icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241124
Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow14 Apr 2025, 04:23 am

Hardoi - भाजपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ चलाया सफाई अभियान

Shahabad, Uttar Pradesh:अंबेडकर जयंती से पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल पांडेय पिंटू ने युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के साथ संविधान निर्माता ,भारत रत्न डाक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमाओं और उसके आसपास सफाई कार्य किया।अंबेडकर जयन्ती के उपलक्ष्य मे नगर मंडल अध्यक्ष अनिल पांडे पिंटू ने शाहाबाद के अम्बेडकर पार्क में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा आकाश सिंह के साथ प्रतिमा पर स्वच्छता कार्य किया। इसके उपरांत नगर के अल्लाहपुर ,सुलेमानी मे भी प्रतिमाओं पर स्वच्छता कार्यक्रम किया गया। नगर अध्यक्ष पांडेय ने बताया सोमवार को देश के संविधान निर्माता डाक्टर भीमराव अंबेकर की जयंती पर विधानसभा क्षेत्र के कई स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

राजौरी में भूस्खलन, DKG-बफलियाज मार्ग पूर्ण बंद, यातायात बाधित

Jammu, राजौरी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। डुंगर इलाके में भूस्खलन के चलते DKG-बफलियाज सड़क मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। पहाड़ी से मलबा सड़क पर आ जाने के कारण इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक, बफलियाज के डुंगर इलाके में अचानक हुए भूस्खलन के बाद सड़क पर बड़ी मात्रा में मलबा जमा हो गया। हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक इस घटना में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। मौके पर भी किसी तरह के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। सड़क बंद होने के कारण DKG और सुरनकोट की ओर आने-जाने वाले यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हुई है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियों की ओर से सड़क को बहाल करने के लिए जल्द कार्रवाई किए जाने की उम्मीद है। फिलहाल यात्रियों से सावधानी बरतने और सड़क खुलने तक वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की जा रही है।
0
0
Report

अजमेर शरीफ में राना ज़ेबा ग्वालियरी की किताब चिराग़ राहों में की रस्म-ए-इज़रा सम्पन्न

Ajmer, Rajasthan:अजमेर शरीफ में ग्वालियर की मशहूर ओ मारूफ शायरा राना ज़ेबा ग्वालियरी की किताब 'चिराग़ राहों में ' की रस्में इज़रा का प्रोग्राम हुआ। इस खुसूसी मौक़ा पर अजमेर शरीफ दरगाह का गद्दीनशीन पीर सैय्यद फ़ख़र काज़मी चिश्ती के दस्ते मुबारक़ से किताब का इजरा हुआ। जहां जायरीन ने भी शिरकत की और शाइरी मजमुआ इस किताब की तफसीलात से भी रूबरू हुए। मुसन्निफ़ राना ज़ेबा ग्वालियरी ने बताया कि ये उनकी लिखी गई दूसरी किताब है। जिसमें शाइरी मजमुआ है और सुल्तानुल हिंद हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैहि की शाने अक़दस में भी उम्दा कलाम लिखा गया है । राना ज़ेबा ने अपनी अक़ीदत का इज़हार करते हुए मनकबत के अशआर भी पेश किए और अपनी किताब लिखने की वजह मोहब्बत का पैग़ाम देना बताया। उन्होंने कहा कि हिंद की मिट्टी से हमेशा प्यार मोहब्बत की मीठी खुशबू फिजाओं में घुलती है और मुल्क ही नहीं बल्कि सरहदों पार भी भारत से उठी फ़िज़ा में मोहब्बत की खुशबू महसूस की जा सकती है। राना ज़ेबा अपनी किताब की रस्में इजरा से बेहद खुश है। वही दरगाह शरीफ के गद्दीनशीन पीर सैय्यद फ़ख़र काज़मी चिश्ती ने भी राना ज़ेबा ग्वालियरी की किताब ' चिराग़ राहों में ' की तारीफ की और उनके हक में खुशियों और कामयाबी की दुआ भी की।
0
0
Report

