icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चीफ जस्टिस ने कोर्ट का आदेश स्पष्ट कहा, अक्षत त्रिपाठी के नोटिस मामले की चर्चा

Noida, Uttar Pradesh:चीफ जस्टिस ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश एकदम स्पष्ट था कि किसी भी छात्र के खिलाफ कोई दण्डात्मक/जबरन कार्रवाई नहीं की जाएगी! लेकिन मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत कैसे हुई कि व नोटिस जारी करे! कोई मजिस्ट्रेट कैसे हमारे आदेश का उल्लंघन कर सकते है! चीफ जस्टिस ने कहा कि कोर्ट मजिस्ट्रेट से इस बारे में स्पष्टीकरण मांगेगा。 यह नोटिस गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के छात्र अक्षत त्रिपाठी को चार सितंबर को एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) की धारा 130 के तहत जारी किया गया था। यह कार्रवाई सहायक पुलिस आयुक्त की ओर से शुरू की गई कार्रवाई के बाद की गई। नोटिस में कहा गया था कि अक्षत त्रिपाठी विश्वविद्यालय के छात्रों को 'CJP पार्टी' के प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित कर रहे थे और पुलिस के अनुसार, 'सरकार विरोधी और भ्रामक' सूचनाएं फैला रहे थे। अक्षत को कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा गया था कि क्यों उन्हें छह महीने तक शांति बनाए रखने का आदेश न दिया जाए और इसके लिए उनसे पांच लाख रुपये का निजी मुचलका तथा इतनी ही राशि के दो स्थानीय जमानतदार पेश करने को कहा जाए आज वकील ने चीफ जस्टिस के सामने मामला रखा। उन्होंने कहा कि हालांकि इस नोटिस को वापस ले लिया गया है लेकिन कोर्ट के आदेश को धता बताकर नोटिस जारी किया गया है। यह अपने आप मे कोर्ट की अवमानना है।
0
0
Report

Larnoo के Govt Degree College का निर्माण अंतिम चरण में, अक्टूबर तक पूरा होने की संभावना

Anantnag, Govt Degree College Larnoo Nears Completion, Set to Boost Higher Education The construction of the Government Degree College Larnoo has entered its final stage, with the much-awaited project expected to be completed and handed over to the college authorities by the end of October 2026. Sanctioned at an estimated cost of around ₹10 crore, the prestigious project was initiated following the laying of its foundation stone in 2022. Once completed, the college is expected to provide improved higher education infrastructure to students in Larnoo and adjoining areas. Speaking about the progress, AEE R&B Sub-Division Vailoo Mushtaq Ahmad Mir said that the Degree College Larnoo is among the biggest and most prestigious projects being executed by the department. He said the finishing work is currently underway and expressed confidence that the construction would be completed in all respects by the end of October, following which the building would be handed over to the college authorities. The project includes a three-storey college building, along with allied works such as development of lawns and other essential infrastructure. “The work is at its final stage, and our endeavour is to complete the project as early as possible and hand it over to the college authority,” Mir said. The completion of the college is expected to strengthen higher education facilities in the area and provide students with better academic infrastructure closer to their homes.
0
0
Report
Advertisement

केजीएमयू ब्लड बैंक में सेटिंगबाज़ी से मरीजों की जान खतरे में

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में चल रहा खेल सेटिंगबाजों को धड़ल्ले से हो रही ब्लड की सप्लाई बिना सोर्स सिफारिश वालों को घंटों करना पड़ता है इंतजार ब्लड के अभाव में जा सकती है मरीज की जान काउंटर पर बैठे कर्मी से अलग आपने पूछ लिया सवाल उसके बाद आपको पूरी रात करना पड़ेगा इंतजार केजीएमयू के शताब्दी के ब्लड बैंक में कर्मचारियों का बोलबाला सरकार की छवि धूमिल कर रहे हिटलर शाह कर्मी बल्ड लेने गए व्यक्ति से कर्मचारियों ने की अभद्रता कर्मियों ने कहा यहां सिर्फ जानने वालो को मिलता है बल्ड बल्ड लेने गए व्यक्ति ने कहा ऐसा तो कोई नियम नहीं उसके बाद कर्मी हुए आग बबूला कहा अब तुम्हे सुबह देंगे बल्ड जहां शिकायत करनी है कर दो कुछ नहीं होगा बल्ड समय पर न मिलने के कारण मरीज की हालत बिगड़ी क्या केजीएमयू के सेटिंगबाज कर्मियों पर होगी कार्रवाई या फिर तीमारदारों को कर्मियों के तानाशाही का शिकार होना पड़ेगा
0
0
Report
Advertisement

