icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241001
Mohit SharmaMohit SharmaFollow10 Jan 2025, 09:12 am

Hardoi - जम्मूतवी जाने वाले 6 ट्रेनें हुई निरस्त, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

Hardoi, Uttar Pradesh:

जम्मूतवी रेलवे स्टेशन पर प्रस्तावित पुनर्विकास कार्य कराने को लेकर 15 जनवरी से 6 मार्च तक ट्रेनों को निरस्त करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। हरदोई से होकर जाने वाली 12469 कानपुर जम्मूतवी एक्सप्रेस 5,7,12, 14, 19, 21,26, 28 फरवरी व 5, 7 मार्च को निरस्त रहेगी, 12470 कानपुर जम्मूतवी एक्सप्रेस 4,6, 11 ,13, 18, 20,25, 27 फरवरी, 4 व 6 मार्च को निरस्त रहेगी। 13151 सियालदह एक्सप्रेस 1 मार्च से लेकर 4 मार्च तक निरस्त रहेगी डाउन में 13152 सियालदह एक्सप्रेस 3 मार्च से 6 मार्च तक निरस्त रहेगी,15651 लोहित एक्सप्रेस 3 मार्च को निरस्त रहेगी, डाउन में 15652 लोहित एक्सप्रेस 5 मार्च को निरस्त रहेगी। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रामनगर में बच्चों ने सांपों के डर को हराया: जानें बचाव के गुर

Ramanagara, Karnataka:वन्यजीव सप्ताह में बच्चों ने करीब से जाना सांपों का संसार, छूकर दूर किया डर, विशेषज्ञों ने सिखाए बचाव के तरीके, बच्चों को दी गई साँपों की महत्वपूर्ण जानकारी, अंधविश्वास से दूर रहने की अपील रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत आने वाले सिटी फारेस्ट में वन विभाग व वाइल्ड लाइफ आर्ट गैलरी के तत्वावधान में वन्यजीव सप्ताह के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया, इस दौरान बच्चों को बर्ड वॉचिंग कराई गई और जंगल, पर्यावरण तथा वन्यजीवों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. कार्यक्रम का सबसे आकर्षक और रोमांचक पहलू सांपों को लेकर आयोजित जागरूकता गतिविधि रही, जहां बच्चों को सांपों को करीब से देखने और छूकर महसूस करने का अवसर मिला. अक्सर सांप का नाम सुनते ही लोगों के मन में डर पैदा हो जाता है और कई बार जानकारी के अभाव में लोग सांपों को देखते ही मारने का प्रयास करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सभी सांप जहरीले नहीं होते और प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में उनकी भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इसी सोच को बच्चों तक पहुंचाने के लिए रामनगर वन प्रभाग के सिटी फारेस्ट में वन्यजीव सप्ताह के तहत एक अनूठा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. यहाँ बच्चों ने न केवल पक्षियों को करीब से देखा बल्कि सांपों के संसार को भी जाना खास बात यह रही कि जिन सांपों को देखकर शुरुआत में बच्चे घबरा रहे थे, उन्हीं सांपों को कुछ देर बाद बच्चों ने विशेषज्ञों की निगरानी में छूकर महसूस किया. इस अनुभव ने बच्चों के मन से सांपों को लेकर डर काफी हद तक कम कर दिया. रामनगर वन प्रभाग के सिटी फारेस्ट में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को प्रकृति और वन्यजीवों से रूबरू कराया गया. कार्यक्रम की शुरुआत बर्ड वॉचिंग से हुई, जहां बच्चों ने अलग-अलग प्रजातियों के पक्षियों को देखा और उनके रहन-सहन तथा पर्यावरण में उनकी उपयोगिता के बारे में जानकारी हासिल की. इसके बाद सेव द स्नेक सोसाइटी के विशेषज्ञों ने बच्चों को सांपों की विभिन्न प्रजातियों, उनके व्यवहार, पहचान और पारिस्थितिकी तंत्र में उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से समझाया, विशेषज्ञों ने बताया कि हर सांप जहरीला नहीं होता और अधिकांश सांप इंसानों से दूर रहना पसंद करते हैं, सांप चूहों जैसे जीवों की संख्या नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जिससे कृषि और पर्यावरण दोनों को लाभ मिलता है. कार्यक्रम के दौरान सांपों से बचाव और सर्पदंश की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों पर भी विशेष जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बच्चों को बताया कि सांप के काटने पर झाड़-फूंक, देसी उपचार और अंधविश्वास के चक्कर में समय बर्बाद नहीं करना चाहिए, पीड़ित को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाकर चिकित्सकीय उपचार दिलाना बेहद जरूरी है. साथ ही बताया गया कि घर खेत या आसपास सांप दिखाई देने पर उसे मारने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, बल्कि प्रशिक्षित रेस्क्यूअर की मदद लेनी चाहिए, ताकि सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़कर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके. कार्यक्रम की सबसे खास बात बच्चों का सांपों के साथ पहला अनुभव रहा, शुरूआत में सांपों को देखकर कुछ बच्चे सहमे और घबराए हुए नजर आए, लेकिन विशेषज्ञों की जानकारी और मार्गदर्शन के बाद उनका डर धीरे-धीरे कम होने लगा, बच्चों को सांपों को करीब से देखने और छूकर महसूस करने का अवसर भी मिला, वहीं छात्र सोमाक्ष श्रीवास्तव ने बताया कि पहले सांपों को देखते ही उन्हें डर लगता था, लेकिन विशेषज्ञों से जानकारी मिलने के बाद उनकी सोच में बदलाव आया है, अब उन्हें समझ में आ गया कि सभी सांप खतरनाक नहीं होते और उन्हें बिना वजह मारना गलत है, उन्होंने यह भी बताया कि सांप के काटने पर घबराने के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचना चाहिए. वन्यजीव सप्ताह के तहत आयोजित यहrogram बच्चों के लिए सिर्फ एक जागरूकता गतिविधि नहीं, बल्कि प्रकृति को समझने का एक अनूठा अनुभव भी रहा, जिन सांपों को देखकर बच्चे शुरुआत में डर रहे थे, उनसे करीब से छूने के बाद उनकी जिज्ञासा और समझ विकसित हुई, निश्चित तौर पर ऐसे कार्यक्रम आने वाली पीढ़ी को वन्यजीवों के प्रति संवेदनशील बनाने के साथ ही संरक्षण की जिम्मेदारी का एहसास कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.
0
0
Report

