icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

0
0
Report

सराइकेला के कपाली में 4.71 करोड़ के 24 विकास योजनाओं का शिलान्यास; जलजमाव में राहत

Jamshedpur, Jharkhand:सराइकेला के कपाली में विकास को मिली रफ्तार: 4.71 करोड़ की 24 योजनाओं का शिलान्यास, 1800 मीटर आरसीसी ड्रेन से दूर होगी जलजमाव की समस्या सराइकेला के चांडिल अनुमंडल के कपाली नगर परिषद क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में गुरुवार को बड़ा कदम उठाया गया। नगर विकास एवं आवास विभाग की प्रस्तावित करीब 4 करोड़ 71 लाख रुपये की लागत वाली 24 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया। कपाली नगर परिषद परिसर के साथ-साथ वार्ड संख्या 14 और वार्ड संख्या 8 में आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों में योजनाओं की आधारशिला रखी गई। शिलान्यास कार्यक्रम में इचागढ़ विधायक सविता महतो, नगर परिषद अध्यक्ष परवेज आलम, उपाध्यक्ष मोहम्मद शाबान सहित विभिन्न वार्डों के पार्षद, नगर परिषद के अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। 1800 मीटर आरसीसी ड्रेन से कई वार्डों को राहत की उम्मीद शिलान्यास की गई योजनाओं में गौस नगर से सोनपद नाला तक करीब 1800 मीटर लंबे आरसीसी ड्रेन का निर्माण प्रमुख है। यह नाला वार्ड संख्या 8 और 4 के क्षेत्र से होकर गुजरेगा। इसके निर्माण से वार्ड संख्या 4, 5, 7, 8 और 15 समेत आसपास के इलाकों में बरसात के मौसम में होने वाले जलजमाव की समस्या को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है। बताया गया कि जंगल क्षेत्र से बारिश के दौरान आने वाले पानी की निकासी व्यवस्थित तरीके से इसी ड्रेन के जरिए सोनपद नाला तक की जाएगी। इससे बारिश के समय कई इलाकों में जमा होने वाले पानी की समस्या से लोगों को राहत मिल सकती है। विधायक ने कहा- योजनाओं से मजबूत होंगी मूलभूत सुविधाएं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सविता महतो ने कहा कि विकास योजनाओं का काम पूरा होने के बाद क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से जिन समस्याओं का सामना स्थानीय लोगों को करना पड़ रहा है, योजनाओं के धरातल पर उतरने से उनके समाधान की दिशा में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। वहीं नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर भी जोर दिया। शिलान्यास के बाद लिया स्वच्छता का संकल्प कार्यक्रम के बाद जनप्रतिनिधियों और नगर परिषद के पदाधिकारियों ने स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। इसके बाद नगर परिषद परिसर में स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान का संदेश दिया गया। इस दौरान लोगों से भी अपने आसपास साफ-सफाई रखने और स्वच्छ वातावरण बनाने में सहयोग की अपील की गई। बाईट.... सबिता महतो, विधायक। बाईट.... परवेज आलम, नगर परिषद अध्यक्ष, कपाली.
0
0
Report

