icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241124
Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow29 Apr 2025, 05:46 am

Hardoi - दबंगों ने भाइयों पर किया जानलेवा हमला

Shahabad, Uttar Pradesh:बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम नेमापुर मजरा चंदूपुर खैराई में दो भाइयों पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। एक भाई का धारदार हथियार लगने से होठ का कुछ हिस्सा कटकर अलग हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायलों सीएचसी शाहाबाद में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के नेमापुर मजरा चंदूपुर खैराई निवासी विनीत कुमार व सुनील कुमार पुत्र स्वर्गीय जगदीश सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे अपने पिता की अस्थियां विसर्जित कर वापस आये थे। तभी दबंगों ने हमला कर दिया।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बड़ी खबर,,पटवारियों ने लिया हड़ताल वापस,सुचारू होंगे अब कार्य,,

Avinash Babu PatelAvinash Babu PatelFollow16m ago
Dabhara, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ में राजस्व पटवारी संघ के बैनर तले प्रदेशभर के हजारों पटवारियों द्वारा अपने अधिकार, स्वाभिमान और सम्मान की मांग को लेकर बीते 13 अक्टूबर 2026 से चलाया जा रहा आंदोलन आज 22 नवंबर 2026 को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ हुई बैठक के बाद फिलहाल स्थगित कर दी गई है, राजस्व पटवारी संघ ने औपचारिक पत्र जारी कर आंदोलन स्थगित करने और काम पर लौटने की घोषणा की है,,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वेतन विसंगति और पदोन्नति से जुड़े मामलों पर तत्काल एक समिति गठित करने का आश्वासन दिया है, जिसमें पटवारी संघ भी अपने सुझाव रख सकेगा, पटवारी मुख्य रूप से ‘पीवी ऐप’ (PV App) की तकनीकी व व्यावहारिक खामियों को दूर करने और वेतन-पदोन्नति से जुड़ी मांगों को लेकर हड़ताल पर थे,,हड़ताल अवधि के दौरान निलंबन, स्थानांतरण या अन्य प्रशासनिक कार्रवाइयों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और उन्हें निरस्त करने के लिए कलेक्टर्स को निर्देशित करने का भरोसा दिया गया है, आंदोलन स्थगित होने से नामांतरण, सीमांकन, जमीन रिकॉर्ड और किसानों से जुड़े अटके राजस्व कामकाज के फिर से सामान्य होने की उम्मीद है,,,पत्र में कहा गया है कि शासन की सकारात्मक पहल एवं संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए आंदोलन को आज से स्थगित किया जा रहा है,पटवारियों के इस आंदोलन के स्थगित होने से प्रदेश में राजस्व संबंधी कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है, हालांकि संघ की ओर से जारी पत्र में आंदोलन स्थगित करने के संबंध में विस्तृत कारणों अथवा आगामी रणनीति का उल्लेख नहीं किया गया है, राजस्व पटवारी संघ ने इस संबंध में सभी जिला अध्यक्षों को सूचना देते हुए पत्र का पालन सुनिश्चित करने की अपील की है,अब शासन की सकारात्मक पहल पर पटवारियों की नजरें टिकी
0
0
Report

सिकंद्राराऊ में नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती पर काव्यगोष्ठी आयोजित, कवियों ने कविताओं के जरिए कि

