icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241121
IHIslam HashmiFollow31 Jan 2025, 03:53 am

Hardoi- सीडीओ ने ब्लॉक कार्यालय सहित गौशाला, स्कूल व आरआरसी सेंटर का किया निरीक्षण

Atwa Kataiyn, Uttar Pradesh:

जिले के सीडीओ सौम्या गुरुरानी ने गुरुवार के दिन ब्लॉक कार्यलय टड़ियावां सहित ग्राम पंचायत टड़ियावां के आरआरसी सेंटर व गौशाला एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सिकंदरपुर का निरीक्षण किया है।सीडीओ ने ब्लॉक के निरीक्षण के पहले ग्राम बहर के गौशाला व आरआरसी सेंटर का निरीक्षण किया है।ब्लॉक कार्यालय टड़ियावां में अभिलेखों के रखरखाव में कमियां मिली है जिनको दुरुस्त कराने के लिए पटल सहायक व बीडीओ को निर्देश दिए गए हैं।इसके अलावा गौशाला टड़ियावां में व्यवस्थाएं ठीक पाई गई हैं।आरआरसी सेंटर टड़ियावां व बहर में कई कमियां मिलने पर एडीओ पंचायत व सचिव का वेतन रोकने के बीडीओ को आदेश दिए गए। इस दौरान बीडीओ इन्द्रसेन नाथ,एडीओ पंचायत नरेंद्र वर्मा,एपीओ श्रीप्रकाश,पशुचिकित्सा अधिकारी धर्मेंद्र गुप्ता व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

आगर मालवा: बड़ागांव नगर परिषद वेतन मांग पर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, गंदगी बढ़ी

Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा जिले के नगर परिषद बड़ागांव के सफाई कर्मचारियों की बकाया वेतन की मांग को लेकर जारी काम बंद हड़ताल का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है, हालत यह है की नगर मे गंदगी की भरमार हो गई है। सोमवार को नगर की बदहाल सफाई व्यवस्था और कर्मचारियों के वेतन भुगतान की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरना प्रदर्शन के दौरान गुस्साए जनप्रतिनिधियों ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) के कक्ष में थेलिया भर भर कर लाया गया कचरा फैला दिया। इसके साथ ही शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। पार्षदों ने बताया कि सोमवार दोपहर 12 बजे से धरना शुरू किया गया है। उनका कहना है कि जब तक नगर की सफाई व्यवस्था सुचारू नहीं होती और कर्मचारियों की वेतन संबंधी मांगों का निराकरण नहीं किया जाता, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन के दौरान नगर परिषद कार्यालय में न तो कोई अधिकारी मौजूद रहा और न ही नगर परिषद अध्यक्ष पहुंचे। ऐसे में प्रदर्शनकारियों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए विरोध जारी रखा। सफाई कर्मचारों का कहना है कि लंबे समय से वेतन नहीं मिलने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं हड़ताल के चलते नगर में जगह-जगह कचरे के ढेर लग रहे हैं।
0
0
Report

