icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241401
Deepak DixitDeepak DixitFollow23 Jan 2025, 03:53 am

Hardoi-ओरल हेल्थ कैंप में 45 मरीज का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

सवायजपुर, Uttar Pradesh:हरदोई के सवायजपुर कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ओरल हेल्थ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कैंप में कुल 45 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण और इलाज किया गया। विशेषज्ञ ने दांत में पानी लगना, मसूड़ों की सूजन, दांत दर्द और अन्य समस्याओं से पीड़ित मरीजों का उपचार किया। मरीजों को दांतों की सफाई और स्वास्थ्य बनाए रखने के तरीकों की जानकारी भी दी गई। इस मौके पर दंत चिकित्सक डॉ मुजीब अंसारी ने कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें उचित परामर्श व इलाज प्रदान करना था बताया कि एक गंभीर मरीज को जिला चिकित्सालय भी रेफर किया गया इस दौरान डेंटल हाइजीनिस्ट अविनाश सिंह, फार्मासिस्ट अमरेश वाजपेई भी मौजूद रहे।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आरजीपीवी के नाम बदले जाने पर कांग्रेस बोली: पेपर लीक रोकने पर काम करें

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल राजीव गांधी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का नाम बदले जाने पर कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक का बयान नाथूराम गोडसे के नाम पर रख दें विश्विद्यालय का नाम राज्य सरकार ने कैबिनेट में आरजीपीवी का नाम बदलने का प्रस्ताव पारित किया नाम बदलने से काम नहीं चलेगा काम में सुधार कीजिए पेपर लीक को रोकिए जो भारत रत्न रहे हैं जिन्होंने देश को कंप्यूटर क्रांति दी है ऑप्टिकल फाइबर सिस्टम दिया है इंटरनेट ब्लॉगिंग दी है जिनका आधुनिक भारत में योगदान है उसका नाम हटा रहे हैं जिन्होंने देश के विकास में योगदान दिया हो चाहे जवाहरलाल नेहरू इंदिरा गांधी को राजीव गांधी हो उन सब का नाम यह बदलना चाहते हैं。 बाइट मुकेश नायक कांग्रेस प्रदेश मीडिया विभाग अध्यक्ष
0
0
Report

घाटमपुर में ATM चोरों का प्रयास; DVR और बैट्री चोरी

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर घाटमपुर में ATM तोड़ने का प्रयास बैट्री और DVR उखाड़ ले गए चोर, मुख्य चौराहे पर हुई चोरी, पुलिस जांच में जुटी घाटमपुर में चोरों ने देर रात ATM को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। पतारा कस्बे के तिलसड़ा मोड़ स्थित हिटाची ATM को तोड़कर रुपये निकालने का प्रयास किया गया। हालांकि चोर ATM तोड़ने में सफल नहीं हो सके। इसके बाद पीछे रखी बैट्री और CCTV कैमरों की DVR मशीन उखाड़कर अपने साथ ले गए। मुख्य चौराहे पर हुई चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घाटमपुर थाना क्षेत्र के पतारा कस्बे के तिलसड़ा मोड़ पर हिटाची कंपनी का ATM लगा हुआ है। मंगलवार देर रात अज्ञात चोरों ने ATM को निशाना बनाया। चोरों ने ATM मशीन को तोड़कर उसमें रखी नकदी निकालने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद भी जब वह ATM को तोड़ने में सफल नहीं हुए तो चोरों ने वहां लगे अन्य उपकरणों को निशाना बना लिया। चोर ATM के पीछे रखी बैट्री को उखाड़कर अपने साथ ले गए। इसके साथ ही ATM परिसर में लगे CCTV कैमरों की DVR भी निकाल ली। माना जा रहा है कि चोरों ने CCTV की रिकॉर्डिंग को अपने कब्जे में लेने के लिए DVR को चोरी किया, ताकि उनकी पहचान न हो सके। घटना की जानकारी सुबह होने पर आसपास के लोगों और ATM से जुड़े कर्मचारियों को हुई। मुख्य चौराहे पर ATM में चोरी के प्रयास की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया।सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ATM और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटना से जुड़े साक्ष्यों को जुटाने के साथ ही आसपास लगे अन्य CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात में कितने चोर शामिल थे और वह किस दिशा से आए और किस रास्ते से फरार हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।
0
0
Report

