241401
Hardoi - भाकियू के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, एडीएम को सौंपा ज्ञापन
Mirgawan, Uttar Pradesh:भाकियू इंडिया के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया, महिला जिलाध्यक्ष रेखा दीक्षित ने 6 सूत्रीय मांगों को पूरा करने की प्रशासन से मांग की, एडीएम को ज्ञापन सौंपा और मांगे पूरी न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी, किसानों ने कहा कि बेनीगंज थाना और कल्याणमल चौकी प्रभारी समस्याओं का निदान नहीं करते, कोथावां ब्लॉक में भी किसानों की सुनवाई नहीं होती, इन 6 सूत्रीय मांगों पर कार्यवाही नहीं हुई तो मामले में विशाल प्रदर्शन करेंगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शाजapur में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा सफल, 2936 आवेदन, 90% से अधिक उपस्थिति
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठी में प्रवेश के लिए शनिवार को जिलेभर में चयन परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में शामिल होने के लिए जिले के कक्षा पांचवीं उत्तीर्ण कुल 2936 विद्यार्थियों ने आवेदन फार्म जमा किए थे। इसके लिए जिले में कुल 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ परीक्षा में भाग लिया। जिला शिक्षा अधिकारी दीपा कीर के अनुसार परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। परीक्षा के लिए शाजापुर में एक केंद्र बनाया गया था, जहां 409 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं कालापीपल में तीन परीक्षा केंद्रों पर क्रमशः 432, 288 और 347 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसी तरह मोहन बड़ोदिया में दो केंद्रों पर 360 और 222 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। शुजालपुर में बनाए गए तीन परीक्षा केंद्रों पर क्रमशः 384, 288 और 207 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जिला शिक्षा अधिकारी दीपा कीर ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए जिले में परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें कुल 2936 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 90 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में चयनित होने वाले विद्यार्थियों को जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठी में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं।0
0
Report
राजस्थान निवेश समिट: सरकारी विभागों को MOUs के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश
Jaipur, Rajasthan:राइजिंग राजस्थान निवेश समिट के दौरान हुए निवेश समझौतों (एमओयू) को धरातल पर उतारने के लिए सरकार ने विभागों को प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सचिवालय में निवेश समझौतों के क्रियान्वयन की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने और निवेश प्रस्तावों से जुड़ी स्वीकृतियों में अनावश्यक देरी नहीं करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें। विभागीय अधिकारी अपने स्तर पर निवेश समझौतों की नियमित समीक्षा करें और उनके क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करें। बैठक में मुख्य सचिव ने भूमि आवंटन से जुड़े प्रकरणों की स्थिति का सत्यापन करने और आवंटन प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन निवेश प्रस्तावों में भूमि आवंटन की आवश्यकता नहीं है, उनमें तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए उन्हें जल्द धरातल पर उतारा जाए। जिन प्रकरणों में विभागीय स्वीकृतियां लंबित हैं, उन्हें शीघ्र अनुमोदित किया जाए। बैठक में विभिन्न विभागों के लिए निर्धारित लक्ष्यों और उनके मुकाबले अब तक हासिल हुई प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निवेश प्रस्तावों की नियमित मॉनिटरिंग करने के साथ आगामी लक्ष्यों को समय पर हासिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने एमओयू के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। बैठक में संबंधित विभागों के विभागाध्यक्ष और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा को लेकर शाहाबाद के आदर्श इंटर कॉलेज में उमड़ी छात्र-छात्राओं की भीड़