किन्नर समाज ने रामलीला में आरती के जरिये परंपरा निभाई

Agra, Uttar Pradesh:उत्तर भारत की ऐतिहासिक राम लीला में हर बार की तरह इस बार भी किन्नर समाज ने प्रभु श्रीराम और लक्षण जी की आरती उतारकर परंपरा का निर्वहन किया, जिसमें कमेटी के पदाधिकारियों के साथ अन्य भक्त भी शामिल रहे। किन्नर समाज से प्रभु श्रीराम की आरती करने वाली किन्नर चांदनी का कहना था कि ये हमारा सौभाग्य है कि कमेटी के लोग हर साल हमें ये अवसर देते हैं, प्रभु श्रीराम जब वनवास जा रहे थे तब प्रभु ने सभी महिला और पुरुषों को घर वापस जाने के लिए बोला था लेकिन किन्नर समाज 14 साल तक फिर भी लौटने का इंतजार करता रहा जिसके बाद प्रभु ने वापसी में किन्नर समाज को देखकर आशीर्वाद दिया और उसी आशीर्वाद के कारण हम जो आशीर्वाद देते है वो पूरा होता है, जिससे समाज का कल्याण होता है। बाइट चांदनी किन्नर। राम लीला आयोजन समिति के लोगों ने बताया कि प्रभु श्रीराम से जुड़ा ये संदर्भ हर बार की तरह निभाया जाता है जिसमें किन्नर समाज के लोग सबसे पहले आरती उतारकर प्रभु का आशीर्वाद लेते हैं, क्योंकि प्रभु श्रीराम के जन्म के समय में भी सबसे पहला आशीर्वाद किन्नर समाज ने ही प्रभु को दिया था। बाइट विष्णु कुमार/मंत्री रामलीला कमेटी।
0
0
Report
Advertisement

वरुण के ठिकानों पर दबिश, 50 हजार इनाम; हत्या केस की जांच तेज

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड का मामला फरार केयरटेकर वरुण पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम किया घोषित 4 राज्यों में 15 पुलिस की टीमें कर रही फरार आरोपी की तलाश मध्यप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरप्रदेश के संबंधित ठिकानो पर पुलिस की दबिश जारी 29-30 सितंबर को हुई थी रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की गला रेत कर हत्या जांच के दौरान पुलिस को मिली जानकारी-राकेश अग्रवाल की ओर से दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया गया था इनमें अजीत पाटनी पर 1 करोड़ रुपए और अवधेश दुबे पर 4 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था दोनों मामलों को मिलाकर रकम करीब 5 करोड़ रुपए निवेश के नाम पर रकम लगाने के बाद पैसा वापस नहीं मिलने को लेकर कानूनी कार्रवाई की गई थी अब पुलिस इस पुराने वित्तीय विवाद को भी हत्याकांड की जांच से जोड़कर देख रही है मृतक राकेश अग्रवाल की पत्नी निशि अग्रवाल के बयान के बाद करोड़ों रुपए के लेनदेन और पुराने विवाद से जुड़ी जानकारी जांच में सामने आई पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन वित्तीय विवादों का हत्याकांड से कोई संबंध था या नहीं जांच में यह बात भी सामने आई है कि अक्टूबर के पहले सप्ताह में पुराने मामले से जुड़ी एक अहम गवाही होनी थी मामलें में फरार आरोपी वरुण कुमार की लोकेशन मथुरा में मिली वरुण ने अपनी पुरानी सिम भी कुछ देर के लिए चालू की, पुलिस नई लोकेशन की तलाश में जुटी वरुण का परिवार ग्वालियर और बहन रहती है पटियाला में
0
0
Report

सुमेरपुर में फिर दबंगों का कहर,युवक की पिटाई का वीडियो वायरल,पुलिस की कार्यशैली पर खड़े किए सवाल????

