Hardoi - शॉर्ट सर्किट से गैराज में खड़ी कार व बाइक जलकर राख, दो लाख से अधिक का नुकसान
कस्बे के मोहल्ला बड़ी बाजार निवासी सर्राफा व्यवसाय गिरीश चंद्र सोनी के घर के पास बने कार गैराज में लगे सब मीटर में शार्क सर्किट से आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि एक इंडिका विस्टा कार व एक बाइक साइकिल सहित लकड़ी का फर्नीचर आदि जलकर राख हो गया. घटना की जानकारी जैसे ही नगर वासियों को हुई तो समरसेबल चलाकर आग बुझाई और घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग को पूर्ण रूप से बुझाया. वही उनके पुत्र विपिन सोनी ने बताया कि आज से लगभग 2 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|