बारिश से धंसी लिंक रोड, कौशांबी में आवागमन ठप

AMALI MUKTAJust now
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:बारिश से धंसी सड़क, आवागमन बाधित कौशांबी ज़िले में दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिराथू तहसील के बागबंसी गांव में बारिश के चलते लिंक रोड का एक बड़ा हिस्सा धंस गया है। सड़क धंसने से कई फीट गहरा गड्ढा हो गया है, जिसके चलते कई गांवों का आवागमन प्रभावित हो गया है। लेहदरी-लखनऊ मार्ग को जोड़ने वाला यह लिंक रोड अब राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। तस्वीरें सिराथू तहसील के बागबंसी गांव की हैं, जहां लगातार हो रही बारिश के बाद सड़क अचानक धंस गई। सड़क धंसने से बीच रास्ते में कई फीट गहरा गड्ढा बन गया है। लिंक रोड के धंसने से इस रास्ते से गुजरने वाले ग्रामीणों और राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई गांवों का सीधा संपर्क प्रभावित हुआ है और लोगों को दूसरे रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। यह लिंक रोड लेहदरी-लखनऊ मार्ग को जोड़ता है। ऐसे में सड़क धंसने से इलाके में आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो परेशानी और बढ़ सकती है। बारिश के बीच सड़क धंसने की सूचना के बाद अब ग्रामीणों की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर है। लोगों ने जल्द से जल्द गड्ढे की मरम्मत कराकर आवागमन बहाल कराने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

फरीदाबाद के सुरेंद्र डोसा छोले वाले की दुकान से चोर ने तीन मोबाइल चुराए

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद एनआईटी-2 में सुरेंद्र डोसा छोले वाले की दुकान में चोरी, तीन मोबाइल लेकर फरार चोर CCTV में कैद फरीदाबाद: एनआईटी नंबर-2 स्थित मशहूर सुरेंद्र डोसा छोले वाले की दुकान में देर रात करीब ढाई बजे चोर छत के रास्ते से अंदर घुस गया। चोर ने किसी तरह दरवाजा खोला और दुकान के अंदर बने कमरे में सो रहे वर्करों के तीन मोबाइल फोन चोरी कर लिए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें चोर दबे पांव दुकान में प्रवेश करता दिखाई दे रहा है। CCTV में चोर का चेहरा भी साफ नजर आ रहा है। दुकान मालिक ने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस को दे दी है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर चोर की पहचान और तलाश में जुटी हुई है।
0
0
Report

झारखंड बीजेपी सांसद-विधायक ने मुख्य सचिव को ज्ञापन देकर CBI जांच की मांग

Ranchi, Jharkhand:रांची भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में पार्टी के सभी सांसद एवं विधायक ने प्रोजेक्ट भवन में मुख्य सचिव मुलाकात किया। प्रोजेक्ट भवन स्थित मुख्य सचिव के कार्यालय में मिल कर मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा। साथ में झारखंड बीजेपी के प्रदेश पदाधिकारी भी मुख्य सचिव को ज्ञापन सौपने प्रोजेक्ट भवन में मौजूद रहे। झारखंड में छात्रों पर हुए एफआईआर और jpsc/jssc परीक्षा में हुई धांधली को लेकर cbi जांच की मांग और दोषी पदाधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा。
0
0
Report

