241001
हरदोईः घर के बाहर खड़ी कार अज्ञात कारणों से लगी आग
Hardoi, Uttar Pradesh:कोतवाली शहर क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर में घर के बाहर खडी कार में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। वाहन स्वामी ने आग लगने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा चेक किया कैमरे में किसी संदिग्ध व्यक्ति को आग लगाते नहीं देखा गया। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि अभी जाँच जारी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली साइबर ठगी: छह आरोपी गिरफ्तार, आकांक्षा यादव ने सुरक्षा चिंताएं जताईं
Noida, Uttar Pradesh:DELHI AKANSHA YADAV (NORTH-WEST DCP) ON SECURITY CONCERNS SURROUNDING CHINESE INVOLVEMENT AND STRATEGIC IMPLICATIONS / EXAMINING POTENTIAL TERRORIST LINKAGES AND TERROR-RELATED ANGLES IN ONGOING INVESTIGATIONS / PROBING SUSPICIOUS FINANCIAL TRAILS AND BANKING NETWORK IRREGULARITIES दिल्ली: DCP (उत्तर-पश्चिम दिल्ली) आकांक्षा यादव ने बताया, "साइबर अपराध के एक मामले में छह आरोपी गिरफ्तार किये गए हैं। मुख्य आरोपी मयंक कपूर को पहले भी 2012 और 2022 में इसी तरह के अपराधों के लिए दो बार गिरफ्तार किया जा चुका है। वह एक आदतन साइबर अपराधी है। ये लोग बार-बार अपना काम करने का तरीका बदलते हैं, अलग-अलग शहरों में जाते हैं, दफ्तर खोलते हैं और साइबर धोखाधड़ी करने से पहले लोगों को काम पर रखकर एक गिरोह बनाते हैं। इस मामले में, मयंक कपूर ने 'म्यूल अकाउंट' (धोखाधड़ी के लिए इस्तेमाल होने वाले बैंक खाते) खुलवाए थे। 2013 से, ये लोग आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों, जिनमें मजदूर भी शामिल हैं, को उनकी जानकारी के बदले 200-250 रुपये देने का लालच देते आ रहे हैं। वे इस जानकारी का इस्तेमाल बैंक खाते खोलने, आधार कार्ड हासिल करने और उन आधार कार्डों के जरिए सिम कार्ड लेने के लिए करते हैं। फिर इन सिम कार्डों का इस्तेमाल एक फर्जी कॉल सेंटर चलाने के लिए किया जाता था..."0
0
Report
बृजमनगंज: लेहरा स्टेशन कस्बे में साप्ताहिक बाजार के दिन भीषण जाम,
Bargahpur, Uttar Pradesh:बृजमनगंज: लेहरा स्टेशन कस्बे में साप्ताहिक बाजार के दिन भीषण जाम, घंटों फंसे रहे लोग* *महराजगंज।* बृजमनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत लेहरा स्टेशन कस्बे में आज शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार के कारण भीषण जाम लग गया, जिससे घंटों तक आवागमन प्रभावित रहा। बताया जाता है कि हर शुक्रवार को लेहरा स्टेशन कस्बे में साप्ताहिक बाजार लगती है। दोपहर बाद लगभग 4:40 बजे बाजार में भीड़ बढ़ने और दुकानदारों द्वारा सड़क की पटरी पर दुकान लगा देने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और बाजार आए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर शुक्रवार को यही स्थिति बनी रहती है। सड़क पर अतिक्रमण के कारण जाम आम बात हो गई है। इस समस्या को लेकर स्थानीय निवासियों रामप्रकाश यादव, विकास, रविंद्र, पवन, राहुल, ईश्वर, दीपक कुमार आदि ने रेलवे प्रशासन और स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि बाजार के दिन यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस/प्रशासन की व्यवस्था की जाए, ताकि आए दिन लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिल सके।*महराजगंज।* बृजमनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत लेहरा स्टेशन कस्बे में आज शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार के कारण भीषण जाम लग गया, जिससे घंटों तक आवागमन प्रभावित रहा। बताया जाता है कि हर शुक्रवार को लेहरा स्टेशन कस्बे में साप्ताहिक बाजार लगती है। दोपहर बाद लगभग 4:40 बजे बाजार में भीड़ बढ़ने और दुकानदारों द्वारा सड़क की पटरी पर दुकान लगा देने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और बाजार आए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर शुक्रवार को यही स्थिति बनी रहती है। सड़क पर अतिक्रमण के कारण जाम आम बात हो गई है। इस समस्या को लेकर स्थानीय निवासियों रामप्रकाश यादव, विकास, रविंद्र, पवन, राहुल, ईश्वर, दीपक कुमार आदि ने रेलवे प्रशासन और स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि बाजार के दिन यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस/प्रशासन की व्यवस्था की जाए, ताकि आए दिन लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिल सके।0
