241001
हरदोईः 'गरीब की रोटी' संस्था ने जरूरतमंदों को वितरित किया भोजन
Hardoi, Uttar Pradesh:सामाजिक संस्था 'गरीब की रोटी' ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए जरूरतमंदों को भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। संस्था की टीम ने शहर के प्रमुख चौराहों, रोडवेज बस अड्डा, रेलवे स्टेशन और रैन बसेरों में पहुंचकर जरूरतमंदों को गर्म और पौष्टिक भोजन प्रदान किया। इस कार्यक्रम में मोहम्मद आफाक, अब्दुल मजीद, जीशान मंसूरी, शीबू मलिक, नवील अहमद और मोहम्मद शमशाद सहित 'गरीब की रोटी' की पूरी टीम सक्रिय रूप से शामिल रही।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ग्रेटर नोएडा पुलिस ने नकली नोट छपाई गिरोह के तीनों आरोपी गिरफ्तार
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक 1 थाना पुलिस और SOG टीम ने नकली नोटों की छपाई और तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 100-100 रुपये के कुल 2,549 जाली नोट बरामद किए हैं। बरामद नोटों की कुल कीमत 2,54,900 रुपये बताई गई है। आरोपियों के पास से नकली नोट छापने वाला प्रिंटर, नोटों की कटिंग करने वाली मशीन, एक स्कॉर्पियो कार, चार मोबाइल फोन, आईडी कार्ड और अन्य दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। सोमवार रात्रि में पुलिस और एसओजी टीम सिरसा गोल चक्कर पर चेकिंग की जा रही थी। इसी के दौरान स्कॉर्पियो कार में सवार तीन संदिग्धों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से जाली नोट बरामद हुए। इन सभी जाली नोटों पर एक ही सीरियल नंबर छपा हुआ था। आरोपी इन नोटों को बाजार में चलाने और बेचने के लिए ले जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बन्टी अत्री, खुशदिल और उपेंद्र कुमार के रूप में हुई है। तीनों आरोपी अलीगढ़ जिले के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं। आरोपी पहले असली नोट को स्कैन करते थे, इसके बाद प्रिंटर की मदद से उसी सीरियल नंबर वाले जाली नोट तैयार किए जाते थे। नोटों को आकार देने के लिए कटिंग मशीन का इस्तेमाल किया जाता था। आरोपी नकली नोटों की गड्डी तैयार करते थे और गड्डी के ऊपर और नीचे असली नोट लगाते थे। इसके अलावा गड्डी को असली दिखाने के लिए उसके दोनों सिरों पर केनरा बैंक के डिपॉजिट फॉर्म रबर बैंड से लगाए जाते थे। इन लोगों ने इंस्टाग्राम की रील देखकर यह नकली नोट बनाने सीखे थे और करीब 3 महीने से यह इस काम को कर रहे थे। एक 100 रुपए के नोट को बनाने की लागत करीब 15 रुपये आती थी, यह काफी लोगों को नकली नोट देकर चपत लगा चुके हैं।0
0
Report
यमुनानगर में 300 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, कीमत 60 लाख
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में एंटी नारकोटिक्स सेल की नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। टीम ने करीब 60 लाख रुपये कीमत की 300 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पानीपत से नशीला पदार्थ लेकर यमुनानगर पहुंचा था। डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के निर्देश पर एंटी नारकोटिक्स सेल लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में टीम ने देर रात यमुनानगर बस स्टैंड के नजदीक ग्रीन पार्क के पास कार्रवाई करते हुए एक युवक को काबू किया। सूचना के आधार पर उप निरीक्षक सतीश कुमार, एएसआई जसवीर सिंह समेत पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को गिरफ्तार किया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार रविंदर की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 300 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामद नशे की कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी की पहचान पानीपत के जलालपुर निवासी दानिश पुत्र दिलशाद के रूप में हुई है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर लिया गया। डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी बस के जरिए पानीपत से नशीला पदार्थ लेकर यमुनानगर आया था और यहां किसी व्यक्ति को हेरोइन की डिलीवरी देने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी का मामला दर्ज है, जो कोर्ट में विचाराधीन है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।0