Shahabad, Uttar Pradesh:जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश पाने के लिए शनिवार को आयोजित प्रवेश परीक्षा को लेकर शाहाबाद के श्री हर्ष पांडेय आदर्श इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं की भारी भीड़ देखने को मिली। परीक्षा में शामिल होने के लिए क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से बड़ी संख्या में बच्चे अपने अभिभावकों के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। विद्यालय के बाहर चस्पा की गई सूची के अनुसार इस परीक्षा केंद्र पर कुल 681 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। परीक्षा देने के लिए सुबह करीब 10 बजे से ही बच्चों का केंद्र के अंदर प्रवेश शुरू हो गया था। प्रवेश के दौरान बच्चों में परीक्षा को लेकर उत्साह और उत्सुकता दिखाई दी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जा रही है। परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह के साथ-साथ बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद भी दिखाई दी। वहीं अभिभावक अपने बच्चों को परीक्षा केंद्र तक छोड़ने पहुंचे। नवोदय विद्यालय में प्रवेश पाने के उद्देश्य से आयोजित इस परीक्षा में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। परीक्षा केंद्र पर बच्चों के प्रवेश के दौरान अभिभावकों की भी काफी चहल-पहल रही।0
0
Report
Advertisement
फोरलेन पर दौड़ती ट्रेक्टर ट्राली में लगी आग,पुवाल जलकर राख
Mau, Uttar Pradesh:मऊ जनपद के घोसी कोतवाली क्षेत्र के लाखीपुर के समीप फोरलेन पर गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पुवाल लादकर जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख सड़क से गुजर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते ट्रॉली पर लदा पूरा पुवाल जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक ट्रॉली पर लदा पुवाल पूरी तरह जल चुका था। आग लगने के कारण कुछ देर के लिए फोरलेन पर वाहनों की आवाजाही बाधित रही। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।0
0
Report
भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं सहित कई लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Mau, Uttar Pradesh:मऊ जनपद के घोसी थाना क्षेत्र के जमीन मानिकपुर हाजीपुर गांव में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के फोटो पर अपमानजनक कृत करना व चौहान समाज के दो युवकों को मामले में तालिबानी सजा देने पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है वही कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भीम आर्मी के कार्यकर्ता सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके तरह संबंधित धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया है इस पूरे मामले की जानकारी को घोसी सत्येंद्र तिवारी ने मीडिया कर्मियों को दी है। आपको बता दे पिछले दिनों डॉ भीमराव अंबेडकर के फोटो पर अपमानजनक कृत किया गया था जिसमें चौहान समाज के दो युवकों को भी करने के लोगों ने तालिबानी सजा देते हुए घुटनों पर लाकर सबके सामने माफी मंगवाई थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था इस मामले में पुलिस ने आज कार्रवाई की है।0
0
Report
झारखंड सरकार पर पहाड़िया आदिम जनजाति के अस्तित्व के भेदभाव के आरोप
Sahibganj, Jharkhand:झारखण्ड सरकार राजमहल के पहाड़ो पर रहने वाले आदिम जनजाति पहाड़िया समुदाय के साथ नस्ल भेद कि रवैया अपनाती हैँ और एक साजिश के तहत पहाड़िया समुदाय को विलुप्त करने में लगी हैँ यह गंभीर आरोप सरकार पर साहिबगंज पहुंचे सैकड़ो पहाड़िया समुदाय के लोगो ने लगाया हैँ. पहाड़िया समुदाय के लोग सरकार से पूंछ रहा हैँ कि पहाड़िया मालतो और मावडो भाषा को क्षेत्रीय जनजाति भाषा सूची से बाहर कर दिया. जिससे हम पहाड़िया के पढ़े लिखें बच्चे जे टीईटी और सी टीईटी कि परीक्षा से बाहर हो गए. वो बच्चे पढ़ लिख कर कहाँ जाए. उसी प्रकार राजमहल कि पहाड़ी और उस पर बसने वाले आदिम जनजाति को समाप्त करने कि साजिश कानूनी तरीके से हो रही हैँ. सरकार राजमहल कि पहाड़ी पर खनन का लीज देकर हमे और हमारे पहाड़ ख़त्म करने कि एक पुख्ता शाजिस चल रहा हैँ जो कबतक समाप्त होंगी. आने वाले समय में ना तो राजमहल कि पहाड़ी बचेगी और ना ही इस पर रहने वाले हम आदिम जनजाति. इस लिए राष्ट्रपति महोदय से हमारे अस्तित्व बचाने कि गुहार लगा रहे हैँ.0
0
Report
Advertisement