0
Report
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव / उमेश त्रिवेदी उन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र के उतरौरा गांव में शुक्रवार को 25 वर्षीय विवाहिता अनीता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल पक्ष ने मायके वालों को अनीता के फांसी लगाने की सूचना दी। वहीं, मायके पक्ष ने हत्या और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के मुताबिक, अनीता की शादी 15 जनवरी 2021 को सोनू से हुई थी। उनका एक बेटा है, जो बोल नहीं पाता। अनीता के पति सोनू विदेश में नौकरी करते थे और करीब एक महीने पहले ही घर लौटे थे। अनीता के भाई ने बताया कि शुक्रवार दोपहर फोन पर उन्हें बहन के फांसी लगाने की सूचना मिली। जब वह परिजनों के साथ पहुंचे तो शव नीचे उतारकर रखा गया था। भाई ने अनीता के गले पर निशान, हाथ पर चोट और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी निशान होने का दावा किया। बता दे कि मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही अनीता को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचने पर उन पर सुलह करने का दबाव बनाया गया। परिजनों का कहना है कि वे मामले में निष्पक्ष कार्रवाई चाहते हैं और किसी तरह के दबाव में समझौता नहीं करना चाहते। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों ने ये आरोप लगाए। थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
शिक्षक पर पिता को मृत दिखाकर नौकरी पाने का आरोप, BSA ने किया निलंबित
Netua Grameen, Uttar Pradesh:उमेश त्रिवेदी/ उन्नाव उन्नाव मे शिक्षक पिता को कागजों में मृत दिखाकर नौकरी हासिल करने की शिकायत का मामला सामने आया है। हिलौली ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय खैरवा में तैनात सहायक अध्यापक रामबरन यादव पर उनके पिता श्रीराम को मृत दर्शाकर कथित तौर पर कूटरचित दस्तावेजों के जरिए नौकरी पाने का आरोप है। सितंबर महीने में शासन से लेकर बीएसए कार्यालय तक शिकायत की गई थी। मामले में बीएसए शैलेश कुमार पांडेय ने प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर शिक्षक को निलंबित कर दिया है। साथ ही विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। अब मृत्यु प्रमाण पत्र और कथित रजिस्ट्री से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच कराई जाएगी। उन्नाव में शिक्षक की नौकरी से जुड़ा कथित फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। मामला हिलौली विकासखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय खैरवा में तैनात सहायक अध्यापक रामबरन यादव से जुड़ा है। शिकायतकर्ता ललित सिंह ने आरोप लगाया था कि रामबरन यादव ने अपने पिता श्रीराम को कागजों में मृत दर्शाकर कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी हासिल की। सितंबर महीने में इस मामले की शिकायत शासन और बीएसए कार्यालय से की गई थी। शिकायत के बाद विभाग ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में निलंबन की संस्तुति के बाद बीएसए शैलेश कुमार पांडेय ने शिक्षक को निलंबित कर दिया। मामले की विस्तृत जांच खंड शिक्षा अधिकारी हसनगंज को सौंपी गई है। जांच में कथित रजिस्ट्री और मृत्यु प्रमाण पत्र से जुड़े दस्तावेजों की वास्तविकता भी संबंधित विभागों से सत्यापित कराई जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि सभी बिंदुओं पर रिपोर्ट मिलने के बाद ही मामले में अंतिम निष्कर्ष निकाला जाएगा।0
0
Report
मामूली टक्कर पर दबंगई! पत्रकार का मोबाइल छीना, पुलिस ने आरोपियों को जाने दिया?
