241303
Hardoi - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन, अमर शहीद नरपति सिंह के विजय दिवस पर पहुंचे
Mallawan, Uttar Pradesh:ब्लॉक क्षेत्र के रुइया गढ़ी में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम नायक अमर शहीद राजा नरपति सिंह रैकवाड के विजय दिवस पर उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहुंचकर उनके चिन्ह पर माल्यार्पण किया और जनता को संबोधित करते हुए कहा कि विकास की योजनाओं को आगे बढ़ा रहे हैं, दुनिया में भारत सबसे बड़ा लोकतंत्र है और पिछली सरकारों में अव्यवस्थाएं थी पहले रोजगार में अभाव था।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पिपलवास बानसेन में पति-पत्नी ने मोबाइल विवाद के कारण जहरीला पदार्थ खाया
Begun, Rajasthan:#चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के पीपलवास बानसेन गांव में आपसी विवाद के चलते पति-पत्नी द्वारा जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय रामलाल भील और उसकी 20 वर्षीय पत्नी सीमा के बीच पिछले कुछ समय से मोबाइल फोन को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार रात दोनों के बीच इसी बात को लेकर कहासुनी हुई और गुस्से में आकर दोनों ने कमरे के अंदर जहरीला पदार्थ खा लिया। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने दरवाजा खोला तो दोनों बेहोश हालत में मिले। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।0
0
Report
Azamgarh: निर्माणाधीन डिवाइडर से टकराई रोडवेज बस, बड़ा हादसा टल गया
Azamgarh, Uttar Pradesh:Azamgarh निर्माणाधीन डिवाइडर से टकराई रोडवेज बस, बड़ा हादसा टला, नरौली से भंवरनाथ रोड के चौड़ीकरण से पहले डिवाइडर का साइड इफेक्ट。 बताया गया कि सड़क चौड़ीकरण और डिवाइडर निर्माण कार्य के चलते इस मार्ग पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों के अनुसार निर्माणाधीन हिस्सों में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं होने से वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, खासकर रात के समय हादसे की आशंका और बढ़ जाती है। यह घटना बीती रात की बताई जा रही, जहां बस चालक को निर्माणाधीन डिवाइडर समय रहते दिखाई नहीं दिया, जिसके चलते बस अनियंत्रित होकर उससे टकरा गई। टक्कर के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई, लेकिन बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग कि निर्माणाधीन डिवाइडरों व मोड़ों पर रिफ्लेक्टर, रेडियम संकेतक बोर्ड, बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड तत्काल लगाए जाएं, ताकि वाहन चालकों को आगे की स्थिति स्पष्ट दिखाई दे सके और दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। अगर समय रहते सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं किया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।0
0
Report
बिहार में सहयोग शिविर से गांव-गांव तक पहुंचेगे सरकारी लाभ, मंत्री अरुण शंकर प्रसाद उद्घोष
Mumbai, Maharashtra:Anchor/-बिहार सरकार के नए सरकार के फरमान पर आज मंत्री समेत प्रभारी सचिव और जिले आलाकमान अपने जिले में हरकत में नजर आ रहे हैं।भोजपुर जिले के राजापुर पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित,बिहार सरकार के मंत्री श्री अरूण शंकर प्रसाद ने किया शुभारंभ।भोजपुर जिले के कोईलवर प्रखंड अंतर्गत राजापुर पंचायत में आज “सहयोग शिविर” का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में श्री अरूण शंकर प्रसाद, मंत्री, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण तथा युवा, रोजगार एवं कौशल विभाग, बिहार, पटना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शिविर में आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु विभिन्न विभागों द्वारा काउंटर लगाए गए, जहाँ लोगों ने अपनी शिकायतें एवं आवेदन दर्ज कराए।