RavindraRavindraFollow11m ago
Deo Gaon, Uttar Pradesh:सुमेरपुर में दबंगों का कहर, युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हमीरपुर जिले के सुमेरपुर कस्बे में दबंगों का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक दर्जन दबंगों ने अमित नाम के युवक को घेरकर बेरहमी से पीटा। लगातार मारपीट के वीडियो वायरल होने से इलाके में दहशत का माहौल है। मामला सुमेरपुर कस्बे के पशु बाजार के पास का है। पीड़ित युवक अमित ने बताया कि वह रात में दुकान बंद करके घर लौट रहा था, तभी पशु बाजार के पास उसकी स्कूटी अचानक बंद हो गई। इसी दौरान वहां मौजूद दबंगों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों और हाथों से जमकर पिटाई कर दी। दबंगों ने युवक पर ताबड़तोड़ वार बरसाए। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान दबंगों ने उसके जेब से चार हजार रुपये भी छीन लिए। इस पूरी वारदात का वीडियो किसी ने बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद दहशत है
0
0
Report
Advertisement

कैमूर के रामपुर में जितिया व्रत के दौरान डूबकर 10 वर्षीय शुभम की मौत

Khajuria Khurd, Bihar:रामपुर गांव, सोनहन थाना क्षेत्र में शनिवार को जीवित्पुत्रिका (जितिया) व्रत के दौरान दुर्गावती नदी में स्नान करते समय 10 वर्षीय शुभम कुमार डूब गया और उसकी मौत हो गई. शुभम रामपुर निवासी नारद सिंह का सबसे छोटा पुत्र था. व्रत के दौरान घर में उत्साह का माहौल था, लेकिन घटना के बाद मातम छा गया. परिजनों के अनुसार, शुभम अन्य बच्चों के साथ नदी में गया था; कुछ बच्चे सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन वह पानी में लापता हो गया. गाँव वालों ने नदी में खोज शुरू की और लगभग आधे घंटे की तलाश के बाद उसे बाहर निकाला. सूचना मिलने पर सोनहन थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. इस दुखद हादसे से रामपुर गांव में शोक का मौन छा गया है.
0
0
Report

किशनगढ़ के प्रसिद्ध उद्योगपति कंवरलाल पाटनी का निधन, अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि कार्यक्रम

Ajmer, Rajasthan:किशनगढ़- प्रसिद्ध मार्बल उद्योगपति, भामाशाह एवं समाजसेवी कंवरलाल पाटनी का निधन अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में उद्योग जगत से जुड़े लोग, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और शुभचिंतक पहुंचे आर.के. हाउस. कंवरलाल पाटनी के पार्थिव देह के अंतिम दर्शन के दौरान माहौल नजर आया गमगीन. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुचे किशनगढ़ आर के हाउस पहुँच किए अंतिम दर्शन. केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी, विधायक विकास चौधरी सहित लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और पाटनी परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं. कंवरलाल पाटनी के निधन को किशनगढ़ के सामाजिक एवं औद्योगिक क्षेत्र के साथ ही जैन समाज के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है. समाजसेवा और जनकल्याण के कार्यों में उनके योगदान को लोग भावुक होकर कर रहे हैं याद. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अंतिम यात्रा में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. अंतिम संस्कार मे शामिल होने के लिए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी स्व. कंवरलाल पाटनी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे गहलोत. आर.के. हाउस से अंतिम यात्रा सावतसर स्थित मुक्तिधाम के लिए रवाना होगी जहां विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा
0
0
Report
Advertisement

