icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जनता के आशीर्वाद से बने सम्राट चौधरी, विपक्ष पर मंत्री की तीखी टिप्पणी

Khajuria Khurd, Bihar:मुकुल जायसवाल स्लग - विपक्ष को सकारात्मक राजनीति करनी चाहिये मोहनिया में पंचायत विकास दिवस पर बोले मंत्री, कहा- 'तेजस्वी यादव की कृपा से नहीं, जनता के आशीर्वाद से बने हैं सम्राट चौधरी' वियो - बिहार सरकार के मंत्री संजय कुमार सिंह (संजय टाइगर) ने मोहनिया में आयोजित 'पंचायत विकास दिवस' कार्यक्रम के दौरान विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। *विपक्ष द्वारा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के इस्तीफे की मांग पर प्रतिक्रिया* देते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष को सकारात्मक राजनीति करनी चाहिए। सम्राट चौधरी किसी की कृपा से नहीं, बल्कि बिहार की जनता के आशीर्वाद से इस पद पर पहुंचे हैं। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जिन्हें जनता ने बार-बार नकारा है, आज उनकी खुद की विपक्ष के नेता की कुर्सी खतरे में है। **पंचायती राज और ग्रामीण समृद्धि की परिकल्पना** मंत्री ने कार्यक्रम में कहा कि पंचायती राज की परिकल्पना स्थानीय स्तर पर विकास योजनाओं के चयन और उनकी सही निगरानी के लिए की गई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि दिल्ली या पटना में बैठकर गांवों की अलग-अलग समस्याओं को नहीं समझा जा सकता। जब तक हर पंचायत समृद्ध नहीं होगी, तब तक जिला और राज्य समृद्ध नहीं हो सकते। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2027 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को पूरा करने के लिए गांवों का सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से मजबूत होना बेहद जरूरी है। **पेपर लीक पर बयान** पेपर लीक के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह गलत है, लेकिन सरकार ने दोबारा पूरी सफलता के साथ परीक्षा आयोजित कराई है। इस मामले की गहन जांच चल रही है। *भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले* दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जस्टिस के नेतृत्व में न्यायिक जांच शुरू हो चुकी है। जांच का निष्कर्ष आने के बाद सरकार नियमानुसार सख्त कार्रवाई करेगी। बाइट - संजय टाइगर - मंत्री बिहार सरकार
0
0
Report

बेगूसराय में पल्स पोलियो अभियान शुरू; हर बच्चे को दवा पिलाने का लक्ष्य

Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में रविवार से पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हो गई। सदर अस्पताल में जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री और पुलिस अधीक्षक मनीष ने नवजात एवं छोटे बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। यह विशेष अभियान 28 जून से 2 जुलाई तक जिले के सभी गांवों और कस्बों में चलाया जाएगा। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रह जाए।सदर अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री एवं एसपी मनीष ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी, डॉक्टर और कर्मी मौजूद रहे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने कहा कि 28 जून से 2 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान के दौरान जिले के हर गांव, हर वार्ड और हर टोले तक स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का संदेश है— "देश जीतेगा, पोलियो हारेगा"। उनका लक्ष्य है कि जिले का एक भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक पीने से न छूटे। वहीं सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि पोलियो कभी एक गंभीर बीमारी थी, लेकिन सरकार के लगातार चलाए गए अभियान के कारण भारत पोलियो मुक्त बनने में सफल रहा। इसी उपलब्धि को बनाए रखने के लिए समय-समय पर पल्सा पोलियो अभियान चलाया जाता है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर और बूथों पर पहुंचकर सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाएंगी।स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद जरूर पिलाएं, ताकि बेगूसराय सहित पूरा देश पोलियो मुक्त बना। बाइट: श्रीकांत शास्त्री डीएम बेगूसराय बाइट: डॉ अशोक कुमार सिविल सर्जन बाइट डॉ गोपाल मिश्रा बाइट डॉ अखिलेश कुमार
0
0
Report

