241406
हरदोई: ARTO और यातायात पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
Chandeli, Uttar Pradesh:हरदोई के लखनऊ रोड पर एआरटीओ संजीव कुमार व ट्रैफिक इंचार्ज प्रमोद कुमार ने यातायात नियमों के बारे में लोगो को जागरूक किया। इस मौके पर आरआई सुशील कुमार सहित यातायात पुलिस टीम मौजूद रही।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर: खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
Khairabad, Uttar Pradesh:सीतापुर- खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
आपका अपना
प्रेम त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, खैराबाद, सीतापुर ।
0
0
Report
मोटरसाइकिल कार से भिड़ी,दो बुरी तरह ज़ख़्मी
Bbrasi, Uttar Pradesh:बलुआ थाना क्षेत्र के मजीदहा गांव सभा के पास हाइवे पर स्विफ्ट जार कार से दो मजदूर 25 वर्षीय चिरामन बनवासी और 24 वर्षीय शमशेर बनवासी बुरी तरह से घायल हो गए । तत्काल मौके पर जुटी भीड़ ने कार चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया । प्रधानपति अतुल सिंह प्रिंस ने दोनों को चहनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया । बिरना ( धानापुर ) गांव के रहने वाले चिरामन और शमशेर पलिया स्थित एक भट्टे पर मजदूरी करते है । किसी काम को लेकर बाइक से मजीदहा जा रहे थे । पेट्रोल टंकी के पास स्विफ्ट जार कार ने जोरदार टक्कर मार दिया । जिससे वे लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े । आसपास मौजूद लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया । कार चालक धरांव के रहने वाले है । मौके पर पलिया प्रधान प्रतिनिधि अतुल सिंह प्रिंस ने सक्रियता दिखाते हुए घायलों को चहनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजवाया । पुलिस कार चालक और उसमें बैठे तीन अन्य लोगों को हिरासत में लेकर आगामी कार्यवाही में जुट गई ।0
0
Report
पूर्णिया पुलिस ने 89 गुम मोबाइल लौटाए, 26 लाख कीमत के फोन बरामद
Purnia, Bihar:पूर्णिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 89 गुम मोबाइल मालिकों को लौटाए। पूर्णिया पुलिस को गुम और चोरी हुए मोबाइल बरामद करने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि पुलिस की डीआईयू टीम और स्थानीय थानों की मदद से बरामद किए गए 89 मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंप दिए गए हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 26 लाख रुपये बताई गई है। एसपी ने बताया कि सिर्फ वर्ष 2026 में अब तक जिले में कुल 444 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए जा चुके हैं। वहीं, वर्ष 2022 से अब तक कुल 1,129 लोगों को उनका खोया हुआ मोबाइल वापस मिल चुका है। मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। कई लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका फोन कभी वापस मिलेगा। एसपी ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी का मोबाइल गुम या चोरी हो जाए तो वह तुरंत अपने नजदीकी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराएं और साथ ही CEIR पोर्टल पर भी शिकायत अवश्य करें। इससे मोबाइल बरामद होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि पुलिस लगातार इस अभियान को आगे भी जारी रखेगी। वही मोबाइल वापस पाने वाली महिला, कृष्णा कुमारी काफी खुश थी0
0
Report
Advertisement
हादसे के बाद खैरागढ़ विधायक पर उठे सवाल, क्या घायलों को मिली मदद?
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ जनता की सेवा और लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहने का दावा करने वाले जनप्रतिनिधियों की असली जिम्मेदारी संकट के समय सामने आती है। लेकिन दुर्ग जिले के बोरी थाना क्षेत्र के टेकापार के पास हुई एक सड़क दुर्घटना ने खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा को सवालों के घेरे में ला खड़ा किया है। जानकारी के मुताबिक, विधायक यशोदा वर्मा की कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आने की बात कही जा रही है। खास बात यह है कि विधायक यशोदा वर्मा ने भी अपने वाहन से हादसा होने की बात स्वीकार की है। लेकिन विवाद हादसे से ज्यादा उसके बाद की भूमिका को लेकर है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुर्घटना के बाद विधायक ने न तो घायलों की सुध ली, न उनकी कुशलक्षेम पूछी और न ही उनके उपचार की व्यवस्था कराने की पहल की। इतना ही नहीं, 112 या पुलिस को सूचना दिए बिना मौके से चले जाने का भी आरोप लगाया जा रहा है। अब सवाल सिर्फ इतना नहीं है कि हादसा कैसे हुआ, बल्कि सवाल यह भी है कि जब एक जनप्रतिनिधि के वाहन से दो लोग घायल हुए, तो उनकी मदद के लिएSensitiveness क्यों थी? क्या घायलों को अस्पताल पहुंचाना और पुलिस को सूचना देना प्राथमिक जिम्मेदारी नहीं थी? फिलहाल ग्रामीणों में नाराजगी है। पुलिस जांच और विधायक की ओर से हादसे के बाद की भूमिका पर विस्तृत स्पष्टीकरण का इंतजार है。0