बागपत में यशवीर सिंह महाराज का बयान: हिंदू एकता से सनातन धर्म की रक्षा

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत पहुंचे हिंदूवादी यशवीर सिंह महाराज ने सनातन धर्म और देश की रक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया है। महाराज ने हिंदुओं से कट्टर बनने और एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश और सनातन धर्म की रक्षा की जिम्मेदारी हिंदुओं की है। इसी उद्देश्य से जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने जातिवाद की राजनीति करने वाले नेताओं से भी सावधान रहने की अपील की। बागपत पहुंचे हिंदूवादी यशवीर सिंह महाराज ने सनातन धर्म और देश की रक्षा को लेकर अपने विचार रखे। महाराज ने कहा कि देश और सनातन धर्म की रक्षा करना हिंदुओं की जिम्मेदारी है और इसी उद्देश्य से वह जन जागरण कर रहे हैं। उन्होंने हिंदू समाज से कट्टर बनने की अपील करते हुए कहा कि यदि हिंदू कट्टर नहीं बनेंगे तो देश और धर्म की रक्षा नहीं हो पाएगी। अपने संबोधन में महाराज ने हिंदू समाज के कुछ लोगों पर गद्दारी के आरोप भी लगाए। उन्होंने देश को टुकड़ों में बांटने और धर्म परिवर्तन के लिए विदेशों से फंडिंग होने का दावा किया। साथ ही जातिवाद की राजनीति करने वाले नेताओं से सावधान रहने की अपील की। महाराज ने कहा कि देश और सनातन धर्म की रक्षा के लिए हिंदू समाज को एकजुट रहना होगा। बागपत में यशवीर सिंह महाराज के इस बयान की चर्चा हो रही है। बाइट यशवीर सिंह महराज。
0
0
Report

खेराड़ के चिबोड़ा में पैंथर आबादी क्षेत्र में पहुँचा; वन विभाग ने कैद किया

Udaipur, Rajasthan:सलूंबर। जिले के खेराड़ गांव के चिबोड़ा में आबादी क्षेत्र में पैंथर की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बकरी पर पैंथर के हमले की सूचना के बाद वन विभाग ने शनिवार को आबादी क्षेत्र में पिंजरा लगाया। इसके बाद रात में ही पैंथर पिंजरे में कैद हो गया। सुबह पिंजरे में पैंथर के कैद होने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और पैंथर को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

कोटा में 70वीं राज्य स्तरीय जुड़ो प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेताओं को मिला पदक

Kota, Rajasthan:70वीं राज्य स्तरीय 14 वर्षीय जुड़ो प्रतियोगिता का कोटा में भव्य समापन, विजेताओं को मिले पदक 6 दिवसीय स्पर्धा में प्रदेश भर के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ओम बिरला रहे मुख्य अतिथि 70वीं राज्य स्तरीय 14 वर्षीय जुड़ो प्रतियोगिता (छात्र-छात्रा) का शनिवार को भव्य समापन हुआ। 28 सितंबर से आयोजित इस स्पर्धा में प्रदेश भर के लगभग 100 खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समारोह के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रहे, वहीं अध्यक्षता राजस्थान कुश्ती संघ अध्यक्ष राजीव दत्ता ने की। मुख्य वक्ता राजेश कृष्ण बिरला ने कहा कि जुड़ो तकनीक और संतुलन के जरिए जीवन के संघर्षों में कभी हार न मानने की प्रेरणा देता है। प्रतियोगिता के छात्रा वर्ग में प्रीति कौर, रक्षिता, प्रिया सैनी, भावना विश्नोई, लक्ष्मी और कनिष्क कुंवर ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं छात्र वर्ग में कोटा के यथार्थ सुमन, रंजीत, धर्मेश, फैजान और उमेश चौधरी ने अपने-अपने भारवर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। संस्था की डायरेक्टर सोनिया राठौड़ ने सभी विजेता एवं सहभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर में गांव सरकार के लिए पंचायत चुनाव चरणों में शुरू, 18 लाख मतदाता निर्णायक

