241001
Hardoi - मिल्कीपुर चुनाव पर मंत्री रजनी तिवारी का बड़ा बयान
Hardoi, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में हरदोई पहुँची उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी ने बीजेपी पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि मिल्कीपुर सीट को भाजपा जीतने जा रही है,हमारी सरकार की नीतियाँ और योजनाएं लेकर जनता के बीच में जा रहे है. आगे उन्होंने क्या कहा ,देखिये वीडियो -
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
विंध्याचल धाम पहुंचे डिप्टी CM बृजेश पाठक, कॉरिडोर विकास की घोषणा
Ukhdand, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक शुक्रवार को विंध्याचल धाम पहुंचे, जहां उनका शंखनाद और डमरू बजाकर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने मां विंध्यवासिनी के दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। दानपात्रों से चोरी पर कहा कि कानून के तहत कार्रवाई होगी। दर्शन-पूजन के बाद मीडिया से बातचीत में डिप्टी सीएम ने कहा कि मां विंध्यवासिनी के धाम में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने मां से प्रार्थना की कि वह सभी प्रदेशवासियों को सुख, शांति, समृद्धि और वैभव प्रदान करें। उन्होंने विंध्य कॉरिडोर के दिव्य निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इसके बनने से क्षेत्र का चतुर्मुखी विकास होगा और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि धाम से जुड़ी जो भी मांगें होंगी, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। दानपात्र से चोरी के मामले पर पूछे गए सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम ने कहा कि इस प्रकरण में कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे。0
0
Report
पंचकुला में भीषण गर्मी से जनजीवन पस्त, धूप से बचने के उपाय तलाशे
Panchkula, Haryana:पंचकुला में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। गर्मी का असर बाजारों और सड़कों पर साफ दिखाई दे रहा है। लोग धूप से बचने के लिए छाते, गमछे और टोपी का सहारा लेते नजर आ रहे हैं। वहीं ठंडे जूस, शिकंजी, लस्सी और आइसक्रीम की मांग भी काफी बढ़ गई है। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम देखने को मिल रही है। गर्मी से बचाव के लिए लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। डॉक्टरों ने भी लोगों को ज्यादा पानी पीने और तेज धूप से बचने की सलाह दी है।0
0
Report
अरनोद में मानसून ने गर्मी से राहत दी, झमाझम बारिश मौसम ठंडा कर गई
Pratapgarh, Rajasthan:अरनोद क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। लंबे समय से भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों ने बारिश के साथ राहत की सांस ली। देखते ही देखते आसमान काले बादलों से घिर गया और तेज बारिश ने पूरे क्षेत्र का मौसम खुशनुमा बना दिया। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे वातावरण पूरी तरह बदल गया। लोग घरों और दुकानों से बाहर निकलकर बारिश का आनंद लेते नजर आए। किसानों के चेहरों पर भी खुशी साफ दिखाई दी। किसानों का मानना है कि यह बारिश खरीफ फसलों की बुवाई और बेहतर उत्पादन के लिए काफी लाभदायक साबित होगी। बारिश के दौरान बाजारों और सड़कों पर कुछ समय के लिए आवाजाही जरूर प्रभावित हुई, लेकिन लोगों ने इसे राहत की बारिश बताया। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि आगामी दिनों में भी इसी तरह अच्छी बारिश होती रही तो न केवल मौसम और अधिक सुहावना होगा, बल्कि खेती-किसानी को भी बड़ा फायदा मिलेगा।0
0
Report
Advertisement
हाथीदगर में सड़क के बीच बाघ बैठा, बाइक सवारों की सांसें थम गईं
Noida, Uttar Pradesh:हाथीडगर क्षेत्र में सड़क के बीच बैठा बाघ आराम से दिखाई दिया, जिसके कारण सड़क पार कर रहे लोग घबरा गए और पीछे हट गए। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई और वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। आमपोखरा रेंज के हाथीडगर क्षेत्र में बाघ अक्सर सड़क पर दिखता है। देर शाम की इस घटना में कुछ बाइक सवार बाघ के बेहद करीब पहुंच गए थे, लेकिन किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। वीडियो भी सामने आया है जिसमें बाघ सड़क पर बैठा नजर आ रहा है। रेंज अधिकारी ने कहा कि मार्ग से गुजरते समय बाघ या किसी भी वन्यजीव दिखने पर पास जाने, फोटो-वीडियो बनाने या उसे पन्ने पास करने की कोशिश न करें; सुरक्षित दूरी बनाकर वाहन धीमी गति से चलाएं और सावधानी बरतें। वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है ताकि ईश्वर जैसी स्थिति से बचा जा सके। पर्यटकों और स्थानीय लोगों से जंगल से गुजरते समय निर्धारित गति सीमा का पालन करने, अनावश्यक रूप से वाहन रोकने से बचने और वन्यजीवों के प्राकृतिक व्यवहार में हस्तक्षेप न करने की अपील की गई है।0
0
Report
नाबालिग से दुष्कर्म: आरोपी बबलू गिरफ्तार, जेल रिमांड मिला