धोलीपाल, हनुमानगढ़ में चोरी के बाद तीन वाहनों में आग, 51 तोला सोना और 10 लाख नकद चोरी

Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan)\n(Dist. Stringer - Kuldeep Sharma)\nधोलीपाल में चोरी के बाद तीन वाहनों में आग लगा दी गई. घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद खड़े तीन वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया. चोरी के अनुमानित सामान में करीब 51 तोला सोना और 10 लाख रुपए नकद शामिल हैं. चोरों ने घर के बाहर खड़ी स्कार्पियो और दो कैंपर गाड़ियों को आग के हवाले कर मौके से फरार हो गए. थाना प्रभारी के अनुसार देर रात अज्ञात युवक घर में घुसे और पहले चोरी की वारदात को अंजाम दिया, फिर वाहनों में आग लगा दी. आग लगने से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. पुलिस मौके पर पहुंची और मौके का मुआयना किया. FSЛ टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए. अज्ञात आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए खोज जारी है. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज समेत तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच चल रही है.
0
0
Report
Advertisement

हनुमानगढ़ के दानिश भांभू राजस्थान रणजी टीम में चयनित

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ के दानिश भांभू का राजस्थान रणजी ट्रॉफी टीम में चयन हनुमानगढ़ जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेट खिलाड़ी दानिश भांभू का राजस्थान रणजी ट्रॉफी टीम में चयन हुआ है। राजस्थान क्रिकेट संघ द्वारा जारी सूचना के अनुसार दानिश भांभू को राजस्थान टीम में शामिल किया गया है। राजस्थान रणजी ट्रॉफी टीम के आगामी मैच राजस्थान-तमिलनाडु के बीच 11 से 14 अक्टूबर 2026 तक तथा राजस्थान-रेलवे के बीच 18 से 21 अक्टूबर 2026 तक जयपुर में खेले जाएंगे। दानिश भांभू को टीम कैंप के लिए 4 अक्टूबर 2026 को जयपुर स्थित RCA एकेडमी में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला क्रिकेट संघ, हनुमानगढ़ के सचिव मनीष धारणिया ने दानिश भांभू के राजस्थान की रणजी ट्रॉफी टीम में चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि दानिश की कड़ी मेहनत, प्रतिभा और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उनके चयन से हनुमानगढ़ के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों में भी उत्साह और प्रेरणा का संचार हुआ है।
0
0
Report

