241402
Hardoi - किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू दशहरी ने किया धरना प्रदर्शन
Harpalpur, Uttar Pradesh:किसानों की विभिन्न मागों को लेकर तहसील सवायजपुर क्षेत्र में भाकियू नेता प्रमोद सिंह के नेतृत्व में किसानों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की शुरुआत की। भाकियू नेता प्रमोद सिंह ने कहा की तहसील प्रशासन किसानों को आन्दोलन के लिए विवश करता है। उन्होंने कहा किसानों की मागों को लेकर पूर्व में दिए गए ज्ञापन पर कोई कार्यवाही न होने पर भाकियू दशहरी द्वारा धरना प्रदर्शन शुरू किया गया है। अब जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बुराड़ी की सड़क बारिश में जलمग्न, लोगों की मुश्किलें बढ़ीं
New Delhi, Delhi:बुराड़ी की मुख्य सड़क पर बारिश के बाद हालात बद से बदतर हो गए हैं। सड़क पूरी तरह जलमग्न है, वाहनों की आवाजाही प्रभावित है और स्थानीय लोग वर्षों से चली आ रही इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं। दिल्ली में मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश ने बुराड़ी की मुख्य सड़क पर लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। पूरी सड़क पानी में डूब गई और सड़क कहां खत्म होती है और गड्ढा कहां शुरू होता है, इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो गया। चारों तरफ सिर्फ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। जलभराव इतना अधिक है कि कई दोपहिया वाहन बीच सड़क पर ही बंद हो गए। वाहन चालक पानी में धक्का लगाकर अपनी बाइक निकालने को मजबूर दिखे। सड़क पर बने गहरे गड्ढे पानी में पूरी तरह छिप गए हैं, जिससे हादसों का खतरा लगातार बना हुआ है। कई वाहन गड्ढों में फंसते और गिरते हुए नजर आए। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं, बुजुर्गों और छोटे बच्चों को हो रही है। घुटनों तक भरे पानी के बीच सड़क पार करना कठिन है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं बल्कि वर्षों पुरानी है। हर मानसून में यही तस्वीर सामने आती है, लेकिन जिम्मेदार विभागों की ओर से स्थायी समाधान नहीं किया जाता। अब देखना होगा कि दिल्ली सरकार और संबंधित विभाग इस गंभीर समस्या का कब तक समाधान पाते हैं, ताकि हर बारिश के साथ बुराड़ी के लोगों को इस परेशानी का सामना न करना पड़े।0
0
Report
जबलपुर: 75 वर्षीया मां से बेटी- दामाद ने 22 लाख ठग लिए
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला को उसकी बेटी के दामाद ने और उसके साथ मिलकर करीब 22 लाख रुपए एफडी और जीवन की पूंजी हडप कर चूना लगा दिया। महिला का कहना है कि एक साल तक उसे फर्जी लाकर की चाबी गले में लटकाकर विश्वास दिलाया गया कि उसकी जमा पूंजी और जेवर लाकर में सुरक्षित हैं, बाद में बैंक पहुंचने पर पाया कि उसके नाम से कोई लॉकर नहीं है। रांझी निवासी 75 वर्षीय लाली बाई एसपी कार्यालय पहुंची और उन्होंने बेटी राजकुमारी, दामाद चंद्रभान केवट और उनके साथी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। महिला ने आरोप लगाया कि तीनों ने धोखे से उनकी एफडी पेंशन की राशि और जेवरात अपने कब्जे में कर लिए। महिला ने पुलिस को वह चाबी भी दिखाई जिसे बेटी-दामाद ने बैंक लॉकर की चाबी बताकर एक साल पहले उनके गले में पहनावा दिया था। जब वह यूनियन बैंक पहुंची, प्रबंधन ने स्पष्ट कर दिया कि उनके नाम से कोई लॉकर नहीं है। महिला का आरोप है कि बैंक में उनसे दस्तावेजों पर अंगूठा लगाकर एफडी तोड़वाई गई और पूरी जमा राशि उनके नाम कर ली गई। मामले का खुलासा तब हुआ जब महिला की बहू रीना ने बैंक संबंधित दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के बाद यूनियन बैंक पहुंची, जहां पता चला कि उनकी सास के नाम पर केवल खाता है, लॉकर नहीं। जांच में यह भी सामने आया कि लॉकर बेटी राजकुमारी के नाम से है, जिसके बाद मामले के शिकायत एडिशनल एसपी से की गई। एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश रांझी थाना प्रभारी को दिए गए हैं। प्रारम्भिक जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनसे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
