icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बूंडी पंचायत चुनाव: भाजपा 25 सीटें जीतने का दावा, डबल इंजन विकास

Jaipur, Rajasthan:बून्दी में जिला परिषद सदस्य पद के नामांकन के अंतिम दिन कलेक्ट्रेट परिसर गहमागहमी का माहौल रहा। वार्ड नंबर 22 से भाजपा प्रत्याशी ओम धगाल ने रिटर्निंग अधिकारी रमेश देव के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। वार्ड 22 से कांग्रेस के हर्ष धाभाई ने भी किया पर्चा दाखिल। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। नामांकन के बाद ओम धगाल ने कहा कि डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों के दम पर भाजपा जिले में मजबूत स्थिति में है। उन्होंने जिले में भाजपा का जिला प्रमुख बनाने के साथ जिला परिषद की 27 में से 25 सीटें जीतने का दावा किया। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पंचायतीराज चुनाव प्रभारी सुरेश अग्रवाल ने भी जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि निकाय चुनाव की तर्ज पर पंचायतीराज चुनाव में भी कमल खिलेगा। 1 बाईट- ओम धगाल, भाजपा प्रत्याशी वार्ड 22 2बाईट- सुरेश अग्रवाल, पंचायतीराज चुनाव प्रभारी (चश्मा लगाया है)
0
0
Report
Advertisement

हजारीबाग केरेडारी में गोलीबारी: दो घायल भर्ती आईसीयू में

Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में पतरा पुल के पास गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस घटना में दो युवक गोली लगने से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वे आईसीयू में इलाजरत हैं। मिली जानकारी के अनुसार, शिवलाल कुमार, रुपलाल कुमार, सचिन कुमार महतो, रमेश कुमार महतो और अनुज कुमार महतो दो बाइक पर सवार होकर रात करीब 9 बजे पारपइन सिकरी, बड़कागांव गरी से अपने घर पगार जा रहे थे। इसी दौरान पतरा पुल के पास मोड़ पर दोपहिया वाहन सवार दो अज्ञात लोगों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। युवकों के नहीं रुकने पर पीछे चल रही बाइक पर सवार तीन लोगों पर गोलीबारी किए जाने की बात सामने आई है। गोलीबारी में पीछे बैठे दो युवक घायल हो गए। एक के हाथ में, जबकि दूसरे की जांघ में गोली लगी। घटना के बाद घायलों को पहले बड़कागांव सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल दोनों घायल सदर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस जांच के बाद ही गोलीबारी की परिस्थितियों और इसमें शामिल लोगों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report
Advertisement

रांची स्वर्णिम भारत एक्सपो: महिलाओं, किसानों और बच्चों के लिए भविष्य की तकनीकें

Ranchi, Jharkhand:रांची क्लब में तीन दिवसीय स्वर्णिम भारत एक्सपो का आयोजन किया गया है। आज केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी एक्सपो में शामिल हुईं। उन्होंने एक्सपो में लगे विभिन्न स्टॉल का भ्रमण किया और वहां मौजूद योजनाओं, तकनीक और उत्पादों की जानकारी ली। अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि पिछले करीब 12 से 13 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की ओर से कई महत्वपूर्ण पहल की गई हैं, जिसकी जानकारी इस एक्सपो के माध्यम से लोगों तक पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए यह एक्सपो खास तौर पर उपयोगी है। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी यहां आकर नई तकनीक, स्पेस टेक्नोलॉजी और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं। उन्होंने रांची में इस तरह के एक्सपो के आयोजन के लिए सांसद और प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि एक्सपो में किसानों के लिए भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं, जिसमें फसल उत्पादन से लेकर अपने उत्पादों को दूसरे देशों में एक्सपोर्ट करने तक की जानकारी शामिल है। वहीं, महिला आयोग की ओर से लगाए गए स्टॉल में महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और राष्ट्रीय महिला आयोग के कार्यक्रमों की जानकारी दी जा रही है। अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि कुल मिलाकर यह एक्सपो महिलाओं, किसानों और बच्चों समेत हर वर्ग के लोगों के लिए उपयोगी है और उन्हें भविष्य के अवसरों और योजनाओं की जानकारी देगा। इसके बाद एक्सपो में पहुंचे उद्यमी ने बताया कि वे आईसीएआर से जुड़े हैं और धान की विभिन्न किस्मों पर काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी एक धान की किस्म करीब 110 से 120 दिनों में तैयार हो जाती है और ब्राउन प्लांट हॉपर जैसे कीट के प्रति प्रतिरोधी है। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था नैनो टेक्नोलॉजी पर भी काम कर रही है। नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के अलावा नैनो कैल्शियम, नैनो सल्फर और नैनो सेलेनियम जैसे उत्पादों पर भी काम किया जा रहा है।
0
0
Report

