icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241124
Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow2 Feb 2025, 05:45 pm

हरदोईः बीबी की विदाई ना करने पर साले ने दोस्त के साथ मिलकर बहनोई को पीटा, केस दर्ज

Shahabad, Uttar Pradesh:

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मंगलीपुर निवासी एक युवक को पत्नी को भाई के साथ विदा न करना मंहगा पड़ गया। उसके साले ने साथी के साथ उसे मारपीट कर घायल कर दिया। फिलहाल पीड़ित की तहरीर पर साले उसके दोस्त और पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित आफिसर पुत्र रामप्रसाद के अनुसार, 31 जनवरी को उसकी पत्नी शीतल का भाई सुखदेव पुत्र सुरेंद्र निवासी पुरवा पिपरिया कोतवाली शाहाबाद अपने साथी कल्याण के साथ उसकी पत्नी को विदा करवाने आए। उसने पत्नी को विदा करने से मना कर दिया। इसी बात पर विपक्षियों ने बहन के साथ मिलकर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित के प्रार्थना पत्र के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सिकंदरा राव में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Mohammad RajaMohammad RajaFollowJust now
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ-कोतवाली क्षेत्र के एटा रोड स्थित ब्रह्मा धर्मकांटा के पास शनिवार शाम एक तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप वाहन की टक्कर से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आगरा के सदर बाजार क्षेत्र के विधिचंद नैनाना जाट, ग्वालियर रोड निवासी विष्णु ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता अशोक कुमार (47) सिकंदराराऊ के इकबालपुर स्थित राजकमल पब्लिक स्कूल में पत्थर लगाने का कार्य करते थे। शनिवार शाम करीब सात बजे वह सिकंदराराऊ में आटा और सब्जी खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान एटा रोड पर ब्रह्मा धर्मकांटा के निकट सरिया से भरी एक अज्ञात पिकअप मैक्स के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए अशोक कुमार को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। परिजन घायल अशोक कुमार को अलीगढ़ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक अपने पीछे पत्नी और बच्चों को छोड़ गए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात पिकअप चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

समाचार पत्र विक्रेता संघ

Kanpur, Uttar Pradesh:समाचार पत्र विक्रेता संघ की ओर से बीते कई वर्षों से जन्माष्टमी के अवसर पर एकजुट हो सुंदरकांड का आयोजन किया जाता है,,, इसी कड़ी में इस वर्ष भी महामंत्री राजकुमार पांडे की ओर से यह आयोजन श्याम नगर के कृष्णा पार्क में किया गया,,, जहां विशेष रूप से आईपीएस डीडी चौरसिया और भारतीय जनता पार्टी दक्षिण जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने हिस्सा लिया,, महामंत्री राजकुमार पांडे ने बताया कि समाचार पत्र विक्रेता पूरे साल बिना किसी अवकाश के कार्य करते हैं,, ऐसे में जन्माष्टमी की रात्रि जागरण के बाद अगले दिन समाचार पत्र विक्रय के पश्चात इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है,, जिसमें स्थानीय लोग संघ के कार्यकर्ता और व्यापार मंडलों का भी विशेष योगदान रहता है । बाइट- राजकुमार पांडे, महामंत्री, समाचार पत्र विक्रेता संघ
0
0
Report

जयपुर में मतदाता जागरूकता साइकिल रैली से मतदान का संदेश

Jaipur, Rajasthan:शहर की सड़कों पर रविवार सुबह साइक्लिस्ट पैडल चलाते हुए निकले तो मकसद सिर्फ फिटनेस नहीं, बल्कि लोगों को मतदान के लिए बूथ तक पहुंचने का संदेश देना था। अमर जवान ज्योति से जलमहल तक निकली मतदाता जागरूकता साइकिल रैली में स्वीप प्रभारी एवं जिला परिषद सीईओ शुभम भैंसारे ने भी साइकिल चलाई। उन्होंने कहा कि जिस तरह शरीर को स्वस्थ रखने के लिए साइक्लिंग जरूरी है, उसी तरह लोकतंत्र को स्वस्थ और मजबूत रखने के लिए मतदान जरूरी है। नगरीय निकाय चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय जयपुर और राजस्थान रोड राइडर्स साइकलिंग क्लब की ओर से स्वीप कार्यक्रम के तहत रैली आयोजित की गई। अमर जवान ज्योति, जनपथ से जिला परिषद सीईओ शुभम भैंसारे ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद वे स्वयं भी साइक्लिस्ट के साथ रैली में शामिल हुए। रैली जलमहल तक पहुंची और रास्ते में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। जयपुर जिले में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान दो अलग-अलग तारीखों पर होगा। 9 सितंबर को 2 नगर परिषद और 16 नगरपालिकाओं के कुल 537 वार्डों में मतदान होगा। इसके दो दिन बाद 11 सितंबर को जयपुर नगर निगम के सभी 150 वार्डों में वोट डाले जाएंगे। दोनों दिन मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। भैंसारे ने मतदाताओं से अपील की कि वे लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदारी निभाएं और अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वोट लोकतंत्र को मजबूत करता है, इसलिए मतदाता मतदान के दिन बूथ तक जरूर पहुंचें।
0
0
Report
Advertisement

