241204
हरदोई: सोशल मीडिया पर अमर्यादित धार्मिक टिप्पणी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
Sandila, Uttar Pradesh:हरदोई जिले के संडीला थाना क्षेत्र के मीरनगर अजीगांव गांव निवासी मोहम्मद जैद पुत्र मोहम्मद मोइन को सोशल मीडिया पर अमर्यादित धार्मिक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त मोहम्मद जैद ने सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक और अमर्यादित धार्मिक टिप्पणी की थी। इस संबंध में थाना संडीला में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बहराइच: आवारा कुत्ते के हमले में तीन साल की बच्ची घायल, गांव में दहशत
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच में एक मासूम घर के बाहर खेल रही थी... लेकिन तभी मौत बनकर एक आवारा कुत्ता उस पर टूट पड़ा... तीन साल की बच्ची की चीखों से पूरा गांव गूंज उठा... फिलहाल पूरा परिवार बच्ची के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहा है... जबकि गांव में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है...0
0
Report
HYDERABAD: बच्चे को होमवर्क में कलमा याद करने पर दिनेश फलाहारी महाराज की बाइट
Noida, Uttar Pradesh:HYDERABAD: बच्चे को होमवर्क मैं कलमा याद करने पर दिनेश फलाहारी महाराज की बाइट0
0
Report
बुराड़ी में युवक ने युवती को गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश की
New Delhi, Delhi:बुराड़ी थाना इलाके के कमालपुर में घर के अंदर मिले युवक और युवती के शव . युवक द्वारा लड़की को गोली मारने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की आशंका पिछले करीब एक महीने से किराए पर रह रहे थी युवती बुराड़ी थाना पुलिस कैट्स की टीम और क्राइम टीम मौके पर मौजूद .0
0
Report
Advertisement
इटावा कोटा ग्रामीण: नेशनल हेल्थ मिशन के निर्माण में खामियां, बिल्डिंग क्षतिग्रस्त
Kota, Rajasthan:इटावा कोटा ग्रामीण जिले के इटावा उपखंड इलाके में चिकित्सा विभाग की कैशोपुरा स्थित बिल्डिंग निर्माण के ही एक साल में क्षतिग्रस्त हो गई. बिल्डिंग में जगह-जगह से दरार पड़ गई हैं. इस कारण सब सेंटर में बैठने वाले चिकित्सकों ने भी बिल्डिंग से दूरी बना ली है और केवल एक बाहरी कमरे का उपयोग किया जा रहा है. इस पूरे मामले को लेकर इटावा ब्लॉक के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (बीसीएमएचओ) डॉ. जयकिशन मीणा का आरोप है कि निर्माण नेशनल हेल्थ मिशन के अभियंताओं ने किया था, जिसमें गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया है. बिल्डिंग को तालाब के नजदीक बना दिया गया है. ठेकेदार ने भी निर्माण ठीक से नहीं किया है और इसमें पिलर भी नहीं बनाए गए हैं. नींव के आधार पर यह बिल्डिंग खड़ी कर दी गई है. ऐसे में यह बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो गई है.0
0
Report
कोटा ट्रांसपोर्ट नगर में KDA की बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई
Kota, Rajasthan:बिग ब्रेकिंग कोटा कोटा ट्रांसपोर्ट नगर में KDA का बुलडोजर एक्शन KDA ने की बड़ी कार्यवाही, क्षेत्र में मचा हड़कंप कार्रवाई के दौरान मौके पर पहुंचे तहसीलदार ललित नागर सुरेंद्र शर्मा थानेदार सत्यनारायण मीणा, राजेंद्र प्रशासन ने अवैध निर्माण/अतिक्रमण को लेकर की कार्रवाई कोटा से इस वक्त की बड़ी खबर। ट्रांसपोर्ट नगर में आज KDA ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। KDA के इस एक्शन से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर तहसीलदार ललित नागर, थाना प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, सत्यनारायण मीणा और राजेंद्र मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि ये कार्यवाही अवैध निर्माण और अतिक्रमण को लेकर की गई है। प्रशासन की इस सख्ती से व्यापारियों में हड़कंप की स्थिति है。0
0
Report
कोटा विश्वविद्यालय और एटीडीसी: कृषि पर्यटन में रोजगार के नए अवसर