Jaipur, Rajasthan:जयपुर में गांव सरकार के लिए पंचायत चुनाव चरणों में शुरू, 18 लाख मतदाता निर्णायक जयपुर जिले में गांव की सरकार चुनने की बारी है। पंचायत चुनावों की घोषणा के साथ ही जिले की 597 ग्राम पंचायतों में चुनावी हलचल शुरू हो गई है। जयपुर जिले में जिला परिषद, 22 पंचायत समितियों और इनके अधीन आने वाली 597 ग्राम पंचायतों के चुनाव चार चरणों में करवाए जाएंगे। जयपुर जिले में करीब 18 लाख 99 हजार 794 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 9 लाख 85 हजार 447 पुरुष, 9 लाख 14 हजार 343 महिला और 4 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। यानी पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाता करीब 71 हजार कम हैं। जयपुर जिला परिषद में कुल 57 वार्ड हैं, जबकि 22 पंचायत समितियों में 386 वार्ड और 597 ग्राम पंचायतों में 5,931 वार्ड हैं। यानी पंचायत चुनाव में जिला प्रमुख से लेकर वार्ड पंच तक गांव की सरकार का पूरा ढांचा तय होगा। इस बार जयपुर जिला प्रमुख का पद अनारक्षित (सामान्य) रखा गया है। यानी आरक्षण की बाध्यता के बिना पात्र उम्मीदवार इस पद के लिए दावेदारी कर सकेंगे। जिला परिषद के कुल 57 वार्डों में से 28 वार्ड एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। शेष 29 वार्ड अनारक्षित हैं। दिया गया ग्राफ: जिला परिषद-पंचायत समिति: 23 अक्टूबर से चार चरणों में वोटिंग पहला चरण — 23 अक्टूबर। गोविंदगढ़, चौमूं, किशनगढ़-रेनवाल, जोबनेर, झोटवाड़ा, सांभरलेक, दूदू और मौजमाबाद। दूसरा चरण — 29 अक्टूबर: आमेर, जालसू, रामपुरा-डाबड़ी, शाहपुरा और अमरसर। तीसरा चरण — 4 नवंबर: फागी, माधोराजपुरा, चाकसू, सांगानेर और कोटखावदा। चौथा चरण-14 नवंबर: बस्सी, तूंगा, जमवारामगढ़ और आंधी। -काउंटिंग: जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए डाले गए वोटों की गिनती 20 नवंबर को होगी। -ज़िला प्रमुख का चुनाव 25 नवंबर और उप जिला प्रमुख का चुनाव 26 नवंबर को होगा। -पंचायत समितियों में प्रधान का चुनाव 27 नवंबर तथा उप प्रधान का चुनाव 28 नवंबर को होगा. -पंच-सरपंच: 25 अक्टूबर से शुरू होगी वोटिंग। -पंच और सरपंच के चुनाव भी चार चरणों में होंगे। -इनकी मतदान तारीखें जिला परिषद-पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव से अलग रखी गई हैं। पहला चरण — 25 अक्टूबर: गोविंदगढ़, चौमूं, किशनगढ़-रेनवाल, जोबनेर, झोटवाड़ा, सांभरलेक, दूदू और मौजमाबाद पंचायत समितियों के अधीन ग्राम पंचायतें। दूसरा चरण — 31 अक्टूबर: आमेर, जालसू, रामपुरा-डाबड़ी, शाहपुरा और अमरसर की ग्राम पंचायतें। तीसरा चरण-6 नवंबर: फागी, माधोराजपुरा, चाकसू, सांगानेर और कोटखावदा की ग्राम पंचायतें। चौथा चरण -16 नवंबर: बस्सी, तूंगा, जमवारामगढ़ और आंधी की ग्राम पंचायतें। -सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव में मतदान पूरा होने के बाद उसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। -इसके अगले दिन संबंधित ग्राम पंचायत में उपसरपंच का चुनाव होगा। आंकड़ों में जयपुर का पंचायत चुनाव 1 जिला परिषद — 57 वार्ड 22 पंचायत समितियां — 386 वार्ड 597 ग्राम पंचायतें — 5,931 वार्ड कुल मतदाता — 18,99,794 पुरुष — 9,85,447 महिला — 9,14,343 ट्रांसजेंडर — 4 ये हैं 22 पंचायत समितियों के मतदाता पंचायत समिति:::::::::कुल मतदाता चौमूं::::::::::1,38,583 बस्सी::::::::::1,28,504 जमवारामगढ़:::::1,21,470 आमेर::::::1,07,745 गोविंदगढ़:::::::1,01,854 किशनगढ़-रेनवाल:::::1,00,145 मौजमाबाद::::::::93,695 जोबनेर:::::93,565 आंधी::::::::::90,717 सांभर::::::::::90,480 चाकसू:::::::::86,883 सांगानेर:::::77,607 माधोराजपुरा:::::73,745 अमरसर::::::::71,479 रामपुरा डाबड़ी:::::::71,357 फागी::::::::70,114 जालसू::::::::69,984 दूदू::::::::::66,329 कोटखावदा:::::66,154 तूंगा::::::63,842 झोटवाड़ा:::::::58,617 शाहपुरा::::::56,925 22 प्रधानों की कुर्सी का आरक्षण भी तय जयपुर की 22 पंचायत समितियों में प्रधान पदों का आरक्षण पहले ही निर्धारित किया जा चुका है。 एससी ओपन: तूंगा, आंधी एससी महिला: रामपुरा डाबड़ी, कोटखावदा एसटी ओपन: चौमूं, किशनगढ़-रेनवाल एसटी महिला: अमरसर ओबीसी ओपन: माधोराजपुरा, सांगानेर ओबीसी महिला: जोबनेर, मौजमाबाद अनारक्षित ओपन: शाहपुरा, बस्सी, जमवारामगढ़, फागी अनारक्षित महिला: गोविंदगढ़, दूदू, जालसू, चाकसू, आमेर और झोटवाड़ा बहरहाल , जयपुर जिले में चुनावी प्रक्रिया का बड़ा दौर 23 अक्टूबर को जिला परिषद-पंचायत समिति सदस्यों की पहले चरण की वोटिंग से शुरू होगा। 16 नवंबर को पंच-सरपंच की चौथे चरण की वोटिंग पूरी होगी। 20 नवंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के परिणाम आने के बाद जिला प्रमुख और प्रधान की कुर्सियों की तस्वीर साफ होने लगेगी। अंत में 28 नवंबर को उप प्रधान के चुनाव के साथ जिले में गांव की नई सरकार के गठन की चुनावी प्रक्रिया पूरी होगी। दीपक गोयल जी मीडिया जयपुर
0
0
Report

