icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241401
Deepak DixitDeepak DixitFollow28 Apr 2025, 04:16 am

Hardoi - आर्य समाज ने कुरीतियों का किया अंत, विधायक ने किया छात्रों का सम्मान

सवायजपुर, Uttar Pradesh:

 हरदोई जनपद के सवायजपुर कस्बा के आर्य समाज मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने कहा आर्य समाज ने देश से कुरीतियों और अंधविश्वास को समाप्त कर समाज नई दिशा देने का काम किया है। विधायक ने मेधावी छात्राअन्यया पांडे भजन उपदेश का किरण शास्त्री आचार्य चंद्र देव को सम्मानित किया और गरीबों को वस्त्र भी बांटे। विधायक ने पाकिस्तान की घटिया हरकत पर नाराजगी जताई और मुंह तोड़ जवाब देने की बात कही। कहा भारत आने वाले समय में फिर से विश्व गुरू बन जाएगा। इस मौके पर सी एस एन डिग्री कॉलेज के पूर्व प्राचार्य ब्रह्म स्वरूप पांडेय, डॉ शीला पांडेय सुभाष पाण्डेय, आरेन्द्र पांडेय ,सुनीता पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हरसिमरत बादल ने नशे के बदतर हालात पर सरकार को घेरा

Ludhiana, Punjab:ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਹਲਕਾ ਗਿੱਲ ਵਿੱਚ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਵੱਲੋਂ ਕਰਾਏ ਗਏ ਸਮਾਗਮ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚੀ ਲੋਕ ਸਭਾ ਮੈਂਬਰ ਹਰਸਿਮਰਤ ਕੌਰ ਬਾਦਲ ਨੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਤਿੱਖੇ ਸ਼ਬਦੀ ਹਮਲੇ ਮਾਨ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਸੋਸ਼ਲ ਐਕਟੀਵਿਸਟ ਦ ਝੋਟਾ ਦੇ ਕਤਲ ਤੇ ਵੀ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਘੇਰਿਆ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਹਲਕਾ ਗਿੱਲ ਵਿੱਚ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਇੱਕ ਸਮਾਗਮ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਜਿੱਥੇ ਕਿ ਲੋਕ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਬਠਿੰਡਾ ਤੋਂ ਲੋਕ ਸਭਾ ਮੈਂਬਰ ਹਰਸਿਮਰਤ কੌਰ ਬਾਦਲ ਦੇ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕੀਤੀ ਜਿਸ ਮੌਕੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਜੋ ਵਾਅਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਕਰਕੇ ਆਏ ਸੀ ਕੋਈ ਵਾਅਦਾ ਪੂਰਾ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦਾ ਦਰਿਆ ਵਗ ਰਿਹਾ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਮਾਨਸਾ ਦੇ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ਾ ਵਿਰੋਧੀ ਕੰਮ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਸੋਸ਼ਲ ਐਕਟੀਵਿਸਟ ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟੇ ਦਾ ਮੈਡੀਕਲ ਸਟੋਰ ਦੇ ਮਾਲਕ ਵੱਲੋਂ ਕਤਲ ਕਰਨ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਹਰਸਿਮਰਤ ਕੌਰ ਬਾਦਲ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਸ਼ਬਦੀ ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ ਹਰਸਿਮਰਤ ਕੌਰ ਬਾਦਲ ਲੁਧਿਆਣਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੀ ਸਥਿਤੀ ਇਸ ਹੱਦ ਤੱਕ ਵਿਗੜ ਗਈ ਹੈ ਕਿ ਗਲੀ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ੇ ਖੁੱਲੇ ਆਮ ਘਰਾਂ ਘਰ ਪਹੁੰਚਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਪਹਿਲਾਂ ਸਿਰਫ ਮੁੰਡੇ ਹੀ ਚਿੱਟੇ ਕਾਰਨ ਓਵਰਡੋਜ਼ ਨਾਲ ਮਰ ਰਹੇ ਸਰ ਪਰ ਹੁਣ ਕੁੜੀਆਂ ਵੀ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਟੀਕੇ ਲਗਾ ਕੇ ਸੜਕਾਂ ਤੇ ਡਿੱਗ ਰਹੇ ਹਨ ਇਹ ਹਾਲਤ ਕਿਸ ਨੇ ਬਣਾਏ ?ਧਰਮ ਵਿਰੋਧੀ ਸਰਕਾਰ ਜਿੰਮੇਵਾਰੀ ਤੋਂ ਨਹੀਂ ਭੱਜ ਸਕਦੀ
0
0
Report