जमशेदपुर के पत्रकार अभिषेक भारती मामले पर भाजयुमो का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के विरोध में पत्रकार संगठनों के बाद अब भारतीय जनता युवा मोर्चा भी आंदोलन में उतर गया है. शनिवार को भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष नितीश कुशवाहा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया. इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त के नाम चार सूत्री ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की. भाजयुमो ने आरोप लगाया कि एक संवेदनशील मामले से जुड़ी खबर प्रसारित करने के कारण पत्रकार अभिषेक भारती को कथित रूप से झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजा गया है. संगठन ने इसे पत्रकारिता की स्वतंत्रता, अभिव्यक्ति की आजादी और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर गंभीर प्रहार बताया. भाजयुमो ने सवाल उठाया कि दुष्कर्म का आरोपी विधायक जेल से बाहर है, जबकि मामले से जुड़ी खबर दिखाने वाला पत्रकार जेल के अंदर है. आखिर झारखंड में यह कैसा न्याय और कैसा कानून है? भाजयुमो ने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने, पत्रकार अभिषेक भारती को न्याय दिलाने के लिए उचित कानूनी पहल करने, पत्रकारों की स्वतंत्रता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने और पत्रकारों पर दबाव बनाने और उनकी आवाज दबाने की किसी भी कोशिश पर रोक लगाने की मांग की है. गौरतलब है कि अभिषेक भारती की गिरफ्तारी और हिरासत में कथित यातना के विरोध में कई पत्रकार संगठनों ने भी शनिवार से चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है. पत्रकार संगठनों के आंदोलन के बीच भाजयुमो के धरना-प्रदर्शन से मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है.0
0
Report
DMFT फंड से धनबाद में बाल सुधार गृह व स्कूल लिए करोड़ों प्रोजेक्ट शुरू
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) फंड से विकास कार्यों को गति दी जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को धनबाद विधायक राज सिन्हा ने दो महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। दोनों योजनाओं पर लगभग एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पहली योजना के तहत भवन निर्माण विभाग, भवन प्रमंडल धनबाद की ओर से बाल सुधार गृह परिसर में विकास एवं अतिरिक्त निर्माण कार्य कराया जाएगा। धनबाद सांसद ढुल्लू महतो के प्रतिनिधि और विधायक राज सिन्हा ने फीते काटकर कार्य का शिलान्यास किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि DMFT फंड से बाल सुधार गृह परिसर में कई महत्वपूर्ण कार्य किए जाने हैं। इसमें पार्क, शेड और भवन का निर्माण शामिल है। इसके साथ ही स्कूल के जर्जर भवनों की मरम्मत भी कराई जाएगी, ताकि वहां रहने वाले बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। वहीं दूसरी योजना के तहत मनईटांड़ स्थित कुम्हारपट्टी प्राथमिक विद्यालय के नए भवन का निर्माण कराया जाएगा। इस योजना पर लगभग 44 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। विद्यालय भवन का निर्माण पांच महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विधायक राज सिन्हा ने कहा कि DMFT फंड के माध्यम से क्षेत्र में शिक्षा और सामाजिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। दोनों योजनाओं के पूरा होने से बाल सुधार गृह और प्राथमिक विद्यालय को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी।0
0
Report
मधुबनी में विद्यापति प्रतिमा क्षतिग्रस्त, विरोधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पुनर्स्थापन की मांग
Madhubani, Bihar:महाकवि विद्यापति की प्रतिमा मधुबनी के जीवछ चौक स्थित है जिसे असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। शरारती तत्वों ने प्रतिमा का सिर धड़ से अलग कर जीवछ नदी में फेंक दिया। घटना रहिका थाना क्षेत्र की है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। प्रतिमा तोड़े जाने के विरोध में समाजसेवी शीतलाम्बर झा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम मुकेश रंजन से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और प्रतिमा को पुनर्स्थापित कराने की मांग की। वहीं, एडीएम मुकेश रंजन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। महाकवि विद्यापति की प्रतिमा के साथ हुई इस घटना से मैथिल समाज और स्थानीय लोगों में खासा नाराजगी है। लोगों का कहना है कि महाकवि विद्यापति मिथिला की सांस्कृतिक पहचान और गौरव के प्रतीक हैं। ऐसे में उनकी प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करना बेहद दुखद है। लोगों ने रहिका थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की माँग की है। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से अविलंब दोषियों को चिह्नित कर कानूनी कार्रवाई करने और प्रतिमा को ससम्मान स्थापित करने की मांग प्रशासन से की है।0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय में नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल: आपदा से निपटने की तैयारी दिखी