Ajmer, Rajasthan:अजमेर जिले की पीसांगन थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है .. पुलिस ने मांगलियावास थाना क्षेत्र के फरारा हुए मकरेड़ा निवासी आरोपी बबलू को उसके रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया... पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया... पीसांगन थाना पुलिस के मुताबिक 14 मई को नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी... जांच के दौरान सीडीआर, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पीड़िता और आरोपी का पता लगाया गया... अनुसंधान में दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट की धाराएं जुड़ने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।0
0
Report
खेती का रास्ता बंद, किसान पानी की टंकी चढ़कर प्रशासन से रास्ता खुलवाने की मांग
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन के बड़नगर के ग्राम पिरझलार में खेत का रास्ता बंद होने से नाराज किसान राम सिंह पवार और बलराम सिंह तोमर अपनी माताओं के साथ पानी की टंकी पर चढ़ गए। किसानों का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने रास्ता रोक रखा है और प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है। वहीं बड़नगर तहसीलदार रूपाली जैन का कहना है कि मामला राजस्व न्यायालय में विचाराधीन है और सोमवार को इसकी सुनवाई है। फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर समझाइश दे रही है, लेकिन दोनों किसान परिवार मौके पर ही रास्ता खुलवाने की मांग पर अड़े हैं।0
0
Report
Advertisement
पाटन सिविल अस्पताल के बीएमओ पर भ्रष्टाचार के आरोप, SP का प्रदर्शन
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर के पाटन के सिविल अस्पताल के बीएमओ आदर्श बिश्नोई पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष ने गंभीर आरोप लगाए हैं। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा ने मामले को लेकर मालवीय चौक पर प्रदर्शन किया और यहां पर आदर्श बिश्नोई पर वैक्सीन बेचने, भर्ती में घोटाले सहित कई आरोप लगाते हुए उनके भ्रष्टाचार का घड़ा फोड़कर प्रदर्शन किया। आशीष मिश्रा का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग में आदर्श विश्नोई ने पाटन बीएमओ रहते हुए जमकर भ्रष्टाचार किया है। उन्होंने उनकी संपत्ति की भी जांच की मांग की है। आशीष मिश्रा का कहना है कि वह इस मामले को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं यदि मामले में बीएमओ के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो फिर वह आने वाले समय में उग्र आंदोलन करेंगे। बाइट आशीष मिश्रा जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी। वहीं इस मामले में पाटन बीएमओ का कहना है कि समाजवादी पार्टी के द्वारा जिस प्रकार के उन पर आरोप लगाए जा रहे हैं वह पूरी तरह गलत हैं; वैक्सीन बेचने और भर्ती में उनकी भूमिका के आरोप बिल्कुल पूरी तरह निराधार हैं और इस मामले को लेकर वह प्रशासन को अपना लिखित स्पष्टीकरण भी देंगे; उनका कहना है कि उन्हें परेशान करने के लिए इस तरह का षड्यंत्र चल रहा है। बाइट आदर्श विश्नोई बीएमओ पाटन सिविल अस्पताल0
0
Report
अयोध्या राम मंदिर दान हेराफेरी मामला: SIT के बाद FIR, योगी के प्रयासों से गिरफ्तारी
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, UP: अयोध्या राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले में दर्ज FIR पर सुग्रीव किला के पुजारी रामभवन पांडे कहते हैं, "राम मंदिर की अपील पर एक SIT बनाई गई थी और जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आठ लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई। CM योगी आदित्यनाथ की अथक कोशिशों से कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और आगे भी गिरफ्तारियां होंगी... हम उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले और उसके काम करने के तरीके से बहुत खुश हैं..." Ayodhya, UP: On FIR registered in the alleged Ayodhya Ram Mandir donations embezzlement case, priest, Sugreev Kila, Rambhavan Pandey says, "At the request of the Ram Temple, an SIT was formed, and the investigation process was completed, resulting in an FIR being filed against eight people. Due to the tireless efforts of CM Yogi Adityanath, some people have been arrested, and more will be arrested... We are very pleased with the decision of the Uttar Pradesh government and its approach..."0
0
Report
एटा हादसे का CCTV कैद: 16 साल के छात्र की मौत, दो घायल
Etah, Uttar Pradesh:एटा ब्रेकिंग... एटा में तेज रफ्तार बनी काल...16 साल के किशोर की हुई दर्दनाक मौत एक गंभीर घायल, दो बाइकों की टक्कर का CCTV वीडियो आया कैमरे में हुआ कैद, रोंगटे खड़े कर देने वाले इस टक्कर के CCTV वीडियो को देखकर कांप गई रूह, हादसे में 16 वर्षीय अंतरिक्ष गुप्ता और दूसरा बाइक सवार गंभीर घायल, स्थानीय लोगों ने एटा मेडिकल कॉलेज में कराया एडमिट,डॉक्टरों ने दोनों घायलों की हालत को गंभीर देख किया हायर सेंटर रेफर, आगरा में इलाज के दौरान अंतर_space गुप्ता ने तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम, CCTV में कैद हुई टक्कर की भयावह तस्वीरें, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के जीटी रोड स्थित स्टेडियम के पास की घटना।0