नारनौल के पूर्व राजस्व मंत्री कैलाशचंद्र शर्मा की गाड़ी में लगी आग, बाल-बाल बचे

Noida, Uttar Pradesh:नारनौल में वीरवार शाम प्रदेश के पूर्व राजस्व मंत्री कैलाशचंद शर्मा की गाड़ी में आग लग गई। जिस समय आग लगी, उस समय पूर्व मंत्री व उनका बेटा विकास गाड़ी में सवार थे। आग लगने पर धुआं उठता देख, वे गाड़ी से उतर गए। जिसके कारण वे बाल-बाल बच गए। नारनौल में पूर्व मंत्री कैलाशचंद्र शर्मा वीरवार शाम को करीब सात बजे अपनी डिजायर गाड़ी में सवार होकर शिव कॉलोनी स्थित अपने मकान से सेक्टर एक में किसी से मिलने के लिए गए थे। सेक्टर एक की घटना मंत्री ने बताया कि इस दौरान जब वे सेक्टर एक में घनी आबादी के बीच थे तो इंजन से धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। इस पर वे गाड़ी से उतर गए। जैसे ही वे गाड़ी से उतरे तो इंजन में से आग की तेज लपटें उठने लगी। जिस पर वे गाड़ी से एकदम से दूर चले गए। यह देख आसपास के लोगों ने तुरंत दमकल को फोन कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। चौटाला सरकार में बने मंत्री कैलाशचंद्र शर्मा का हरियाणा की राजनीति के इतिहास में नारनौल विधानसभा क्षेत्र का भी महत्वपूर्ण स्थान रहा है। वर्ष 1999 में ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद नारनौल से विधायक रहे कैलाश चंद्र शर्मा को मंत्रिमंडल में जगह मिली थी। उन्हें राजस्व एवं पुनर्वास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। संसद के Journal of Parliamentary Information में 29 जुलाई 1999 को चौटाला मंत्रिमंडल के विस्तार और मंत्रियों को दिए गए विभागों का उल्लेख है, जिसमें कैलाश चंद्र शर्मा के पास राजस्व एवं पुनर्वास विभाग दर्ज है। 1999 में बदला था हरियाणा का सत्ता समीकरण उस समय हरियाणा में बंसीलाल के नेतृत्व वाली सरकार थी। बंसीलाल 11 मई 1996 से 24 जुलाई 1999 तक मुख्यमंत्री रहे। इसके बाद 24 जुलाई 1999 को ओमप्रकाश चौटाला ने मुख्यमंत्री पद संभाला। 29 जुलाई 1999 को चौटाला ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। इसी विस्तार में कैलाश चंद्र शर्मा को राजस्व एवं पुनर्वास विभाग की जिम्मेदारी दी गई। उनके अलावा मंत्रिमंडल में वित्त, कृषि, परिवहन, उद्योग, सहकारिता सहित अन्य विभागों की जिम्मेदारियां भी बांटी गई थीं। उस समय चर्चा थी कि चौटाला सरकार बनाने में कैलाशचंद्र शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। नारनौल से विधायक रहे 1996 के विधानसभा चुनाव में भी नारनौल सीट पर कैलाश चंद्र शर्मा का नाम प्रमुख उम्मीदवारों में रहा। चुनावी रिकॉर्ड में उस चुनाव में निर्दलीय कैलाश चंद्र शर्मा के विजयी होने का उल्लेख है। इस तरह 1999 का दौर कैलाश चंद्र शर्मा के राजनीतिक सफर में महत्वपूर्ण रहा, जब नारनौल का प्रतिनिधित्व करने वाले नेता को चौटाला सरकार में राजस्व एवं पुनर्वास मंत्री की जिम्मेदारी मिली।
0
0
Report
Advertisement

रanchi ke Itki railway station par bachhon se burhg tak swachhta abhiyan

Ranchi, Jharkhand:रांची के इटकी रेलवे स्टेशन में चला स्वच्छता अभियान नन्हे मुन्ने बच्चों से लेकर नौजवान और बुजुर्गों ने भी उठाया झाड़ू झारखंड राज्य पेंशनर समाज की तरफ से चलाया गया स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में बच्चों से लेकर बुजुर्ग और नौजवानों ने भी लिया स्वच्छता अभियान में हिस्सा आज के मौके पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री प्लेटफार्म में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की 100 से ज्यादा पोस्टर के जरिए दिखाई गई जीवनी जन्म से लेकर मृत्यु तक की जीवनी पढ़कर लोग ले रहे हैं प्रेरणा प्लेटफार्म की साफ सफाई कर लोगों ने दिया स्वच्छता का संदेश
0
0
Report

ग्रेटर अलीगढ़ योजना: दीवाली तक रजिस्ट्रेशन, लगभग 3000 घर

Aligarh, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना ग्रेटर अलीगढ़ को जल्द रफ्तार मिलने जा रही है, अलीगढ़ विकास प्राधिकरण करीब 830 एकड़ में विकसित हो रहे इस नए शहर में पहले चरण में 500 से 700 प्लॉट लॉटरी के जरिए आवंटित किए जाने की तैयारी में जुटा है, एडीए उपाध्यक्ष कुलदीप मीणा ने बताया आवासीय प्लॉट 72 से 450 वर्गमीटर तक के होंगे और प्रस्तावित कीमत करीब 23 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर रखी गई है, करीब 350 करोड़ रुपये की लागत से योजना विकसित हो रही है, दीपावली तक रजिस्ट्रेशन शुरू होने की उम्मीद है, अगले पांच से छह महीने में करीब तीन हजार घर उपलब्ध कराने का लक्ष्य है, थाना लोधा क्षेत्र में ग्रेटर अलीगढ़ योजना बनाई जा रही है.
0
0
Report