Muhammadabad Gohna, Uttar Pradesh:मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। कैलेंडर तिराहे के पास शुक्रवार सुबह बाइक की मामूली टक्कर के बाद विवाद हो गया। आरोप है कि देवराज रेस्टोरेंट के स्टाफ अनिल चौहान और उसके साथियों ने अतरारी खैराबाद निवासी मोहम्मद हसन का गला दबाया। घटना का वीडियो बना रहे पत्रकार वसीम खान का मोबाइल भी कथित तौर पर छीन लिया गया और उनसे अभद्रता की गई। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक अरविंद यादव के सामने शिकायत किए जाने के बावजूद आरोपियों को जाने देने का आरोप है। इससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि संबंधित युवक आए दिन लोगों से उलझते हैं। एसएचओ कमलाकांत वर्मा ने मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब सवाल है—मोबाइल छीनने और मारपीट के आरोपों की निष्पक्ष जांच कब होगी और कार्रवाई कब होगी?0
0
Report
अस्पताल में एक साथ गूंजीं तीन किलकारियां, महिला ने तीन बच्चियों को दिया जन्म
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव/ उमेश त्रिवेदी । जिला महिला अस्पताल में एक महिला ने सीजेरियन ऑपरेशन के जरिए एक साथ तीन बच्चियों को जन्म दिया। तीनों बच्चियों के जन्म से परिवार में खुशियों का माहौल है। चिकित्सकों के अनुसार, प्रसव के बाद मां और तीनों नवजात बच्चियां स्वस्थ हैं। जानकारी के अनुसार, उन्नाव के भवानी खेड़ा निवासी 30 वर्षीय बिटोल को प्रसव के लिए जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां वरिष्ठ कंसल्टेंट डॉ. रेनू गंगवार की देखरेख में सीजेरियन ऑपरेशन के जरिए तीन बच्चियों का जन्म हुआ। बिटोल के पति दिलीप खेती-किसानी करते हैं। दंपती के पहले से एक बेटा और एक बेटी हैं। अब एक साथ तीन बच्चियों के जन्म से परिवार में पांच बच्चों की किलकारियां गूंजेंगी। डॉक्टरों की देखरेख में हुआ प्रसव जिला महिला अस्पताल की वरिष्ठ कंसल्टेंट डॉ. रेनू गंगवार की देखरेख में सीजेरियन ऑपरेशन किया गया। प्रसव के बाद मां और तीनों बच्चियों की स्थिति स्वस्थ बताई गई है। एक साथ तीन बच्चियों के जन्म की खबर से परिजनों में खुशी का माहौल है।0
0
Report
Advertisement
मानिकपुर में एमएलसी चुनाव संपन्न , 39.९३ प्रतिशत हुआ मतदान
Manikpur, Manikpur Sarhat, Uttar Pradesh:चित्रकूट के मानिकपुर स्थित खंड विकास अधिकारी कार्यालय बूथ में संपन्न हुए चुनाव में कुल 1२०७ में 482 मत पड़े । मानिकपुर में तकरीबन 39 प्रतिशत मतदान हुआ । सपा और भाजपा में कड़ी टक्कर बताई जा रही है ।0
0
Report
हरियाणा: अनिल विज आज बिजली कर्मचारियों के यूनियन नेताओं से बैठक करेंगे
Noida, Uttar Pradesh:पंचकूला: हरियाणा के बिजली मंत्री अनिल विज, चल रही हड़ताल के बीच जल्द ही बिजली कर्मचारियों की यूनियन के नेताओं के साथ बातचीत करें हरियाणा पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन के जीवन ठाकुर कहते हैं, "हमारा संघर्ष निजी कंपनियों को लाइसेंस देने के उस कदम के खिलाफ है, जिससे पूरी व्यवस्था ठप हो सकती है। अगर इस क्षेत्र का निजीकरण कर दिया जाता है और निजी ऑपरेटरों को अपनी दरें खुद तय करने की छूट दे दी जाती है, तो इससे किसानों और मजदूरों समेत सभी को नुकसान होगा... उन्होंने इन बदलावों को इतनी जल्दबाजी में लागू करने की कोशिश की कि हमारे पास तुरंत हड़ताल पर जाने के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचा."0
0
Report
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली के बीच वेणुगोपाल का RTI खुलासे पर नया दावा