Kota, Rajasthan:कृषि पर्यटन में रोजगार की नई राह: कोटा विश्वविद्यालय और एटीडीसी में करार छात्रों को मिलेंगे उद्योग आधारित प्रशिक्षण, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट के अवसर; राजस्थान का पहला विश्वविद्यालय बना यूओके कोटा। पर्यटन एवं आतिथ्य शिक्षा को रोजगारोन्मुखी बनाने के लिए कोटा विश्वविद्यालय ने एग्री टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एटीडीसी), पुणे के साथ पांच साल का ऐतिहासिक समझौता (एमओयू) किया है। यूओके कृषि पर्यटन व्यवसाय प्रबंधन से संबंधित पाठ्यक्रम शुरू करने वाला प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय बन गया है। कुलगुरु प्रो. बी.पी. सारस्वत ने बताया कि इस करार से छात्रों को उद्योग आधारित प्रशिक्षण और प्लेसमेंट के नए अवसर मिलेंगे। एटीडीसी के प्रबंध निदेशक व 'फादर ऑफ एग्री टूरिज्म' पांडुरंग तावरे ने कहा कि यह पहल देश में कृषि पर्यटन शिक्षा के लिए एक नया मॉडल साबित होगी। एटीडीसी छात्रों को व्यावहारिक अनुभव देने के लिए फार्म टूर, इंटर्नशिप और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक भ्रमण का संचालन करेगा। इस अवसर पर आरटीयू के कुलगुरु प्रो. निमित्त चौधरी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में बाघ 25 से 77, कैमरा ट्रैप से गिनती बदली
Sawai Madhopur, Rajasthan:प्रदेश के सबसे बड़े रणथंभौर टाईगर रिजर्व में एक समय था जब बाघों की संख्या महज 25 ही थी , लेकिन अब रणथंभौर में बाघों की संख्या 77 तक पहुंच गई है। विगत 53 साल में सिर्फ बाघों की संख्या ही नहीं बढ़ी, बल्कि उन्हें गिनने का तरीका भी पूरी तरह बदल गया। कभी जंगल में पंजों के निशान खोजे जाते थे। आज वही काम हाईटेक कैमरा ट्रैप कर रहे हैं। टाइगर की पहचान शरीर पर बनी धारियों से हो रही है, रणथंभोर के 1700 वर्ग किलोमीटर के जंगल में 600 कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं। रणथंभौर टाइगर रिजर्व के डीएफओ मानस सिंह ने बताया रणथंभौर के इलाके में करीब 300 पॉइंट्स निर्धारित किए गए है, जहां पर मॉनिटरिंग के लिए दो-दो कैमरे लगाए गए हैं। ऐसे में 600 कैमरों से काउंटिंग की जाएगी। हालांकि सामान्य दिनों में भी यहां 250 से 300 कैमरा ट्रैप हमेशा लगे रहते हैं, ताकि टाइगरों की लगातार मॉनिटरिंग होती रहे। रणथंभौर में टाइगरों की संख्या अधिक होने के कारण निगरानी के लिए ज्यादा कैमरों की जरूरत पड़ती है।डीएफओ ने बताया कि करीब चार साल पहले राजस्थान के टाइगर रिजर्व में वाटर होल पद्धति से होने वाली गणना बंद कर दी गयी थी। अब राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) और वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (WII) की टाइगर सेल के वैज्ञानिक तरीके से कैमरा ट्रैप के जरिए टाइगरों की गणना की जाती है । गणना का पूरा डेटा एनटीसीए जारी करेगा। इसमें टाइगर रिजर्व के साथ-साथ सोशल फॉरेस्ट्री क्षेत्र में टाइगरों की आवाजाही का डेटा भी शामिल रहेगा।कैमरा ट्रैप से ली गई तस्वीरों में टाइगर के शरीर पर बनी धारियों (स्ट्राइप पैटर्न) के आधार पर उसकी पहचान की जाती है। जिस तरह हर व्यक्ति के फिंगरप्रिंट अलग होते हैं, उसी तरह हर टाइगर की धारियों का पैटर्न भी अलग होता है। इसी वजह से हर टाइगर की अलग-अलग पहचान कर उसकी सटीक गणना की जाती है।0
0
Report
नोएडा के फर्जी कॉल सेंटर: पति-पत्नी समेत 47 गिरफ्तार, ठगी नेटवर्क उजागर
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में ऑनलाइन प्रोडक्ट प्रमोशन के नाम पर चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। 63 थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति-पत्नी समेत 47 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से ठगी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। आरोप है कि गिरोह के सदस्य व्यापारियों को उनके प्रोडक्ट का ऑनलाइन प्रमोशन कराने और बड़े-बड़े बायर्स दिलाने का झांसा देते थे। इसके बाद प्रमोशन और खरीदार उपलब्ध कराने के नाम पर व्यापारियों से मोटी रकम वसूलकर उनके साथ ठगी की जाती थी। पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर में छापेमारी कर भारी मात्रा में लैपटॉप, डेस्कटॉप, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया है। जांच में सामने आया है कि कॉल सेंटर में बड़ी संख्या में कर्मचारी इस पूरे फर्जीवाड़े को अंजाम देने में जुटे थे। पुलिस ने मौके से पति-पत्नी समेत 47 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, पकड़े गए 44 कर्मचारियों को पुलिस ने नोटिस देकर छोड़ दिया। पुलिस अब गिरोह के सरगना, ठगी की रकम और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। सेक्टर-63 थाना पुलिस की कार्रवाई के बाद ऑनलाइन प्रोडक्ट प्रमोशन के नाम पर व्यापारियों को ठगने वाले फर्जी कॉल सेंटरों में हड़कंप मचा हुआ है। बाईट एडीसीपी सेन्ट्रल नोएड स्वतंत्र कुमार सिंह0