0
Report
स singapur के CEO Roundtable में छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति से निवेश आकर्षण तेज
Raipur, Chhattisgarh:सिंगापुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उद्योगपतियों के साथ सीईओ राउंड टेबल मीटिंग. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पोस्ट के जरिए दी मीटिंग की जानकारी. बताया- सिंगापुर में सीईओ राउंडटेबल में मुझे टीसीएस, एसएमबीसी, तोलाराम ग्रुप, एग्रोकोर्प, इंडियन ओशन ग्रुप और ब्लू एक्वा सहित 15 से अधिक वैश्विक कंपनियों के व्यापारिक नेताओं के साथ सार्थक बातचीत करने का अवसर मिला मैंने छत्तीसगढ़ की प्रगतिशील औद्योगिक नीति, सुधार-उन्मुख शासन और निवेशक-अनुकूल वातावरण के बल पर इसकी मजबूत निवेश क्षमता को प्रस्तुत किया हमारी चर्चाओं में प्रौद्योगिकी, बैंकिंग, कृषि व्यवसाय, मत्स्य पालन और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्रों में भविष्य की साझेदारियों पर विचार-विमर्श किया गया. छत्तीसगढ़ वैश्विक उद्यमों का स्वागत करने, नए अवसर सृजित करने और भारत के प्रमुख निवेश स्थलों में से एक के रूप में उभरने के लिए तैयार है.....0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय में रिश्वतखोरी पकड़: सेल टैक्स कर्मचारी असिस्टेंट कमिश्नर सहित गिरफ्तार
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बेगूसराय सेल टैक्स कार्यालय में पदस्थापित असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश चंद्र मोहन और डाटा ऑपरेटर संतोष झा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद सेल टैक्स कार्यालय में हड़कंप मच गया। वही गिरफ्तार आरोपियों की पहचान असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश चंद्र मोहन और डाटा ऑपरेटर संतोष कुमार झा के रूप में हुई है। दोनों पर शिकायतकर्ता से 25 रिश्वत लेने का आरोप है। आपको बताते चले कि निगरानी विभाग की टीम ने बेगूसराय सेल टैक्स कार्यालय में कार्रवाई करते हुए सहायक कर आयुक्त प्रकाश चंद्र और उनके सहायक डाटा एंट्री ऑपरेटर संतोष झा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।बताया जा रहा है कि उलाव निवासी कपड़ा व्यवसायी ज्योति कुमार ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, जीएसटी की राशि के समायोजन के लिए सहायक कर आयुक्त प्रकाश चंद्र और डाटा एंट्री ऑपरेटर संतोष झा की ओर से 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी। इसके बदले करीब साढ़े तीन लाख रुपये के जीएसटी कर के समायोजन की बात कही गई थी।व्यवसायी ने 50 हजार रुपये देने के बजाय 25 हजार रुपये रिश्वत देने की सहमति जताई और पूरे मामले की शिकायत निगरानी विभाग से की। शिकायत मिलने के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने 5 अक्टूबर को मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।निगरानी टीम की योजना के मुताबिक, व्यवसायी को चिन्हित नोटों की गड्डी दी गई। इसके बाद व्यवसायी ने डाटा एंट्री ऑपरेटर संतोष झा के माध्यम से रिश्वत की रकम सहायक कर आयुक्त प्रकाश चंद्र तक पहुंचाई।इसी दौरान निगरानी टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि निगरानी टीम की भनक लगते ही सहायक कर आयुक्त ने रिश्वत की रकम कार्यालय की खिड़की से बाहर फेंक दी। हालांकि निगरानी टीम ने मौके से रकम बरामद कर ली। इसके बाद निगरानी विभाग की टीम ने सहायक कर आयुक्त प्रकाश चंद्र और डाटा एंट्री ऑपरेटर संतोष झा को हिरासत में ले लिया। फिलहाल दोनों से पूछताछ और पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।निगरानी विभाग के मुताबिक, जांच पूरी होने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद सेल टैक्स कार्यालय में हड़कंप मच गया है। हालांकि असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश चंद्र मोहन के घर पर भी निगरानी विभाग की टीम के द्वारा छापेमारी की जा रही है और उनके संबंधी ठिकानों पर भी छापेमारी की जा रही है।0