इस अवसर पर विधायक, बड़हरा राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक भोजपुर मिस्टर राज भी मौजूद रहे। मंत्री श्री अरूण शंकर प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रशासन को गांव-गांव तक पहुँचाकर आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि “सहयोग शिविर” जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने तथा आम लोगों को सरकारी सेवाओं से सीधे जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक प्राप्त आवेदन का निर्धारित समयसीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। मंत्री एवं अन्य पदाधिकारियों ने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागीय काउंटरों का निरीक्षण किया तथा आमजनों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सहज रूप से मिल सके।Shivिर में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, श्रम संसाधन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायती राज, ग्रामीण विकास, विद्युत, पेयजल, कृषि सहित विभिन्न विभागों के काउंटर लगाए गए थे। आम नागरिकों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ ऑनलाइन आवेदन एवं शिकायत निवारण की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।इस दौरान मंत्री द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड,वास पर्चा, राशन कार्ड सहित अन्य स्वीकृति पत्र एवं लाभ संबंधी दस्तावेजों का वितरण भी किया गया। लाभुकों ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़कर संतोष व्यक्त किया।भूमि विवाद से संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर संबंधित थाना एवं अंचल कार्यालय के पदाधिकारी भी शिविर में उपस्थित रहे। आमजनों की भूमि संबंधी समस्याओं को सुनकर आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।जिला पदाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया ने कहा कि “सहयोग शिविर” का उद्देश्य सरकार एवं प्रशासन को सीधे आमजन से जोड़ना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने निर्देश दिया कि सहयोग शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का डिजिटाइजेशन किया जाए तथा संबंधित पदाधिकारी प्रत्येक आवेदन के 100 प्रतिशत निष्पादन को सुनिश्चित करें, ताकि आमजनों को समयबद्ध एवं पारदर्शी सेवा उपलब्ध हो सके।शिविर के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सीधा संवाद कर अपनी समस्याएँ रखीं।0
0
Report
Advertisement
ताल गांव में प्रेम विवाह से नाराज परिजनों का हमला, चार घायल
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ झालावाड़ जिले के सुनेल थाना क्षेत्र के ताल गांव में प्रेम विवाह से नाराज लड़की के परिजनों ने लड़के के परिजनों पर हमला कर दिया। इस हमले में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती घायलों ने बताया कि ताल गांव निवासी सत्यनारायण के पुत्र सूरज ने कुछ दिन पहले बकानी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से प्रेम विवाह किया था। इस विवाह से युवती के परिजन काफी नाराज थे। इसी नाराजगी के चलते युवती के करीब एक दर्जन परिजन और रिश्तेदार गाड़ियों में सवार होकर ताल गांव पहुंचे। उन्होंने सूरज के परिजनों और रिश्तेदारों पर तलवारों और लाठियों से हमला कर दिया। हमले में ताल गांव निवासी कनीराम, घीसालाल, सांवरा और मुकुंद घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है。0
0
Report
नीव फाउंडेशन का गर्मी राहत अभियान: छह राज्यों में वैन से पानी और ORS
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के नीव फाउंडेशन ने भीषण गर्मी से प्रभावित लोगों, बाहरी श्रमिकों, लावारिस पशुओं और पक्षियों के लिए बड़े स्तर पर समर रिलीफ अभियान “इस गर्मी, फर्क नजर आएगा” शुरू किया है। यह अभियान राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, हरियाणा और महाराष्ट्र सहित छह राज्यों में चलाया जा रहा है। नीव फाउंडेशन इस अभियान के तहत 60 राहत वैन तैनात कर रहा है, जो भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों और खुले में लंबे समय तक काम करने वाले लोगों तक साफ और ठंडा पीने का पानी पहुंचाएंगी। इनमें ट्रैफिक पुलिसकर्मी, डिलीवरी एग्जीक्यूटिव, निर्माण श्रमिक, रेहड़ी-पटरी विक्रेता और ऑटो रिक्शा चालक शामिल हैं। पानी के साथ-साथ इन वैन के