DM अयोध्या ने CM योगी के लखनऊ आवास पर भेंट कर विकास कार्यों पर चर्चा
Ayodhya, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अयोध्या। सीएम योगी से लखनऊ स्थित आवास पर DM अयोध्या शशांक त्रिपाठी ने की शिष्टाचार भेंट, विकास कार्यों पर हुई चर्चा।0
0
Report
Advertisement
उन्नाव के जनता ढाबे पर बड़ी रेड: एक ही बर्तन में वेज-नॉनवेज, ढाबा सील
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज。 उन्नाव : जनता ढाबा पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी छापेमारी。 जांच में वेज और नॉनवेज भोजन एक ही बर्तनों में बनता मिला。 शाकाहारी ग्राहकों की धार्मिक भावनाओं को लेकर उठे गंभीर सवाल。 ढाबे पर साफ-सफाई की व्यवस्था भी मानकों के अनुरूप नहीं मिली。 अनियमितताएं मिलने पर संचालक को नोटिस जारी कर ढाबा किया गया सील。 कार्रवाई के बाद ग्राहकों में नाराजगी और चिंता का माहौल。 कानपुर-लखनऊ हाइवे पर सदर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर नरी मे स्थित हैं जनता ढाबा。0
0
Report
श्रावस्ती गैस एजेंसी में लाइन में खड़े व्यक्ति की मौत, हार्ट अटैक की संभावना
Shravasti, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में भारत गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेने पहुंचे एक व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ गई। मौके पर ही वह गिर पड़ा, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। शुरुआती तौर पर हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। श्रावस्ती जिले के सोनवा थाना क्षेत्र के शाहपुर कठौतिया स्थित भारत गैस एजेंसी पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े एक व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, व्यक्ति सुबह गैस सिलेंडर लेने एजेंसी पहुंचा था और लाइन में खड़ा था। इसी दौरान उसे अचानक चक्कर आने जैसे महसूस हुआ। जिसके बाद वह वहां पड़ी कुर्सी पर बैठ गया। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान इमलिया नारायण उत्तमापुर गांव निवासी के रूप में हुई है। प्रारंभिक तौर पर मौत की वजह हार्ट अटैक मानी जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।0
0
Report
डूंगरपुर में नर्सेज का प्रदर्शन; टीएसपी के लिए अलग पद और मेरिट-आधारित भर्ती
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर नर्सेज का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, नियमित पदों पर अनुभव के आधार पर पद भरने समेत कई मांगे रखी डूंगरपुर जिले में राजस्थान नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति डूंगरपुर के बैनर तले बड़ी संख्या में नर्सिंग कार्मिकों और अभ्यर्थियों ने अपनी विभिन्न मांगो को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। नर्सेज ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न लंबित मांगوں का शीघ्र समाधान करने की मांग की है समिति ने बताया कि प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में संविदा, यूटीबी, प्लेसमेंट एजेंसी, एनएचएम, 108 एंबुलेंस सहित विभिन्न योजनाओं में सालों से कार्यरत हजारों नर्सिंग कार्मिक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद नियमित भर्ती समय पर नहीं होने से अनुभवी नर्सिंग कार्मिकों और योग्य अभ्यर्थियों को बेरोजगारी व असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है। नर्सिंग ऑफिसर सीधी भर्ती-2023 में टीएसपी क्षेत्र के लिए पद निर्धारित नहीं किए जाने पर भी नाराजगी जताई। समिति ने मांग की कि आगामी सभी भर्तियों में टीएसपी क्षेत्र के लिए पृथक पद निर्धारित किए जाएं। इसके अलावा संविदा नर्सिंग कर्मियों की सेवा को प्राथमिकता देने, रिक्त नर्सिंग पदों को शीघ्र भरने, अनुभव आधारित बोनस अंक व्यवस्था को जारी रखने, दिवंगत नर्सिंग कर्मियों के परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग की गई। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि उनकी मांगें केवल नर्सिंग कार्मिकों के हित तक सीमित नहीं हैं। बल्कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने से भी जुड़ी हुई हैं। उन्होंने राज्य सरकार से राजस्थान चिकित्सा सेवा नियम, 1965 के तहत नर्सिंग ऑफिसर, एएनएम के रिक्त नियमित पदों पर अनुभव आधारित मेरिट और बोनस अंकों (10, 20 व 30 अंक) के आधार पर शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू करने और टीएसपी क्षेत्र के लिए अलग से पद स्वीकृत कर नियमित भर्ती में प्राथमिकता देने की मांग की है डिग्विजय सिंह पदाधिकारी नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति डूंगरपुर अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर0
0
Report
Advertisement
चौमूं-जयपुर: DIG राशि डोगरा डूडी ने कालाडेरा थाने का निरीक्षण किया
Jaipur, Rajasthan:चौमूं -जयपुर DIG राशि डोगरा डूडी ने कालाडेरा पुलिस थाने का किया निरीक्षण कालाडेरा पुलिस में कामकाज को देखकर राशि डोगरा ने की तारीफ पुलिस अधिकारियों की मीटिंग लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश प्रदेश के 95 पुलिस थानों को IPS अधिकारियों ने लिया गोद 10 वर्ष से अधिक सेवा अनुभव वाले अधिकारियों को दिया गोद जयपुर ग्रामीण जिले के 9 पुलिस थानों को लिया गोद पुलिस थानों के कार्यों का मार्गदर्शन और पर्यवेक्षण करेंगे पुलिस अधिकारी पुलिस व्यवस्था को अत्यधिक प्रभावी और उत्तरदायी बनाने के लिए की गई पहल 13 बिंदुओं का पुलिस अधिकारी करेंगे पर्यवेक्षण एंकर-डीआईजी राशि डोगरा डूडी ने मंगलवार को कालाडेरा पुलिस थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, रिकॉर्ड संधारण, अपराध नियंत्रण, अनुसंधान और आमजन से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। थाना स्टाफ के कार्यों और व्यवस्थाओं को देखकर डीआईजी ने कालाडेरा पुलिस की सराहना की। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रदेश के 95 पुलिस थानों को 10 वर्ष से अधिक सेवा अनुभव वाले आईपीएस अधिकारियों ने गोद लिया है। इसी क्रम में जयपुर ग्रामीण जिले के 9 पुलिस थानों को भी वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में रखा गया है। ये अधिकारी थानों के कार्यों का नियमित पर्यवेक्षण करेंगे तथा 13 निर्धारित बिंदुओं पर निगरानी रखेंगे। इस पहल का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी, जवाबदेह बनाया जा सकेगा। DIG राशि डोगरा डूडी से बातचीत की हमारे सवांददाता प्रदीप सोनी ने... 121 IPS राशि डोगरा डूडी, DIG0
0
Report
उदयपुर तालाब में डूबे युवक का शव 45 घंटे बाद रेस्क्यू से बरामद
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर अमर चंदिया तालाब में युवक के डूबने के मामला, करीब 45 घण्टे बाद रेस्क्यू टीम को मिली सफलता, तालाब से चुन्नीलाल के शव को किया रेस्क्यू, शव गोगुन्दा थाना पुलिस को किया सुपुर्द, बकरिया चराने के दौरान तालाब में गिरा था चुन्नीलाल, रेस्क्यू टीम को ग्रामीणों ने युवक के गिरने का स्थान बताया था गलत, ऐसे में शव को ढूंढने में कठिनाई का करना पड़ा सामना, गोगुन्दा थाना पुलिस कर रही मामले की जांच, गोताखोर विपुल,विजय,गौरव,भवानी शंकर,रवि,प्रकाश मुकेश बोट ऑपरेटर कैलाश मेनारिया की भूमिका रही अहम,0
0
Report