0
Report
पटना में टेंट व्यवसायी स्वर्गीय मनोज कुमार की मृत्यु पर न्याय की मांग तेज
Patna, Bihar:पटना सिटी के टेंट व्यवसायी स्वर्गीय मनोज कुमार (50 वर्ष) का शव पुनपुन नदी से बरामद होने की घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। आज उनके आवास पर पहुँचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की, उनकी पीड़ा सुनी और घटना की पूरी जानकारी प्राप्त की। इस कठिन समय में परिवार को ढांढस बंधाते हुए उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। हमने संबंधित प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष, गहन एवं शीघ्र जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।0
0
Report
Advertisement
नहरों में जलप्रवाह बढ़ाने की मांग पर किसानों ने आयुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन
Kota, Rajasthan:नहरों में पानी बढ़ाने की मांग: किसानों ने संभागीय आयुक्त कार्यालय पर किया प्रदर्शन भारतीय किसान संघ की चेतावनी — मांग पूरी नहीं हुई तो सड़कों पर उतरेंगे किसान कोटा। चम्बल की नहरों में जलप्रवाह बढ़ाकर खरीफ फसलों को बचाने की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ ने संभागीय आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष जगदीश कलमण्डा व जिला मंत्री रुपनारायण यादव के नेतृत्व में आक्रोशित किसानों ने जमकर नारेबाजी की और अतिरिक्त संभागीय आयुक्त से वार्ता की。 किसान नेताओं ने कहा कि नहरों में वर्तमान जलप्रवाढ़ बेहद कम है, जिससे खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। यदि प्रशासन ने जल्द ही दांयी मुख्य नहर में पानी नहीं बढ़ाया, तो किसान सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन में दाऊशंकर शर्मा, बृजराज नागर व देवीशंकर गोचर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
SGPC के साथ मिलीभगत के आरोप: गुरुद्वारा कमेटी मिरी पिरी कॉलेज-हस्पताल का प्रबंधन नहीं देगी
Panchkula, Haryana:हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कई सदस्यों ने पंचकूला में की मीटिंग कमेटी के सदस्य बलजीत सिंह दादूवाल ने दी जानकारी मिरी पिरी कालेज और अस्पताल का प्रबंधन एसजीपीसी को देने की कोशिश करने का आरोप लगाया हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा पर एसजीपीसी और बादल परिवार के साथ मिलीभगत करने का आरोप लगाया दादूवाल ने कहा कि आज की मीटिंग में कमेटी के सदस्यों ने मिरी पिरी कालेज और अस्पताल का प्रबंधन हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को दिये जाने की मांग की बलजीत सिंह दादूवाल ने कहा कि किसी भी कीमत पर मिरी पिरी कालेज अस्पताल का प्रबंधन एसजीपीसी को नहीं देने देंगे0
0
Report
ANTF का दूसरा ऑपरेशन: 50-50 हजार के दो इनामी तस्कर गिरफ्तार, ड्रग नेटवर्क पर हमला
Jaipur, Rajasthan:ANTF का लगातार दूसरा बड़ा ऑपरेशन: 50-50 हजार के दो इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार, दक्षिण से उत्तर तक ड्रग्स नेटवर्क पर करारा प्रहार राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने प्रदेश में नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए 50-50 हजार रुपये के दो इनामी फरार तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों की गिरफ्तारी के साथ ही झालावाड़ से दौसा और फलोदी से हनुमानगढ़ तक फैले ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। आईजी ANTF विकास कुमार ने बताया कि प्रदेशभर में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।ANTF ने पहले ऑपरेशन "ग्रीनचाफ" के तहत करीब पांच वर्षों से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी तस्कर हड़मानाराम उर्फ हनुमानराम विश्नोई निवासी चिड़ीमोटाई, थाना चाखू, जिला फलोदी को गिरफ्तार किया। आरोपी वर्ष 2021 में एनडीपीएस एक्ट के तीन मामलों में वांछित था और उस पर हनुमानगढ़ तक अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई करने का आरोप है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए अंडमान-निकोबार भाग गया था और वहीं छिपकर रह रहा था। दूसरी कार्रवाई "ऑपरेशन मदगुप्तार" के तहत ANTF ने एक साल से फरार 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी शोभाराम को गिरफ्तार किया।0
