241402
Hardoi - लेखपाल से मारपीट व गाली गलौज करने का आरोपी गिरफ्तार
Harpalpur, Uttar Pradesh:हरदोई , सांडी थाना क्षेत्र के नीभापुर मजरा हसनापुर गांव में पैमाइश के दौरान लेखपाल से मारपीट व गाली गलौज तथा सरकारी कार्य मे बाधा पहुंचाने के आरोप में लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दीपावली से पहले प्रतापगढ़ कृषि उपज मंडी में सोयाबीन-मक्का की बंपर आवक
Pratapgarh, Rajasthan:दीपावली से पहले अपनी उपज बेचने के लिए किसान बड़ी संख्या में प्रतापगढ़ कृषि उपज मंडी पहुंच रहे हैं। लगातार चार दिन के अवकाश के बाद मंडी खुलने पर बुधवार और गुरुवार को जिंसों की बंपर आवक हुई। गुरुवार सुबह से ही मंडी के बाहर वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई, जो दोपहर बाद तक जारी रही। मंडी गेट के बाहर दोनों ओर सड़क पर करीब एक किलोमीटर लंबी वाहनों की कतारें लगी रहीं। मंडी खुलते ही सोयाबीन, मक्का, मेथी, अलसी, लहसुन, प्याज सहित अन्य जिंसों की बंपर आवक हुई, जिनमें सोयाबीन और मक्का की आवक सबसे ज्यादा रही। बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज लेकर मंडी पहुंचे, जिससे मंडी प्रशासन को व्यवस्था बनाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। दीपावली का पर्व नजदीक होने से किसान त्योहार से पहले अपनी फसल बेचने की जल्दी में नजर आए। मंडी में पिछले चार दिनों से लगातार अवकाश था। अवकाश के बाद कल और आज मंडी खुली तो किसानों की उपज एक साथ पहुंच गई, जिससे मंडी परिसर और उसके बाहर भारी भीड़ दिखाई दी। मंडी सचिव संतोष मोदी ने बताया कि आज भी जिंसों की बंपर आवक रही। आवक को देखते हुए व्यापारियों को नीलामी के बाद तुरंत माल उठाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मंडी में भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति न बने। उन्होंने किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए। ट्रैफिक प्रबंधन को भी चुस्त-दुरुस्त किया गया। मंडी प्रशासन का कहना है कि अभी आगे भी बड़ी मात्रा में जिंसों की आवक बनी रहेगी, इसलिए व्यवस्थाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। किसानों से अपील की गई है कि वे अपनी उपज को व्यवस्थित ढंग से लाएं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।0
0
Report
उदयपुर कन्हैया लाल हत्याकांड: एनआईए स्पेशल कोर्ट से जल्द न्याय की उम्मीद
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर में चार साल पहले हुई कन्हैयालाल साहू हत्याकांड में अब न्याय जल्द मिलने की उम्मीद बंधी है। राजधानी जयपुर में एनआईए को एक स्पेशल कोर्ट मिली है जिसमें केवल एनआईए से जुड़े केस पर ही सुनवाई होगी। ऐसे में अब कन्हैया लाल साहू के परिवार को जल्द न्याय मिलने की उम्मीद जग गई है। कन्हैया लाल के बेटे यश साहू ने एक वीडियो जारी कर जल्द न्याय की उम्मीद जताई हैं। यश का कहना हैं कि अब एनआईए को स्पेशल कोर्ट मिली हैं तो यह उम्मीद की जा सकती हैं कि उनके पिता के नृशंस हत्यारो को सजा देने के लिए अब फास्टट्रेक की तर्ज पर सुनवाई होगी और जल्द यह मामला न्याय तक पहुंचेंगा। यश ने बताया कि इस हत्याकांड के बाद से परिवार सिर्फ आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिले, यहीं मांग कर रहा हैं। आप को बता दे कि 28 जून 2022 को गौस मोहम्मद और रियाज अत्तारी ने गला रेत कर कन्हैया लाल की हत्या कर दी थी। जिसका बाकायदा उन्होंने वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।0
0
Report
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ की कार्रवाई: दूध के 4 सैंपल लैब भेजे