पटना शिक्षक सीट पर संजीव सिंह की पत्नी के आरोप: फर्जी मतदान का संकेत

Patna, Bihar:पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राजद एमएलसी प्रत्याशी डॉ. संजीव सिंह की पत्नी डॉ. शिल्पी कुमारी ने मतदान के दौरान कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने नजरबंद किए जाने की बात से इनकार करते हुए कहा कि उनके कार्यकर्ताओं को हतोत्साहित करने की कोशिश की गई। डॉ. शिल्पी के मुताबिक, भारी संख्या में पुलिस उनके फैमिली क्वार्टर पहुंची थी, जहां बच्चे और महिलाएं भी मौजूद थे। उन्होंने दावा किया कि इसके बावजूद राजद समर्थक और कार्यकर्ता पूरे जोश में हैं और मतदान उनके पक्ष में अच्छा चल रहा है। डॉ. शिल्पी कुमारी ने पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में फर्जी वोटिंग की आशंका जताते हुए कहा कि उन्हें कुछ लोगों के नवल किशोर यादव के पक्ष में फर्जी मतदान करने की सूचना मिली थी। उन्होंने दावा किया कि शिकायतों के बाद करीब 5200 फर्जी मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं, लेकिन अभी भी 1000 से 1200 संदिग्ध मतदाता सूची में मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि उनकी नजर ऐसे मतदाताओं पर है और किसी फर्जी मतदाता को वोट नहीं डालने दिया जाएगा। साथ ही, उन्होंने एनडीए के आठों सीटों पर जीत के दावे को खारिज करते हुए आरोप लगाया कि हार के डर से उनके घर पर एसटीएफ की पुलिस भेजी गई थी।
0
0
Report

कोटा भामाशाह मंडी में गेट ताला, किसान आक्रोश के साथ विरोध प्रदर्शन

Kota, Rajasthan:प्रदेश की सबसे बड़ी अनाज ओर कृषि मंडी की अव्यवस्था सवालों के घेरे में, भामाशाह मंडी में मंडी प्रशासन ने गेट बंद किये तो किसानों ने किया हंगामा, दूसरा गेट किया किसानों ने बंद नारेबाजी कर जताया विरोध, एंकर - कोटा भामाशाह मंडी में प्रशासन द्वारा मंडी गेट पर ताला लगाने के बाद किसान आक्रोशित हो गए और उन्होंने दूसरे गेट को बंद कर हंगामा खड़ा कर दिया मंडी प्रशासन द्वारा किसानों को भीतर नहीं घुसने देने के लिए मंडी गेट पर ताला लगा दिया जिसके चलते दूरदराज से अपनी फैसले बेचने आए किसान परेशान हो गए इसके बाद सैकड़ो की संख्या में किसान भामाशाह मंडी गेट के सामने बैठकर नारेबाजी करने लगे और मुख्य द्वार को खुलवाने की मांग करने लगे आपको बता दें कि कुछ दिन पूर्व भी किसानों द्वारा यहां पर आंदोलन किया गया था।
0
0
Report
Advertisement

टोंक पंचायत नामांकन: कांग्रेस ने 31 वार्डों में प्रत्याशी उतारने का दावा

Tonk, Rajasthan:पंचायत चुनाव नामांकन प्रक्रिया कांग्रेस प्रभारी सुमित गर्ग पहुंचे रिटर्निंग ऑफिस 7 जिला परिषद सदस्यों के रिटर्निंग ऑफिसर टीना डाबी को सौंपे सिंबल मिडिया से बातचीत में कांग्रेस प्रभारी डॉ सुमित गर्ग ने किया दावा सभी 31 वार्डों पर प्रत्याशी उतारेगी कांग्रेस पार्टी प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं करने के सवाल पर भी बोले गर्ग कहा निकाय चुनाव में बीजेपी की जोड़ तोड़ की राजनीति से लिया सबक प्रत्याशियों को किया जा रहे सीधे इंफॉर्म जिला परिषद में कांग्रेस के बहुमत का किया दावा बीजेपी पर लगाए सत्ता के बल सरकारी तंत्र के दुरपयोग के भी आरोप
0
0
Report

