icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ओमप्रकाश राजभर ने अंबेडकरनगर दौरे में अखिलेश पर भारी हमला

Ambad, Maharashtra:एंकर-कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने अंबेडकरनगर दौरे पर सपा और अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला है. आजम खान के मुकदमों को लेकर राजभर ने कहा कि आजम खान को फंसाने वाले खुद अखिलेश यादव हैं. जौहर यूनिवर्सिटी का जिक्र करते हुए उन्होंने सवाल उठाया कि सपा सरकार में सरकारी जमीन और धन का इस्तेमाल हुआ, लेकिन जमीन विश्वविद्यालय के नाम क्यों नहीं कराई गई. वक्फ संपत्तियों को लेकर भी राजभर ने सपा और कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में वक्फ और सरकारी जमीनें बेहद कम कीमत पर लीज पर दी गईं और बाद में उन पर होटल, मॉल और दुकानें बनाकर व्यावसायिक इस्तेमाल किया गया. मंत्रियों और अधिकारियों के विवाद पर राजभर ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है, गलत काम करने वाले किसी भी व्यक्ति को कार्रवाई से बचाया नहीं जा सकता. लखनऊ के प्रेरणा स्थल में जलभराव को लेकर अखिलेश यादव के भ्रष्टाचार के आरोपों पर भी राजभर ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि भारी बारिश और नालों पर अवैध कब्जों के चलते जलभराव हुआ, साथ ही तंज कसा—बिहार और नेपाल की बाढ़ के लिए भी क्या अखिलेश यादव भाजपा को जिम्मेदार ठहराएंगे? वहीं, आगामी चुनाव को लेकर ओमप्रकाश राजभर ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि अंबेडकरनगर की अकबरपुर, टांडा, जलालपुर और आलापुर सीटों पर सपा हारेगी. गोरखपुर मंडल की 29 सीटों पर सपा का खाता नहीं खुलेगा, जबकि वाराणसी मंडल की 28 सीटों में सपा अधिकतम चार सीटों तक सिमट जाएगी. मुजफ्फरनगर दंगे का जिक्र करते हुए राजभर ने तत्कालीन मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जब दंगे में लोग मारे जा रहे थे, तब सैफई में नाच देखा जा रहा था.
0
0
Report

रणथम्भौर में त्रिनेत्र गणेश के लक्खी मेले का आगाज, लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा-व्यवस्था तैयार

Sawai Madhopur, Rajasthan:सवाई माधोपुर में जन-जन के आराध्य देव रणथंभौर के त्रिनेत्र गणेश का तीन दिवसीय लक्खी मेले का आज से विधिवत रूप से आगाज हो गया है। रणथंभौर में हालही में हुई बारिश से छतिग्रस्त हुवे त्रिनेत्र गणेश मार्ग को वन प्रशासन द्वारा दिन रात कड़ी मेहनत के बाद त्रिनेत्र गणेश दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं के लिए तैयार किया गया और बारिश की चेतावनी ओर रणथंभौर में टाईगर मूवमेंट के बीच श्रद्धालुओं की आस्था को देखते hुवे प्रशासन एंव मन्दिर ट्रस्ट द्वारा आज से मेले का शुभारंभ कर दिया गया । वही मेला शुरू होने के साथ ही श्रद्धालुओं का मेले में आने का सिलसिला जारी हो गया है । बड़ी संख्या में श्रद्धालु त्रिनेत्र गणेश दर्शनों के लिए रणथंभौर पहुंच रहे है ,वही श्रधालुओं की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ,वन विभाग और मन्दिर ट्रस्ट पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर है । त्रिनेत्र गणेश मेले को लेकर रणथंभौर से पेस है एक खास रिपोर्ट ...
0
0
Report