ब्यौहारी में जनजातीय गौरव सप्ताह: 357.71 करोड़ के 82 विकास कार्यों की सौगात

Shahdol, Madhya Pradesh:ब्यौहारी में जनजातीय गौरव सप्ताह का राज्य स्तरीय आयोजन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 357.71 करोड़ के 82 विकास कार्यों की दी सौगात शहडोल जिले के ब्यौहारी में जनजातीय गौरव सप्ताह के अंतर्गत राज्य स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने महज 25 वर्ष की उम्र में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करते हुए देश और समाज के लिए अपना बलिदान दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में उनकी जयंती को राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में देश के 8 से 10 राज्यों से बड़ी संख्या में कोल समाज के लोग शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने प्राचीन कोल परंपरा के अनुसार विधि-विधान से पूजन किया और जनजातीय संस्कृति, परंपरा एवं वीरता को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने शहडोल जिले को 357 करोड़ 71 लाख रुपये की लागत के 82 विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 8 करोड़ 64 लाख रुपये के 10 कार्यों का लोकार्पण और 349 करोड़ 7 लाख रुपये के 72 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र और सहायता राशि के चेक वितरित किए। मुख्यमंत्री ने ब्यौहारी विधानसभा में 10 करोड़ रुपये की लागत से 18 किलोमीटर सड़क, हनुमान मंदिर तक 13 करोड़ की सड़क, कटनी से सिंगरौली तक फोरलेन सड़क, शहडोल में डिजिटल लाइब्रेरी और आधुनिक ऑडिटोरियम बनाने की घोषणा की। इसके अलावा संजय टाइगर रिजर्व में नया प्रवेश द्वार और हाथियों के सर्वेक्षण के लिए विशेष टीम भेजने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जनजातीय समाज के उत्थान, शिक्षा, रोजगार और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास योजनाओं का लाभ जिले के प्रत्येक क्षेत्र तक पहुंचे और कोई भी इलाका विकास से वंचित न रहे। साथ ही उन्होंने प्रदेश में 85 हजार सरकारी पदों पर भर्ती और आगामी समय में 2 लाख नए पदों पर रोजगार देने की بات भी कही。
0
0
Report

अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा के लिए सुरक्षा कड़े इंतजाम, एडीजी ने समीक्षा बैठक

Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या 14 कोसी परिक्रमा को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, एडीजी प्रवीण कुमार ने की समीक्षा बैठक, रामनगरी अयोध्या में ऐतिहासिक 14 कोसी परिक्रमा कल 17 नवंबर की रात 1 बजकर 21 मिनट से शुरू होने जा रही है। इस दौरान लाखों श्रद्धालु आस्था के पथ पर कदम बढ़ाएंगे। परिक्रमा और कार्तिक पूर्णिमा मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है। सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए एडीजी जोन लखनऊ प्रवीण कुमार आज अयोध्या पहुंचे। उन्होंने पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एडीजी ने बताया कि पिछले वर्षों की तरह इस बार भी परिक्रमा में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। उन्होंने कहा कि पूर्व में 40 से 50 लाख तक श्रद्धालुओं की संख्या दर्ज की गई है। एडीजी के मुताबिक, इस बार परिक्रमा मार्ग ka निर्माण पूरा होने और रेलवे ओवरब्रिज बनने से श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत मिलेगी। पहले रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेनों के आवागमन के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी होती थी, लेकिन अब यह समस्या काफी हद तक दूर हो गई है। उन्होंने बताया कि भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था के लिए अलग-अलग जोन बनाए गए हैं। सभी अधिकारी लगातार भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। संत समाज और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से परिक्रमा को सकुशल संपन्न कराया जाएगा। कार्तिक पूर्णिमा तक चलने वाले मेले के साथ नानक देव जी के प्रकाश पर्व और गुरुद्वारों में आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है。
0
0
Report
Advertisement

