Hardoi
Hardoi- नाबालिग से छेड़छाड़ व मारपीट का आरोपी गिरफ्तार
Reaso, Uttar Pradesh:कछौना थाना क्षेत्र में नाबालिग से छेड़छाड़ व गाली गलौज के आरोप में पिता की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मधुबनी NH-27 हादसा: ट्रक-जीप भिड़ंत, एक पुलिसकर्मी की हालत गंभीर
Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी में NH-27 सड़क पर भीषण हादसा! ट्रक और पुलिस जीप में जोरदार भिड़ंत, जीप के उड़े परखच्चे; एक पुलिसकर्मी की हालत गंभीर। घटना फुलपरास थाना क्षेत्र के खोपा चौक के पास की है। ट्रक और पुलिस जीप के बीच हुई जोरदार टक्कर में पुलिस वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है वहीं ट्रक भी एनएच सड़क पर पलट गई जिससे एनएच पर यातायात बाधित हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक और खलासी फरार हो गया है। पुलिस जीप भैरबस्थान थाना की है और फुलपरास के तरफ जा रही थी। सड़क पर वाहन पलट जाने से वाहनों की आवाजाही कुछ देर के लिए अवरुद्ध हो गयी जिससे राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुँचि पुलिस राहत बचाव कार्यों में जुट गई है। जख्मी पुलिसकर्मी को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देख रेफर कर दिया है। क्रेन से ट्रक को खड़ी करने का प्रयास किया जा रहा है। बहरहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है。0
0
Report
दीपक सिंह का मोहन भगवत पर ताजा बयान: आंदोलन ही सरकार गिराने में सक्षम
Lucknow, Uttar Pradesh:आजादी ही आंदोलन से मिली है...जब-जब भी सरकारों ने अहंकार किया...वो आंदोलन से ही हटी हैं...हमने दो-दो सरकारें गंवाई हैं...इंदिरा गांधी के समय में ये लोग उग्र आंदोलन करते थे...बीजेपी के संरक्षण में अन्ना आंदोलन हुआ...मनमोहन सिंह की सरकार को जाना पड़ा जबकि वो बेहतर काम कर रही थी...आज जब उनकी गलत विचारधारा पर...गलत नीतियों पर आंदोलन हो रहा है...हर उस सरकार को जाना पड़ता है जब आंदोलन होते हैं...बीजेपी-आरएसएस कितना भी बहाना कर लें...इस सरकार को जाना पड़ेगा...जैसे पहले की सरकारों को जाना पड़ा था...0
0
Report
JDU विधायक अनंत सिंह के FIR के बीच बोले—युवा का धन्यवाद, जनता ही मालिक
Patna, Bihar:जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने कहा दशहरा पर युवा को धन्यवाद देते हैं पढ़ाई लिखाई करें। पिता माता को तंग नहीं करें हम भगवान से आराधना करते हैं। अनंत सिंह ने FIR दर्ज पर कहा—केस किया है तो क्या हुआ? बेल कराएंगे डीएसपी साहब नाम दे दिए। FIR में नाम कम था इस लिए दे दिए हैं। जनता मालिक है तैयारी मेरा अच्छा है जनता वोट देगी। नीरज कुमार अस्पताल में भर्ती है पर कहा—सब दिन का आदत है पुराना आदत है बूथ पर पैसा भेजना होगा तो बीमार हो जाएंगे अस्पताल में भर्ती हो जाएंगे फिर दो घंटा बाद आ जाएंगे, फिर ठीक हो जाएंगे। नीतीश कुमार नीरज कुमार से भेंट करने गए तो कहा पार्टी के नेता है तो जाएंगे नहीं। बाइट — अनंत सिंह, विधायक, जेडीयू0
0
Report
Advertisement
जैसलमेर दशहरा: 50 फीट रावण समेत 40-40 फीट पुतलों का दहन आज
Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर खबर की लोकेशन - जैसलमेर जैसलमेर में आज होगा रावण दहन विजयादशमी पर रावण के अहंकार का होगा अंत शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में शाम 6:30 बजे कार्यक्रम 50 फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन कुंभकर्ण और मेघनाद के 40-40 फीट ऊंचे पुतले भी जलेंगे जोधपुर के कारीगरों ने पुतलों को दिया अंतिम रूप पुतला दहन के बाद आधे घंटे तक होगी आतिशबाजी इको फ्रेंडली पटाखों से जगमगाएगा आसमान दशहरा देखने उमड़ेगी शहरवासियों और ग्रामीणों की भीड़ नगर परिषद और जिला प्रशासन ने पूरी की तैयारियां जैसलमेर अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक विजयादशमी का पर्व स्वर्णनगरी जैसलमेर में आज धूमधाम से मनाया जाएगा। दशहरा पर्व को लेकर शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। नगर परिषद की ओर से इस बार दशानंद रावण, मेघनाद और कुंभकरण के विशाल पुतले तैयार करवाए गए हैं। करीब 10 लाख रुपये की लागत से जोधपुर के कारीगरों ने