0
Report
Advertisement
कोटपूतली-बहोड़ में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म: अदालत ने आजीवन कारावास सुनाई
Jaipur, Rajasthan:Koṭputli Bahroḍ जिला एवं सेशन न्यायालय (DG Court) ने मासूमों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर एक नजीर पेश करते हुए ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अदालत ने 6 साल की बालिका के साथ दुष्क्रम के मामले में त्वरित सुनवाई करते हुए दोषी को प्राकृतिक मृत्यु (आखिरी सांस) तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मामला न्याय व्यवस्था की मुस्तैदी और पुलिस की त्वरित कार्रवाई का एक उदाहरण बनकर सामने आया है। शर्मनाक घटना करीब दो महीने पहले की है 15 मई को बहरोड़ थाना क्षेत्र में घटित हुई थी। बहरोड़ पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना के मात्र तीन दिन बाद ही कोर्ट में चालान (आरोप पत्र) पेश कर दिया था। ऐतिहासिक फैसला विशिष्ट लोक अभियोजक (PP) धंशीराम गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया की जिला एवं सेशन न्यायास्त रवि शर्मा ने मामले की गंभीरता और साक्ष्यों के आधार पर दोषी सुमित कुमार को सख्त से सख्त सजा से दंडित किया है। न्यायालय का संदेश कोर्ट के इस त्वरित और कड़े फैसले से समाज में अपराधियों के बीच एक कड़ा संदेश गया है मासूमों के साथ दरिंदगी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।0
0
Report
खाटूधाम के बाबा श्याम दरबार में केंद्रीय आयुष राज्यमंत्री प्रताप राव जाधव की दर्शन-पूजा
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूधाम में केन्द्रीय आयुष राज्य मंत्री प्रताप राव जाधव ने बाबा श्याम के दरबार में पहुंचकर विधिवत दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने देश में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए बाबा श्याम का आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद सेवक परिवार की ओर से डॉ. भरत सिंह चौहान ने केन्द्रीय मंत्री का श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। मंत्री जाधव ने कहा कि बाबा श्याम के दरबार में आकर उन्हें हमेशा सुखद अनुभूति होती है और यहां आने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं बाबा श्याम पूर्ण करते हैं। पत्रकारों से बातचीत में महाराष्ट्र की राजनीति पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि हाल ही में उद्धव ठाकरे की शिवसेना छोड़कर आए छह सांसदों ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व पर विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे बालासाहेब ठाकरे के पदचिह्नों पर चल रहे हैं और भविष्य में भी सांसद एवं विधायक असली शिवसेना के साथ जुड़ते रहेंगे। इस दौरान तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार एवं पटवारी रोहिताश्व सेपट सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।0
0
Report
उत्तराखंड दौरे पर मंत्री का तीखा तंज: राहुल गांधी से कांग्रेस को नुकसान?
Noida, Uttar Pradesh:रुद्रप्रयाग 16 जुलाई 26 लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने राहुल गांधी पर तीखा तंज कसते हुए उनके दौरों को लेकर टिप्पणी की है。 रुद्रप्रयाग पहुंचे कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने राहुल गांधी के उत्तराखंड आगमन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी जहां-जहां जाते हैं, वहां कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि "जहां-जहां पांव पड़े संतन के, तहां-तहां भई बंटाधार हो।" मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी पहले पश्चिम बंगाल गए थे और वहां के परिणाम सबने देखे। इसके बाद बिहार का उदाहरण देते हुए भी उन्होंने कांग्रेस की स्थिति पर सवाल उठाए। मंत्री ने कहा कि अब राहुल गांधी उत्तराखंड आ रहे हैं और यहां क्या होगा, यह भी जनता देखेगी。 बाइट: भरत सिंह चौधरी, कैबिनेट मंत्री0
0
Report
Advertisement