गोंडा में हनुमंत कथा: ब्रिजभूषण सिंह भावुक, विजय कौशल महाराज ने प्रेरित भाषण

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। गोंडा जिला मुख्यालय स्थित नवीन गल्ला मंडी के बगल हनुमंत कथा चल रही है और हनुमंत कथा विजय कौशल जी महाराज द्वारा लोगों को अपने मुखारबिंद से सुनाई जा रही है। इसी हनुमंत कथा में शामिल होने के लिए 3 दिन पहले शुक्रवार को देर शाम पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पहुंचे थे। जहां हनुमंत कथा के दौरान पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह भावुक हो गए और वह कथा सुनने के दौरान फूट फूटकर रोते हुए आंसू पूछते हुए नजर आए हैं। जिसका वीडियो आज सोमवार सामने आया है जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मंच से कहा कि ​"हम लोगों का परम सौभाग्य है कि गोंडा शहर के अंदर हनुमान जी की कथा हो रही है हनुमंत कथा। जो व्यास गद्दी पर विराजमान हैं विजय कौशल जी,इनकी कथा मैं पहले सुन चुका हूं। जिस तरह शब्दों पर आपकी पकड़ है, विषय पर आपकी पकड़ है,अध्ययन है और जो कथा कहने का तरीका है वह अद्भुत है। ​प्रदेश में बहुत से कथा वाचक हैं,लेकिन कथा गायब हो चुकी है किसी की निंदा नहीं करनी चाहिए। हनुमान जी कलयुग के देवता हैं राम जी हनुमान जी को सौंप करके गए हैं। और हनुमंत कथा,गोस्वामी तुलसीदास जी ने जो हनुमान चालीसा लिखा है। विस्तार से गुरुदेव बताएंगे। लेकिन केवल एक लाइन अगर आदमी उसको अपने चित्त में उतार ले क्योंकि उतारना बड़ा कठिन है लोग गहराई में जाना ही नहीं चाहते हैं। वो ऐसी कथा चाहते हैं जिसमें हो-हल्ला होता रहे ताली बजती रहे ​और मेरे माध्यम से जहां तक मेरी आवाज पहुंचे। हम उनसे यही कहना चाहते हैं कि कथा तो आपने बहुत सुना,लेकिन आकर के विजय कौशल जी की कथा को सुनिए। कथावाचक विजय कौशल जी महाराज ने मंच से कहा कि व्यक्ति दूर से कैसा होता है और निकट से कैसा होता है इसका अनुमान नहीं लगाया जा सकता जब तक भेंट नहीं होती है। हम लोग सुनते थे बड़े दबंग हैं, बड़े रौब वाले हैं इतना विनम्र, इतना शीलवान,इतना मधुर भाषण देने वाले अगर ये दबदबे वाले होंगे। तो फिर शास्त्र बदलना पड़ेगा। शास्त्र का नियम बदलना पड़ेगा ​बड़ी कृपा हुई आप प्रथम दिन आए। हालांकि प्रथम दिन ऐसा ही होता है और ये जो समिति है इनको बहुत उत्साह मिलेगा आप आशीर्वाद देकर जाइए। मैं न्योता दे रहा हूँ कभी आइए वृंदावन तो मुझे तो अच्छा लगेगा ही लेकिन आश्रम में आकर आपको भी बहुत अच्छा लगेगा। आश्रम आपको अलग प्रकार का दिखाई देगा जैसे द्वापर-त्रेता में आश्रम की कल्पना का शास्त्रों में हम लोग पढ़ते हैं लगभग-लगभग वही दृश्य आपको दिखाई देगा। हमारी व्यास पीठ हम सब बहुत गौरवान्वित हैं, गदगद हैं आनंदित हैं। आपका आशीर्वाद पूरे आयोजन को मिला आपकी पूरी टीम,आपके सभी सहयोगियों को बार-बार, बार-बार व्यास पीठ के प्रणाम अभिवादन। भाषण ऑन मंच- बृजभूषण शरण सिंह- पूर्व सांसद कैसरगंज। भाषण ऑन मंच- विजय कौशल जी महाराज- कथा वाचक。
0
0
Report

