241124
हरदोईः शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के युवक की हरियाणा में पीट-पीटकर की गई हत्या, घटना सीसीटीवी में कैद
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सैय्यद वाडा के रहने वाले युवक की बहादुरगढ़ हरियाणा में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज आज सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मृतक कौशल किशोर (25) टिकरी बॉर्डर पर किराए के मकान में रहता था और रिलैक्सो कंपनी में सिलाई का काम करता था। 11 जनवरी की शाम टिकरी बॉर्डर के आसपास के रहने वाले युवकों ने उसे मोबाइल चोरी के शक में पकड़ लिया और पीट-पीट कर मार डाला।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आगर मालवा के नलखेड़ा में बरसाती नाले में कार डूबे से 8 श्रद्धालुओं की मौत
Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा: नलखेड़ा में बड़ा हादसा, बरसाती नाले में बही श्रद्धालुओं की कार, 8 की मौत आगर मालवा - जिले के नलखेड़ा में मां बगलामुखी मंदिर के समीप बीती रात तेज बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। तेज बारिश के कारण उफान पर आए बरसाती नाले के तेज बहाव में श्रद्धालुओं से भरी कार बह गई। हादसे में कार सवार 8 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 3 बच्चे, 2 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। जानकारी के अनुसार श्रद्धालु मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन के लिए नलखेड़ा आए थे। दर्शन के बाद लौटते समय मंदिर के समीप बरसाती नाला तेज बहाव में था। इसी दौरान कार पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गई और देखते ही देखते नाले में बह गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम के साथ रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कार को नाले से बाहर निकाला गया और उसमें फंसे सभी 8 शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों में प्रशासन को लेकर नाराजगी भी देखने को मिली और लोगों ने मौके पर नारेबाजी कर अपना आक्रोश जताया। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। बताया जा रहा है कि हादसा बीती रात तेज बारिश के दौरान हुआ, जिसके चलते बरसाती नाला उफान पर आ गया था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मृतक श्रद्धालु ओडिशा के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जबकि कार चालक के बड़ौद निवासी होने की जानकारी सामने आई है। मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों को लेकर पुलिस की जांच जारी है।0
0
Report
आरंग में शिक्षक हत्या: 24 घंटे में पुलिस ने साथी शिक्षक को आरोपी बताया
Begun, Rajasthan:रायपुर के आरंग में हुए शिक्षक हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है.. हत्या का आरोपी कोई और नहीं, बल्कि मृतक का साथी शिक्षक ही निकला.. पुलिस के मुताबिक, 30 लाख रुपये की उधारी और तीन महीने के ब्याज के विवाद ने खूनी रूप ले लिया.. दोनों शिक्षक रेत, रियल एस्टेट और बुलियन मार्केट में ट्रेडिंग करते थे..आरोप है कि आरोपी चंद्रप्रकाश वर्मा ने पहले धारदार हथियार से वार किया और फिर हथौड़े से सिर और चेहरे पर हमला कर शिवकुमार चंद्राकर की हत्या कर दी.. पुलिस ने स्कूल के CCTV फुटेज और VSK ऐप की लॉग रिपोर्ट के जरिए आरोपी तक पहुंचने का दावा किया है.. आरोपी के कब्जे से स्कूटी, हथियार, हथौड़ा, तीन ब्लैंक चेक, मोबाइल और खून से सने कपड़े-जूते बरामद किए गए हैं..0
0
Report
आंधी-बारिश का कहर, नीम का पेड़ गिरने से गरीब परिवार का घर जमींदोज, एक घायल
Muhammadabad, Uttar Pradesh:मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के अल्लीपुर गांव में बासफोर बस्ती में शुक्रवार देर शाम तेज आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश के दौरान एक गरीब परिवार पर आफत टूट पड़ी। तेज हवा के बीच विशालकाय नीम का पेड़ राजेश बासफोर पुत्र द्विज बासफोर के घर पर गिर गया। पेड़ गिरने से पूरा मकान क्षतिग्रस्त होकर जमींदोज हो गया। हादसे के दौरान परिवार के लोग घर के अंदर मौजूद थे, लेकिन संयोग से सभी बाल-बाल बच गए लेकिन आठ वर्षीय राजन पुत्र राजेश बासफोर के बाये पैर में चोटे आई है। पेड़ गिरने से घर में रखी चारपाई, साइकिल समेत घरेलू सामान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अचानक हुई इस घटना से परिवार के सामने रहने और रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित परिवार के कुल छह सदस्य इस समय निराश और हताश हैं। राजेश बासफोर का परिवार पारंपरिक रूप से बांस की डलिया, बेना, शादी-विवाह में इस्तेमाल होने वाले डाल सहित अन्य सामान तैयार कर अपनी आजीविका चलाता है। घर और उसमें रखा सामान क्षतिग्रस्त होने से परिवार के सामने अब रोजगार का संकट भी खड़ा हो गया है। परिवार के लोगों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर जल्द से जल्द आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल अनिल यादव मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। उन्होंने परिवार को प्रशासन की ओर से आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिया। वहीं राजस्व निरीक्षक कृष्णकांत सिंह ने बताया कि गरीब परिवार को हुए नुकसान का आकलन कराया जाएगा और नियमानुसार आर्थिक सहयोग दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार को उम्मीद है कि प्रशासन की मदद से उन्हें इस संकट की घड़ी में राहत मिल सकेगी और क्षतिग्रस्त घर व सामान को दोबारा व्यवस्थित करने में सहायता मिलेगी।0
0
Report
Advertisement
नई टिहरी शहर के लिए विधायक निधि से बस सेवा शुरू, यातायात हल्का होगा
New Tehri, Uttarakhand:नई टिहरी शहरवासियों के आवागमन की समस्या को देखते हुए विधायक निधि द्वारा एक बस दी गई है, जिसे आज विधिवत पूजा पाठ के साथ पालिका को हैंड ओवर किया गया और संचालन शुरू किया गया. वही पालिकाध्यक्ष द्वारा टिहरी झील, सुरकंडा, कुंजापुरी, चन्द्रबदनी देवी मंदिर सिद्धपीठ दर्शन हेतु भी एक और बस की डिमांड की गई जिसे विधायक ने जल्द एक और बस देने का आश्वासन दिया है. टिहरी विधायक ने कहा विस्थापित शहर नई टिहरी वासियों की अन्य समस्या जिसमें एक्स्ट्रा स्पेस का स्वामित्व, पानी के बिल सहित अन्य समस्याओं का अक्टूबर माह में निस्तारण करने का हमारा प्रयास है. वही पालिकाध्यक्ष ने कहा जनप्रतिनिधि किसी भी पार्टी के हो लेकिन शहर के विकास को प्राथमिकता देना उनका पहला प्रयास है.0
0
Report
उत्तराखंड में MBBS सीटें बेचे जाने का आरोप: कांग्रेस का बड़ा हमला
Bahara Boj, Uttarakhand:उत्तराखंड में नौकरियों और MBBS सीटों को बेचे जाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने रुद्रपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को एक हफ्ते का अल्टीमेटम दिया है और पूरे मामले की जांच की मांग की है। रुद्रपुर के सिटी क्लब पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस का आरोप है कि प्रदेश सरकार राज्य के सभी संसाधनों और जमीनों को बेच रही है, लेकिन सबसे गंभीर आरोप नौकरियों और MBBS सीटों को बेचने का है। कांग्रेस ने सवाल उठाया है कि गैर-पात्र लोगों को MBBS की सीटें कैसे दी गईं और ये खेल कब से चल रहा था, जिस पर सरकार कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया भाजपा की धामी सरकार इस प्रदेश के सभी संसाधनों को बेचने में लगी हुई है... MBBS की सीटें बेचने में लगी है... मुख्यमंत्री को मैंने कहा कि MBBS की सीटों पर गैरपात्र लोगों को जो मिले, ये कब से खेल चल रहा था, ये जाँच का विषय है। शिक्षा विभाग में जो टीचर बने और उत्तराखंड के फर्जी स्थाई प्रमाण पत्रों के आधार पर नोकरी दी जा रही है। उन्होंने शिक्षा विभाग में फर्जी प्रमाण पत्रों से टीचरों की भर्ती करने का भी आरोप लगाया है, और कहा कि इससे उत्तराखंड के युवाओं के हितों पर कुठाराघात हुआ है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से एक हफ्ते में जवाब और कार्रवाई की मांग की है, साथ ही चेतावनी दी है कि अगर निर्णय नहीं लिया गया तो पार्टी आगे की बड़ी लड़ाई लड़ेगी।0
0
Report
शामली में फर्जी अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का बड़ा अभियान, एक अस्पताल सीज
Shamli, Uttar Pradesh:शामली में फर्जी अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का बड़ा अभियान, कांधला में एक हॉस्पिटल को सीज कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी से हडक़ंप मच गया, जबकि अन्य कई अस्पतालों में डॉक्टर्स की लापरवाही से बच्चों की मौत जैसी घटनाएं भी सामने आईं। जनपद शामली के कांधला कस्बे में स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉक्टर दीपक चौधरी ने दो हॉस्पिटल में छापेमारी के दौरान ग्रीन हॉस्पिटल के संचालक आसिफ अंसारी के पास कोई भी कागजात नहीं दिखा पाया। अस्पताल में ऑपरेशन रूम, मेडिकल स्टोर, और ओपीडी मौजूद पाई गईं; रजिस्ट्रेशन ना दिखाने के कारण ग्रीन हॉस्पिटल को सीज कर दिया गया। इस कार्रवाई से फर्जी अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया और कई अस्पताल संचालक अस्पताल बंद कर फरार हो गए। उधर जनपद में कई अन्य फर्जी अस्पताल भी चल रहे हैं। नोडल अधिकारी दीपक चौधरी ने कहा कि शासन के निर्देश और सीएमओ के आदेश पर फर्जी रूप से चल रहे अस्पताल और क्लीनिकों पर कार्रवाई जारी है, ग्रीन हॉस्पिटल निर्देशित समय सीमाओं के भीतर नोटिस दे रहा है।0
