241123
पाली में खाटू श्याम बाबा के भव्य कीर्तन का आयोजन
Pali, Uttar Pradesh:पाली कस्बे के मां पंतवरी देवी मंदिर में नए साल के अवसर पर खाटू श्याम बाबा के भव्य कीर्तन का आयोजन किया गया। रात्रि 8 बजे पूजन-अर्चन के साथ कीर्तन की शुरुआत हुई। बाहर से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु श्याम बाबा की भक्ति में लीन होकर झूमते नजर आए। कीर्तन में बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अयोध्या दीपोत्सव: रामनगरी दिव्य स्वरूप व संस्कृति-विकास का संगम
Noida, Uttar Pradesh:सप्तपुरियों में श्रेष्ठ श्री अयोध्या धाम अपने 10वें भव्य-दिव्य दीपोत्सव के स्वागत में पुलकित है। लाखों दीपों की अलौकिक आभा से जगमगाते सरयू तट, रामायण के प्रसंगों को जीवंत करती मनोहारी झांकियां, भव्य शोभायात्राएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां इस महोत्सव में त्रेतायुग की स्मृतियों को फिर से जीवंत करेंगी। हर दीप प्रभु श्री राम के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक होगा और हर लौ हमारी सनातन संस्कृति के गौरव का उद्घोष करेगी। किंतु वर्ष 2017 से पहले प्रभु श्री राम की प्राणप्रिय नगरी अयोध्या जी उपेक्षा, अव्यवस्था और बदहाली का दंश झेल रही थीं। निर्दोष रामभक्तों पर गोलियां चलवाने वाली और पवित्र श्री हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का पाप करने वाली सरकार को 'राम की अयोध्या' के विकास से क्या मतलब? प्रभु श्री राम की कृपा से वर्ष 2017 के बाद श्री अयोध्या जी में विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नया सूर्योदय हुआ। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार के प्रयासों से रामनगरी अपने प्राचीन वैभव को पुनः प्राप्त कर रही है। भव्य-दिव्य श्री राम मंदिर, महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, सुसज्जित रामपथ, नव्य घाट, आधुनिक सुविधाएं और सोलर सिटी के रूप में विकसित होती अयोध्या आज आस्था और आधुनिकता की अद्भुत संगम स्थली बन चुकी है। श्री राम नगरी के इस पुनर्वैभव की सबसे मनोहारी अभिव्यक्ति दीपोत्सव में दिखाई देती है। वर्ष 2017 में 1.71 लाख दीपों से प्रारंभ हुई दीपोत्सव की यात्रा आज देश-दुनिया के करोड़ों रामभक्तों की श्रद्धा और उत्साह का प्रतीक बन चुकी है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामभक्त दीप प्रज्वलन का विश्व कीर्तिमान बनाने को तैयार हैं। यह दीपोत्सव उन पीढ़ियों के स्वप्नों का उजास है, जिन्होंने सदियों तक अपने राम की अयोध्या को त्रेतायुगीन स्वरूप में देखने की अभिलाषा संजोए रखी। आज इसका हर दीप तुष्टीकरण के अंधकार पर आस्था की विजय, सांस्कृतिक स्वाभिमान के उदय और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प बनकर प्रज्वलित हो रहा है। जय जय श्री राम।0
0
Report
रायपुर में उरांव करम परब की धूम, आदिवासी संस्कृति जीवंत
Begun, Rajasthan:छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आदिवासी संस्कृति और परंपरा की अनूठी झलक देखने को मिली.. कुंवार पूर्णिमा के अवसर पर उरांव आदिवासी समाज ने करम परब धूमधाम से मनाया.. रायपुर के कठिया गांव स्थित छत्तीसगढ़ उरांव सरना आदिवासी विकास परिषद के मुख्यालय में आयोजित इस पर्व में समाज के महिला-पुरुषों, युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया.. मांदर और नगाड़ों की थाप पर पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य के जरिए समाज के लोगों ने अपनी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत किया.. करम परब प्रकृति की आराधना, पेड़-पौधों के संरक्षण और परिवार व समाज की सुख-समृद्धि की कामना का प्रतीक है.. इस अवसर पर कुंवारी कन्याएं व्रत रखकर करम राजा की पूजा-अर्चना करती हैं.. समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि यह पर्व आदिकाल से चली आ रही परंपरा है, जिसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना बेहद जरूरी है.. साथ ही, परिषद की ओर से करम परब पर शासकीय अवकाश घोषित करने की मांग भी की गई है..0
0
Report
लखनऊ के मतगणना स्थल पर सुरक्षा के बीच एमएलसी चुनाव की गिनती शुरू
Noida, Uttar Pradesh:एमएलसी चुनाव को लेकर मतगणना शुरू हो गई है।लखनऊ के मतगणना स्थल पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है। लखनऊ में शिक्षक और स्नातक की काउंटिंग होगी वाक थ्रू सेन्टर से0
0
Report
Advertisement
दंतेवाड़ा में चक्रवाती तूफान की आशंका: आज स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
Dantewada, Chhattisgarh:ब्रेकिंग दंतेवाड़ा - चक्रवाती तूफान की आशंका, दंतेवाड़ा में आज स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद। 27 अक्टूबर को जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित। जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी रहेंगे बंद। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया फैसला। प्रशासन की अपील: खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें।0
0
Report
हरियाणा में बीजेपी करेगी कांग्रेस के वोट चोरी के विरोध में पदयात्रा
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा में 1 नवंबर से कांग्रेस की वोट चोरी रैली के विरोध में BJP निकालेगी पदयात्रा ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान दो चरणों में चलेगा पहले चरण में 1 से 5 नवंबर तक निकाली जाएंगी पदयात्राएं 5 नवंबर को करनाल में पदयात्रा में शामिल होंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दूसरे चरण में 11 से 30 नवंबर तक चलेगा अभियान कांग्रेस के वोट चोरी के आरोपों का जवाब देगी BJP भाजपा का आरोप, कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है0
0
Report
पटना स्नातक-शिक्षक सीटों की मतगणना शुरू, आज तय होगा विजेता कौन?