बरेली में पार्क की अवैध गौशाला पर बुलडोजर, लिखित आश्वासन के बाद कार्रवाई रोक
Bareilly, Uttar Pradesh:पार्क की जमीन पर अवैध रूप से निर्मित कामधेनु गौशाला के खिलाफ आज बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण का कुछ हिस्सा ध्वस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि वर्षों पहले पार्क की सरकारी जमीन पर कथित रूप से कब्जा कर निर्माण कराया गया था, जहां कामधेनु गौशाला संचालित की जा रही थी। आरोप है कि इस भूमि पर महामंडलेश्वर संजीव गौड़ द्वारा अवैध निर्माण कर कब्जा किया गया था। कार्रवाई के दौरान महामंडलेश्वर संजीव गौड़ ने बरेली विकास प्राधिकरण को लिखित प्रार्थनापत्र देकर स्थल खाली करने के लिए समय मांगा। इसके बाद प्राधिकरण ने फिलहाल बुलडोजर की कार्रवाई रोक दी। पूरी कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। बरेली विकास प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी。0
0
Report
Advertisement
गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा 2026 के लिए व्यापक तैयारी, 24x7 निगरानी
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांवड़ मार्ग पर चौबीसों घंटे निगरानी रखी जाएगी। रास्ते पर आने वाली सारी शराब की दुकानों को पर्दों से ढक दिया जाएगा। गाजियाबाद के मेरठ रोड से 2 दुकानें दिखाते हुए WT और दुकानदार से बात चित की हैं。0
0
Report
कटनी के सगमा में साल से टूटा पुल, बारिश में बच्चे नदी पार कर रहे
Katni, Madhya Pradesh:कटनी- 28/07/2026 स्लग नदी दो वर्ष से टूटे पुल अभी तक नहीं बना बारिश में जान जोखिम में डालकर नदी के बीच से गुजरने को मजबूर स्कूली बच्चे कटनी जिले के ढीमरखेड़ा तहसील के सगमा गांव से गुजरने वाली दतला नदी पर बना पुल दो साल पहले आई तेज बाढ़ में बह गया था, तब से इस पुल का पुनर्निर्माण नहीं हुआ है। इसका खामियाजा सगमा और आसपास के ग्रामीण भुगत रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी स्कूली विद्यार्थियों को हो रही है। वे हर दिन अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार कर के जाते है अभी बारिश का मौसम है ओर कभी भी नदी में पानी आ जाता है ग्रामीणों ने जल्द से जल्द नए पुल के निर्माण की मांग की है ताकि उनकी आवागमन की समस्या का समाधान हो सके। ढीमरखेड़ा के दतला नदी में दो साल पहले बाढ़ आने से पुल बह जाने के कारण ग्रामीणों को ढीमरखेड़ा जनपद मुख्यालय तक पहुंचने के लिए लगभग 15 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। बारिश के मौसम में जब नदी में पानी का बहाव तेज होता है तो यह वैकल्पिक रास्ता भी कई बार दुर्गम हो जाता है।इस समस्या से निदान हेतु कई बार ग्रामीण कर चुके मांग, जो नहीं हो रही पूरी नदी में पानी अधिक होने से आवागमन बाधित हो जाता हैं। आवश्यक काम, मेडिकल सुविधाओं या अन्य जरूरतों के लिए भी उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बच्चों की पढ़ाई भी बाधित होती है, क्योंकि बाढ़ के दिनों में वे स्कूल नहीं जा पाते। अब कलेक्टर आशीष तिवारी को इस गम्भीर समस्या के बारे में अवगत कराया गया तो कलेक्टर ने कहा पुल निर्माण के लिए टेंडर हो गया है जो जल्द ही बारिश के बाद निर्माण सुरु होगा。0
0
Report
पालम में तेज बारिश से राहत, दक्षिण पश्चिम दिल्ली में बारिश का आनंद
Noida, Uttar Pradesh:साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के पालम क्षेत्र में तेज बारिश के चलते लोगों को बड़ी राहत मिली और लोग बारिश का आनंद ले रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
बलरामपुर: कुसमी और वाड्रफनगर शराब दुकानों में 17.23 लाख गबन
