241001
Hardoi - लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई के माधौगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से एक लड़की को ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को थाना मछरेहटा की मल्लावां पुलिस ने गिरफ्तार किया है, दरअसल एक महिला ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि उसकी पोती कहीं चली गयी है ,पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की तो आशीष पाल का नाम प्रकाश में आया था, पुलिस अब इस मामले की कार्यवाई में लग गयी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इंदौर क्राइम ब्रांच ने करोड़ों धोखाधड़ी मामले के आरोपी कपिल सोमानी गिरफ्तार किया
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर क्राइम ब्रांच ने करोड़ों के निवेश और फ्लैट विक्रय के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी ने पहले से बैंक में मॉर्टगेज रखे फ्लैटों का सौदा कर और लहसुन-प्याज के व्यापार में मोटा मुनाफा दिलाने का लालच देकर एक व्यक्ति से करीब 56 लाख से अधिक रुपये की धोखाधड़ी की थी। शिकायत की जांच के बाद इंदौर क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का नाम कपिल सोमानी है, जो इंदौर के बिजलपुर क्षेत्र का निवासी है। फरियादी दिनेश कुमार जैन ने क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई थी कि कपिल सोमानी ने सिलिकॉन सिटी स्थित वाणी एन्कलेव के दो फ्लैट और बिजलपुर स्थित शुभम रेसिडेंसी के एक फ्लैट का सौदा किया। आरोपी ने इन फ्लैटों के एवज में करीब 35 लाख 90 हजार रुपये ले लिए, जबकि ये फ्लैट पहले से ही एक फाइनेंस कंपनी के पास मॉर्टगेज थे। इतना ही नहीं आरोपी ने अपनी फर्म सोमानी ट्रेडर्स के माध्यम से लहसुन और प्याज के थोक व्यापार में निवेश कर रकम को ढाई से तीन गुना करने का झांसा दिया और फरियादी से 20 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की राशि लेली। निवेश के बदले न तो कोई लाभ का हिस्सा दिया गया और न ही मूल रकम लौटाई गई। इस तरह आरोपी ने कुल 56 लाख 40 हजार रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया। अब अलग अलग धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।0
0
Report
सूरजपुर में मॉनसून से पहले नगरपालिका की व्यवस्थाएं सवालों के घेरे में
Surajpur, Chhattisgarh:मानसून की दस्तक से पहले ही सूरजपुर शहर की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं, शहर के अलग-अलग हिस्सों में फैली गंदगी, बजबजाती नालियां, सड़क पर बहता गंदा पानी और अधूरे छोड़ दिए गए निर्माण कार्य अब नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रहे हैं, हालात ऐसे हैं कि शिकायतों के बावजूद कई समस्याएं महीनों से जस की तस बनी हुई हैं, पुराना बस स्टैंड स्थित वार्ड क्रमांक 8 में सुलभ शौचालय का गंदा पानी लंबे समय से सड़क पर बह रहा था, जिसके कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लगातार शिकायतों के बाद नगर पालिका ने समस्या के समाधान की पहल तो की, लेकिन सड़क खोदकर काम अधूरा छोड़ दिया गया, जिससे अब राहगीरों और वाहन चालकों के सामने नई मुसीबत खड़ी हो गई है, वहीं वार्ड क्रमांक 9 में कॉलेज छात्रों और वार्डवासियों को वर्षों से नाली के गंदे पानी और बदबू की समस्या झेलनी पड़ रही है, कई बार अधिकारियों के निरीक्षण और आश्वासनों के बावजूद स्थिति में कोई ठोस सुधार दिखाई नहीं दे रहा है, केवल यही नहीं, शहर के प्रमुख क्षेत्र सुभाष चौक, पुराना अस्पताल परिसर, तहसील कार्यालय क्षेत्र सहित कई वार्डों में जाम नालियां, टूटी सड़कें और फैली गंदगी लोगों की परेशानी का कारण बनी हुई हैं, चौपाटी जैसे सार्वजनिक स्थलों पर भी सफाई व्यवस्था सवालों के घेरे में है, इसी बीच पूरे मामले की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं में कमियों को स्वीकार भी किया, साथ ही उन्होंने कहा कि सभी खामियों को जल्द दुरुस्त