icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जालंधर में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, युवक की मौत, साथी घायल

RGRaju GuptaJust now
Jalandhar, Punjab:जालंधर: ओवर स्पीड कार पेड़ से टकराती, युवक की मौत, दोस्त घायल जालंधर: शाहकोट-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलसीयां के निकट तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने के कारण एक युक्क की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक कार के अंदर फंस गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार लवप्रीत सिंह (26) पुत्र कुलवंत सिंह निवासी गांव ऐदलपुर (शाहकोट) और उसका दोस्त राजनप्रीत सिंह पुत्र सरबजीत सिंह निवासी गांव रामे (शाहकोट) सफेद रंग की कार पर शाहकोट से नकोदर जा रहे थे। मलसीयां से आगे वह कार से नियंत्रण खो बैठा जिससे कार पेड़ से जा टकराई। मलसीयां पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई जगतार सिंह और सड़क सुरक्षा फोर्स के कर्मचारी कुलविंदर सिंह व बलजीत सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मचारियों ने राहगीरों और ट्रैक्टर की मदद से कार के क्षतिग्रस्त हिस्सों को खींचकर दोनों युवकों को बाहर निकाला और नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां से उन्हें नकोदर रेफर कर दिया गया। नकोदर में डॉक्टरों ने लवप्रीत सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि राजनप्रीत सिंह की हालत गंभीर होने के कारण उसे इलाज के लिए जालंधर रेफर कर दिया गया। मृतक का शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
0
0
Report

बिलासपुर स्टेडियम में महिला अंडर-19 चैलेंजर कप से युवाओं में ड्रग्स विरुद्ध संदेश

Bilaspur, Chhattisgarh:स्लग- क्रिकेट स्टेडियम बिलासपुर के मुंबई बनाम हिमाचल के रणजी मैच के successful आयोजन के बाद 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक बीसीसीआई द्वारा आयोजित विमेन अंडर-19 चैलेंजर कप का होगा आयोजन, इंडिया-ABCD के बीच खेले जाएंगे छह मैच तो 5 नवंबर को फाइनल मैच का भी होगा अयोजन, बिलासपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विशाल जगोता ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी। अब 30 अक्टूबर से विमेन अंडर-19 चैलेंजर कप का आयोजन किया जा रहा है जिसकी मेजबानी बीसीसीआई द्वारा की जाएगी। वहीं इस चैलेंजर कप के दौरान बिलासपुर क्रिकेट स्टेडियम में 30 अक्टूबर, 1 नवंबर व 3 नवंबर को दो-दो मैच खेले जाएंगे जबकि 5 नवंबर को फाइनल मैच का भी आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रस्तर की इस प्रतियोगिता का बिलासपुर में आयोजन होने से बिलासपुर क्रिकेट संघ काफी उत्साहित है और अपनी तैयारियों में जुट गया है। गौरतलब है क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता की थीम भी 'SAY NO TO DRUGS' रहेगा, ताकि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखा जा सके।
0
0
Report
Advertisement

दरोगा पुत्र हत्याकांड के बाद गया पुलिस: हाफ एनकाउंटर में दो आरोपी घायल

Gaya, Bihar:Story:- दरोगा पुत्र हत्याकांड में गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अपराधियों का किया हाफ एनकांउटर, हाफ एनकांउटर में घायल अपराधी को इलाज के लिए कराया गया भर्ती, हत्याकांड मामले में कुल चार अपराधियों की हो चुकी है गिरफ्तारी। Description:- गयाजी में दरोगा के बेटे रानू सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भिक्षा गांव में देर रात करीब दो बजे हुई पुलिस मुठभेड़ में हत्याकांड के आरोपी श्याम बिहारी और गौरव उर्फ कला का हाफ एनकाउंटर किया है। हाफ एनकाउंटर में दोनों अपराधियों के पैर में गोली लगी है। दोनों घायलों को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जँहा उनका इलाज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में कराया जा रहा है। 19 अक्टूबर की रात सिद्धार्थपुरी कॉलोनी में हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। छापेमारी के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिच्छी गांव में हत्याकांड में शामिल अन्य अपराधी आए हुए है। इस सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम दलबल के साथ सूचना स्थल पर पहुँची। पुलिस को आते देख अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे जिसके जबाब में पुलिस ने भी कई राउंड फायरिंग किया और भाग रहे अपराधियों को पैर में गोली मारकर कर घायल कर दिया। घायल आरोपियों की पहचान श्याम बिहारी और गौरव उर्फ कला के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस कार्रवाई के बाद दरोगा पुत्र हत्याकांड एक बार फिर चर्चा में आ गया है। पुलिस की इस कार्रवाई को मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान की अहम कड़ी माना जा रहा है। दरोगा के बेटे की हत्या के बाद पुलिस पर आरोपियों को पकड़ने का दबाव था। अब मुठभेड़ में दो आरोपियों के घायल होने के बाद जांच में आगे की कार्रवाई महत्वपूर्ण होगी। पुलिस वारदात में शामिल लोगों की भूमिका, हत्या के पीछे के कारण और संभावित साजिश की कड़ियों की पड़ताल कर रही है。
0
0
Report

