241402
Hardoi: अरवल पुलिस ने हिस्ट्रीशीटरों को दी सख्त हिदायत
Uttar Pradesh:हरदोई में SP नीरज जादौन के निर्देशन में रविवार को अरवल थाना पुलिस ने 26 हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को थाने पर बुलाया। उन्हें अपराध से दूर रहने और भविष्य में अपराध न करने की सख्त हिदायत दी गई। पुलिस ने सभी को सुधारने का मौका देते हुए कड़ी नजर रखने की चेतावनी दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रेखा गुप्ता का विंध्यवासिनी धाम में दर्शन, सुरक्षा व्यवस्था के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़
Ukhdand, Uttar Pradesh:मीरजापुर 18.7.2026 राजेश मिश्र दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार दोपहर करीब 2 बजे विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचीं। यहां उन्होंने विधि-विधान से माता विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान पति को धाम में माला पहनाया। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, मीरजापुर सदर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्रा सहित भाजपा के कई जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। एक रिपोर्ट मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ भी काफी रही。 इस बीच मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मिलने और उनका स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में भाजपा महिला कार्यकर्ता भी मंदिर परिसर पहुंचीं। हालांकि भारी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था के कारण अधिकांश महिला कार्यकर्ताओं को उनसे परिचय कराने या मुलाकात का अवसर नहीं मिल सका। भीड़ के चलते कई कार्यकर्ता केवल दूर से ही उनका अभिवादन कर सकीं。 मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के विंध्याचल आगमन को लेकर पूरे धाम में उत्साह का माहौल देखने को मिला。0
0
Report
विकासनगर समेत पछवादून में मूसलाधार बारिश, स्कूल बंद, जलभराव की तस्वीरें
Dehradun, Uttarakhand:एंकर :--- मौसम विभाग का अनुमान एक बार फिर सही साबित हुआ... विकासनगर सहित पछवादून के पूरे इलाके में मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो चुका है... भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने चार जिलों में चेतावनी भरा अलर्ट जारी किया था... मौसम विभाग के इस अलर्ट को देखते हुए देहरादून प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टी का आदेश भी जारी कर दिया... जहां इस मूसलाधार बारिश से जलभराव की तस्वीरे भी सामने आनी शुरू हो गई है.... तो वही किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं...किसान लंबे समय से धान की फसलों के लिए अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे थे... फिलहाल बारिश का दौर जारी है और अगर बारिश ज्यादा हुई तो आम लोगों के लिए परेशानी भी बढ़ सकती है...0
0
Report
बागपत बैठक: हाईकोर्ट बेंच और टोल टैक्स माफी पर जोर
Baghpat, Uttar Pradesh:नाम :: कुलदीप चौहान लोकेशन :: बागपत पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना और अधिवक्ताओं के लिए टोल टैक्स माफी की मांग को लेकर बागपत में बड़ी बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में 22 जिलों के अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया और आगे के आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की। बागपत में आयोजित बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 22 जिलों से आए अधिवक्ताओं और बार संघ के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना और अधिवक्ताओं को टोल टैक्स से छूट देने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। बार संघ बागपत के पदाधिकारी का कहना है कि पश्चिमी यूपी के करोड़ों लोगों को सस्ता, सुलभ और समय पर न्याय दिलाने के लिए क्षेत्र में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लोगों को न्याय के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती है। बार संघ के पदाधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि बैठक में सभी अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर दोनों मांगों को लेकर आंदोलन को और तेज करने की रणनीति तैयार की है। साथ ही सरकार से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग भी की गई。 बाइट :--- अजीत सिंह ( पदाधिकारी बार संघ बागपत)0