Mohammad RajaMohammad RajaFollow48m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ-अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के तत्वावधान में नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती के अवसर पर पुरानी तहसील रोड स्थित साइंस एजुकेशन पॉइंट पर काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यादव महासभा के प्रांतीय संरक्षक एवं पूर्व प्रधानाचार्य विश्राम सिंह यादव ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व ब्लॉक प्रमुख ठाकुर सुमंत किशोर सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने नेताजी मुलायम सिंह यादव के छविचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। इस दौरान हरपाल सिंह यादव (प्रांतीय उपाध्यक्ष), सदर शेरवानी एवं आनंद कुमार ने नेताजी के जीवन संघर्ष और राजनीतिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब-जब देश के जमीनी नेताओं को याद किया जाएगा, धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव का नाम हमेशा सम्मान के साथ लिया जाएगा। काव्यगोष्ठी का संचालन हास्य कवि पंकज पंडा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत अवनीश यादव ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत कर की। इसके बाद कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से नेताजी के व्यक्तित्व, संघर्ष और योगदान को याद किया। हास्य कवि पंकज पंडा ने पढ़ा— "धरती के लाल थे कमाल थे मिसाल भी थे, ऐसे नेताजी को हम करते प्रणाम हैं।" अवशेष कुमार विमल ने सुनाया— "राजनीति के अमर चितेरे जन-जन के विश्वास हैं। धरती पुत्र मुलायम जैसे नेता तो इतिहास हैं।" हास्य कवि प्रमोद विषधर ने अपनी रचना में कहा— "नेताजी का जन्मदिन, मना रहे हैं आज। इनकी इज्जत आज भी, करता सर्व समाज।।" वहीं अवनीश यादव ने पढ़ा— "नेताजी का नाम बड़ा ऊंचा है। नेताजी का काम बड़ा ऊंचा है।।" शायर कासिफ जमाल और हमजा अली ने भी अपनी शायरी से श्रोताओं की सराहना प्राप्त की। युवा कवि शिव संभव ने अपनी पंक्तियों के माध्यम से नेताजी को याद करते हुए कहा— "नेताजी को याद कर रहा हर कोई। नेता उनके जैसा बना न हर कोई।।" इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने कवियों एवं अतिथियों का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। काव्यगोष्ठी में श्रीनिवास मुनीम, सुनील ठेकेदार, राजकुमार सुशील, विशाल गोला, नवाब अहमद, रहीश कुरैशी, मनोज सविता, प्रशांत यादव, शिवांश यादव, सुधीर यादव एवं रामखिलाड़ी पूर्व प्रधान सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
0
0
Report

बुंदेलखंड की अनोखी परंपरा, बैंड-बाजे के साथ निकली तुलसी शालिगराम वारात सम्पन्न हुआ व्याह

AdityaAdityaFollow59m ago
Orai, Uttar Pradesh:स्लग: बुंदेलखंड की अनोखी परंपरा, बैंड-बाजे के साथ निकली तुलसी शालिगराम वारात सम्पन्न हुआ व्याह रिपोर्ट - आदित्य स्थान - जालौन यूपी मो - 7526007893 एंकर: बुंदेलखंड की धरती अपनी अनूठी परंपराओं और धार्मिक आस्थाओं के लिए जानी जाती है। इसी परंपरा की एक खूबसूरत तस्वीर जनपद जालौन में देखने को मिली, जहां देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर तुलसी और भगवान शालिग्राम जी का विवाह पूरे विधि-विधान और धूमधाम के साथ संपन्न कराया गया। इस अनोखे विवाह समारोह में करीब 150 बाराती बैंड-बाजे के साथ बारात लेकर पहुंचे। पूरे आयोजन में भक्ति, उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। वीओ: दरअसल, हिंदू धर्म में तुलसी विवाह का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। मान्यता है कि तुलसी विवाह के साथ ही मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। इसी धार्मिक मान्यता और बुंदेलखंड की प्राचीन परंपरा को जीवंत रखते हुए जालौन में तुलसी जी और भगवान शालिग्राम का विवाह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस दौरान बाकायदा विवाह की तरह बारात निकाली गई। बैंड-बाजे की धुन पर बाराती नाचते-गाते हुए विवाह स्थल पर पहुंचे। करीब 150 बारातियों की मौजूदगी ने इस आयोजन को और भी खास बना दिया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ तुलसी जी और भगवान शालिग्राम का विवाह संपन्न कराया गया। वीओ: इस धार्मिक आयोजन ने एक बार फिर बुंदेलखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक परंपराओं की झलक पेश की। आधुनिकता के दौर में भी लोग अपनी प्राचीन परंपराओं को पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ निभा रहे हैं। बाइट बधु पक्ष आदित्य उरई जालौन बाइट वर पक्ष मनीष द्विवेदी कानपुर
0
0
Report
Advertisement