खूँटी में मौन जुलूस: जानलेवा हमले के विरोध में अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। स्लग - मौन जुलूस के साथ अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग। खूँटी में विगत तीन दिन पहले फादर बैनेदिक बारला पर हुए जानलेवा हमले विरोध में आज खूँटी जिले के ईसाई समुदाय के द्वारा मौन जुलूस निकाला गया। जिसमें हजारों महिला पुरुष शामिल हुए। खूँटी के कचहरी मैदान से शुरू हुआ जुलूस में लोगों ने हाथों में स्लोगन पट्टा लिए शांति का संदेश दिया और अपराध करनेवाले लोगों को अविलम्ब गिरफ्तार करने के लिए संदेश दिया। यह मौन जुलूस चाईबासा रोड से होकर भगतसिंह चौक पहुँचा जहाँ से तोरपा रोड होकर लोयला ग्राउंड में एकत्रित होकर शांति का संदेश दिया और फादर बैनेदिक बारला के स्वास्थ्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। जिसमें हजारों लोग शामिल हुए।
0
0
Report
Advertisement

लखनऊ: मिशन कर्मयोगी के तहत सीएम योगी ने किया ‘साधना शृंखला’ का शुभारंभ

Rajan SinghRajan SinghFollow9m ago
Lucknow, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन कर्मयोगी के तहत ‘साधना शृंखला’ का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश की संभावनाओं, संसाधनों और प्रदेश के विकास को लेकर अपनी बात रखी। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश प्रकृति और परमात्मा की असीम कृपा का प्रदेश है। यहां उपजाऊ भूमि, प्रचुर जल संसाधन और देश की सबसे बड़ी युवा कार्यशक्ति मौजूद है। इसके बावजूद लंबे समय तक उत्तर प्रदेश विपन्नता का सामना करता रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय ऐसा भी था, जब प्रदेश अपनी पहचान छिपाने और पहचान के लिए मोहताज होने को मजबूर था। उन्होंने कहा कि प्रदेश की अपार संभावनाओं को उपलब्धियों में बदलने के लिए क्षमता निर्माण बेहद जरूरी था। सीएम योगी ने पूर्व की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक इच्छाशक्ति के अभाव में प्रदेश की संभावनाओं का सही उपयोग नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि उत्सवपूर्ण उत्तर प्रदेश को उपद्रवग्रस्त राज्य के रूप में स्थापित कर दिया गया था। मुख्यमंत्री ने मिशन कर्मयोगी के तहत क्षमता निर्माण और कार्यकुशलता को बेहतर बनाने की दिशा में ‘साधना शृंखला’ की शुरुआत को महत्वपूर्ण कदम बताया। बाइट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश
0
0
Report
Advertisement

फरीदाबाद में बिजली कटौती पर भारी विरोध, विधायक कार्यालय के बाहर धरना

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में बिजली संकट पर भड़के लोग, पूर्व मंत्री मूलचंद शर्मा के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे बल्लभगढ़ में कांग्रेस नेताओं और स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन, विधायक कार्यालय की बिजली सप्लाई की जांच कराने की मांग फरीदाबाद। प्रदेशभर में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब फरीदाबाद में भी दिखाई देने लगा है। बिजली कटौती से परेशान स्थानीय लोगों का गुस्सा लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार सुबह बल्लभगढ़ में स्थानीय लोग और कांग्रेस नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक मूलचंद शर्मा के कार्यालय पर पहुंच गए। यहां लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए。 प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में बिजली नहीं होने से घरों में पानी की समस्या भी पैदा हो गई है। लोगों का आरोप है कि आम जनता बिजली संकट से जूझ रही है, ऐसे में उन्हें यह भी जानना है कि जनप्रतिनिधियों के कार्यालयों में बिजली की आपूर्ति हो रही है या नहीं。 मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने और स्थिति संभालने का प्रयास किया, लेकिन स्थानीय लोग और कांग्रेस नेता अपनी मांग पर अड़े रहे। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक वे विधायक के कार्यालय के अंदर जाकर बिजली आपूर्ति की स्थिति नहीं देख लेते, तब तक धरना समाप्त नहीं करेंगे。 वहीं, रात से ही फरीदाबाद के अलग-अलग इलाकों में बिजली संकट को लेकर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के बीच आम लोगों को बिजली और पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। अब लोगों का गुस्सा सड़कों पर दिखाई देने लगा है। फिलहाल, प्रदर्शनकारियों की मांग है कि बिजली आपूर्ति की स्थिति स्पष्ट की जाए और आम जनता को जल्द राहत दिलाई जाए। विधायक कार्यालय में बिजली की वास्तविक स्थिति और प्रदर्शन को लेकर विधायक मूलचंद शर्मा की प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है。
0
0
Report