0
Report
गोंडा में नवाबगंज के गोलीबारी वीडियो ने मचाई हलचल; अब पुलिस कर रही है जांच
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लौव्वा वीरपुर गांव के रहने पूर्व सपा नेता अभिषेक तिवारी समेत परिवार के 8 सदस्यों का ताबड़तोड़ बंदूक से फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए नवाबगंज थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो 8 नवंबर देर रात्रि 10:00 बजे के करीब का बताया जा रहा है जो आज सोमवार दोपहर 3:30 से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जब दीपावली के अवसर पर परिजनों की एक पुराने मामले में बरी होने को लेकर के फायरिंग कर जमकर जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं। परिजनों के साथ खुद फायरिंग करते हुए पूर्व सपा नेता अभिषेक तिवारी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर इस वीडियो को पोस्ट करके वायरल किया है। लिखा है कि "25 वर्षों के लंबे संघर्ष और इंतज़ार के बाद आखिरकार न्याय की जीत हुई। परिजनों के बाइज्जत बरी होने के बाद यह पहली दिवाली है, जब परिवार के सभी सदस्य एक साथ हैं। इस बार दिवाली केवल घर में नहीं, बल्कि उन दिलों में भी जल रहे हैं, जिन्होंने वर्षों तक अंधेरे और पीड़ा का सामना किया। आज की यह मुस्कान और यह एकजुटता किसी उत्सव से कम नहीं, बल्कि न्याय, धैर्य और परिवार की जीत का उत्सव है। जय बजरंगबली" वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नवाबगंज थाने की पुलिस ने पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए आज शाम 4:00 बजे से पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो में आप साफ देख सकते हैं की एक के बाद एक छह युवक ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे हैं। सातवें नंबर पर एक अधेड़ व्यक्ति फायरिंग कर रहा है साथ ही साथ आठवें नंबर पर एक 19 वर्षीय लड़की फायरिंग करती हुई नजर आ रही है।0
0
Report
सीतामढ़ी में चाकूबाजी: रमेश और रोशन साहू घायल, आरोपी संतोष प्रजापति गिरफ्तार की तैयारी
Sloboda, Komi Republic:कोरबा के सीतामढ़ी इलाके में चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। श्री बालाजी स्पोर्टवेयर के संचालक रमेश साहू और उनके छोटे भाई रोशन साहू पर चाकू नुमा पेपर कटर से हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।\n\nबताया जा रहा है कि एक दिन पहले दुकान के सामने रखी गिट्टी को लेकर श्री बालाजी स्पोर्टवेयर के संचालक रमेश साहू और उनके छोटे भाई रोशन साहू का संतोष प्रजापति के साथ विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते आज जब रमेश साहू और उनके छोटे भाई रोशन साहू अपनी दुकान पर बैठे हुए थे तभी आरोपी संतोष प्रजापति ने कथित तौर पर दुकान पहुंचकर दोनों भाइयों पर चाकू नुमा पेपर कटर से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में रमेश साहू और रोशन साहू घायल हो गए। बीच बचाव में दोनों ने हमलावर संतोष प्रजापति को पकड़कर मारा जिससे वो भी घायल हो गया. चाकूबाजी की घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया. उपचार के बाद आरोपी हमलावर को पुलिस अपने गिरफ्त में लेगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी.\n\nफिलहाल घटना के बाद सीतामढ़ी क्षेत्र में लोगों के बीच आक्रोश और दहशत का माहौल है।0
0
Report
Advertisement
खड़गे के दिवाली-ईद बयान पर मुस्लिम संगठनों का जोरदार विरोध