बच्चों सहित विवाहिता फरार, रिपोर्ट दर्ज

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow1h ago
Shahabad, Uttar Pradesh:कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से विवाहिता को उसके बच्चों सहित बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। पति की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। पीड़ित पति के अनुसार 20 नवम्बर की दोपहर 3 बजे उसकी 28 वर्षीय पत्नी अपने दो बच्चों को लेकर कहीं चली गई। पत्नी घर में रखा सारा जेवर और पांच हजार रूपए भी अपने साथ लेकर गई है। काफ़ी तलाश किया लेकिन उसकी पत्नी का कोई पता नहीं चल सका। प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार राय ने बताया तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर विवाहिता की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही बरामद कर लिया जायेगा।
0
0
Report

पटेल जयंती समारोह का आयोजन,अपना दल (एस)ने जरुरतमंदों को बांटे कंबल

Itia Thok, Uttar Pradesh:गोंडा(इटियाथोक)। अपना दल (एस) की जिला इकाई ने लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाया। मेहनौन विधानसभा क्षेत्र के इटहिया नवीजोत में रविवार दोपहर को एक समारोह का आयोजन किया गया। आयोजित समारोह में जरूरतमंदों को कंबल बांटे गए।कार्यक्रम में सरदार पटेल के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।मुख्य अतिथि और अपना दल (एस)के राष्ट्रीय सलाहकार समिति के सदस्य राम प्यारे पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल ने देश के 565 रियासतों का विलय कराया, जिससे अखंड भारत का निर्माण हुआ।उन्होंने कहा कि आज देश को सरदार पटेल के बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है।कार्यक्रम की अध्यक्षता खुशबू पांडेय ने किया। वीपी पाठक, शिवप्रसाद वर्मा एडवोकेट, राजकुमार वर्मा, देशा पटेल, इकबाल पटेल, चंद्रशेखर वर्मा, प्रदीप कुमार वर्मा और राधेश्याम वर्मा आदि ने भी अपने विचार रखे।जिलाध्यक्ष रामदीन वर्मा ने लोगों से संगठन की नीतियों और विचारधारा से जुड़ने की अपील की।मौके पर मौजूद रहे कई लोगों ने अपना दल (एस) की सदस्यता ली। जरूरतमंदों को ठंड से बचाव के लिए कंबल दिए गए। कार्यक्रम का संचालन पेशकार पटेल ने किया।
0
0
Report

जालौन में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर कराया बिशाल भंडारा

AdityaAdityaFollow1h ago
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर उरई में निकली भव्य शोभायात्रा, हजारों की संख्या में उमड़े लोग। शोभायात्रा में दर्जनों छात्राएं वीरांगना झलकारी बाई के वेश में हुईं शामिल, आकर्षण का केंद्र बनीं। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मन्नू कोरी और कोरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे मौजूद। जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी के नेतृत्व में उरई के टाउन हॉल से कोच बस स्टैंड तक निकाली गई शोभायात्रा। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर कराया बिशाल भंडारा शोभायात्रा में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने लिया हिस्सा। मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने वीरांगना झलकारी बाई के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान की गाथा सुनाई। जालौन के कोच बस स्टैंड पर आयोजित हुआ कार्यक्रम। बाइट : स्वतंत्र देव सिंह जलशक्ति मंत्री उत्तरप्रदेश सरकार बाइट - अंकित बर्मा सपा कार्यकर्ता
0
0
Report
Advertisement

जालौन में वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर उरई में निकली भव्य शोभायात्रा,

AdityaAdityaFollow1h ago
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर उरई में निकली भव्य शोभायात्रा, हजारों की संख्या में उमड़े लोग। शोभायात्रा में दर्जनों छात्राएं वीरांगना झलकारी बाई के वेश में हुईं शामिल, आकर्षण का केंद्र बनीं। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मन्नू कोरी और कोरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे मौजूद। जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी के नेतृत्व में उरई के टाउन हॉल से कोच बस स्टैंड तक निकाली गई शोभायात्रा। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर कराया बिशाल भंडारा शोभायात्रा में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने लिया हिस्सा। मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने वीरांगना झलकारी बाई के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान की गाथा सुनाई। जालौन के कोच बस स्टैंड पर आयोजित हुआ कार्यक्रम। बाइट : स्वतंत्र देव सिंह जलशक्ति मंत्री उत्तरप्रदेश सरकार
0
0
Report

संभल। सैनी ,मौर्य , कुशवाहा , शाक्य समाज का बीजेपी मंत्री गुलाब देवी को पुरजोर समर्थन का ऐलान ..