बारां में डोर-टू-डोर कचरा संग्रह फिर से शुरू, समझौते के बाद

Baran, Rajasthan:बारां में फिर शुरू हुई डोर-टू-डोर कचरा संग्रह व्यवस्था बारां शहर में घर-घर से कचरा संग्रह की व्यवस्था आज से फिर सुचारू हो गई है। एक दिन पहले ठेका कर्मचारियों द्वारा बहिष्कार कर देने से शहर की सफाई व्यवस्था लड़खड़ा गई थी। नगर परिषद सभापति शीतल कमल राठौर के प्रयासों से आज सुबह से ही कचरा संग्रह की गाड़ियां फिर से चलना शुरू हो गईं हैं। पूर्व सभापति कमल राठौर ने कर्मचारियों से वार्ता कर कचरा संग्रह व्यवस्था को सुचारૂ कराया। सभापति के हस्तक्षेप के बाद आज सुबह से ही नगरपरिषद की गाड़ियां घर-घर पहुंचकर कचरा लेने लगीं, जिससे शहरवासियों ने राहत की सांस ली है।
0
0
Report
Advertisement

लाडपुरा पंचायत में नईमुद्दीन गुड्डू चौथी बार प्रधान; न्याय और लोकतंत्र की जीत

Kota, Rajasthan:लाडपुरा पंचायत समिति में नईमुद्दीन गुड्डू ने चौथी बार संभाला प्रधान पद बोले—न्याय मिलने में देर हो सकती है, लेकिन अंधेर नहीं कोटा, 1 अक्टूबर। लाडपुरा पंचायत समिति के प्रधान नईमुद्दीन गुड्डू ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद गुरुवार को चौथी बार प्रधान पद का कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद गुड्डू ने इसे न्याय और लोकतंत्र की जीत बताया। गुड्डू ने कहा, “न्याय मिलने में देर हो सकती है, लेकिन अंधेर नहीं।” उन्होंने कहा कि जनता ने चुनाव में अपना जनादेश दिया है और आगामी पंचायत चुनाव में भी जनता अपना फैसला सुनाएगी। पदभार ग्रहण के दौरान कांग्रेस के देहात अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष आशु गंभीर, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुईजुद्दीन समेत बड़ी संख्या में लाडपुरा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं पार्षद गणों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। *बार-बार निलंबन को लेकर उठे सवाल* नईमुद्दीन गुड्डू के अनुसार, पिछले करीब डेढ़ वर्ष में उन्हें कई बार निलंबित किया गया और न्यायालय से राहत मिलने के बावजूद पदभार ग्रहण करने में उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इसे लेकर उन्होंने राज्य सरकार और पंचायत राज विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। प्रार्थी के अनुसार, 27 फरवरी 2025 को उन्हें नोटिस जारी कर एक माह में जवाब मांगा गया था, लेकिन उसी दिन करीब 29 सेकंड बाद निलंबन आदेश जारी कर दिया गया। इसके बाद 20 मार्च 2025 को न्यायालय से स्थगन आदेश मिला। आगे की न्यायिक कार्यवाही में भी सरकार की चुनौती खारिज होने के बावजूद उन्हें पदभार ग्रहण करने के लिए संघर्ष करना पड़ा। गुड्डू के अनुसार, 20 अगस्त 2025 को न्यायालय के निर्देश पर उन्हें पदभार ग्रहण कराया गया, लेकिन इसके तुरंत बाद पुराने मामले को आधार बनाकर दोबारा निलंबन की कार्रवाई की गई। इसके खिलाफ उन्होंने फिर न्यायालय की शरण ली। 17 फरवरी 2026 को न्यायालय ने निलंबन आदेशों पर रोक लगाते हुए पदभार सौंपने के निर्देश दिए। प्रार्थी का आरोप है कि 19 फरवरी को न्यायालय के आदेश की प्रमाणित प्रति संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराने के बावजूद तत्काल पदभार नहीं दिया गया। *निर्वाचित सदस्यों की भूमिका पर भी सवाल* प्रार्थी की ओर से यह भी सवाल उठाया गया है कि पंचायत समिति के 15 निर्वाचित सदस्यों को दरकिनार कर तीन सदस्यों में से एक को प्रधान का कार्यभार सौंपा गया। उनका कहना है कि यदि कार्यभार सौंपना आवश्यक था तो बहुमत के आधार पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया क्यों नहीं अपनाई गई। प्रार्थी के अनुसार इस पूरे प्रकरण में अब तक चार न्यायिक आदेश और करीब 48 न्यायिक तारीखें सामने आ चुकी हैं। उनका सवाल है कि यदि न्यायालय से बार-बार राहत मिल रही थी, तो प्रशासनिक स्तर पर आदेशों की पालना में देरी क्यों हुई। लाडपुरा का यह प्रकरण अब केवल प्रधान पद से जुड़े विवाद तक सीमित नहीं रहने का दावा किया जा रहा है। प्रार्थी के अनुसार, इससे निर्वाचित पंचायत संस्थाओं के अधिकार, लोकतांत्रिक प्रक्रिया और न्यायालय के आदेशों की पालना से जुड़े व्यापक सवाल भी सामने आते हैं। गुड्डू ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। वहीं, सरकार और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों का पक्ष सामने आने पर मामले की तस्वीर and स्पष्ट हो सकती है।
0
0
Report