सुजानगढ़ में वृद्ध महिला हत्या-लूट: 5 दिन में सफाई कर्मचारी गिरफ्तार

Churu, Rajasthan:सुजानगढ़ में वृद्ध महिला की हत्या व लूट का 5 दिन में खुलासा किरायेदार पंजाब नेशनल बैंक का सफाई कर्मचारी निकला हत्यारा, गिरफ्तार कर्ज चुकाने के लिए रची थी साजिश मृतका की चाकू से गला रेतकर की थी हत्या 150 सीसीटीवी कैमरों और 2000 संदिग्धों की फुटेज खंगालने के बाद मिली पुलिस को बड़ी कामयाबी सुजानगढ़ | सुजानगढ़ में बैंक ऑफ बड़ौदा के पास अपने मकान में अकेली रह रही 78 वर्षीय वृद्ध महिला की गला रेतकर हत्या और गहने लूटने के सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने महज 5 दिनों में पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मामले में मृतका के ही मकान में किराए पर संचालित पंजाब नेशनल बैंक के सफाई कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर भारी कर्ज था, जिसे चुकाने के लिए उसने महिला की हत्या कर गहने लूटने की खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम. ने बताया कि 7 सितंबर को दोपहर करीब 2:30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि बैंक ऑफ बड़ौदा के पास एक मकान में महिला अचेत पड़ी है। सूचना पर पुलिस अधिकारी जाप्ते सहित मौके पर पहुंचे, जहां गणपति निवास निवासी पुखराज चौरड़िया उर्फ सुधा (78) पत्नी रणजीतसिंह चौरड़िया का शव मिला। अज्ञात बदमाश ने गला काटकर उनकी हत्या कर दी थी और शरीर पर पहने हुए सारे जेवरात लूट कर फरार हो गया था। घटनास्थल पर एफएसएल, डॉग स्क्वॉड और एमओबी टीमों को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए तथा परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। सुजानगढ़ थानाधिकारी मुकेश कुमार व सदर थानाधिकारी मुकुट बिहारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। घटनास्थल व्यस्त बाजार में होने के कारण आरोपी की पहचान करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी। पुलिस टीम ने सुजानगढ़ कस्बे और आसपास के करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और करीब 2000 लोगों की गतिविधियों का बारीकी से विश्लेषण किया। इसके अलावा मोबाइल टावरों के बीटीएस डाटा, 50 से अधिक नंबरों की कॉल डिटेल (सीडीआर), स्थानीय दुकानदारों व सुनारों से पूछताछ के आधार पर संदिग्ध की कड़ियां जोड़ी गईं। तकनीकी व मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध दीपक कुमार (33) पुत्र राजकुमार वाल्मीकि निवासी इंदिरा कॉलोनी, चूरू को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वारदात का राजफाश हो गया। आरोपी वर्ष 2021 से मृतका के मकान में किराए पर संचालित पीएनबी बैंक में सफाई कर्मचारी के तौर पर काम कर रहा था। नियमित आने-जाने के कारण उसकी वृद्धा से अच्छी जान-पहचान थी। आरोपी पर काफी कर्ज था, जिसे उतारने के लिए उसने 3-4 दिन पहले ही लूट और हत्या की योजना बनाई थी। घटना के दिन उसने घर में घुसकर रसोई में उपयोग होने वाले चाकू से ही वृद्धा का गला रेत दिया और गहने लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उससे लूटे गए जेवरात की बरामदگی और इस वारदात में किसी अन्य की संलिप्तता को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। इससे पहले एसपी ने वारदात स्थल पर पहुंच कर मौका देखा तथा मृतका के परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। बाइट निश्चय प्रसाद एम, पुलिस अधीक्षक
0
0
Report
Advertisement

