241001
Hardoi: बिना लाइसेंस बाइक चलाने पर गैर इरादतन हत्या का केस, चालक गिरफ्तार
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई के पचदेवरा में तीन दिन पहले हुई बाइक दुर्घटना में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की। बाइक चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस न होने के कारण उसे गैर इरादतन हत्या का आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भिंड के पर्यायच पंचायत में सरपंच- सचिव के बीच मारपीट से राजनीतिक घमासान
Bhind, Madhya Pradesh:पंचायत वेब सीरीज जैसा विवाद... भिंड की पर्यायच पंचायत में सरपंच-सचिव आमने- सामने मारपीट के आरोपों से गरमाई राजनीति। उत्तर प्रदेश के काल्पनिक गांव फुलेरा पर आधारित चर्चित वेब सीरीज 'पंचायत' में जहां विकास कार्यों, सत्ता संघर्ष और स्थानीय राजनीति का ताना-बना दिखाया गया था, वहीं अब भिंड जिले की लहार विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पर्यायच में भी ऐसा ही दृश्य देखने को मिल रहा है। यहां विकास कार्यों और पंचायत के प्रशासनिक कामकाज को लेकर सरपंच और सचिव के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट और पुलिस कार्रवाई तक पहुंच गया। इस पूरे घटनाक्रम ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है। मामला लहार जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पर्यायच का है, पंचायत सचिव इंदल सिंह गुर्जर मनरेगा और अन्य विकास कार्यों से जुड़े मस्टर रोल पर हस्ताक्षर कराने के लिए दलित सरपंच दर्शन सिंह बाल्मीकि घर पहुंचे थे। इसी क्रम में दोनों पक्षों के बीच सचिव द्वारा किए गए आठ लाख के भ्रष्टाचार को लेकर विवाद शुरू हो गया जो देखते-देखते मारपीट में बदला। सचिव इंदल सिंह गुर्जर का आरोप है कि विवाद के दौरान उनके साथ मारपीट की गई जिससे उन्हें चोटें आईं, उनकी शिकायत पर पुलिस ने सरपंच दर्शन सिंह वाल्मीकि समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, वहीं सरपंच का कहना है कि सचिव ने पहले उनके साथ अभद्रता और मारपीट की, हस्ताक्षर करने का दवाव बनाया। सरपंच का आरोप है उनकी शिकायत के बावजूद पुलिस ने अब तक सचिव के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। दलित सरपंच का आरोप है कि प्रभावी और दबंग सचिव को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। मामले में अब राजनीतिक तूल भी पकड़ लिया है, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने जिला प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि प्रशासन भाजपा नेताओं के दबाव में काम कर रहा है और पीड़ित सरपंच को न्याय नहीं मिल रहा है। डॉ गोविंद सिंह ने चेतावनी दी कि दलित सरपंच को न्याय नहीं मिला तो कांग्रेस आंदोलन का रास्ता अपनाएगी, दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि सचिव की शिकायत पर कानूनी कार्रवाई की गई है, जबकि सरपंच द्वारा दिए गए आवेदन की जांच जा रही है, जांच में यदि सचिव की भूमिका दोषपूर्ण पाई जाती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पंचायत का यह विवाद गांव की चौपाल से निकलकर प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों तक पहुंच चुका है, अब सभी की नजर पुलिस जांच पर टिकी हुई है। इस विवाद में देखना होगा कि 'सच' किसके साथ है और न्याय किसे मिलता है।0
0
Report
गुरुग्राम में मानसून: 180 पॉइंट्स पर पुलिस की निगरानी, जाम से निपटने की तैयारी
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम में मानसून का आग़ाज़ गुरुग्राम में जलभराव की स्थिति की वजह से लगता है भारी जाम जाम से निपटने के लिए गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस अलर्ट, सड़कों पर मुस्तैद जलभराव और जाम से निजात के लिए पुलिस, GMDA, नगर निगम और NHAI की बड़ी बैठक संयुक्त बैठक के बाद एक्शन में प्रशासन, 3 जुलाई को मुख्य पॉइंट्स पर की गई रिहर्सल मानसून से निपटने की तैयारी: गुरुग्राम में 180 मुख्य पॉइंट्स चिन्हित ACP ट्रैफिक सत्यपाल यादव کا बयान: चिन्हित पॉइंट्स पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस का बड़ा फैसला: जाम से निपटने के लिए बढ़ाई गई पुलिसकर्मियों की संख्या जलभराव वाले संवेदनशील इलाकों में मुस्तैद रहेंगे अतिरिक्त पुलिसकर्मी: ACP सत्यपाल यादव सड़कों पर ट्रैफिक सुचारू रखने के लिए गुरुग्राम पुलिस और प्रशासनिक विभागों ने कसी कमर0