Begusarai, Bihar:एंकर, बेगूसराय में अगर अचानक हवाई हमला हो जाए या किसी बड़ी आपदा की स्थिति उत्पन्न हो जाए तो उससे कैसे निपटना है, लोगों की जान कैसे बचानी है और घायलों को सुरक्षित अस्पताल तक कैसे पहुंचाना है, इसी को लेकर बेगूसराय सदर अस्पताल में नागरिक सुरक्षा विभाग के तत्वावधान में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान आपदा की स्थिति को बिल्कुल वास्तविक रूप देकर अभ्यास किया गया। चारों तरफ सायरन की आवाज, दौड़ती एंबुलेंस, घायलों की चीख-पुकार और स्ट्रेचर पर लादकर अस्पताल पहुंचाए जा रहे लोग। पूरा नजारा किसी फिल्म की शूटिंग नहीं, बल्कि वास्तविक आपदा की तस्वीर जैसा लग रहा था। इस मॉक ड्रिल के जरिए अलग-अलग विभागों की टीम ने आपातकालीन स्थिति से निपटने का अभ्यास किया और आम लोगों को भी जागरूक किया। यह तस्वीरें बेगूसराय सदर अस्पताल की हैं, जहां अचानक सायरन की गूंज सुनाई देने लगी। एंबुलेंस तेजी से अस्पताल परिसर में पहुंचने लगीं। स्ट्रेचर पर लादकर घायलों को अस्पताल के वार्ड तक पहुंचाया जा रहा था। कहीं स्वास्थ्य कर्मी घायलों का इलाज करने में जुटे थे तो कहीं राहत और बचाव दल अपनी जिम्मेदारी निभाते नजर आए। दरअसल, यह कोई वास्तविक हवाई हमला या आपदा नहीं थी, बल्कि नागरिक सुरक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित मॉक ड्रिल का हिस्सा था। इस दौरान आपदा के वक्त उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों को हूबहू तैयार किया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में राहत और बचाव कार्य को तेजी से अंजाम दिया सके। इस मॉक ड्रिल में फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों की टीम को शामिल किया गया। अभ्यास के दौरान यह दिखाया गया कि अगर किसी हमले में मकान ध्वस्त हो जाए और लोग मलबे में दब जाएं तो उन्हें सुरक्षित बाहर कैसे निकाला जाएगा। वहीं, अगर किसी जगह आग लग जाती है तो आग पर काबू पाने और लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए किस तरह की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में आपदा प्रबंधन से जुड़े समाजसेवी दिलीप सिन्हा ने बताया कि आपदा विभाग की ओर से जिला प्रशासन के नियंत्रण में इस मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया है। बेगूसराय सदर अस्पताल के साथ जिला परिषद मार्केट में भी मॉक ड्रिल आयोजित करने की योजना है। उन्होंने बताया कि बेगूसराय बिहार की औद्योगिक राजधानी है। ऐसे में किसी विदेशी हमले या बड़ी आपदा की स्थिति उत्पन्न होने पर आम नागरिकों को किस तरह अपनी सुरक्षा करनी है और राहत-बचाव कार्य में किस तरह सहयोग करना है, इसकी जानकारी देना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। फिलहाल इस मॉक ड्रिल के माध्यम से जिला प्रशासन ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि आपदा कभी भी और किसी भी रूप में आ सकती है। ऐसे में उससे निपटने के लिए केवल प्रशासन ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों को भी जागरूक और प्रशिक्षित होना जरूरी है। ताकि संकट की घड़ी में सिविल डिफेंस की टीम और अन्य विभागों के साथ मिलकर लोगों की जान बचाई जा सके.0
0
Report
मुंगेर के हरपुर थाना क्षेत्र में 156 लीटर विदेशी शराब के साथ फोर्ड फिगो जब्त
Munger, Bihar:मुंगेर : हरपुर थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान हसनपुर रोड से लावारिस अवस्था में खड़ी एक स्लेटी रंग की फोर्ड फिगो कार से 156 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब के साथ वाहन को भी जब्त कर लिया है। मामले में वाहन मालिक एवं चालक के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाअध्यक्ष सत्यम कुमार ने बताया की गुप्त सुचना मिली की गनेली के पास हसनपुर जाने वाली सड़क किनारे लावारिस हालत में खड़ी कार में शराब रखी हुई है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तलाशी ली।तलाशी के दौरान 16 कार्टून बरामद की। कुल 416 बोतलों में 156 लीटर विदेशी शराब पाई गई। बरामद शराब की बोतलों पर झारखंड में बिक्री के लिए होने का उल्लेख था। उन्होंने बताया की इस मामले में हरपुर थाना में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) में कांड संख्या 94/26 दर्ज की गई है।0