0
Report
कांग्रेस बोली: चुनाव आयोग के इस्तीफे के साथ लोकतंत्र बचाओ मार्च की तैयारी
Ranchi, Jharkhand:झारखंड कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में रांची महानगर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार राजा, रांची ग्रामीण जिला अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा और प्रदेश महासचिव सह रांची ग्रामीण प्रभारी रियाज अहमद मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग की कार्यशैली और चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। महानगर अध्यक्ष कुमार राजा ने कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन देशभर में कथित ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को लेकर आंदोलन कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की कार्यशैली लोकतंत्र को कमजोर करने वाली है। कुमार राजा ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान के जरिए देश में लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में गड़बड़ी और एक ही व्यक्ति के नाम पर अलग-अलग जगहों पर वोटर आईडी कार्ड जैसे मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि यदि लोकतंत्र में किसी व्यक्ति के मतदान के अधिकार को छीना या उसके वोट में हेरफेर किया जाता है, तो इससे लोकतंत्र की नींव कमजोर होती है। कांग्रेस ने इसी मुद्दे को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। वहीं, रांची ग्रामीण जिला अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा ने बताया कि 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक देशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में 7 अक्टूबर को रांची में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि मार्च दोपहर 12 बजे कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर डीसी कार्यालय तक जाएगा। वहां प्रदर्शन के बाद ज्ञापन सौंपा जाएगा। कांग्रेस की मुख्य मांग मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की है। सोमनाथ मुंडा ने कहा कि जिला स्तर के कार्यक्रम के बाद प्रखंड और पंचायत स्तर तक आंदोलन को ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कथित वोट चोरी के खिलाफ यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते।0
0
Report
मंडला में ट्रैफिक अराजकता, ओवरलोड वाहन सड़कों पर बेहिचक दौड़ते
Mandla, Madhya Pradesh:शहरी क्षेत्र में अराजक हुआ यातायात शहर की सड़कों पर ओवरलोड वाहनों की आवाजाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा है कि यह वीडियो नगर के पड़ाव और खेरी क्षेत्र का है, जहां क्षमता से अधिक सवारी ओर सामान लादकर वाहन सड़कों पर दौड़ते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में नजर आ रहा यह नजारा मंडला शहर की बदहाल यातायात व्यवस्था की कहानी बयां कर रहा है। ओवरलोड वाहन खुलेआम सड़कों पर दौड़ रहे हैं और जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यातायात पुलिस और आरटीओ विभाग की निगरानी के बावजूद ऐसे वाहन बेखौफ होकर शहर में प्रवेश कर रहे हैं । ओवरलोडिंग से जहां सड़क हादसे का खतरा बना रहता है, वहीं दूसरे वाहन चालकों और राहगीरों के लिए भी परेशानी बढ़ रही है। फिलहाल वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद यातायात व्यवस्था और ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई को लेकर जिम्मेदार विभागों से सख्ती की उम्मीद की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
बाढ़ पीड़ितों ने घेरा योगापट्टी, राहत सूची में नाम नहीं शामिल होने पर आक्रोश