गया-डोभी मार्ग पर भिड़ंत: एक की मौत, तीन घायल

Gaya, Bihar:गया-डोभी मुख्य सड़क मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बाइक की आमने –सामने हुई टक्कर,एक की मौत, तीन गंभीर घायल गया-डोभी मुख्य सड़क मार्ग पर पावर ग्रिड के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतना भीषण था कि एक बाइक सवार की तड़पताड़प कर घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय ग्रामीण मौके पर दौरे और इसकी सूचना डायल 112 को दिया। जिसके बाद घंटो के बाद डायल 112 की टीम घटना स्थल पहुँची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए व मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल गया भेजा गया है। वंही घटना की सूचना मिलने के कई घंटों के बाद भी स्थानीय पुलिस मौजेक पर नही पहुँची जिसको लेकर स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त था,स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार घायलों और मृतक की पहचान पास के ही गाँव के निवासी के रूप में किया गया है। वंही स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा परिजनों को सूचित करने के बाद मृतक के परिवार ही स्थानीय पहुँचे और दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को पुलिस अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी और आगे के कार्रवाई में जुट गई है।
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय के बैंक अधिकारी का शव संदिग्ध स्थितियों में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जाँच

Begusarai, Bihar:बेगूसराय में बैंक अधिकारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। केनरा बैंक के सहायक प्रबंधक का शव उनके किराये के कमरे से नग्न अवस्था में बरामद किया गया। कमरे से तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर निराला नगर मोहल्ले की है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय बृजमोहन गुड्डू के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पटना सिटी के रहने वाले थे। वह सिंघौल थाना क्षेत्र के महारथपुर गांव स्थित केनरा बैंक शाखा में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे और पिछले तीन-चार वर्षों से निराला नगर स्थित सुनील सदन में किराए के मकान में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि कमरे से कई दिनों से तेज दुर्गंध आ रही थी। जब अन्य किरायेदारों को शक हुआ तो इसकी सूचना रतनपुर थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाया तो अंदर सहायक प्रबंधक का सड़ा-गला शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला। दुर्गंध इतनी अधिक थी कि कमरे के अंदर कुछ देर तक खड़ा रहना भी मुश्किल हो रहा था। बैंक कर्मचारियों के अनुसार, बृजमोहन गुड्डू पिछले करीब एक महीने से बैंक नहीं आ रहे थे। सहकर्मियों का कहना है कि उनकी किसी से दुश्मनी की जानकारी नहीं थी। ऐसे में उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और परिजनों के बयान के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा। फिलहाल सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। मौत रहस्य बनी हुई है; मौत स्वाभाविक है या आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसका खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
0
0
Report

चंबा में बस टैक्सी नहीं मिलने से चारधाम यात्रा के यात्री परेशान

New Tehri, Uttarakhand:Tehri Name -saurabh singh Slug - चंबा में टैक्सी बस वाहन नहीं मिलने से यात्री परेशान। Anchor - टिहरी जिले के चारधाम यात्रा के मुख्य पड़ाव चंबा में रविवार को बस टैक्सी वाहनों का टोटा होने के चलते यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी,कड़कड़ाती धूप में लोग सड़को के किनारे घंटों खड़े रहे तो कुछ थक हार के जमीन में बैठ गए,खासकर देहरादून,ऋषिकेश,हरिद्वार ओर उत्तरकाशी के लिए बस टैक्सी वाहन नहीं मिलने से लोग परिवार के साथ परेशान रहे तो कुछ लोगों के साथ मरीज भी थे और टैक्सी वाहन उनसे अधिक किराए की भी मांग कर रहे थे ऐसे में यात्रा ओर शादियों का सीजन होने के चलते भी लोगों की परेशानियां ओर बढ़ गई उनका कहना है कि परिवहन विभाग को ऐसे समय में अतिरिक्त व्यवस्था बनाने की मांग की है। Byte -1-दिवाकर भट्ट,यात्री Byte -2- गौरव डोभाल,यात्री
0
0
Report
Advertisement