शहापुर के साकुरली आदिवासी सहकारी सोसायटी भ्रष्टाचार के खिलाफ आमरण उपवास, किसान मोर्चा

Thane, Maharashtra:शहापूर - ब्रेकिंग साकुर्ली आदिवासी सोसायटीच्या भ्रष्ट कारभाराविरोधात आमरण उपोषण व मोर्चा.. शेकडो शेतकरी रस्त्यावर.. शहापूर तालुक्यातील साकुर्ली आदिवासी विविध कार्यकारी सहकारी सोसायटीच्या भोंगळ कारभाराविरोधात काल पासून आमरण उपोषण छेडण्यात आले आहे. अनधिकृत आणि भ्रष्ट सचिवाच्या हकालपट्टीच्या मागणीसाठी हे आंदोलन सुरू करण्यात आले आहे. सकाळी ११.३० वाजता तहसील कार्यालयापासून सुरू झालेला मोर्चा सहाय्यक निबंधक कार्यालयावर धडकला. या मोर्चात शेकडो शेतकरी सहभागी झाले आहेत. सहाय्यक निबंधक यांना मोर्चेकरणांनी घेराव घातलायं. या आंदोलनाचे नेतृत्व मधुकर यशवंत मुरेकर करत असून, सोसायटीच्या कारभारात आर्थिक अनियमितता, पारदर्शकतेचा अभाव आणि सचिव नियुक्तीत घोळ असल्याचा आरोप करण्यात आला आहे. सहकारी संस्था सभासदांच्या हक्कावर चालली पाहिजे, काही व्यक्तींच्या मनमानीवर नाही, अशी भूमिका आंदोलकांनी मांडली आहे. या आंदोलनाला अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद ठाणे जिल्हा आणि सह्याद्री बहुजन समाज संघटना यांनी जाहीर पाठिंबा दिला आहे. शेकडो शेतकरी या आंदोलनात सहभागी झाले असून न्याय मिळेपर्यंत उपोषण सुरूच राहणार असल्याचा निर्धार व्यक्त करण्यात आला आहे.
0
0
Report

बिजली निगम के निजीकरण के विरोध में कर्मचारी धरना दूसरे दिन भी जारी

Sirsa, Haryana:बिजली निगम कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी कई संगठनों ने धरने को दिया समर्थन बीजेपी सरकार व बिजली मंत्री के खिलाफ की नारेबाजी बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के चलते फॉल्ट आने से कई फीडर रहे बंद वैकल्पिक व्यवस्था के दावों के बीच बिजली बहाल करना बना चुनौती बरनाला रोड स्थित बिजली घर में धरने पर बैठे हैं कर्मचारी गुडगांव व नूंह सर्कल प्राइवेट हाथों में सौंपे जाने का विरोध 11 पावर प्राइवेट लिमिटेड को दोनों सर्कलों के जारी किए गए लाइसेंस जब तक निर्णय वापिस नहीं होता जारी रहेगा आंदोलन सरकार शीघ्र प्राइवेटाइजेशन का फैसला वापिस लें, तुंरत बिजली बहाल करेंगे कर्मचारी बिजली कर्मियों ने प्रदेश की जनता को आ रही परेशानियो के लिए मांगी माफी अच्छे भविष्य के लिए तीन दिन परेशानी झेलने के लिए जनता का जताया आभार प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बीएसएलएन की तरह बिजली निगम का सरकार कर रही निजीकरण निजीकरण के बाद प्राइवेट कंपनियां नेट की तरह बिजली भी देंगी मनमाने रेटों पर किसानों व आम जनता को नहीं मिलेगा सरकारी छूट का लाभ कर्मचारी सतेंद्र मोंगा, सुरेश कुमार व मदन लाल ने दी जानकारी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top