हरियाणा बिजली हड़ताल पर सरकार-कर्मचारियों की खींचतान बढ़ी, आम जनता परेशान

Ambala, Haryana:हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल का आज दूसरा दिन है। बिजली कर्मचारी कामकाज ठप कर धरने पर बैठे हैं, जिसके चलते प्रदेश के कई जिलों में बिजली व्यवस्था प्रभावित हो रही है। अंबाला में भी हालात लगातार बिगड़ रहे हैं और कई इलाकों में बिजली संकट के चलते आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच बिजली कर्मचारियों को दूसरे विभागों के कर्मचारियों का समर्थन भी मिलने लगा है। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निजी कंपनी को दिए गए लाइसेंस को रद्द करने की मांग की है। कर्मचारियों का साफ कहना है कि सरकार लाइसेंस रद्द कर दे तो उन्हें किसी बैठक की जरूरत नहीं है, वे तुरंत काम पर लौट आएंगे। हरियाणा में बिजली संकट के बीच सरकार और बिजली कर्मचारियों के बीच टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है। हड़ताल के दूसरे दिन भी बिजली कर्मचारी काम छोड़कर धरने पर डटे हुए हैं। प्रदेश के कई जिलों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से आम जनजीवन पर असर पड़ रहा है, वहीं अंबाला में भी बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित होने की बात सामने आ रही है। अंबाला के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। बिजली की किल्लत से परेशान लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। एक तरफ अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे कर्मचारी हैं, तो दूसरी तरफ बिजली संकट से जूझ रही आम जनता। ऐसे में सरकार और कर्मचारियों के बीच चल रही इस खींचतान का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। वहीं, अंबाला में धरने के दौरान बिजली कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का विरोध निजी कंपनी को दिए गए लाइसेंस को लेकर है। इसी के विरोध में प्रदेशभर के बिजली कर्मचारी तीन दिन की हड़ताल पर हैं। अब इस आंदोलन को दूसरे विभागों के कर्मचारियों का समर्थन भी मिलने लगा है। धरने पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि वे हड़ताल पर नहीं हैं, बल्कि सरकार ने ही ऐसा माहौल बना दिया है।कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि सरकार निजी कंपनी को दिया गया लाइसेंस रद्द कर दे, तो उन्हें किसी बैठक या बातचीत की जरूरत नहीं है। वे तुरंत अपना काम शुरू कर देंगे। फिलहाल, हड़ताल का दूसरा दिन बीतने के साथ ही बिजली संकट और सरकार-कर्मचारियों के बीच गतिरोध ने आम जनता की चिंता बढ़ा दी है।
0
0
Report

सिरमौर की कृषि मंडियों में कायाकल्प: सीए स्टोर, ई-नाम और ग्रेडिंग से किसान लाभेंगे

Paonta Sahib, Himachal Pradesh:एंकर - सिरमौर जिले के किसानों को बेहतर और अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के मकसद से विभिन्न कृषि उपज मंडियों की दशा और दिशा सुधारने के लिए जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा। मंदिरों में विपणन व्यवस्था में सुधार को प्रदेश सरकार केंद्र के सहयोग से कई महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है। सिरमौर में कृषि बुनियादी ढांचे को आधुनिक तकनीक से लैस किया जाएगा। वीओ - सिरमौर जिला की मंडियों का कायाकल्प होगा। सीए स्टोर निर्माण और ई-नाम से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके लिए राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने केंद्र और राज्य सरकार की मदद से कार्य शुरू कर दिया है। कार्यक्रम के तहत हिमाचल की मंडियों में टमाटर की आवक अधिक, ग्रेडिंग सिस्टम अपग्रेड किया जाएगा। जिला सिरमौर में अदरक और लहसुन की फसल को सुरक्षित रखने के लिए सीए स्टोर का निर्माण पर बल दिया जाएगा। दरअसल सिरमौर में लहसुन और अदरक की पैदावार बहुत अधिक होती है मगर, फसल बेचने के लिए कुसनों को बाहरी राज्यों का रुख करना पड़ता है। योजना के क्रियान्वयन के लिए राज्य कृषि विपणन बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सिरमौर की मुख्य मंडियों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सिरमौर जिला की मंडियों में पुराने और जर्जर हो चुके भवनों का जिर्णोद्वार होगा। राज्य कृषि विपणन बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सिरमौर जिले की मंडियों का व्यापक निरीक्षण करते हुए अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर मोहर लगाई है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला सिरमौर में कृषि बुनियादी ढांचे को आधुनिक तकनीक से लैस किया जाएगा ताकि किसानों को अपनी फसलों का सही मूल्य मिल सके। कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि हिमाचल प्रदेश की मंडियों में इन दिनों टमाटर की आवक काफी अधिक देखी जा रही है। अत्यधिक आवक के कारण किसानों को ग्रेडिंग और पैकेजिंग में आने वाली दिक्कतों को देखते हुए विपणन बोर्ड ने मंडियों के ग्रेडिंग सिस्टम को अपग्रेड करने का निर्णय लिया है। आधुनिक ग्रेडिंग मशीनें स्थापित होने से टमाटर की गुणवत्ता के आधार पर छंटनी आसानी से हो सकेगी, जिससे किसानों को देश के बड़े बाजारों में अपनी फसल के बेहतर दाम मिल सकेंगे। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला पूरे प्रदेश में अदरक और लहसुन की बंपर पैदावार के लिए जाना जाता है। उचित भंडारण व्यवस्था न होने के कारण यहां के किसानों को परेशानी।आती हैं जिसे देखते हुए जिला सिरमौर में अदरक और लहसुन की फसल को सुरक्षित रखने के लिए सीए स्टोर का निर्माण भी किया जाएगा। इस कोल्ड स्टोरेज की सुविधा से किसान अपनी फसल को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकेंगे । बाइट :- कुलदीप सिंह पठानिया, अध्यक्ष राज्य कृषि विपणन बोर्ड हिमाचल प्रदेश
0
0
Report
Advertisement