Dholpur, Rajasthan:खाद्य सुरक्षा विभाग की मिलावटखोरों के खिलाफ की कार्रवाई, दूध के 4 सैंपल लिए सरमथुरा (धौलपुर) दीपावली के त्योहार से पहले खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए कस्बे के बाड़ी रोड स्थित दूध की डेयरी एवं दूध विक्रेताओं से कुल 4 सैंपल लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदम सिंह परमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के बाद दूध विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। विभागीय टीम ने लिए गए सभी सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा और मिलावट करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
दुर्गा विसर्जन के दौरान मेट्रो पिलर पर युवक की मौत, परिजनों का आरोप
New Delhi, Delhi:दुर्गा विसर्जन में मेट्रो पिलर से युवक की मौत हादसे के वक्त डीजे पर बैठा था युवक नाचते गाते माहौल में फैला सन्नाटा स्थान : आजादपुर चौक हादसे के बाद DMRC द्वारा पिलर की हाइट को ऊंचा कर दिया गया है व मौके पर सुरक्षा गार्ड लगाया गया है इस पर परिवार का आरोप है की यही इंतजाम अगर पहले कर दिए जाते तो शायद आज रोहित जिंदा होता। परिवार ने पुलिस से सारे मामले में लापरवाही करने वालो पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने इस सारे मामले में bns की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है0
0
Report
ऑपरेशन त्रिनेत्र: जलोदा जागीर पुलिस ने ब्राउन शुगर सप्लायर इबरिस शेख को गिरफ्तार
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले की जलोदा जागीर थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्रवाई करते हुए 10.08 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के परिवहन के मामले में वांछित आरोपी मोहम्मद इदरिस उर्फ इबरिस शेख को गिरफ्तार किया है। आरोपी इस प्रकरण में ब्राउन शुगर का सप्लायर बताया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जॉगिड़ के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत थानाधिकारी उप निरीक्षक देवीसिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 15 अक्टूबर को धोलापानी थानाधिकारी पूराराम पुनि ने जाप्ते के साथ गश्त के दौरान बसाड, थाना कोतवाली प्रतापगढ़ निवासी मोहम्मद शोयब पुत्र फतेह मोहम्मद को 10.08 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ प्रकरण एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस प्रकरण का अनुसंधान जलोदा जागीर थानाधिकारी को सौंपा गया। अनुसंधान के दौरान प्रकरण में वांछित ब्राउन शुगर सप्लायर मोहम्मद इदरिस उर्फ इबरिस शेख पुत्र फतेह मोहम्मद , निवासी बसाड, थाना प्रतापगढ़ की पहचान हुई। पुलिस ने उसे 21 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे अनुसंधान जारी है।0
0
Report
इटावा-कोटा के चकटौड़ी ग्राम में मतदान बहिष्कार, पंचायत के विस्तार से नाराज़ ग्रामीण
Kota, Rajasthan:इटावा, कोटा चकटौड़ी गांव के लोगों ने मतदान का किया बहिष्कार ढीपरी चम्बल से सिनोता ग्राम पंचायत में जोड़ने से है नाराज सूचना के बाद केडीए के तहसीलदार सुरेन्द्र शर्मा व ललित किशोर नागर पहुंचे गांव में ग्रामीणों से कर रहे समझाइश लेकिन ग्रामीण अपनी मांग को लेकर अड़े मतदान का कर रहे बहिष्कार0
0
Report
Advertisement
अलवर के मंदिर में दुर्गा मूर्ति खंडित, FIR दर्ज का आश्वासन; सुरक्षा बढ़ाने की मांग