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, "1 नवंबर को रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की सबसे बड़ी रैलियों में से एक होने जा रही है। RTI से हुए खुलासे से पता चलता है कि चुनाव आयोग के कामकाज में सरकार का दखल है। जब भी चुनाव आयोग ने कैबिनेट सचिव को कोई पत्र भेजा, तो उसे इस टिप्पणी के साथ वापस कर दिया गया कि 'इस पर कार्रवाई करने की कोई जरूरत नहीं है।' इसका मतलब है कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को इस बात की जानकारी थी। हम जो कहते आ रहे थे, वह अब साबित हो गया है। मोदी और शाह, ज्ञानेश कुमार के मुख्य चुनाव आयुक्त के पद का गलत इस्तेमाल करके चुनाव से जुड़ी ऐसी हरकतें कर रहे हैं। कैबिनेट सचिव के नोट से अब यह बात साबित हो गई है... हमारा मुद्दा दिन-ब-दिन बड़ा होता जा रहा है।"0
0
Report
Advertisement
Faridabad electricity cut sparks uproar; residents block Sohna Road
Noida, Uttar Pradesh:FARIDABAD, HARYANA: ELECTRICITY CUT CAUSED AN UPROAR IN THE DISTRICT, LEADING RESIDENTS TO BLOCK SOHNA ROAD0
0
Report
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने परमिशन दे दी
New Delhi, Delhi:दिल्ली में होने वाले सिंगर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को पुलिस ने परमिशन दी। दिल्ली पुलिस ने कई शर्त रखी थी, जिनमें प्राइवेट सुरक्षा गार्ड की संख्या से लेकर भीड़ और तमाम चीजें रखी गई थीं। ऑर्गनाइज़र ने इस पर अपनी मंजूरी दी, तब दिल्ली पुलिस ने परमिशन दी。0
0
Report
बारां में नामांकन अंतिम दिन भाजपा-थर्ड फ्रंट के समर्थकों के बीच टकराव, माहौल गरम
Baran, Rajasthan:बारां में नामांकन के अंतिम दिन उमड़ी भीड़ भाजपा और थर्ड फ्रंट के कार्यकर्ता हुए आमने-सामनेBarां। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में भारी गहमागहमी रही। सुबह से ही प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ पहुंचने लगे। दोपहर तक कलेक्ट्रेट परिसर में भाजपा, कांग्रेस और थर्ड फ्रंट नेता নरेश मीणा के समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान भाजपा और नरेश मीणा समर्थक आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों ने अपने-अपने प्रत्याशी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की, जिससे कुछ देर के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में माहौल गर्मा गया। पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग किया। इसके बाद नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई।0
0
Report
Advertisement
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा विधान परिषद निर्वाचन मतदान केंद्रों का किया गया निरीक्षण
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ललितपुर द्वारा विधान परिषद निर्वाचन-2026 के अंतर्गत मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा। ललितपुर सत्य प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई द्वारा उ0प्र0 विधान परिषद निर्वाचन-2026 के अंतर्गत प्रचलित मतदान के दौरान विभिन्न पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।0
0
Report
ललितपुर कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा 03 नफर वारंटियों को गिरफ्तार किया गया
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर पुलिस अधीक्षक जनपद ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एंव क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के पर्यवेक्षण में कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा 03 वारंटियों नियम अनुसार गिरफ्तार करने वाले की समक्ष पेश किया गया।0
0
Report
थाना पूराकला द्वारा चोरी के अभियोग में प्रकाश में आये वाछिंत 03 नफर अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ललितपुर कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी तालबेहट आशीष मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे थाना पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मामले चोरी के अभियोग में प्रकाश में आये वाछिंत 03 नफर अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर, आवश्यक कार्यवाही करते हुये न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।0
0
Report
Advertisement
