Hardoi - तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Shahabad, Uttar Pradesh:कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड पर ओवर ब्रिज के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस को अस्पताल से पीआई सूचना दी गई है। हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम लूधौरा निवासी अजय कुमार 18 वर्ष पुत्र विशाल की बहन राधा का 5 मई को विवाह होना है। इसी सिलसिले में अजय कुमार अपने रिश्तेदारी में शादी के कार्ड बांट रहा था। स्टेशन रोड से वह अपने किसी रिश्तेदार के यहां से निमंत्रण देकर वापस लौट रहा था। जैसे ही ओवर ब्रिज के पास पहुंचा पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