Alwar, Rajasthan:अलवर में एनईबी थाना क्षेत्र की प्रीतम विहार कॉलोनी के सेक्टर-7 स्थित पार्क के मंदिर में दुर्गा माता की मूर्ति खंडित किए जाने का मामला सामने आया है. स्थानीय लोगों के अनुसार यह घटना दशहरे के दिन हुई थी. घटना को लेकर कॉलोनीवासियों में रोष है. लोगों ने मंदिर की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. कॉलोनीवासियों का आरोप है कि रात के समय कुछ असामाजिक तत्व पार्क और आसपास की दुकानों पर बैठकर शराब पीते हैं और अभद्र गतिविधियां करते हैं. लोगों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने के साथ ही मंदिर परिसर की सुरक्षा के लिए भी प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए. विश्व हिंदू परिषद ने सख्त कार्रवाई की मांग की. जिला मंत्री बृजेंद्र खंडेलवाल ने प्रशासन से मंदिर की सुरक्षा और नियमित देखरेख सुनिश्चित करने की मांग की. उन्होंने मूर्ति खंडित करने के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग भी उठाई. एनईबी थाना प्रभारी सूई लाल मीणा के अनुसार, सेक्टर-7 स्थित पार्क के मंदिर में मूर्ति से संबंधित घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई. उन्होंने बताया कि लोगों के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. साथ ही क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की बात कही गई है, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके और स्थानीय लोगों में सुरक्षा का विश्वास बना रहे.0
0
Report
पुणे पदवीधर मतदारसंघ के चुनाव में स्वतंत्र उम्मीदवार पर महायुति के समर्थन का दावा, चर्चाओं में हलचल
Solapur, Maharashtra:सोलपुूर ब्रेकिंग - पुणे पदवीधर मतदारसंघ के चुनाव में नया दावा, एक स्वतंत्र उम्मीदवार ने महायुति के समर्थन होने की बात कही जिससे राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। पुणे पदवीधर और शिक्षकों के निर्वाचन के संदर्भ में एक नया मोड़ सामने आया है। स्वतंत्र उम्मीदवार भाऊसाहेब आंधळकर ने महायुति का समर्थन होने का दावा किया है और शिवसेना शिंदे गुट का पीछे मिलना बताया गया है। मंत्री उदय सामंत ने आंधळकर परिवार से मुलाकात की है जिससे और चर्चाएं उठी हैं।anchor - पुणे विभाग पदवीधर मतदारसंघ की मतदान प्रक्रिया को लेकर कुछ घंटों की ही देरी है, और आंधळकर ने महायोति के उम्मीदवार होने का दावा किया है। शिवसेना नेता व उद्योगमंत्री उदय सामंत ने आंधळकर के निवास पर मुलाकात की और इसका प्रभाव राजनीतिक चर्चाओं पर पड़ा है। प्रस्तुत चुनाव-परिसर में अब राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा तेज हो गई है। बाइट – अविनाश कुलकर्णी (वरिष्ठ राजनैतिक विश्लेषक) ने भी टिप्पणी की है। End P2C0
0
Report
बछवाड़ा पुलिस ने दुर्गा पूजा के दौरान अवैध शराब का बड़ा जखीरा पकड़ा
Begusarai, Bihar:जितेंद्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय के बछवाड़ा थाने की पुलिस ने दुर्गा पूजा को लेकर अवैध नसीले पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बछवाड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जहां थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विकास कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चमथा दियारा के छोटखुट राजपूत टोला में छापेमारी कर भारी मात्रा में कुल 336.21 लीटर विदेशी शराब बरामद की। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चमथा मझिलखुट स्थित राजपूत कॉलोनी में पिकअप वाहन से शराब की खेप त्रिभुवन सिंह के घर के पीछे उतारी जा रही है । सूचना के सत्यापन के लिए थानाध्यक्ष विकास कुमार राय के नेतृत्व में एसआई रमेश कुमार सिंह, एसआई अमोद रंजन एवं सशस्त्र बल के जवान छापेमारी करने चमथा दियारा पहुंचते है ।पुलिस की गाड़ी देखते ही मौके पर मौजूद शराब तस्कर भागने लगे। जवानों ने उनका पीछा किया,लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वे फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना के आधार पर पुलिस ने कुछ संदिग्धों की पहचान की है।