Patna, Bihar:बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए हुए चुनाव के बाद आज मतगणना का दिन है पटना स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गया है परिणाम देर शाम आने की संभावना है आज यह पता चल जाएगा कि स्नातक और शिक्षकों ने किसपर अपना भरोसा जताया है। इन सभी 8 सीटों में सबसे चर्चित सीट पटना स्नातक सीट है इस सीट से जदयू के नीरज कुमार और जनसुराज के अनुज सिंह के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है चुनाव में अनुज सिंह को जदयू विधायक अनंत सिंह का समर्थन हासिल था वहीं पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के बात करें तो सीधा मुकाबला एनडीए के प्रत्याशी नवल किशोर यादव और RJD के प्रत्याशी डॉ संजीव से है0
0
Report
Advertisement
संभल में जुनावई हत्या केस: चार को उम्रकैद, जुर्माने सहित
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। जुनावई हत्या के आरोपी सगे भाई, बेटे समेत चार को उम्रकैद की सजा। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अवधेश कुमार सिंह ने आरोपियों को उम्रकैद के साथ 1-1 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। युवक की हत्या के आरोपी सगे भाई जय नारायण और विजयपाल ने अपने बेटे और अन्य के साथ आपसी रंजिश में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक सगे ताऊ थे। कोर्ट के फैसले के बाद पुलिस ने अभियुक्त जय नारायण, विजयपाल, कालीचरण उर्फ काली और जयपाल को जेल भेजा। संभल जिला न्यायालय, चन्दौसी का मामला।0
0
Report
20 किमी दायरे के लिए सालाना टोल पास: 1500 या 3000, 1 नवंबर 2026 से लागू
Noida, Uttar Pradesh:टोल प्लाजा के पास रहने वालों को बड़ी राहत! 20 KM के दायरे में रहने वाले निजी वाहन मालिकों के लिए सालाना लोकल टोल पास टोल प्लाजा के हिसाब से ₹1,500 या ₹3,000 सालाना में पास हर बार टोल देने के बजाय पास से कर सकेंगे बार-बार आवागमन वैध FASTag और गैर-कमर्शियल वाहन जरूरी पास सिर्फ संबंधित टोल प्लाजा पर मान्य सर्विस रोड उपलब्ध होने पर पास नहीं मिलेगा नए नियम 1 नवंबर 2026 से लागू0
0
Report
रायपुर में दिवाली से पहले अतिक्रमण-गंदगी पर नगर निगम की कड़ी कार्रवाई
Begun, Rajasthan:रायपुर दीपावली से पहले रायपुर में अतिक्रमण और गंदगी पर नगर निगम की कार्रवाई जोन-7 में अतिक्रमणरोधी अभियान, करीब 60 हजार रुपये का जुर्माना आमानाका ओवरब्रिज, अग्रसेन चौक, रामसागरपारा और अनुपम गार्डन के पास कार्रवाई सड़क पर अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों पर निगम की सख्ती आमानाका शराब भट्ठी संचालक को दो दिन में सफाई कराने का अल्टीमेटम सफाई नहीं होने पर निगम अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की चेतावनी महापौर मीनल चौबे और निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर अभियान जारी रहेगा0
0
Report
Advertisement
रायपुर महापौर दीपावली से पहले सफाई व्यवस्था पर नाराज
Begun, Rajasthan:रायपुर दीपावली से पहले शहर की लचर सफाई व्यवस्था पर महापौर मीनल चौबे नाराज सफाई एजेंसी रामकी कंपनी के प्रतिनिधियों को जमकर लगाई फटकार महापौर का सख्त निर्देश, काम नहीं तो भुगतान नहीं डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश जगह-जगह लगे कचरे के ढेर तत्काल उठाने के आदेश सफाई कार्य की सतत मॉनिटरिंग और भौतिक सत्यापन के बाद ही भुगतान पर विचार लापरवाही पर रामकी कंपनी के खिलाफ अनुबंध की शर्तों के तहत होगी कार्रवाई महापौर ने कहा, दीपावली से पहले साफ-सुथरा दिखना चाहिए राजधानी रायपुर0
0
Report
आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का अवतरण बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर आचार्य श्री बिद्यासागर जी महराज़ नवाचार्य श्री समय सागर जी महाराज का अवतरण दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया बच्चों ने मंच पर प्रस्तुतियां देकर आचार्य श्री के जन्म व जीवन यात्रा पर डाला प्रकाश मंदिरों में आचार्य की विधि विधान से पूजन अर्चना की गई एवं संध्याकालीन बेला में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, यह आयोजन शहर के सावरकर चौक स्थित दिगंबर जैन अटा मंदिर के पास आयोजित किया गया इसके साथ ही जनपद के सभी मंदिरों में यह कार्यक्रम आयोजित किए गए।0