Moradabad, Uttar Pradesh:मल्लिकार्जुन खड़गे के दीपावली को खुशियों की ईद कहने से बिफरे मुस्लिम संगठन, भारतीय सूफ़ी फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूफ़ी कशिश वारसी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पार बोला हमला, बोले खड़गे जी का बयान बेहूदा सियासत का नतीजा है, वो एक तीर से दो निशाने करके हिंदू और मुसलमानो दोनों को खुश करना चाहते है..... लेकिन ऐसा नहीं है, मुसलमान अब सियासी बयानों को समझने लगा, 30 दिन के रोजे रखने के बाद ईद आती है जिसको हम मनाते है....ईश्वर ने 30 दिन की ईबादत के बाद जश्न मनाने कहा हमें, जबकि दीपावली सत्य की जीत है जब रावण को मारा गया, दोनों मे बहुत फर्क है, दोनों की थीम और जश्न मे बड़ा फर्क है, दीपावली मे दिये जलते है जबकि ईद मे गले मिलते है, इस तरह के सियासी बयानों से अफ़सोस होता है, खड़गे जी को सोचना चाहिए की मुसलमान इतना बेबकुफ़ नहीं है की उनके ईद कहने से खुश हों जायेगा, मुसलमान इससे खुश नहीं ہوگا बल्कि अफ़सोस करेगा, अगर आप अच्छे हिंदू थे तो.....हिन्दुओ को सनातन को मुबारक़बाद देनी चाहिए थी.... और जब ईद आती तो सच्चाई के साथ ईद की मुबारकबाद देते, उनके इस बयान पर मे अफ़सोस जाहिर करता हूं।0
0
Report
दीये की चिंगारी ने मीरजापुर के परिवार की बेटी की शादी पर संकट डाल दिया
Ukhdand, Uttar Pradesh:दीये की आग से अरमान राख Place मीरजापुर Date : 9,.11.2026 Report : राजेश मिश्र Anchor : मीरजापुर में दीपावली पर आतिशबाजी की खुशियां एक परिवार के लिए जिंदगी का सबसे बड़ा दु:ख बन गईं। हलिया विकास खंड के दिघुली गांव में दीपावली की रात आतिशबाजी से निकली चिंगारी ने एक घर को आग की चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। सबसे बड़ी चोट उस परिवार को लगी, जिसकी बेटी की शादी महज एक महीने बाद होनी थी। एक रिपोर्ट पीड़ित परिवार के मुताबिक, आग में करीब चार लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और दो लाख रुपये नकद जलकर नष्ट हो गए। इसके अलावा घर में रखे कपड़े, बर्तन, फर्नीचर और गृहस्थी का अन्य सामान भी आग की चपेट में आकर राख हो गया। परिवार ने बेटी की शादी के लिए बड़ी मेहनत से सामान और धन जुटाया था, लेकिन एक चिंगारी ने उनकी वर्षों की जमा पूंजी पलभर में खत्म कर दी। आग लगने की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। हालांकि, दमकल टीम के पहुंचने से पहले ही आग से काफी नुकसान हो चुका था। घर का सामान जलने के बाद परिवार के सामने अब रहने और बेटी की शादी कराने का संकट खड़ा हो गया है। एक महीने बाद घर में शादी की शहनाइयां गूंजने की तैयारी थी। परिवार बेटी के हाथ पीले करने के सपने संजो रहा था, लेकिन अब वही परिवार आर्थिक संकट के बीच मदद की आस लगाए बैठा है। हादसे के बाद घर में दीपावली की खुशियां मातम में बदल गईं। पीड़ित परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। Bite 1 : त्रिवेणी, गृह स्वामी Bite 2 : रंजना, पुत्री0
0
Report
बागपत में दीपावली पर पटाखे छुड़ाने के विवाद में मारपीट, वीडियो वायरल
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में दीपावली पर पटाखे छुड़ाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान लाठी-डंडे भी चले, जिसमें दो महिलाओं सहित एक युवक घायल हो गया। मारपीट की पूरी घटना का लाइव वीडियो कैमरे में कैद हो गया। अब मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। घटना बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के खामपुर राजपुर गांव की बताई जा रही है। मारपीट के बाद पीड़ित पक्ष हारून ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। अब देखना होगा कि जांच के बाद पुलिस आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।0
0
Report
Advertisement
बिना चालक बाइक पेट्रोल पंप में घुसी दीवार से टकराई: CCTV कैद भयावह घटना
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के भींडर इलाके में उस समय हड़कम्प मच गया जब बिना चालक की एक तेज रफ़्तार बाइक पेट्रोल पंप के अंदर घुस कर दीवाल से टकरा गई। अचानक हुए इस घटना क्रम है हर कोई दंग रह गया। गनीमत रही घटना रात के समय हुई उस समय पेट्रोल पंप पर कोई मौजूद नही था वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप के पास दो बाइक के बीच भिड़ंत हुई। जिनमे एक बाइक चालक बाइक से नीचे गिर गया। लेकिन बाइक उसी रफ्तार से पेट्रोल पंप के अंदर जा घुसी। तेज रफ्तार बाइक पम्प की मशीनों के पास से निकली,अगर वह मशीन से टकरा जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। यह पूरा घटना क्रम पेट्रोल पम्प के पास पगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया।जिसमें साफ दिख रहा है कि कैसे एक बिना चालक की बाइक पम्प के अंदर आई और दीवाल से टकरा गई।0
0
Report
दीपावली की रात नोखा में चार युवकों ने पटाखा बम फेंककर दहशत CCTV में कैद