यकीन हत्याकांड: पांच दिन बाद भी पुलिस ने सुराग नहीं दिया, परिजनों में आक्रोश

Kota, Rajasthan:यकीन हत्याकांड: पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, परिजनों में बढ़ता जा रहा आक्रोश हत्यारों का सुराग नहीं, परिजन बोले—जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो देंगे धरना कोटा विज्ञान नगर निवासी मोहम्मद यकीन हत्याकांड को पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक पुलिस आरोपियों और वारदात में इस्तेमाल हथियारों तक नहीं पहुंच सकी है। जांच आगे बढ़ने के बावजूद हत्यारों का सुराग नहीं मिलने से मृतक के परिजनों में रोष और बेचैनी बढ़ती जा रही है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस फिलहाल कॉल डिटेल और दूसरे तकनीकी साक्ष्यों को खंगाल रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया है。 दरअसल, करीब पांच दिन पहले कोटा के नए एयरपोर्ट क्षेत्र में शंभूपुरा के पास एक कार में मोहम्मद यकीन का शव मिला था। उसके शरीर पर गोली लगने के निशान मिले थे। वारदात के बाद से ही बूंदी पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों तक पहुंचने के लिए विभिन्न पहलुओं को खंगाला जा रहा है। परिजनों का कहना है कि पांच दिन गुजर जाने के बावजूद हथियार बरामद नहीं हुए हैं और न ही हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकी है। ऐसे में परिवार की चिंता लगातार बढ़ रही है। परिजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियार बरामद करने और पूरे मामले का खुलासा करने की मांग की है。 परिजनों ने बताया कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे बूंदी एसपी और आईजी को ज्ञापन देकर मामले में तेजी लाने की मांग करेंगे। इसके बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन करने की तैयारी की जा रही है। परिवार का कहना है कि उन्हें पुलिस जांच से उम्मीद है, लेकिन अब कार्रवाई का इंतजार लंबा होता जा रहा है। पुलिस की जांच जारी है और अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि कॉल डिटेल, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य जांच बिंदुओं से पुलिस कब तक हत्यारों तक पहुंच पाती है।
0
0
Report