0
Report
Advertisement
मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से रोजगार मेला उद्घाटन किया, 51 हजार नियुक्ति पत्र जारी
Ranchi, Jharkhand:देशभर में आज 45 जगहों पर 20वां रोजगार मेला आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रोजगार मेले से जुड़े और देशभर में 51 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। रांची के CCL दरभंगा हाउस में भी रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जहां कुल 143 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। इस दौरान रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।रांची के CCL दरभंगा हाउस में आयोजित रोजगार मेले में 8 विभागों के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। इनमें रेलवे के अलावा डाक विभाग, CBIC, CWC, रक्षा विभाग, CISF, MOSPI और बैंकिंग सेक्टर के चयनित अभ्यर्थी शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रोजगार मेले से जुड़े। प्रधानमंत्री ने नियुक्ति पत्र पाने वाले सभी अभ्यर्थियों और उनके परिवारजनों को बधाई दी। उन्होंने अभ्यर्थियों से ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करने की अपील की और कहा कि अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना ही सच्ची सेवा है।संजय सेठ ने कहा कि आज गणेश उत्सव का छठा दिन है और इसी दिन देश में 20वां रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देशभर में करीब 45 स्थानों पर आयोजित रोजगार मेलों के जरिए 51 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं, जिनमें बड़ी संख्या में बेटियां भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पहले नियुक्ति पत्र डाक के जरिए आया करता था और लोग डाकिए का इंतजार करते थे। लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए खुद अभ्यर्थियों से जुड़े और उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया। संजय सेठ ने कहा कि अब तक आयोजित रोजगार मेलों के जरिए 13 लाख से ज्यादा नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि आज सरकारी नौकरी पाने वाले युवा 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ देश की सेवा करेंगे और विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएंगे।वहीं, नियुक्ति पत्र पाने वाले अभ्यर्थियों में भी खुशी का माहौल देखने को मिला। अभ्यर्थियों ने कहा कि कड़ी मेहनत के बाद उन्हें सरकारी नौकरी मिली है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों नियुक्ति पत्र मिलना उनके लिए खुशी और गर्व की बात है。 बाइट:संजय सेठ, रक्षा राज्य मंत्री बाइट: इरफान नवाज सिलेक्टेड, GST इंस्पेक्टर, CBIC बाइट:अनिशा वर्मा सिलेक्टेड, GST विभाग, CBIC0
0
Report
रामदेवरा मेले में 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति, ट्रांसफॉर्मर बदले
Jaisalmer, Rajasthan:रामदेवरा मेले में चौबीस घंटे हो रही है सुचारु विद्युत आपूर्ति बेहतर विद्युत व्यवस्था से मेलार्थियों को विद्युत सुविधा का मिल रहा लाभ रामदेवरा, जैसलमेर लोक देवता बाबा रामदेवजी के भादवा मेले में देशभर से पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं को निर्बाध एवं सुरक्षित विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए विद्युत विभाग की ओर से व्यापक प्रबंध किये गये हैं। यही उसका परिणाम है कि मेले के दौरान 24 घंटे विद्युत आपूर्ति रहने से मेलार्थियों को विद्युत सुविधाओं का भरपूर लाभ मिल रहा है एवं वे रात्रि में सहज आवागमन कर रहे हैं। विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता भैराराम चौधरी एवं अधिशासी अभियंता मोहनराम बैरल के निर्देशन में विद्युत व्यवस्था का मेले में उचित प्रबंध किया गया है। विद्युत व्यवस्था की प्रभावी मॉनिटरिंग कनिष्ठ अभियंता मनीष कुमार एवं उनकी टीम