बस्तर में कांग्रेस का नब्ज टटोलने आए वन मंत्री केदार कश्यप

Begun, Rajasthan:रायपुर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत के आगामी दौरे पर मंत्री केदार कश्यप का बयान उनका स्वागत है.. बस्तर में कांग्रेस का नब्ज टटोलने आ रहे हैं.. कांग्रेस ने बस्तर की चिंता कभी नहीं की है; केवल राजनीति करने की दृष्टि से आते हैं.. जब सत्ता में होते हैं तो उनका रवैया सौतेले भाई के तरह होता है.. किस तरह से पक्षपात करते हैं.. नक्सलवाद से ग्रसित रहा बस्तर उनके नीति की वजह से.. बस्तर में जाकर अपना नब्ज टटोलेंगे..बस्तर में पार्टी किस तरह से स्वागत करती है या पार्टी देती है ये देखना होगा.. कांग्रेस द्वारा बाढ़ ग्रसित क्षेत्रों में मुआवजा आवंटन पर पक्षपात का आरोप मामले में कहा- सभी ग्रसित क्षेत्रों में आरबीसी 6,4 के तहत मुआवजा दिया जाएगा.. कांग्रेस भ्रम फैलाने की कोशिश ना करने.. जब यहाँ मौत होती थी तो पचास लाख देने की बात आई तो दिए नहीं.. और यूपी जाकर करोड़ो रुपये देने की बात करते थे.. यहाँ के जनता को लेकर कांग्रेस का कोई उद्देश्य नहीं है.. कांग्रेस भ्रम फैलाने का काम कर रही है वनतारा के एक्सपर्ट्स आएँगे छत्तीसगढ़.. मामले में वन मंत्री केदार कश्यप का बयान- वनतारा में टेक्नोलॉजी का बेहतर उपयोग होता है.. बहुत कुछ हेल्प ले रहे हैं.. अंतर्राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ वनतारा में हैं.. जंगल सफारी में भी वन्य जीवों की वृद्धि हो रहा है.. हमारे समूह के माध्यम से जू को अपडेट किया जा रहा है.. पीएम मोदी ने उसका उद्घाटन किया था..
0
0
Report
Advertisement

मुजफ्फरपुर में डायल 112 टीम की पिटाई वायरल, SDPO ने जांच का आदेश दिया

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में पुलिसकर्मियों का अमानवीय चेहरा देखने को मिला है, जहां महिलापुलिस कर्मियों के द्वारा एक महिला का पिटाई किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि कुछ महिला पुलिसकर्मियों के द्वारा एक महिला के साथ पिटाई की जा रही है और महिला चीख चिल्ला रही है। स्थानीय लोग विरोध कर रहे थे तो पुलिसकर्मियों ने महिला को छोड़ दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने महिला को इलाज के लिए कांटी के पीएचसी में ले गए, जहां महिला का इलाज कराया गया। इलाज के दौरान एक महिला पुलिसकर्मी भी पीड़ित महिला के साथ दिख रही है। दरअसल बताया जा रहा है कि कांटी थाना क्षेत्र के नरसंडा गांव में रहने वाले एक युवक और युवती ने लव मैरिज की, लड़की अपने पति के साथ ससुराल में रहने आ गई। कुछ दिन रहने के बाद ससुराल वालों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। जब लड़की ने विरोध किया तो उसके साथ पिटाई की गई, और डायल 112 की टीम को सूचना दी गई। जब डायल 112 टीम आई तो महिला को पकड़कर ले जाने लगी; जिसका महिला ने विरोध किया तो डायल 112 पर आई महिला पुलिसकर्मियों ने उस लड़की के साथ बेरहमी से पिटाई की। स्थानीय लोगों के विरोध के बावजूद डायल 112 की टीम वापस लौट गई, लेकिन इसी बीच डायल 112 टीम की महिला पुलिसकर्मियों द्वारा उस महिला की पिटाई किए जाने का वीडियो बना लिया गया और वायरल कर दिया गया। वीडियो में स्पष्ट था कि कुछ स्थानीय लोग उसे घर में ले जाकर उसके ससुराल वाले घर में ताला लगवाने की कोशिश करते हैं, फिर स्थानीय पुलिस के साथ उसे इलाज के लिए कांटी पीएससी में भर्ती कराया गया। पूरे मामले को लेकर SDPO सुचित्रा कुमारी ने बताया कि एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कांटी थाना क्षेत्र के नरसंडा गांव डायल 112 की टीम के द्वारा एक महिला के साथ मारपीट और अमानवीय व्यवहार देखने को मिल रहा है, जिसे जांच कराई जा रही है और इसमें जो भी पुलिसकर्मी दोषी पाए जाएंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी.
0
0
Report