झारखंड बीजेपी का नया नारा 'हमरे जीतब' 2029 चुनावों में जोर पकड़ रहा

Ranchi, Jharkhand:झारखंड में बीजेपी, कार्यकर्ताओँ में जोश भरने के लिए 'हमरे जीतब' के नए नारे के साथ जनता में जाने और आगामी विधानसभा चुनाव के जीत का लक्ष्य सुनिश्चित कर रही है। रांची पहुंचे बीजेपी के नव नियुक्त प्रदेश संगठन मंत्री ने लक्ष्य साफ कर दिया है। पार्टी की प्राथमिकता 2029 में होने वाला लोकसभा और विधानसभा चुनाव पर केंद्रित कर दिया है। इस नारे के साथ ही झारखंड की सियासत में 2029 के विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से हलचल सुनाई देने लगा है। झारखंड बीजेपी के प्रदेश संगठन मंत्री ने कार्यकर्ताओं के बीच संगठन की मजबूती का मंत्र दिया और 2029 को ध्यान में रखते हुए लगातार काम करने की अपील की। वहीं हमरे जीतब यानी हम जीतेंगे के दिए गये नारे के बाद सियासत गर्म हो गई है। झारखंड बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने बीजेपी के नए नारे 'हमरे जीतब' पर हम जीतब और हमीं झारखंड के संवारव इसी मूल मंत्र के साथ हम लोग 2029 के चुनाव में जाते हैं। झारखंड आदिवासियों और मूलवासियों का प्रदेश है। सादड़ी यहाँ बोले जाने वाले की बहुलता है, आदिवासी मूल वासी के साथ जितने लोग झारखंड में रहते हुए सब को साथ लेकर 2029 के संकल्प को हम पूरा करेंगे। दो बार चुनाव में हमें जरुर झटका लगा, पर हमतो।दो। सीट से केंद्र की सत्ता में आए हैं। हम ने तो पश्चिम बंगाल में एक और तीन सीट का भी दौर देखा है, अलग बलग के सभी राज्यों में भगवा खिल गया है। अब बारी झारखंड की है यहाँ शानदार जीत दर्ज करेंगे। कांग्रेस नेता बंधु तिर्की ने कहा, बीजेपी का ये नारा नया नहीं है। यहाँ आकर शादरी में बोल रहे हैं। सबसे पहले बीजेपी को चाहिए सरना धर्मावलम्बियों की जो रिलिजन आइडेंटिटी की मांग है ,लोग उसको भूले नहीं हैं। आप इस मांग को पूरा करें। एमएमडीआर पर छलने का काम कर रहे हैं, झारखंड को तो रहम करते। लोग बीजेपी को समझ रहे हैं जीतब बोलने का मतलब हारब बोल रहा है। झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडे ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, नारा लगाने से कोई जीत जाता तो 2019 में भी यही जीतते। पवन साय जहां से भी आए हों, बीजेपी के अच्छे अच्छे नेता और कार्यकर्ता भी नहीं जानते थे कि ये कौन हैं और कहां से आए हैं। कहीं कोई लोकप्रियता नहीं। झारखंड की जनता को बेवकूफ समझते हैं कि दूसरे राज्य से कोई आएगा ,आदिवासी हूं आदिवासी हूं का नारा लगायेंगे और लोग उनके पीछे चले जाएंगे। उन्हें मुद्दों पर बात करना होगा, सरना धर्म कोड के बारे में बताना होगा। झारखंड के साथ हो रहे भेद भाव पर बात होगी। महंगाई, वोट चोरी पर बात होगी यह गांव घूम पाएंगे क्या।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top