241401
हरदोईः भरखनी ब्लॉक के पांडेयपुर में गणतंत्र दिवस पर निकाली गई रैली
सवायजपुर, Uttar Pradesh:भरखनी ब्लॉक की ग्राम पंचायत पांडेयपुर में गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति के उद्देश्य से एक भव्य रैली निकाली गई। प्रधान कमला देवी के पुत्र सुजीत कटियार के नेतृत्व में निकाली गई रैली में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और भारत माता की जय के नारों लगाए। रैली अमृत सरोवर से शुरू हुई और गांव के प्रमुख मार्गों से होकर अमृत सरोवर पर खत्म हुई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर की सनातन एकता रथ यात्रा आज शुरू
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर - बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बहुप्रतीक्षित सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा आज से थोड़ी देर में शुरू होने जा रही है। यात्रा आज सुबह 10 बजे बागेश्वर धाम गढ़ा से हनुमान चालीसा और राष्ट्रगान के साथ शुरू होगी,बताया जा रहा है कि यह यात्रा 5 दिन, 5 जिलों और 500 किलोमीटर की होगी। यात्रा बागेश्वर धाम गढ़ा से शुरू होकर बमीठा, चंदला, अजयगढ़, पन्ना, पवई, हटा, दमोह, सागर, टीकमगढ़, जतारा होते हुए 15 अक्टूबर को वापस छतरपुर में समाप्त होगी।,बाबा बागेश्वर ने कहा है कि इस यात्रा का उद्देश्य हिंदुओं को एकजुट करना, जात-पात, छुआछूत जैसी कुरीतियों को खत्म करना और भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के संकल्प को आगे बढ़ाना है।,इस रथ यात्रा में देशभर से सैकड़ों संत-महंत और सेवादार शामिल होंगे। श्रद्धालुओं के लिए बसों और रुकने की व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं और अन्य जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया है,खास बात ये है कि रथ यात्रा जहां-जहां रात्रि विश्राम के लिए रुकेगी, वहां हनुमान चालीसा, यज्ञ और हवन होगा, जिसके बाद लोगों को हिंदू राष्ट्र की शपथ दिलाई जाएगी।0
0
Report
जबलपुर में 113 किमी रिंग रोड से यातायात दबाव कम, 2027 तक पूरा होने की उम्मीद
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर शहर को यातायात की बढ़े हुए दबाव से निजात दिलाने के लिए लगभग 3000 करोड़ की लागत से रिंग रोड का निर्माण किया जा रहा है। रिंग रोड के पहले फेज का काम पूरा हो चुका है; दिसंबर 2027 तक इस प्रोजेक्ट के पूरे होने की संभावना बताई जा रही है। रिंग रोड निर्माण होने से जबलपुर शहर को यातायात के दबाव से मुक्ति मिलेगी। खास बात यह है कि यह रिंग रोड जबलपुर शहर को 6 नेशनल हाईवे से कनेक्ट करता है जिससे यहां से आने वाले वाहनों को जबलपुर नहीं आना पड़ेगा बल्कि रिंग रोड के माध्यम से ही वह कनेक्ट होकर दूसरी जगह पहुंच जाएंगे। एन एच एआई के अधिकारियों ने रिंग रोड का निरीक्षण किया और काम की प्रगति देखी। यहाँ पर स्टे केवल ब्रिज का निर्माण भी किया जा रहा है। लगभग 113 किलोमीटर लंबा यह रिंग रोड है जो कि जबलपुर शहर को यातायात के दबाव से मुक्ति देगा। साथ ही यह रिंग रोड अपनी सौंदर्य के लिए भी जानी जाएगी। एन एच एआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने बताया कि यह प्रदेश में संस्कारधानी को अलग पहचान दिलाएगी।0
0
Report
किशनगंज में पुलिस ने भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था का नया मानक स्थापित किया
Kishanganj, Bihar:कहावत है, पहले निज शासन, फिर पर शासन। यह कहावत आज किशनगंज में साकार होती दिख रही है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने अपने कार्यकाल में साफ और सख्त संदेश दिया है कि थानों समेत उनके अपने कार्यालय में दलाली और सिफारिश के लिए कोई जगह नहीं होगी। एसपी संतोष कुमार ने स्पष्ट कहा कि फरियादी अपनी शिकायत लेकर सीधे थाने पहुंचे या मेरे कार्यालय में आए। समस्या को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकाल संभालने के बाद से ही पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिया गया हैं कि किसी बाहरी व्यक्ति की सिफारिश या दबाव में नहीं, बल्कि नियम और कानून के अनुसार ही कार्रवाई की जाय। उन्होंने जोर देकर कहा कि जिले में निष्पक्ष, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त पुलिसिंग व्यवस्था लागू की गई है। यह आदेश सिर्फ थानों के लिए नहीं, बल्कि उनके अपने कार्यालय के लिए भी लागू है। एसपी ने अपने पुलिस पदाधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि फरियादी से सीधे मिलें,किसी बिचौलिए के माध्यम से नहीं मिलें और नियम-संगत कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि क्योंकि बिचौलिये फरियादी से अनावश्यक लाभ उठाकर पैसे की मांग करते हैं। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि अगर कोई पुलिस पदाधिकारी दलालों या बिचौलियों के साथ संलिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि थाना और चौकी प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया हैं कि फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही या हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच के नाम पर शिकायतों को लंबित रखने या फरियादियों को परेशान करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है。0
0
Report
Advertisement
मंदसौर में नवरात्रि पर माता प्रतिमाओं की बिक्री तेज, कीमत 150 से 25000 रुपए
Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर में नवरात्रि पर बाजार साए हैं बाजार में माता की प्रतिमाएं बड़ी संख्या में बिक्री के लिए मौजूद हैं इस बार माता जी की प्रतिमा डेढ़ सौ रुपए से लेकर 25000 रुपए तक बाजार में उपलब्ध हो रही है इसके साथ ही पूजन सामग्री चुनरी फूल माला और अन्य सामग्रियों की दुकान बाजारों में लगी है भक्तों के उत्साह को देखते हुए दुकानदार भी मान रहे हैं कि इस बार उनकी अच्छी बिक्री होगी。0
0
Report
जमुई के सिकंदरा में नेतुला माता नवरात्र मेला भव्य उद्घाटन, सुरक्षा कड़े कदम
Jamui, Bihar:JAMUI:सिकंदरा शारदीय नवरात्र के शुभारंभ को लेकर शनिवार की शाम सिकंदरा प्रखंड क्षेत्र के कुमार गांव स्थित प्रसिद्ध आदिशक्ति मां नेतुला धाम में नवरात्र मेले का भव्य उद्घाटन किया गया। शाम पांच बजे जमुई के जिलाधिकारी नवीन एवं पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर और फीता काटकर मेले का विधिवत शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह में जिले के कई वरीय पदाधिकारी, मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। उद्घाटन के दौरान मंदिर के पुजारी नवल किशोर पाण्डेय व चन्द्रिका पाण्डेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ डीएम, एसपी सहित अन्य पदाधिकारियों को विधिवत पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद डीएम नवीन एवं एसपी विश्वजीत दयाल ने मां नेतुला के दरबार में माथा टेककर क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और आपसी सद्भाव बनाए रखने की कामना की। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर तालाब और मंदिर परिसर का लिया जायजा मेले के उद्घाटन के बाद जिलाधिकारी नवीन, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल, अनुमंडल पदाधिकारी सह मंदिर प्रबंधन समिति के पदेन अध्यक्ष सौरभ कुमार ने मंदिर परिसर और वहां स्थित तालाब का निरीक्षण किया। एसपी ने कहा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पदाधिकारी एवं महिला पुरुष जवानों की तैनाती की जाएगी। वही अधिकारियों ने नवरात्र के दौरान उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही। नवरात्र के दौरान बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं, बच्चों और दूर-दराज से आने वाले भक्तों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर विशेष ध्यान दिया गया। मां नेतुला मंदिर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर प्रत्येक वर्ष हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र के रूप में प्रसिद्ध इस शक्तिपीठ में नवरात्र के दौरान विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसे में मेले के सफल आयोजन और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन एवं मंदिर प्रबंधन समिति की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है। मंदिर समिति ने अधिकारियों को किया सम्मानित कार्यक्रम के दौरान मंदिर कार्यालय में मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से जिलाधिकारी