83 वर्ष में भी सेवा का संकल्प, गोविंद राम मित्तल को वृद्धजनों का सम्मान

Kota, Rajasthan:वृद्धजनों की सेवा को बनाया जीवन का संकल्प, गोविंद राम मित्तल सम्मानित 83 वर्ष की उम्र में भी सेवा का सिलसिला जारी, वृद्धाश्रम से लेकर निशुल्क डायलिसिस और देह संस्कार तक की सेवाएं कोटा, 1 अक्टूबर। 83 वर्षीय गोविंद राम मित्तल ने वृद्धजनों की सेवा को अपने जीवन का संकल्प बनाया है। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान के लिए कोटा से चयनित मित्तल को वरिष्ठजनों के लिए किए जा रहे सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री निवास, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से वरिष्ठजनों से संवाद किया। कोटा में जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की संयुक्त निदेशक सविता कृष्णिया की उपस्थिति में सम्मान समारोह हुआ। वानप्रस्थ सेवा ट्रस्ट से जुड़े मित्तल ने बताया कि मानव सेवा समिति द्वारा संचालित अस्पताल में निशुल्क डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। लखावा में वृद्धाश्रम संचालित है, जहां चार धाम की यात्रा में असमर्थ वृद्धजनों के लिए मंदिर का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा शहर में निशुल्क देह संस्कार प्लांट भी संचालित किया जा रहा है। मित्तल ने कहा, “यह सम्मान मेरा नहीं, बल्कि उन सभी वृद्धजनों का सम्मान है, जिनकी सेवा को मैंने जीवन का संकल्प बनाया है.” कार्यक्रम में मनोज कुमार जैन सहित रजत सेवा संस्थान, वृद्धजन कल्याण समिति और गंगा विजन संस्थान के पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।
0
0
Report

मंदिर से माता की नथिया चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Manoj KumarManoj KumarFollow2m ago
Bbrasi, Uttar Pradesh:हिनौता के काली माता का नथिया चोरी ग्रामीण उग्र चहानिया स्थानीय क्षेत्र के बलुआ थाना अंतर्गत हिनौता गांव के काली मंदिर से माता काली के प्रतिमा से चोरों ने बीती रात नथिया चोरी कर ली रात में ही आसपास में सोए लोग जाग गए और 112 नंबर पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची 112 पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई कुछ ही देर बाद बलुआ थाने की पुलिस भी पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई। ग्रामीणों ने बताया 7000 के ऊपर की सोने की नथिया थी जिसको चोरों ने चोरी कर लिया है इस घटना से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है यदि शीघ्र इस चोरी की घटना का खुलासा नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे मंदिर के पूजारी संकट यादव ने बताया लगभग 12:30 बजे चोर आए थे जैसे ही मंदिर के दरवाजे का ताला तोड़ा बगल में सोया व्यक्ति जग गया और हमें फोन से सूचना दी। मैं भी मौके पर पहुंचा मैंने देखा की मोटरसाइकिल से चोर आए थे मंदिर से कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल खड़ा कर चोरी किये और मोटरसाइकिल से हम लोगों के सामने भाग गए ।रात में ही पुलिस को सूचना दे दी गई मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी मगर कोई निर्णय नहीं मिला।हम लोग चाहते हैं कि शीघ्र चोरी का खुलासा हो एवं चोर पकड़े जाएं एवं माता की नथिया बरामद हो नहीं तो हम लोग बड़े आंदोलन के लिए बातें होंगे
0
0
Report
Advertisement