रायपुर में आठवीं की छात्रा की मौत पर स्कूल प्रबंधन और शिक्षा विभाग पर सवाल

Begun, Rajasthan:राजधानी रायपुर में आठवीं कक्षा की छात्रा की मौत से हड़कंप मच गया है... धरमनगर में रहने वाली आकांक्षा सेन का शव घर में फंदे से लटका मिला... आकांक्षा छत्तीसगढ़ नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ती थी... परिजनों और मोहल्लेवासियों का आरोप है कि स्कूल में शिक्षकों की डांट से परेशान होकर छात्रा ने यह कदम उठाया... घटना के बाद स्कूल प्रबंधन पर सवाल उठ रहे हैं... हालांकि, छात्रा की मौत के पीछे की असल वजह अभी स्पष्ट नहीं है... पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है... रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के धरमनगर में आठवीं की छात्रा आकांक्षा सेन की मौत के बाद माहौल गमगीन है... घर में छात्रा का शव फंदे से लटका मिला... घटना के बाद परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं... वार्ड के पूर्व पार्षद समेत स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है... वहीं, स्कूल की प्राचार्या इंद्राणी दुबे ने छात्रा को प्रताड़ित किए जाने के आरोपों से इनकार किया है... प्राचार्या के मुताबिक, शिक्षकों को लेकर कुछ बच्चों की टिप्पणी की शिकायत मिली थी... इसके बाद बच्चों से बातचीत की गई और अभिभावकों को भी बुलाया गया था... प्राचार्या ने यह भी कहा कि संबंधित शिक्षिका के खिलाफ पहले ऐसी शिकायत सामने नहीं आई थी...फिलहाल, पुलिस परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है... अब जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि छात्रा की मौत किन परिस्थितियों में हुई और क्या स्कूल में हुई किसी घटना का इससे कोई संबंध था...
0
0
Report
Advertisement

युवाओं की भागीदारी से बनेगा विकसित भारत: सुरेश कश्यप ने नाहन में नशामुक्ति संदेश

Nahan, Himachal Pradesh:विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की अहम भूमिका: सुरेश कश्यप, सांसद ने नाहन में युवा संवाद कार्यक्रम में शिरकत किया। माय युवा भारत द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बढ़ता नशे की गिरफ्त में देश और प्रदेश के युवा चिंता का विषय है। युवाओं को नशामुक्त बनाना संवाद कार्यक्रम का मकसद है। 31 दिसंबर 2029 तक देश को नशा मुक्त करने का लक्ष्य सुरेश कश्यप द्वारा स्थापित किया गया है, और 65% से अधिक आबादी 35 वर्ष से कम युवाओं की है। SIR को लेकर कांग्रेस और ED गठबंधन पर सांसद सुरेश कश्यप ने निशाना साधा; संवैधानिक संस्थाओं पर प्रहार करने का काम कर रहा ED गठबंधन, देश में अराजकता का माहौल पैदा करने की कोशिश की जा रही है। SIR का विरोध दुर्भाग्यपूर्ण है; निष्पक्ष चुनाव के लिए SIR पुनरीक्षण आवश्यक है। 1952 से 2004 तक SIR की प्रक्रिया होती रही है; देश में बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या लोगों की मौजूदगी का मुद्दा भी उठाया गया है।
0
0
Report