नवीन, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल सहित जिले के अन्य पदाधिकारियों को शॉल, बुके और मां नेतुला की तस्वीर भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मंदिर समिति के सदस्यों ने मेले के आयोजन में सहयोग तथा मंदिर परिसर की व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर एसडीएम सौरभ कुमार, मुखिया शम्भू सिंह, मंदिर प्रबंधन समिति के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष हरदेव सिंह, सचिव अनुज सिंह, कोषाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, सदस्य शशांक कुमार, राजो सिंह, शिवशंकर, मनोरंजन कुमार, नवलकिशोर सिंह, राजेंद्र प्रसाद सिंह सहित काफी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।0
0
Report
त्योहार के बीच बरवाडीह में खाद्य सुरक्षा टीम की जांच, मिलावट का पर्दाफाश
Latehar, Jharkhand:लातेहार बरवाडीह त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बरवाडीह में कई होटल और किराना दुकानों की जांच की। इस दौरान विभिन्न दुकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिये गये, जबकि खराब लड्डू मिलने पर उन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। जांच अभियान में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी (एफएसओ) सरिता जेर्राई, अमन गुप्ता (एफएसओ), नागेंद्र कुमार और आलोक सिंह (डीएमएमयू) शामिल रहे। वहीं, एसआइ सुनील मंडल और एसएन ओझा भी मौजूद थे। टीम ने दुकानों में उपलब्ध खाद्य सामग्री की जांच की और नमूने संग्रहित किये। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सरिता जेराई और अमन गुप्ता ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। प्रतिबंधित वस्तुओं, खराब मिठाइयों और खाने-पीने की अन्य खराब सामग्री की बिक्री पर कार्रवाई की जायेगी। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से समझौता करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। जांच के दौरान खराब लड्डू मिलने पर टीम ने उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया। वहीं, कई दुकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिये गये। सैंपल की जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। त्योहारों के दौरान मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में मिलावटी, प्रतिबंधित और खराब खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए विभाग ने जांच तेज कर दी है। विभाग के इस अभियान का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना और खाद्य कारोबारियों को नियमों के पालन के प्रति जागरूक करना है।0
0
Report
Advertisement
लातेहार पुलिस ने सीट बेल्ट-हेलमेट और शराब के नियमों के खिलाफ चेकिंग अभियान शुरू किया
Latehar, Jharkhand:लातेहार जिले में आए दिन सड़क दुर्घटना में लोगो की जान चली जा रही है जिसका मुख्य कारण दो पहिया और चार पहिया वाहन चलाते सीट बेल्ट नहीं पहना , हेमलेट नहीं पहनना और शराब पीकर वाहन चलाने के कारण होता है । सड़क दुर्घटना के रोकथाम को लेकर लातेहार एसपी कुमार गौरव एक्शन में है लातेहार एसपी कुमार गौरव के निर्देश के बाद लातेहार में लातेहार मुख्यालय डीएसपी प्रदीप मिंज और पुलिस बल के द्वारा लातेहार वाहन चेकिंग अभियान चलाया है । इस दौरान मोटरसाइकल सवार को शराब पीकर वाहन चलाने वालो टेस्ट किया गया साथ ही आम जनता से अपील की है चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करे मोटरसाइकल चलाते समय हेलमेट और शराब पीकर वाहन न चलाने की अपील की है ।0
0
Report
श्रीगंगानगर–श्रीविजयनगर में आज तेज बारिश, किसान चिंतित, कपास-नरमा नुकसान की आशंका
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर के श्रीविजयनगर क्षेत्र में आज सुबह से ही मौसम ने करवट ले ली है। आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का दौर जारी है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है, जिससे आमजन को हल्की सर्दी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने 11 अक्टूबर को बारिश की चेतावनी जारी की है। बेमौसम बारिश से खेतों में खड़ी कपास और नरमा की फसल को नुकसान की आशंका है, जिससे किसानों में चिंता बढ़ गई है。0