CBN ने बेगूं में अफीम के दो पैकेट के साथ स्प्लेंडर बाइक बरामद

Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो यानी CBN की टीम ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत 4 सितंबर की शाम NH-27 पर कटूंदा चौराहे और बनोड़ा बालाजी के पास निगरानी के दौरान बिना नंबर प्लेट वाली काली स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को संदिग्ध हालत में देखा गया। टीम को देखकर बाइक सवार मोटरसाइकिल सड़क किनारे छोड़कर भाग निकला। रात और लगातार बारिश का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गया। तलाशी लेने पर बाइक पर रखे कपड़े के थैले से अफीम के दो पैकेट बरामद हुए। इनका कुल वजन 2.696 KG पाया गया। CBN ने बाइक और अफीम NDPS एक्ट के तहत जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

लगातार बारिश से अलकनंदा-मंदाकिनी کا जलस्तर बढ़ा, रुद्रप्रयाग में सतर्कता बढ़ी

Noida, Uttar Pradesh:स्लग: लगातार बारिश से बढ़ा अलकनंदा-मंदाकिनी का जलस्तर, लोगों में चिंता रिपोर्ट: भूपेन्द्र भण्डारी, रुद्रप्रयाग स्थान: रुद्रप्रयाग | 06 सितंबर 2026 एंकर: रुद्रप्रयाग जिले में पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के चलते अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों के जलस्तर में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। नदी किनारे बसे लोगों को प्रशासन ने एहतियात के तौर पर नदी से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है। हालांकि फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सितंबर माह में इस तरह लगातार तेज बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर का बदलता पैटर्न चिंता का विषय है। वीओ: रुद्रप्रयाग में लगातार हो रही बारिश का असर अब आम जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है। तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण जहां कई स्थानों पर सड़कें प्रभावित हुई हैं, वहीं अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है। नदी किनारे बसे लोगों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से नदी के आसपास नहीं जाने की अपील की जा रही है। प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष विजयपाल सिंह जगवाण ने सितंबर माह में हो रही तेज बारिश को मौसम में आए बदलाव से जोड़ते हुए चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पहले मानसून के अंतिम दौर में सितंबर में हल्की और रुक-रुककर बारिश होती थी, लेकिन अब मौसम का पैटर्न बदलता दिखाई दे रहा है। उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग और क्षेत्र में बनी जलविद्युत परियोजनाओं को लेकर भी सवाल उठाए। बाईट: विजयपाल सिंह जगवाण, जिलाध्यक्ष, प्रधान संगठन。 स्थानीय निवासी जितार सिंह जगवाण का कहना है कि नदी किनारे बसे लोगों के लिए जलस्तर बढ़ना कोई नई बात नहीं है। उनका कहना है कि पहले नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद जल्द कम भी हो जाता था, लेकिन अब नदियों में पानी के साथ बड़ी मात्रा में गाद और मलबा जमा होने से नदी का बहाव प्रभावित हो रहा है। उन्होंने जलविद्युत परियोजनाओं और नदी में जमा मलबे को इसका एक कारण बताया। बाईट: जितार सिंह जगवाण, स्थानीय निवासी
0
0
Report