किया जाएगा और समय रहते आवश्यक कार्य पूरे कर लिए जाएंगे ताकि बरसात के दौरान आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, लेकिन सबसे बड़ा सवाल अब भी बरकरार है कि आखिर नगर पालिका के जिम्मेदार कर्मचारियों और अधिकारियों को यह गंदगी, यह बदहाली और यह अव्यवस्था पहले क्यों नहीं दिखाई दी?, क्या हर छोटी-बड़ी समस्या के समाधान के लिए लोगों को कलेक्टर तक पहुंचना पड़ेगा?, क्या नगर पालिका अपने स्तर पर व्यवस्थाओं को सुधारने में सक्षम नहीं है?, और अब जबकि कलेक्टर ने खुद मौके पर पहुंचकर कमियों को चिन्हित किया है, तो देखना यह होगा कि नगर पालिका की कार्यप्रणाली में सुधार लाने के लिए कोई ठोस कार्रवाई होती है या फिर कुछ दिनों की हलचल और औपचारिक मरम्मत के बाद यह मामला भी फाइलों में सिमट कर रह जाएगा, फिलहाल शहरवासियों की निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई और जमीनी सुधार पर टिकी हुई हैं,0
0
Report
ये वायरल शो सच में हिट है? जानिए पूरी कहानी
Noida, Uttar Pradesh:ये वायरल शो के लिये है0
0
Report
Advertisement
राष्ट्रपति मुर्मु का मध्यप्रदेश प्रवास: इंदौर से कूनो तक पांच दिनों की यात्रा
Indore, Madhya Pradesh:राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु 18 जून से पाँच दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर रहेंगी इंदौर आकर बैतूल और ओंकारेश्वर जाएंगी - विभिन्न कार्यक्रमों में होंगी शामिल रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के 36वें कान्क्लेव समारोह में भी होंगी शामिल कूनो नेशनल पार्क का करेंगी भ्रमण राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु आगामी 18, 19, 20, 21 और 22 जून को मध्यप्रदेश के प्रवास पर रहेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु 18 जून को प्रात: 7.55 बजे दिल्ली से वायुयान द्वारा प्रस्थान कर प्रात: 9.25 बजे इंदौर एयरपोर्ट आएंगी। यहां से वे प्रात: 9.35 बजे हेलिकॉप्टर द्वारा बैतूल के लिये रवाना होंगी। श्रीमती मुर्मु प्रात: 11.10 बजे बैतूल में ब्रम्हाकुमारीज के कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके पश्चात श्रीमती मुर्मु दोपहर 12.20 बजे बैतूल से ओंकारेश्वर के लिए रवाना होंगी और दोपहर 1.40 बजे ओंकारेश्वर पहुंचेंगी। वे शाम 6.20 बजे ओंकारेश्वर मंदिर में दर्शन कर आरती में शामिल होंगी। वे रात्रि विश्राम एनएचडीसी गेस्ट हाउस ओंकारेश्वर में करेंगी। अगले दिन 19 जून को राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु प्रात: 9.50 बजे अंतर्राष्ट्रीय सिकलसेल एनीमिया दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। वे प्रात: 11.30 बजे ओंकारेश्वर से प्रस्थान कर दोपहर 12.15 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। वे दोपहर 12.25 बजे इंदौर एयरपोर्ट से पश्चिम बंगाल के कलाईकुण्ड एयरपोर्ट के लिये प्रस्थान करेंगी। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु 20 जून को शाम 6.10 बजे वायुयान द्वारा जबलपुर एयरपोर्ट आएंगी। यहां से वे सर्किट हाउस के लिये रवाना होंगी। वे रात्रि विश्राम जबलपुर के सर्किट हाउस में ही करेंगी। श्रीमती मुर्मु अगले दिवस 21 जून को प्रात: 7.20 बजे जबलपुर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम के पश्चात राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु दोपहर 11.40 बजे रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के 36वें कान्क्लेव समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। इस कार्यक्रम के पश्चात वे दोपहर 1.20 बजे जबलपुर एयरपोर्ट से ग्वालियर के लिये रवाना होंगी। वे दोपहर 2.20 बजे ग्वालियर पहुंचेंगी। यहां से वे हेलिकॉप्टर द्वारा कूनो नेशनल पार्क के लिए रवाना होंगी। वे दोपहर 3.35 बजे कूनो गेस्ट हाउस पहुंचेंगी। श्रीमती मुर्मु रात्रि विश्राम कूनो गेस्ट हाउस में करेंगी। अगले दिवस 22 जून को प्रात: 6.30 वे कूनो नेशनल पार्क का भ्रमण करेंगी। वे प्रात: 10.20 बजे कूनो नेशनल पार्क हेलीपेड से प्रस्थान कर प्रात: 11.05 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। ग्वालियर एयरपोर्ट से प्रात: 11.15 बजे वे दिल्ली के लिये प्रस्थान करेंगी。0