अनुराग ठाकुर ने ड्रग पार्क की देरी पर सुक्खू सरकार को घेरा

Una, Himachal Pradesh:पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर ने विधानसभा क्षेत्र हरोली में जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। समारोह में उन्होंने विधानसभा के विभिन्न ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया। अनुराग ठाकुर ने इस दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि हरोली का ड्रग पार्क मोदी सरकार द्वारा देश को मिले तीन ड्रग पार्क में से एक है। लेकिन केंद्र सरकार द्वारा अपने हिस्से की पहली किश्त जारी किए जाने के बावजूद अभी तक पहले चरण का कार्य पूरा नहीं कर सकी है, जबकि 2023 से लेकर अभी तक तीन बार इसके प्रथम चरण की समयसीमा बढ़ाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इसके कारण देरी की जिम्मेदार पूरी तरह स Sukhhū सरकार है, इसीलिए अब केंद्र द्वारा दूसरी किश्त प्रथम चरण के कार्य पूरे होने के बाद अन्य विभागीय प्रक्रिया के पूरे होने के बाद मिलेगा। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा के एनडीए सहयोगियों के सहयोग से लोकतांत्रिक व्यवस्था से देश में सत्ता परिवर्तन के बयान पर कहा कि देश की जनता ने पीएम मोदी के मजबूत हाथों में दी है और कांग्रेस केवल मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश में वोट चोरी के मुद्दे पर अराजकता के माध्यम से उपद्रव फैलाना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जहां विजयी होती है वहां वोट चोरी का मुद्दा नहीं उठाती और जहां पराजित होती है वहां वोट चोरी के नाम पर अराजकता फैलाना चाहती है। उन्होंने कहा कि देश में दो स्थानों पर वोट बनवाने वालों का यदि एक स्थान से नाम काटा जा रहा है तो इसमें गलत क्या है? लेकिन कांग्रेस मुद्दे को भटकाकर राजनीतिक लाभ के लिए मुद्दे को भटका रही है। वही कांग्रेस क़ी गुटबाज़ी पर भी उन्होंने कॉग्रेस पर वीरभद्र सिंह क़ी प्रतिमा के अवरण पर गुटबाज़ी होने क़ी बात कही।
0
0
Report

छतरपुर में नकली DAP खाद का बड़ा छापा, 650 बोरी बरामद

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में अवैध नकली DAP खाद पर बड़ा छापा मारा गया है। 80 बोरी ले जा रहे चालक की निशानदेही पर मातगुवां थाना पुलिस ने नकली 650 DAP खाद की बोरी से भरा गोदाम पकड़ा गया है। मामले में दो आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस और कृषि विभाग की संयुक्त कार्रवाई में पहले एक वाहन को 80 बोरी अवैध DAP खाद के साथ पकड़ा गया था। चालक से पूछताछ के बाद अमर गार्डन स्थित गोदाम पर छापा मारा गया, जहां से 650 बोरी DAP खाद बरामद हुई है, पुलिस ने ओमप्रकाश रैकवार और अनुराग शर्मा के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि यह बड़ा सिंडिकेट है, जिसमें दो लोगों से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं। मामले में जांच जारी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top