ब्रेस्ट कैंसर में पैथोलॉजी की सटीकता से इलाज तय, कॉन्फ्रेंस में जोर

Rohtak, Haryana:ब्रेस्ट कैंसर वैश्विक चुनौती, पैथोलॉजी की सटीक जांच से ही तय होता है मरीज का इलाज 16 राज्यों से 400 डेलीगेट पहुंचे रोहतक भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय रोहतक के पैथोलॉजी विभाग द्वारा आयोजित 2 दिवसीय ब्रेस्ट पैथोलॉजी इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस एवं वर्कशॉप का शनिवार को सुश्रुत ऑडिटोरियम में भव्य शुभारंभ हुआ। कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. एच.के. अग्रवाल ने किया और कॉन्फ्रेंस के सोवेनियर को रिलीज पैथोलॉजी विभाग द्वारा इतने महत्वपूर्ण विषय पर अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन करने के लिए डॉ सुनीता सिंह ओर डॉ संजय कुमार की टीम बधाई की पात्र है। आज दुनियाभर में ब्रेस्ट कैंसर सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। हर साल लाखों महिलाएं इसकी चपेट में आ रही हैं और चिंता की बात यह है कि अब यह बीमारी कम उम्र की युवतियों में भी तेजी से फैल रही है। डॉ अग्रवाल ने कहा कि ब्रेस्ट पैथोलॉजी एक ऐसा क्षेत्र है जहां डायग्नोसिस ही केयर है। पैथोलॉजिस्ट जो क्रिटिकल इनफार्मेशन देता है, उसी के आधार पर सर्जन और ऑन्कोलॉजिस्ट मरीज का पूरा इलाज तय करते हैं। अगर पैथोलॉजी रिपोर्ट सटीक है तो इलाज सही दिशा में जाएगा, अगर थोड़ी सी भी चूक हुई तो इलाज गलत दिशा में जा सकता है। इसलिए इस कॉन्फ्रेंस का महत्व और भी बढ़ जाता है। डॉ. एच के अग्रवाल ने कहा कि ऐसी कॉन्फ्रेंस और वर्कशॉप हमें एक ऐसा प्लेटफार्म देती हैं जहां हम अपने कठिन केस और चुनौतियों को एक्सपर्ट के साथ डिस्कस कर सकते हैं। उन्होंने अमेरिका से आए डॉ. कमलजीत सिंह, प्रोफेसर ब्राउन यूनिवर्सिटी और डॉ. विदु कौशिक का विशेष रूप से धन्यवाद किया जो हमारे संस्थान के छात्रों की एकेडमिक ग्रोथ के लिए इतनी दूर से आए हैं। डॉ एच के अग्रवाल ने बताया कि हमारा उद्देश्य एडवांस पैथोलॉजी को पेशेंट केयर में ट्रांसलेट करना है। मेडिकल एजुकेशन और रिसर्च में एक्सीलेंस बढ़ाना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने युवा पीजी छात्रों से आग्रह किया कि वे इस मौके का पूरा फायदा उठाएं, डिफिकल्ट केसों पर खुलकर चर्चा करें और अपना ज्ञान बढ़ाएं तकनीक सीखकर बेहतर पेशेंट केयर देना। दो दिन में हम ब्रेस्ट पैथोलॉजी की लेटेस्ट तकनीक, स्लाइड बेस्ड लर्निंग और डायग्नोस्टिक चुनौतियों पर सीखेंगे। देशभर से अपने क्षेत्र के महारथी आए हुए हैं और दो इंटरनेशनल फैकल्टी भी हमें गाइड करेंगी। जो ज्ञान यहां से मिलेगा वह सीधा मरीजों के इलाज में काम आएगा। डॉ सुनीता सिंह ने बताया कि हरियाणा मेडिकल काउंसिल ने इस कॉन्फ्रेंस को 8 क्रेडिट ऑवर दिए हैं कॉन्फ्रेंस में इस बात पर चिंता जताई गई कि पहले ब्रेस्ट कैंसर 45-50 साल के बाद होता था, लेकिन अब 25-35 साल की युवतियों में भी इसके मामले तेजी से आ रहे हैं। विशेषज्ञों ने बताया कि इसके पीछे देर से शादी, देर से मां बनना, ब्रेस्ट फीडिंग कम कराना, मो Tata, जंक फूड, शारीरिक गतिविधि कम होना, तनाव, हार्मोनल असंतुलन और परिवार में कैंसर का इतिहास बड़े कारण हैं। युवतियों में जागरूकता की कमी के कारण वे गांठ को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देती हैं, जब तक डॉक्टर के पास पहुंचती हैं तब तक बीमारी एडवांस स्टेज में पहुंच चुकी होती है 16 राज्यों के करीब 50 मेडीकल कॉलेजों के करीब 400 डेलीगेट आए हैं। उन्होंने कहा कि पैथोलॉजिस्ट को हर कैंसर को बारीकी से देखना होता है। ब्रेस्ट कैंसर में ट्यूमर का साइज, ग्रेड, हार्मोन रिसेप्टर,स्टेटस सब कुछ पैथोलॉजी ही तय करता है। थोड़ी सी गलती मरीज के इलाज को गलत दिशा में ले जा सकती है, इसलिए पैथोलॉजिस्ट का रोल सबसे अहम है
0
0
Report
Advertisement