जरिए ORS के पाउच और सुरक्षा कैप भी वितरित किए जाएंगे, ताकि लोगों को लू और अत्यधिक गर्मी से राहत मिल सके। अभियान के तहत फाउंडेशन कुएं को ही प्यासों तक पहुंचाया रहा है। इस पहल पर वंडर सीमेंट के डायरेक्टर और नीव फाउंडेशन के संस्थापक विवेक पटनी ने कहा कि भारत में गर्मियां लगातार ज्यादा कठिन होती जा रही हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो दिनभर खुले में काम करते हैं। इस अभियान के जरिए हमारा उद्देश्य उन लोगों तक तुरंत और आसान राहत पहुंचाना है, जो कठिन मौसम के बावजूद हमारे शहरों को चलाए रखते हैं। कई बार सबसे जरूरी मदद सबसे सरल होती है- चाहे वह एक गिलास पानी हो, कुछ देर की छांव हो या मुश्किल समय में बुनियादी सहयोग। उन्होंने कहा कि नीव की स्थापना इस सोच के साथ हुई थी कि सामाजिक जिम्मेदारी की शुरुआत तब होती है जब लोगों को सबसे ज्यादा जरूरत हो। हमें उम्मीद है कि यह अभियान लोगों को छोटे-छोटे सहयोग के लिए भी प्रेरित करेगा, जैसे घरों के बाहर पक्षियों और पशुओं के लिए पानी रखना या भीषण गर्मी में डिलीवरी कर्मियों और बाहरी श्रमिकों की मदद करना। सामूहिक बदलाव की शुरुआत अक्सर व्यक्तिगत जागरूकता से होती है। कई बार एक छोटी शुरुआत बड़ा बदलाव लेकर आती है। यह अभियान लोगों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से भी चलाया जा रहा है, क्योंकि बढ़ता तापमान अब शहरी और ग्रामीण भारत दोनों के लिए लगातार बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। “इस गर्मी, फर्क नजर आएगा” अभियान के जरिए फाउंडेशन यह संदेश देना चाहता है कि सही समय पर बड़े स्तर पर की गई संवेदनशील मदद उन लोगों के लिए वास्तविक राहत बन सकती है, जो हाल के वर्षों की सबसे कठिन गर्मी का सामना कर रहे हैं। बाइट- विवेक पाटनी, फाउंडर, नीव फाउंडेसन0
0
Report
अनार जूस निकालने का देसी जुगाड़: घर पर आसान तरकीबें
Noida, Uttar Pradesh:अनार जूस निकालने का देसी जुगाड़0
0
Report
Advertisement
बस से अफीम तस्करी: बाड़मेर पहुंचने से पहले महिला गिरफ्तार
Bharatpur, Rajasthan:भरतपुररोडवेज बस से तस्करी कर बाड़मेर ले जाई जा रही अफ़ीम बरामद, खेड़ली मोड पुलिस की बड़ी कार्यवाही, रोडवेज बस में अफीम के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार, महिला से दो किलो अफीम को किया बरामद, धौलपुर जयपुर रोडवेज बस में मुखबिर सूचना पर हुई कार्यवाही, मूली देवी पत्नी नरेंद्र राणा निवासी मगोर्रा है गिरफ्तार महिला, ससुराल से पीहर धोरीमन्ना जा रही थी महिला, थानाधिकारी राजेश कसाना के नेतृत्व में हुई कार्यवाही, उपखंड अधिकारी सहित पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में हुई कार्यवाही0
0
Report
तीन टायरों पर जबरदस्त स्टंट—देखें वीडियो
Noida, Uttar Pradesh:तीन टायरों पर जबरदस्त स्टंट!0
0
Report
बुजुर्गों की मदद में जुटे लोग
Noida, Uttar Pradesh:बुजुर्ग की मदद में जुटे लोग!0
0
Report
Advertisement
बहादुर युवक ने बच्चे को बचाकर सबका दिल जीता
Noida, Uttar Pradesh:बहादुर युवक ने बच्चे को बचाया!0
0
Report
देशी जुगाड़ से चोर हैरान: चमत्कारी रणनीति सामने
Noida, Uttar Pradesh:देशी जुगाड़ से चोर हैरान!0
0
Report
वाराणसी के गो-आश्रय में भीषण गर्मी में गोवंश को ठंडक, आत्मनिर्भर पहल शुरू
Varanasi, Uttar Pradesh:गोशालाओं से निकलने वाली अपशिष्ट से बन रहा बायोगैस. किसानों को मिल रहा सस्ता जैविक खाद गोशालाओं की हो रही है आमदनी. वाराणसी के शहंशाहपुर गो-आश्रय स्थल को आत्मनिर्भर नगर निगम ने संभाला मोर्चा। बेजुबानों को तपती धूप से बचाने के लिए लगा आधुनिक वॉटर मिस्टिंग सिस्टम का इस्तेमाल। शहंशाहपुर आश्रय स्थल परिसर में 500 से अधिक आवारा गोवंश की हो रही है देखरेख। गोवंश के लिए पर्याप्त चारे और ठंडे पानी के इंतजाम सुनिश्चित। गो-आश्रय स्थल पर तैनात किए गए 16 कामगार, हर हरकत पर रखते हैं नजर। भीषण गर्मी में भी गोवंश को मिल रही ठंडक, यूपी सरकार की अनूठी पहल आई सामने।0
0
Report
Advertisement
नितिन गडकरी व रेखा गुप्ता ने दिल्ली-वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे का निरीक्षण; ग्रीन हाईवे 2027 तक