SSuniFollow2h ago
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल । सैनी ,मौर्य ,कुशवाहा शाक्य , समाज के सम्मेलन में बीजेपी को समर्थन का बड़ा ऐलान । सम्मलेन में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद बीजेपी की शिक्षा मंत्री गुलाब देवी का विपक्ष पर बड़ा हमला । सपा . बसपा से सतर्क रहे . चुनाव से पहले यह विपक्ष के लोग आपके नाते रिश्तेदार बनकर आपके पास आयेंगे .. वोट के लिए जाति का असर दिखायेंगे .. इनके झांसे में नहीं आना है .. ऐसे लोगों को पास में बैठाना भी नहीं । बीजेपी सरकार सैनी मौर्य ,कुशवाहा ,शाक्य समाज की सदैव हितैषी रही है ....बीजेपी सरकार में मौर्य , सैनी समाज समेत पिछड़े वर्ग के नेता सरकार में अहम पदों पर है । चन्दौसी में आयोजित सैनी , मौर्य,कुशवाहा ,शाक्य सम्मेलन का मामला ।
0
0
Report

वाराणसी: पुलिस कमिश्नर, मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने घाटों का किया स्थलीय निरीक्षण

Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / वाराणसी: देव दीपावली को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। तैयारियों का जायजा लेने के लिए अधिकारियों ने विभिन्न घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, मंडलायुक्त विजेंद्र पांडियन और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने घाटों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। —इन बिंदुओं पर हुआ निरीक्षण अधिकारियों ने घाटों पर - - सुरक्षा व्यवस्था- यातायात प्रबंधन- बैरिकेडिंग- पार्किंग व्यवस्था- श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। —समय से व्यवस्था पूरी करने के निर्देश निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि देव दीपावली से पहले सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु और पर्यटक देव दीपावली देखने काशी आते हैं, इसलिए सुरक्षा और सुविधा दोनों का विशेष ध्यान रखा जाए।
0
0
Report
Advertisement

बस बाइक की भिड़ंत,,तीन की मौत,,डभरा चंद्रपुर मार्ग में हुआ हादसा,,,

Avinash Babu PatelAvinash Babu PatelFollow2h ago
Dabhara, Chhattisgarh:डभरा चंद्रपुर मार्ग में ग्राम तुलसीडीह के पास बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है, बाइक सवार चंद्रपुर की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही बस ने गलत दिशा में पहुंचकर मारी जोरदार टक्कर,, चंद्रपुर मार्ग पर ग्राम तुलसीडीह के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर थे जिनका डभरा इलाज के दौरान मौत हो गया है हादसा यात्री बस और बाइक के बीच आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत के कारण हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक अपनी साइड से चंद्रपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से डभरा की ओर आ रही यात्री बस कथित तौर पर रॉन्ग साइड में आ गई और बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य की मौत बाद में अस्पताल में हुई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं हादसे की सूचना पर डभरा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद डभरा–चंद्रपुर मार्ग पर यातायात सुरक्षा और यात्री वाहनों की लापरवाही को लेकर चर्चा है।
0
0
Report