0
Report
Advertisement
टोंक में बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय, 15 सितंबर तक रहेगा संचालन
Tonk, Rajasthan:टोंक में बाढ़ एवं आपदा नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय, 15 सितंबर तक रहेगा संचालन टोंक जिला कलेक्टर कार्यालय में मानसून के मद्देनजर बाढ़ एवं आपदा नियंत्रण कक्ष का 24 घंटे संचालन किया जा रहा है। नियंत्रण कक्ष में सिविल डिफेंस टीम और कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है, जो जिले भर से आने वाली शिकायतों और सूचनाओं पर लगातार निगरानी रख रहे हैं। कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों का संबंधित विभागों से समन्वय कर त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। वहीं किसी भी आपात स्थिति से निपटने और रेस्क्यू कार्य के लिए सिविल डिफेंस की टीम 24 घंटे तैनात रखी गई है। जिला प्रशासन द्वारा यह विशेष व्यवस्था 15 जून से 15 सितंबर तक लागू रहेगी, ताकि बारिश और बाढ़ जैसी परिस्थितियों में आमजन को तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके。0
0
Report
झांसी के दतिया गेट पर जेसीबी नाले में पलटी, चालक सुरक्षित बचा
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी कोतवाली थाना क्षेत्र के दतिया गेट से एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां गुलाम गौस खां पार्क के पास नाले की सफाई कर रही नगर निगम की जेसीबी मशीन डिसबैलेंस होकर नाले में गिर गई। बताया जा रहा है कि जेसीबी किनारे पर खड़ी होकर नाले में से मलबा निकाल रही थी। अचानक जमीन धंस गई और मशीन नाले में गिर गई। गनीमत रही चालक ने फुर्ती दिखाकर कूद गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता। वी/ओ.1-बताया जा रहा है कि बारिश से पहले नालों में जमा मलबे को निकालने के लिए नगर निगम की टीम जेसीबी मशीन लेकर पहुंची थी। जब जेसीबी चालक मशीन की मदद से नाले में भरा मलबा ट्रैक्टर ट्रॉली में भर रहा था, तभी नाला किनारे कच्चा होने से मशीन का संतुलन बिगड़ गया और अचानक मशीन डिसबैलेंस होकर नाले में पलट गई। गनीमत रही कि हादसे के दौरान चालक ने कूद कर अपनी जान बचा ली। उसे मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही नगर निगम की दो अन्य जेसीबी मशीनें मौके पर पहुंचीं। इसके बाद मलबा हटाकर नाले में गिरी मशीन को बाहर निकालने का काम शुरू किया गया। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे मशीन को नाले से बाहर निकालने की जद्दोजहद की जा रही है।0
0
Report
CM सम्रात्र चौधरी ने लोकभवन में गवर्नर से मुलाकात में प्रमुख मुद्दों पर चर्चा
Patna, Bihar:पटना मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को लोकभवन पहुंचे और राज्यपाल सैयद अता हसनैन से मुलाकात की ...करीब एक घंटे तक कि बातचीत विश्वविधालय समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत हुई...0
0
Report
Advertisement
ब्रजेश पाठक के तंज के बाद यूपी में बाबरी मस्जिद और दान पर हलचल
Lucknow, Uttar Pradesh:मिर्जापुर अपडेट डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पहुचें टमटम मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल पत्रकारों से बात करने के दौरान अखिलेश यादव पर जमकर साधा निशाना अयोध्या दान पात्र से चोरी के मामले में जमकर साधा निशाना बाबरी मस्जिद में चंदे पर कोई सवाल नही पूछता- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक केवल मुस्लिम वोट को भुनाने के लिए सनातन संस्कृति पर हमले कर रहे बाबरी मस्जिद के चंदे का क्या हुआ सपा और कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति पर काम कर रहे है मदरसों के अवैध संचालन हो रहा, बाहर से पैसे आ रहे है टेरर फंडिंग हो रही है अखिलेश यादव ने कभी बाबरी मस्जिद के बारे में सवाल नही किया0
0
Report
स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान पर भाजपा उपाध्यक्ष नीरज सिंह की बाइट वायरल
Lucknow, Uttar Pradesh:स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान पर भाजपा उपाध्यक्ष नीरज सिंह की बाइट वायरल0
0
Report
मोहर्रम के मौके पर मोहनपुर में तीन ताजिया, शांतिपूर्ण जुलूस और सुरक्षा इंतजाम
Giridih, Jharkhand:मोहर्रम पर्व पर शुक्रवार को मोहनपुर वन विभाग कार्यालय के सामने से ताजिया निकाली गई. इस दौरान एक साथ तीन ताजिया निकाली गई. ताजिया देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी. जुलूस में शामिल लोगों ने जगह-जगह फातिहा पढ़ा. या हुसैन की सदाओं से माहौल गमगीन हो गया. ताजिया जुलूस निर्धारित रूट से शांतिपूर्ण ढंग से निकला. इधर मुहर्रम को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है. संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात है और अधिकारियों के लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है. ताजिया जुलूस में सभी समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया और गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिशाल पेश की. लोगों ने शांति और भाईचारे का संदेश दिया.0
0
Report
Advertisement
