241001
Hardoi- सब्जी लेने जा रहे बुजुर्ग आये बाइक के चपेट में,हुई मौत
Hardoi, Uttar Pradesh:सब्जी लेने पैदल जा रहे बुजुर्ग की बाइक की टक्कर लगने से हुई मौत,बाइक सवार भी हुआ घायल। हरदोई के मल्लावां थाना क्षेत्र के खुर्द मोड़ के पास बाजार से सब्जी लेने पैदल जा रहे बुजुर्ग को बाइक सवार ने टक्कर मार दी,जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है, घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
घनसाली में भारी बारिश से चानी गदेरे उफान, पुल निर्माण में देरी जारी
New Tehri, Uttarakhand:टिहरी जिले के सीमांत ओर आपदा की दृष्टि से सबसे संवेदनशील घनसाली विधानसभा में इन दिनों लगातार हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर है जिससे नदी किनारे बसे लोगों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है,वही चमियाला-बूढ़ाकेदार रोड पर स्थित चानी गदेरे के उफान का एक वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,वही ग्रामीणों का कहना है कि 10 साल से इस पर पुल नहीं बन पाया है जिससे स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सिस्टम की बेरुखी का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है और हर साल बरसात में इस तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है,वही मामले में डीएम नीतिका खंडेलवाल का कहना है कि घनसाली क्षेत्र में कई जगहों पर इस तरह की दिक्कते है जिसको लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्रवाई की प्लानिंग की जा रही है।0
0
Report
लखनऊ विभूतिखंड: जलवा क्लब के बाहर दो पक्षों में मारपीट, हत्या मामला चर्चा में
Lucknow, Uttar Pradesh:एक बार फिर लखनऊ में विभूतिखंड थाना क्षेत्र में बवाल जलवा क्लब के बाहर दो पक्ष में मारपीट कुछ दिन पहले ही भाजपा नेता की इसी क्लब के बाहर सिगरेट को लेकर हत्या कर दी गई0
0
Report
दिल्ली: गीता कॉलोनी में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे सेवा रोड पर बारिश से जलभराव
Noida, Uttar Pradesh:Delhi: Due To Rain Waterlogging On Delhi-dehradun Expressway Service Road In Geeta Colony / Visuals0
0
Report
Advertisement
चंद्रहासिनी देवी मंदिर के दर में पहुंचे कलेक्टर जय श्री जैन एवं जिला पंचायत सीईओ,,,
Upani, Chhattisgarh:आज शनिवार माता चंद्रहासिनी देवी मंदिर के दर्शन करने सक्ती जिला कलेक्टर जयश्री जैन एवं जिला पंचायत सीईओ वासु जैन चंद्रपुर पहुंचे।उन्होंने मंदिर पूजा अर्चना कर जिले के सौभाग्य हेतु कामना की है,,इस दौरान डभरा एसडीएम,तहसीलदार एवं अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।0
0
Report
गौरझामर में शराब के नशे में भाईयों के विवाद से हत्या, अशोक गिरफ्तार
Sagar, Madhya Pradesh:यहां के गौरझामर थाना क्षेत्र में हत्या की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है जिसके बाद से इलाके में दहशत फैली हुई है। मामला बहेरिया गांव का है जहां बीती रात दो ममेरे भाइयों में शराब के नशे में वाद विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते कहासुनी बड़ी और फिर एक भाई अशोक ने अपने भाई राहुल अहिरवाल पर लोहे की मोटी रॉड सब्बल से हमला किया और इस हमले में राहुल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अल सुबह पुलिस को इसकी सूचना मिली तो पुलिस एक्शन में आई और शव को कब्जे में लेने के बाद इसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा वहीं दो अलग अलग टीमों को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया और कुछ घंटों में ही आरोपी अशोक पुलिस गिरफ्त में आ गया है。0
0
Report
Tikamgarh के दिगौड़ा में चप्पलों की चोरी, CCTV में कैद चोर की पहचान तलाश
Tikamgarh, Madhya Pradesh:एंकर- अभी तक आपने चोरों को सोना, चांदी, नकदी और कीमती सामान चोरी करते देखा होगा, लेकिन आज हम आपको टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा कस्बे से एक ऐसे चोर की करतूत दिखाने जा रहे हैं, जिसने चोरी के लिए किसी कीमती चीज को नहीं बल्कि चप्पलों को चुना, जी हां चप्पलों की चोरी की यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, जिसका वीडियो अब सामने आया है, वीडियो में आप साफ देख सकते है की कैसे पहले चोर चप्पल को अपने पास खिसकाता है और फिर मौका पा कर चप्पल पहन तेजी से वहां से निकल जाता है, अब स्थानीय लोग सीसीटीवी से इस चोर की पहचान कर उसे तलाशने की कोशिश कर रहे है, वही चोर सम्भव तया इस बात से अनभिज्ञ रहा होगा की उसकी ये करतूत पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो रही है。0