0
Report
लागोन में मूंगफली के खेत बोई फ़सल में पानी दे रहे किसान की जहरीले कीड़े के काटने से हुई मौत
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर। थाना जखौरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लागोन में खेत में मूंगफली की फसल में पानी दे रहे किसान की जहरीले कीड़े के काटने से मौत हो गई। उसके परिजनों ने इस तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में लाये, जहां परीक्षण के दौरान उसे मृतक घोषित कर दिया। बताया गया है कि ग्राम लागोंन निवासी 45 वर्षीय अंतराम अपने खेत में बोई हुई मूंगफली की फसल में पानी देने का काम कर रहा था। बताया गया है कि खेत में पानी देते समय उसे किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इस दौरान उसके परिजनों ने निजी साधन से अंतराम को मेडिकल कॉलेज में लाये, जहां डाक्टरी परीक्षण के दौरान उसे मृतक घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना पर पुलिस में मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।0
0
Report
Advertisement
रेलवे ट्रैक पर रील बनाते युवाओं पर आरपीएफ की सख्त कार्रवाई चेतावनी
Jamui, Bihar:रेलवे स्टेशन पर रील बनाना पड़ सकता है महंगा, आरपीएफ ने दी कार्रवाई की चेतावनी,अंडरपास बनने के बाद मार्च से बंद है स्पेशल 36 टी फाटक, जान जोखिम में डालकर ट्रैक पार करने वालों पर भी होगी कार्रवाई जमुई: झाझा-जसीडीह रेलखंड के सिमुलतला स्टेशन क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर रील बनाने और बंद फाटक पार करने वालों की अब खैर नहीं। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने शुक्रवार को स्पेशल 36 टी फाटक के पास जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों और युवाओं को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। दरअसल, सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में रेलवे ट्रैक और चलती ट्रेन के आसपास जोखिम उठाना जानलेवा साबित हो सकता है। जानकारी के अनुसार, मार्च महीने में नया अंडरपास बनने के बाद स्पेशल 36 टी रेलवे फाटक बंद कर दिया गया था। इसके बावजूद कुछ ग्रामीण जल्दबाजी में बंद फाटक के रास्ते रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। लिहाजा, संभावित रेल दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आरपीएफ ने लोगों को जागरूक किया। अवर निरीक्षक रवि कुमार और मुखिया प्रतिनिधि रामदेव यादव ने ग्रामीणों को समझाया कि बंद फाटक से ट्रैक पार करना खतरनाक है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जुर्माना, प्राथमिकी समेत कानूनी कार्रवाई की सकती है। लोगों से अंडरपास का इस्तेमाल करने की अपील की गई। रील बनाने वालों को भी चेतावनी आरपीएफ ने स्टेशन परिसर, रेलवे पटरियों और चलती ट्रेन के आसपास मोबाइल से रील या वीडियो बनाने वाले युवाओं को भी सतर्क किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने के लिए अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालना गंभीर लापरवाही है। रेलवे सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। बहरहाल, अवर निरीक्षक रवि कुमार ने एक ट्यूशन सेंटर पहुंचकर विद्यार्थियों को भी रेल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। छात्रों को रेलवे ट्रैक से दूर रहने, पटरियों पर नहीं चलने और जोखिम भरी गतिविधियों से बचने की सलाह दी गई। नोट: वायरल रील।0
0
Report
नोएडा: दिवाली से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 16 स्टोर नोटिस