वैशाली में तीन गोलियां, युवक की हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर

Hajipur, Bihar:वैशाली में अपराधियों का हौसला एक बार फिर बुलंद नजर आया है। सदर थाना क्षेत्र के बलवा कुंवारी गांव में एक युवक को बुलाकर अपराधियों ने गोली मार दी। युवक को एक-दो नहीं, बल्कि तीन गोलियां मारी गईं, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। गंभीर हालत में घायल युवक को पहले हाजीपुर सदर अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया।हाजीपुर सदर अस्पताल की हैं... जहां गोली लगने के बाद घायल पीयूष को इलाज के लिए लाया गया। जानकारी के मुताबिक पीयूष भोज खाने जा रहा था। इसी दौरान उसे किसी ने बुलाया। आरोप है कि बुलाने के बाद अपराधियों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से पीयूष गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों की मदद से घायल को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार और सदर थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। डॉक्टरों ने घायल पीयूष की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया है।फिलहाल पुलिस घटना के पीछे की वजह और गोली चलाने वालों की पहचान में जुटी है। तीन गोलियां चलने की इस वारदात ने इलाके में दहशत पैदा कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

विधायक ऋतु बनावत ने फ्रेशर्स-फेयरवेल में डांस कर माहौल रंगीन किया

Bharatpur, Rajasthan:बयाना(भरतपुर)फ्रेशर्स-फेयरवेल में छात्राओं के साथ थिरकीं विधायक ऋतु बनावत, जमकर झूमीं छात्राएं, देवनारायण राजकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुआ फ्रेशर्स एवं फेयरवेल समारोह, छात्राओं के साथ विधायक डॉ. ऋतु बनावत ने किया डांस, कार्यक्रम में छाया उत्साह और उमंग का माहौल, विधायक ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, नवप्रवेशित छात्राओं का किया स्वागत, विदा हो रही छात्राओं को दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं, छात्राओं को शिक्षा के साथ आत्मनिर्भरता, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारियों में आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित।
0
0
Report
Advertisement

भोपाल में अमित शाह का मिनट-टू-मिनट दौरा, संगठनों के साथ चर्चा

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपालअमित शाह का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम आज रात 09:05 बजे भोपाल पहुंचकर ताज होटल में करेंगे रात्रि विश्राम रात में ही संगठन और सरकार की लेंगे बैठक नेताओं को आपसी मनमुटाव, गुटबाजी, नाराजगी दूर करेंगे अमित शाह सत्ता, संगठन में तालमेल, समन्वय को लेकर देंगे दिशा निर्देश 3 अक्टूबर को कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल सुबह 11:00 बजे होटल ताज लेक फ्रंट से वाया रोड भेल दशहरा मैदान के लिए रवाना होंगे सुबह 11:25 बजे भेल दशहरा मैदान पहुंचेंगे सुबह 11:30 से दोपहर 12:00 बजे तक भेल दशहरा मैदान में नए आपराधिक कानूनों पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे दोपहर 12:05 से 1:05 बजे तक भेल दशहरा मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में शामिल होंगे दोपहर 1:05 बजे भेल दशहरा मैदान से होटल ताज के लिए रवाना होंगे दोपहर 1:30 बजे होटल ताज लेक फ्रंट पहुंचेंगे दोपहर 1:30 से 2:15 बजे तक का समय लंच के लिए आरक्षित लंच पर भी संगठन, सरकार से करेंगे चर्चा दोपहर 2:15 से शाम 4:15 बजे तक होटल ताज में मध्यप्रदेश सरकार और केंद्रीय गृह मंत्रालय के मध्य लंबित विषयों पर बैठक लेंगे शाम 4:15 से 5:15 बजे तक नारकोटिक्स पर प्रेस कांफ्रेंस के लिए समय आरक्षित शाम 5:15 बजे होटल ताज लेक फ्रंट से वाया रोड IISER के विस्तारित परिसर भौंरी के लिए रवाना होंगे शाम 5:40 बजे IISER के विस्तारित परिसर पहुंचेंगे शाम 5:45 से 6:00 बजे तक IISER के विस्तृत परिसर के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे शाम 6:00 बजे - IISER के विस्तारित परिसर से वाया रोड IISER मुख्य परिसर के रवाना होंगे शाम 6:05 बजे IISER मुख्य परिसर, भौरी पहुंचेंगे शाम 6:10 से 7:25 बजे तक IISER मुख्य परिसर में स्वामी विवेकानंद की नवनिर्मित प्रतिमा के अनावरण एवं शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे शाम 7:30 बजे IISER मुख्य परिसर से वाया रोड भोपाल स्टेट हैंगर के लिए रवाना होंगे शाम 7:45 बजे भोपाल स्टेट हैंगर पहुंचेंगे शाम 7:50 बजे विशेष विमान से भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना होंगे
0
0
Report