झुंझुनूं के दुर्जनपुरा में तेज अंधड़ के साथ बारिश, खरीफ फसलें लाभान्वित

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के नवलगढ़ के दुर्जनपुरा में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज अंधड़ और हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई, जिससे क्षेत्र में मौसम सुहावना हो गया। बारिश से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। मौसम में बदलाव के बाद आसमान में बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। कुछ समय तक हुई बारिश से सड़कों और आसपास के इलाकों में पानी नजर आया। बारिश खरीफ फसलों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। किसानों के अनुसार, इस बारिश से ग्वार, बाजरा सहित अन्य खरीफ फसलों को फायदा मिलने की उम्मीद है। बारिश से फसलों को आवश्यक नमी मिलेगी, जिससे किसानों को राहत मिली है। वहीं, बारिश के बाद तापमान में गिरावट महसूस हुई और मौसम सुहावना हो गया। उमस से परेशान लोगों ने भी राहत की सांस ली।
0
0
Report

चित्तौड़गढ़ के गंगरार में पर्यूषण पर्व: तप के महत्व पर धर्मसभा

Begun, Rajasthan:#गंगरार, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार के वर्धमान स्थानक भवन में पर्यूषण पर्व के चौथे दिन धर्मसभा का आयोजन हुआ। स्वाध्यायी राजेश कुमार बोहरा ने प्रवचन में कहा कि तप जीवन का श्रृंगार है। उन्होंने बाह्य और आंतरिक तप के महत्व के साथ नवकारसी और आयंबिल तप की महत्ता बताई। कहा कि तप से संचित कर्मों की निर्जरा होती है और आत्मशक्ति बढ़ती है। स्वाध्यायी भगवत सिंह कांवड़िया ने अंतगडदसांग सूत्र के प्रसंगों का वर्णन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भजन प्रस्तुत किए और ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित हुई। भगवान आदिनाथ की पूजा-अर्चना और नवकार महामंत्र जाप के साथ महिला श्राविकाओं ने एक जैसी चुंदड़ी ओढ़कर उपवास का संकल्प लिया।
0
0
Report

शामली में लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी होने के दावे के साथ धमकी देने वाली आरोपी गिरफ्तार

Shamli, Uttar Pradesh:शामली जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र में 26 अगस्त को हरियाणा कलाकार अंकित बालियान की हत्या के मामले की खबर टीवी चैनल और अखबारों में प्रकाशित होने के बाद लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आया था। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए अखिल भारतीय जाट महासभा के युवा जिला अध्यक्ष मुकुल चौधरी की वीडियो वायरल होने पर यूट्यूब संचालक व मुकुल चौधरी को राजस्थान की रहने वाली बिंदु देवी पत्नी नंदूजी निवासी जयपुर द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई। स्थानीय नेता और यूट्यूब पर की तारीख पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया और गढ़ीपुख्ता थाना पुलिस व साइबर क्राइम की संयुक्त कार्रवाई से राजस्थान से बिंदुदेवी पुत्री नंदजी निवासी जयपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने पाया कि उक्त महिला 12 साल पहले अपने पति के साथ जयपुर आई थी और 8 साल पहले तलाक लेकर लॉरेंस बिश्नोई के साथ जुड़कर खुद को उसका पति मानने लगी थी। उसने अपने हाथ पर बिश्नोई का टैटू बनवाया हुआ है और गले में उनके नाम का हार पहना हुआ है। पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने कहा कि स्थानीय नेता और यू ट्यूब शिकायत के आधार पर गिरफ्तारी हुई है; आरोपी ने कहा कि वह लॉरेंस बिश्नोई से कभी मिली नहीं और न कभी बात की, बस उसे अपना पति मानती है।
0
0
Report
Advertisement

