241303
Hardoi - अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार भाई - बहन घायल
Mallawan, Uttar Pradesh:कोतवाली क्षेत्र के गांव मंसूरपुर निवासी अजय व उसकी बहन रोशनी पुत्र श्री कृष्ण दोनों मल्लावां कस्बे में किसी कार्य से आए थे और बीएन इंटर कॉलेज के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मथुरा में अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर, फिर ध्वस्त किए गए अवैध निर्माण
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में अवैध कॉलोनी पर प्राधिकरण का बड़ा एक्शन, फिर चला बुलडोजर मथुरा. मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अपनी सख्त कार्रवाई जारी रखते हुए एक बार फिर बड़ी ध्वस्तीकरण कार्रवाई को अंजाम दिया. प्राधिकरण की टीम ने काशीराम रोड स्थित एक अनाधिकृत कॉलोनी में दोबारा शुरू किए गए अवैध निर्माण को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया. बिना अनुमति 30,000 वर्ग मीटर पर काटी जा रही थी कॉलो니 प्राधिकरण से मिली जानकारी के अनुसार, श्री विजय चौधरी द्वारा काशीराम रोड, टाउनशिप लक्ष्मीनगर (तहसील महावन, गोपालपुर के पीछे, मथुरा) पर लगभग 30,000 वर्ग मीटर भूमि पर बिना किसी ले-आउट (तलपट मानचित्र) स्वीकृति के अवैध रूप से भू-विभाजन किया जा रहा था. यहाँ बिना अनुमति के सड़क, नाली और ऑफिस का निर्माण कार्य चल रहा था. इस मामले में उ0प्र0 नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 की सुसंगत धाराओं के तहत वाद संख्या MTDA/Z3/ANI/2025/0000636 दर्ज किया गया था. नियमों के तहत विचारोपरांत 28 अगस्त 2025 को इसके ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किए गए थे, जिसके बाद 28 नवंबर 2025 को पुलिस बल की मौजूदगी में यहाँ पहली बार नाली, सड़क और बाउंड्रीवॉल को ध्वस्त किया गया था. आदेशों की धज्जियां उड़ाकर फिर शुरू किया था निर्माण. प्राधिकरण की पिछली प्रभावी कार्रवाई के बावजूद, विकासकर्ता द्वारा नियमों का उल्लंघन करते हुए उक्त स्थल पर पुनः अनाधिकृत रूप से विकास कार्य शुरू कर दिया गया था. इसकी सूचना मिलते ही प्राधिकरण की उपाध्यक्ष महोदया के निर्देशन में आज एक बार फिर टीम मौके पर पहुंची. प्राधिकरण के सचिव महोदय के नेतृत्व में गई इस टीम में: सहायक अभियंता श्री सुमित कुमार प्रथम, अवर अभियंता श्री अनिल सिंघल, अवर अभियंता श्री सुनील कुमार राजौरिया. प्राधिकरण का प्रवर्तन दल शामिल रहा. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर बने भूखंडों की प्लिंथ, बाउंड्रीवॉल, गेट, सड़क एवं नाली आदि को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया. अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी. प्राधिकरण प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपाध्यक्ष महोदया के सख्त निर्देशन में समय-समय पर अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध इस प्रकार की ध्वस्तीकरण और दंडात्मक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी. नियमों को ताक पर रखकर अवैध प्लाटिंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.0
0
Report
फलोदी में वंदे गंगा अभियान: प्रशासन ने ऐतिहासिक तालाबों के संरक्षण की जानकारी दी
Jodhpur, Rajasthan:फलोदी वंदे गंगा संरक्षण जन अभियान के तहत पत्रकार विज़ीट कार्यक्रम फलोदी में जिला प्रशासन द्वारा पत्रकार विज़ीट कार्यक्रम के तहत जिले के प्रमुख ऐतिहासिक तालाबों का विज़ीट करवाकर संरक्षण-रखरखाव की जानकारी।0
0
Report
बगहा में पेड़ से लटका युवक: परिजनों के आरोप और पुलिस जांच शुरू