इन पुतलों का निर्माण किया है। पिछले चार दिनों से स्टेडियम में पुतलों को खड़ा करने और अंतिम रूप देने का काम किया जा रहा है। नगर परिषद के ठेकेदार संतोष कुमार छंगाणी ने बताया कि दशहरा पर्व को खास बनाने के लिए इस बार विशेष तैयारियां की गई हैं। विजयादशमी की त्रिकाल शाम रावण के करीब 50 फीट और मेघनाद व कुंभकरण के 40-40 फीट ऊंचे पुतलों का दहन किया जाएगा। इस बार पुतलों के दहन के लिए विशेष इलेक्ट्रॉनिक रिमोट सिस्टम तैयार किया गया है। खास बात यह है कि रावण की नाभि पर निशाना साधने के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। रिमोट का बटन दबाते ही तीर रावण की नाभि पर लगेगा और इसके साथ ही रावण दहन की प्रक्रिया शुरू होगी। पुतलों के दहन के बाद करीब आधे घंटे तक रंग-बिरंगी आतिशबाजी से आसमान रोशन होगा। आयोजन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए जा रहे हैं। ऐसे में विजयादशमी पर शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में धर्म की अधर्म पर जीत का प्रतीक रावण दहन देखने के लिए शहरवासियों में उत्साह रहने की उम्मीद है। बाईट- संतोष कुमार छंगाणी, ठेकेदार, नगर परिषद जैसलमेर0
0
Report
जोधपुर में 60 फीट रावण दहन, पांच मिनट तक आतिशबाजी का दावा
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर में आज जलेगा 60 फीट ऊंचा रावण, पांच मिनट तक आतिशबाजी का दावा\n\nजोधपुर। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व आज शाम जोधपुर सहित प्रदेशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। जोधपुर नगर निगम की ओर से रामलीला मैदान में दशहरा महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां 60 फीट ऊंचा रावण का पुतला खड़ा किया गया है। इसके साथ रावण परिवार के अन्य पुतले भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।\nइस बार नगर निगम की ओर से रावण दहन और आतिशबाजी के लिए करीब 10 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। रावण के साथ मेघनाद, कुंभकरण, सुपर्णखा और ताड़का के पुतले भी तैयार किए गए हैं। महोत्सव को भव्य बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। रावण दहन देखने के लिए शहरवासी रामलीला मैदान पहुंचने लगे हैं। नगर निगम के अनुसार, इस बार रावण की नाभि में अग्निबाण लगते ही उसके हाथों की चकरियां घूमने लगेंगी और मुंह व आंखों से अंगारे बरसेंगे। इसके बाद आतिशबाजी से आसमान रोशन होगा। महापौर ने दावा किया है कि इस बार करीब पांच मिनट तक आतिशबाजी का नजारा देखने को मिलेगा। हालांकि, रावण दहन के दौरान आतिशबाजी कितनी देर तक चलती है, यह शाम को ही स्पष्ट होगा। पिछले वर्षों में आमतौर पर 30 से 40 सेकंड में ही रावण का पुतला जलकर गिर जाता था। ऐसे में इस बार लाखों रुपए के खर्च और पांच मिनट तक आतिशबाजी के दावे पर शहरवासियों की नजर रहेगी। अब देखना होगा कि नगर निगम की तैयारियां और दावे कितने सफल साबित होते हैं।0
0
Report
AI कैमरों से वैष्णो देवी यात्रा सुरक्षा, 700+ CCTV और RFID निगरानी
Jammu, वैष्णो देवी यात्रा की सुरक्षा में AI कैमरों का पहरा, हाईटेक निगरानी से सुरक्षित होंगे श्रद्धालु ग्राउंड रिपोर्ट - इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से माता वैष्ष्णो देवी के दरबार में हर साल लाखों श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ का प्रबंधन और किसी भी आपात स्थिति से निपटना प्रशासन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है। इसी चुनौती से निपटने के लिए अब आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की मदद से यात्रा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। कटरा के स्पिरिचुअल ग्रोथ सेंटर में स्थापित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर इस व्यवस्था का अहम हिस्सा है। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से यात्रा मार्ग, कटरा और भवन क्षेत्र में निगरानी व्यवस्था को संचालित किया जाता है। यहां बड़ी-बड़ी स्क्रीन पर अलग-अलग स्थानों की गतिविधियों पर नजर रखी जाती है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामान्य स्थिति की पहचान समय रहते की जा सके। इस सुरक्षा व्यवस्था में 700 से अधिक हाई-डेफिनिशन CCTV कैमरों का नेटवर्क महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उपलब्ध रिपोर्टों के मुताबिक, इस नेटवर्क में 500 से अधिक कैमरे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग जैसी आधुनिक तकनीकों से लैस हैं। इनकी मदद से निगरानी प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने और भीड़ की गतिविधियों का विश्लेषण करने में सहायता मिलती है। AI आधारित निगरानी प्रणाली का उद्देश्य केवल कैमरों के जरिए तस्वीरें देखना नहीं, बल्कि संभावित जोखिमों की पहचान करना भी है। संदिग्ध गतिविधियों, लावारिस वस्तुओं और भीड़ के असामान्य दबाव पर नजर रखने से सुरक्षा एजेंसियों को समय पर कार्रवाई करने में मदद मिल सकती है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही और भीड़ का प्रबंधन भी बेहद अहम है। RFID आधारित ट्रैकिंग व्यवस्था और निगरानी तंत्र के समन्वय से यात्रियों की आवाजाही पर नजर रखने तथा भीड़ नियंत्रण की योजना बनाने में सहायता मिल सकती है।0
0
Report
Advertisement
बरेली में दिशा पटानी के घर सुरक्षा पहले जैसी, हलचल के बावजूद शांति
Bareilly, Uttar Pradesh:टाइगर श्रॉफ पर हमले की घटना को लेकर बरेली में DIRE पटानी के घर के हालात सामान्य से दिखाई दिए, यहाँ सब कुछ सामान्य सा दिखाई दिया, यहाँ दिन में चार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहती है और रात्रि में इनकी संख्या बढ़कर 7 हो जाती है, सितंबर 2025 को अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने इनके घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी और इसके बाद फायरिंग में गोल्डी गैंग का नाम सामने आया था, हमारे संवाददाता अजय कश्यप ने दिशा पटानी के घर की सुरक्षा का जायजा लिया, बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा में कोई इजाफा नहीं किया गया है बल्कि यहाँ पहले से ही चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था लागू है0
0
Report
लोहरदगा में पहला रावण दहन: 65 फीट रावण समेत कुंभकर्ण-मेघनाथ जलेंगे
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- लोहरदगा जिला के बक्सीडीपा मैदान में पहली बार रावण के साथ साथ लंका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 65 फीट रावण के साथ-साथ कुंभकर्ण और मेघनाथ को भी जलाया जाएगा। रावण दहन कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए अतिशबाजी को और बेहतर बनाया गया है। रावण दहन कार्यक्रम की तैयारी अंतिम रूप में है। मेला में स्थानीय मिठाई का बाजार पूरी तरह से सज चुका है।0
0
Report
ज़ाफ़र हबीब ने एनसी सरकार पर चुनावी वाद पूरे न होने का आरोप लगाया
Srinagar, Uttarakhand:Zaffer Habib Slams NC Government, Alleges Failure to Fulfil Election Promises Apni Party District President Srinagar Zaffer Habib has strongly criticised the National Conference-led government in Jammu and Kashmir, alleging that several promises made during the 2024 Assembly elections remain unfulfilled. Referring to the National Conference’s historical commitments dating back to 1947, Habib questioned the party’s credibility and said people must assess whether the promises made during the latest elections have translated into tangible results. Habib raised concerns over the issues faced by daily-wage workers, ASHA workers, National Health Mission (NHM) employees and unemployed youth. He also questioned the status of the promise to provide government jobs to more than one lakh people, along with commitments regarding free electricity and LPG cylinders. Criticising the government’s electricity policy, the Apni Party leader alleged that consumers were facing higher power tariffs and disconnections over unpaid bills despite promises of relief during the election campaign. Habib also raised questions over the National Conference’s commitments concerning Article 370 and Article 