लेवड़ा नदी उफान पर, बाजपुर में पानीभराव और प्रशासनिक सवाल

Jaspur, Uttarakhand:बाजपुर में लेवड़ा नदी के उफान के बीच सरकारी व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जहाँ एक ओर लेवड़ा नदी का पानी बाजपुर नगर क्षेत्र में घुस चुका है और कई लोगों के घरों तक पानी पहुंच गया है, वहीं दूसरी ओर पीडब्ल्यूडी के जेई के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाजपुर के राजेश कुमार ने पीडब्ल्यूडी के जेई के साथ मारपीट की और उनके मुंह पर कालिख पोत दी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कम्प मच गया। वीओ: बाजपुर में लगातार बारिश के बाद लेवड़ा नदी उफान पर है। नदी का पानी नगर क्षेत्र में दाखिल हो चुका है, जिसके चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच पीडब्ल्यूडी के जेई के साथ कथित मारपीट और उनके मुंह पर कालिख पोते जाने की घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना को लेकर आरोप लगाए जा रहे हैं कि सरकार की नाकामी और लेवड़ा नदी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। हालांकि, जेई के साथ मारपीट और कालिख पोतने की घटना किसी भी स्थिति में उचित नहीं ठहराई जा सकती। स्थानीय लोगों का कहना है कि लेवड़ा नदी का पानी हर साल आसपास के इलाकों के लिए मुसीबत बनता है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं हो पाया है। नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही लोगों के घरों और सड़कों पर पानी पहुंचने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। अब सवाल यह है कि हर साल सामने आने वाली इस समस्या का स्थायी समाधान कब होगा और लोगों को जलभराव से कब निजात मिलेगी? फिलहाल लेवड़ा नदी के उफान और जेई के साथ हुई घटना को लेकर प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।
0
0
Report
Advertisement

गजेंद्र सिंह शेखावत का रामदेवरा दौरा: बाबा रामदेव के दर्शन और भक्तों से मुलाकात

Jaisalmer, Rajasthan:केंद्रीय कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पहुंचे रामदेवरा बाबा की समाधि के किये दर्शन भक्तों से मिलकर पूछे उनके हाल-चाल रामदेवरा, जैसलमेर केंद्रीय कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत रविवार को रामदेवरा पहुंचे उन्होंने जन-जन के आराध्य देवता बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन कर देश में खुशहाली की कामना को लेकर विशेष रूप से पूजा अर्चना की। इन दिनों बाबा रामदेव का भादवा मेला समय से पहले ही पूरे परवान पर चल रहा है ऐसे में लाखों की संख्या में लोग बाबा की समाधि के दर्शन करने के लिए रामदेवरा पहुंचे हुए हैं। उन्होंने भक्तों की तरफ हाथ हिला कर उनका अभिवादन किया उनसे दर्शन व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर पोकरण विधायक महत प्रताप पुरी महाराज भाजपा जिला अध्यक्ष दलपत हिंगड़ा प्रशासक सरपंच समंदर सिंह तंवर नारायण सिंह तंवर प्रेम औड सहित भाजपा के पदाधिकारी सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे। उन्होंने मेला परिषर संहित अन्य स्थान का घूम कर भ्रमण भी किया सभी भक्तों की आस्था मन्नत पूर्ण हो इसको लेकर विशेष रूप से पूजा अर्चना की। उन्होंने डाली बाई की समाधि के भी दर्शन किए वह रिखियो द्वारा लगाए जा रहे बाबा रामदेव जमा जागरण में बैठकर भजन को सुना।
0
0
Report

निकाय चुनाव में बयानबाजी गर्म: गहलोत-राठौड़ के बीच तल्ख वार

Jaipur, Rajasthan:जयपुर निकाय चुनावों को लेकर प्रचार जोरों पर है। बीजेपी और कांग्रेस के तमाम नेता प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं। साथ ही दिग्गज नेताओं की बयानबाजी भी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के रोड शो को लेकर सवाल उठाए, तो बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने गहलोत के बयान पर पलटवार किया। राठौड़ ने कांग्रेस के बयानों का जिक्र करते हुए वन स्टेट, वन इलेक्शन को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा。 निकाय चुनावों में अब प्रचार परवान पर है। बीजेपी और कांग्रेस के नेता निकाय चुनावों में जमकर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी प्रचार की कमान संभाल रहे हैं, जबकि कांग्रेस के नेता भी प्रचार में जुटे हुए हैं। चुनाव प्रचार के बीच नेताओं के बीच बयानबाजी भी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के रोड शो को लेकर सवाल उठाए। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकार के ढाई साल के कामकाज पर भी सवाल उठाए। गहलोत के बयान पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने पलटवार किया। राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए 280 दिनों तक प्रदेश को आचार संहिता में झोंकने वाले गहलोत आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के वन स्टेट, वन इलेक्शन की नीति के तहत महज 40 दिनों में पंचायत और निकाय चुनाव पूरे करवाने के निर्णय पर सवाल उठा रहे हैं। राठौड़ ने कहा कि गहलोत यह कैसे पूछ सकते हैं कि बीजेपी सरकार के ढाई साल के रिकॉर्ड कार्ड को चुनाव में मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा था कि हम अपना रिकॉर्ड कार्ड रख रहे हैं, आप भी अपनी सरकार का रिकॉर्ड कार्ड रखें। राठौड़ ने तब कांग्रेस सदन से भाग गई थी। राठौड़ ने कहा कि गहलोत सफाईकर्मियों की भर्ती पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि भजनलाल सरकार ने भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। "गहलोत शायद भूल गए कि उन्होंने सफाईकर्मियों के साथ धोखा किया था। आचार संहिता से महज तीन दिन पहले भर्ती विज्ञापन निकाला, जो भर्ती पूरी ही नहीं हो पाई।" मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के रोड शो पर सवाल उठाने को लेकर भी राजेंद्र राठौड़ ने अशोक गहलोत पर पलटवार किया। राठौड़ ने कहा कि गहलोत को मुख्यमंत्री के रोड शो पर सवाल उठाने की बजाय अपने विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करके दिखाना चाहिए। वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर भी राठौड़ ने कांग्रेस पर निशाना साधा। डोटासरा के बयान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसे असंभव बताते हुए कहा गया था, अब देख लो, आपके काकाजी ही करा रहे हैं। निकाय चुनावों के प्रचार के बीच बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। अब देखने होगा कि चुनाव प्रचार के साथ बढ़ती भाषा कितने असरदार साबित होती है।
0
0
Report
Advertisement