0
Report
Advertisement
राजौरी गार्डन में 10 दिनों में चार वारदात; बदमाशों का आतंक बढ़ा
Delhi, Delhi:राजौरी गार्डन में पिछले दस दिनों में चार वारदात फॉर्च्यूनर कार से लेकर स्कूटी पर हाथ साफ कर गए बदमाश घर के बाहर खड़ी महिलाओं से भी स्नैचिंग राजौरी गार्डन में चोरी का आतंक बदमाशो में पुलिस का खौफ खत्म पुलिस के तमाम प्रयासों के बावजूद वेस्ट दिल्ली के अलग-अलग इलाके में अपराधी बेखौफ हैं और वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि वेस्ट जिले का एक थाना राजौरी गार्डन इलाका में चोरों और बदमाशों की पहली पसंद बना हुआ है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि पिछले 10 दिनों में ताबड़तोड़ 4 वारदातों को बदमाशों ने बेखौफ होकर अंजाम दिया है। पहली घटना 5 जुलाई को राजौरी गार्डन के पास इलाके में हुई जहां एक बुजुर्ग महिला घर में प्रवेश कर रही थी, तभी स्नैचर ने उनका पर्स छीन लिया। इस दौरान महिला सड़क पर गिर गई और उन्हें चोट भी लगी। उनके पर्स में आईफोन के साथ-साथ डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड सहित कैश और अन्य दस्तावेज थे। वहीं दूसरी घटना इसके ठीक 4 दिन बाद यानी 9 जुलाई को राजौरी गार्डन पॉश इलाके में ही हुई, जहां एक बुजुर्ग महिला से उनके घर के बाहर गली में ही स्नैचिंग कर फरार हो जाते हैं। इसके बाद तीसरी घटना 12 जुलाई को होती है। और रात के अंधेरे में चोर स्कूटी चुराकर ले जाते हैं जबकि चौथी घटना उसके अगले दिन यानी 13 जुलाई को जब बेखौफ चोर फॉर्च्यूनर कार चुरा ले जाते हैं, कमाल की बात यह कि चारों घटनाएं सीसीटीवी में कैद हो गई लेकिन इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात यह कि इन चारों घटनाओं में अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं। इससे साफ पता चलता है कि इलाके में पुलिस की कितनी मुस्तैदी है और बदमाशों में पुलिस का कितना खौफ0
0
Report
वाराणसी के काशी स्टेशन के पास मस्जिद पर रेलवे नोटिस, मालिकाना हक विवाद
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी के काशी रेलवे स्टेशन के पास 'गंज शहीदा मस्जिद' को भी रेलवे ने थमाया है नोटिस। 1000 साल पुरानी मस्जिद को लेकर रेलवे और मस्जिद प्रबंधन में ठनी। रेलवे का दावा- मस्जिद का कुछ हिस्सा रेलवे की जमीन पर बना। रेलवे प्रशासन ने मस्जिद कमेटी से मांगे जमीन के मालिकाना हक के दस्तावेज। तय समय में दस्तावेज न देने पर रेलवे ने दी अतिक्रमण हटाने की चेतावनी। मस्जिद कमेटी का दावा- रेलवे के आने से सदियों पहले की है यह मस्जिद। वक्फ बोर्ड में दर्ज है मस्जिद, कानूनी लड़ाई की तैयारी में जुटा है मुस्लिम पक्ष। काशी रेलवे स्टेशन के आसपास रहने वाले मुस्लामानों में डर का माहौल। योगी सरकार के बुलडोजर एक्शन से दहशत में हैं मुस्लिम। मुस्लामानों ने कहा हमारी मस्जिद बहुत पुरानी रेलवे से पहले की है।0
0
Report
गोंडा में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ छापेमारी, छह जिलों के इंस्पेक्टर जुटे
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार को लेकर के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की प्रमुख सचिव डॉक्टर रोशन जैकब के निर्देश पर लगातार 3 दिन से गोंडा गोंडा के बरियारपुरवा भट्ठा स्थित अमन फार्मास्यूटिकल कंपनी पर छापेमारी की जा रही है। आज तीसरे दिन भी यहां पर नशीली दवाओं को लेकर के गोदामों पर छापेमारी जार रही हो गई है। आज तीन और जिलों के ड्रग इंस्पेक्टर इस पूरे छापेमारी की कार्यवाही में बुलाई गए हैं आज 6 जिलों के ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा नशीली दवाओं को लेकर यहां पर छापेमारी की जा रही है। शुरुआती जांच में निकाल कर आया था कि जिस पते पर अमन फार्मास्यूटिकल कंपनी रजिस्टर्ड है वहां पर किराना स्टोर चल रहा है। अमन के भाई को पुलिस ने जब पकड़ कर के पूछताछ किया तो उसने दो गोदाम की जानकारी दी उन दो गोदाम पर भी 36 घंटे तक खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा छापेमारी की गई अभी की जा रही है तो वहीं पुलिस पूछताछ में दो और गोदाम मिले हैं वहां पर भी अब इन 6 जिलों के ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा जांच की जा रही है। इस पूरी कार्यवाही को गोंडा ड्रग इंस्पेक्टर सुमित वर्मा,बाराबंकी ड्रग इंस्पेक्टर रजिया बानो और अयोध्या ड्रग इंस्पेक्टर आलोक द्विवेदी के नेतृत्व में किया जा रहा है। 