0
Report
बागेश्वर धाम की सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा शुरू: 5 दिन, 5 जिलों में 500 किमी
Chhatarpur, Madhya Pradesh:CHHATARPUR बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बहुप्रतीक्षित सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा आज से थोड़ी देर में शुरू होने जा रही है। यात्रा आज सुबह 10 बजे बागेश्वर धाम गढ़ा से हनुमान चालीसा और राष्ट्रगान के साथ शुरू होगी,बताया जा रहा है कि यह यात्रा 5 दिन, 5 जिलों और 500 किलोमीटर की होगी। यात्रा बागेश्वर धाम गढ़ा से शुरू होकर बमीठा, चंदला, अजयगढ़, पन्ना, पवई, हटा, दमोह, सागर, टीकमगढ़, जतारा होते हुए 15 अक्टूबर को वापस छतरपुर में समाप्त होगी। बाबा बागेश्वर ने कहा है कि इस यात्रा का उद्देश्य हिंदुओं को एकजुट करना, जात-पात, छुआछूत जैसी कुरीतियों को खत्म करना और भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के संकल्प को आगे बढ़ाना है। इस रथ यात्रा में देशभर से सैकड़ों संत-महंत और सेवादार शामिल होंगे। श्रद्धालुओं के लिए बसों और रुकने की व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं और अन्य जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया है,खास बात ये है कि रथ यात्रा जहां-जहां रात्रि विश्राम के लिए रुकेगी, वहां हनुमान चालीसा, यज्ञ और हवन होगा, जिसके बाद लोगों को हिंदू राष्ट्र की शपथ दिलाई जाएगी।0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय के सरकारी स्कूल में मारपीट, हंगामे से पढ़ाई पर सवाल
Begusarai, Bihar:एंकर, बेगूसराय के एक सरकारी स्कूल में शनिवार को जमकर मारपीट और हंगामा हुआ। देखते ही देखते स्कूल परिसर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। घटना के बाद घंटों तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। वहीं, स्कूल में मारपीट और हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना ने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के बीच विवाद और बच्चों की पढ़ाई व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, पूरा मामला बेगूसराय जिले के मंसूरचक प्रखंड क्षेत्र की समसा-दो पंचायत स्थित नव प्राथमिक विद्यालय, नया टोला धोबी टोला का है। बताया जा रहा है कि शनिवार को विद्यालय खुलते ही पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। विद्यालय की शिक्षिका सारिका ने प्रधानाध्यापक राजेश कुमार के परिजनों पर मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। शिक्षिका का कहना है कि प्रधानाध्यापक राजेश कुमार ने अपनी साली, सास और अन्य महिलाओं को विद्यालय बुलाया था। इसके बाद उनके साथ मारपीट की गई और शरीर पर नाखून से खरोंच के निशान भी आए। शिक्षिका ने प्रधानाध्यापक पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। उनका दावा है कि प्रधानाध्यापक कई बार कक्षा में रहने के दौरान कमरे का दरवाजा बंद कर लेते हैं। घटना की सूचना मिलने पर मंसूरचक थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रधानाध्यापक के परिजनों और अन्य संबंधित महिलाओं को आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ से सुरक्षित निकालकर पूछताछ के लिए थाने ले गई। इस दौरान जब पुलिस महिलाओं को गाड़ी में बैठा रही थी, तब ग्रामीणों ने पुलिस वाहन को घेरकर हंगामा किया। हालांकि, पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया और महिलाओं को थाने ले गई। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानाध्यापक राजेश कुमार का इससे पहले भी सहायक शिक्षक संतोष कुमार ठाकुर के साथ विवाद हो चुका है। ग्रामीणों के मुताबिक, पूर्व में सहायक शिक्षक संतोष कुमार ठाकुर ने भी प्रधानाध्यापक के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया था। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में लगातार हो रहे विवादों का सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। इसके बावजूद संबंधित अधिकारियों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। फिलहाल, सरकारी विद्यालय में मारपीट और हंगामे की इस घटना को लेकर इलाके में चर्चा तेज है। शिक्षिका ने गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि पूरे मामले में पुलिस की पूछताछ और संबंधित अधिकारियों की जांच के बाद ही विवाद की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और विद्यालय में पढ़ाई का माहौल सामान्य बनाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और घटना से जुड़े आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि चैनल नहीं करता है। आरोपों की आधिकारिक पुष्टि और संबंधित पक्षों का बयान सामने आना बाकी है.0