इसके बाद पुलिस ने त्रिभुवन सिंह के छतदार घर और पास स्थित भूसे की कोठी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान घर के बरामदे में शराब के 35 कार्टन और एक बोरे में रखे 42 पीस अफसर चॉइस व्हिस्की शराब की कुल 1722 पीस प्रत्येक 180 ml की पाउच बरामद किए गए। वहीं, भूसे की कोठी से 375 एमएल की 3 कार्टून ओल्ड वाइट व्हिस्की के 70 हरा रंग के बोतल में पैक विदेशी शराब भी मिली।पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है और चिह्नित विराट सिंह और विशाल सिंह पिता अशोक सिंह ललित कुमार पिता गणेश बैठा तीनों ग्राम चमथा साँझापुर थाना बछवाड़ा और मोहन सिंह पिता गणेश सिंह ग्राम मांझीलखुट चमथा थाना विद्यापति समस्तीपुर,आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की गई है। गिरफ़्तारी के लिए छापेमाड़ी जाडी। इस थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि दुर्गा पूजा के मद्देनजर अवैध शराब कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। चमथा छोटकुट में शराब की बड़ी खेप उतरने की सूचना पर छापेमारी की गई थी। शराब कारोबार में शामिल संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।0
0
Report
Advertisement
UP में दंगा-अराजकता: PDA का सपना फिर नहीं होगा पूरा, अखिलेश के तुष्टीकरण पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:Vinod Tawde प्रदेश में दंगा और अराजकता, PDA का सपना कभी नहीं होगा पूरा! अखिलेश यादव जी का तुष्टीकरण और अराजकता फैलाने वाले अपनी पार्टी के नेताओं से जेल जाकर मिलना समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता को उजागर करता है। उत्तर प्रदेश की जनता को सब याद है कि किस प्रकार पूर्ववर्ती सपा सरकार ने पश्चिमी यूपी समेत पूरे प्रदेश को दंगों और अराजकता की आग में झोंक दिया था। दंगाइयों के सरगना आजम खान को गृह मंत्री बनाने का सपा का सपना यूपी को विकास की पटरी से उतारकर विनाश के रास्ते पर ले जाने वाला है, जो कभी पूरा नहीं होगा।0
0
Report
PRTC Contract Workers Strike Continues; Talks With Government Yield No Result
Kot Kapura, Punjab:ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਲਗਾਤਾਰ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਰ ਰਹੇ ਪੀਆਰਟੀਸੀ ਕੱਚੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਅੱਜ ਦੂਸੇ ਦਿਨ ਵੀ ਹੜਤਾਲ ਤੇ ਰਹੇ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਮੁਤਾਬਿਕ ਕੱਲ 21 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਨੁਮਾਇੰਦਿਆਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਰੱਖੀ ਗਈ ਸੀ ਪਰ ਇਸ ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਸਿੱਟਾ ਨਾ ਨਿਕਲਦਿਆਂ ਹੋਇਆਂ ਪੀਆਰਟੀਸੀ ਕੱਚੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੀ ਹੜਤਾਲ ਨੂੰ ਦੂਜੇ ਦਿਨ ਵੀ ਜਾਰੀ ਰੱਖੇ ਹੋਏ ਹਨ।ਇਸ ਮੌਕੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਆਗੂਆ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹਰ ਵਾਰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਇਸ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਕੀਤਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਆਗੂ ਮੀਟਿੰਗ ਦਾ ਸਮਾਂ ਦੇ ਦਿੰਦੇ ਹਨ ਪਰ ਮਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਮਿਲੀਭੁਗਤ ਕਾਰਨ ਯਾਂ ਤਾਂ ਪੀਆਰਟੀਸੀ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਯਾਂ ਫਿਰ ਪਨਬਸ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਜਾਣਬੁੱਝ ਕੇ ਮੀਟਿੰਗ ਚ ਸ਼ਾਮਲ ਨਹੀਂ ਹੁੰਦੇ ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਮੁੜ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਲਮਕ ਜਾਂਦੀਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਉਧਰ ਸਰਕਾਰ ਵੀ ਲਾਰੇ ਲੱਪੇ ਲਗਾ ਸਮਾ ਲੰਘਾ ਰਹੀ ਹੈ ਜਦਕਿ ਸੱਤਾ ਚ ਆਉਣ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਹਰ ਲੀਡਰ ਨੇ ਸਾਡੇ ਧਰਨਿਆ ਚ ਆਕੇ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਸੀ ਕਿ ਸੱਤਾ ਵਿਚ ਆਉਣ ਤੇ ਹਰ ਕੱਚੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਨੂੰ ਪੱਕਾ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਪਰ ਆਪਣੇ ਪੰਜ ਸਾਲਾਂ ਚ ਸਿਵਾਏ ਲਾਰਿਆਂ ਦੇ ਕੁੱਝ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤਾ ।ਉਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਲ ਮੋਹਾਲੀ ਚ ਰੱਖੇ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਚ ਵੱਢੀ ਗਿਣਤੀ ਚ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਪੁੱਜ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਨਾਲ ਹੀ ਸਾਥੀ ਜੱਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦੇ ਕੱਚੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਵਵੀ ਸਮਰਥਨ ਚ ਨਾਲ ਧਰਨੇ ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਕਰਨਗੇ。0
0
Report
मोहाली तहसील में सामूहिक छुट्टी के चलते सरकारी काम ठप, आम जनता परेशान
Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਸਮੂਹਕ ਛੁੱਟੀ ਕਾਰਨ ਮੋਹਾਲੀ ਤਹਿਸੀਲ ਵਿੱਚ ਲੋਕ ਖੱਜਲ-ਖੁਆਰ, ਸਰਕਾਰੀ ਕੰਮ ਕਰਵਾਏ ਬਿਨਾਂ ਪਰਤੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕੀ ਕੰਪਲੈਕਸ ਵਿੱਚ ਆਪਣੇ ਕੰਮ ਕਰਵਾਵਣ ਆਏ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਹੋਈ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨੀ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸਮੂਹਕ ਛੁੱਟੀ ’ਤੇ ਜਾਣ ਕਾਰਨ ਮੋਹਾਲੀ ਤਹਿਸੀਲ ਵਿੱਚ ਸਰਕਾਰੀ ਕੰਮਕਾਜ ਕਰਨ ਆਏ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਭਾਰੀ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨੀਆਂ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪਿਆ। ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕੀ ਕੰਪਲੈਕਸ ਵਿੱਚ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਸਰਕਾਰੀ ਕੰਮਾਂ ਲਈ ਪਹੁੰਚੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਬਿਨਾਂ ਕੰਮ ਕਰਵਾਏ ਹੀ ਨਿਰਾਸ਼ ਹੋ ਕੇ ਆਪਣੇ ਘਰਾਂ ਨੂੰ ਪਰਤਣਾ ਪਿਆ। ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰੀ ਦਫ਼ਤਰਾਂ ਵਿੱਚ ਕੰਮ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਦੂਰ-ਦੁਰਾਡੇ ਤੋਂ ਆਉਣਾ ਪੈਂਦਾ ਹੈ। ਲੋਕ ਆਪਣੇ ਜ਼ਰੂਰੀ ਕੰਮਾਂ ਲਈ ਦਫ਼ਤਰਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚਦੇ ਹਨ, ਪਰ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਹੜਤਾਲ ਜਾਂ ਸਮੂਹਕ ਛੁੱਟੀ ਕਾਰਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਖਾਲੀ ਹੱਥ ਵਾਪਸ ਜਾਣਾ ਪੈਂਦਾ ਹੈ। ਇਸ ਨਾਲ ਨਾ ਸਿਰਫ਼ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਸਮਾਂ ਬਰਬਾਦ ਹੁੰਦਾ ਹੈ, ਸਗੋਂ ਆਉਣ-ਜਾਣ ’ਤੇ ਹੋਣ ਵਾਲਾ ਖ਼ਰਚਾ ਵੀ ਵਧਦਾ ਹੈ। ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰੀ ਵਿਭਾਗਾਂ ਵਿੱਚ ਪੱਕੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਚੰਗੀਆਂ ਤਨਖਾਹਾਂ ਲੈਂਦੇ ਹਨ, ਪਰ ਇਸ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਕੰਮ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਵਾਰ-ਵਾਰ ਦਫ਼ਤਰਾਂ ਦੇ ਚੱਕਰ ਕੱਟਣੇ ਪੈਂਦੇ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਇਹ ਵੀ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦਫ਼ਤਰਾਂ ਵਿੱਚ ਕੱਚੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਹਾਜ਼ਰੀ ਹੋਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਕੋਈ ਖ਼ਾਸ ਰਾਹਤ ਨਹੀਂ ਮਿਲਦੀ, ਕਿਉਂਕਿ ਬਹੁਤ ਸਾਰੇ ਸਰਕਾਰੀ ਕੰਮਾਂ ਲਈ ਕਲੈਰੀਕਲ ਸਟਾਫ਼ ਦੀ ਮੌਜੂਦਗੀ ਅਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਜ਼ਰੂਰੀ ਹੁੰਦੀ ਹੈ। ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਸਬੰਧਤ ਵਿਭਾਗਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਦਾ ਜਲਦੀ ਹੱਲ ਕੱਢਿਆ ਜਾਵੇ, ਤਾਂ ਜੋ ਸਰਕਾਰੀ ਕੰਮਕਾਜ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਨਾ ਹੋਵੇ ਅਤੇ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਖੱਜਲ-ਖੁਆਰੀ ਤੋਂ ਰਾਹਤ ਮਿਲ ਸਕੇ。0