3 दिन से लगातार चल रही इस छापेमारी के दौरान कोडीन सिरप समेत भारी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद हो रही हैं। जिनकी बाकायदा लिखा पढ़ी की जा रही है इन दवाओं की सैंपलिंग की जा रही है 48 घंटे बीतने को हैं अभी भी अमन फार्मास्यूटिकल कंपनी के मालिक अमन इस पूरी जांच प्रक्रिया में नहीं शामिल हुए हैं। बल्कि वह लगातार फरार चल रहे हैं जिनकी तलाश में ड्रग्स विभाग की टीम भी लगी हुई है। इस पूरी कार्रवाई की सीधी रिपोर्ट प्रमुख सचिव डॉक्टर रोशन जैकब को की जा रही है क्योंकि शासन स्तर से ही नशीली दवाओं के अवैध कारोबार को लेकर के यहां पर छापेमारी करने के लिए टीम बनाई गई है।0
0
Report
Advertisement
जालौन के महेवा में रोजगार सेवकों का धरना, BDO पर आरोपों के बीच प्रदर्शन
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के महेवा ब्लॉक परिसर में रोजगार सेवकों का धरना शुरू, बीडीओ पर पर गंभीर आरोप लगाकर विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे रोजगार सेवक, रोजगार सेवकों के समर्थन में प्रधान प्रतिनिधि और ग्रामीण भी ہوئے शामिल, धरने पर बैठे रोजगार सेवकों ने ब्लॉक परिसर में की जमकर नारेबाजी, रोजगार सेवकों ने लंबे समय से उत्पीड़न और अनुचित व्यवहार के बीडीओ पर लगाए आरोप, मानदेय का समय पर भुगतान नहीं होने का भी लगाया आरोप, धरना प्रदर्शन की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने संभाला मोर्चा, खंड विकास अधिकारी ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपो को बताया निराधार, जालौन के कालपी तहसील क्षेत्र के महेवा विकासखण्ड परिसर का मामला।0
0
Report
श्रावणी मेले के पहले समस्तीपुर के थानेश्वर मंदिर की सुरक्षा-योजना तेज
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर सदर एसडीओ ने पदभार संभालते ही दिखे एक्शन मूड में, आगामी श्रावणी मेले को लेकर थानेश्वर मंदिर का निरीक्षण, ट्रैफिक, सीसीटीवी और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश। समस्तीपुर आगामी श्रावणी मास को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला अधिकारी के निर्देश पर शनिवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) राकेश कुमार के नेतृत्व में शहर के ऐतिहासिक تھानेश्वर मंदिर परिसर का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में सदर डीएसपी, ट्रैफिक डीएसपी, ट्रैफिक इंस्पेक्टर, बीडीओ, सीओ तथा नगर और मुफस्सिल थाना की पुलिस टीम भी मौजूद रही। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर की साफ-सफाई, श्रद्धालुओं के आवागमन, सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन और सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर एवं आसपास लगे कैमरों की कार्यक्षमता की जांच की। इस दौरान कुछ सीसीटीवी कैमरे खराब पाए गए, जिन्हें तत्काल दुरुस्त कराने का निर्देश संबंधित विभाग को दिया गया। साथ ही पूरे परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, नियमित सफाई कराने और श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाएं बेहतर करने पर जोर दिया गया। श्रावणी मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को भी प्राथमिकता दी गई। अधिकारियों ने मंदिर के आसपास यातायात सुचारु रखने, पार्किंग व्यवस्था बेहतर करने और जाम की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। सदर एसडीओ राकेश कुमार ने कहा, जिला अधिकारी के निर्देशानुसार थानेश्वर मंदिर का निरीक्षण किया गया है। श्रावण मास में प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। मूलभूत सुविधाओं, साफ-सफाई, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था की समीक्षा की गई है। निरीक्षण के दौरान जो भी कमियां मिली हैं, विशेषकर सीसीटीवी और स्वच्छता से जुड़ी, उन्हें जल्द दूर करने का निर्देश दिया गया है। हमारा प्रयास है कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम दर्शन की सुविधा मिले।0
0
Report
7 PM बुलेटिन के लिए फोटो जारी, देखें पूरी खबर
Noida, Uttar Pradesh:साम सात बजे के बुलेटिन के लिये फोटो है0
0
Report
Advertisement
