241121
Hardoi: भाकियू अवध राजू गुप्ता संगठन ने 8 सूत्रीय मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन
Tandiyawan, Uttar Pradesh:गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन ने टड़ियावां ब्लॉक परिसर में धरना प्रदर्शन किया। संगठन के जिलाध्यक्ष इम्तियाज अली और जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद हासिम के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने खंड विकास अधिकारी (BDO) को 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। मांगों में गरीबों को आवास दिलाना, आवारा गौवंश को पकड़वाना, बंजारा पुरवा तक रास्ते का निर्माण, और खंजड़ा डलवाने जैसी समस्याएं शामिल रहीं। प्रदर्शन में जीशान समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खाटूश्यामजी के उपजिला अस्पताल में नर्सेज दिवस पर 7 नर्सिंग ऑफिसर सम्मानित
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे स्थित उपजिला अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस के अवसर पर गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. गोगराज सिंह निठारवाल रहे जबकि अध्यक्षता सीनियर नर्सिंग अधिकारी जवाहर सिंह फलडोलिया ने की। कार्यक्रम की शुरुआत नर्सिंग सेवा की संस्थापिका फ्लोरेंस नाइटिंगेल के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। उपस्थित नर्सिंग स्टाफ ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नर्सिंग कर्मियों ने मरीजों की सच्ची सेवा और समर्पण भावना के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले 7 नर्सिंग ऑफिसर्स मालीराम, मूलचंद बुरानिया, विमला ओला, कानी देवी, श्याम लाल कुमावत, प्रमोद नायक एवं अनीता गुर्जर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में उपजिला अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ एवं चिकित्सकों की सक्रिय भागीदारी रही। यह कार्यक्रम राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ब्लॉक पलसाना द्वारा आयोजित किया गया। वही नर्सिंग संथापिका फ्लोरेंस नाइटिंगेल के पदचिन्हों पर चलने का सभी नर्सोंज ने संकल्प लिया। इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर सेवा भाव का संदेश भी दिया गया। अंत में ब्लॉक अध्यक्ष देशराज सिंह नेहरा एवं सीनियर नर्सिंग अधिकारी जवाहर सिंह फलडोलिया ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी का आभार व्यक्त किया。0
0
Report
दिल्ली में MEA प्रेस कॉन्फ्रेंस लाइव अपडेट्स
Noida, Uttar Pradesh:LIVE ALERT: DELHI: MEA PRESS CONFERENCE0
0
Report
विदिशा के सिरोंज में ट्राला और पोकलेन आग में जलकर खाक, ड्राइवर सुरक्षित
Vidisha, Madhya Pradesh:वायरल वीडियो / विदिशा सिरोंज में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक ट्राला धू धू कर जल रहा है जिसका वीडियो वायरल हो रहा है सिरोंज गुना रोड पर सिरोंज के पास ही नासिया जी की घाटी है कॉलोनी के सीसीटीवी में ट्राले में आग लगने की घटना रिकार्ड हुई है घाटी पर एक ट्राला पोकलेन मशीन लाडकर घाटी चढ़ रहा है वीडियो में दिखाई दें रहा है कि एक ट्रक पहले से ही बीच घाटी पर खड़ा है, ट्रक के पहियो में टेक लगी है जो शायद घाटी नहीं चढ़ पाया तो ड्राइवर ने इंजन ठंडा करने ट्रक बंद कर दिया इसी ट्रक को ओवर टेक कर ट्राला घाटी चढ़ने चढ़ता दिखाई देता है, जिसके इंजन में नीचे तरफ आग की लपट दिखाई दें रही है ट्राले का ड्राइवर ट्राला रोककर बाहर कूदता है, देखते ही देखते ट्राले से धुंआ उठता है ओर ट्राले का केबिन जलने लगता है इसी बीच ट्राले पर लदी पोकलेन मशीन उतार ली जाती है थोड़ी ही देर में पूरे ट्राले में आग फैल जाती है ओर उसके सभी टायर भी जलने लगते हैं घटना में ट्राला पूरी तरह जलकर खाक हो गया तेज गर्मी ओर धूप में यदि इंजन पर ज्यादा लोड दिया जाये तो इंजन आग पकड़ लेता हैं गर्मी में इसी वजह से ऐसी घटनाएं होती रहती हैं0
0
Report
Advertisement
नीमकाथाना के ब्रेकर पर बाइक सवार महिला की मौत, घायल की पहचान सुमन देवी
Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर। सड़क दुघर्टना में बाइक सवार महिला घायल हुई, 108 एंबुलेंस ने महिला को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला सुमन देवी निवासी दीपावास नीमकाथाना के रूप में पहचानी गई। शव मोर्चरी में रखवाया गया। भादवाड़ी जोरावर नगर सड़क मार्ग पर ब्रेकर पर हादसा हुआ; महिला अपने पीहर शोक सभा में शामिल होने आई थी। एंकर के अनुसार हादसे में बाइक से गिरने पर महिला की मौत हो गई; 108 एंबुलेंस ने अस्पताल पहुँचाया, जहाँ मृत घोषित किया गया। मृतका की पहचान सुमन देवी निवासी दीपावास नीमकाथाना के रूप में बताई जा रही है। पोस्टमार्टम के लिए शव मोर्चरी में रखा गया है; थाना क्षेत्र के अनुसार दुर्घटना की जांच जारी है।0