0
Report
दुर्गापूजा अवसर पर बड़कागांव पुलिस ने 50 क्विंटल अवैध शराब निर्माण पर दबिश दी
Hazaribagh, Jharkhand:दुर्गापूजा के मद्देनजर अवैध शराब निर्माण पर रोक लगाने के लिए बड़कागांव पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में नापो, मुरलीपहाड़, महुगाई समेत विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान अवैध शराब बनाने के लिए तैयार किया गया लगभग 50 क्विंटल जावा महुआ नष्ट किया गया। यह कार्रवाई बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने सुदूरवर्ती और जंगली इलाकों में चोरी-छिपे संचालित किए जा रहे अवैध शराब निर्माण से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया। छापेमारी का उद्देश्य त्योहार के दौरान अवैध शराब के निर्माण और कारोबार पर अंकुश लगाना बताया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब बनाने में जुटे लोगों के बीच हड़कंप मचने की संभावना है। हालांकि, अभियान के दौरान किसी की गिरफ्तारी हुई या नहीं, इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। त्योहारों के दौरान अवैध शराब की बिक्री और निर्माण पर नियंत्रण के लिए पुलिस की सक्रियता महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अब देखना होगा कि इस अभियान के बाद क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण पर कितनी प्रभावी रोक लग पाती है।0
0
Report
नेपाल की भीषण बाढ़ ने गोरखा में मचाई भारी तबाही, बचाव अभियान जारी
Motihari, Bihar:नेपाल में प्राकृतिक आपदा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आज अहले सुबह नेपाल के गोरखा जिले के बूढ़ी गंडक नदी में आई अचानक बाढ़ ने एक बार फिर से तबाही मचाया है और मोतिहारी के लिए चिंता की सबब बन गई है। बूढ़ी गंडक के बाढ़ में नेपाल को जान माल के काफी नुकसान हुआ है। यह बाढ़ ने अपने साथ मिट्टी , पत्थर एवं लकड़ी का भारी भरकम समूह तेज गति से आया और अपने साथ घर, पुल, बेस कैम्प सबसे कुछ बहा कर लेकर चला गया। इस बाढ़ के कारण दोभान , घट्टेखोला, जगत्, सल्लेरी चुमनुब्री एवं धार्चे गांव पालिका में भारी नुकसान पहुचाया है। वहीं चुमनुब्री से न्याकचेत-सिर्दिबास जोड़ने वाला पुल भी बाढ़ ने बहा ले गया है। गोरखा जिला के प्रमुख जिल्ला अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया की बाढ़ अहले सुबह 4 बजे के करीब आया है। जिसमे दोभान , घट्टेखोला, जगत्, सल्लेरी चुमनुब्री एवं धार्चे गांव पालिका में भारी नुकसान हुआ है। इन सभी गांव पालिकाओ में करीब 100 घर बाढ़ में बहने का अनुमान है । छोटे बड़े आधा दर्जन पुल को क्षति हुआ है। सल्लेरी में निर्माणधीन जल विधुत परियोजना के बेस कैंप को भारी नुकसान हुआ है। बाढ़ अपने से बेस कैंप बहा ले गई है। लेकिन अभी तक जान माल क्षति का आंकलन नही हो पाया है। गृह मंत्री सूदन गुरुंग के निर्देश पर रेस्क्यू ऑपरेशन के।लिए हेलिकॉप्टर को लगाया गया है। रेस्क्यू टीम बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर निकाल रही है।0
0
Report
Advertisement
पाकुड़ में यातायात सुधार: अस्थायी पार्किंग से जाम पर लगेगी लगाम