0
Report
झुंझुनूं में हाजियों का भव्य स्वागत, आब-ए-जमजम और खजूर वितरित
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं हज यात्रा से लौटे हाजियों का झुंझुनूं में भव्य स्वागत एवं सम्मान माला, साफा और शॉल ओढ़ाकर किया गया गर्मजोशी से अभिनंदन मक्का-मदीना से लाया गया पवित्र आब-ए-जमजम और खजूर वितरित किए हाजियों ने देश में प्रेम, सद्भाव और भाईचारा बनाए रखने की दुआ की भारत की तरक्की, खुशहाली और अमन-चैन के लिए विशेष प्रार्थना की गई झुंझुनूं शहर के मिल्लत नगर स्थित चायल परिवार से हज यात्रा पर गए हाजियों के 45 दिवसीय मक्का-मदीना के पवित्र सफर से सकुशल वतन लौटने पर उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ऑल इंडिया जमीयतुल कुरेश संस्था एवं लायंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष उमर कुरैशी एवं लायंस क्लब के डॉ. देवेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में शहर के गणमान्य नागरिकों ने हाजियों का माला, साफा और शॉल ओढ़ाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान हाजियों को सम्मानित कर उनके लिए शुभकामनाएं व्यक्त की गई। हज यात्रा से लौटे हाजियों ने उपस्थित लोगों को मक्का और मदीना से लाया गया पवित्र आब-ए-जमजम और खजूर वितरित किए तथा सभी के लिए दुआएं कीं। इस अवसर पर हाजियों ने कहा कि भारत प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भूमि है। देश में सभी धर्मों और समाजों के लोगों के बीच आपसी सौहार्द बना रहे तथा सभी मिलकर देश को खुशहाल और विकसित राष्ट्र बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने देश की तरक्की, अमन-चैन और विश्व में भारत की निरंतर उन्नति के लिए भी विशेष दुआ की। कार्यक्रम में कुरेशी बिरादरी के जिला सचिव सफी नागौरी, कोषाध्यक्ष हाजी फारूक अलादीन, लायंस क्लब सचिव गोपाल कृष्ण गुप्ता, उपाध्यक्ष शिव कुमार जांगिड़, अल्ताफ अली कच्छावा, शौकत खान, मकबूल काजी, हाजी सफी तेली, असगर लीलगर, खुर्शीद चौहान, रमजान कुरेशी, अकबर चोपदार, हुसैन गहलोत, अनीस खान, अशफाक कुरेशी, अली मोहम्मद, इदरीस ठेकेदार, सलीम खोखर, रशीद मनियार, ईद मोहम्मद, नासिर कुरेशी, समद नागौरी, इदरीस काजी, अनवर टांक, शोयब खान, शकील खान, इस्लाम खान सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।0
0
Report
Breakup वायरल: शो के लिए यह क्यों बना ट्रेंड
Noida, Uttar Pradesh:BREAKUP viral शो के लिए है0
0
Report
Advertisement
फरीदाबाद के विकास में विघ्न डालने वालों पर मंत्री विपुल गोयल का हमला
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के विकास कार्यों में कौन डाल रहा है विघ्न ? फरीदाबाद के विकास कार्यों में कौन डाल रहा है विघ्न ? कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा है कि जिस तरीके से ऋषि मुनियों की तपस्या में رाक्षस विघ्न डालते थे आज भी कुछ राक्षस विकास कार्य में विघन डालने का काम करते हैं। लेकिन जिस तरीके से सनफ्लैग चौक का सौंदर्यकरण किया गया है वैसे ही उनके सपनों का फरीदाबाद बनकर तैयार होगा। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल आज फरीदाबाद के सेक्टर 16 स्थित सनफ्लेक चौक पर पहुंचे थे जहां उनका स्थानीय लोगों ने फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव पर अगर पार्षद एक मत नहीं हो पाते हैं तो यह मुख्यमंत्री जी का अधिकार है जिस तरह से फाइनेंस कमेटी के सदस्य नियुक्त किए हैं इस तरह से उनकी भी नियुक्ति कर सकते हैं। वहीं उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल द्वारा पूरे हरियाणा के नगर निगम की जांच को लेकर दिए गए बयान पर कहा है कि पहले उन्होंने फरीदाबाद नगर निगम को लेकर कहा था तो उसकी जांच भी होगी और अगर उनकी मंशा पूरे हरियाणा को लेकर है तो वह इसको लेकर मुख्यमंत्री से भी बात करेंगे और जो भी उचित होगा वह जरूर किया जाएगा क्योंकि कृष्ण पाल गुर्जर उनके बड़े भाई हैं और कद्दावर नेता है।0