Noida, Uttar Pradesh:दिवाली से पहले नोएडा में खाद्य विभाग की छापेमारी, बिग बास्केट-ब्लिंकिट समेत 16 स्टोरों को नोटिस दिवाली के त्योहार से पहले मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए गौतमबुद्धनगर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। विभाग की अलग-अलग टीमों ने 24 और 25 अक्टूबर को ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म के 18 वेयरहाउस और स्टोरों पर छापेमारी कर जांच की। इस दौरान साफ-सफाई में कमी और जरूरी दस्तावेज मौके पर उपलब्ध नहीं होने पर 16 स्टोरों को सुधार नोटिस जारी किए गए। वहीं, पनीर, मूंगफली के दाने और तिल के तेल के तीन नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 स्थित बिग बास्केट और ब्लिंकिट के वेयरहाउस का निरीक्षण किया। यहां साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने और आवश्यक अभिलेख मौके पर प्रस्तुत नहीं किए जाने पर सुधार नोटिस जारी किए गए। जोमैटो हाइपरमार्ट में भी कमियां मिलने पर विभाग ने कार्रवाई की। दादरी स्थित स्विगी और जोमैटो हाइपरमार्ट की भी जांच की गई। जोमैटो हाइपरमार्ट से पनीर का नमूना लिया गया। इसके अलावा साफ-सफाई में कमी और जरूरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने पर नोटिस जारी किया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने सूरजपुर, बीटा-1 ग्रेटर नोएडा और नोएडा के सेक्टर-62 स्थित ब्लिंकिट स्टोरों की भी जांच की। इन स्टोरों पर साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नहीं मिलने और आवश्यक अभिलेख समय पर प्रस्तुत नहीं किए जाने पर सुधार नोटिस दिए गए। सूरजपुर स्थित ब्लिंकिट स्टोर से मूंगफली के दाने का नमूना लिया गया। इसी तरह ग्रेटर नोएडा के मथुरापुर स्थित पीजे टीजे टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के स्टोर से तिल के तेल का नमूना संग्रहित किया गया। तीनों नमूनों को गुणवत्ता की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। इनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी। नोएडा के सेक्टर-135 स्थित जेप्टो स्टोर के निरीक्षण के दौरान कोल्ड रूम में गंदगी और अव्यवस्था मिली। इस पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने आवश्यक सुधार होने तक कोल्ड रूम का संचालन बंद करा दिया। मौके पर जरूरी अभिलेख उपलब्ध नहीं होने के कारण स्टोर को सुधार नोटिस भी जारी किया गया। इसके अलावा पी-1 ग्रेटर नोएडा स्थित जियोमार्ट, पी-3 स्थित केवी एंटरप्राइजेज और जेप्टो स्टोर, इटहेरा के इकोटेक-4 स्थित ए एंड डी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड, सेक्टर-128 नोएडा स्थित पीवाईडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड (स्विगी स्टोर), शाहदरा नोएडा स्थित जेप्टो डार्क स्टोर और तुगलपुर स्थित अमेजन स्टोर की भी जांच की गई। निरीक्षण के दौरान कई स्टोरों पर कामगारों के स्वास्थ्य प्रमाणपत्र, पेस्ट कंट्रोल रिपोर्ट और एक्सपायरी डेट वाले खाद्य पदार्थों को स्टोर से निर्धारित समय से पहले हटाने से संबंधित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जैसे जरूरी दस्तावेज मौके पर प्रस्तुत नहीं किए गए। विभाग ने संबंधित प्रतिष्ठानों को आवश्यक सुधार करने और सभी दस्तावेज स्टोर पर सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी संबंधित प्रतिष्ठानों को चेतावनी दी है कि खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए ही खाद्य सामग्री प्राप्त की जाए और उपभोक्ताओं तक पहुंचाई जाए। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को दूर करने के भी निर्देश दिए गए हैं. सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर दिवाली के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की जा रही है। अभियान के तहत खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर उनकी गुणवत्ता की जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि आगे भी जांच अभियान जारी रहेगा, ताकि जनपद के लोगों को निर्धारित मानकों के अनुसार शुद्ध और सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जा सकें।0
0
Report
तालाबपुरा में बच्चों के द्वारा चलाए जा रहे पटाखे से महिला का हाथ हुआ जख्मी
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर शहर के मोहल्ला तालाबपुरा में बच्चों द्वारा चलाये जा रहे पटाखे से महिला का हाथ हुआ जख्मी बच्चों द्वारा आग लगाकर फेंके गये पटाखे की आग बुझाने पर महिला द्वारा उठाने के दौरान पटाखा हाथ में ही फटा जख्मी हालत में महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती, चल रहा है इलाज सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शहर के मोहल्ला तालाबपुरा की घटना0
0
Report
Advertisement
