हरदोईः घर के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर बैटरी चोरी
Kaurha, Uttar Pradesh:शाहाबाद कोतवाली की जामा मस्जिद पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर दरवाजे के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर बैटरी चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की रिपोर्ट अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज की गई है। मंगलवार बुधवार की मध्य रात्रि 2 बजे के आसपास राम मोहन बाजपेई के आवास के बाहर खड़ी अर्टिगा हाइब्रिड एक्सएल 6 कार की लीथियम बैटरी चोरों ने चोरी कर ली गयी। बैटरी की कीमत 60 हजार रुपए बताई गई है। चोर कार का शीशा तोड़कर सीट के नीचे लगी बैटरी को निकाल कर फरार हो गए। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस दी गई। जामा मस्जिद चौकी प्रभारी रजनीश त्रिपाठी ने बुधवार को शाम 5 बजे बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ बैटरी चोरी करने का मुकदमा पंजीकृत किया गया है जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
देवरिया में 17 और 24 अक्टूबर को चलेगा विशेष मतदाता अभियान, सभी 2763 बूथों पर मिलेंगे बीएलओ
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया: मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के नाम शामिल कराने के लिए जिले में 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आयोजित इस अभियान के तहत जनपद के सभी 2763 मतदान बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक मौजूद रहेंगे। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जनपदवासियों से अपील की है कि जिन पात्र नागरिकों का नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर पहुंचकर फॉर्म-6 भरें और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी करें। जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष अभियान के दौरान सभी मतदान बूथों पर बीएलओ मतदाता सूची की नवीनतम प्रति और पर्याप्त संख्या में फॉर्म-6 लेकर उपस्थित रहेंगे। अभियान के प्रभावी संचालन के लिए सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) भी समन्वय बनाकर कार्य करेंगे। जिलाधिकारी ने युवा एवं महिला मतदाताओं सहित सभी पात्र नागरिकों से अभियान में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने संबंधित बीएलओ को निर्देश दिया है कि निर्धारित तिथियों पर सक्रियता से कार्य करते हुए पात्र नागरिकों के आवेदन भरवाएं, ताकि अधिक से अधिक लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जा सके। उन्होंने जनपदवासियों से यह भी आग्रह किया कि वे अपने परिवार, आसपास के लोगों और परिचितों को जागरूक करें, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम दर्ज होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी के लिए आवश्यक है। सभी पात्र नागरिक निर्धारित तिथियों पर अपने मतदान केंद्र पहुंचकर अभियान का लाभ उठाएं।