राजौंद के पास दर्दनाक सड़क हादसे में 17 वर्षीय युवक की मौत, एक घायल

Kaithal, Haryana:राजौंद के पास दर्दनाक सड़क हादसा, 17 वर्षीय युवक की मौत; एक गंभीर घायल कैथल के ब्लॉक राजौंद के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का कैथल के नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक दुकान पर काम खत्म करने के बाद किठाना से अलेवा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने 17 वर्षीय नितिन को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे युवक का उपचार जारी है। परिजनों का कहना है कि उन्होंने घटनास्थल से कुछ दूरी आगे लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक की है। परिवार के मुताबिक, हादसे के समय वहां से एक बस और एक ट्रक गुजर रहे थे। परिजनों को आशंका है कि इनमें से किसी एक वाहन द्वारा ओवरटेक करते समय युवकों को टक्कर मारी गई हो सकती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सीसीटीवी फुटेज समेत हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। परिजनों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर हादसे के जिम्मेदार वाहन और चालक की पहचान करने तथा दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है。
0
0
Report

हांसी में फायरिंग के एक घंटे में CIA ने आरोपियों को दबोचा

Hansi, Haryana:हांसी फायरिंग के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन गोलियाँ चलाने के बाद फरार आरोपियों को CIA ने एक घंटे में दबोचा 32 बोर की अवैध पिस्टल और 7 जिंदा कारतूस बरामद हांसी में फायरिंग की वारदात के बाद CIA-1 हांसी ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। महज एक घंटे के अंदर CIA1 हांसी ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी बारू के कब्जे से 32 बोर की अवैध पिस्टल और 7 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं。 मामला खरक पूनिया गांव निवासी जसबीर और मनदीप से जुड़ा है। दोनों की बहन सरोज की शादी वर्ष 2010 में बास गांव निवासी बारू के साथ हुई थी। सरोज फिलहाल हांसी के न्यू मिनी मॉडल टाउन में रह रही थी। कल बहन से मारपीट की सूचना मिलने पर दोनों भाई उसकी ससुराल पहुंचे थे। इसी दौरान जीजा और दोनों सालों के बीच कहासुनी चलते जीजा बारू पर आरोप है कि जान से मारने की नीयत से अवैध पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। एक गोली चलाने के बाद आरोपी ने दोबारा फायर करने का प्रयास किया, लेकिन इस बार हथियार से गोली नहीं चली। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। हांसी डीएसपी अक्षय कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए CIA-1 स्टाफ हांसी ने आरोपियों की तलाश शुरू की और वारदात के महज एक घंटे के अंदर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बारू और नरेश निवासी गांव बास, हाल मॉडल टाउन हांसी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी बारू के कब्जे से 32 बोर की अवैध पिस्टल और 7 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। डीएसपी अक्षय कुमार के मुताबिक पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध हथियार आरोपियों तक कहां से पहुंचा और इस वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका है या नहीं। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ थाना शहर हांसी में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस की आगामी जांच जारी है。
0
0
Report

सीवान में ज्वेलरी लूट के बाद घायल दिलीप वर्मा की मौत, आक्रोश उग्र

Siwan, Bihar:सीवान में कल ज्वैलरी दुकान में लूट की कोशिश और स्वर्ण व्यवसायी पर चाकू से हमले के मामले में घायल स्वर्ण व्यवसायी दिलीप वर्मा की इलाज के दौरान आज मौत हो गई है।स्वर्ण व्यवसाई के मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है। दरौली थाना क्षेत्र के टड़वा चट्टी स्थित नीरज ज्वेलर्स में कल पांच अपराधियों ने लूट की कोशिश की थी। दुकान में मौजूद स्वर्ण व्यवसायी दिलीप वर्मा ने जब अपराधियों का विरोध किया था, तो बदमाशों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया था और भागने के दौरान कई राउंड फायरिंग भी की थी।वारदात के दौरान तीन अपराधी मौके से फरार हो गए थे, जबकि स्थानीय लोगों की मदद से दो बदमाशों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया था। इस हमले में स्वर्ण व्यवसाई गंभीर रूप से घायल हो गए थे।वहीं इलाज के दौरान आज अस्पताल में उनकी मौत हो गई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने SIT का गठन किया है। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल की FSL टीम से वैज्ञानिक जांच कराई गई है और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

अंबाला में स्वाइन फ्लू के 6 मामले; टेस्टिंग और वार्ड तैयार

Ambala, Haryana:अंबाला में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। हालांकि राहत की बात ये है कि सामने आए मामलों में संक्रमण का असर ज्यादा गंभीर नहीं है। मरीजों में माइल्ड और मॉडरेट लक्षण ही देखे जा रहे हैं और संक्रमित लोग 4 से 5 दिन में ठीक हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अंबाला शहर और अंबाला कैंट के सिविल अस्पतालों में टेस्टिंग और इलाज के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मरीजों के लिए अलग से डेडिकेटेड वार्ड भी तैयार किए गए हैं। अंबाला में स्वाइन फ्लू के मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक 6 मामले सामने आ चुके हैं। नोडल अधिकारी डॉ. संजीव सिंगला के मुताबिक, देश और उत्तर भारत के कई हिस्सों की तरह अंबाला में भी स्वाइन फ्लू के मरीज रिपोर्ट हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सामने आए 6 मामलों में अधिकांश केस निजी स्वास्थ्य संस्थानों से जुड़े हैं, जबकि कुछ मरीजों में सरकारी अस्पतालों में भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। हालांकि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और मरीजों में गंभीर लक्षण देखने को नहीं मिले हैं। राहत की बात ये है कि संक्रमित मरीजों में माइल्ड से मॉडरेट लक्षण ही सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मरीज उपचार के बाद करीब 4 से 5 दिन में ठीक हो रहे हैं। स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। अंबाला शहर और अंबाला कैंट के सिविल अस्पतालों में स्वाइन फ्लू की टेस्टिंग के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही मरीजों के लिए अलग से डेडिकेटेड वार्ड भी स्थापित किए गए हैं।
0
0
Report