0
Report
11 हजार वोल्ट तार टूटने से छात्र की मौत; ग्रामीणों ने चक्का जाम
Kawardha, Chhattisgarh:11 हजार वोल्ट के टूटे तार ने ली छात्र की जान, विद्युत विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में भारी आक्रोश मंझोली में सड़क पर टूटकर गिरा था करंट प्रवाहित 11 केवी का तार, बाइक सवार छात्र की मौके पर दर्दनाक मौत; कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने किया चक्काजाम। कवर्धा। ग्राम पंचायत मंझोली में विद्युत विभाग की कथित लापरवाही के चलते एक छात्र की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान राकेश निर्मलकर, पिता टोपचंद निर्मलकर, निवासी मंझोली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राकेश मोटरसाइकिल से अपने गांव से पंडरिया की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में 11 हजार वोल्ट का विद्युत तार टूटकर गिरा हुआ था। तार में करंट प्रवाहित होने की जानकारी नहीं होने के कारण वह उसकी चपेट में आ गया और उसकी जान चली गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने शव उठाने से इनकार कर दिया और घटनास्थल पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों की मांग है कि जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, घटना की निष्पक्ष जांच हो तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। घटना ने विद्युत विभाग की सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि इस दर्दनाक हादसे की जिम्मेदारी किस पर तय होती है और पीड़ित परिवार को कब तक न्याय मिल पाता है।0
0
Report
Advertisement
भोपाल के वीआईपी रोड पर स्कूल बस रेलिंग पर चढ़ी, बच्चे घायल
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल वीआईपी रोड कोहेफ़िज़ा चौराहा पर स्कूल बस का हादसा हुआ. वीआईपी रोड रेलिंग के ऊपर चढ़ गई, स्कूल के बच्चे और मैडम हुए जख्मी. बस में लिटल एंजल स्कूल के बच्चे थे सवार. बस में बैठे कुछ बच्चे घायल; पुलिस ने हमीदिया अस्पताल रेफर किया.0
0
Report
एटा मेडिकल कॉलेज पार्किंग शुल्क विवाद: युवक ने पार्किंग कर्मचारी को थप्पड़ मारा—जारी जांच
Etah, Uttar Pradesh:एटा मेडिकल कॉलेज की पार्किंग में पार्किंग शुल्क को लेकर गुंडई, पार्किंग कर्मचारी पर युवक ने थप्पड़ मारने का लगाया आरोप, मरीज को देखने पहुंचे युवक के साथ पार्किंग शुल्क को लेकर जड़ा थप्पड़, पीड़ित ने पुलिस से पार्किंग कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, पार्किंग कर्मचारियों की कार्यशैली पर उठे सवाल, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र का मेडिकल कॉलेज परिसर का पूरा मामला。0
0
Report
Bihar Deputy CM Vijay Choudhary Reaches Ayodhya, Prays for Bihar's Progress
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में रामलला का दर्शन करने बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी पहुंचे। अयोध्या पहुंचने पर उन्होंने कहा कि मिथिलावासी होने के नाते भगवान राम से उनका विशेष लगाव है, क्योंकि बिहार माता सीता की धरती और भगवान राम का ससुराल है। उन्होंने कहा कि अयोध्या की रामनगरी में आते ही मन पुलकित हो जाता है। वह पहले हनुमानगढ़ी में बजरंगबली के दर्शन करेंगे और इसके बाद रामलला का आशीर्वाद लेंगे। उन्होंने भगवान राम से बिहार की उन्नति, प्रगति और समृद्धि की प्रार्थना करने की बात कही। वहीं परिसीमन बिल को लेकर उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण का कानून 2023 में सर्वसम्मति से पारित हुआ था। ऐसे में अब विपक्ष की ओर से इसमें अड़ंगा लगाने की बात समझ से परे है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को राजनीति की मुख्यधारा में आगे बढ़ाना समय की मांग है। बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में पंचायतों में 50 प्रतिशत और सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। वहीं यूपी चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के काम हुए हैं। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि एनडीए से मुकाबले से पहले विपक्ष को आपसी लड़ाई से फुर्सत पानी होगी।0
0
Report
Advertisement