0
Report
Advertisement
चोपन में 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, पुलिस जांच शुरू
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र जिले के चोपन थाना अंतर्गत डाला चौकी क्षेत्र की नई बस्ती में 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। चोपन थाना के डाला चौकी क्षेत्र की नई बस्ती में 25 वर्षीय युवक निखिल उर्फ हनी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रमेश के पुत्र निखिल उर्फ हनी के रूप में हुई है। युवक की मौत की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
बिजनौर में भारी बारिश से जलमग्न सड़के, लोगों की मुश्किलें बढ़ीं
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर--बिजनौर मे भारी बारिश का अलर्ट। जिले भर मे जमकर हो रही मूसलाधार बारिश। कई स्थानों पर सड़के हुई जलमग्न। भारी बारिश के चलते लोगो का जीना हुआ मुहाल।भीषण गर्मी से लोगो को मिली राहत।0
0
Report
Awantipora के चारसू क्षेत्र में हाईवे पर सुरक्षा बाधाओं से लोगों की क्रॉसिंग मुश्किल
Aram Pora, Ganderbal, Awantipora, : Local residents of Charsu area of Awantipora have expressed concern over the difficulties caused by the installation of modern safety barriers along the National Highway. Residents said the barriers installed in the middle of the highway have made it difficult for people to cross from one side to the other. According to locals, residential areas and facilities catering to daily needs are located on both sides of the highway, forcing residents to cross the road frequently. They said school-going children are also facing difficulties due to the barriers. The residents have urged the concerned authorities to keep designated crossing points open for public movement, enabling people to cross the highway safely and conveniently.0
0
Report
Advertisement
NDPP नेताओं ने यासिन मलिक पर हिंसा से जुड़े मसलों पर कड़ी टिप्पणी
Srinagar, Uttarakhand:National Democratic People’s Party (NDPP) Chairman Navneet Mishra and Provincial Secretary Iqbal Shantoo have strongly criticised jailed separatist leader Yasin Malik, accusing him of being associated with violence and killings during the period of militancy in Jammu and Kashmir. Addressing the issue, the NDPP leaders alleged that Malik’s political activities and militant-era actions caused immense suffering to innocent people and contributed to instability in the region. They said the families of victims continue to live with the consequences of violence. Navneet Mishra said there should be no political glorification of individuals accused and convicted in cases involving terrorism and violence. He maintained that the rule of law must prevail and that those found guilty by competent courts should face the punishment prescribed under law. Provincial Secretary Iqbal Shantoo also criticised Malik in strong terms, alleging that Kashmiri people have suffered enormously because of militancy and separatist violence. He said the victims and their families deserve justice and that society must reject violence and terrorism. The NDPP leaders emphasised that political differences should be addressed through democratic and constitutional means rather than violence. They also appealed to the younger generation to stay away from extremist and separatist ideologies and work towards peace, development and stability in Jammu and Kashmir. The leaders said that justice for victims, respect for the rule of law and rejection of violence should remain the guiding principles while dealing with the legacy of militancy in the region.0
0
Report