तीन दिवसीय शिविर से मंडी में पीएम सूर्य घर योजना का पंजीकरण शुरू

Sundar Nagar, Himachal Pradesh:लोकेशन मंडी : स्लग : मंडी में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए तीन दिवसीय सेवा सेतु शिविर शुरू सेरी मंच पर 15 अक्टूबर तक चलेगा शिविर, पात्र लोगों का मौके पर हो रहा पंजीकरण, मंडी में अब तक 12 हजार लोग उठा चुके हैं योजना का लाभ मंडी : प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत लोगों को जागरूक करने और योजना का लाभ पहुंचाने के लिए जिला मंडी मुख्यालय के सेरी मंच पर तीन दिवसीय जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर आयोजित किया जा रहा है। 13 से 15 अक्टूबर तक चलने वाले इस सेवा सेतु शिविर में लोगों को योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, केंद्र सरकार की वित्तीय सहायता एवं सब्सिडी, छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने और नेट मीटरिंग के बारे में जानकारी दी जा रही है। देशभर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे विशेष सेवा संकल्प अभियान और सेवा सेतु शिविरों की तर्ज पर मंडी में भी यह पहल की गई है। विद्युत विभाग मंडी मंडल के अधिशासी अभियंता राजेश कौंडल ने बताया कि शिविर के दौरान पात्र लोगों का मौके पर ही पंजीकरण किया जा रहा है। इसके अलावा पंजीकृत रूफटॉप सोलर विक्रेताओं और अन्य सहभागियों को बैंकों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि उपभोक्ताओं को सोलर प्लांट स्थापित करवाने के लिए ऋण और अन्य वित्तीय सुविधाओं की जानकारी आसानी से मिल सके। योजना से जुड़े विक्रेता हितेंद्र ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। इसके तहत रूफटॉप सोलर प्लांट के माध्यम से लगभग एक करोड़ घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ देने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि मंडी में अब तक करीब 12 हजार लोग इस योजना का लाभ उठा चुके हैं। शिविर के माध्यम से लोगों को योजना की प्रक्रिया समझाने और पात्र परिवारों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। यह शिविर 15 अक्टूबर तक जारी रहेगा।
0
0
Report

खन्ना में प्रदूषण फैक्ट्री के खिलाफ प्रदर्शन, प्रशासन ने कहा रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई

Khanna, Punjab:ਖੰਨਾ ਵਿਖੇ ਕਬਜ਼ਾ ਫੈਕਟਰੀ ਦੇ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਣ ਤੋਂ ਦੁਖੀ ਹੋ ਕੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ। ਐਸਡੀਐਮ ਦਫਤਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਰੋਸ ਮੁਜਾਹਰਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਰਿਹਾਇਸ਼ੀ ਇਲਾਕੇ ਅੰਦਰ ਫੈਕਟਰੀਆਂ ਚਲਾਈਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਣ ਫੈਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਬਿਮਾਰੀਆਂ ਫੈਲ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਕੋਈ ਕਾਰਵਾਈ ਨਹੀਂ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ। ਕਈ ਵਾਰ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਵੀ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਕਿਸੇ ਨੇ ਕੋਈ ਸਾਰ ਨਹੀਂ ਲਈ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਐਸਡੀਐਮ ਸਵਾਤੀ ਟਿਵਾਣਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਣ ਕੰਟਰੋਲ ਬੋਰਡ ਤੋਂ ਰਿਪੋਰਟ ਮੰਗੀ ਗਈ ਹੈ। 24 ਘੰਟੇ ਅੰਦਰ ਰਿਪੋਰਟ ਮੰਗੀ ਹੈ ਤੇ ਤੱਥਾਂ ਮੁਤਾਬਕ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।
0
0
Report
Advertisement