35A, as well as the issue of political prisoners lodged in jails outside Jammu and Kashmir. He alleged that assurances regarding the transfer of prisoners to Srinagar had not been fulfilled. Calling on the people to hold the elected government accountable, Habib said the public must carefully examine its performance and the implementation of its election commitments, warning that unfulfilled promises could have long-term consequences for future generations. The National Conference’s response to Habib’s specific allegations was not available at the time of this report. The allegations and claims made in this report are attributed to Zaffer Habib.0
0
Report
Advertisement
दशहरा: देशभर में रावण दहन, 120 फीट तक के पुतलों से उत्साह चरम पर
Ambala, Haryana:बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। अंबाला में भी दशहरे को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कहीं 100 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा, तो कहीं 70 फीट के रावण के पुतले के साथ बुराई के प्रतीक का अंत किया जाएगा। बराड़ा में इस बार जिले का सबसे ऊंचा 120 फीट का रावण आकर्षण का केंद्र रहेगा, वहीं सिटी-मुलाना में 70 फीट और कैंट में 60 फीट के रावण का दहन किया जाएगा। दशहरा उत्सव को लेकर लोगों में खासा उत्साह है और शाम को आतिशबाजी के साथ विजयदशमी का पर्व मनाया जाएगा।0
0
Report
ज़ाफर हबीब ने हरियाणा-लुधियाना में कश्मीरी बस चालकों के हमलों के खिलाफ सुरक्षा मांगी
Srinagar, Uttarakhand:Apni Party District President and Shalteng Constituency In-Charge Zaffer Habib has strongly condemned the recent attacks on Kashmiri bus drivers and residents in Haryana and Ludhiana, Punjab, and called for immediate government intervention to ensure the safety and security of Kashmiris across the country. Expressing serious concern over the back-to-back incidents, Habib said such attacks could create fear among Kashmiris who travel to different parts of the country for work, business and livelihood. He stressed that every citizen must be able to travel and work freely without fear or intimidation. Habib highlighted the concerns of Kashmiri shawl sellers, seasonal traders and other businesspeople who travel outside Jammu and Kashmir during the winter months to earn their livelihood. He warned that such incidents could adversely affect their businesses and create insecurity among the trading community. He also expressed concern over reports of stone-pelting targeting vehicles travelling from Jammu and Kashmir, urging the authorities to investigate the incidents impartially and determine whether any elements were attempting to disturb peace and communal harmony. Demanding strict legal action, the Apni Party leader called for the immediate identification of those involved, registration of FIRs and arrests wherever warranted under the law. He stressed that the authorities must act firmly and ensure accountability through a fair investigation and due legal process. Habib urged the government and law enforcement agencies to take immediate steps to protect the lives, livelihoods and dignity of Kashmiri residents across the country. He cautioned that failure to address such incidents promptly could undermine public confidence and create an atmosphere of fear among people travelling outside Jammu and Kashmir. The Apni Party leader appealed to the authorities to ensure that those responsible are brought to justice and that effective measures are taken to prevent the recurrence of such incidents, while maintaining communal harmony and national unity.0
0
Report
दशहरे पर मेघनाथ बाबा की पूजा: विदिशा के पलीता की विशिष्ट परंपरा