द्वारा की जा रही है। कनिष्ठ अभियंता विद्युत मनीष कुमार ने बताया कि मेला अधिकारी रामदेवरा एवं उपखण्ड अधिकारी हीरसिंह चारण के निर्देशों की पालना में मेले से पूर्व रामदेवरा में करीब 11 किलोमीटर तक गलियों एवं सड़कों पर लगी खुली विद्युत तारों को हटाकर इंसुलेटेड तार लगाए गए। वहीं, 11 केवी की खुली लाइनों को भी इंसुलेटेड तारों से बदला गया, जिससे विद्युत व्यवस्था और अधिक सुरक्षित हो गयी है। उन्होने बताया कि मेले के दौरान बढ़ने वाले विद्युत भार को देखते हुए 12 नए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर भी स्थापित किए गये हैं। इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य मेला क्षेत्र सहित रामदेवरा में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना है। विद्युत आपूर्ति में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं आए, इसके लिए नियमित कर्मचारियों के अलावा पांच अतिरिक्त एफआरटी टीमें तैनात हैं। इसके साथ ही निगम स्तर से अलग टीम का भी आदेश किया गया है, जो मेला क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था पर लगातार निगरानी रख रही है।0
0
Report
उत्तराखंड मंत्री भूपेश उपाध्याय ने पवन खेड़ा के खिलाफ प्राथमिकी की मांग की
Bageshwar, Uttarakhand:उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय ने कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पवन खेड़ा के खिलाफ कोतवाली बागेश्वर में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। उपाध्याय का आरोप है कि खेड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ राजनीतिक विद्वेष के चलते सोशल मीडिया के जरिए कथित तौर पर झूठे और भ्रामक आरोप लगाए। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की。0
0
Report
Advertisement
सासाराम में मूर्ति विसर्जन के दौरान टक्कर के बाद NH-2_C पर आगजनी, तनाव
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां बीते रात अमझोर थाना क्षेत्र के रमडिहरा में विश्वकर्मा पूजा के मूर्ति विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर तथा ट्रक में टक्कर के बाद दो युवकों की मौत हो गई थी। उसके बाद आक्रोशित लोगों ने आज दिन में डेहरी से रोहतास की ओर जाने वाली सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग NH 2_C को रमडिहरा में जाम कर दिया। इन लोगों ने सड़क पर आगजनी की। साथ ही प्रशासन पर लापरवाही का भी आरोप लगाया। इन लोगों का कहना है की मूर्ति विसर्जन का रूट पहले से निर्धारित था। इसके बावजूद बड़े वाहनों को प्रवेश दिया गया। जिस कारण हादसा हो गया। लोगों ने काफी देर तक सड़क पर हंगामा किया। काफी मन मनोबल के बाद लोग सड़क पर से हटे。0
0
Report
धनबाद में संविधान बचाओ समिति की रैली, यूजीसी और आरक्षण के समर्थन में प्रदर्शन
Dhanbad, Jharkhand:यूजीसी और आरक्षण से जुड़ी मांगों को लेकर संविधान बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले शनिवार को धनबाद में रेली निकली गई. जिला परिषद मैदान से शुरू हुई रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए रणधीर वर्मा चौक पहुंची, जहां यह सभा में तब्दील हो गई. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और केंद्र व राज्य सरकार से मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की. सभा को संबोधित करते हुए नेताओं और प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यूजीसी से संबंधित मुद्दों और आरक्षण के अधिकार को लेकर पार्टी लगातार आवाज उठाती रही है. उनका कहना था कि सामाजिक न्याय और आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर सरकार को स्पष्ट नीति के साथ आगे आना चाहिए. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों और मांगों को लेकर सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन जारी रहेगा. रैली के दौरान बड़ी संख्या में संविधान बचाओ संघर्ष समिति के कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे. रणधीर वर्मा चौक पर सभा के दौरान वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और अपनी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।0
0
Report
DUSU उपाध्यक्ष: दीपांशु शौकीन डबल मत से विजयी, विशेष यादव ने NSUI-ABVP को टक्कर दी
