Hardoi - सुखेता नदी में डूबने से चार वर्षीय बालक की की हुई मृत्यु
ननिहाल में आए एक चार वर्षीय बालक की खेलते समय सुखेता नदी में डूब जाने से मौत हो गई. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. पुलिस को सूचना दी गई, सूचना पाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची. पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. लोनार थाना क्षेत्र के ग्राम सकरौली निवासी अय्यूब पुत्र सज्जन बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम शिरोमन नगर में अपने ससुराल आया हुआ था. बुधवार की शाम 4:00 बजे उसका चार वर्षीय पुत्र रेहान खेल रहा था और अचानक गायब हो गया. अय्यूब का ससुराल सुखेता नदी के किनारे है. डेढ़ घंटे बाद रेहान का शव उतराने लगा तो परिजनों ने उसे शाम छः बजे सुखेता नदी से बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद लाया गया. जहां डॉक्टरों ने बालक को मृत घोषित कर दिया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|