Bagaha, Bihar:बगहा से बड़ी खबर है जहां मेला देखने गए युवक का पेड़ से लटका हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने उसके दोस्तों पर निर्मम हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। बथवरिया थाना क्षेत्र के शेरा बजार स्थित सरेह में बुधवार की सुबह एक युवक का शव आम के बगीचे में पेड़ से लटकता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान चंद्रौल गांव, रंगीला यादव (23) वर्ष के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बथवरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। SDPO के निर्देश पर FSL की टीम और पुलिस साक्ष्य इकट्ठा करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि रंगीला यादव गोरखपुर में रहकर मजदूरी करता था। मंगलवार को वह गोरखपुर से अपने घर चंद्रौल आया था। शाम में वह अपने कुछ दोस्तों के साथ शेरा बजार में लगे मेले देखने गया था। लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। मोबाइल लोकेशन और स्थानीय लोगों की सूचना के आधार पर शेरा बजार से दूर सरेह स्थित आम के पेड़ से उसका शव बरामद किया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। परिजनों का कहना है कि रंगीला के गले में गमछा बांधकर उसे पेड़ से लटकाया गया है और वे किसी पुरानी रंजिश को लेकर उसके दोस्तों ने ही यह वारदात अंजाम दी है। रंगीला दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था। इधर बथवरिया थानाध्यक्ष नीतू कुमारी ने बताया है कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा और परिजनों के बयान के साथ लिखित आवेदन पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
अररिया के नरपतगंज में प्रेम प्रसंग पर लड़की की पिटाई, वीडियो वायरल
Forbesganj, Bihar:अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के चकला गांव में एक लड़की के पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है, एक लड़की प्रेम प्रसंग में लड़के के साथ भाग निकली। इस बात को लेकर पड़ोस की महिला एवं उसकी बेटियों पर आरोप लगाते हुए करीब आधा दर्जन से ज्यादा की संख्या में लोगों ने हाथ में लाठी डंडा लात घूंसे से मार मार कर घसीटते हुए अधमरा कर दिया। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि जी मीडिया नहीं करता। वीडियो वायरल होने तथा पीड़ित महिलाओं ने नरपतगंज थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। थाना में दिए आवेदन के अनुसार नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के बड़े पर पंचायत स्थित चकला वार्ड संख्या 5 निवासी 55 वर्षीय जमीला खातून पति मो अली के पड़ोस की एक लड़की पिछले कुछ दिन पूर्व प्रेम प्रसंग में भाग निकली थी। इसका आरोप लगाते हुए पड़ोस के ही लोगों ने मुझमें तथा मेरी बेटी पर इस घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया। 05 दिन पूर्व पुत्री 15 वर्षीय नाबालिक घर के समीप मवेशी का चारा लाने गई थी। इसी बीच पड़ोस के सफाजुद्दीन, मो हफीजउद्दीन, मो अकबर समेत झालो खातून, अफसाना खातून, मो अख्तर आदि ने मिलकर उसकी बेटी को बाल पकड़कर घसीटते हुए जमकर पीटना शुरू कर दिया। जब मैं भी बचाने गई तो मेरे साथ भी जानवरों की तरह मारपीट की गई। हल्ला सुनकर अगल-बगल के लोगों द्वारा बीच बचाव किया गया। पुत्री के साथ मारपीट को लेकर अधमरा होकर बेहोश हो गई। जिसका इलाज नरपतगंज में चल रहा है वायरल वीडियो में जानवरों की तरह पीटते हुए महिलाओं को देखा जा रहा है।0
0
Report
जोधपुर दौरे में जल संरक्षण पर ठोस कदम, भूजल समस्या के समाधान की पहल
Jodhpur, Rajasthan:राजस्थान के शिक्षा मंत्री और जोधपुर प्रभारी मदन दिलावर आज जोधपुर दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए जल संरक्षण और प्रदेश में पानी की समस्या को लेकर सरकार की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की。 मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि प्रदेश में लगातार भूजल स्तर नीचे जा रहा है, जिसके कारण लोगों को पीने के पानी और सिंचाई के पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि धरती में नमी कम होने से पेड़-पौधों और वनस्पतियों पर भी असर पड़ रहा है, इसलिए जल संरक्षण बेहद जरूरी है。 उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य लोगों में पानी बचाने को लेकर जागरूकता पैदा करना है ताकि हर व्यक्ति समझ सके कि पानी जीवन की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने कहा कि तालाबों, कुओं, बावड़ियों और एनीकटों में पानी रोकने की दिशा में काम किया जा रहा है। इससे बारिश का पानी धीरे-धीरे जमीन में रिसकर भूजल स्तर बढ़ाने में मदद करेगा。 