सहारनपुर पुलिस वाहन से रेडियो सेट-डीटीएमएफ माइक गायब, मुकदमा दर्ज

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर पुलिस के सरकारी वाहन से संचार व्यवस्था में इस्तेमाल होने वाला रेडियो सेट और डीटीएमएफ माइक गायब होने का मामला सामने आया है। तीन साल पहले वाहनों में लगाए गए उपकरण गायब हो जाने की जानकारी भौतिक सत्यापन के दौरान मिली। इसके बाद उपकरणों की तलाश के लिए कई बार पत्राचार किया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अब इस मामले में सदर बाजार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार 25 अप्रैल 2023 को सरकारी वाहन यूपी-14-एजी-0509 में केनवुड कंपनी का रेडियो सेट लगाया गया था। 7 मई 2026 को पुलिस लाइन्स में सरकारी वाहनों का भौतिक सत्यापन हुआ, तब से रेडियो सेट और डीटीएमएफ माइक गायब पाए गए। जांच में केवल एंटीना और बैटरी लीड लगी मिलीं। लगभग छह माह की देरी के बाद थाना सदर बाजार में FIR दर्ज कराई गई। क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम ने बताया कि भौतिक सत्यापन के दौरान एक वाहन में रेडियो सेट उपलब्ध नहीं पाया गया, जिसे देखते हुए FIR दर्ज कराई गई। मामले की गम्भीरता के आधार पर विभागीय स्तर पर भी जांच गठित की गई है। आगे की कार्रवाई नियमावली के अनुसार की जाएगी। सरकारी वाहन से संचार उपकरण के गायब होने और लंबे समय बाद मुकदमा दर्ज होने से विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। अब यह स्पष्ट होगा कि रेडियो सेट और माइक कब, कैसे और किसकी जिम्मेदारी के दौरान गायब हुए।
0
0
Report

आजाद समाज पार्टी ने 34 विधानसभा प्रभारी जारी कर यूपी में बदलाव का संकेत

Saharanpur, Uttar Pradesh:आजाद समाज पार्टी ने 2027 के चुनाव से पहले 34 विधानसभा प्रभारी की लिस्ट जारी की है। सहारनपुर के 2027 चुनाव के मद्देनजर चन्द्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी ने 34 विधानसभा प्रभारियों की लिस्ट जारी की है। भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह को मुजफ्फरनगर की पुरकाजी विधानसभा और प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव कमल वालिया को सहारनपुर की रामपुर मनिहारान विधानसभा सीट पर प्रभारी बनाया गया है, इसके अलावा गाजियाबाद, कुंदरकी और आगरा के लिए भी विधानसभा प्रभारी घोषित किए गए हैं। ASP की ये तीसरी सूची है; सामाजिक परिवर्तन मोर्चा बनाने के बाद यह पहली लिस्ट है। लिस्ट जारी होने के बाद भीम आर्मी के महासचिव कमल वालिया के आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। मीडिया से बातचीत करते हुए कमल वालिया ने पार्टी नेतृत्व और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का आभार जताया और कहा कि सामाजिक परिवर्तन मोर्चा इस बार यूपी में सत्ता परिवर्तन करने जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भड़कते हुए कहा कि सामाजिक परिवर्तन मोर्चा बनने से उन्हें सबसे जायदा दर्द हो रहा है。
0
0
Report
Advertisement

ओवैसी-चंद्रशेखर तीसरे मोर्चे पर जमाल ने क्या कहा? नई सियासत की दिशा पर ऑडियो-टिप्पणियाँ

Saharanpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में असदुद्दीन ओवैसी और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन तथा तीसरे मोर्चे की घोषणा को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इसी बीच सहारनपुर में मुस्लिम स्कॉलर एवं जमायत हिमायतूल इस्लाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष कारी अबरार जमाल ने गठबंधन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ओवैसी को नसीहत दी है! मीडिया से बातचीत में कारी अबरार जमाल ने कहा कि यूपी में तीसरा मोर्चा बनना अच्छी बात है। इससे मुस्लिम समाज को समाजवादी पार्टी की कथित खानदानी राजनीति से बाहर निकलकर एक नया विकल्प मिल सकता है। उन्होंने गठबंधन को मुबारकबाद भी दी। हालांकि, उन्होंने ओवैसी को अपने बयानों और तकरीरों में सुधार करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इस्लाम, नारा-ए-तकबीर और अल्लाह हू अकबर जैसे धार्मिक नारों का इस्तेमाल सियासत के लिए नहीं होना चाहिए। कारी अबरार जमाल ने कहा कि ओवैसी एक बेहतर लीडर हैं और उनमें आगे बढ़ने की क्षमता है, लेकिन उन्हें अपनी कार्यशैली में बदलाव करना होगा। उन्होंने ओवैसी की राजनीति की तुलना जिन्ना की विचारधारा से करते हुए कहा कि अगर वह उस रास्ते पर चलेंगे तो कभी कामयाब नहीं हो पाएंगे। उन्होंने कहा कि 1947 में देश के मुसलमानों ने जिन्ना और मुस्लिम लीग को ठुकरा दिया था। भारत में वही मुसलमान रहते हैं जिन्होंने जिन्ना की विचारधारा को स्वीकार नहीं किया। यूपी की राजनीति में दलित और मुस्लिम वोटों के समीकरण को लेकर पूछे गए सवाल पर कारी अबरार जमाल ने कहा कि बीजेपी ने 2014 से अब तक चुनाव जीतकर यह साबित किया है कि चुनाव केवल जातीय समीकरणों के आधार पर नहीं जीते जाते। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को जाति और धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर विकास, जनहित और अपने चुनावी घोषणापत्र पर बात करनी चाहिए। पार्टियों को जनता के सामने स्पष्ट करना चाहिए कि सत्ता में आने पर वे कौन-सी योजनाएं लागू करेंगी। उन्होंने आम आदमी पार्टी का उदाहरण देते हुए कहा कि पार्टी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के नाम पर राजनीति में जगह बनाई, लेकिन बाद में उसी पार्टी के नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे। राजनीति में कथनी और करनी में अंतर नहीं होना चाहिए।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर भी कारी अबरार जमाल ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अयोध्या जाकर श्रीराम जी का आशीर्वाद लें, यह अच्छी बात है। हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव नजदीक आने पर ही अखिलेश यादव को राम मंदिर और श्रीराम जी की याद आ रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पर मुस्लिम समाज के तुष्टिकरण का आरोप लगता रहा है और अब उन्हें लगता है कि अखिलेश यादव श्रीराम जी के मामले में भी तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं।कारी अबरार जमाल के इन बयानों के बाद यूपी में प्रस्तावित तीसरे मोर्चे, मुस्लिम राजनीति और आगामी चुनावों को लेकर सियासी चर्चा तेज हो गई है।
0
0
Report

कड़ी मेहनत से 17 साल बाद कुड़ी खेड़ा हत्या केस में अदालत ने दोषियों को उम्रकैद

Greater Noida, Uttar Pradesh:ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बादलपुर के कुड़ी खेड़ा गांव के मामले में कोर्ट का फैसला, प्रत्येक दोषी पर 15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र के कुड़ी खेड़ा गांव में वर्ष 2009 में हुए हत्या और जानलेवा हमले के मामले में अदालत ने 17 साल बाद बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में 10 आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वहीं, इसी मामले से जुड़े आर्म्स एक्ट के पांच आरोपियों को तीन-तीन साल के कठोर कारावास से दंडित किया है。 पुलिस के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत इस मामले में प्रभावी पैरवी की गई। पुलिस कमिश्नर के निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल, बादलपुर थाना पुलिस और अभियोजन इकाई ने अदालत में मजबूत पैरवी की। इसके परिणामस्वरूप 16 नवंबर 2026 को अदालत ने 10 आरोपियों को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। इन सभी पर 15-15 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। जुर्माना जमा नहीं करने पर छह-छह महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। दोषियों में दिनেশ, रोहताश, राकेश, मनोज, आमोद, सुरेश उर्फ बालक, सतीश, दुर्गेश, महेश शर्मा और परमानंद शामिल हैं। सभी कुड़ी खेड़ा गांव के रहने वाले हैं。 आर्म्स एक्ट में पांच को तीन-तीन साल की सजा इसी प्रकरण से जुड़े पांच अलग-अलग मुकदमों में आर्म्स एक्ट के तहत भी अदालत ने फैसला सुनाया। दिनेश, मनोज, राकेश, रोहताश और आमोद को तीन-तीन साल के कठोर कारावास और पांच-पांच हजार रुपये के जुर्माने की सजा दी गई है। जुर्माना नहीं देने पर अधिकतम तीन-तीन महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा。 पुलिस का कहना है कि गंभीर अपराधों में दोषियों को सजा दिलाने के लिए ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत आगे भी प्रभावी पैरवी और कार्रवाई जारी रहेगी。
0
0
Report