0
Report
भीनमाल जेल में एनडीपीएस आरोपी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों को सूचना
Jaipur, Rajasthan:भीनमाल : उप कारागृह में बंद एनडीपीएस आरोपी की इलाज के दौरान मौत भीनमाल उप कारागृह में एनडीपीएस एक्ट के मामले में करीब 5 माह से बंद कैदी विक्रम कुमार माली निवासी डुंगरवा की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत,बताया जा रहा है कि दो दिन से था बीमार, हालत बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने अस्पताल कराया था भर्ती, इलाज के दौरान हुई मौत, घटना के बाद परिजनों को दी गई सूचना, स्थानीय पुलिस पहुंची मौके पर, शव को रखावाया मोर्चरी में, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों किया जाएगा सुपुर्द0
0
Report
Advertisement
माधोपुर के ग्रामीणों ने जबलपुर-आमरकंटक हाईवे पर चक्का जाम कर पेयजल मांग उठाई
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडोरी के माधोपुर गांव में ग्रामीणों ने अपनी विविध मांगों को लेकर जबलपुर–अमरकंटक नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। बरसते पानी के में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष सड़क पर बैठे हैँ । ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पेयजल और अन्य समस्या है, कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसी से नाराज होकर ग्रामीणों ने हाईवे पर बैठकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। चक्काजाम के चलते दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई है और यातायात प्रभावित होने लगा है । जब तक उनकी समस्याओं के समाधान का ठोस आश्वासन नहीं मिलेगा, तब तक ग्रामीण आंदोलन जारी रखेंगे। प्रशासन के अधिकारी और पुलिस ग्रामीणों को मनाने की कोशिश कर रहे है0
0
Report
बागेश्वर के तलाई तोक में आकाशीय बिजली से आग, मकान व दुकान जलकर राख
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर के ग्राम पंचायत सूपी के तलाई तोक में आकाशीय बिजली गिरने से आकाशीय आग लग गई। बिजली गिरने के बाद स्थानीय निवासी चरण सिंह की दुकान में आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते उनके मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही प्रशासन और संबंधित विभागों की टीम मौके पर पहुंची। जिला आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, राजस्व विभाग को नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं और विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है।0
0
Report
रायबरेली दलित मौत पर सियासी घमासान: सांसद के आने से बढ़ा दबाव
Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर.. रायबरेली मे एक दलित की मौत के बाद यहां सियासी पारा बढ़ गया है। मामले मे नगीना सांसद की इंट्री के बाद स्थानीय प्रशासन से लेकर भाजपा विधायक तक इस मामले मे मृतक परिवार के मसीहा बन गए। हालांकि मृतक के शव को सड़क पर रख कर जाम लगाए जाने के बाद इसी प्रशासन ने परिजनों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कराया था। चंद्रशेखर आजाद के आज आने की आहट के बीच सलोन भाजपा विधायक परिजनों के लिए ढेरों योजनाए ले आये और मुक़दमे ख़त्म करा देने का ज़बानी आश्वासन भी दिया। मामला सलोन थाना इलाके के पूरे कुशल गांव का है। यहां मेवालाल पासी की सड़क दुर्घटना मे मौत हुई थी। परिजनों ने इसे लेकर मुआवज़े की मांग की थी। जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो परिजन मेवालाल का शव लेकर प्रतापगढ़ मार्ग पर बैठ गए थे। पुलिस ने लाठीचार्ज कर इन लोगों को भगा दिया था और खुद पर पथराव आदि को लेकर कई ज्ञात अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस मामले की जानकारी नगीना सांसद चंद्रशेखर रावण को हुई तो उन्होंने परिजनों को फोन किया और