मदन दिलावर ने आम लोगों से भी पानी के सदुपयोग की अपील करते हुए कहा कि पानी का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि घरों में अनावश्यक रूप से पानी बहाना, आंगन और गाड़ियों की धुलाई में अत्यधिक पानी खर्च करना भी चिंता का विषय है। जोधपुर में हाल ही में सामने आई पानी की समस्या को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री दिलावर ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने समय रहते व्यवस्थाएं नहीं कीं, जिसके कारण आज यह स्थिति बनी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जल जीवन मिशन के तहत आई योजनाओं का पिछली सरकार में बंटाधार किया गया। हालांकि उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार इस समस्या के समाधान के लिए लगातार काम कर रही है और आने वाले समय में ऐसी स्थिति दोबारा नहीं बने, इसके लिए ठोस व्यवस्थाएं की जा रही हैं。 बाइट- मदन दिलावर जोधपुर प्रभारी व शिक्षा मंत्री0
0
Report
बकरीद पर रांची पुलिस ने सुरक्षा हाई अलर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों में कड़ी निगरानी
Ranchi, Jharkhand:बकरीद पर्व को लेकर रांची पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है. शहर के सभी संवेदनशील स्थानों की निगरानी रखी जा रही है. इसके साथ ही शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त फोर्स की तैनाती भी की गई है. बकरीद के पर्व को देखते हुए रांची पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था इंतजाम किया है थाना स्तर पर शांति समिति की बैठकों के बाद सुरक्षा को लेकर कड़े इंतेज़ाम कारण का निर्देश एसएसपी ने थाना प्रभारियों को दिया है. रांची एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि बकरीद के दौरान सुरक्षा कड़े इंतेज़ाम है अभी तक कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है साथ ही राजधानी में अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं. अतिरिक्त जवानों में अर्धसैनिक बल, जैप, एसटीएफ, जिला बल और होमगार्ड शामिल हैं. अतिरिक्त जवानों की तैनाती का मकसद संवेदनशील इलाकों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और धार्मिक स्थलों पर कड़ी निगरानी रखना है. साथ ही कंट्रोल रूम से 24 घंटे इन इलाकों पर नजर रखी जाएगी और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
Advertisement
पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति लाभुकों से संवाद
Patna, Bihar:पटना बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति के लाभुकों के साथ संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 'बिरसा लाइव्स इन न्यू भारत' के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव भी उपस्थित हुए। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री लखेंद्र कुमार रोशन इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए। छात्रवृत्ति के लाभुकों से कार्यक्रम को लेकर जानकारी ली गया。0
0
Report
हसदेव नदी क्षेत्र में अवैध रेत खनन पकड़ा गया; 01 जेसीबी, 5 ट्रैक्टर जब्त
मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले की कलेक्टर संतना देवी जांगड़े के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए खनिज विभाग की टीम ने हसदेव नदी के चैनपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसगढ़ी में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। खनिज विभाग द्वारा की गई दबिश के दौरान अवैध रूप से रेत उत्खनन करते हुए 01 जेसीबी मशीन और 05 ट्रैक्टर वाहनों को मौके से जप्त किया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से अवैध रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के बाद जप्त सभी वाहनों को कलेक्टर कार्यालय परिसर में खड़ा कराया गया है। संबंधित वाहन संचालकों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के तहत विधिवत कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा था। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि अवैध खनन संबंधी किसी भी गतिविधि की जानकारी प्रशासन को दें, ताकि पर्यावरण संरक्षण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रभावी कदम उठाए जा सकें।0