बांसवाड़ा के नगर निकाय चुनाव: बागी उम्मीदवारों से चौंकाने वाला मोड़

Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा तीन नगर निकाय चुनाव में 105 वार्ड में 397 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है, नाम वापसी की अंतिम तिथि कल यानि 3 सितंबर है, पर कांग्रेस और बीजेपी पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर बागी होकर निर्दलीय दावेदारी कई लोगों ने ठोक रखी है। सबसे ज्यादा बांसवाड़ा नगर परिषद के 60 वार्ड में बीजेपी कांग्रेस के नाराज नेता चुणावी मैदान में है, अब बीजेपी और कांग्रेस के नेता इन सभी बागी प्रत्याशियों को नामांकन वापिस लेने के लिए मना रहे है, पर कई प्रत्याशी तों अपना फोन बंद कर बैठे है और कई तों जिले से बाहर चले गए है, अब दोनों प्रमुख पार्टियों के लिए यह एक खतरे की घंटी है। अगर बागी को नहीं बिठाया तो दोनों पार्टियों को नुकसान है। बांसवाड़ा नगर परिषद... बांसवाड़ा नगर परिषद के 60 वार्ड में 213 प्रत्याशी मैदान में है जिसमें से 26 बीजेपी और 23 कांग्रेस के बागी भी मैदान में है, अब दोनों पार्टी आज और कल इन बागियो को मनाने में जुटी हुई है, अगर यह नहीं माने तो दोनों पार्टियों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। परतापुर - गढ़ी नगर पालिका.... परतापुर - गढ़ी नगर पालिका के 25 वार्ड में 138 प्रत्याशी चूनाव लड़ रहे है, यहां भी बीजेपी और कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने से नाराज कार्यकर्त्ता और नेताओं ने अपना नामांकन दाखिल किया और निर्दलीय चुनाव मैदान में उतर चुके है, यहां भी बीजेपी और कांग्रेस नेता इनको मनाने में लगे हूए है। अगर यहां भी बागी निर्दलीय खड़े रहे तो दोनों पार्टी को नुकसान है। कुशलगढ़ नगर पालिका... बांसवाड़ा जिले की कुशलगढ़ नगर पालिका के 20 वार्ड में 52 प्रत्याशी चुनाव अभी लड़ रहे है, यहां भी टिकट नहीं मिलने से नाराज कार्यकर्त्ताओं ने निर्दलीय नामांकन भरा है और अब इनको भी मनाने का काम पार्टी के नेता कर रहे है। वीओ - नामांकन
0
0
Report
Advertisement

धौलपुर के मचकुंड तीर्थ में गंदा पानी, फव्वारे-लाइटें बदहाल, श्रद्धालु भयभीत

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर। जिले का प्रसिद्ध आस्था केंद्र तीर्थराज मचकुंड इन दिनों बदहाली की मार झेल रहा है। सरोवर के पानी में गंदगी, काई और कचरा जमा हो गया है। लाखों रुपए की लागत से लगाए गए फव्वारे लंबे समय से बंद पड़े हैं और कंडम हो चुके हैं। पहले शाम के समय सरोवर पर लगी रंग-बिरंगी लाइटों से नजारा मनमोहक लगता था। लाइट एंड साउंड शो में मचकुंड की पौराणिक कथाएं इमारतों पर दिखाई जाती थीं, जिसे देखने बड़ी संख्या में पर्यटक आते थे, अब व्यवस्था बंद है। बंदर की अधिक संख्या से श्रद्धालु आने से कतराते हैं, बंदर प्रसाद छीन लेते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सरोवर की सफाई, फव्वारे चालू करने और लाइटें बहाल करने की मांग की है।
0
0
Report

बेतिया में पुलिस के विरोध के बीच शव रखकर सड़कों पर जाम, प्रदर्शन

Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां पुलिस के खिलाफ आक्रोशित लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया है सड़क पर शव रख ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया है बता दे कल कुमारबाग थाना अंतर्गत तुरहापट्टी गांव के सरेह में आदित्य का शव मिला था अपराधियों ने हत्या को अंजाम दे शव को ठिकाने लगा फरार हो गए थे आज सुबह जैसे ही पोस्टमार्टम से शव गांव आया लोग आक्रोशित हो गए चनपटिया बेतिया मुख्यमार्ग पर शव रख सड़क को जाम कर दिया गया घंटों यातायात बाधित रहा आक्रोशित परिजन ग्रामीण अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे कड़ी मशक्कत कर पुलिस ने लोगों को समझा बुझा सड़क जाम हटवाया
0
0
Report

बिहार में घर-घर स्वास्थ्य स्क्रीनिंग से स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार

Pariaunna, Bihar:स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर एवं सुदृढ़ बनाने तथा लोगों को उनके घर के नजदीक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहारशरीफ अस्पताल में ‘चिकित्सा आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मौके पर बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार, जिलाधिकारी उदिता सिंह, सिविल सर्जन एवं अस्पताल के उपाधीक्षक मौजूद रहे। इस दौरान मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार और जिलाधिकारी उदिता सिंह ने स्वयं भी अपना स्वास्थ्य जांच करवाया और अभियान की शुरुआत का संदेश दिया। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुरू की गई यह एक अच्छी पहल है। ‘चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान के माध्यम से स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर लोगों की स्वास्थ्य जांच करेंगे। जांच के दौरान किसी व्यक्ति में बीमारी के ल Closelylक्षण पाए जाते हैं तो उसकी पहचान कर बीमारी से संबंधित आवश्यक जानकारी और उससे बचाव एवं उपचार के बारे में बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों में किसी तरह की बीमारी नहीं पाई जाएगी, उन्हें भी अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने और भविष्य में बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि समय रहते बीमारियों की पहचान हो और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। ग्रामीण विकास मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग और बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस अभियान से आम लोगों को काफी लाभ मिलेगा।
0
0
Report
Advertisement