0
Report
Advertisement
आमेट पंचायत चुनाव: प्रथम चरण में 30.11% मतदान, मतदाताओं में उत्साह
Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद जिले के आमेट में पंचायत चुनाव का प्रथम चरण दोपहर 1 बजे तक 30.11% मतदान, मतदाताओं में दिख रहा भारी उत्साह आमेट, राजसमंद पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के तहत आज जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान सुचारू रूप से जारी है। सुबह से ही ग्रामीण इलाकों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। आमेट पंचायत समिति के सभी 17 वार्डों के लिए मतदान हो रहा है। जिला परिषद के वार्ड संख्या 20, 21 और 22 के लिए मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव कर रहे हैं। निर्वाचन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर 1:00 बजे तक पंचायत समिति क्षेत्र में 30.11% मतदान दर्ज किया जा चुका है। आमेट इलाके में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए कुल 109 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। क्षेत्र के कुल 82,252 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं。0
0
Report
हनुमानगढ़ में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने कॉलेज में आत्मरक्षा के गुर सिखाए
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमनगढ़ में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने राजकीय कन्या महाविद्यालय में महिला सुरक्षा पर seमनार किया। इसमें छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए और उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। यूनिट सदस्यों ने छात्राओं के मोबाइल में राजकोप सिटीजन एप डाउनलोड करवाया और इसके इस्तेमाल का तरीका बताया। यह एप 24 घंटे काम करता है और जरूरत पड़ने पर पुलिस सहायता के लिए उपयोग किया जा सकता है। कांस्टेबल सुनीता और माया ने बताया कि सुनसान जगह पर परेशानी होने पर घबराने के बजाय सतर्क रहें और छोटी चीजों से हमलावर का मुकाबला करें। सरकार ने महिला सुरक्षा के लिए कालिका पेट्रोलिंग यूनिट बनाई है। हनुमानगढ़ जिले में ऐसी छह यूनिट काम कर रही हैं, जो स्कूलों और कॉलेजों में जाकर छात्राओं को जागरूक कर रही हैं।0
0
Report
ओबीसी महासभा ने डीन धाकड़ हमले की निष्पक्ष जाँच की मांग कर ज्ञापन सौंपा
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के जयारोग समूह (JRMC) के डीन डॉ. आर.के.एस. धाकड़ पर हुए हमले के मामले में निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर ओबीसी महासभा गुरुवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। महासभा के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने बाल भवन से सिटी सेंटर स्थित एसपी कार्यालय तक march निकालकर विरोध दर्ज कराया। महासभा की ओर से कहा गया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जेएएच दौरे के दौरान पीड़ितों से मुलाकात के बाद डीन डॉ. आर.के.एस. धाकड़ पर हमला गंभीर और चिंताजनक घटना है। इससे किरार-धाकड़ समाज सहित ओबीसी वर्ग में आक्रोश और असुरक्षा की भावना है। ज्ञापन में आरोपी मनोज शर्मा का नार्को टेस्ट कराने, उसके मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच करने तथा हमले के पीछे किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता होने पर उसकी पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की गई। महासभा ने डीन डॉ. धाकड़ सहित चिकित्सकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से भी पूरे घटनाक्रम की गहन जांच कराने की मांग उठाई हैं। ज्ञापन के बाद पुलिस ने उन्हें निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया हैं。0
0
Report
Advertisement