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां योगापट्टी मच्छरगांवा नगर पंचायत का बाढ़ पीड़ितों ने घेराव किया बाढ़ पीड़ितों का आरोप है कि उनका घर बाढ़ में डूबा था सूखा राशन भी नहीं मिला था और अब हमलोग को बाढ़ पीड़ितों की सूची में शामिल नहीं किया गया है लौकरिया धनुष टोली के पीड़ितों को बाढ़ राहत सूची में नहीं जोड़ा गया है कोई सुविधा नहीं मिलने से सभी नराज आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा है वही नगर अध्यक्ष अश्वनी कुमार का कहना है कि सभी पीड़ितों को सात सात हजार रुपया जाएगा सभी का नाम सूची में है वार्ड पार्षद द्वारा दो सौ लोगो के बीच राहत सामग्री नहीं बाटी गई सीओ दो सौ पैकेट राहत सामग्री भेजे थे0
0
Report
जबलपुर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने व्हाट्सएप बंदी के खिलाफ याचिका दायर, तत्काल चालू मांग
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर ब्रेकिंग न्यूज हाई कोर्ट बार एसोसिएशन जबलपुर के अध्यक्ष ने व्हाट्सएप के खिलाफ दायर की याचिका बिना किसी पूर्व सूचना के मृगेंद्र सिंह के व्हाट्सएप्प नंबरों को किया गया था बंद व्हाट्सएप, मेटा और भारत सरकार को बनाया गया अनावेदक तत्काल व्हाट्सएप चालू करने की याचिका में मांग याचिका कर्ता को हुई परेशानी पर भी एक्शन लेने की मांग रिट पिटिशन पर कल हो सकती है सुनवाई मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में दायर हुई याचिका0
0
Report
वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस का जिला-स्तरीय विरोध, सख्त आंदोलन का ऐलान
Darogapara, Chhattisgarh:वोट चोरी के आरोपों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित की। इसके बाद स्टेशन चौक से गांधी प्रतिमा चौक तक रैली निकाली गई। रैली में छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सह-प्रभारी जरिता लैतफलांग, खरसिया विधायक उमेश पटेल और लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। गांधी प्रतिमा चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले का दहन कर विरोध जताया। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए खरसिया विधायक एवं पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि वोट चोरी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेगी। जिला स्तर पर प्रेसवार्ता, मार्च और रैली के साथ ब्लॉक स्तर पर भी विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंचकर लोगों को वोटर लिस्ट और एसआईआर से जुड़ी जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि एसआईR में जिन लोगों के नाम गलत तरीके से काटे गए हैं, उनके सत्यापन और नाम दोबारा मतदाता सूची में जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। दशहरा सहित आने वाले आयोजनों के दौरान भी लोगों को वोट चोरी के मुद्दे से जोड़कर जागरूक किया जाएगा। आंदोलन के अंतिम चरण में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचकर महारैली के माध्यम से विरोध प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस की छत्तीसगढ़ सह-प्रभारी जरिता लायतफलांग ने कहा कि ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान 2 अक्टूबर से शुरू किया गया है। इसके तहत चार चरणों में योजनाबद्ध तरीके से अभियान चलाया जाएगा। कांग्रेस के कार्यकर्ता ग्रामीण स्तर तक पहुंचेंगे और ‘वोट रक्षक’ के तौर पर लोगों को मतदाता सूची से जुड़े अधिकारों और कथित वोट चोरी के मामलों की जानकारी देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं और जहां वोट काटना है, वहां वोट काटे जा रहे हैं। कांग्रेस ने कहा कि जिन मतदाताओं के नाम गलत तरीके से हटाए गए हैं, उनका सत्यापन कराकर उन्हें दोबारा मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों ने पदोन्नति न मिलने पर सरकार के खिलाफ हवन-आंदोलन का किया आह्वान