आगामी विधानसभा चुनाव में कमल खिलाने के लिए भाजपा महिला मोर्चा ने कसी कमर

Bargahpur, Uttar Pradesh:बृजमनगंज/महराजगंज। आगामी विधानसभा चुनाव में फरेंदा विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से जीत दिलाने के लिए भाजपा महिला मोर्चा संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन बृजमनगंज ब्लॉक के ग्राम सभा महुलानी में भाजपा की नवनिर्वाचित जिला महामंत्री कुसुम प्रजापति के नेतृत्व में किया गया बैठक में गांव की अनेक महिलाओं ने हिस्सा लिया l बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और महिलाओं को भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में पदाधिकारियों ने घर-घर संपर्क अभियान चलाकर मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक के मुख्य अतिथि के रूप में प्रवासी विस्तारक श्रीमती जागृति सिंह जी, विशिष्ठ अतिथि महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री अंजुला अग्रहरी जी एवं जिला महामंत्री कुसुम प्रजापति जी उपस्थित रहीं। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथियों ने कहा कि आज देश और प्रदेश में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने ऐतिहासिक योजनाएं चलाई हैं।उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, समूह सखी योजना,, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, निराश्रित महिला पेंशन, और हर घर शौचालय जैसी योजनाओं ने महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव किया है। भाजपा सरकार में महिलाएं आज सुरक्षित और आत्मनिर्भर बन रही हैं।उन्होंने आह्वान किया कि आने वाले चुनाव में महिला मोर्चा की बहनें एक-एक वोट भाजपा के पक्ष में कराने के लिए अभी से जुट जाएं। फरेंदा में कमल खिलाना ही हमारा लक्ष्य है।इस दौरान पिंटू देवी, सुनीता कंचन लता ,साधना, कौशल्या रंभा देवी, लीलावती, चंदा,मती ,उर्मिला, धर्मावती, रीता सीमा गुड़िया सुनीता सहित अनेक महिला उपस्थित रही l
0
0
Report

सैकड़ों वर्ष पुराना है संझवल गांव का कार्तिक मेला,1904 ई. से यहां लग रहा मेला

Itia Thok, Uttar Pradesh:गोंडा (इटियाथोक)।जिले के इटियाथोक विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत संझवल में धुसवा सरोवर पर हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर भव्य मेला लगता है। स्थानीय लोगों की मानें, तो यहां का इतिहास सैकड़ो वर्ष पुराना है।आज से करीब 122 वर्ष पूर्व 1904 में बलरामपुर स्टेट के सुपरवाइजर शिवराज सिंह ने इस मेले की शुरुआत कराई थी। उस समय यहां बड़ी तादात में लोग बैलगाड़ी, भैंसा बुग्गी, आदि पशु वाहनों से स्नान दान करने के लिए आते थे।गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर जय प्रभा ग्राम के नजदीक संझवल का ऐतिहासिक धुसवा सरोवर स्थित है। कोरोना काल को छोड़कर यहाँ हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर मेले का आयोजन होता आ रहा है। ग्राम प्रधान दीप नारायण तिवारी बताते हैं, कि इस वर्ष 24 नवंबर को मेला लगेगा।पेयजल और साफ-सफाई के इंतजाम पूरे कर लिए हैं।
0
0
Report
Advertisement

सनातन धर्म की धारा बह रही है मोहन यादव

KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow3h ago
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सनातन धर्म की धारा बह रही है—परमात्मा कितनी बार परीक्षा लेता है एक बार नहीं, दो बार नहीं, लेकिन दुश्मन कितना ही कुछ वार करे, हम सबके लिए सौभाग्य की बात है, आज सोमनाथ का धाम जगमगा रहा है और अयोध्या धाम भी जगमगा रहा है। और भगवान चाहेगा तो वो गोपाल कृष्ण का धाम भी जगमगाएगा मोहन यादव ने यह बाते राम कथा में संबोधित करते हुए कही मुख्यमंत्री मोहन यादव आज गोंडा के इटियाथोक ब्लॉक के जय प्रभा ग्राम परिसर महराजगंज में राजन जी महाराज के 9 दिवसीय राम कथा के पांचवें दिन शामिल हुए जहां बाबा रामदेव ने उनका कथा मंच पर स्वागत किया।
0
0
Report

2027 विधानसभा चुनाव से पहले ही इंडिया गठबंधन में सीटों को लेकर घमासान शुरू

Shahrukh HusainShahrukh HusainFollow4h ago
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद 2027 विधानसभा चुनाव से पहले ही इंडिया गठबंधन में सीटों को लेकर घमासान शुरू हो गया है। कांग्रेस द्वारा मुरादाबाद नगर, देहात और कुंदरकी की तीन सीटें मांगे जाने पर सपा के पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांग से लगता है कि वह गठबंधन करना ही नहीं चाहती। वहीं कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जुनैद इकराम ने पलटवार करते हुए मुरादाबाद को कांग्रेस का गढ़ बताया और सपा के प्रदर्शन पर सवाल उठाए। ऐसे में 2027 से पहले ही मुरादाबाद की तीन सीटों को लेकर सपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गई हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top