वहां आने लिए कहा था। इधर जिला प्रशासन को जब मालूम हुआ कि साथ जुलाई को रावण आएंगे तो उससे पहले ही सलोन भाजपा विधायक अशोक कोरी की मदद से परिजनों को आवासीय पट्टा, खेत का पट्टा आदि समेत अन्य सुविधाये दिलवाने के साथ ही ज़बानी आश्वासन भी दिया कि मुक़दमे ख़त्म करा दिए जायेंगे। उधर प्रशासन परिजनों को सरकारी सुविधायें दे रहा था और इधर रावण का काफिला पीड़ित के घर पहुँच गया। परिवार के पास पहुँचने से पहले सांसद चद्रशेखर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनका डर है कि उनके पहुँचने से पहले प्रशासन ने उनकी बात मान ली। हालांकि उन्होंने कहा कि वह अधिकारियों से मिलकर लिखित आश्वासन लेंगे, ज़बानी बात स्वीकार्य नहीं है। इस दौरान उन्होंने चढ़ावा चोरी को लेकर भी साफ कहा कि उन्हें एसआईटी पर भरोसा नहीं है। इस दौरान उन्होंने 27 चुनाव मे किसी पार्टी से गठबंधन के सवाल पर कहा कि भाजपा छोड़ किसी से भी हो सकता है।0
0
Report
Advertisement
कालापीपल में कुएं से 13 हिरण और एक कुत्ता शव, सुरक्षा खामियों पर सवाल
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले की कालापीपल तहसील के खरदौनकलां गांव में एक खेत में स्थित कुएं से 13 हिरणों और एक आवारा कुत्ते के शव मिले हैं। दुर्गंध आने पर खेत मालिक के परिजनों ने कुएं में झांककर देखा तो बड़ी संख्या में सड़े-गले शव दिखाई दिए। सूचना पर वन विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद सभी शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि कुत्ते से बचने के दौरान हिरण कुएं में गिर गए। इस इलाके में हजारों की संख्या में हिरण मौजूद हैं। किसान ने कुएं में देखा शव कृषक कृष्णाबाई पति राजेश पाटीदार के खेत पर परिजन कीटनाशक का छिड़काव करने पहुंचे थे। इस दौरान कुएं से तेज दुर्गंध आने पर उन्होंने नीचे देखा तो 13 हिरणों और एक कुत्ते के शव पड़े मिले। शवों की हालत देखकर आशंका जताई जा रही है कि घटना एक-दो दिन पहले हुई होगी। खेत मालिक ने इसकी सूचना सरपंच को दी, जिसके बाद पुलिस और वन विभाग को मौके पर बुलाया गया। ग्रामीणों के अनुसार, कुएं पर सुरक्षा के लिए मुंडेर बनी हुई थी, लेकिन उसका एक हिस्सा क्षतिग्रस्त मिला। आशंका है कि हिरण उसी क्षतिग्रस्त हिस्से से कुएं में गिरे होंगे। घटना का स्पष्ट समय अभी सामने नहीं आया है। कुत्ते से बचने के दौरान कुएं में गिरे हिरण वन विभाग की प्रारंभिक जांच के अनुसार, हिरणों का झुंड किसी आवारा श्वान से बचने के लिए तेजी से भाग रहा था। इसी दौरान सभी हिरण कुएं में गिर गए। जिस कुत्ते से वे बच रहे थे, वह भी कुएं में गिर गया और उसकी मौत हो गई। मृत हिरणों में चार नर और नौ मादा शामिल हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कुएं पर सुरक्षा के लिए मुंडेर बनी हुई थी, लेकिन उसका एक हिस्सा क्षतिग्रस्त मिला। आशंका है कि दौड़ते समय हिरण उसी टूटे हिस्से से कुएं में गिर गए। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।0
0
Report
नबी पाक मोहम्मद मुस्तफा की शान पर गुस्ताखी: देशभर में उलेमा एकजुट विरोध
Ajmer, Rajasthan:मुल्क भर मुस्लिम समाज में हज़रत नबी पाक मोहम्मद मुस्ताफ़ा सल्लल्लाहो अलैही वसल्लम की शाने अक़दस में गुस्ताख़ी से गुस्सा और ग़म देखा जा रहा है। राजस्थान के कोटा, नागौर, अजमेर के उलेमा समेत मुस्लिम तंज़ीमे भी नाज़िया इलाही खान जैसे लोगो के ख़िलाफ़ खड़ी हो गईं है। शहर शहर में रहमतुललील आलमीन हज़रत मोहम्मद मुस्ताफ़ा सल्लल्लाहो अलैही वसल्लम की शान में मुर्तद नाज़िया इलाही खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। अजमेर, कोटा, नागौर की सूफ़ी ख़ानक़ाहों समेत मुख़्तलिफ़ मुस्लिम तंज़ीमो में भारी गुस्सा देखा जा रहा है। मुस्लिम रहनुमाओं का कहना है कि सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और एक्टिविस्ट मुर्तद नाज़िया इलाही खान ने करोड़ो लोगो के ईमान को ठेस पहुंचा कर दिल अज़ारी की है। ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी की मुहीम 'सबका साथ सबका विकास' कैसे मुमकिन हो पाएगी जब मज़हबी रहनुमाओं की शान में बीजेपी के ही कुछ लीडरान गुस्ताख़ी पर उतर आये है। सूफी ख़ानक़ाहों से लेकर उलेमा इकराम में गुस्सा और आशिके रसूल ( सल्लल्लाहो अलैही वसल्लम) सड़को पर नज़र आ रहे है। गुस्ताखे रसूल के ख़िलाफ़ पुलिस में एफआईआर दर्ज भी करवाई जा रही है। लेकिन मुसलमानों में गुस्सा इस बात को लेकर भी है कि हुकुमत गुस्ताखे रसूल के ख़िलाफ़ सख्त कार्यवाही वक़्त रहते क्यो नही करती है。0