0
Report
मांझी की एक एमएलसी सीट मांग NDA में घमासान; नेतृत्व लेगा फैसला
Patna, Bihar:बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतन मांझी ने एक सीट की मांग कर दी. जीतन मांझी के बयान पर विपक्ष चुटकी ले रहा है तो सत्ता पक्ष कह रहा है कि शीर्ष नेतृत्व इसका फैसला करेगा. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि अगर एक एमएलसी सीट हमें दी जाती है तो हमारा दल मजबूत होगा, लोग आकर्षित होंगे और एनडीए भी उससे मजबूत होगा. यह हमारे हित में भी है और एनडीए के हित में भी है कि हमको एक एमएलसी का सीट दें. बाइट: जीतन राम मांझी केंद्रीय मंत्री. भाजपा ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व फैसला करेगा, वह खुद नेतृत्व के पिलर हैं— नीतीश कुमार जी, मोदी जी, चिराग पासवान जी, उपेंद्र कुशवाहा जी, मांझी जी; यह पांचों पांडवों का एनडीए है और सब लोग मिल बैठकर यह कर लेंगे कि किसको कितना सीट देना है, क्या देना है, वे लोग खुद दिल्ली में बैठकर तय कर लेगा. प्रमोद कुमार, पूर्व मंत्री भाजपा विधायक. कांग्रेस ने कहा NDA के अंदर सत्ता के लालच के लिए गठबंधन हुआ है; हम लोग प्रयास करेंगे NDA को रोकने के लिए. डॉ. स्नेहाशीष वर्धन, प्रवक्ता, बिहार कांग्रेस. राष्ट्रीय जनता दल ने कहा कि बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर NDA में घमासान शुरू है, जदयू और भाजपा ने सीटों का बंटवारा करके छोटे दलों के लिए कुछ नहीं सोचा, मांझी जी कल सम्राट चौधरी से मिले भी हैं; परिवार के किसी सदस्य को भेजना चाहते हैं. एजाज अहमद राजद प्रवक्ता. वही JDU ने कहा कि वह केंद्र में मंत्री हैं, उनके हक के सवाल पर NDA का सक्षम नेतृत्व है; समय पर सब हो जाएगा; NDA में सबका मंगल होगा; मांझी जी की मांग हो या किसी अन्य पार्टी की मांग हो NDA ने तय कर लिया है; परेशानी उधर है; सीमित संख्या नहीं है. तेजस्वी यादव का लिटमस टेस्ट है; परिवार पार्टी का कार्यकर्ता अन्यथा गठबंधन के घटक दल का सम्मान का सवाल है. नीरज कुमार MLC JDU.0
0
Report
Advertisement
भादरिया गौशाला में गौ-पूजन और पौधरोपण से जल-पर्यावरण संरक्षण तेज
Jaisalmer, Rajasthan:जिला जैसलमेर विधानसभा - पोकरण लोकेशन - लाठी भादरिया में ''वंदे गंगा जल संरक्षण'' अभियान के तहत गौ-पूजन: भादरिया गौशाला में किया पौधरोपण लाठी,जैसलमेर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के ''वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान'' के तहत लाठी क्षेत्र में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में, क्षेत्र के भादरिया गांव में स्थित भादरिया गौशाला में पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी महाराज के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित कर गौ-पूजन के साथ साथ पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर पोकरण उपखंड अधिकारी हीरसिंह चारण, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ उमेश वारंगटिवार,भाजपा जिलाध्यक्ष दलपत हिगड़ा,पुर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जुगल किशोर व्यास,कार्यक्रम के जिला सह-संयोजक श्रवण पुनिया, जगदम्बा सेवा समिति ट्रस्ट के सचिव जुगल किशोर आसेरा सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने भादरिया गौशाला पहुंचकर गायों की सेवा की, विधि-विधान से गौ-पूजन किया और उन्हें हरी घास व गुड़ खिलाया। इसके अतिरिक्त पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए गौशाला परिसर में पौधरोपण भी किया गया। पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी महाराज ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जल, जंगल, जमीन और जीव-जंतुओं का सतत विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने जोर दिया कि सरकार और प्रशासनिक अधिकारी अपने स्तर पर लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जब तक इसमें आम जनता की सक्रिय सहभागिता नहीं होगी, तब तक इसके दूरगामी परिणाम प्राप्त नहीं हो सकते। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ उमेश वारंगटिवार ने कहां कि आने वाले समय में शुद्ध जल, शुद्ध हवा और जीव-जंतुओं के संरक्षण के लिए जनता का जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है।पारंपरिक जल स्रोतों और गौशालाओं के रख-रखाव को एक अभियान के रूप में लेकर जनता को इससे जोड़ा जा रहा है, ताकि यह एक बड़ा जन आंदोलन बन सके। इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने मिलकर इस अभियान को आगे बढ़ाने और पर्यावरण व जीव संरक्षण का संकल्प लिया। बाइट - महंत प्रतापपुरी महाराज, विधायक पोकरण बाइट - उमेश वारंगटिवार, संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग जैसलमेर।0
0
Report
SC फैसले के बाद JDU की प्रतिक्रिया, राजीव रंजन बोले विपक्ष सवाल न करे
Patna, Bihar:SIR पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद जेडीयू की प्रतिक्रिया जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन का बयान सुप्रीम कोर्ट ने SIR की प्रक्रिया पर स्थिति स्पष्ट कर दी है सुप्रीम कोर्ट ने SIR को सही माना है सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब विपक्ष को SIR पर सवाल उठाना बंद कर देना चाहिए सुप्रीम कोर्ट के फैसले से विपक्ष की बोलती बंद हो गई है0
0
Report
अमित शाह की हाईलेवल सुरक्षा बैठक, राजस्थान बॉर्डर पर 360° प्लान लागू
Noida, Uttar Pradesh:कल बीकानेर में अमित शाह ने की हाईलेवल सुरक्षा बैठक。 बॉर्डर जिलों के लिए 360° सिक्योरिटी प्लान तैयार भारत-पाक सीमा से 15 KM तक अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, अमित शाह का आदेश—जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अवैध निर्माण तुरंत ध्वस्त हों राजस्थान बॉर्डर जिलों में घुसपैठ और ड्रग्स तस्करी रोकने को बड़ा एक्शन प्लान BSF, NCB, CBDT और राज्य एजेंसीें मिलकर करेंगे संयुक्त बॉर्डर मैनेजमेंट डीएम को मिले बड़े अधिकार, फर्जी कंपनियों और म्यूल अकाउंट्स पर होगी कार्रवाई नकली आधार कार्ड और संदिग्ध फंडिंग की जांच के निर्देश साइबर क्राइम रोकने के लिए ‘1930’ हेल्पलाइन के प्रभावी इस्तेमाल पर जोर नए आपराधिक कानूनों के सख्त क्रियान्वयन के निर्देश राजस्थान के 5 बॉर्डर जिलों के DM-SP के साथ अमित शाह की अहम बैठक इससे पहले बिहार के सीमांचल में इसी तरह की कार्यवाही की गई। सीमांचल में अबतक लाखों अवैध रूप से निर्मित संपत्ति को ध्वस्त किया जा चुका है。0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में ECI SIR प्रक्रिया: 20 जून से प्रशिक्षण, BLOs घर-घर विजिट करेंगे
New Delhi, Delhi:दिल्ली में 20 जून से SIR की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है, 20 से 29 जून तक पर ट्रेनिंग होगी, 30 जून से BLOs हाउस टू हाउस विजिट करेंगे और दो दो फॉर्म देंगे, दो फॉर्म दिए जाएंगे लोग ऑफ़लाइन और ऑनलाइन फॉर्म भर सकते है। BLO घर जाता है तो को कोई घर बंद या ताला लगा हुआ मिलता है, तो वह फॉर्म घर में डाल देगा और भरे हुए फॉर्म को एकत्र करने के लिए कम से कम तीन बार घर का दौरा करेगा। फॉर्म के ऊपर BLOs का नाम डिटेल होगा, किसी भी कन्फ्यूजन के संबंध में कोई भी इलेक्टर उनसे बात कर सकता है। अगर किसी भी एलिजिबल वोटर को कोई शंका हो तो डीएम से लेकर CEO तक अपील कर सकते हैं. दिल्ली में छह पॉलिटिकल पार्टी हैं, उनके साथ हमारी ट्रेनिंग हो चुकी है. सभी पार्टियों को बूथ स्तर पर अपने BLA अप्वाइंट करने हैं, जो हमारे BLO के साथ फील्ड में रहेंगे। जो दिल्ली से ऐब्सेंट हैं, शिफ्ट हो चुके हैं, जिनकी डेथ हो चुकी है, जो विदेशों में शिफ्ट हो चुके हैं या जो डुप्लीकेट नाम हैं, उनका नाम हटना है. इसके अलावा जो एलिजिबल लोग हैं, उन्हें फॉर्म भर कर देना होगा। SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आज के फैसले पर हम अपनी तरफ़ से ट्रांसपेरेंसी रखेंगे, टाइम लाइन के हिसाब से काम रखेंगे. सुप्रीम कोर्ट ने ही हमें गाइडलाइन दी है और हमने पॉलिटिकल पार्टियों को भी इसकी जानकारी दी है. हमारे BLA के साथ पार्टियों के BLA रहेंगे, वे हमारा ऑडिट करते रहेंगे. सीईओ तक भी पार्टियों के प्रतिनिधि अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. ऐसे में हमें नहीं लगता कि गड़बड़ी की कहीं कोई शंका है।0