पटना के राजीव नगर गेस्ट हाउस में देहव्यापार पकड़ा; चार महिलाएं एक पुरुष हिरासत

Patna, Bihar:गेस्ट हाउस में चल रही अनैतिक देहव्यापार का पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भंडाफोड़ किया है। SIU की टीम ने IPS सुषमा सागर के नेतृत्व में गेस्ट हाउस में छापेमारी की। पुलिस के मुताबिक, पिछले करीब 2 महीने से यहां अनैतिक देह व्यापार चलने की सूचना थी। पिछले दो महीने से टीम पूरे मामले पर नजर रख रही थी। शनिवार को सूचना मिली कि गेस्ट हाउस के कमरों में कुछ युवतियां और युवक मौजूद हैं। इसके बाद टीम ने गेस्ट हाउस के ग्राउंड फ्लोर से लेकर चौथी मंजिल तक तलाशी ली। इस दौरान अलग-अलग कमरों से आपत्तिजनक स्थिति में चार युवतियां और एक युवक को पकड़ा गया। मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है। पुलिस कार्रवाई के दौरान गेस्ट हाउस का ऑनर और कुछ कर्मी पीछे के रास्ते से फरार हो गए। कुछ अन्य युवक भी भागने में सफल रहे। IPS सुषमा सागर ने बताया कि चार युवतियों और एक युवक को सत्यापन और पूछताछ के लिए राजीव नगर थाना लाया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
0
0
Report

छात्रा की मौत के बाद बेलागंज में हंगामा, शिक्षक पर प्रताड़ना के आरोप

Gaya, Bihar:गया जिले के बेलागंज में 17 वर्षीय छात्रा की आत्महत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। परिजनों ने विद्यालय के एक शिक्षक पर मानसिक प्रताड़ना और शादी का झांसा देकर परेशान करने का आरोप लगाया है। घटना के विरोध में शुक्रवार को स्कूल में छात्रों और ग्रामीणों ने हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस आरोपी शिक्षक को विद्यालय से थाना ले गई। वहीं भाकपा माले और आइसा की जांच टीम ने पीड़ित परिवार से मिलकर पूरे मामले की जानकारी ली। परिजनों का कहना है कि उनकी 17 वर्षीय बेटी अर्चना कुमारी, जो उच्च माध्यमिक विद्यालय कौवाडोल, समसपुर में 11वीं की छात्रा थी, को विद्यालय के शिक्षक अभिषेक कुमार पिछले करीब छह महीने से मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। उनका यह भी आरोप है कि शिक्षक ने शादी का झांसा देकर छात्रा को परेशान किया। परिजनों का कहना है कि 9 अगस्त की रात छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर उसे बेलागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और वहां से अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जहर खाने से मौत होने की बात कही। परिजनों का आरोप है कि पोस्टमार्टम नहीं कराया गया, जिसके कारण कई सवाल अब भी अनसुलझे हैं। परिवार के मुताबिक आत्महत्या वाले दिन रात 10 बजकर 11 मिनट पर छात्रा की आरोपी शिक्षक से फोन पर बातचीत हुई थी। इसी आधार पर परिजन शिक्षक की भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। परिजनों ने बताया कि 18 अगस्त को बेलागंज थाना में शिक्षक के खिलाफ लिखित शिकायत दी गई थी। उनका आरोप है कि शिकायत के बावजूद लंबे समय तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस बीच आरोपी पक्ष की ओर से धमकी मिलने का भी आरोप लगाया गया है। शुक्रवार को जब कार्रवाई नहीं होने से नाराज छात्र और ग्रामीण विद्यालय पहुंचे तो माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसके बाद बेलागंज पुलिस आरोपी शिक्षक को विद्यालय से थाना लेकर गई। भाकपा माले और आइसा नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस और अस्पताल प्रशासन ने मामले में गंभीरता नहीं दिखाई। उनका कहना है कि यदि समय पर पोस्टमार्टम और निष्पक्ष जांच होती तो कई तथ्य पहले ही सामने आ सकते थे। नेताओं ने गया के डीएम और एसएसपी से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषी पर सख्त कार्रवाई करने तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कदम उठाने की मांग की है। छात्रा की मौत और कथित प्रशासनिक लापरवाही के विरोध में छात्र संगठन आइसा, इंकलाबी नौजवान सभा और ऐपवा ने बेलागंज में विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