विकसित भारत की कुंजी: शिक्षा और संस्कार से बनेगा नया भारत
Sikar, Rajasthan:सीकर: शेखावाटी विश्वविद्यालय में शेखावाटी ज्ञान सभा में गूंजा विकसित भारत का संकल्प, शिक्षा में संस्कारों पर दिया जोर राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े बोले शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को विश्वविद्यालय के विधि भवन स्थित सेमिनार हॉल में 'शेखावाटी ज्ञान सभा' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय "शिक्षा, संस्कार और विकसित भारत" रहा। समारोह की अध्यक्षता राजस्थान के महामहिम राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने की। मुख्य अतिथि राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जयपुर प्रांत प्रचारक बाबूलाल, राष्ट्रीय मंत्री जयदीप रॉय तथा कुलगुरु प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार राय सहित शिक्षाविद्, प्रबुद्धजन, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे。 राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने कहा कि विकसित भारत का निर्माण केवल आर्थिक प्रगति से नहीं, बल्कि शिक्षा और संस्कारों के समन्वय से होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय शिक्षा व्यवस्था का मूल उद्देश्य चरित्रवान, राष्ट्रनिष्ठ और जिम्मेदार नागरिक तैयार करना है। नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और नैतिक मूल्यों से जोड़ना समय की आवश्यकता है। विश्वविद्यालयों को ज्ञान के साथ-साथ संस्कारों के केंद्र के रूप में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि नई शिक्षा नीति भारतीय ज्ञान परंपरा को पुनर्स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि व्यक्ति का सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने युवाओं से भारतीय संस्कृति और मूल्यों को अपनाकर विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने भारतीय ज्ञान परंपरा, शिक्षा में संस्कारों की भूमिका तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी पर विचार रखे। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया。0
0
Report
बिलासपुर में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, प्रशासन ने सतर्क रहने की चेतावनी जारी
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। नदी-नालों और डैम में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। वहीं, पुलिस ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि खतरनाक स्थानों पर सेल्फी, रील या वीडियो बनाने वालों के खिलाफ अब सीधी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पिछले 24 घंटों में हुई रिकॉर्ड बारिश से कई इलाके जलमग्न हो गए हैं और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। लगातार बारिश के कारण जिले के नदी-नालों, डैम और पुल-पुलियों में पानी का स्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी है, जिसके चलते प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। बिलासपुर पुलिस ने साफ कर दिया है कि प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश करना या जान जोखिम में डालकर सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाना जानलेवा साबित हो सकता है। एएसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह ने स्पष्ट किया है कि चेतावनी के बावजूद नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से विशेष रूप से बच्चों और युवाओं पर नजर रखने और प्रशासन द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स व चेतावनी बोर्डों का पालन करने का आग्रह किया है। मौसम विभाग एवं जिला प्रशासन ने अगले 48 घंटों के लिए जिले में 'हाई अलर्ट' जारी किया है। भारी से अति भारी बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने नागरिकों को आगाह किया है कि वे पूरी तरह सतर्क रहें। यदि बेहद जरूरी काम न हो, तो घरों से बाहर न निकलें और नदी-नालों, डैम तथा जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें। जिला प्रशासन ने साफ तौर पर कहा है कि इस मौसम में जरा सी भी लापरवाही जान पर भारी पड़ सकती है। प्रशासन की जारी एडवायजरी का पालन करना ही सुरक्षा का एकमात्र उपाय है, इसलिए सतर्क रहें और सुरक्षित रहें।0
0
Report