भालू तार फंसकर रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ दिया गया

Karnaprayag, Uttarakhand:विकासखंड थराली के कुराड़ गांव में भोजन की तलाश में जंगल से निकला एक भालू तार में बुरी तरह फंस गया। तार से निकलने के लिए भालू रातभर छटपटाता रहा, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद वह खुद को मुक्त नहीं कर पाया। सुबह भालू की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी हुई, जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने भालू का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया। बद्रीनाथ वन प्रभाग की मध्य पिंडर रेंज के अंतर्गत कुराड़ गांव में आज सुबह भालू तार बाढ़ में फंस गया , जिसकी सूचना वन विभाग को दी गयी, बताया जा रहा है कि देर रात भोजन की तलाश में जंगल से निकला भालू किसी तार में उलझ गया। तार में फंसने के बाद वह लगातार खुद को छुड़ाने का प्रयास करता रहा, लेकिन सफल नहीं हो पाया। पूरी रात भालू तार में फंसा रहा। सुबह जब स्थानीय लोगों ने भालू की आवाज सुनी तो वे मौके पर पहुंचे। वहां भालू को फंसा देखकर कुछ देर के लिए लोग डर गए, लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि भालू तार में उलझा हुआ है और बाहर निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है। इसके बाद स्थानीय लोगों ने सुबह वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जाल की मदद से भालू को सुरक्षित निकाला। रेस्क्यू के बाद भालू को सकुशल जंगल में छोड़ दिया गया। रेंजर मनोज देवराड़ी ने बताया कि भालू भोजन की तलाश में जंगल से बाहर आया था और इसी दौरान किसी तार में उलझ गया। वह पूरी रात तार से निकलने का प्रयास करता रहा, लेकिन सफल नहीं हो पाया। सुबह स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और भालू का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया।
0
0
Report

हरदोई में 100 कदम दूर मॉडल शॉप से 12 लाख नकद चोरी, CCTV चोर

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में पुलिस चौकी से 100 कदम दूर मॉडल शॉप में चोरी, शटर टेढ़ा कर घुसे चोर,12 लाख रुपये नकदी उड़ाई हरदोई में शहर कोतवाली क्षेत्र के सरकुलर रोड पर मंडी पुलिस चौकी से महज 100 कदम की दूरी पर स्थित विनय गुप्ता की मॉडल शॉप को चोरों ने निशाना बना लिया। रात में दुकान बंद होने के बाद पहुंचे चार चोरों ने शटर को खींचकर टेढ़ा किया और नीचे से अंदर घुसने के लिए जगह बना ली। वारदात के दौरान दो चोर दुकान के अंदर घुसे, जबकि उनके दो साथी बाहर खड़े रहे। चोरों ने दुकान के काउंटर की रैक खोलकर उसमें रखी नकदी निकाली और कपड़े में बांधकर ले गए। जाते-जाते शराब की बोतलें भी उठा ले गए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। दुकानदार विनय गुप्ता के मुताबिक, रात करीब 10 बजे सेल्समैन दुकान बंद करके घर चले गए थे। सुबह दरोगा का फोन आया और दुकान पर पहुंचने के लिए कहा गया। इसके बाद उन्होंने सेल्समैन को फोन कर चाबी मंगवाई। दुकान पर पहुंचने पर शटर टूटा और टेढ़ा मिला। अंदर जांच करने पर काउंटर में रखी नकदी गायब मिली। दुकानदार ने बताया कि काउंटर में करीब 10 से 12 लाख रुपये नकद रखे होने का अनुमान है। इसके अलावा कितनी शराब की बोतलें चोरी हुई हैं, इसकी सही जानकारी सेल्समैन द्वारा स्टॉक की गिनती करने के बाद ही सामने आएगी। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। पुलिस चौकी के इतने करीब हुई चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।अब देखना होगा कि सीसीटीवी में कैद चारों चोरों तक पुलिस कितनी जल्दी पहुंच पाती है। बाइट -- विनय गुप्ता पीड़ित दुकानदार
0
0
Report
Advertisement

चित्तौड़गढ़ में पंचायत चुनाव के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू

Begun, Rajasthan:#चित्तौढ़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले में पंचायती राज आम चुनाव 2026 की तैयारियों के तहत जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए नियुक्त रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में नामांकन प्रक्रिया, नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन सहित विभिन्न चुनावी प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। डीएलएमटी डॉ. कनक जैन ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से चुनाव संबंधी नियमों और कानूनी प्रावधानों को समझाया। वहीं, डीएलएमटी ओमप्रकाश पालीवाल और रजत सुनिया ने एमपीएमवी ईवीएम की कमिश्निंग और कार्यप्रणाली का प्रायोगिक प्रदर्शन किया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश धाकड़ ने अधिकारियों को आयोग के निर्देशानुसार जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण में एडीएम राज्यलक्ष्मी गहलोत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report

बूंदी में पंचायती राज के मतदान दलों की पहली रेंडमाइजेशन शुरू

Jaipur, Rajasthan:पंचायतीराज चुनाव को लेकर मतदान दलों का प्रथम रेंडमाइजेशन एंकर।बूंदी बूंदी। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत जिले में तीसरे और चौथे चरण के मतदान को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को एनआईसी कक्ष में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव की मौजूदगी में मतदान दलों का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया। सूचना एवं विज्ञान अधिकारी विकास मीणा ने बताया कि कंप्यूटरीकृत प्रक्रिया से 306 रिटर्निंग अधिकारी और 5090 मतदान अधिकारी की ड्यूटी तय की गई। इनमें 71 रिजर्व रिटर्निंग अधिकारी और 1110 रिजर्व मतदान अधिकारी शामिल हैं। इस दौरान एडीएम एच.डी. सिंह, रमेश देव, जिला परिषद सीईओ चारू सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

धौलपुर में चोरी: दो मकानों में घुसे अज्ञात चोरों ने नगदी-आभूषण पार किए

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर जिले के कोतवाली थाना इलाके के गांव में भैंसेना का पुरा में अज्ञात चोरों ने दो मकानों को निशाना बनाया एक मकान से नगदी और आभूषण पार किए हैं तो वही दूसरे मकान में दीवार तोड़ते समय जगार होने की वजह से चोर फरार हो गए घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया है गृहस्वामी रामबाबू लोधी निवासी भैंसेना का पुरा ने बताया बीती रात अज्ञात चोरों ने उसके मकान को निशाना बनाया है मकान का दरवाजा तोड़कर चोर अंदर घुस गए करीब 5000 की नगदी समेत सोने की करधनी मंगलसूत्र समेत अन्य आभूषण लेकर फरार हो गए दूसरा चोरी का प्रयास भैसेना गांव में किया है मकान की दीवार तोड़कर जैसे ही चोरों ने अंदर घुसने का प्रयास किया तो जगार हो गई इसके बाद चोर अंधेरे में फरार हो गए घटना से ग्रामीणों में दहाशत देखी जा रही है. मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है स्थानीय पंचायत के निवर्तमान सरपंच यादव सिंह लोधी ने बताया पुलिस को रिपोर्ट दी हैं. पुलिस ने मोके पर पहुंच कर जाँच पड़ताल की हैं. उधर चोरी की घटना से लोगों में भय का माहौल देखा जा रहा हैं.
0
0
Report

हनुमंगढ़ में 14 प्रतिभागी, चार को राज्य स्तर के लिए चुना गया

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ के गांव जोड़कियां स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रबल कार्यक्रम मंगलवार को खत्म हुआ। इसमें विभिन्न स्कूलों से आए छात्रों ने प्रतिभा और कौशल दिखाए। 14 प्रतिभागियों में से चार को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया है, जो राज्य स्तर पर हनुमानगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम में नाट्य प्रदर्शन, भाषण और पैनल चर्चा जैसी गतिविधियां हुईं। इनका मकसद छात्रों में नेतृत्व क्षमता, अभिव्यक्ति और संवाद कौशल विकसित करना था। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी पन्नालाल कड़ेला ने समापन समारोह में कहा कि सिर्फ किताबी ज्ञान काफी नहीं, हर व्यक्ति के पास कम से कम एक हुनर जरूरी है। उन्होंने छात्रों को विभाग के तय 14 कौशलों में से चार-पाँच में दक्षता हासिल करने को कहा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top