New Delhi, Delhi:दिल्ली विश्वविद्यालय के DUSU चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर उम्मीदवार दीपांशु शौकीन डबल मतों से विजई होते हुए दिखाई दे रहे हैं और साथ ही विशेष यादव भी बराबर NSUI ABVP को टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं।इस बार DUSU चुनाव में NSUI से उमीदवार के रूप में न चुने जाने के चलते बागी हुए दीपांशु यादव ने इतिहास ही नही रचा बल्कि छात्र संघ को ये सिख दी है कि चुनाव में पार्टी नहीं बल्कि उम्मीदवार की मेहनत रंग लाती है। एनएसयूआई का हर का कारण विशेष यादव और दीपांशु शौकीन बने।0
0
Report
Advertisement
जोधपुर महापौर चुनाव: कांग्रेस ने बदली रणनीति, राजेंद्र सोलंकी होंगे प्रत्याशी
Jodhpur, Rajasthan:जोaedpurनगर निगम महापौर चुनाव कांग्रेस ने बदली महापौर को लेकर रणनीति, जोधपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सोलंकी को बनाया प्रत्याशी, बिना पार्षद चुनाव के ही कांग्रेस ने बनाया प्रत्याशी, दो बजे होगा नामांकन, पहले चार जनों से करवाने थे नामांकन0
0
Report
पाकुड़ के SDPO आवास परिसर से जहरीला कोबरा सुरक्षित बाहर निकाला गया
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित एसडीपीओ विजय कुमार के सरकारी आवास परिसर से एक जहरीला भारतीय नाग (कोबरा) को सुरक्षित बचाया गया है...यह नाग आवास के पीछे बने पुराने रिकॉर्ड रूम में मिला था...एसडीपीओ विजय कुमार के सरकारी आवास के पास स्थित पुराने रिकॉर्ड रूम में यह जहरीला नाग देखा गया...नाग को देखकर आवास में रहने वाले सरकारी कर्मचारी घबरा गए...नाग मिलने की खबर आसपास फैलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई...इसकी जानकारी तुरंत वन विभाग को दी गई...सूचना मिलते ही वन विभाग से संबंधित सर्पमित्र मोहम्मद अशरफुल मौके पर पहुंचे और रिकॉर्ड रूम का जायजा लिया...जायजा लेने के बाद उन्हें जहरीला नाग दिखा, जिसके बाद वे सांप को बचाने में जुट गए...काफी मशक्कत के बाद उन्होंने सांप को सुरक्षित बाहर निकाला...सांप को बचाने के बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया...इस त्वरित कार्रवाई से परिसर में मौजूद सभी लोगों ने राहत महसूस की...आसपास के लोगों ने बताया कि आवास के ठीक बगल में स्थित रिकॉर्ड रूम में कोबरा सांप देखा गया था, जो काफी जहरीला होता है...सर्पमित्र मोहम्मद अशरफुल शेख ने बताया कि यह सांप बहुत जहरीला होता है और अक्सर बरसात के समय शिकार की तलाश में रिहायशी इलाकों में आ जाता है...उन्होंने कहा कि कभी-कभी अनजाने में कोई व्यक्ति इसके करीब पहुंच जाए तो यह काट लेता है...उन्होंने सलाह दी कि यदि सांप काटे तो घबराना नहीं चाहिए, बल्कि तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाना चाहिए...झाड़-फूंक के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए...अशरफुल शेख ने यह भी बताया कि कुछ दिन पहले विज्ञान केंद्र से भी इसी तरह के एक कोबरा सांप को बचाया गया था...उन्होंने बताया कि यह सांप अभी वयस्क है...0
0
Report
PM आवास योजना: राशि मिलते ही ठप निर्माण, नगर परिषद करेगी वसूली की बात
Madanpur, Bihar:प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राशि मिलने के बावजूद घर निर्माण नहीं कराने वाले लाभुकों पर अब नगर परिषद सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी ने योजना की जमीनी हकीकत जांचने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। अभियान के तहत वार्ड नंबर 13 में 10 आवासों की जांच की गई। जांच के दौरान सामने आया कि कई लाभुकों को आवास निर्माण की राशि काफी पहले मिल चुकी है, लेकिन अब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया है। EO तान्या कुमारी ने स्पष्ट किया कि ऐसे लाभुकों को नगर परिषद की ओर से नोटिस जारी किया जाएगा। नोटिस में समय सीमा के भीतर घर का निर्माण पूरा कर अगली किस्त लेने का निर्देश दिया जाएगा। नोटिस के बाद भी नहीं बनाया घर तो होगी पैसे की वसूली नगर परिषद ने साफ कर दिया है कि सरकारी राशि लेने के बाद आवास निर्माण में लापरवाही अब भारी पड़ सकती है। नोटिस के बावजूद घर नहीं बनाने वाले लाभुकों से राशि की वसूली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। EO तान्या कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराना है। इसलिए राशि मिलने के बाद भी निर्माण नहीं कराने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद की इस कार्रवाई के बाद अब आवास योजना की राशि लेकर निर्माण नहीं कराने वाले लाभुकों में हड़कंप मचा है।0
0
Report
Advertisement