0
Report
कान्हा टाइगर रिजर्व में CDV: चार बाघ संक्रमण मुक्त, सतर्कता जारी
Mandla, Madhya Pradesh:एंकर - मंडला के कान्हा टाइगर रिजर्व में केनाइन डिस्टेम्पर वायरस(CDV) से वन्यजीवों को बचाने के लिए जद्दोजहद लगातार जारी है। संक्रमित संभावित क्षेत्रों में निगरानी, उपचार और बाघों की ब्लड सैम्पलिंग का अभियान तेज कर दिया गया है। वीओ - कान्हा टाइगर रिजर्व प्रबंधन, पशु चिकित्सकों और विशेषज्ञों की संयुक्त टीम लगातार प्रभावित संभावित इलाकों में निगराणी कर रही है। पार्क से लगे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक किया जा रहा है और पालतू कुत्तों का टीकाकरण भी कराया जा रहा है, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। वायरस से बचाव के लिए विशेष दस्ते और निगराणी दल गठित किए गए हैं। अब तक चार बाघों को निश्चेत कर उनके खून के नमूने लिए जा चुके हैं। इन नमूनों को जांच के लिए टेस्टिंग लैब भेजा गया था, जहां राहत भरी खबर सामने आई है। जांच रिपोर्ट में चारों बाघ संक्रमण मुक्त पाए गए हैं। वीओ - सुरक्षा के लिहाज से पार्क के सभी प्रवेश द्वारों पर पर्यटक वाहनों और सैलानियों को सेनेटाइज करने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। वहीं संभावित संक्रमित क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों पर भी रोक लगा दी गई है। पूरा ऑपरेशन राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की निगरानी में संचालित किया जा रहा है, ताकि कान्हा के बाघों और अन्य वन्यजीवों को इस खतरनाक संक्रमण से सुरक्षित रखा जा सके। रविन्द मनी त्रिपाठी - फील्ड डायरेक्टर - कान्हा टाइगर रिजर्व - मण्डला । वीओ - फिलहाल राहत की बात यह है कि अब तक जांच में कोई बाघ संक्रमित नहीं मिला है, लेकिन वन विभाग पूरी सतर्कता और एहतियात के साथ लगातार अभियान चलाए हुए है।0
0
Report
हिसार के ढाणी पिरान में मिलावट का शक: 5,000 लीटर दूध मिला
Hansi, Haryana:हांसी के ढाणी पिरान में जींद की सीएम फ्लाइंग और FSO की संयुक्त टीम ने एक चिलिंग मिल्क प्लांट पर छापेमारी की। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई के दौरान प्लांट में करीब 5 हजार लीटर दूध मिला। टीम ने मौके से दूध के सैंपל लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। आपको बता दें कि मिलावटखोरी पर रोक लगाने के लिए सीएम फ्लाइंग और खाद्य सुरक्षा विभाग समय-समय पर संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण करते रहते हैं। हांसी के ढाणी पिरान स्थित चिलिंग मिल्क प्लांट पर हुई कार्रवाई के दौरान टीम ने दूध के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही दूध की गुणवत्ता और किसी प्रकार की मिलावट की पुष्टि हो सकेगी। बताया जा रहा है कि यह प्लांट आसपास के गांवों से दूध एकत्रित करता था और दूध खराब न हो इसके लिए यहां चिलिंग सिस्टम लगाया गया था। इसके बाद यहां से दूध को आगे सप्लाई किया जाता था। अधिकारियों का कहना है कि जांच में यदि किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो चिलिंग मिल्क प्लांट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हिसार FSO काजल मेहतानी ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद रेड की गई थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की मिलावट या अनियमितता सामने आती है तो दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। 5000 हजार लीटर दूध यहां मिला है。0
0
Report
Advertisement