लखीसराय में गलत पंजीकरण नंबर पर ई-चालान, चालान निरस्त करने की मांग

Lakhisarai, Bihar:लखीसराय। परिवहन विभाग की ओर से गलत वाहन के पंजीकरण नंबर पर ई-चालान किए जाने का मामला सामने आया है. पीड़ित वाहन अरूण कुमार मालिक ने बिहार के मुख्यमंत्री के सहयोग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए पूरे मामले की जांच और गलत चालान को निरस्त करने की मांग की है. अरुण कुमार के अनुसार, 10 अगस्त 2026 को NH-80, लखीसराय पर उसके बाइक के पंजीकरण संख्या BR-53D-3169 के विरुद्ध परिवहन विभाग द्वारा तीन हजार रुपये का ई-चालान किया गया. चालान में भ्रमित संख्या BR-53J-3169 दर्ज पाया गया, जो उसकी बाइक का नहीं बल्कि एक स्कूटी का है. चालान में स्कूटी की तस्वीर और उसका पंजीकरण नंबर भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है. गलत नंबर पर चालान से वह आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना कर रहा है. उसका आरोप है कि चालान जारी करने के दौरान पंजीकरण नंबर का सत्यापन सही नहीं किया गया. उसने शिकायत दर्ज कराते हुए निष्पक्ष जांच कराने, गलत ई-चालान को निरस्त करने, वाहन रिकॉर्ड से गलत प्रविष्टि हटाने और यदि दोषी जिला परिवहन अधिकारी/कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. लखीसराय से राज किशोर मधुकर की रिपोर्ट।
0
0
Report
Advertisement

किशनगढ़-हनुमानगढ़ मेगा हाईवे पर ट्रेलर चपेट में आने से पूजा कुम्हार की मौत

Kishanganj, Bihar:किशनगढ़-हनुमानगढ़ मेगा हाईवे पर कालीडूंगरी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सनसनी फैला दी। हाईवे पर बने गड्ढे के कारण बाइक अचानक असंतुलित होकर फिसल गई। बाइक पर सवार महिला सड़क पर जा गिरी और इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रेलर के टायर के नीचे आ गई। हादसा इतना भीषण था कि 26 वर्षीय पूजा कुम्हार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे दिलीप नायक और उसके साथ मौजूद दो वर्षीय मासूम भी हादसे में घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दिलीप नायक बाइक से किशनगढ़ से सांभर जा रहा था और पूजा अपने परिचित के साथ बाइक पर सवार थी। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को राजकीय वाईएन अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
0
0
Report

बारिश बीच खेत में बिजली गिरने से युवक की हालत गम्भीर, अस्पताल में भर्ती

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के अरनोद थाना क्षेत्र में शनिवार को बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से खेत पर काम कर रहा 45 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना लालगढ़ ग्राम पंचायत के धान्यारुंडी गांव में हुई। घायल युवक को ग्रामीण तुरंत अरनोद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, धन्यारुड़ी गांव निवासी जीवनलाल मीणा पुत्र भेरूलाल मीणा खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए जीवनलाल छाता लेकर खेत में खड़ा था। इसी दौरान अचानक उसके ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से जीवनलाल गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल जीवनलाल को तत्काल अरनोद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ रेफर कर दिया गया।
0
0
Report

बांसवाड़ा पुलिस ने कालिका पेट्रोलिंग से भटकी महिला को सकुशल परिजनों के पास पहुंचाया

Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा गढ़ी तिराहे के आसपास महिला के भटकने की सूचना मिलने पर कालिका पेट्रोलिंग यूनिट में कार्यरत श्रीमती रक्षा कानि 92 मौके पर पहुंचीं। उन्होंने महिला को प्रेमपूर्वक समझाइश देकर विश्वास में लिया और शांतिपूर्वक बातचीत के जरिए उसके गांव व परिजनों के संबंध में जानकारी जुटाई। महिला से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसके परिजनों की तलाश शुरू की। प्रयासों के बाद ग्राम अवलपुरा में रहने वाले परिजनों से संपर्क किया गया। इसके बाद पुलिसकर्मी महिला को सकुशल उसके परिजनों के पास लेकर पहुंचे और सुरक्षित रूप से सुपुर्द किया। कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की इस पहल से एक भटकी महिला को अपने परिवार तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। बांसवाड़ा पुलिस की इस संवेदनशील पहल की सराहना हो रही है。
0
0
Report
Advertisement