रामनगर में चीफ जस्टिस बेटी की शादी, हाई‑प्रोफाइल सुरक्षा में VIP आगमन

Noida, Uttar Pradesh:रामनगर में आज चीफ जस्टिस की बेटी की शादी, मुख्यमंत्री धामी और राज्यपाल होंगे शामिल; शहर में हाई अलर्ट, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रामनगर आज एक हाई-प्रोफाइल विवाह समारोह के गवाह बनने जा रहा है, उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की पुत्री के विवाह समारोह में मुख्यमंत्री, राज्यपाल समेत कई विशिष्ट अतिथियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रामनगर आज एक हाई-प्रोफाइल विवाह समारोह के चलते पूरी तरह वीआईपी सुरक्षा घेरे में रहेगा। उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार की पुत्री का विवाह समारोह आज शाम को आयोजित किया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) के शामिल होने का कार्यक्रम है। योग गुरु बाबा Ramdev के भी समारोह में पहुंचने की संभावना जताई जा रही है.और देश के कई न्यायाधीश आएंगे. वीआईपी आगमन को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने व्यापक सुरक्षा और विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है,शहर में कई प्रमुख मार्गों पर यातायात को वन-वे किया गया है, जबकि संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. पुलिस ने लखनपुर से चोरपानी तक सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाने के निर्देश दिए हैं,इसके साथ ही कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटी कोटद्वार रोड को भी खाली रखा गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वीआईपी मूवमेंट इसी मार्ग से कराया जा सके. कल इसी को लेकर राजकीय महाविद्यालय के सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और पुलिस कर्मियों की ब्रीफिंग की,उन्होंने कार्यक्रम स्थल, वीआईपी रुट तथा आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखने, प्रभावी चेकिंग अभियान चलाने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए एसएसपी ने पुलिस कर्मियों को आम नागरिकों के साथ शालीन और विनम्र व्यवहार करने पर भी जोर दिया। ब्रीफिंग के दौरान एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, एसपी संचार रेवाधर मठपाल, सीओ विमल प्रसाद, कोतवाल सुशील कुमार, कालाढूंगी प्रभारी निरीक्षक अरुण सैनी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे जारी यातायात व्यवस्था का पालन करें, अनावश्यक रूप से वीआईपी रूट पर वाहन खड़े न करें तथा सहयोग बनाए रखें, ताकि समारोह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके
0
0
Report