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर जिले के कुसमी और वाड्रफनगर के सरकारी विदेशी शराब दुकानों में 17 लाख 23 हजार के गबन का मामला सामने आया है.. और ऑडिट से हुये खुलासे के बाद आबकारी विभाग ने दोनों ही शराब दुकानों के सुपरवाइजरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करा दिया है..दोनों ही दुकानों के सुपरवाइजर पुलिस गिरफ्त से बाहर है.. वही विभाग की माने तो प्लेसमेंट एजेंसी से गबन की गई राशि की भरपाई की जाएगी!.. वी. ओ.1_ जिले के वाड्रफनगर और कुसमी सरकारी शराब दुकान में गबन का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है.. दरअसल मई और जून महीने के ऑडिट में कुसमी शराब दुकान से 9 लाख 64 हजार, वाड्रफनगर शराब दुकान से 7 लाख 59 हजार के गबन का खुलासा हुआ है.. और दोनों ही मामलों में दुकानों के सुपरवाइजरों को दोषी पाया गया है.. जिसके बाद आबकारी विभाग ने दोनों ही दुकानों के सुपरवाइजरों के विरुद्ध कुसमी और वाड्रफनगर थाने में एफआईआर दर्ज करा दिया है.. वही आबकारी अधिकारी का कहना है की शराब दुकानों में गबन की गई राशि की भरपाई संबंधित प्लेसमेंट एजेंसी से की जाएगी.. बता दे की सरकारी शराब दुकानों में प्लेसमेंट एजेंसी के तहत भर्ती किये गये कर्मचारी कार्यरत है.. और जिले में मुंबई की टीम एचआर नाम की प्लेसमेंट एजेंसी ने कर्मचारी उपलब्ध कराया है.. हालाँकि विभाग ने ऐसे मामलों की रोकथाम के लिये स्थानीय स्तर पर शिक्षित बेरोजगार युवाओं को अवसर दिये जाने और पुलिस वेरीफिकेशन के बाद कर्मचारी रखने की रणनीति बनाई है!.0
0
Report
मदन राठौड़ बोले- कांग्रेस युवाओं को बीजेपी में विभाजित कर रही है
Jaipur, Rajasthan:बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस पर साधा निशाना । राठौड़ ने युवाओं को कांग्रेस बीजेपी में किया विभाजित। लोकसभा की कार्यवाही को लेकर बोले मदन राठौड़, कांग्रेस निराशा हताशा है, कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है । केवल हंगामा करना है और सुर्खियों में आना है। उनकी सारी बातें मान ली थी चर्चा के लिए तैयार हो गए तब तो चर्चा करनी चाहिए ना, शिक्षा मंत्री का त्यागपत्र भी हो गया, पता नहीं क्या सोचकर हंगामा कर रहे हैं, जनता का धन बर्बाद कर रहे हैं और कुछ नहीं कर रहे हैं । पंचायत निकाय चुनाव को लेकर बोले मदन राठौड़। पंचायत और निकाय चुनाव के लिए भाजपा तैयार हैं। पंचायत निकाय चुनाव में भाजपा जीतेंगे , भाजपा तैयारी पूरी है। राठौर ने कांग्रेस और बीजेपी के युवा वर्ग को किया परिभाषित। कांग्रेस के युवा किस तरह से जंतर मंतर पर पत्थर फेंक रहे थे, किस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे, कांग्रेस ऐसा युवाओं को टिकट देती है तो जनता अपने आप सबक सिखाएगी । बीजेपी का युवा चरित्रवान और राष्ट्रभक्त है ,नेशन फर्स्ट की भावना से आया है, कांग्रेस के युवा और भाजपा के युवाओं में फर्क है । कांग्रेस का युवा भारत को तोड़ने की भाषा बोलता है। कांग्रेस का युवा गाली बोलता है।0
0
Report
Kolgam میں اس سیزن کے سیبوں کی پہلی खेپ بازار पहुँची, किसानों کو अच्छी कीमत
Kulgam, کولگام میں رواں سیزن کے سیب کی پہلی کھیپ فروٹ منڈی پہنچ گئی ہے، جس کے ساتھ ہی وادی میں سیب کی تجارت کا باقاعدہ آغاز ہو گیا ہے۔ تاجروں کو امید ہے کہ اس سال سیب کی مارکیٹ بہتر رہے گی اور باغبانوں کو اپنی محنت کا مناسب معاوضہ ملے گا۔ آج فروٹ منڈی کولگام میں گالا (Gala) قسم کا سیب اچھی قیمت پر فروخت ہوا، جس سے باغبانوں اور تاجروں میں خوشی کی لہر دوڑ گئی ہے۔ فروٹ منڈی کے آڑھتیوں اور تاجروں نے باغبانوں سے اپیل کی ہے کہ وہ صرف مکمل طور پر پکا ہوا (میچور) سیب ہی برداشت کریں اور مارکیٹ میں بھیجنے سے قبل اس کی مناسب گریڈنگ کریں، تاکہ معیاری پھل کو بہتر قیمت مل سکے۔ ان کا کہنا ہے کہ اگر باغبان معیاری اور اچھی طرح گریڈ کیا ہوا سیب منڈی میں لائیں گے تو انہیں اس کا بہتر معاوضہ حاصل ہوگا۔0
0
Report
Advertisement