आगर मालवा के कुंडलियां डेम में जलस्तर 90% तक पहुँचा: 6 गेट एक मीटर तक खोले
Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा जिले में और आसपास के इलाकों में पिछले चौबीस घंटों में रुक रुक कर हो रही रिमझिम बारिश का सीधा असर कुंडलियां डेम के जल स्तर पर देखने को मिला है। बीती रात में वाटर लेवल तीन सौ निनानवे मीटर तक पहुंच गया । जिसके चलते पांच सौ बावन MCM की क्षमता वाले इस डेम को करीब नब्बे प्रतिशत भर जाने पर डेम के कुल ग्यारह में से छह गेट एक मीटर तक खोलना पड़े। सुबह होते होते खोले गए छ गेट में से दो बंद कर दिए गए है। और अब चार गेट खुले हुए है। जिससे अतिरिक्त भराव वाला पानी की निकासी की जा रही है।0
0
Report
अनूपपुर बिजुरी रेलवे चालक संघ ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया
Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर जिले के बिजुरी में रेलवे चालक संघ ने रेलवे स्टेशन में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि मनको के आधार पर काम नहीं लिया जा रहा है और असुरक्षित तरीके से शॉर्ट कट तरीके से काम कराया जा रहा है और किसी प्रकार की अनहोनी होने पर कार्य विलम्बन का आरोप लगाकर हमारा स्थानांतरण कर दिया जाता है। अपनी मांगों को लेकर लोको पायलट ने मंडल रेल प्रबंधक बिलासपुर को ज्ञापन भी दिया गया है। लोको पायलट संघ का कहना है कि हमारे एक साथी एम के विभूति पर इसी प्रकार का आरोप लगाकर उनका स्थानांतरण ब्रजराजनगर उड़ीसा कर दिया गया है और मैनेजमेंट भी हमारी व्यथा सुन नहीं रहा है इसलिए जब तक हमारी मांगों को नहीं सुना जाता है हमारा धरना प्रदर्शन इसी प्रकार जारी रहेगा।0
0
Report
Advertisement
मुरैना हादसा: जन्माष्टमी की रात तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना हादसा: जन्माष्टमी की रात तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत मुरैना में जन्माष्टमी की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। मंदिर से दर्शन कर घर लौट रही कुशवाहा समाज की महिलाओं को तेज रफ्तार ट्रॉला ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई। वीओ: घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चिरौना हनुमान मंदिर के बाहर की बताई जा रही है। जन्माष्टमी की रात करीब साढ़े 12 बजे कुशवाहा समाज की महिलाएं मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रही थीं। इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रॉला ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल दो अन्य महिलाओं को इलाज के लिए ग्वालियर ले जाया जा रहा था। रास्ते में दोनों की भी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है0
0
Report
नीमारंग हत्या: इमारत-ए-शरिया ने जांच तेज, मुआवजे और फास्ट ट्रैक कोर्ट की मांग की
Jamui, Bihar:जमुई टाउन थाना क्षेत्र के नीमारंग में करीब आठ दिन पहले सात वर्षीय बच्ची सहाना खातून की हत्या के मामले में इमारत-ए-शरिया ने कड़ी नाराजगी जताई है। पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इमारत-ए-शरिया के जनरल सेक्रेटरी मुफ्ती मो. सईदुर रहमान कासमी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करइ मारत- ए- शरिया के प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार की रात प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि मासूम बच्ची के साथ हुई घटना बेहद दुखद और चिंताजनक है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच में तेजी लाने, आरोपियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी करने तथा दोषियों के खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कराने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जमुई के डीएम और एसपी से जांच में तेजी लाने की अपील की। साथ ही पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सरकार से कम से कम 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की गई। बच्ची के पिता मजदूरी करते हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर बताई गई है। एक सप्ताह बाद भी गिरफ्तारी नहीं संगठन ने पुलिस जांच में हो रही देरी पर भी सवाल उठाया। प्रतिनिधिमंडल मंडल ने कहा कि घटना को एक सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है। पुलिस ने एफएसएल और डॉग स्क्वायड की मदद से घटनास्थल की जांच भी की थी लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा, इस मामले मे कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की, लेकिन अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। साथ ही हत्या के पीछे की वजह का भी पुलिस की ओर से खुलासा नहीं किया गया है। बताया गया कि करीब आठ दिन पहले बच्ची के लापता होने के बाद उसका शव एक निर्माणाधीन मकान के परिसर से बरामद किया गया था। बच्ची की गर्दन पर चोट के निशान मिले थे। इमारत-ए-शरिया की ओर से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता के रूप में चेक भी दिया गया। संगठन ने कहा कि न्याय मिलने तक वह पीड़ित परिवार के साथ खड़ा रहेगा। जरूरत पड़ने पर परिवार को कानूनी और आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। अपील करते हुए कहा कि मामले में किसी निर्दोष के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए, जबकि दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। मौके पर मौलाना कमर अनीस कासमी, मौलाना मिनहाज, निसार अहमद, जिला सचिव मो. नुमान अख्तर कासमी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे.0
0
Report
सहरसा में नाबालिग से दुष्कर्म: अदालत ने आजीवन कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माना सुनाई
Saharsa, Bihar:खबर सहरसा से है जहाँ एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को न्यायालय ने कठोर सजा सुनाई है. दरअशल दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट ने अंतिम सांस तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई है इसके अलावे 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. दरअशल यह मामला सौरबाजार थाना क्षेत्र का है जहाँ बीते फरवरी माह में एक हवसी ने मौका पाकर एक डेढ़ साल की अबोध बच्ची को अपने हवस का शिकार बना लिया. बच्ची को रोते-बिलखते और लहूलुहान देख परिजनों ने उस व्यक्ति के घर जा शिकायत की, लेकिन कहीं से कोई न्याय नहीं मिला. परिवार वालों ने बिना देर किए पुलिस थाने में रपट लिखाई. थानेदार ने मामला गंभीर देख जिले के पुलिस कप्तान को इत्तीला की. सूचना मिलते ही तत्कालीन एसपी हिमांशु मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया. एसपी ने पुलिसिया एक्शन और मानवता दिखाते वहीं परिजनों से कहा था, दोषी को सजा मिलेगी, जल्द मिलेगी और कठोर सजा मिलेगी. इधर तात्कालिक एसपी ने परिजनों से मिलने के बाद तुरंत वहीं स्पेशल टास्क फोर्स (STF) का गठन किया और एफएसएल की टीम को भी तुरंत बुला तुरंत साक्ष्य संकलन करने का निर्देश दिया. STF में शामिल पुलिस अधिकारी ने भी ताबड़तोड़ छापेमारी कर पहले दुष्कर्मी को गिरफ्तार किया और सभी तरह की जांच को पूरा कर तीन महीने बाद मई में अदालत में चार्जशीट समर्पित कर दिया. मई महीने में चार्जशीट समर्पित करने के बाद ठीक अगले महीने यानी जून माह में चार तारीख को आरोप का भी गठन कर दिया. उसके ठीक तीन माह बाद यानी 3 सितम्बर को जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश षष्टम सह विशेष न्यायाधीश पोक्सो राकेश कुमार राकेश की अदालत ने पोक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म के आरोपी राज कुमार शर्मा को अंतिम सांस तक सश्रम कारावास की सजा सुनाई. साथ ही 50 हजार रुपये का जुर्माना भी सुनाई. इस सम्बंध में मुख्यालय डीएसपी धीरेन्द्र कुमार पांडेय ने बताया कि बीते 26 फ़रवरी को सौरबाजार में बच्ची से दुष्कर्म के संबंध में एक कांड दर्ज किया गया था. घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्कालीन एसपी हिमांशु ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और त्वरित निष्पादन के लिए घटनास्थल पर ही एसआईटी का गठन किया. एसआईटी ने प्रभावी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान द्वारा साक्ष्यों का संकलन किया. डीएसपी ने बताया कि 14 मई को अदालत में आरोप पत्र समर्पित कर दिया. अनुसंधान के क्रम में डीएनए जांच भी कराई गई. अंत में तीन सितम्बर को न्यायालय ने आरोपी राज कुमार शर्मा के विरुद्ध पोक्सो एक्ट के तहत अंतिम सांस तक सश्रम आजीवन करावास की सजा सुनाई. साथ ही 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. डीएसपी ने बताया कि घटना के बाद सुनवाई और सजा सुनाने की यह कार्रवाई मात्र साढ़े छह महीने में हुई है.0
0
Report
Advertisement