0
Report
वायरल ट्रेंड के पीछे क्या सच है—जानिए पूरी कहानी
Noida, Uttar Pradesh:वायरल के लिये है0
0
Report
वायरल शो के लिए है: जानिए वजह क्या है
Noida, Uttar Pradesh:वायरल शो के लिये है0
0
Report
Advertisement
ELEPHANT VIRAL शो के लिए तैयार: जानिए क्या है मामला
Noida, Uttar Pradesh:ELEPHANT VIRAL शो के लिए है0
0
Report
उदयपुर की पैरागॉन फैक्ट्री में भीषण आग, नुकसान लाखों में
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के कलड़वास रीको औद्योगिक क्षेत्र स्थित पैरागॉन फैक्ट्री में देर रात भीषण आग लग गई। जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिपने पर दमकल की आधा दर्जन से अधिक गाड़िया मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि करीब चार से पांच हजार वर्गफीट क्षेत्र में फैली इस फैक्ट्री में प्लास्टिक के कट्टे बनाने का कार्य किया जाता है। फैक्ट्री में रखे ज्वलनशील सामान के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग से फैक्ट्री में रखे कच्चे माल, मशीनरी और अन्य सामान को भारी नुकसान पहुंचा है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी नवदीप बग्गा ने बताया कि फैक्ट्री संचालक को पूर्व में अग्नि सुरक्षा मानकों की पालना सुनिश्चित करने के लिए नोटिस जारी किया गया था, लेकिन निर्देशों की अनुपालना नहीं की गई। उन्होंने कहा कि नोटिस की अवहेलना के मामले में विभागीय स्तर पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
बीजेपी नेता त्रिपाठी का ओवैसी पर हमला: यूपी के एनकाउंटर्स, बुलडोजर धार बढ़े
Lucknow, Uttar Pradesh:बीजेपी राकेश त्रिपाठी बाइट ऑन ओवैसी सामान्य व्यक्ति एनकाउंटर और बुलडोजर से डरता नहीं है वो खुश होता है कि कैसे यूपी में वो माफिया वो अपराधी जो लोगों को डराया करते थे वो आज एनकाउंटर से डर रहे हैं...जो पुलिस पर गोली चलाया करते थे वो आज एनकाउंटर से डर रहे हैं...क्यों उन पर जिन्होने अट्टालिकाएं बना रखी हैं गरीबों और सरकारी जमीन कब्जा करके क्यों उन पर बुलडोजर नहीं चलना चाहिए...ये अपराधियों की वकालत ओवैसी साहब क्यों कर रहे हैं0
0
Report
Advertisement
चंडीगढ़ के मौली जागरां में नाता की हत्या, 10-12 हमलावरों का बड़ा हमला
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़, चंडीगढ़ के विकास नगर, मौली जागरां में एक सनसनीखेज वारदात में नाता नाम से पहचाने जाने वाले युवक की हत्या कर दी गई, जबकि उसका दोस्त आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 10 से 12 हमलावरों ने दोनों युवकों पर हमला किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्म के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और एक बार फिर चंडीगढ़ की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।0
0
Report
किसानों के जेवर मामले में विधायक के विजुअल प्लेन के अंदर का राज सामने
Noida, Uttar Pradesh:इस आईडी में किसानों के जेवर विधायक का विजुअल प्लेन के अंदर का है।0
0
Report
युवक-युवती ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, सुरेली स्टेशन पर हलचल
Noida, Uttar Pradesh:युवक युवती ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान सुरेली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर विमल गुर्जर निवासी सुरज्या भैरू थाना बनेठा तथा मनचिता गुर्जर निवासी सुरज्या भैरू ने दी जान, रेलवे स्टेशन पर हुई घटना से क्षेत्र में फैली सनसनी, सूचना पर बनेठा थाना पुलिस और चौथ का बरवाड़ा GRP थाना प्रभारी पहुंचे मौक पर, दोनों के शवों को लिया अपने कब्जे में, मौके पर लोगों की भारी भीड हुई जमा0
0
Report
Advertisement