हांसी के सिसाय पुल के पास बस-ट्रक भिड़ंत, 20-25 घायल

Hansi, Haryana:हाँसी हांसी के सिसाय पुल के पास नेहरू कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई निजी बस 20-25 यात्री घायल, कई गंभीर घायलों को हिसार किया रेफर बरवाला से हांसी आ रही थी निजी बस, टक्कर के बाद मची चीख-पुकार घायल यात्री पूनम बोली- सामने से आए ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर हांसी में सिसाय पुल के नजदीक एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बरवाला से हांसी की ओर आ रही एक निजी बस की सामने से आ रहे ट्रक के साथ जोरदार आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा राजकीय महाविद्यालय के पास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।हादसे में करीब 20 से 25 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। घायलों में महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल हैं। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर उपचार के लिए नागरिक अस्पताल हांसी पहुंचाया गया। आपको बता दे कि रविवार सुबह करीब 11 बजे निजी बस बरवाला से हांसी की तरफ आ रही थी। जैसे ही बस राजकीय महाविद्यालय के पास सिसाय पुल के नजदीक पहुंची, उसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकाला। कई घायलों को निजी वाहनों और अन्य साधनों से नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में एक साथ बड़ी संख्या में घायल पहुंचने के बाद चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने तत्काल उपचार शुरू किया। बताया जा रहा है कि हादसे में कई यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कई यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए हिसार रेफर किया गया है। वहीं, अन्य घायलों का नागरिक अस्पताल हांसी में उपचार चल रहा है। हादसे में घायल यात्री पूनम ने बताया कि वह बरवाला से हांसी आ रही थी। पूनम के अनुसार सामने से आए ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि आगे बैठे यात्रियों को गंभीर चोटें आईं और कई लोग घायल हो गए। पूनम ने बताया कि उसे भी चोट लगी है。 दुर्घटना के बाद सड़क पर दोनों वाहनों के क्षतिग्रस्त होने के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को संभाला और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। दोनों वाहनों से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ है। हालांकि दुर्घटना की वास्तविक वजह पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी。 हादसे की सूचना मिलने के बाद घायलों के परिजन भी नागरिक अस्पताल हांसी पहुंचने लगे। फिलहाल पुलिस घायलों और प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटा रही है।
0
0
Report

केदारनाथ धाम में आस्था का सैलाब, भक्तों की भीड़ चरम पर पहुँची

Routhiya, Uttarakhand:विश्व प्रसिद्ध बाबा केदारनाथ धाम में इन दिनों आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। छुट्टियों और वीकेंड के चलते केदारनाथ में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। 3 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक 14 हजार 230 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। इसके साथ ही इस यात्रा सीजन में केदारनाथ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 16 लाख 21 हजार 914 पहुंच गया है。 वीओ : केदारनाथ धाम में इन दिनों हर तरफ श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आ रही है। 2 अक्टूबर की शाम 5 बजे से 3 अक्टूबर की शाम 5 बजे तक कुल 14 हजार 230 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। इनमें 8 हजार 705 पुरुष, 5 हजार 444 महिलाएं और 81 बच्चे शामिल रहे। लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या से साफ है कि यात्रा अब चरम पर पहुंच रही है。 वीओ : छुट्टियों के चलते पिछले तीन-चार दिनों से केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की आवाजाही और बढ़ी है। मंदिर समिति, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और केदार सभा के सदस्य श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन कराने में जुटे हैं। केदारपुरी में व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि धाम पहुंचने वाला हर श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर सके。 बाईट : विनीत पोस्ती, सदस्य, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति वीओ : मंदिर समिति के सदस्य विनीत पोस्ती ने बताया कि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में यात्रा व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। मंदिर समिति ने केदारनाथ आने वाले श्रद्धालुओं से शासन-प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और यात्रा को मंगलमय बनाने की अपील की है।
0
0
Report