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां टीईटी उत्तीर्ण शिक्षको ने आज सरकारी आदेश की प्रतियां जलाकर हवन किया वही राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी भी की .दरअसल पूरे छत्तीसगढ़ में 41 हजार टीईटी परीक्षा में पास हुए शिक्षक है जो पद्दोन्नति की बांट जोह रहे है 17 सालों से टीईटी की परीक्षा पास करने के बाद इन्हें पदोन्नति नही दी गई तो वही एक तरफ राज्य सरकार ने शिक्षको की पदोन्नति के लिए टीईटी परीक्षा को पास करना अनिवार्य किया है लेकिन इन सभी शिक्षको ने 2005-2006-2008- 2011-2013-2015 में टीईटी की परीक्षा पास कर चुके हैं इनमें कई शिक्षक तो ऐसे है जो अब रिटायर्ड होने वाले है लेकिन फिर भी इन्हें पद्दोन्त नहीं किया गया जिसके लिए अब सभी टीईटी उतीर्ण शिक्षक अनिश्चित कालीन हड़ताल कर रहे है आपको बता दे कि पूरे प्रदेश में टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों की संख्या 41000 है तो वहीं अब इन शिक्षकों का कहना है हर बार सरकार के अधिकारी बातचीत के लिए बुलाते है और फिर हमें गुमराह करते है हम सबकी मांग जायज है लेकिन फिर भी सरकार हमारे साथ विश्वास घात कर रही है सभी शिक्षकों को टीईटी पास किये लगभग 15 से 20 साल तक हो चुके है जब पद्दोन्त ही नही करना है तो फिर सरकार के पद्दोन्त के आदेश का क्या मतलब इसलिए अब इस सरकारी आदेश का हवन करना ही सही है.बाइट-1.अब्दुल माहिर सिद्धिकी( टीईटी शिक्षक संघ दुर्ग सम्भाग अध्यक्ष).बाइट-2राकेश मिश्रा( टीईटी उतीर्ण संघ प्रदेश अध्यक्ष) ।0
0
Report
हरदोई पुलिस ने तीन माह में 220 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर लौटाए
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई पुलिस का बड़ा ऑपरेशन,तीन माह में 40 लाख रुपये कीमत के 220 गुमशुदा मोबाइल बरामद,धारकों को लौटाकर चेहरों पर लौटाई मुस्कान उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में गुमशुदा और खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर हरदोई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बीते तीन माह में सर्विलांस सेल और CEIR पोर्टल की मदद से करीब 40 लाख रुपये कीमत के 220 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं बरामद किए गए मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को वापस सौंप दिए गए। मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में सर्विलांस सेल द्वारा लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी संसाधनों और CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की सहायता से गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रेस किया और उन्हें बरामद करने में सफलता हासिल की।मोबाइल फोन बरामद होने के बाद मंगलवार को सभी मोबाइल धारकों को पुलिस कार्यालय हरदोई बुलाया गया। यहां अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने बरामद किए गए मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सौंपे। अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने हरदोई पुलिस की कार्यशैली की सराहना की। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में नागरिकों को तत्काल शिकायत दर्ज कराने के साथ CEIR पोर्टल पर मोबाइल को ब्लॉक/ट्रेस कराने की प्रक्रिया अपनानी चाहिए।इससे गुम हुए मोबाइल की बरामदगी की संभावना बढ़ जाती है।हरदोई पुलिस की इस कार्रवाई से न केवल लाखों रुपये कीमत के मोबाइल उनके मालिकों तक पहुंचे,बल्कि तकनीकी माध्यमों से अपराध नियंत्रण और जनसहयोग की दिशा में भी पुलिस की सक्रियता सामने आई है। बाइट-सुबह गौतम एएसपी पूर्वी हरदोई0
0
Report
जैसलमेर के मोहनगढ़ नहर में युवक की आत्महत्या: वीडियो में ससुराल पर आरोप