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ शहर की यातायात व्यवस्था सुधारे के लिए जिला और पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है. बेतरतीब पार्किंग से लगने वाले जाम पर अंकुश लगाने के लिए सड़क किनारे वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग के साथ वैकल्पिक स्थल विकसित किये जा रहे हैं. Civil surgeon के पुराने और जर्जर आवासीय परिसर को साफ कर अस्थायी पार्किंग स्थल बनाया जाएगा, जहां करीब 200 मोटरसाइकिलें खड़ी हो सकेंगी. जिला परिवहन पदाधिकारी मुजाहिद अंसारी के अनुसार, सड़क के दोनों किनारों पर कार और मोटरसाइकिल की पार्किंग व्यवस्थित की जाएगी, ताकि मुख्य सड़कों पर वाहनों का दबाव कम हो और आवागमन सुचारू रहे. व्यवस्था का जायाजा लेने के दौरान एसडीओ साइमन मरांडी, एसडीपीओ कुमार गौरव, नगर प्रशासक अमरेंद्र कुमार, डीटीओ मुजाहिद अंसारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे. यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ जब्ती और जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है. प्रशासन का जोर सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने और फुटपाथों को पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित बनाने पर है. अधिकारियों ने नागरिकों से निर्धारित स्थलों पर ही वाहन खड़े करने की अपील की है.0
0
Report
मुजफ्फरपुर में पूर्व वार्ड पार्षद के घर देर रात गोलीबारी, परिवार दहशतग्रस्त
Muzaffarpur, Bihar:ब्रेकिंग/मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर में पूर्व वार्ड पार्षद के घर पर देर रात अपराधियों ने की फायरिंग वार्ड 17 के पूर्व वार्ड पार्षद अभिषेक सिंह के घर पर अपराधियों ने दहशत फैलाने की नीयत से की कई राउंड फायरिंग देर रात तकरीबन एक बजे बाइक से पहुंचे दो अपराधियों ने बरसाई गोलियां घटना के बाद पूर्व वार्ड पार्षद का परिवार दहशत में मामले की सूचना मिलते ही सिकंदरपुर थाना की पुलिस पहुंची मौके पर मौके से दो खोखा और एक जिंदा कारतूस किया बरामद मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ टाउन वन सुरेश कुमार भी मौके पर पहुंच कि मामले की जांच आस पास में लगे सीसीटीवी को खंगाल रही पुलिस वार्ड पार्षद ने कहा पूर्व के विवाद को लेकर अपराधियों ने चलाई गोली0
0
Report
भागलपुर के राघोपुर में गंगा कटाव ने 14 नंबर सड़क सहित घरों को जोखिम में डाल दिया?
Naya Chak, Bihar:एंकर - भागलपुर के राघोपुर में गंगा का कटाव अब नई मुसीबत खड़ी कर रहा है। पहले मार्जिनल बांध ध्वस्त हुआ, फिर 125 साल पुराना रेल लाइन तटबंध गंगा में समा गया और अब हजारों लोगों के आवागमन का रास्ता 14 नंबर सड़क भी खतरे में है। सड़क पर गंगा का दबाव बढ़ रहा। इससे जुड़ी सड़क टूट गयी है अगर यह सड़क भी टूट गई, तो इलाके के लोगों की परेशानी कई गुना बढ़ जाएगी। राघोपुर में गंगा के कटाव ने कई परिवारों से उनका आशियाना छीन लिया है। पिछले दिनों मार्जिनल बांध का 300 से 400 मीटर हिस्सा ध्वस्त हुआ था। इसके बाद पुरानी रेल लाइन के तटबंध को बचाने के लिए लाखों बालू भरी बोरियां डाली गईं। करोड़ों रुपये खर्च कर कटाव रोकने के इंतजाम किए गए, लेकिन शुक्रवार को करीब 125 साल पुराना तटबंध भी टूट गया। कई घर गंगा में समा गए और कई पक्के मकान अब कटाव के मुहाने पर हैं。 अब संकट 14 नंबर सड़क पर है, जो लत्तीपुर से विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ को जोड़ती है। गंगा घाट तक जाने वाली सड़क पहले ही ध्वस्त हो चुकी है। जल संसाधन विभाग बालू भरी बोरियां डालकर 14 नंबर सड़क को बचाने में जुटा है। लेकिन सवाल है कि आखिर कटाव रोकने के लिए किए गए करोड़ों के काम का नतीजा क्या निकला? जब तटबंध नहीं बचा, तो क्या अब सड़क बच पाएगी? और अगर यह सड़क भी टूट गई, तो हजारों लोगों के आने-जाने का रास्ता कौन बचाएगा? इस बीच ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल ने भरोसा दिया है कि सरकार काम कर रही है और सड़क को बचा लिया जाएगा। दूसरी तरफ, कांग्रेस नेता और भागलपुर के पूर्व विधायक अजीत शर्मा ने तटबंध टूटने के लिए सरकार और संबंधित मंत्रियों को जिम्मेदार ठहराते हुए इस्तीफे की मांग की है। वहीं, वीआईपी नेत्री अपर्णा कुमारी ने भी मंत्री के पुराने बयान का हवाला देकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा की पथ निर्माण मंत्री ने लिखित में कहा था बांध टुटा तो इस्तीफा दे देंगे अब उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए और जल्द से जल्द सड़क बचाने के लिए मजबूत पहल होनी चाहिए। राघोपुर में गंगा का कटाव जारी है, घर उजड़ रहे हैं और अब सड़क पर खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि लोगों को राहत कब मिलेगी और कटाव रोकने के दावों का जवाब कौन देगा?0
0
Report
Advertisement
