Hardoi - भाजपा विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
Harpalpur, Uttar Pradesh:हरदोई के सवायजपुर विधानसभा के भाजपा विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया .कार्यकर्ताओं ने विधायक को फूल माला व अंग वस्त्र पहनाकर उनके लंबे उम्र की कामना की। विधायक ने गोवर्धनी देवी मंदिर जाकर पूजा अर्चना की उसके बाद गरीबों को कंबल वितरित किया .विधायक आवास पर दिनभर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा । विधायक ने कहा विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने उन्हेंजो प्यार और सम्मान दिया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