जल जीवन मिशन में इंजीनियर्स पर उच्च अधिकारियों की नाराजगी, चार्जशीट की तैयारी

Jaipur, Rajasthan:जल जीवन मिशन में लापरवाही,खामियों पर प्रमुख सचिव-एमडी की इंजीनियर्स को फटकार,जताई गहरी नाराजगी जयपुर-राजस्थान जल जीवन मिशन में लगातार फिसड्डी साबित हो रहा है इंजीनियर्स को लापरवाही,उदासीनता के बाद उच्च अधिकारियों ने गहरी नाराजगी जताई। अब लापरवाही के बाद अब इंजीनियर्स को चार्जशीट थमाई जा सकती है.पानी के महकमे की गांव की इस परियोजना पानी पानी हो रही...देखिए इस रिपोर्ट में! इंजीनियर्स की लापरवाही,अफसरों को फटकार-जल जीवन मिशन में राजस्थान देश में फिसड्डी राज्यों में लंबे समय से खुमार है.प्रमुख सचिव हेमंत गेरा और एमडी राजन विशाल ने इंजीनियर्स की क्लास लगाई.प्रदेश के सभी इंजीनियर्स की वीसी के दौरान जेजेएम की प्रगति पर गहरी नाराजगी जताई.वीसी के दौरान करौली,सीकर,अलवर,श्रीगंगानगर,धौलपुर,बहरोड,डूंगरपुर में लापरवाही पर एडिशनल चीफ इंजीनियर,सुप्रीडेंट इंजीनियर,एक्जीक्यूटिव इंजीनियर को फटकार लगाई.स्पर्श पोर्टल में एंट्री में खामियां,कनेक्शन में फिसड्डी,VWSC में हैंडओवर में देरी के कारण फटकार लगी.स्पर्श पोर्टल में एक्सईएन स्कीम्स के पैमेंट की प्रक्रिया में 10 स्टेप्स की गाइडलाइन के मुताबिक पूरा नहीं कर पा रहे.जिस कारण स्कीम्स में ठेकेदारों का पैमेंट नहीं हो पा रहा.मीटिंग में एक्सईन की अधूरी स्पर्श पोर्टल की ट्रेनिंग को लेकर भी उठा मुद्दा.इसी पोर्टल से स्कीम्स का पैमेट किया जाता है.प्रदेश में 12500 में से 2500 स्कीम्स को वीडब्लूएससी को हैंडओवर किया जा चुका है.फिलहाल हर घर नल योजना में राजस्थान 31 वे पायदान पर है.लंबे समय से र_rankिंग में भी कोई सुधार नहीं हुआ.अधिकतर स्कीम्स में ग्राम पंचायतों को हैंडओवर में दिक्कते आ रही है. भुगतान और लंबित मामलों पर बड़े फैसले- इससे पहले ठेकेदारों के साथ हुई मीटिं में OTMP के ₹88 करोड़ के बिल आगामी 7 दिनों में अपलोड करने का निर्णय हुआ. वहीं ₹150 करोड़ के NRW बिल Wages & Means के माध्यम से 7 दिनों में प्रस्तुत किए जाएंगे। AMRUT 2.0 के तहत Cyber Treasury के लिए U.O. Note जारी करने का निर्णय लिया गया। साथ ही ACS Finance की ओर से Treasury में लंबित इनवॉइस के भुगतान और क्लीयरेंस की स्थिति की जानकारी दी जाएगी। SD राशि का अधिकतम 70 फीसदी तक रिलीज होगा- ठेकेदारों की Security Deposit यानी SD राशि का अधिकतम 70 फीसदी तक रिलीज करने पर सहमति बनी है। इसके लिए Finance Department को 7 दिन में पत्र भेजा जाएगा और SD रिलीज के लिए दो स्लैब का मॉडल अपनाया जाएगा। GST Refund के मामलों में Tax Rate Difference Clause 36E वाले ट tendरों की फाइल दोबारा प्रस्तुत की जाएगी। यह प्रक्रिया 18 सितंबर तक पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। फाइनेंस को भेजा जाएगा प्रस्ताव- Time Extension के मामलों में प्रत्येक ठेकेदार और प्रकरण के आधार पर फैसला होगा। MP Model के अनुसार प्रस्ताव Finance Department को 30 सितंबर तक भेजा जाएगा। Price Variation Clause वाले सभी टेंडरों के लिए Finance Department को अनुशंसा भेजी जाएगी। इसकी समय-सीमा अक्टूबर के पहले सप्ताह तक तय की गई है। नोट—इस खबर की फीड 2 सी में अटैच है。
0
0
Report