अमरोहा में फर्जी UPI स्क्रीनशॉट से ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

Amroha, Uttar Pradesh:फर्जी UPI स्क्रीनशॉट के जरिए अमरोहा में दुकानदारों से ठगी करने वाले गिरोह का मामला सामने आया है। आरोप है कि ठग दुकानों पर जाकर सामान खरीदते हैं और भुगतान के नाम पर मोबाइल पर दिखाए गए फर्जी UPI स्क्रीनशॉट दिखाकर सामान लेकर फरार हो जाते हैं। मोहल्ला किशनगढ़ निवासी दुकानदार अमर सिंह चौहान की दुकान को भी ठगों ने कई बार निशाना बनाया। अलग-अलग मौकों पर फर्जी भुगतान के स्क्रीनशॉट दिखाकर ठग करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान लेकर रफूचक्कर हो गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया है और गिरोह के अन्य सदस्यों व पूर्व की घटनाओं की जानकारी जुटाई जा रही है। दुकानदारों से अपील की गई है कि केवल स्क्रीनशॉट देखकर भुगतान की पुष्टि न करें और सामान देने से पहले बैंक खाते में रकम आने की जाँच जरूर करें।
0
0
Report
Advertisement

प्रेमा नंद बाबा की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री को पत्र, गुटों का विवाद

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा---प्रेमा नंद बाबा की सुरक्षा के लिए लिखा मुख्यमंत्री को पत्र , फलाहारी महाराज के बयान से मचा हड़कंप, आश्रम में हैं दो गुट, असली संत और नकली संत महाराज जी केलिकुंज भूमाफिया वाले ग्रुप से आहत होकर बेलवन वाले आश्रम गए केलिकुंज वाले गुट में प्रोपर्टी का धंधा करने वालों संतों से दुखी हैं प्रेमा नंद बाबा , प्रॉपर्टी के लिए बाबा से है नाराज है दूसरा गुट केली कुंज आश्रम में कुछ आपराधिक किस्म के लोग छुपे हैं , जिन्होंने महाराज जी की आड़ में 14 आश्रम बना लिए हैं प्रेमा नंद बाबा के साथ सभी तपस्वी संत बेलवन आश्रम चले गए प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा देश हित में है जरूरी केलिकुंज आश्रम गुट से बच्चे हुए गायब किडनी चोर माफिया भी कर सकते हैं बच्चों को गायब दूसरे गुट के कुछ भूमाफिया संतों की वजह से प्रेमा नंद बाबा की जान को खतरा है महाराज जी की छवि को धूमिल करने में भूमाफिया संतों की है भूमिका
0
0
Report

भदोही कालीन एक्सपो से पहले बीजेपी ने सपा पर निशाना, निवेशकों ने किया आकर्षण

Noida, Uttar Pradesh:भदोही में कार्पेट एक्सपो की शुरुवात से पहले बीजेपी ने सपा पर साधा निशाना भदोही कालीन के लिए मशहूर था, लेकिन सपा राज में छवि खराब हो गई - मिर्जापुर जैसी फिल्मों में 'कालीन भैया' जैसा माफिया किरदार बनने लगा सपा राज में उत्तर प्रदेश में One District, One Mafia का दौर था योगी आदित्यनाथ के आने के बाद One District, One Product योजना शुरू हुई, भदोही की कालीन की चमक वापस आई अब कालीन बिछाकर निवेशकों का सम्मान हो रहा है सिर्फ नोएडा में नहीं, अब भदोही जैसे जिलों में भी एक्सपो और निवेशक सम्मेलन हो रहे हैं, बड़ी संख्या में निवेशक आ रहे हैं बिजली, सड़क, कानून-व्यवस्था - हर स्तर पर चहुंमुखी विकास हुआ है भदोही जैसे जिले अब यूपी के नए ग्रोथ इंजन बन गए हैं और प्रदेश को तेजी से आगे ले जा रहे
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top