Noida, Uttar Pradesh:जैसलमेर के मोहनगढ़ बड़ी खबर इंदिरा गाँधी नहर में युवक गिरने के मामले में नया मोड़ आया सामने, युवक ने नहर में कूद कर की आत्महत्या, युवक ने आत्महत्या करने से पहले बनाया वीडियो विडिओ में ससुराल पक्ष पर पड़ताड़ित करने का लगाया आरोप, आबूराड़ सदर थाने में कॉस्टेबल के पद पर था तैनात, परिजनों ने पुलिस थाने में नामजद मुकदमा करवाया दर्ज, परिजन गिरफ्तार करने की कर रहा मांग, ज़ब तक नामजद लोगो की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक शव उठाने से किया मना, परिजन शव को लेकर बैठे धरने पर।।0
0
Report
Advertisement
बीजेपी को ज्ञानेश नहीं, गणेश जी से मदद; मोना मिश्रा ने राम-गणेश मुद्दा उठाया
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: BJP को ज्ञानेश नहीं बल्कि गणेश जी से मदद मिलने पर, कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष और MLA आराधना मिश्रा मोना ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी ने अपना दबदबा बढ़ाने और अपने राजनीतिक समीकरणों को मज़बूत करने के लिए भगवान राम का नाम लिया है। हमारे लिए भगवान राम पूजनीय हैं, और भगवान गणेश भी पूजनीय हैं।" लखनऊ, उत्तर प्रदेश: कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष और MLA आराधना मिश्रा मोना ने कहा, "आज INDIA गठबंधन का विरोध प्रदर्शन ज़ोरदार था। मैं राहुल गांधी को सभी को एक साथ लाने और एकजुट करने के लिए बधाई देती हूं। सभी गठबंधन सहयोगियों के सीनियर नेताओं और MPs ने अपना समर्थन दिया है। यह शुरुआत है, एक आंदोलन की शुरुआत। चुनाव आयोग, कथित तौर पर भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर काम करते हुए, इस देश के लोकतंत्र में दखल दे रहा है, और इसे रोका जाना चाहिए...",0
0
Report
गोंडा में ब्रजभूषण के समर्थक का वीडियो वायरल; चुनाव चिन्ह की चर्चा
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह से मिलने आए उनके समर्थक रवि रंजन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बृजभूषण शरण सिंह के साथ वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो आज मंगलवार सुबह 10:00 बजे के करीब का बताया जा रहा है। जब बृजभूषण शरण सिंह अपने जिम से निकाल करके जनता दर्शन करने के लिए जा रहे थे। तभी सेमरा शेखपुर का रहने वाला रवि रंजन नाम का युवक आया और उसने बृजभूषण शरण सिंह को प्रणाम किया। "लोगों से कहा कि एक हमारा वीडियो बना लीजिए" बृजभूषण ने कहा कि तुम क्या करोगे। रवि रंजन ने कहा कि वायरल हो जाऊंगा बाबा रवि रंजन ने आगे कहा कि देखो बाबा आपकी तरफ से आया हूं। आपको वोट दूंगा। आपका चुनाव चिन्ह आ गया है रात में हमने सपना देखा है कि आज रात में हमने सपना देखा है कि आपका चुनाव चिन्ह साइकिल है।" इसके बाद बृजभूषण शरण सिंह हंसते हुए डांटते करके आगे निकल गए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है लोग कह रहे हैं कि अब बृजभूषण शरण सिंह के समर्थकों को भी लग रहा है कि बृजभूषण शरण सिंह सपा से आगामी चुनाव लड़ेंगे। बृजभूषण शरण सिंह का चुनाव चिन्ह भी अब उनके समर्थकों को सपने में साइकिल आ रहा है और बृजभूषण शरण सिंह सपने में आ रहे हैं। इससे पहले 9 जून 2026 को एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें यह बृजभूषण शरण सिंह से मोबाइल खरीदने के लिए पैसा मांगता हुआ नजर आया था बताया जा रहा है कि यह बृजभूषण शरण सिंह के गांव के पास का ही रहने वाला है。0
0
Report
जालौन में मजदूरी मांगने पर ज्वैलर्स संचालक के खिलाफ मारपीट का मामला वायरल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में मजदूरी मांगने पर मजदूर से मारपीट का आरोप, लाइट फिटिंग करने वाले मजदूर ने ज्वैलर्स संचालक पर लगाया मारपीट का आरोप, मजदूर को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, पीड़ित मजदूर ने पूरे मामले में पुलिस से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग, कालपी निवासी मजदूर दीपचंद खटीक ने ज्वेलर्स संचालक के उरई स्थित मकान में किया था लाइट फिटिंग का कार्य, मजदूरी का करीब 15 हजार मांगने पर मारपीट और चोरी का इल्जाम लगाने का आरोप, जालौन कोतवाली क्षेत्र के फक्कड़ फाटक के पास की घटना।0
0
Report
Advertisement