0
Report
रामटेक में भालू हमला: घायल ग्रामीण को वन विभाग ने दी तत्काल 2,000 रुपये सहायता
Saiki, Bihar:गोमर्दा अभ्यारण्य क्षेत्र में भालू का हमला, शौच के लिए गए ग्रामीण को घायल किया गया। हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हैं। घायल की पहचान नारायण सिदार (40 वर्ष), निवासी रामटेक के रूप में हुई। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कनकबीरा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल को 2,000 रुपये की तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की। साथ ही आवश्यक एंटी-रेबीज एवं अन्य टीकाकरण तथा बेहतर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सारंगढ़ भेजा गया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने ग्रामीणों से जंगल एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा वन्यजीव दिखाई देने पर तत्काल विभाग को सूचना देने की अपील की है।0
0
Report
Advertisement
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड करेगा 700 श्लों की गीता का बहुभाषी विमोचन
Kurukshetra, Haryana:अब कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की होगी गीता पाँच हजार साल से भी पहले भगवान श्री कृष्ण की ओर से दिया गया अमर संदेश आपको कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड (केडीबी) अपनी गीता के जरिए देश- दुनिया तक पहुंच जाएगा इसके लिए करीब 350 पन्नों की गीता प्रकाशित करवाई जाएगी। इसमें गीता के सभी 700 श्लोको समेटा जाएगा। हिंदी के साथ ही पुस्तक अंग्रेजी भाषा में भी प्रकाशित होगी इस वर्ष 5 से 25 दिसंबर तक ब्रह्म सरोवर तट पर होने वाली अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती में इसका विमोचन होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस प्रस्ताव को मंजूर दे दी है और इसके बाद योजना को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है। भविष्य में गीता महोत्सव से लेकर अन्य आयोजनों में भी केडीबी की ओर से तैयार विशेष पात्रों को कितनी बार किन संबोधनों से पुकारा गया, यह पूरा विवरण के साथ विशेष शब्दों का उच्चारण भी होगा。 गीता की प्रदर्शनी पिछले वर्ष 15 नवंबर से 5 दिसंबर तक ब्रह्मसरोवर तट पर मनाई गई। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में पहली बार विदेशों की 60 भाषाओं की गीता की प्रदर्शनी लगाई गई थी जो आकर्षण का केंद्र थी। इस बार तैयारी की जा रही है। आने वाले अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस गीता का विमोचन गीता जयंती में करेंगे।0
0
Report
मुख्यमंत्री ने 198 खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में कहा—खेल है देश की शान
Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री नायब सिंह ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत *पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संबोधन* आप सब खिलाड़ियों को सम्मानित कर खुद को कर रहा हूं गौरवान्वित महसूस- मुख्यमंत्री आज सम्मानित होने वाले सभी 198 खिलाड़ियों को, उनके माता-पिता व गुरुओं को हृदय से बधाई और शुभकामनाएं हर पदक के पीछे केवल कुछ मिनटों का खेल नहीं, उसके पीछे वर्षों का तप- मुख्यमंत्री खिलाड़ी अकेला पदक नहीं जीतता, उसके साथ पूरा परिवार, पूरा गांव, पूरा प्रदेश और अंततः पूरा देश जीतता है इस समारोह में 198 खिलाड़ियों को 20 करोड़ 59 लाख रुपए की सम्मान राशि की जा रही है प्रदान- मुख्यमंत्री हरियाणा ने हमेशा देश को ऐसे खिलाड़ी दिए जिन्होंने भारत का सिर्फ दुनिया के सामने किया ऊंचा पेरिस ओलंपिक हो, पैरालंपिक हो, एशियन गेम्स हो या कॉमनवेल्थ गेम्स हर मंच पर हरियाणा के खिलाड़ियों ने भारत