icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241124
Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow10 May 2025, 03:52 pm

Hardoi - दबंगों ने युवक को लाठी-डंडों से पीटा, गांव में मचा हड़कंप

Shahabad, Uttar Pradesh:

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगियामा गांव में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने एक युवक को पीट कर लहूलुहान कर दिया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मगियामा गांव के रहने वाले परविंदर गुप्ता के अनुसार शनिवार की शाम 6:30 बजे गांव के अफसर, शाहिद और शहवाज ने उसे पकड़ लिया और गाली-गलौज करने लगे। गाली-गलौज का विरोध करने पर उसे लाठी और डंडों से पीटा, जिससे वह लहूलुहान हो गया। घायल अवस्था में उसे सीएचसी लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की नामजद रिपोर्ट दबंगों के खिलाफ दर्ज कराई गई है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top