जामनेर में चार एकड़ कपास Rotavator से खेत बर्बाद, बारिश ने बढ़ाई परेशानियाँ

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव,जामनेर जळगावच्या जामनेर तालुक्यातील होळहवेली तांडा येथील शेतकऱ्याने चार एकर कापूस पिकावर फिरवले रोटाव्हेटर पावसाने दीड महिन्यापासून दिली हुलकावणी त्यामुळे शेतकऱ्याने चार एकर कापूस केला जमीनदोस्त गेल्या दीड महिन्यापासून पावसाने पाठ फिरवल्याने कापसाची वाढ खुंटली आणि पीक हळूहळू कोमेजू लागले होते पीक वाचवण्यासाठी पवार यांनी उपलब्ध पाण्यातून बादलीने पाणी देत कापूस जगविण्याचा आटोकाट प्रयत्न केला मात्र उपयोग झाला नाही. शेतकरी रमेश पवार यांनी चार एकर क्षेत्रात कापूस पिकावर रोटावेटर फिरवले असून पीक जमीनदोस्त केले आहे..
0
0
Report
Advertisement

प्लस-टू दर्जे के बावजूद बदहाल स्कूल, बच्चों ने ताला लगाकर जताया गुस्सा

Makhdun pur Kabir, Bihar:चार साल से प्लस-टू का दर्जा, फिर भी दो कमरों में स्कूल; बच्चों ने जड़ा ताला अरवल में शिक्षा व्यवस्था की बदहाली के खिलाफ स्कूली बच्चों का गुस्सा फूट पड़ा। जिला मुख्यालय से करीब दो किलोमीटर दूर वासिलपुर पंचायत के भूसड़ा गांव स्थित टेन प्लस टू हाईस्कूल में विद्यार्थियों ने ताला लगाकर विरोध जताया। वर्ष 2022 में स्कूल को प्लस-टू का दर्जा मिला, लेकिन आज भी विद्यालय महज दो कमरों में संचालित हो रहा है। स्कूल खेत के बीच होने के कारण बच्चों को पगडंडी के सहारे पहुंचना पड़ता है। विद्यार्थियों की मांग है कि जल्द स्कूल भवन और पहुंच पथ का निर्माण कराया जाए। बच्चों का कहना है कि स्कूल तक जाने के लिए पक्की सड़क नहीं है। बारिश में रास्ता कीचड़ से भर जाता है। मजबूरी में जूते-चप्पल हाथ में लेकर स्कूल पहुंचना पड़ता है। एक ही कमरे में कई कक्षाओं की पढ़ाई होने से परेशानी होती है। स्कूल में स्मार्ट क्लास, प्रयोगशाला और आईटी लैब की सुविधा भी नहीं है। इसी समस्या को लेकर विद्यार्थियों ने स्कूल में ताला लगाया है। स्कूल भवन के लिए गांव के पास 65 डिसमिल जमीन चिह्नित की गई है। जमीन अधिग्रहण के लिए वे लगातार अंचल अधिकारी, भूमि राजस्व विभाग और शिक्षा विभाग के कार्यालयों का चक्कर लगा रहे हैं। बचपन बचपन बावजूद अब तक जमीन अधिग्रहण नहीं हो पाया है। विभागीय पहल में देरी के कारण भवन निर्माण अटका हुआ है।
0
0
Report