पुष्कर नगर परिषद चुनाव: भाजपा ने 23 प्रत्याशी अज्ञात स्थान रवाना किए, हलचल तेज

Ajmer, Rajasthan:एंकर - पुष्कर में नगर परिषद चुनाव का मतदान संपन्न होते ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है.. परिणाम से पहले भाजपा ने अपने 23 प्रत्याशियों को बस से अज्ञात स्थान के लिए रवाना किया है.. शनिवार को मेला ग्राउंड स्थित एक रेस्टोरेंट के पास प्रत्याशियों को एकत्रित किया गया। प्रत्याशियों को 10 दिन के कपड़े साथ लाने को कहा गया था.. इस دوران चुनाव प्रभारी नरेंद्र सिंह चुंडावत और पूर्व सभापति कमल पाठक मौजूद रहे...राजनीतिक गलियारों में इसे बाड़ाबंदी माना जा रहा है, हालांकि भाजपा इसे प्रशिक्षण शिविर बता रही है.. भाजपा प्रवक्ता अरुण वैष्णव ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर प्रत्याशियों को पार्टी की रीति-नीति और संगठन निष्ठा का प्रशिक्षण दिया जाएगा..पुष्कर के 25 वार्डों में 11 सितंबर को मतदान हुआ था, 14 को मतगणना है। सभापति पद SC आरक्षित होने से बोर्ड गठन को लेकर जोड़-तोड़ तेज है.. बाइट - अरुण वैष्णव,प्रवक्ता भाजपा
0
0
Report

भाजपा की बार्डाबंदी पर डोटासरा ने कसा तंज, विकास कार्यों का लोकार्पण

Sikar, Rajasthan:ज़िला - सीकर विधानसभा - लक्ष्मणगढ़ सीकर लोकेशन - लक्ष्मणगढ़ हैडर/हैडलाइन- भाजपा द्वारा बाड़ाबंदी को लेकर डोटासरा ने कसा तंज एंकर इन्ट्रो- लक्ष्मणगढ़ उपखंड क्षेत्र के बठोठ गांव में एक दिवसीय दौरे पर आये कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने चिकित्सालय भवन सहित अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस मौके पर गांव के ग्रामीणों ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा को घोडी पर बैठाकर भव्य स्वागत किया और डोटासरा को कार्यक्रम स्थल तक लेकर आये। गोविन्द सिंह डोटासरा ने बठोठ गांव को अनेक विकास कार्यों की सौगात दी । ओर करीब 51 लाख रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की । इस मौके पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा निकाय चुनाव में बोर्ड बनाने के लिए बाड़ाबंदी कर रहे हैं और गोविन्द सिंह डोटासरा विकास कार्यों का लोकार्पण कर रहा है क्योंकि कांग्रेस पार्टी में बेईमानों की टोली नहीं है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top