बाड़मेर निकाय चुनाव: वार्ड 13 में भाजपा–कांग्रेस के बीच तनाव, पुलिस ने मोर्चा संभाला

Barmer, Rajasthan:बाड़मेर में निकाय चुनाव के बीच वार्ड संख्या 13 में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब भाजपा और कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ता आमने-Sामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच विवाद की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से आरोप लगाया गया कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी को परेशान किया जा रहा है और चुनाव प्रचार एवं राजनीतिक गतिविधियों से रोकने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपों के बाद मौके पर मौजूद दोनों पक्षों के बीच बहस और तनाव की स्थिति बनी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य, सीओ बुद्धाराम बिश्नोई समेत बाड़मेर के कई थानों का पुलिस जाब्ता घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने मौके की स्थिति का जायजा लेते हुए दोनों पक्षों से बातचीत की और माहौल को शांत कराने का प्रयास किया। निकाय चुनाव के दौरान वार्ड संख्या 13 में सामने आए इस घटनाक्रम ने चुनावी माहौल को गरमा दिया है। पुलिस की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल विवाद की वास्तविक वजह और दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों की police स्तर पर जांच की जा रही है। चुनावी माहौल को देखते हुए वार्ड में पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोका जा सके। स्थानीय स्तर पर यह घटनाक्रम अब राजनीतिक चर्चा का विषय बना हुआ है। बाईट : नितेश आर्य , ASP बाड़मेर बाइट: कैलाश कोटड़ीया, बीजेपी प्रत्याशी बाइट : जितेंद्र श्रीश्रीमाल , कांग्रेस उम्मीदवार
0
0
Report
Advertisement

बोरावड़ नगरपालिका चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान जारी, 33.19% तक पहुंचा मतदान

Didwana, Rajasthan:मकराना उपखंड के बोरावड कस्बे में बोरावड नगर पालिका के चुनाव को लेकर सुबह 7:00 बजे से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया जारी है। BODY- आपको बता दें कि बोरावड़ नगर पालिका के 25 वार्डों में 25 मतदान केंद्रों पर पुलिस व प्रशासन की मुस्तैदी में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया जारी है। सुबह 10:00 बजे तक 33.19 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान केंद्रों के बाहर सभी प्रत्याशी के समर्थक अपने-अपने प्रत्याशियों के सहायता डेस्क भी लगा रखे हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निशांत भारद्वाज के नेतृत्व में लगातार सभी बूथों पर पेट्रोलिंग भी की जा रही है और 200 मीटर के दायरे के बाहर किसी भी प्रकार की कोई हलचल नहीं है और मतदाता शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कर रहे हैं। मतदाताओं में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। खासकर महिला मतदाता भी मतदान केंद्र तक पहुंच रहे हैं。
0
0
Report

श्रीमाधोपुर नगर पालिका के 35 वार्डों में शांतिपूर्ण मतदान जारी

Sikar, Rajasthan:नगर निकाय चुनाव 2026 मतदान केन्द्रों का बारिकी से निरिक्षण, निकाय चुनाव ऑब्जर्वर गोपाल राम बिड्दा,शेखावाटी यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार स्वेता यादव ने किया निरिक्षण,मतदान केंद्रों पर लगी लाईन,सभी वार्डों में शांतिपूर्ण मतदान जारी,श्रीमाधोपुर नगर पालिका क्षेत्र में 35 वार्डों के लिए हो रहा मतदान एंकर श्रीमाधोपुर में नगर पालिका क्षेत्र में बुधवार को मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। 35 वार्डों के लिए हो रहे मतदान में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें देखने को मिल रही हैं। युवा, बुजुर्ग और महिलाएं उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। सुबह 10 बजे तक 27.69 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान व्यवस्था का जायजा लेने के लिए निकाय चुनाव ऑब्जर्वर गोपाल राम बिडदा एवं शेखावाटी यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार श्वेता यादव ने विभिन्न मतदान केंद्रों का बारीकी से निरीक्षण किया। वहीं रिटर्निंग अधिकारी सौरव भाम्बू लगातार मतदान प्रक्रिया की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। सभी वार्डों में फिलहाल शांतिपूर्ण मतदान जारी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top