पूरुलिया के दो गांवों में आठ घरों में चोरी, इलाके में हड़कंप

Purulia, West Bengal:পুরুলিয়া : পরপর দুটি গ্রামে আটটি বাড়িতে দুঃসাহসিক চুরির ঘটনায় চাঞ্চল্য ছড়িয়েছে এলাকায় । পুরুলিয়ার বলরামপুর থানার হরিপালডি ও রসুলডি গ্রামে চুরির ঘটনায় শোরগোল পড়ে গিয়েছে এলাকায় । খবর পেয়ে ঘটনাস্থলে পৌঁছায় বলরামপুর থানার পুলিশ । দুটি গ্রামের আটটি বাড়ির তালা ভেঙে কোথাও সোনা গহনার অলংকার, কোথাও নগদ টাকা আবার কোথাও বাড়ির দামি আসবাবপত্র, বাসনপত্র সহ অন্যান্য বিভিন্ন জিনিসপত্র চুরি গিয়েছে । চুরি যাওয়া বাড়িগুলিতে পরিদর্শন, বাড়ি মালিকদের ও স্থানীয়দের জিজ্ঞাসাবাদ করার মধ্য দিয়ে ঘটনার তদন্ত শুরু করে বলরামপুর থানার পুলিশ। রসুলডি গ্রামের বাসিন্দা শেখ সহরাবের স্ত্রী মিজান বিবি ক্যান্সার রোগে আক্রান্ত। ছেলে নবাব আনসারি মায়ের চিকিৎসার জন্য ভিন রাজ্যের গিয়ে থাকেন। সহরাব বাবু তাদের পাশের বাড়িতে ছিলেন। তাদের অনুপস্থিতিতে গভীর রাত্রেই ঘটে যায় দুঃসাহসিক চুরির ঘটনা। বাড়িতে জমানো স্ত্রীর চিকিৎসার টাকা সহ বিভিন্ন ধরনের সোনা রুপোর অলংকার সহ সমস্ত কিছু চুরি করে নিয়ে যায় চোরেরা। সকাল বেলা বাড়িতে এসে শেখ সহরাব দেখেন ঘরের তালাভাঙ্গা রয়েছে। সমস্ত জিনিসপত্র ছড়িয়ে ছটিয়ে রয়েছে। খোলা রয়েছে আলমারি। চুরি গিয়েছে বিভিন্ন জিনিসপত্র । অন্যদিকে ওই গ্রামেরই মুক্তার আনসারীর বাড়িতেও একইভাবে চুরির ঘটনা ঘটে । তিনি চিকিৎসার জন্য পরিবারকে নিয়ে বাইরে গিয়েছেন । ফাঁকা বাড়ির সুযোগ নিয়ে বাড়ির তালা ভেঙে সোনা রুপোর গহনা, নগদ টাকা সহ বিভিন্ন জিনিসপত্র চুরি করে চোরের দল । একই গ্রামে পাশের পরপর আরও চারটি বাড়িতে একইভাবে বাড়ির তালা ভেঙে চুরির ঘটনা ঘটে । পাশের হরিপালডি গ্রামেও পরপর দুটি বাড়িতে দুঃসাহসিক চুরির ঘটনা ঘটে । দুটি গ্রামে চুরির ঘটনায় চাঞ্চল্য ছড়িয়েছে এলাকায় । পাশাপাশি নিরাপত্তার অভাবে ভুগছেন গ্রামবাসীরা । চোরদের চিহ্নিত করে গ্রেফতার করে উপযুক্ত শাস্তি দেওয়া, চুরি যাওয়া জিনিসপত্র ফেরত করা এবং নিরাপত্তার দাবি জানিয়েছেন গ্রামবাসীরা । যদিও পুলিশ দুটি গ্রামে গিয়ে তদন্ত শুরু করেছে । বাইট : 1) শেখ আক্তার আনসারী (গ্রামবাসী) 2) শেখ সহরাব (গ্রামবাসী) 3) জামিন আনসারী (গ্রামবাসী)
0
0
Report

अलीगढ़ के क्लिंकर धूल से 10 हजार से अधिक प्रभावित, प्रशासन से जवाब मांग

Aligarh, Uttar Pradesh:हरदुआगंज इलाके के कासिमपुर क्षेत्र में क्लिंकर के गुबार से क्षेत्र के लोग परेशान. क्लिंकर उतारते समय क्षेत्र में उड़ता है धूल का गुबार. 10 गांव के 10 हजार से अधिक लोग प्रभावित, क्षेत्र के लोगों ने कई बार जिलाधिकारी और प्रदूषण अधिकारी से लिखित शिकायत की. स्थानीय लोगों ने कहा अगर शिकायत का निस्तारण नहीं हुआ तो आमरण अनशन और आंदोलन करेंगे. स्थानीय लोगों ने कहा सरकार हमको धीरे-धीरे मौत दे रही है इससे बेहतर है कि एक बार में मौत दे दे. क्लिंकर के गुबार से स्थानीय लोगों में टीवी स्वांस एवं अन्य घातक बीमारियां हो रही हैं. धूल मिट्टी के गुबार से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश. जमा कासिमपुर क्षेत्र का मामला.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top