0
Report
NEET UG 2026 रद्द, दोबारा आयोजन के लिए केंद्रीय एजेंसियों की जांच शुरू
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बड़ा फैसला लेते हुए 3 मई 2026 को आयोजित NEET (UG) 2026 परीक्षा को रद्द करने की घोषणा कर दी है। एजेंसी ने बताया कि केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद यह निर्णय लिया गया है और अब परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। नई परीक्षा तिथियों की घोषणा जल्द आधिकारिक माध्यमों से की जाएगी। NTA के अनुसार, 8 मई 2026 को पूरे मामले को स्वतंत्र जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए केंद्रीय एजेंसियों के पास भेजा गया था। जांच एजेंसियों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों से प्राप्त इनपुट एवं निष्कर्षों के आधार पर यह पाया गया कि मौजूदा परीक्षा प्रक्रिया को यथावत बनाए रखना उचित नहीं होगा। एजेंसी ने कहा कि परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए परीक्षा निरस्त करना आवश्यक हो गया था। केंद्र सरकार ने इस पूरे मामले की व्यापक जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपने का फैसला किया है। NTA ने स्पष्ट किया कि वह जांच एजेंसी को सभी आवश्यक रिकॉर्ड, दस्तावेज और सहयोग उपलब्ध कराएगी, ताकि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो सके。 NTA ने माना कि परीक्षा दोबारा आयोजित होने से छात्रों और उनके परिवारों को परेशानी और मानसिक दबाव का सामना करना पड़ेगा, लेकिन राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली पर छात्रों का भरोसा बनाए रखने के लिए यह कदम जरूरी था। एजेंसी ने कहा कि यदि परीक्षा को यथावत रखा जाता तो इससे व्यवस्था की साख पर अधिक गंभीर असर पड़ सकता था। एजेंसी ने यह भी स्पष्ट किया कि मई 2026 सत्र में किए गए सभी रजिस्ट्रेशन, उम्मीदवारों का डाटा और चयनित परीक्षा केंद्र पुनर्परीक्षा में मान्य रहेंगे। छात्रों को दोबारा आवेदन करने या अतिरिक्त शुल्क जमा कराने की जरूरत नहीं होगी। पहले जमा की गई परीक्षा फीस भी वापस की जाएगी。 इधर, परीक्षा देने वाले कई छात्रों ने फैसले का समर्थन किया है। विद्यार्थियों का कहना है कि दोबारा तैयारी करना कठिन जरूर होगा, लेकिन निष्पक्ष परीक्षा के लिए यह फैसला जरूरी है। छात्रों ने कहा कि नकल और धांधली के जरिए डॉक्टर बनने वाले लोग समाज और मरीजों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं, इसलिए पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था सबसे महत्वपूर्ण है।0
0
Report
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने मंदिरों के पास शराब बंदी का फैसला लिया
Aram Pora, Ganderbal, In a Post on X Apni Party president Syed Muhammad Altaf Bukhari Said " Since taking office, Tamil Nadu’s newly elected Chief Minister, Joseph Vijay, has shown what true public leadership looks like. His decisions clearly reflect the will and emotions of the people who elected him. Just two days after being sworn in as Chief Minister, he ordered the closure of 717 liquor shops located near temples, schools, and bus stands across the state. This was not an easy decision, especially when a major share of Tamil Nadu’s revenue comes from liquor sales. Yet, he chose to stand with the people and fulfill a long-pending public demand. This is how true public representatives use power to serve society with courage and sincerity. Joseph Vijay’s decision should serve as an eye-opener for our government here in Jammu and Kashmir. Unfortunately, our political parties are indulging in a blame game. The ruling NC says that even the PDP refused to ban liquor when it was in power. That may be true, but it does not mean that the NC, which has received a huge public mandate this time, should also follow PDP’s path. People across Jammu and Kashmir, regardless of religion or region, have repeatedly demanded a complete ban on liquor. Their voices should not be ignored any longer. In a democracy, power belongs to the people, and the duty of every elected government is to respect the sentiments, values, and aspirations of the people it represents.0