देवबंद में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़: गोकशी के आरोपी गोली लगने से घायल

Saharanpur, Uttar Pradesh:देवबंद थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोकशी के मुकदमे में वांछित एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में कांबिंग कर रही है। पुलिस के मुताबिक, देवबंद पुलिस मंगलौर रोड स्थित दुगचारा चौराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान देवबंद की ओर से स्कूटी पर सवार दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और मिरगपुर गांव की ओर भागने लगे। कुछ दूरी पर स्कूटी फिसलकर गिर गई। इसके बाद दोनों बदमाश झाड़ियों में छिपकर पुलिस पर दोबारा फायरिंग करने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुस्तफा पुत्र सुराजुद्दीन निवासी हासिनपुरा, देवबंद घायल हो गया। उसका साथी फरार हो गया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का तमंचा, दो जिंदा और दो खोखा कारतूस, स्कूटी तथा गोकशी के उपकरण बरामद किए हैं। आरोपी देवबंद थाने में दर्ज गोकशी अधिनियम के मुकदमे में वांछित था। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

धौलपुर में चौथे चरण की पंचायत चुनाव: 86.25% मतदान के साथ लोकतंत्र मजबूत

Dholpur, Rajasthan:पंचायतीराज आम चुनाव-2026 : गांव की सरकार चुनने को उमड़ा उत्साह, चतुर्थ चरण में पंच-सरपंच पदों के लिए शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मतदान बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं एवं नवमतदाताओं ने उत्साहपूर्वक निभाई लोकतंत्र में भागीदारी, मतदान केंद्रों पर सुबह से दिखी मतदाताओं की कतारें धौलपुर। जिले में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। गांव की सरकार चुनने के लिए मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह मतदान प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का पहुंचना शुरू हो गया। कई मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। लोकतंत्र के इस महापर्व में महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों एवं नवमतदाताओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान को लेकर विशेष उत्साह नजर आया। युवा मतदाताओं ने पहली बार मतदान कर लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की, वहीं बुजुर्ग मतदाताओं ने भी उम्र के पड़ाव को पीछे छोड़ते हुए मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। महिला मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी भी देखने को मिली। कई मतदान केंद्रों पर महिलाएं समूह में पहुंचकर मतदान करती नजर आईं। दिव्यांग मतदाताओं ने भी मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मतदाताओं की सुविधा एवं सहूलियत का विशेष ध्यान रखा गया। विशेष रूप से बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप, व्हीलचेयर तथा स्वयंसेवकों की व्यवस्था की गई, ताकि उन्हें मतदान केंद्र तक पहुंचने और मतदान करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े धौलपुर पंचायत चुनाव चौथा चरण का फाइनल मतदान प्रतिशत जारी - इसी बीच जिले में चौथे चरण के पंचायत चुनाव का फाइनल आंकड़ा भी जारी हो गया है। जिले में कुल 86.25%मतदान हुआ है, जो पिछले चुनावों की तुलना में अधिक है। आंकड़ों के अनुसार बसेड़ी पंचायत समिति में सबसे अधिक 87.22% मतदान हुआ, यहां कुल 92645 मतदाताओं में से 80809 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दूसरे नंबर पर राजाखेड़ा पंचायत समिति रही, यहां 87.10% मतदान दर्ज किया गया, यहां 134022 में से 116734 मतदाताओं ने वोट डाले। वहीं सरमथुरा पंचायत समिति में सबसे कम 83.12% मतदान दर्ज हुआ, यहां 64488 में से 53602 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल मिलाकर जिले की तीनों पंचायत समितियों में 2 लाख 91 हजार 155 मतदाताओं में से 2 लाख 51 हजार 145 मतदाताओं ने गांव की सरकार चुनने में अपनी भागीदारी निभाई। जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी मतदाताओं का आभार जताया है
0
0
Report