Bikaner, Rajasthan:नोखा से खबर दीपावली की रात खुरापाती युवकों की करतूत CCTV में कैद रात करीब 2:30 बजे दो बाइक पर सवार होकर पहुंचे चार युवक घर में पटाखा बम जलाकर फेंका तेज धमाके की आवाज से दहल उठा परिवार, घर में मची अफरा-तफरी वार्ड नंबर 30 में सामुदायिक भवन के पास सांसी बस्ती की घटना पूरी वारदात CCTV कैमरे में हुई कैद दीपावली की रात घर में पटाखा बम फेंकने की घटना से इलाके में चर्चा0
0
Report
जयपुर दीपावली पर देर रात कार ने पटाखे की दुकान में घुसी: चार गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:जयपुर vishnu दीपावली पर देर रात पटाखे की दुकान में घुसी बेकाबू कार लक्ष्मी मंदिर सिनेमा के सामने पटाखे की दुकान की घटना रात करीब दो बजे तेज गति से आई कार ने पटाखे की दुकान बेकाबू कार ने दुकान के शटर को टक्कर मारकर तोड़ दिया। घटना के बाद हड़कंप मच गया और लोग इकट्ठा हो गए। कार चालक सहित उसमें बैठे 3 युवक नशे की हालत में थे। कार की सीट पर शराब की बोतल भी पड़ी मिली है पुलिस ने चालक सहित चारों को गिरफ्तार कर लिया0
0
Report
Advertisement
गिरवर में दीपावली पर गोवर्धन पूजा के साथ गायों को छड़ा खिलाने की परंपरा
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा एवं पड़वा के अवसर पर ग्रामीण अंचलों में वर्षों पुरानी परंपराओं का उत्साह और उल्लास के साथ निर्वहन किया गया। शाजापुर जिला मुख्यालय से करीब 5 किलोमीटर दूर ग्राम गिरवर में भी अनूठी परंपरा देखने को मिली। यहां ग्रामीणों ने गायों का आकर्षक श्रृंगार कर उन्हें छड़ा खिलाया। इस अवसर पर गांव के ग्रामीण एक स्थान पर एकत्रित हुए। इसके बाद ढोल की थाप और पारंपरिक उत्साह के बीच गायों को छड़ा खिलाने की रस्म निभाई गई। ग्रामीणों ने अपनी गायों को विभिन्न प्रकार से सजाया और पूरे श्रद्धाभाव के साथ इस परंपरा में सहभागिता की। गांव में यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है, जिसे ग्रामीण आज भी पूरी आस्था और उत्साह के साथ निभा रहे हैं। दीपावली के दूसरे दिन पड़वा पर आयोजित इस परंपरा में गांव के लोगों की सामूहिक भागीदारी देखने को मिली। ढोल की गूंज के बीच सजी-धजी गायों को छड़ा खिलाने का दृश्य ग्रामीण संस्कृति, पशुधन के प्रति सम्मान और आपसी एकता का संदेश देता नजर आया।0
0
Report
रतलाम में हत्या का खुलासा: नाबालिग समेत कई आरोपी गिरफ्तार
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में एक हत्या का खुलासा पुलिस ने किया, जिसमें आरोपी गिरफ्तार हुए कुछ फरार हैं लेकिन इन घटनाओं में न सिर्फ नए युवक बल्कि नाबालिग के शामिल होने ने एक चिंता जाहिर कर दी है कि अपने उज्जवल भविष्य की राह पर जाने वाले युवा कैसे रास्ता भटक रहे और अपराध की दुनिया में खुद का वर्चस्व बनाने की होड़ में जा रहे हैं0
0
Report
नेपाल से 82.7 किग्रा गांजे के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार, सीमा पर बड़ी कार्रवाई
Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी में 83 किलो ग्राम गांजा के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार, लौकहा थाना के भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और एसएसबी जवानों ने की संयुक्त कार्रवाई। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लौकहा थाना पुलिस और एसएसब की संयुक्त टीम ने 82.7 किलो ग्राम गांजा के साथ एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया। गांजा नेपाल से भारतीय सीमा में लाया जा रहा था। फुलपरास एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि लौकहा थानाध्यक्ष धीरज कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से गांजा की बड़ी खेप भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाली है। सूचना के बाद पुलिस टीम गठित कर भूतही बलान नदी के पश्चिमी तटबंध के पास ठिकाने पर छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने गांजा की खेप बरामद की और मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस टीम को देख तीन तस्कर फरार होने में कामयाब रहा। गिरफ्तार तस्कर की पहचान नेपाल के सप्तरी जिले के मलहनिया गांव निवासी अरविंद यादव के रूप में हुई है। जब्त गांजा का अंतरराष्ट्रीय कीमत 40 लाख रुपया बताया जा रहा है। संयुक्त छापेमारी दल में लौकहा एसएसबी के सहायक कमांडेंट गुरदीप सिंह और जवान सहित कई पुलिस कर्मी शामिल थे। पुलिस गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर गांजा तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। साथ ही इस धंधे में शामिल अन्य लोगों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए भी छानबीन की जा रही है.0
0
Report
Advertisement