परिवार की फोटो में सबसे छोटे बिल्ली के बच्चे को जबरदस्ती शामिल किया गया; रिट्रीवर भी माता-पिता जैसे दिखे
Noida, Uttar Pradesh:The youngest kitten who's forcibly included in the family photo, the retriever is too much like a parent...0
0
Report
Advertisement
आगरा पुलिस ने 27 साल बाद खुद को मृत दिखाकर जमील को गिरफ्तार किया
Agra, Uttar Pradesh:27 साल तक... पुलिस एक ऐसे शख्स को तलाशती रही।जो सरकारी रिकॉर्ड में मर चुका था। जिसकी मौत के कागज़ तैयार हो चुके थे। लेकिन वो जिंदा था। नाम बदल चुका था। पहचान बदल चुका था। और दूसरे राज्य में पत्नी-बच्चों के साथ नई जिंदगी जी रहा था।अब 27 साल बाद आगरा पुलिस ने इस सबसे बड़े छल का पर्दाफाश कर दिया है। ये कहानी शुरू होती है साल 1999 से आगरा के खेरागढ़ में पुलिस टीम पर हमला होता है। पुलिसकर्मियों से लूट होती है। और दो पुलिसकर्मियों की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है। वारदात के बाद कई बदमाश गिरफ्तार हुए। लेकिन इस पूरे कांड का मुख्य आरोपी भूरा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। भूरा ने सिर्फ ठिकाना नहीं बदला उसने अपनी पूरी जिंदगी बदल डाली।सबसे पहले खुद को सरकारी रिकॉर्ड में मृत दिखाया। फिर परिवार और रिश्तेदारों से सारे रिश्ते खत्म कर दिए और अपनी पहचान मिटाकर जमील बन गया। भोपाल में जमील बनकर वह पत्नी और बच्चों के साथ सामान्य जिंदगी जी रहा था। आस-पड़ोस के लोग उसे जमील के नाम से जानते थे।किसी को अंदाज़ा तक नहीं था कि शांत दिखने वाला यह शख्स 27 साल से पुलिस की वॉन्टेड लिस्ट में शामिल 50 हजार का इनामी बदमाश है। लेकिन अपराध चाहे जितना पुराना हो।कानून उसका हिसाब जरूर मांगता है।आगरा की थाना खेरागढ़ पुलिस ने महीनों तक सुराग जोड़े।तकनीकी साक्ष्य जुटाए। मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और आखिरकार भोपाल में दबिश देकर भूरा उर्फ जमील को गिरफ्तार कर लिया। 27 साल तक मौत का झूठ ओढ़कर कानून से भागता रहा भूरा लेकिन आखिरकार सच जीत गया।अब वही शख्स, जिसके खुद को दुनिया की नजरों में मृत साबित कर दिया था। अदालत में जिंदा आरोपी बनकर पेश होगा और 27 साल पुराने पुलिसकर्मी हत्याकांड का हिसाब देगा। बायट :- आदित्य कुमार DCPI0
0
Report
Bandipora में आतंक लिंक के चलते JK पुलिस ने संपत्ति अटैच की
J&K Police Attach Five Properties Worth Crores in Bandipora Over Terror Links In a major action against the terror ecosystem, Jammu and Kashmir Police have attached immovable properties belonging to five peoples over terror links in north Kashmir's Bandipora district. According to the details, the attached properties are located in Chittaybanday and Gundpora villages and include multiple parcels of agricultural land recorded under different survey (Khasra) numbers. The land belongs to Mir Hassan, Khursheed Ahmad Sheikh, Farooq Ahmad Bani, Muzaffar Ahmad Lone and Ghulam Ahmad Lone. The attached properties include land measuring around 19.5 marlas, 3.5 marlas, 16 marlas, more than one kanal in separate parcels and other smaller plots spread across various survey numbers. Police said the attachment was carried out as part of sustained efforts to dismantle the terror support network and prevent the use of such properties for unlawful activities. The action has been taken under relevant provisions of law after following the prescribed legal process. The move is part of the ongoing crackdown by Jammu and Kashmir Police against terrorism and its support infrastructure. In recent months, police have attached several properties linked to alleged militants and terror handlers across the Union Territory as part of measures aimed at disrupting terror financing and logistical support. Officials said such actions are intended to deter individuals involved in militancy and send a strong message against those supporting terrorist activities. Further investigation into the case is underway.0
0
Report
यूट्यूब के लिए वायरल वीडियो कैसे बनाएं: ट्रिक्स और टिप्स
Bhopal, Madhya Pradesh:0
0
Report
Advertisement