चित्तौड़गढ़-कोटा हाईवे पर भीषण हादसा, छह वर्षीय भावेश की मौत

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़-कोटा नेशनल हाईवे-27 पर पारसोली थाना क्षेत्र के बिछोर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। बाइक और पिकअप की भिड़ंत में बाइक सवार 6 वर्षीय मासूम भावेश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे सुरेश और उनकी पत्नी नानी बाई भील गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पारसोली नायब तहसीलदार कमलेश कुलदीप मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक बच्चे के शव को पारसोली स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं, पारसोली थानाधिकारी आशुतोष सिंह भी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे।
0
0
Report

खेतड़ी में सरपंच चुनाव के दौरान हिंसक संघर्ष, पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण की मौत

Jhunjhunu, Rajasthan:खेतड़ी, झुंझुनूं \nखेतड़ी में सरपंच चुनाव के दौरान खूनी संघर्ष\nपूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण की मौत, 4-5 लोग घायल\nबूथ पर दो पक्षों में विवाद के बाद लाठी-सरियों से हमला\nएक—दूसरे पर जमकर फेंकी कुर्सियां भी\nपूर्व सरपंच की पुत्रवधू सुमन लड़ रही थी सरपंच पद का चुनाव\nघायलों को नीमकाथाना जिला अस्पताल में करवाया भर्ती\nपूर्व मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह पहुंचे अस्पताल, घटना की निंदा\nशव खेतड़ी शिफ्ट करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन\n\nझुंझुनूं जिले के खेतड़ी क्षेत्र में सरपंच चुनाव के दौरान दो पक्षों के बीच पोलिंग बूथ पर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। झगड़े के दौरान पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण की मौत हो गई। जबकि चार से पांच अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नीमकाथाना जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार विजय नगर से पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण की पुत्रवधू सुमन सरपंच पद का चुनाव लड़ रही थीं। चुनाव के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठियों, सरियों और पत्थरों से हमला कर दिया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर कुर्सियां भी फेंकी। इस दौरान लक्ष्मीनारायण के सिर में चोट लगने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद नीमकाथाना पुलिस उपाधीक्षक सुशील मान और कोतवाली थाना अधिकारी विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे तथा घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। मृतक का शव नीमकाथाना जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। घायल बुगलाराम ने बताया कि वे बैठे हुए थे। तभी दूसरे प्रत्याशी के पति जयपाल ने अपने साथियों के साथ उन पर लाठियों और सरियों से हमला कर दिया। हमले में लक्ष्मीनारायण के सिर में चोट आई। जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं, मृतक के पोते हंसराज ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण चल रहा था। तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठियों, सरियों और पत्थरों से उन पर हमला कर दिया। हमले में लक्ष्मीनारायण की मौत हो गई। हंसराज ने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक वे शव नहीं लेंगे और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी नीमकाथाना जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। डॉ. जितेंद्र सिंह ने मृतक का शव नीमकाथाना से खेतड़ी अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाने तथा घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस संबंध में उन्होंने झुंझुनूं जिला कलेक्टर और एसपी से फोन पर वार्ता की। साथ ही गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म से भी फोन पर बातचीत कर पूरे घटनाक्रम से अवगत करवाया। पूर्व सरपंच की मौत के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बना हुआ है।\n\nबाइट 01 : बुगलाराम, घायल (सिर पर चोट लगी हुई)\nबाइट 02 : हंसराज, मृतक के परिजन (सफेद कुर्ता पहने हुए)\nबाइट 03 : डॉ. जितेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री (जैकट पहने हुए)\n
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top