झाझा रेलवे क्रॉसिंग बंद: 25–30 हजार लोगों को परेशानी, ओवरब्रिज- अंडरपास की मांग

Jamui, Bihar:जमुई के झाझा प्रखंड में रेलवे द्वारा हरना सहित आसपास के दर्जनों गांवों के लंबे समय से इस्तेमाल किए जा रहे रास्ते को बंद किए जाने के बाद ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। हरना, बेलाटांड़, ढिपलपहाड़ी, निगोडीह, पहाड़पुरा, तेतरिया और ताराकुरा समेत कई गांवों के करीब 25 से 30 हजार लोग इससे प्रभावित होने की बात कही जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बीमार पड़ने पर इलाज के लिए झाझा, सिमुलतला या आसपास के अस्पतालों तक पहुंचने में काफी परेशानी होती है। करीब 500 मीटर की दूरी पर नेशनल हाईवे है, लेकिन बीच में रेलवे लाइन होने के कारण लोगों को लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। ऐसे में कई लोग मजबूरी में रेलवे क्रॉसिंग या रेलवे ट्रैक पार कर आवागमन कर रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और किसानों को हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से इस्तेमाल किए जा रहे रास्ते को बंद करने से पहले सुरक्षित वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए थी। ग्रामीणों की समस्या की जानकारी मिलने के बाद बांका सांसद गिरधारी यादव भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने सांसद के सामने अपनी समस्या रखते हुए रेलवे लाइन पर अंडरपास या ओवरब्रिज बनाने की मांग की। सांसद ने उचित व्यवस्था कराने की दिशा में पहल करने की बात कही। ग्रामीणों का कहना है कि यह सिर्फ आवागमन की समस्या नहीं है, बल्कि मरीजों के इलाज, बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ा मामला है। लिहाजा रेलवे और प्रशासन को जल्द सुरक्षित रास्ते की व्यवस्था करनी चाहिए। वहीं गिरधारी यादव के द्वारा रेल प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई इसके बाद दानापुर मंडल के डीआरएम संग्रह मौर्या के द्वारा इलाके का भ्रमण भी किया गया है अब देखना होगा कि लोगों को इससे निजात कब तक मिल पाता है। डीआरएम संग्रह मौर्या ने भी आश्वासन दिया है।
0
0
Report

जालौन में पुलिस चौकी से 100 मीटर की दूरी पर दंपती से तमंचे के बल पर लूट,

AdityaAdityaFollow13m ago
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पुलिस चौकी से 100 मीटर की दूरी पर दंपती से तमंचे के बल पर लूट, बाइक सवार तीन बदमाशों ने दंपति से लूट की वारदात को दिया अंजाम, त्रयोदशी कार्यक्रम से लौट रहे दंपति को तमंचा दिखाकर लूट की वारदात को दिया अंजाम, तमंचे की नोंक पर मंगलसूत्र, आभूषण और पर्स में रखे करीब 13 हजार लूटकर फरार हुए बदमाश, नरी गांव के आगे पहाड़गांव पुलिस चौकी से 100 मीटर की दूरी पर बदमाशों ने लूटपाट की घटना को दिया अंजाम, पुलिस चौकी से महज कुछ दूरी पर हुई लूटपाट की वारदात से पुलिस गस्त पर उठे सवाल, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी, जालौन के कैलिया थाना के पहाड़गांव चौकी क्षेत्र के नरी गांव के पास की घटना।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top