कपासन में कांग्रेस ने वार्ड 1 और 25 कार्यालय उद्घाटन से प्रचार तेज किया

Begun, Rajasthan:कपासन जिले के कपासन नगर पालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस ने चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में वार्ड नंबर 1 और वार्ड नंबर 25 में कांग्रेस के चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में कपासन प्रभारी एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजेश आर्य सहित कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। राजेश आर्य ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में जनसंपर्क तेज करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नगर के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में है। कार्यालय उद्घाटन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
0
0
Report

मथुरा में जानलेवा हमले के आरोपी दीपक शर्मा गिरफ्तार; केस मॉनिटरिंग में सजा तैयारी

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा: थाना गोविंदनगर क्षेत्र में 31 अगस्त को हुए जानलेवा हमले के मामले में मथुरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पीड़ित पर कार चढ़ाकर उसकी जान लेने का प्रयास किया था। कार से रौंदने का प्रयास 31 अगस्त 2026 को थाना गोविंदनगर अंतर्गत आरोपी दीपक शर्मा ने विक्रांत भारती नामक युवक पर कार चढ़ाकर जानलेवा हमला किया था। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1) (हत्या का प्रयास) के तहत मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की। आरोपी गिरफ्तार, भेजा जा रहा जेल पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी दीपक शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। केस ऑफ मॉनिटरिंग में शामिल कर जल्द दिलाई जाएगी सजा पुलिस अधीक्षक नगर (एसपी सिटी) राजीव कुमार ने बताया कि इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी के खिलाफ तेजी से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस जल्द से जल्द अदालत में चार्जशीट दाखिल करेगी। इसके साथ ही, पीड़ित को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से इस मामले को 'केस ऑफ मॉनिटरिंग' की सूची में शामिल किया जा रहा है, ताकि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके। बाइट एसपी सिटी राजीव कुमार
0
0
Report

गोंडा के करनैलगंज में पानी में मिला युवक राघव शुक्ला, मौत की वजह सस्पेंस

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ब्रह्मचारी चौराहा पिपरी रावत के पास आज रविवार दोपहर उसे समय हड़कंप मच गया। जब बहराइच जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र का फरेंदा के रहने वाले 28 वर्षीय राघव शुक्ला का पानी में उतराता हुआ शव मिला। रास्ता जा रहे स्थानीय लोगों द्वारा कर्नलगंज कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची करनैलगंज कोतवाली पुलिस ने मृतक युवक के ससुराल वालों को सूचना दी। इसके बाद लेकर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि 28 वर्षीय राघव शुक्ला ब्रह्मचारी चौराहा के पास स्थित पिपरी रावत में अपने ससुराल में आए हुए थे और ससुराल में ही संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई है। कर्नलगंज कोतवाली पुलिस द्वारा मृतक राघव शुक्ला के परिजनों को बहराइच पुलिस के माध्यम से सूचना दी गई है। बहराइच से परिजन गोंडा के लिए रवाना हो चुके हैं इसके साथ ही साथ राघव शुक्ला के सब को कब्जे में लेकर पंचायतनामा कराकर करनैलगंज कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top