राजस्थान ATS के जांच में बबीता धाकड़ के जैश-ए मुहम्मद संपर्क का मामला

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान एटीएस की जांच में जयपुर निवासी बबीता धाकड़ उर्फ खदीजा के पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से संपर्क होने का मामला सामने आया है। एटीएस ने महिला से पूछताछ की, जिसमें उसकी गतिविधियां संदिग्ध पाए जाने पर उसके मोबाइल फोन और सोशल मीडिया अकाउंट्स की प्रारंभिक जांच की गई। जांच में सामने आया कि महिला के मोबाइल में दो सिम कार्ड सक्रिय थे और फेसबुक पर दुनिया धोखेबाज नाम से एक अकाउंट संचालित किया जा रहा था। इस अकाउंट की प्रोफाइल तस्वीर में हथियार प्रदर्शित किए गए थे और करीब 370 फेसबुक फ्रेंड्स में बड़ी संख्या पाकिस्तान और अन्य देशों के लोगों की बताई गई है। फ्रेंड लिस्ट में कई ऐसे अकाउंट मिले जिन पर जैश-ए-मोहम्मद के झंडे, हथियारों के साथ तस्वीरें, आतंकी गतिविधियों से जुड़ी पोस्ट, वीडियो और आईएसआई से संबंधित सामग्री साझा की गई थी। बबीता के फेसबुक मैसेंजर में Uzma Jaan, Kuran Let और Abu Suleman नाम की प्रोफाइलों से संपर्क मिला। वहीं महिला के मोबाइल में बिजनेस व्हाट्सएप और सामान्य व्हाट्सएप दोनों संचालित पाए गए। जांच में कई पाकिस्तानी और अफगानिस्तानी मोबाइल नंबरों से बातचीत, मिस्ड कॉल और चैट मिलने की जानकारी है। एजेंसी के अनुसार कॉन्टैक्ट लिस्ट में लगभग 92 पाकिस्तानी नंबर सेव थे और करीब 300 संपर्क मौजूद थे। इनमें से एक नंबर का संबंध कथित रूप से जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर कारी ज़रार से तथा दूसरे नंबर का संबंध संगठन के संस्थापक मसूद अजहर के साले यूसुफ अजहर उर्फ उस्ताद गौरी से होने की जानकारी सामने आई है। दोनों के खिलाफ पहले से गंभीर आतंकी मामलों में कार्रवाई दर्ज है। जानकारी में आया है कि बबीता उर्फ़ खदीजा के अबू-उबैदाह नामक व्यक्ति से उसके भावनात्मक संबंध बन गए थे और उसी के कहने पर उसने इस्लाम धर्म स्वीकार किया। महिला ने कथित रूप से बताया कि अप्रैल 2026 में पाकिस्तान के एक मुफ्ती ने ऑनलाइन कलमा पढ़ाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया था। जांच के अनुसार महिला पाकिस्तान जाकर अबू-उबैदाह से शादी करना चाहती थी। इसके लिए उसे नेपाल, सऊदी अरब अथवा यूएई के रास्ते पाकिस्तान आने की योजना बताई गई थी और यात्रा खर्च क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से उपलब्ध कराने की बात कही गई थी। इसी कारण उसने पासपोर्ट, वीजा और क्रिप्टो करेंसी से संबंधित जानकारी ऑनलाइन खोजी और संबंधित एप्लीकेशन भी डाउनलोड की। महिला ने अपने तीन भारतीय मोबाइल नंबरों के व्हाट्सएप ओटीपी जैश-ए-मोहम्मद के कथित कमांडर अबू-उबैदाह के साथ साझा किए थे, ताकि भारतीय मोबाइल नंबरों का उपयोग संगठन के सदस्य कर सकें और जांच एजेंसियों की निगरानी से बचा सके। जानकारी में सामने आया है कि महिला ने आतंकियों के साथ हुई चैट, फोटो और वीडियो सहित कई डिजिटल साक्ष्यों को अपनी पहचान छिपाने के उद्देश्य से डिलीट किया और सोशल मीडिया पर फर्जी नामों से भी अकाउंट संचालित किए। बबीता जिन लोगों के संपर्क में थी उनमें से एक कथित रूप से आतंकी संगठन जैश का कमाण्डर कारी जरार भी है जो 2016 जम्मू भारतीय सेना कैंप हमले का मास्टरमाइंड भी है। वहीं एक संपर्क ओसामा गोरी का होना पाया गया है, जो जैश-ए-मोहम्मद के संस्थापक मौलाना मसूद अजहर का साला उस्ताद गौरी उर्फ यूसुफ अजहर है। जो कंधार हाईजैक का आरोपी भी है। फिलहाल बबीता को 7 दिन की डिमांड अवधि पूरी होने के बाद में कोर्ट ने जेल भेज दिया है।
0
0
Report
Advertisement

नीरज बबलू ने फैजल खान मामले में कठोर कार्रवाई की मांग

Patna, Bihar:भारतीय जनता पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू ने फैजल खान पर हमला बोला.... खान पर जाँच चल रही है यहाँ भी इसका जितना फर्जीवाड़ा है सब बंद होगा जिस तरीके से कोचिंग अस्पताल चला रहा है वो सील होना चाहिए..ये सिर्फ डायलॉगबाजी करता है..लोगों को बरगलाने का काम करता है यह बहुरुपिया है कभी कलेवा बांध लेता है बच्चों को बाँटने का काम करता है...यह हिन्दू बच्चों को टारगेट करता है धनार्जन करने में लगा हुआ है...इसलिए इसका धन का जाँच होना चाहिए कितना कमाया... हम मुख्यमंत्री जी से कहना चाहते हैं इस पर संज्ञान लेकर इस पर कार्रवाई करना चाहिए...इसकी गिरफ़्तारी होनी चाहिए हमें भरोसा है... अब सब कुछ सामने आ रहा है इसके गिरफ्त होनी चाहिए.... भारत तिवारी में सरकार के द्वार जांच की जा रही है जांच हो रही है... अगर लगता है कि फर्जी एनकाउंटर हुआ है तो कोई नहीं बचेगा सम्राट राज में किसी को बचाया नहीं जा रहा है.. ना किसी को बचाते हैं ना फसाते हैं जीतन मांझी जी को इन छोटे चीजों से बचना चाहिए वह बड़े नेता हैं भारत सरकार में मंत्री हैं... Byte : नीरज बब्लु पूर्व मंत्री...
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top