक्त वसीम को जमकर फटकार लगायी इसके साथ नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता को फोन कर क्लास लगाई । जिलाधिकारी ने कहा की महापर्वछठ को देखते हुए सभी संबंधित विभाग तीव्र गति में तैयारियां प्रारंभ कर दें तथा घाटों पर सुरक्षा एवं सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें। जिलाधिकारी ने नगर निगम की मेयर कुमकुम देवी को कहा की गंगा घाटों पर मौजूदों की संख्या को बढ़ाए और कार्य को शुरू करे , क्योंकि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिला प्रशासन ने छठव्रती एवं श्रद्धालुओं से अपील किया है कि निर्धारित सुरक्षित घाटों पर ही अर्घ्य अर्पित करें। बाइट : जिलाधिकारी निखिल धनराज बाइट : सैयद इमरान मसूद एसपी बाइट : मेयर कुमकुम देवी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

दातागंज रामलीला हत्याकांड में रोहित की मौत, दीपावली मातम

Budaun, Uttar Pradesh:बदायूं ब्रेकिंग daataganj रामलीला हत्याकांड में मृतक रोहित की मां समाजसेवी डॉ. शैलेश पाठक के सामने हुई भावुक मां ने बेटे के नए जूते दिखाते हुए कहा, मेरा बेटा दीपावली पर यही जूते पहनने वाला था दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, बेटे की याद में मां का दर्द देख हर आंख हुई नम बेहटा गांव पहुंचकर डॉ. शैलेश पाठक ने पीड़ित परिवार को बंधाया ढांढस, न्याय का दिलाया भरोसा रामलीला मेले में हुई चाकूबाजी की वारदात से दुकानदारों और मेले में आने वाले लोगों में दहशत मेले में खिलौने की दुकान लगाने वाले दुकानदार ने पैसे कम करने की बात पर दो युवकों पर किया था चाकू से हमला चाकू के हमले में रोहित की हुई थी मौत, दोस्त ऋतिक गंभीर रूप से हुआ था घायल रोहित के दोस्त ऋतिक की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई, हालांकि अब बताया जा रहा है कि वह खतरे से बाहर है daataganj रामलीला मेले में मामूली विवाद ने छीनी एक युवक की जिंदगी, परिवार की दीपावली मातम में बदली घटना के बाद मेले की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्रवाई को लेकर उठ रहे सवाल
0
0
Report

महोबा में गौवंश कुएं में गिरा; 4 घंटे की रेस्क्यू के बाद सुरक्षित बाहर

Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा में अन्ना गौवंशों में सड़क पर हुए संग्राम के बाद एक गौवंश रिहायशी इलाके में स्थित 20 फुट गहरे कुएं में गिर गया। गौवंश के कुएँ में गिरने से इलाके में हड़कम्प मच गया और मौक़े पर तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस सहित राजस्व और दमकलकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और तकरीबन 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर गौवंश को सकुशल बाहर निकाल पशु चिकित्सक से उसका इलाज कराया गया। करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गौवंश के कुएं से बाहर निकलने पर राहत की सांस ली। शहर कोतवाली कस्बा क्षेत्र के हवेली दरवाजा इलाके में राजेन्द्र शर्मा के मकान के बाहर सड़क पर अन्ना गौवंशों में लड़ाई हो गई। गौवंशों के बीच हुई लड़ाई के दौरान मौक़े पर अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते एक गौवंश राजेन्द्र शर्मा के मकान की बाउंड्री के अंदर स्थित कुएँ में गिर गया। गौवंश के कुएँ में गिरने से इलाके में हड़कम्प मच गया। गौवंश के कुएँ में गिरने से मौक़े पर तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने नगर पालिका और दमकल कर्मियों को मौक़े पर बुला रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया। कोतवाली पुलिस, नगर पालिका और दमकल कर्मियों की संयुक्त टीम द्वारा करीब चार घंटे तक किए गए अथक प्रयास के बाद गौवंश को कुएं से सकुशल बाहर निकाल पशु चिकित्सक से उसका उपचार कराया गया तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। बाइट- सिद्धांत त्रिपाठी ( प्रत्यक्षदर्शी ) बाइट- डॉ विजय कुमार शुक्ला ( पशु चिकित्सक ) बाइट- महेन्द्र बहादुर ( सीएफओ महोबा )
0
0
Report

हिण्डौन-महवा मार्ग पर युवक के शव के कारण ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Karauli, Rajasthan:हिण्डौन सिटी। हिण्डौन–महवा मार्ग पर युवक का शव रखकर प्रदर्शन, हिण्डौन के महू गांव के समीप ग्रामीणों ने लगाया जाम, वाहनों की आवाजाही बाधित, युवक नरेश जाटव का शव सड़क पर रखकर ग्रामीण कर रहे विरोध प्रदर्शन, ग्रामीणों ने युवक नरेश जाटव की हत्या का लगाया आरोप, पुलिस के अनुसार कल हिण्डौन -महवा मार्ग पर टेंपो और बाइक की टक्कर में गंभीर घायल हुआ था युवक, उपचार के दौरान नरेश जाटव की मौत, घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, नई मंडी थाना प्रभारी नरेश पोसवाल पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर मौजूद, आक्रोशित ग्रामीणों से समझाइश कर सड़क जाम खुलवाने के प्रयास में जुटी पुलिस, हिंडौन सिटी के श्यामपुर मुंडरी गांव का निवासी था मृतक युवक नरेश जाटव
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top