0
Report
Advertisement
स्कूली छात्राओं की गुहार: 30 साल से बदहाल सड़क DM से बनवाने की मांग
Bharatpur, Rajasthan:पहाड़ी (डीग) “डीएम अंकल… हमारा रास्ता बनवा दो” — स्कूली बच्चियों ने लगाई गुहार 30 सालों से रास्ते के खस्ता हालत भावुक हुई स्कूली बच्चियों, डीग कलेक्टर से लगाई गुहार एंकर--राजस्थान-हरियाणा सीमा को जोड़ने वाला डीग जिले का पहाड़ी से धीमरी, घाटमिका होते हुए रावलका हरियाणा बॉर्डर तक जाने वाला करीब 9 किलोमीटर लंबा सड़क मार्ग पिछले 30 वर्षों से बदहाल पड़ा हुआ है। टूटी सड़क, गड्ढों और धूल-मिट्टी से परेशान ग्रामीणों के साथ अब स्कूली बच्चियों ने भावुक होकर प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है。 अब स्कूल जाने वाली बच्चियों ने “डीएम अंकल… हमारा रास्ता बनवा दो” कहकर अधिकारियों से सड़क निर्माण की मांग की है। बच्चियों का कहना है कि खराब सड़क के कारण रोज स्कूल आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जगह-जगह गड्ढे, धूल और बरसात में कीचड़ के कारण हादसे का डर बना रहता है。 यह सड़क करीब 15 गांवों और 3 ग्राम पंचायतों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों और मरीजों को वर्षों से इस खस्ता सड़क की मार झेलनी पड़ रही है। बरसात के मौसम में हालात और भी बदतर हो जाते हैं。 ग्रामीणों का कहना है कि कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को सड़क की बदहाली से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया। सड़क की हालत को लेकर क्षेत्रवासियों में भारी रोष है。 ग्रामीणों ने कामवन विधायक नौक्षम चौधरी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से जल्द सड़क निर्माण करवाने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों और स्कूली बच्चों को राहत मिल सके。 बाईट--पीड़ित छात्रा।0
0
Report
चेन्नई (तमिलनाडु): तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:CHENNAI (TAMIL NADU): TAMIL NADU CM VIJAY ARRIVES AT CONGRESS HEADQUARTERS0
0
Report
मंडला के जल संकट के विरोध ने ग्रामीणों को सड़कों पर उतारा
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला में जल संकट से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है… झंडाटोला और टिकराटोला के ग्रामीण सिर पर खाली बर्तन लेकर 50 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय पहुंचे और जनसुनवाई में प्रदर्शन किया… ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ… ग्राम पंचायत चाबी के झंडाटोला और टिकराटोला के ग्रामीण मंगलवार को जनकलेट (जनसुनवाई) के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में पानी की भारी किल्लत बनी हुई है। कुएं और हैंडपंप सूख चुके हैं, जिससे पीने और निस्तार के लिए दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पंचायत और जनपद पंचायत में कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया। हर साल गर्मी में यही स्थिति बनती है, लेकिन जिम्मेदार विभाग ध्यान नहीं देता। पानी की समस्या ऊँचाई वाले क्षेत्र में होने के कारण प्रत्येक वर्ष आती है, लेकिन अब जल्द समाधान के लिए कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ग्रामीणों को प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार है… देखना होगा कि जल संकट से जूझ रहे इन गांवों को राहत कब तक मिल पाती है…0
0
Report
Advertisement
रीवा के अस्पताल चौराहे पर छापे में ट्रामाडोल का अवैध कारोबार बंद
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा शहर के हृदय स्थल अस्पताल चौराहे पर आज उस वक्त खलबली मच गई, जब पुलिस और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने विद्या भूषण मेडिकल हॉल पर अचानक छापा मार दिया। अमहिया थाने में पिछले कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि यहाँ जीवन रक्षक दवाओं की आड़ में नशे का काला कारोबार फल-फूल रहा है। जांच के दौरान टीम ने पाया कि प्रतिबंधित और केवल प्रिस्क्रिप्शन पर मिलने वाली ट्रामाडोल (Tramadol) दवाई दुकानदार हर किसी को आसानी से उपलब्ध करा रहा था। इतना ही नहीं, नियमों को ताक पर रखकर संचालित इस स्टोर में मौके पर कोई फार्मासिस्ट भी मौजूद नहीं था। ड्रग विभाग की टीम ने ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के उल्लंघन के तहत दुकान को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए अमहिया पुलिस अब दुकानदार के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। इस कार्रवाई से शहर के अन्य दवा विक्रेताओं में भी हड़कंप का माहौल है।0