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद。 दिल्ली- वडोदरा- मुंबई एक्सप्रेस वे का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर भी मौजूद रहे। दिल्ली से इलेक्ट्रिक व्हीकल से नितिन गडकरी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से होते हुए फरीदाबाद के सेक्टर 65 पहुंचे। जहां उन्होंने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जाने वाले ग्रीन हाईवे के शुरुआती पॉइंट को देखा। इस दौरान उन्होंने NHAI के अधिकारियों से जल्द इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के आदेश भी दिए। मई 2027 तक इस 31 किलोमीटर के ग्रीन हाईवे को बनाने का वक्त रखा गया है। नितिन गडकरी के काफिले में ज्यादातर इलेक्ट्रिक व्हीकल और सीएनजी बसें साथ में रही। प्रधानमंत्री मोदी के तेल बचाने के अपील के बाद केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी अमल करते हुए दिखाई दी।0
0
Report
दिल्ली में गर्मी से लोगों को राहत: हीटवेव में कूलिंग जॉन रेड फोर्ट के पास
Delhi, Delhi:देश की राजधानी दिल्ली में कि आसमान से आग बरस रही है गरम हवाओं के थपेड़ों ने लोगों के लिए मुश्किलें पैदा कर दी है दिल्ली सरकार की तरफ से हीट वेव से बचने के लिए समर एक्शन प्लान के तहत कई जगहों पर कूलिंग जॉन बनाए गए हैं लाल किले के पास नेताजी सुभाष मार्ग पर भी लोगों को प्रचंड गर्मी से बचने के लिए कूलिंग जॉन बनाया गया यहां पर गर्मी से बचने के लिए 10 कलर 10 पंख इसके अलावा 100 कुर्सियां रखी गई है लोगों को गर्मी से बचाव के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था के साथ साथ गमछा और टोपी विधि जा रही है लोग यहां पर आकर काफी राहत महसूस कर रहे हैं दिल्ली सरकार के इस कदम को लोग काफी प्रशंसा कर रहे हैं आज 44 डिग्री पर है और गर्म हवाएं चल रही है ऐसे में बचने के लिए लोग इस कूलिंग जॉन का सहारा ले रहे हैं मौसम विभाग ने पहले ही हिट वेव पर येलो अलर्ट जारी किया था यह कूलिंग जोन लोगो को काफी राहत दे रहे है0
0
Report
मेहरापिपरिया में चाकूबाजी: चार आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए
Seoni, Madhya Pradesh:मेहरापिपरिया में चाकूबाजी करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार सभी आरोपी पहुंचे जेल कान्हीवाड़ा पुलिस की कार्रवाई सिवनी जिले के कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम मेहरापिपरिया के पास 14 मई की देर रत एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां बारात में हुए मामूली विवाद के बाद घर लौट रहे एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। इस बर्बर हमले में गंभीर रूप से घायल सतीश उर्फ बब्बू कुंजाम की आंतें बाहर आ गई जिसकी हालत गंभीर है । पेट में चाकू लगने के कारण युवक की आंतें बाहर आ गई थीं, जिसे बेहद गंभीर स्थिति में इलाज के लिए तत्काल नागपुर रेफर किया गया है, जहाँ उसका इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कटेगांव में एक बारात के दौरान किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हुई थी। इसके बाद जब फरियादी राजेश अपने साथी सतीश उर्फ बब्बू कुंजाम के साथ मोटरसाइकिल से वापस लौट रहा था, तभी ग्राम मेहरापिपरिया के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए चार युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने पहले फरियादी राजेश की गाड़ी रुकवाकर मारपीट शुरू की और फिर अचानक सतीश पर चाकू से ताबड़तोड़ जानलेवा वार कर दिए। घटना के बाद फरियादी राजेश की शिकायत पर कान्हीवाड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्पेशल टीम गठित की। पुलिस ने साइबर सेल और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से घेराबंदी कर कुरई क्षेत्र से वारदात में शामिल चारों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू और दो मोटरसाइकिलें जब्त कर ली हैं। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है। फिलहाल शिनाख्तगी की कार्रवाई जारी होने के कारण पुलिस ने आरोपियों के नामों का खुलासा नहीं किया है। बाइट- 1 संतोष पंद्रे- थाना प्रभारी0
0
Report
Advertisement