का बढ़ाया गौरव- मुख्यमंत्री आपका लक्ष्य ऐसा व्यक्तित्व बनाना होना चाहिए जिसे देखकर आने वाली पीढ़ियां प्रेरणा लें आज AI खिलाड़ियों के फिटनेस का विश्लेषण कर रही है, चोट की संभावना का पहले से अनुमान लगा रही है और प्रशिक्षण को अधिक वैज्ञानिक बना रही है AI आपकी गति माप सकती है, आपकी तकनीक का विश्लेषण कर सकती है लेकिन आपके जुनून को नहीं माप सकती- मुख्यमंत्री हरियाणा में आपको केवल पुरस्कार नहीं बल्कि खेल संस्कृति को मजबूत करने का कर रहे हैं काम उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए सरकारी सेवाओं के अवसर, खेल अकादमी, खेल नर्सरी, प्रशिक्षण सुविधा और आधुनिक खेल ढांचे का निरंतर विस्तार इसी सोच का प्रमाण अब हरियाणा स्टेट गेम्स में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को भी खेल ग्रेडेशन का मिलेगा लाभ अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए खिलाड़ियों को तैयारी के लिए अग्रिम राशि देने का किया प्रावधान खेल रत्न, द्रोणाचार्य, अर्जुन, ध्यान चंद तथा तेनजिंग नोर्गे अवार्ड विजेताओं को प्रतिमाह 20 हजार रुपए का मानदेय दिया जा रहा है इसके साथ ही भीम अवार्ड विजेताओं को भी प्रतिमाह 5 हजार रुपये का मानदेय दिया जा रहा है 8 से 14 वर्ष के खिलाड़ियों को 1500 रुपए तथा 15 से 19 वर्ष के आयु वर्ग के खिलाड़ियों को 2000 रुपये मासिक छात्रवृत्ति देने का किया प्रावधान हमने पिछले लगभग 12 वर्षों में लगभग 1100 करोड रुपए की राशि खेल इंफ्रास्ट्रक्चर पर की खर्च- मुख्यमंत्री हमने खेल विभाग का बजट बढ़ाकर 668 करोड़ 42 लाख रुपए किया पंचकूला के ताऊ देवीलाल खेल परिसर में लगभग 10 करोड रुपए की लागत से राष्ट्रीय स्तर का ए स्टार उन्नत वैज्ञानिक प्रशिक्षण एवं पुनर्वास केंद्र किया स्थापित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप वर्ष 2028, 2032 और 2036 के ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ी आप ही होंगे - मुख्यमंत्री0
0
Report
एसटी आयोग की आशा लकड़ा रिम्स पहुंचीं, जातीय मुद्दों पर उच्चस्तरीय बैठक
Ranchi, Jharkhand:राष्ट्रीय एसटी आयोग की सदस्य आशा लकड़ा पहुंची रिम्स रिम्स में अनुसूचित जनजाति के संबंधित मामलों पर हो रही रीव्यू मीटिंग मीटिंग में रिम्स निदेशक, चिकित्सा अधीक्षक और तमाम पदाधिकारी मौजूद जनजाति समुदाय के लिए सुविधा और की गई शिकायतों पर हो रही चर्चा कई एजेंडों के साथ हो रही है उच्च स्तरीय बैठक0
0
Report
Advertisement
सोनीपत में भारी बारिश के बीच विधायक निखिल मदान और पार्षदों का वीडियो वायरल
Sonipat, Haryana:सोनीपत ब्रेकिंग न्यूज सोनीपत में विधायक निखिल मदान ओर पार्षदों की वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर विधायक निखिल मदान की वीडियो हो रही वायरल सोनीपत में भारी बरसात के बीच पार्षदों ओर जनता का प्रदर्शन सोनीपत विधायक निखिल मदान पहुंचे निगम कार्यालय बारिश के बीच निगम कार्यालय के गेट पर पार्षदों से की बातचीत0
0
Report
Fatehpur की सरकारी शराब दुकान में लाखों की चोरी; CCTV से जांच जारी
Fatehpur, Uttar Pradesh:कंपोजिट शराब की सरकारी दुकान में लाखों की चोरी से मचा हड़कंप दुकान का ताला तोड़कर करीब ढाई लाख की नगदी को चोरों ने किया पार दुकान में बिक्री का रखा था पैसा, चोरों लेकर हुए चंपत मौके पर सीसीटीवी सहित जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस, मुकदमा हुआ दर्ज हथगांव थाना क्षेत्र के हथगांव कस्बे का मामला0
0
Report
नोएडा पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, एक घायल, नाबालिग साथी हिरासत में
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा ब्रेकिंग नोएडा थाना सेक्टर-39 पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़。 पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल, नाबालिग साथी हिरासत में बदमाशों से चोरी की कार, बाइक और तमंचा बरामद。 आरोपी पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं。 जीआईपी और अट्टा मार्केट से वाहन चोरी का आरोप。 पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की।0
0
Report
Advertisement