0
Report
सिवनी बरघाट में विद्युत ट्रांसफॉर्मर तेल चोरी गिरोह गिरफ्तार, तीन आरोपी
Seoni, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में बरघाट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने विद्युत ट्रांसफार्मर से आयलचोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया तेल, मोबाइल फोन और बाइक भी जब्त की गई है। सिवनी जिले के बरघाट थाना पुलिस ने विद्युत ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों द्वारा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लगे ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के पास से ट्रांसफार्मर से चुराया गया करीब 30 लीटर तेल, एक मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकियल जब्त की है। बताया जा रहा है कि लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा।0
0
Report
NEET पेपर लीक: जगदंबिका पाल का दावा, फैसले से छात्रों का भविष्य सुरक्षित
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ | पेपर लीक के आरोपों की वजह से NEET एग्जाम कैंसिल होने पर BJP MP जगदंबिका पाल ने कहा, "यह फैसला एस्पिरेंट्स के भविष्य को बचाने के लिए लिया गया था। जो भी ज़िम्मेदार पाए जाएंगे, उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। एग्जाम फेयर होंगे। यह फैसला एस्पिरेंट्स के भविष्य को बचाने के लिए लिया गया था."0
0
Report
Advertisement
भिवानी में सफाई कर्मी हड़ताल 12वें दिन, मंत्री से वार्ता की तैयारी
Bhiwani, Haryana:भिवानी में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 12वें दिन में प्रवेश कर चुकी है। शहर में गंदगी फैलने के कारण हड़ताल जारी है। कल चंडीगढ़ में मंत्री करेंगे सफाई कर्मचारियों से वार्ता: राजय प्रधान सफाई कर्मचारी ने कहा—जब तक शरीर में खून का कतरा तब तक हड़ताल जारी रहेगी। भिवानी में आज मंगलवार को नगर पालिका कमर्चारी संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री सफाई कर्मचारियों के बीच पहुँचे। उन्होंने कहा कि उनकी मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी, जैसे: कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, खाली पद भरे जाएं, ठेका pratha बंद हो। दमकल कर्मचारियों और अन्य विभागों के कर्मचारियों ने उनका समर्थन किया। राज्य प्रधान ने कहा कि कल निकाय मंत्री के साथ चंडीगढ़ में वार्ता है और जिन्हें फैसले धरातल पर लागू किए जाएं। उन्होंने कहा कि सरकार ने 2018, 2022, 2023 के फैसले अब तक लागू नहीं किए; वार्ता में कर्मचारियों को गुमराह न करें। सही निर्णय लेकर लागू करें नहीं तो शरीर में खून का कतरा कतरा है तब तक हड़ताल जारी रहेगी। बाइट: राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री0
0
Report
गढ़वा में बाइक के आग लगने से हड़कंप, चालक बाल-बाल बचे; दमकल ने आग बुझाई
Narayanpur, Jharkhand:झारखण्ड के गढ़वा जिले में चलते बाइक में आग लगी, बाल-बाल बचा बाइक सवार; मौके पर दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया, जलकर राख हुई बाइक। घटना सदर थाना पास की। गढ़वा जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है। आसमान से भगवान सूर्य सीधे आग गोला फेक रहे हैं, जिसका ताज़ा उदाहरण देखने को मिल रहा है। गढ़वा में जहाँ सदर थाना के पास चलते चलते बाइक में आग पकड़ लिया जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी हो गयी। गनीमत रही कि बाइक सवार युवक किसी तरह बाल-बाल बच गया। मौके पर स्थानीय लोगों ने दमकल की गाड़ी को सूचना दिया लेकिन दमकल की गाड़ी जब तक पहुंचती तब तक बाइक पूरी तरह जल गया था। अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी ने बताया की सूचना मिली थी कि थाना के पास एक बाइक में आग लग गई है, इसे बुझाने के लिए हम लोग आये हैं; बाइक पूरी तरह जल चुकी है आगे की कार्यवाई की जा रही है।0
0
Report
प्रधानमंत्री मोदी की ईंधन बचत अपील के बाद मध्य प्रदेश ऊर्जा मंत्री तोमर ई-बाइक पर
Noida, Uttar Pradesh:BHOPAL (MADHYA PRADESH): MADHYA PRADESH ENERGY MINISTER PRADHUMAN SINGH TOMAR RIDES E-BIKE FOLLOWING PM NARENDRA MODI'S FUEL-SAVING APPEAL VISUALS PRADHUMAN SINGH TOMAR (MADHYA PRADESH MINISTER)0
0
Report
Advertisement