Vidisha, Madhya Pradesh:दशहरे पर मेघनाथ बाबा की पूजा दशहरे पर रावण दहन की परंपरा निभाई जाती है, लेकिन मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के पठारी क्षेत्र में स्थित ग्राम पलीता में दशहरे का नजारा कुछ अलग होता है। यहां रावण दहन के बजाय रावण के पुत्र मेघनाथ बाबा की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। ग्रामीणों की मान्यता है कि गांव में शादी-विवाह सहित कोई भी शुभकार्य शुरू करने से पहले मेघनाथ बाबा के चबूतरे पर मत्था टेकना जरूरी है। इतना ही नहीं, पशुओं के बीमार होने पर भी ग्रामीण चबूतरे की भभूति का उपयोग करते हैं। आखिर क्या है इस अनूठी परंपरा के पीछे की मान्यता, विदिशा जिले के पठारी क्षेत्र के ग्राम पलीता में मेघनाथ बाबा के प्रति ग्रामीणों की गहरी आस्था है। यहां दशहरे के दिन चारों समाजों के लोग एकजुट होकर मेघनाथ बाबा के चबूतरे पर पहुंचते हैं और विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। ग्रामीण राजेश और रामप्रसाद के मुताबिक, गांव में विवाह सहित अन्य शुभकार्य से पहले बाबा के दर्शन करने की परंपरा है। पशुओं के बीमार होने पर भी ग्रामीण चबूतरे की भभूति को आस्था के साथ उपयोग में लेते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि एक बार मेघनाथ बाबा का मंदिर बनाने के लिए खुदाई की गई थी, लेकिन काफी प्रयासों के दौरान मूर्ति की थाह नहीं मिल सकी। इसके बाद कुछ विचित्र घटनाएं होने की मान्यता के चलते मंदिर निर्माण का विचार छोड़ दिया गया और चबूतरे का जीर्णोद्धार कराया गया। आज भी मेघनाथ बाबा की मूर्ति इसी चबूतरे पर विराजमान है। दशहरे पर निभाई जाने वाली यह परंपरा ग्राम पलीता की विशिष्ट धार्मिक पहचान और सामाजिक एकता का प्रतीक बनी हुई है.0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के कालकाजी समेत शहर में दशहरा पर 40 फीट रावण दहन
New Delhi, Delhi:आज दशहरा है और दशहरा के दिन देश भर में कई जगह पर बड़े पैमाने पर रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। वहीं राजधानी दिल्ली में भी जगह-जगह पर रावण दहन का कार्यक्रम किया जाता है जिसे लेकर पूरे दिल्ली में भव्य तैयारियां देखी जाती है। इसी क्रम में आज दिल्ली के कालकाजी इलाके में भाव रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जहाँ 40 फीट ऊंचा रावण का पुतला बनाया गया है जिसका दहन आज शाम को शुभ मुहूर्त पर किया जाना है। आज 20 अक्टूबर मंगलवार को विजयादशमी के पावन अवसर पर दिल्ली के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर रावण दहन का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा। कालकाजी युवा रामलीला कमेटी के प्रधान राकेश खुराना बताते हैं कि सबसे पहले विजयदशमी को लेकर देश के लोगों को वर्ष शुभकामनाएं देते हैं। आज जो हम विजयदशमी का त्यौहार मना रहे हैं यह बुराई पर अच्छाई की जीत को दिखाता है। देखिए हमारे यहां पूरे कालकाजी का सबसे ऊंचा रावण बनाया गया है; रावण की यहां पर पुतला 40 फीट का बनाया गया है जबकि मेघनाथ और कुंभकरण का 35-35 फीट का पुतला बनाया गया है। युवा रामलीला कमेटी के द्वारा कालकाजी में पहले 10 दिनों तक रामलीला का आयोजन किया जाता है, जहां पर हम अपने बच्चों को रामलीला के माध्यम से उन्हें समाज में फैली बुराइयों के बारे में बताते हैं और दृश्यों के माध्यम से उन्हें समझाते हैं। आज उसे रावण रूपी पुतले का दहन किया जाना है, जिसको लेकर भव्य झांकियां निकाली जाएगी और फिर शाम को शुभ मुहूर्त पर रावण के पुतला का दहन किया जाएगा। बड़ी संख्या में लोग रावण दहन देखने के लिए पहुंचते हैं इसलिए दिल्ली पुलिस के जवान के साथ ही अर्धसैनिक बल की भी तैनाती यहां पर की जाएगी। इंदर कुमार, युवा रामलीला कमेटी के उपाध्यक्ष, ने बताया कि हम लोग रावण के पुतले के दहन के साथ लोगों को संदेश देते हैं कि बुराई चाहे जितनी भी बड़ी हो उस पर अच्छाई की जीत जरूर होती है। हमारे यहां पहले मेघनाथ के पुतले का दहन होता है, फिर कुंभकरण का और अंत में रावण के पुतले का दहन किया जाता है। सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश के अनुसार हम लोग पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए पुतले के अंदर ग्रीन पटाखे का इस्तेमाल किए हैं, साथ ही पुतले के अंदर सिर्फ पुआल और कागज का इस्तेमाल किया गया है। बड़ी संख्या में यहां लोग पहुंचेंगे इसलिए सुरक्षा बल का भी पुख्ता इंतजाम किया गया है। वहीं लवकुश रामलीला कमेटी और अन्य समितियों द्वारा ऐतिहासिक लाल किला मैदान में रावण दहन का कार्यक्रम है। पीतमपुरा में श्री केशव रामलीला समिति द्वारा रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के अलावा एक विशेष 30 फुट ऊंचे कॉकरोच के पुतले का भी दहन किया जा रहा है। दिल्ली के विभिन्न स्थानीय पार्कों और मैदानों में भी रामलीला कमेटियों द्वारा शाम के समय रावण दहन किया जाएगा。0
0
Report
एशियन पैरागेम्स 2026: भारतीय खिलाड़ी कई पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाते हुए
Noida, Uttar Pradesh:1.एशियन पैरा गेम्स 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 फाइनल में सृष्टि अरोड़ा ने कांस्य पदक जीता। 2.एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की जैवलिन थ्रो F53/54 स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने वाले प्रदीप कुमार (27.45m PB) और ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले आयुष वर्मा (17.88m PB) को बधाई। 3.एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की 10m एयर पिस्टल SH1 फाइनल में 233.7 के शानदार स्कोर के साथ सिल्वर मेडल जीतने पर TOPS एथलीट मनीष नरवाल को बधाई! 4.एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की सिंगल्स क्लास 1 पैरा टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर जेहान डोराब मदान को बधाई। 5.एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की -65 kg पैरा पावरलिफ्टिंग फाइनल में सिल्वर मेडल जीतने पर TOPS एथलीट अशोक को बधाई। 6.एशियन पैरा गेम्स 2026 में महिलाओं की सिंगल्स क्लास 6 पैरा टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर प्राची पांडे को बधाई। 7.एशियन पैरा गेम्स 2026 में महिलाओं की सिंगल्स क्लास 9 पैरा टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर बेबी सहाना रवि को बधाई। 8.एशियन पैरा गेम्स 2026 में महिलाओं की 400m T20 स्पर्धा में अपना खिताब बरकरार रखते हुए गोल्ड मेडल जीतने पर दीप्ति जीवनजी को बधाई। उन्होंने 56.36 सेकंड का एक शानदार नया गेम्स रिकॉर्ड भी बनाया। एशियन पैरागेम्स 2026 में महिलाओं की सिंगल्स क्लास 3 पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर सोनलबेन पटेल। 9.एशियन पैरागेम्स 2026 में महिलाओं की सिंगल्स क्लास 4-5 टेबल टेनिस स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर TOPS एथलीट भाविना पटेल। 10.एशियन पैरागेम्स 2026 में महिलाओं की 1500 मीटर T12/13 स्पर्धा में सौम्या (5:12.39 PB) ने शानदार गोल्ड मेडल जीता, और राधा वेंकटेश (5:30.90) ने बेहतरीन सिल्वर मेडल हासिल किया। 11.कोकिला ने महिलाओं की जूडो J2 -52kg कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता; उनका यह सफर अद्भुत रहा, जिसमें उन्होंने जबरदस्त जज्बा दिखाया। 12.कपिल परमार ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में पैरा जूडो में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता!0
0
Report
शारदीय नवरात्र खत्म होते ही आज दशहरे के दिन जनपद में हो रहा माँ दुर्गा का मूर्ति विसर्जन।
Gyanpur, Uttar Pradesh:भदोही जनपद में शारदीय नवरात्र खत्म होते ही आज दशहरे के दिन जनपद में हो रहा माँ दुर्गा का मूर्ति विसर्जन। भदोही जनपद में करीब 8 00 दुर्गा मूर्ति की स्थापना किया गया था जिसमें सबसे ज्यादा ग्रामीण अंचलों में मूर्ति पंडाल देखा गया,वही नगरों में भी भव्य दुर्गा मां की मूर्ति को सजाया गया था,जैसे ही नवरात्र खत्म हुआ और दशमी लगा इस पर्व को ग्रामीण व नगर वासी नाचते गाते हुए देवी मैया की मूर्ति को विसर्जित करने के लिए चिह्नित स्थानों पर जा रहे हैं। सिंहपुर नहर पर एसडीएम ज्ञानपुर व तहसीलदार ज्ञानपुरा लगातार विसर्जन स्थित पर नजर बनाए हुए हैं और पुलिस प्रशासन की चाकचौबंद व्यवस्था भी है।0
0
Report
Advertisement
